निम्न में से क्या शारिरिक विकास में शामिल नहीं है?
A. शारिरिक आकार व अनुपात में परिवर्तन
B. शारिरिक प्रणाली का कार्य
C. प्रतिबोधिक व गतिक कौशल
D. संवेगात्मक सम्प्रेषण में परिवर्तन
बच्चों के विकास का अनुक्रम-
A. जन्म के समय निश्चित हो जाता है।
B. पर्यावरण से उचित सहायता के साथ परिवर्तित किया जा सकता है।
C. एक समान है और सभी संस्कृतियों में विकास की गति समान रहती है।
D. पूरी तरह से अप्रत्याशित है क्योंकि यह अव्यवस्थित है।
सामाजीकरण की प्रमुख प्राथमिक संस्था कौन सी है?
A. पुस्तकालय
B. स्कूल
C. परिवार
D. सरकार
किस चरण में बच्चे काल्पनिक रूप से तर्क कर पाते हैं व सामाजिक मुद्दों से सरोकार विकसित कर सकते हैं?
A. संवेदी गामक अवस्था
B. पूर्व- संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की एक प्रमुख आलोचना यह है कि-
A. उन्होंने बच्चों को सक्रिय कर्ताओं के रूप में नहीं माना है।
B. उन्होंने संज्ञान में भाषा की भूमिका को अत्यधिक महत्व दिया है।
C. उन्होंने संस्कृति और समाज के प्रभाव पर विचार नहीं किया है।
D. उन्होंने पुरस्कार व दंड के प्रयोग को बहुत ज्यादा प्रमुखता दी है।
पियाजे के अनुसार इनमें से कौन सा कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाता है?
A. गतिविधि
B. अन्वेषण
C. भाषा
D. जैविक परिपक्वता
लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा दिए गए उत्तर पारंपरिक नैतिकता के पांचवे चरण ‘सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास’ में व्यक्ति मानते है कि:
A. किसी क्रिया के भौतिक परिणाम ही उसकी अच्छाई या बुराई निर्धारित करते है।
B. नियमों का पालन करने के बदले में किसी प्रकार का लाभ मिलना चाहिए।
C. सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निश्चित नियमों को स्थापित करना और उनका पालन करना आवश्यक है।
D. नैतिक निर्णय स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों के संदर्भ में किए जाने चाहिए।
यह विचार कि बच्चों के अधिगम में उनके सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार उनकी सहायता व मार्गदर्शन देना चाहिए किसने प्रस्तावित किया है?
A. हावर्ड गार्डनर
B. लॉरेंस कोहलबर्ग
C. जीन पियाजे
D. लेव वायगोत्स्की
विद्यार्थियों को संकेत व इशारे देना; सोच-विचार की प्रक्रियाओं को ‘माडल’ करना, किसके उदाहरण हैं?
A. अनुकुलन
B. विलंबित अनुसरण
C. रटकर स्मरण
D. पाड़
एक प्रगतिशील कक्षा में:
A. बच्चे अर्थपूर्ण गतिविधियों में संलग्न होते हैं जिससे वे अपनी क्षमता के अनुसार कार्य कर पाएँ।
B. शिक्षक सभी शिक्षण-अधिगम का केन्द्र हैं।
C. पाठ्यपुस्तक ही अधिगम का एकमात्र स्त्रोत है।
D. परीक्षा सभी शिक्षण-अधिगम के केंद्र में होती है।
______ वाले व्यक्ति विशिष्ट स्वरों, लय और ताल के बीच अंतर करने में सक्षम होते है जिसे पहचानने में अन्य चूक सकते हैं।
A. तर्क-गणितीय बुद्धि
B. शारिरिक-गति संवेदनात्मक बुद्धि
C. अंतरवैयक्तिक बुद्धि
D. संगीतमय बुद्धि
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, भाषा ___________
A. संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करती है।
B. संज्ञानात्मक विकास के लिए आलोचनात्मक है।
C. संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालती है।
D. संज्ञानात्मक विकास के पीछे रहती है।
अभिकथन (A): माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे मीडिया में जेंडर रूढ़िवादिता के चित्रण को आलोचनात्मक रूप से देखने के लिए छात्रों को सक्षम करना चाहिए।
कारण (R): मीडिया समाजीकरण की एक महत्वपूर्ण संस्था है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
बच्चों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. आकलन से बच्चों की तैयारी को परखने में सहायता मिलनी चाहिए।
B. आकलन से चिंता और भय पैदा करने में सहायता मिलनी चाहिए।
C. मूल्यांकन विभिन्न साधनों का उपयोग करके किया जाना चाहिए।
D. मूल्यांकन में सहकर्मी और स्व-मूल्यांकन शामिल होना चाहिए।
आकलन सीखने से कैसे जुड़ा है?
