CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part71

निम्न में से कौन से संवेगात्मक विकास का हिस्सा हैं?
A. अंतर्वैयक्तिक कौशल 
B. अवधान व स्मृति
C. शारिरिक प्रणाली की क्रिया
D. प्रतिबोधिक और गतिक कौशल 

कौन से कारक बच्चों के विकास को निर्धारित व प्रभावित करते हैं?

(i) आनुवंशिकता

(ii) भौतिक वातावरण

(iii) सामाजिक-सांस्कृतिक कारक

A. (i) और (iii)
B. (i) और (ii)
C. (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)

कथन (A) : स्कूल में अधिगम के लिए बच्चों के गति कौशल का समन्वय महत्वपूर्ण नहीं है। 

तर्क (R) :  अधिगम और विकास एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

माध्यमिक स्कूल में परिवार व समकक्षियों की बच्चों के विकास में क्या भुमिका है? 
A. दोनों की कोई भुमिका नहीं है। 
B. परिवार की कोई भुमिका नहीं है; समकक्षियों की महत्वपूर्ण भुमिका है। 
C. समकक्षियों की कोई भुमिका नहीं है; परिवार की प्रमुख भुमिका है। 
D. दोनों की अलग-अलग परन्तु महत्वपूर्ण भुमिका है। 

एक विद्यार्थी शब्दिक कथन के तर्क को बिना वास्तविक परिस्थिति से संबंधित किये विवेचित कर लेता है। पियाजे के अनुसार विद्यार्थी संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में है?
A. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था 
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था 
C. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था 
D. संवेदी गामक अवस्था

जीन पियाजे के अनुसार, बच्चों का चिंतन वयस्कों ________ होता है। 
A. से गुणात्मक रूप से भिन्न 
B. से मात्रात्मक रूप से भिन्न
C. से कम 
D. से बेहतर 

कोहलबर्ग के नैतिक विकास के किस चरण में व्यक्तियों का मानना हैं कि नियमों में आपसी समझौते शामिल होने चाहिए और व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए?
A. नैमित्तिक सापेक्षता अभिविन्यास 
B. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास 
C. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास 

लेव वायगोत्स्की ने ______ सिद्धान्त में प्रस्तावित किया कि अधिगम ज्ञान के सह निर्माण की प्रक्रिया है।  
A. व्यवहारवादी 
B. सामाजिक सांस्कृतिक  
C. सूचना के प्रसंस्करण 
D. मनोगतिकी 

निम्न में से क्या लेव वायगोत्स्की के सिद्धान्तों का उपयुक्त कक्षागत निहितार्थ है? 
A. बच्चों से अपेक्षा रखनी चाहिए कि वे पूर्ण रूप से खुद से चीज़ों को खोज पाएँगे। 
B. बच्चों में वांछनीय व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए उन्हें इनाम देने चाहिए। 
C. बच्चों में अवांछनीय व्यवहार को कम करने के लिए सज़ा देनी चाहिए। 
D. बच्चों का सीखने में मार्गदर्शन व सहायता करनी चाहिए। 

रोमा, जसप्रीत को एक क्रासवर्ण पहेली सुलझाने में संकेत व इशारे देकर मदद करती है जब तक जसप्रीत उसे करने में बेहतर न हो जाए। रोमा का धीरे-धीरे कर अपनी मदद कम करना, निम्न में से किसका उदाहरण है?
A. मचान
B. अनुकरण अधिगम
C. बहु बुद्धि
D. संज्ञानात्मक द्वंद्व

कथन (A) : एक प्रगतिशील कक्षा में एक शिक्षक को उपदेशात्मक होना चाहिए और बच्चों को नियंत्रण में रखने के लिए पिन-ड्रॉप चुप्पी बनाए रखना चाहिए I

तर्क (R) : बच्चे तभी सीखते हैं जब शिक्षक उन पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखते हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

_______ वाले व्यक्ति अपने पूर्व ज्ञान के आधार पर संबंध बनाने में सक्षम होते हैं और विचारों के बीच वर्गीकरण, पैटर्निंग और संबंधों को गहराई से देख पाते हैं। 
A. तर्क-गणितीय बुद्धि  
B. शारीरिक-गति संवेदनात्मकता बुद्धि 
C. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि 
D. भाषाई बुद्धि 

सह-शिक्षा कक्षा में लड़कों के लिए एक शिक्षक की टिप्पणी, ”बहादुर बनो और लड़कियों की तरह कमजोर व्यवहार मत करो” किसको बढ़ावा देगा? 
A. जेंडर समता 
B. जेंडर रुढ़िवादिता
C. जेंडर भुमिका में लचीलापन 
D. जेंडर समानता 

निम्न में से कौन सतत और व्यापक मूल्यांकन के प्रमुख अभिलक्षण हैं?