A. आकलन और सीखने के बीच कोई संबंध नहीं है।
B. आकलन सीखने के अंत में होना चाहिए।
C. आकलन सीखने का एक अभिन्न अंग होना चाहिए।
D. सीखने को मूल्यांकन के आधार पर निर्देशित किया जाना चाहिए।
विद्यालयों में समावेशी शिक्षा:
A. को किसी व्यक्ति या समूह विशेष के प्रति दृष्टिकोण के परिणाम स्वरूप उपजी भेदभावकारी और बहिष्कारी गतिविधियों को दूर करने का उद्देश्य रखना चाहिए।
B. को विशिष्ट अधिगम आवश्यकताओं वाले बच्चों के समूह की पहचान करनी चाहिए, उनका वर्गीकरण करना चाहिए व उनको उचित रूप से लेबल करना चाहिए।
C. को केवल उन्हीं बच्चों के लिए विशेष शिक्षा का प्रावधान करना चाहिए जो ‘सामान्य’ नहीं है।
D. को बच्चों की आकादमिक योग्यताओं के आधार पर उनका पृथकीकरण करना चाहिए।
शिक्षक बच्चों को रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित कर सकते है?
A. उन्हें किसी समस्या को हल करने के विभिन्न तरीकों के बारे में सोचने के लिए कहकर
B. उन्हें उत्तर रटने के लिए कहकर
C. प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रश्न पूछकर
D. उन्हें किसी समस्या के एक पहलू पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहकर
कक्षा में विविधता को पोषित करने के लिए शिक्षकों को किस पर ध्यान देना चाहिए?
A. पृथक्करण
B. नामीकरण
C. नकारात्मक भेदभाव
D. समता
वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों वाली विविधता की कक्षा में एक शिक्षक को:
A. सभी बच्चों को अपने अनुभवों को कक्षा में लाने से हतोत्साहित करना चाहिए।
B. केवल प्रभावशाली समूहों के बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. केवल वंचित समूहों के बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. अपने अनुभव साझा करना चाहिए और सभी बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
अभिकथन (A): गुणज वैक्लय से जूझ रहे विद्यार्थियों को उपयुक्त सामग्री जैसे कि हस्त-कौशलयुक्त वस्तुएँ, गणक यंत्र और गणित के ऐप उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।
तर्क (R): स्वलीनता से जुझ रहे विद्यार्थी गत्यात्मक क्रियाओं को बार-बार दोहराते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण हैं।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य हैं।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
समस्या-समाधान की प्रक्रिया किसके द्वारा बाधित होती है?
A. अनुरूपित सोच
B. स्वानुभाविकता
C. साधन लक्ष्य विश्लेषण
D. प्रकार्यात्मक स्थिरता
अभिकथन (A): जो शिक्षक यह मानते हैं कि क्षमता निश्चित नहीं है और प्रयास करके उसे बदला जा सकता है, छात्रों को स्कूलों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए प्रेरित करने की संभावना प्रस्तुत करने हैं।
तर्क (R): अभिप्रेरणा उन विश्वासों से जुड़ी है जो शिक्षक अपने छात्रों की क्षमताओं के बारे में रखते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य है और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण हैं।
B. (A) और (R) दोनों सत्य है लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य हैं।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अधिगम के सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण का समर्थन नहीं करता है?
A. अपने सहकर्मियों के साथ बच्चों की अंतःक्रिया संज्ञानात्मक विकास का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है।
B. बच्चे अपने कार्यों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करते हैं।
C. शिक्षाशास्त्र में ऐसी गतिविधियाँ शामिल होनी चाहिए जो प्रयोग को प्रोत्साहित करती हैं।
D. आकलन शिक्षण के अंत में ही किया जाना चाहिए।
अभिकथन (A): अर्थपूर्ण अधिगम सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों से यह अपेक्षा की जानी चाहिए कि वे ज्ञान को ठीक उसी तरह से पुनरुत्पादित करें जैसे उन्होंने उसे गृहीत किया है।
तर्क (R): अधिगम बच्चों द्वारा ज्ञान को निष्क्रिय रूप से प्राप्त करने और उसका पुनरुत्पादन करने की प्रक्रिया है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य है और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण हैं।
B. (A) और (R) दोनों सत्य है लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य हैं।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
चारू की किसी विषय में कोई अभिरुचि नहीं है तथा वह केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पढ़ती है। चारू:
A. आंतरिक रूप से अभिप्रेरित है।
B. असफलता स्वीकार्य विद्यार्थी है।
C. महारत उन्मुख विद्यार्थी है।
D. असफलता परिहार विद्यार्थी है।
निम्नलिखित में से कौन-सी कार्यनीति अधिगम के लिए एक प्रभावी कार्यनीति नहीं है?
A. अर्थहीन अनुवाचन
B. अपने किसी साथी को समझाना
C. स्वयं से प्रश्न करना
D. अवधारणा-मानचित्र बनाना
मध्य विद्यालय की कक्षा में किस प्रकार का वातावरण बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए?
A. सहयोगात्मक और सहकारात्मक
B. प्रतिस्पर्धात्मक और व्यक्तिवादी
C. वेधन व रटना
D. भय और तनाव
नई शिक्षा नीति 2020 जैसी समकालीन नीतियाँ सीखने के किस शिक्षाशास्त्र को प्रस्तावित करती हैं?
A. शिक्षक केन्द्रित
B. अनुभवात्मक
C. व्यवहारवादी
D. पाठ्यपुस्तक केंद्रित
बच्चों को नई अवधारणाओं के परिचय का क्रम क्या होना चाहिए?
A. वैश्विक से स्थानीय
B. अमूर्त से मूर्त
C. अनुप्रयोग से संप्रत्यात्मक समझ
D. परिचित से अपरिचित
विद्यालय में विद्यार्थियों का अर्थपूर्ण अधिगम _______ से नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है और _____ से सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।
A. बहिष्करण प्रथाओं; शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षाशास्त्र
B. बहिष्करण प्रथाओं; परीक्षा-उन्मुख शिक्षाशास्त्र
C. समावेशी प्रथाओं; परीक्षा-उन्मुख शिक्षाशास्त्र
D. समावेशी प्रथाओं; शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षाशास्त्र
\((35/16+23/8)\) का व्युत्क्रम कितना है?
A. \(91/16\)
B. \(93/16\)
C. \(16/91\)
D. \(16/93\)
1989 को एक पूर्ण वर्ग बनाने के लिए उसमें से घटाई जाने वाली निम्नतम संख्या कौन-सी है?
A. 3
B. 4
C. 44
D. 53
यदि x = 391 × 573 × 712 × 112, y = 385 × 575 × 79 तथा z = 387 × 576 × 113 है,
तो x, y और z का लघुत्तम समापवर्त्य कितना है?
A. 385 × 573 × 79 × 112
B. 391 × 576 × 79 × 112
C. 391 × 573 × 712 × 113
D. 391 × 576 × 712 × 113
यदि \( (5/3)^{-5} (5/3)^{-11}= (25/9)^{4x}\) है, तो (5x3 + 3) का मान क्या है?
A. 37
B. -37
C. 43
D. -43
-8 और -5 के बीचे के पूर्णांकों का गुणनफल यदि x है, तथा -19 और -12 के बीच के पूर्णाकों का योग y है, तो (x + y) का मान निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
A. -135
B. -70
C. -63
D. -51
m के किन मानों के लिए, 2y3 + 3y2 + 4ym + 5 एक त्रिपद होगा?
A. केवल 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1, 2 और 3
D. केवल 0, 2 और 3
कोई धनराशि किसी साधारण ब्याज की वार्षिक दर से 10 वर्ष में स्वयं की दोगुनी हो जाती है। वही धनराशि उतनी ही साधारण ब्याज की दर से कितने समय में स्वयं की चौगुनी हो जाएगी?
A. 20 वर्ष
B. 25 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 40 वर्ष
दो व्यक्तियों A और B की आयु (वर्षों में) का अनुपात 5 ∶ 7 है। 4 वर्ष बाद, उनकी आयु (वर्षों में) का अनुपात 3 ∶ 4 हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु का योग कितना है?
A. 56 वर्ष
B. 52 वर्ष
C. 48 वर्ष
D. 36 वर्ष
18 – 3x – 11y + 5xy – 2xy2 + 5x2y में से 4x2y – 3xy + 5xy2 – 8x + 7y – 10 को घटाने पर प्राप्त परिणाम में x2y और xy2 के गुणांकों का योग कितना है?
A. -8
B. 8
C. 6
D. -6
\( (4x^3-12x^2-x+3)(x^2-9)/(x^2-6x+9)(2x^2-5x-3)\) का मान निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
A. \( (2x-1)(x-3)/(x +3)\)
B. \( (2x-1)(x+3)/(x-3)\)
C. \( (2x+1)(x-3)/(x+3)\)
D. \( (2x+1)(x+3)/(x-3)\)
किसी समांतर चतुर्भज ABCD की भुजा AB को बिंदु E तक बढ़ाया जाता है। यदि ∠BAD = x, ∠ADC = 50°, ∠BCD = y और ∠CBE = z है, तो x + y + z का मान कितना है?
A. 390°
B. 370°
C. 310°
D. 290°
किसी रेखा AB पर एक बिंदु P स्थित है। यदि PQ एक किरण इस प्रकार है कि ∠APQ = 5a – 2b है तथा ∠QPB = 3a + 2b है, तो 6a – 25° का मान कितना है?
A. 135°
B. 120°
C. 110°
D. 95°
ABC और DEF दो त्रिभुज इस प्रकार हैं कि AB = 3 सेमी, ∠B = 120°, BC = 6.2 सेमी, DE = 6.2 सेमी, DF = 3 सेमी तथा ∠D = 120° है। तब, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. Δ ABC ≅ Δ DEF है।
B. Δ ABC ≅ Δ FDE है।
C. Δ BCA ≅ Δ DFE है।
D. Δ BAC ≅ Δ DEF है।
निम्नलिखित में से कौन-सी आकृतियों में रैखिक सममिति और घूर्णन सममिति दोनों हैं?
A. समबाहु त्रिभुज और समद्विबाहु त्रिभुज
B. पतंग और समचतुर्भुज
C. आयत और पतंग
D. समचतुर्भुज और आयत
किसी त्रिभुज PQR में, ∠P = 80° है तथा ∠Q और ∠R के अंत: समद्विभाजक बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि ∠QOR = x है, तो 2x – 110° का मान कितना है?
A. 130°
B. 140°
C. 150°
D. 160°
किसी समकोंण त्रिभुज की सबसे लंबी भुजा 90 सेमी है तथा अन्य दो भुजाओं में से एक 54 सेमी है। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना है?
A. 4860 सेमी2
B. 3888 सेमी2
C. 2430 सेमी2
D. 1944 सेमी2
8 सेमी भुजा वाले एक लकड़ी के घन को 2 सेमी भुजा वाले छोटे घनों में काटा जाता है। इस प्रकार घन को काटने पर पृष्ठीय क्षेत्रफल में प्रतिशत वृद्धि या कमी कितनी है?
A. 300% कमी
B. 300% वृद्धि
C. 400% कमी
D. 400% वृद्धि
किसी वृत्ताकार पार्क के अंदर उसकी परिसीमा के अनुदिश 4 मीटर चौड़ा एक वृत्ताकार पथ है। यदि इस पार्क की त्रिज्या 16 मीटर है, तो पथ का क्षेत्रफल कितना है? (π = 3.14 उपयोग कीजिए)
A. 251.68 मीटर2
B. 261.58 मीटर2
C. 351.68 मीटर2
D. 361.58 मीटर2
प्रेक्षण 29, 32, 48, 50, x, x + 2, 72, 78, 84 और 95 आरोही क्रम में लिखे गए हैं। यदि इन प्रेक्षणों की माध्यिका 63 है, तो इन आँकड़ो का माध्य कितना है?
A. 60.4
B. 61.4
C. 62
D. 64
किसी प्रश्न के सही उत्तर का अनुमान लगाने की प्रायिकता \( /3\) है। यदि उस प्रश्न के सही उत्तर का सही अनुमान नहीं लगाने की प्रायिकता \( /5\) है, तो x का मान कितना है?
A. \(8/15\)
B. \(8/9\)
C. \(9/8\)
D. \(15/8\)
निम्नलिखित में से कौन-सा आकलन का उद्देश्य नहीं है?
A. अधिगमकर्ताओं की प्रगति का परिवीक्षण
B. शिक्षण प्रणाली को अधिगमकर्ताओं की आवश्यकतानुसार सुधारना
C. अधिगमकर्ताओं को प्रतिपुष्टि प्रदान करना
D. अधिगमकर्ताओं का वर्गीकरण करना
गणित में अभिगृहीत (स्वयंसिद्ध) के लिए, निम्नलिखित में से क्या सत्य नहीं है?
A. ये अन्य गणितीय सत्यों को स्थापित करने में प्रयुक्त हो सकते हैं।
B. ये प्रमाण के बिना स्वीकार्य हैं।
C. अभिगृहीत केवल कुछ ही होते हैं।
D. एक अभिगृहीत अन्य अभिगृहीतों को अप्रमाणित करने में प्रयुक्त हो सकता हैं।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्यां रूपरेखा 2005 में गणित शिक्षण का आधार पत्र व्यक्त करता हैं “पैटर्न की पहचान गणित के लिए अहम (महत्त्वपूर्ण) है” इसके लिये सर्वाधिक उपयुक्त कारण क्या हो सकता है?
A. यह छात्रों में रुचि उत्पन्न करेगा।
B. यह समस्या समाधान कौशल का विकास करेगा।
C. यह अधिगम के आगे के (भावी) चरणों में बीजगणितीय चिंतन के लिए एक आधार का कार्य करेगा।
D. यह सन्निकटीकरण और इष्तमीकरण (ऑप्टीमाइजेशन) के लिए आवश्यक है।
कक्षा VI में क्षेत्रफल और उसके मापन की अवधारणा का शिक्षण करते हुए, गणित के एक शिक्षक ने ग्राफ-पेपर का उपयोग करके यह दर्शाया कि बहुभुजों का क्षेत्रफल किस प्रकार मापा जाता है। एक विद्यार्थी क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए उनके पास एक अनियमित आकारवाली पत्ती को लेकर जाती है। इस स्थिति में शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. छात्र से कहें कि ऐसी पत्ती का क्षेत्रफल मापना कठिन हैं।
B. कक्षा के अन्य विद्यार्थियों को सम्मिलित कर छात्र को प्रोत्साहित करें और पत्ती का क्षेत्रफल ज्ञात करने के विभिन्न तरीकों को ज्ञात करने में उनकी सहायता करें।
C. छात्र को घर लौटकर गूगल पर उत्तर ज्ञात करने के लिए कहें।
D. छात्र से कहें कि कक्षा में असंगत प्रश्न ना पूछे।
वर्ग और वर्ग मूलों की अवधारणा का शिक्षण करते हुए, एक शिक्षक ने 1 से आरंभ करते हुए विषम संख्याओं का एक क्रम लिखा। उसने निम्न प्रकार से प्रतिमान को दर्शाने का प्रयास किया
1 = 1
1 + 3 = 4 = 22
1 + 3 + 5 = 9 = 32
1 + 3 + 5 + 7 =16 = 42 और क्रमशः उसने ऐसा क्यों किया:
A. शिक्षार्थियों के मनोरंजन के लिए
B. अंकगणितीय श्रेढ़ी दर्शाने के लिए
C. एक सामान्य गणितीय तथ्य के निगमन में शिक्षार्थियों की सहायता के लिए
D. शिक्षार्थियों को दुविधा में डालने के लिए
कक्षा VI के एक छात्र ने विभिन्न एकक भिन्नों जैसे \(1/3, 1/6,…\) की तुलना करने में दुविधा दर्शाई और प्रायः \(1/7\) को \(1/5\) से बड़ा कहा। इस छात्र की सहायता के लिए सबसे उपयुक्त तरीका क्या है?
A. माता-पिता को बुलाएँ और उनसे कहें कि बच्चे को ट्यूशन कक्षा में डालें।
B. छात्र को यह नियम याद करने में सहायता करता कि बृहद हर का अर्थ छोटा भिन्न होता है।
C. छात्र को घर पर अभ्यास के लिए समान प्रकार के प्रश्न दें।
D. दैनिक जीवन के अनुभवों और मूर्त वस्तुओं का उपयोग कर, एकक भिन्न की तुलना की अवधारणा को दर्शाएँ।
हाल ही में गणितीय निर्देशन (मॉडलिंग) को गणित शिक्षा का एक अपरिहार्य पहलू माना गया है। निम्नलिखित में से कौन सा स्कूली गणित में गणितीय निर्देशन (मॉडलिंग) का वर्णन करता है?
A. इसका अर्थ गणित में गतिविधियों को सम्मिलित करना है।
B. यह मॉडल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का उपयोग करने से संबंधित है।
C. यह शिक्षार्थियों के मानस चित्रण के अनुसार शिक्षाशास्त्रीय मॉडल बनाने को सम्मिलित करता है।
D. इसका अर्थ गणितीय अवधारणाओं के उपयोग से दैनिक जीवन की वास्तविक समस्याओं को हल करना है।
मिडिल स्कूल गणित में पूर्णांक संक्रियाओं के बारे में अधिगमकर्ताओं की भ्रांतियों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त कारण क्या है?
A. पूर्णांक संक्रियाओं को समझने में उच्च स्तरीय बुद्धिमता की जरुरत होती है।
B. पूर्णांक संक्रियाएँ अमूर्त होती है इसलिए अधिगमकर्ता कक्षा में ध्यान नहीं देते हैं।
C. कक्षा में थोड़ी या कोई व्याख्या ना देते हुए पूर्णांक संक्रियाओं के नियमों को यंत्रवत् कंठस्थ करने पर अवास्तविक बल दिया जाता है।
D. पूर्णांक संक्रियाओं को दैनिक जीवन की समस्याओं के उदाहरणों के साथ नहीं समझाया जा सकता है
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए भिन्नों पर संक्रियाओं के शिक्षण हेतु सबसे कम उपयुक्त है?
A. भिन्नों को घटाने और जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की परिस्थितियाँ देना
B. भिन्नों को घटाने और जोड़ने के लिए एक मानक नियम देना
C. भिन्नों पर संक्रियाओं को आत्मसात करने के लिए प्रतिमानों को दर्शाना
D. भिन्नों के जोड़/घटाव के नियम बनाने के लिए प्रतिरूपों का सामान्यीकरण करना
प्राथमिक स्तर पर, गणित में, निम्नलिखित में से किसका आकलन करना सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. छात्रों द्वारा सीखे गए तथ्यों और सूत्रों का आकलन
B. समस्या हल करने में चरणबद्ध उत्तर को प्रतिवलित करना।
C. वैकल्पिक युक्तियों और क्रियाविधियों का उपयोग करना।
D. केवल औपचारिक कलन विधि के उपयोग की योग्यता का आकलन।
जब ताँबे के बर्तन को लंबे समय तक आर्द्र (नम) वायु में रखा जाता है, तब वह मंद हरी परत ग्रहण करता है। यह हरा पदार्थ क्या है ?
A. कॉपर ऑक्साइड और कॉपर हाइड्रॉक्साइड का मिश्रण
B. कॉपर हाइड्रॉक्साइड और कॉपर कार्बोनेट का मिश्रण
C. कॉपर ऑक्साइड और कॉपर कार्बोनेट का मिश्रण
D. कॉपर हाइड्रॉक्साइड और कॉपर सल्फेट का मिश्रण
निम्नलिखित में से क्या, एक पत्ती की काट में नही पाया जाता ?
(A) द्वार – कोशिका
(B) रंध्र
(C) क्लोरोफिल
(D) पादाभ
(E) ज़ाइलम
A. (A) और (B)
B. (A) और (D)
C. (C) और (E)
D. (D) और (E)
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प रेशे को ऊन में संसाधित करने के सही क्रम को निरूपित करता है?
A. घँटाई, निर्घर्षण, ऊन कटाई, रंगाई, लोटन
B. ऊन कटाई, निर्घर्षण, घँटाई, रंगाई, लोटन
C. ऊन कटाई, रंगाई, निर्घर्षण, घँटाई, लोटन
D. निर्घर्षण, ऊन कटाई, घँटाई, रंगाई, लोटन
रेशमा धातु के एक पात्र में जल उबाल रही है। कई प्रकार से ऊष्मा का स्थानांतरण होता है। कुछ हैं:
(i) ज्वाला पर रखे पात्र के हैंडल पर ऊष्मा स्थानांतरित होती है।
(ii) ज्वाला पर रखे पात्र के जल का तापमान बढ़ाने में ऊष्मा स्थानांतरित होती है।
(iii) पात्र के निकट की वायु पर ऊष्मा स्थानांतरित होती है।
निम्नलिखित में से कौन ऊष्मा के स्थानांतरण का सही निरुपण करता है?
A. चालन- (i), संवहन- (ii) विकिरण- (iii)
B. संवहन- (i), चालन- (ii), विकिरण- (iii)
C. चालन- (i), संवहन- (ii), चालन- (iii)
D. चालन- (i), विकिरण- (ii) संवहन- (iii)
कोई पदार्थ प्रकृति में अम्लीय है या क्षारीय, वह जाँचने के लिए सामान्यत: सर्वाधिक प्रयुक्त प्राकृतिक सूचक लिटमस ही है। लिटमस का निष्कर्षण कहाँ से किया जाता है ?
A. चाइना रोज़ से
B. हल्दी से
C. लाइकेन से
D. फीनॉल्फ्थैलिन से
लोहे पर जंग के लगने को रोकने के लिए निम्नलिखित में से क्या एक अनुशंसित प्रथा नहीं है ?
A. लोहे को कार्बन, क्रोमियम, निकैल और मैंगनीज के साथ मिश्रित करना
B. लोहे पर जिंक या क्रोमियम की परत चढ़ाना
C. लोहे के टुकड़े को चिकना करना
D. लोहे के टुकड़े को आर्द्र वातावरण में रखना
किसी स्थान की जलवायु के विषय में निम्नलिखित में से क्या सही है ?
A. उस स्थान की जलवायु और मौसम समान हैं।
B. किसी स्थान पर वायुमंडल की दिन-प्रतिदिन की स्थिति जलवायु है।
C. प्रतिदिन मौसम विभाग द्वारा जलवायु रिपोर्ट बनाई जातीं हैं।
D. किसी लंबी अवधि के औसत मौसम का पैटर्न जलवायु है।
अरीबा ने किसी मृदा के नमूने में नमी की मात्रा परिकलन करने के लिए एक क्रियाकलाप किया। उसने 200 ग्राम मृदा ली और उसे एक अखबार पर धूप में फैला दिया और उसे दो घंटे तक सूखने दिया। दो घंटे के पश्चात् मृदा का भार 180 ग्राम था। मृदा में नमी का प्रतिशत कितना है ?
A. 9%
B. 10%
C. 18%
D. 20%
मानव परिसंचरण तंत्र के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही नहीं है ?
A. मानव हृदय एक चार कोष्ठीय संरचना है।
B. फुफ्फुस धमनी कार्बन डाइऑक्साइड समृद्ध रक्त को फेफड़ों तक ले जाती है।
C. हृदय के कोष्ठों की पेशीयों का लयबद्ध सिकुड़ता एवं विस्तृत होना हृदयगति है।
D. ऊपरी दो कोष्ठ निलय कहलाते हैं और निचले दो कोष्ठ अलिंद हैं।
निम्नलिखित में से कौन सी विधि पौधों में अलैंगिक जनन की विधि नहीं है ?
A. मुकुलन
B. बीजाणु निर्माण
C. परागण
D. विखंडन
अहमद प्रतिदिन पैदल चलकर अपने विद्यालय जाता था। किसी निश्चित दिन, उसने अपने घर से विद्यालय तक 30 min का समय लिया। यदि उस दिन उसकी औसत चाल 0.5 m/min थी, तो उसके घर से विद्यालय के बीच की दूरी की गणना कीजिए।
A. 15 m
B. 45 m
C. 150 m
D. 450 m
आजकल विद्युत परिपथ में विद्युत फ्यूज़ को निम्नलिखित कौन से विकल्प द्वारा विस्थापित कर दिया गया है ?
(A) वैद्युत चुंबक
(B) स्टेबिलाइजर
(C) लघु परिपथ विच्छेदक
(D) दिक् सूचक सुई
A. (A) और (C)
B. (B) और (C)
C. केवल (C)
D. केवल (B)
स्तंभ – I में विभिन्न प्रकार के दर्पणों की सूची हैं और स्तंभ – II में दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिबों के अभिलाक्षणिक गुण हैं। स्तंभ – I को स्तंभ – II से सहीं सुमेलित निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प करता है ?
|
स्तंभ I |
स्तंभ II |
||
|
i. |
समतल दर्पण |
A. |
सीधा, आभासी और आकर में छोटा |
|
ii. |
अवतल दर्पण |
B. |
सीधा, आभासी और समान आकर का |
|
iii. |
उत्तल दर्पण |
C. |
सर्वदा वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब |
|
|
|
D. |
वास्तविक एवं उल्टा प्रतिबिंब सिवाय जब वस्तु दर्पण के अति निकट रखी गई हो |
A. (i) – (B), (ii) – (A), (iii) – (D)
B. (i) – (A), (ii) – (B), (iii) – (C)
C. (i) – (B), (ii) – (D), (iii) – (A)
D. (i) – (A), (ii) – (C), (iii) – (D)
निम्नलिखित सतहों पर विचार कीजिए:
S1: संगमरमर का गीला फर्श
S2: संगमरमर का सूखा फर्श
S3 : तेल फैलाया हुआ संगमरमर का फर्श
S4 : संगमरमर के फर्श पर अखबार रखा हुआ
रुही ने अपनी खिलौना गाड़ी सभी सतहों पर दौड़ाई। सभी सतहों पर खिलौना गाड़ी को समान बल से धक्का दिया गया। इसने सतह s1, s2, s3, s4 पर क्रमश: d1, d2, d3 और d4 दूरी तय की। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प विभिन्न सतहों पर खिलौना गाड़ी द्वारा तय की गई दूरी को वृद्धि क्रम में सही दर्शा रहा है ?
A. d4, d2, d1, d3
B. d2, d3, d4, d1
C. d1, d2, d4, d3
D. d3, d1, d2, d4
बल के संदर्भ में कौन-सा विकल्प गलत है?
A. बल का परिमाण और दिशा दोनों होते हैं।
B. किसी वस्तु पर कार्य करता बल उसका आकार बदल सकता है।
C. बल किसी वस्तु के संपर्क में आये बिना उस पर कार्य कर सकता हैं।
D. किसी वस्तु पर बल तभी लगता है जब उसे धक्का दिया जाता है।
ध्वनि की प्रबलता ध्वनि उत्पन्न करने वाले कंपन के _______ के वर्ग के समानुपाती होती है।
A. आयाम
B. आवृत्ति
C. तारत्व
D. समय-अवधि
दो समतल दर्पण परस्पर 60° के कोण पर रखे गए हैं। जब किसी सिक्के को दर्पण से 4 cm दूर रखा जाता है, तब सिक्के के कितने प्रतिबिंब बनते हैं?
A. 6
B. 5
C. 4
D. 3
निम्नलिखित में से कौन सा फॉस्फोरस का जल के साथ अभिक्रिया के बारे में सही है ?
A. फॉस्फोरस जल के साथ अभिक्रिया नहीं करता है
B. फॉस्फोरस ऑक्साइड बनता हैं
C. फॉस्फोरस हाइड्रोक्साइड बनता है
D. हाइड्रोजन गैस मुक्त (निकलती ) होती है
निम्नलिखित में से चुंबको के विषय में क्या गलत है?
A. मानव द्वारा निर्मित प्रथम चुंबक मैग्नेटाइट है।
B. चुंबक लोहे, निकैल और कोबाल्ट को आकर्षित करते हैं।
C. एक मुक्त लटका चुंबक सर्वदा N-S दिशा में संरेखित रहता है।
D. छड़ चुंबक के ध्रुव उसके सिरों के निकट होते हैं।
मानव कर्ण के लिए श्रव्य आवृत्तियों का सन्निकर परास क्या है?
A. 10 से 10,000 Hz
B. 20 से 20,000 Hz
C. 40 से 40,000 Hz
D. 50 से 50,000 Hz
विज्ञान की एक शिक्षिकां कक्षा VII के विद्यार्थियों को विज्ञान की प्रयोगशाला में लें गई । विद्यार्थियों को आरामपूर्वक बैठा दिया गया। शिक्षिका ने होल्डर में एक मैग्नीशियम के फीते को पकड़ा। तत्पश्चात वे फीते के शीर्ष को मोमबत्ती की ज्वाला के निकट लाई। वह चमकदार श्वेत प्रकाश के साथ जला। विद्यार्थियों ने सावधानी पूर्वक अवलोकन किया और अपनी प्रयोगशाला की फाइलों में अवलोकन को रिकॉर्ड किया।
शिक्षिका निम्नलिखित में से कौन सी युक्ति का उपयोग कर रही है?
A. प्रयोगशाला प्रक्रम
B. प्रदर्शन
C. परियोजना कार्य
D. क्षेत्र कार्य
निम्नलिखित कथन (A) और कथन (B) को पढ़िए :
कथन (A) : यह अवलोकित घटनाओं की निष्कर्षित व्याख्या है।
कथन (B): यह अवलोकित घटनाओं में संबंधों के विषय में कथन है।
निम्नलिखित में से क्या सही है?
A. (A) नियम के विषय में और (B) सिद्धांत के विषय में है।
B. (A) सिद्धांत के विषय में और (B) नियम के विषय में है।
C. (A) और (B) दोनों नियमों के विषय में हैं।
D. (A) और (B) दोनों सिद्धांतों के विषय में हैं।
विज्ञान की कक्षा में वैज्ञानिक जाँच संचालित करने के लिए निम्नलिखित में से क्या एक उपयुक्त उद्देश्य नहीं है?
A. प्रश्न आधारित अन्वेषणों की अभिकल्पना करना।
B. अन्वेषणों के चालन के लिए उपकरणों, तकनीकी और गणित का उपयोग करना।
C. वैज्ञानिक प्राप्तियों को अन्य द्वारा आलोचना एवं समीक्षा के लिए संचरित करना।
D. विज्ञान के ज्ञान (तथ्य सम्मिलित) के ढाँचे को बढ़ाना।
नीचे दिए गए कथन (A) और (B) को पढ़िए :
कथन (A) : तकनीकी विज्ञान का एक अनुप्रयोग है। विज्ञान के संप्रत्ययों की खोज होने पर इसका विकास होता है।
कथन (B) : तकनीकी स्वयं ही उन्नति कर सकती है।
निम्नलिखित में से क्या सही है?
A. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
B. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
C. (A) सत्य है और (B) असत्य है।
D. (A) असत्य है और (B) सत्य है।
शिक्षक ने छात्रों के समूहों को निम्नलिखित सामग्री दी – मापनी, स्ट्रॉ, कैंची, रबर बैंड, लकड़ी के गुटके, कैन/ डिब्बे, गुब्बारे, धागे, निवर्तनीय कप, और धातु के चम्मच ।
विद्यार्थियों को कई प्रकार से ध्वनि के तारत्व में परिवर्तन को दर्शाने के लिए कहा गया।
ऊपर दी गई गतिविधि में कौन-सा शिक्षा शास्त्र उपयोग में लाया गया है?
A. परियोजना कार्य
B. प्रतिपादक शिक्षण
C. निर्देशित जाँच
D. मुक्त जाँच
निम्नलिखित कथनों (A) और (B) को पढ़िए:
(A) : जलीय पौधों की परखनती में बहुत सारे बुलबुले हैं।
(B): बुलबुले पौधे ही उत्पन्न कर रहे होंगें।
निम्नलिखित में से क्या सत्य है?
A. (A) अवलोकन और (B) निष्कर्ष है।
B. (A) निष्कर्ष और (B) अवलोकन है।
C. (A) और (B) दोनों अवलोकन हैं।
D. (A) और (B) दोनों निष्कर्ष हैं।
निम्नलिखित में से कौन समाकरित प्रक्रिया कौशल का एक उदाहरण है?
A. फेफड़ों का आयतन (फुफ्फुस क्षमता) मापना
B. विद्यालय में कक्षा और कैंटीन के बीच की दूरी का अनुमान लगाना
C. पूर्व तीन सप्ताहों पर रिकॉर्ड किए गए आँकड़ों के आधार पर चौथे सप्ताह के दौरान पौधे की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाना
D. यीस्ट का किण्वन तापमान द्वारा किस प्रकार प्रभावित होता है, यह ज्ञात करने के लिए तापमान को नियंत्रित करना एवं अवलोकन को रिकॉर्ड करना
नीचे दिए गए कथन (A) और (B) को पढ़िए:
(A) : जाँच पाठों के दौरान शुरू से अंत तक विद्यार्थियों का आकलन।
(B): पाठ्क्रम के अंत में आकलन यह जाँचने के लिए कि निर्देशित उद्देश्य प्राप्त हो गए हैं या नहीं।
निम्नलिखित में से क्या सही है?
A. (A) और (B) दोनों रचनात्मक आकलन हैं।
B. (A) और (B) दोनों रचनात्मक आकलन हैं।
C. (A) योगात्मक और (B) रचनात्मक आकलन है।
D. (A) रचनात्मक और (B) योगात्मक आकलन है।
इन दिनों विज्ञान की कक्षा में पत्रिका प्रविष्टियों कों प्रोत्साहन दिया जा रहा है। पत्रिकाओं के संबंध में निम्नलिखित में से क्या गलत है?
A. विद्यार्थियों को किसी एक विशिष्ट प्रश्न का उत्तर देने में व्यस्त रख सकते हैं।
B. यह अनुचिंतनीय अधिगम को प्रोत्साहित करते है।
C. यह प्रतिपादक लेखन है।
D. इसे अभिसारी प्रश्न आधारित बोध के लिए किया गया हैं।
निम्नलिखित में से कौन सी योजना विज्ञान की कक्षा में विद्यार्थियों की विविधता को संबोधित नहीं करती है?
A. सह सहयोगी अधिगम समूह
B. शिक्षक द्वारा व्याख्यान और प्रदर्शन
C. सांस्कृतिक विविध सूचना दर्शाते बुलेटिन बोर्ड
D. समूहों में हस्त क्रियाकलाप