(i) इसका प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों का पृथक्करण व नामीकरण है।

(ii) यह शिक्षकों को अपने शिक्षाशास्त्र पर मदद करने के अवसर देता है।

(iii) यह मूल्यांकन को सीखने का हिस्सा मानता है।

(iv) यह डर और चिंता पैदा करके सीखने को बढ़ाता है।

A. (i) और (ii)
B. (ii), (iii) और (iv)
C. (ii) और (iii)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है बजाए कि सूचनाओं के मात्र प्रत्यास्मरण को?
A. आखिरी जनगणना किस वर्ष में हुई थी? 
B. महात्मा गाँधी का जन्म कहाँ हुआ था? 
C. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? 
D. समाज में लोकतांत्रिक आदर्शों को बढ़ावा कैसे दिया जा सकता है?

वंचित समूहों के विद्यार्थियों के समावेशन को सफल बनाने के लिए, शिक्षकों को :
A. अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उनकी संस्कृति के विभिन्‍न पहलुओं को शामिल करना चाहिए। 
B. उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहना चाहिए। 
C. उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए परन्तु पढ़ाई पर नहीं। 
D. प्यार से उनके माता-पिता को उन्हें घर पर ट्यूशन पढ़ाने को कहना चाहिए।  

समावेशी शिक्षा की प्रमुख शिक्षाशास्त्रीय रणनीती क्या है?
A. सहयोग 
B. पृथक्करण 
C. नकारात्मक भेद-भाव 
D. नामीकरण 

एक शिक्षक को वंचित समूहों के विद्यार्थियों के समावेशन के लिए क्या करना चाहिए? 
A. एक ऐसी कक्षा-नीति का निर्माण करना चाहिए जहाँ पर वैयक्तिक भिन्‍नताओं को स्वीकारा जाए और प्रत्येक बच्चे को महत्व दिया जाए। 
B. बच्चों की शैक्षणिक क्षमताओं की पहचान करके समान क्षमताओं वाले बच्चों के समूह बनाए जाएँ।  
C. बच्चों को उनकी जाति के आधार पर अलग-अलग समूहों में बाँटा जाए। 
D. उन्हें पाठ्यपुस्तक-आधारित ज्ञान का पुनरुत्पादन करने के लिए बढ़ावा दिया जाए, भले ही वह उनके लिए अर्थहीन हो। 

एक बच्ची के बुद्धि परीक्षण के स्कोर यह दर्शाते है कि वह औसत से ऊपर है, वह कक्षा में नियमित तथा क्रियाशील है। उसके गणित के ग्रेड तथा लिखने का कौशल अच्छा है परन्तु जब उसे सुस्वर पाठन करने के लिये कहा जाता है तो उसका निष्पादन बुरा होता है। बच्ची में किसके लक्षण होने की संभावना है? 
A. डिसग्रफिया 
B. डिसकैल्क्यूलिया 
C. डिस्लेक्सिया 
D. स्वलीनता

रचनात्मकता क्या हैं?  
A. बिना ऊब के किसी कार्य को बार-बार करने की क्षमता 
B. लंबे गद्यांशों को रटने की क्षमता 
C. अपसारी ढंग से सोचने की क्षमता 
D. दूसरों की नकल ज्यों की त्यों करने की क्षमता 

सामाजिक-रचनात्मक परिप्रेक्ष्य में सीखने को किस प्रकार देखा जाता है? 
A. सक्रिय और सामाजिक प्रक्रिया के रूप में 
B. ज्ञान के निष्क्रिय अर्जन की प्रक्रिया 
C. व्यवहार में अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन 
D. उत्तेजना और प्रतिक्रिया के बीच अनुबंध 

आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण क्या है? 
A. प्रथम पुरस्कार पाने के लिए पढ़ना 
B. अपनी उत्सुकता की संतुष्टि के लिए सीखना  
C. सराहना पाने के लिए काम पूरा करना  
D. साईकिल पाने के लिए प्रथम आना 

कथन (A) : प्रभावी शिक्षण में छात्रों के साथ सकारात्मक संबंध बनाना और उनकी भावनात्मक जरूरतों को महत्व देना शामिल है।

तर्क (R) : भावनाएँ और सीखना परस्पर संबंधित हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part22

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की3।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

महारत- उन्मुखी विद्यार्थी :

(i) सीखने के लिए लक्ष्य तय करते हैं। 

(ii) मानते हैं कि क्षमता स्थिर व स्थायी है।  

(iii) बहुत ही आसान लक्ष्य रखते हैं या कोई लक्ष्य तय नहीं करते हैं।  

(iv) अपने सीखने को सुसाध्य करने के लिए दूसरों की सहायता व मदद लेते हैं। 

A. (i) और (ii) 
B. (iii) और (ii) 
C. (i) और (iv) 
D. (iii) और (iv) 

बच्चों के द्वारा प्रश्न पूछने :  
A. को नजरअंदाज करना चाहिए। 
B. पर उन्हे सजा होनी चाहिए। 
C. की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 
D. को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।  

विद्यार्थी प्रभावी तरीके से तब सीखते हैं जब शिक्षक : 
A. उनसे किसी प्रकार की अपेक्षाएँ नहीं रखते हैं। 
B. उनसे बहुत कम स्तर की अपेक्षाएँ रखते हैं। 
C. उन्हें किसी तरह की स्वायत्तता प्रदान नहीं करते हैं। 
D. खोज-अधिगम द्वारा अन्वेषण की प्रक्रियाओं पर ध्यान देते हैं।

शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान शिक्षक द्वारा बच्चों को लगातार नए अन्वेषण, खेल और विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से नया ज्ञान के सर्जन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह उदाहरण है :

(i) एक प्रगतिशील कक्षा का जिसमें बच्चों को करके सीखने का अवसर एवं उनकी सक्रिय भागीदारी है।

(ii) परंपरागत कक्षा का जिसमें शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में शिक्षक की सक्रिया भागीदारी है।

(iii) एक ऐसी कक्षा जिसमें शिक्षक किताबी ज्ञान से अलग हटकर बाल केंद्रित विधियों से अधिगम कराने को महत्त्व देता है।

(iv) एक ऐसी कक्षा जिसमें शिक्षक को अधिगम कराने के अन्य तरीकों की जानकारी नहीं है।

A. (i), (iii)
B. (i), (ii)
C. (iii), (iv)
D. (ii), (iv)

अभिकथन (A) : शिक्षार्थियों के विविध प्रकार के समूह को पढ़ाते समय शिक्षक को उनके सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ के बारे में किसी भी तरह की चर्चा नहीं करना चाहिए।

तर्क (R) : सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ अधिगम में किसी भी प्रकार की भूमिका नहीं निभाते हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

छात्रों के बीच गहरी संप्रत्यात्मक समझ को विकसित करने के लिए एक शिक्षक को : 
A. अवधारणाओं को याद करने पर ध्यान देना चाहिए। 
B. प्रत्यक्ष निर्देश के तरीकों का उपयोग करना चाहिए। 
C. संसाधन के लिए प्रावधान करना चाहिए जिससे करके सीखने को सुसाधित किया जा सके।
D. मौखिक प्रस्तुतिकरण करना चाहिए और बच्चों को प्रश्न पूछने से हतोत्साहित करना चाहिए।  

विविध भौतिक शिक्षण सामग्री का उपयोग करने से बच्चों को सीखने की अवधारणाओं में किस क्रम में मदद मिलती है? 
A. मूर्त से अमूर्त 
B. अपरिचित्त से परिचित 
C. उच्च-क्रम से निचले क्रम 
D. जटिल से सरल  

यदि \(\(3/5)^{3p-2}=(9/25)^8\(3/5)^{-3}\) है, तो 2p + 1 का मान क्या है?
A. 10
B. 11
C. 14
D. 15

चार भिन्न-भिन्न घंटियाँ क्रमश: 6 सेकंड, 8 सेकंड, 12 सेकंड और 18 सेकंड के अंतरालों पर बजती हैं। यंदि ये घंटियाँ एक साथ पूर्वाह्न 9:00 बजे बजती हैं, तो वे पुनः एक साथ किस समय पर बजेंगी?
A. पूर्वाह्न 9:00:48 बजे
B. पूर्वाह्न 9:01:12 बजे
C. पूर्वाह्न 9:01:24 बजे
D. पूर्वाह्न 9:02:06 बजे

\( 42/7+311/13+5/9\) का मान क्या है?
A. \( 8463/819\)
B. \( 7563/819\)
C. \( 7463/819\)
D. \( 8563/819\)

यदि \( {matrix} B&A\\\ &6{matrix}\\\ \ \ 7\ \ 8\) है, जहाँ A और B अंक हैं, तोः
A. A = 8, B = 4
B. A = 3, B = 6
C. A = 3, B = 7
D. A = 8, B = 6

व्यंजक (21467 + 31250 + 14205 + 60596)3 में इकाई का अंक क्या होगा? 
A. 4
B. 8
C. 2
D. 6

यदि 0.25(4y – 3) = 0.05(10y – 9) है, तो (7y – 5) का मान क्या है?
A. 1.2
B. -1.2
C. 0.8
D. -0.8

\( 2x^2-xy-3y^2+yz+zx/x^2-y^2\) किसके बराबर है? 
A. (x – y) (2x – 3y + z)
B. \( (2x-3y+z)/(x-y)\)
C. \( (2x+3y-z)/(x+y)\)
D. (x + y) (2x + 3y – z)

किसी मूलधन पर 12% वार्षिक की दर से \(21/2\) वर्ष का साधारण ब्याज, उसी मूलधन पर 8% वार्षिक की दर से \(41/2\) वर्ष के साधारण ब्याज से 600 रुपये कम है। वह मूलधन कितना है? 
A. 20,000 रुपये
B. 16,000 रुपये
C. 10,000 रुपये
D. 8,000 रुपये

यदि x2 + y2 = 106 है तथा x – y = 4 है, तो \( 1/x-1/y\) का मान क्या है?
A. \(16/45\)
B. \(-16/45\)
C. \(4/45\)
D. \(-4/45\)

यदि व्यंजकों pxa और qxb का गुणनफल 12x8 के बराबर है, तो 
A. p + q = 12 है तथा a + b = 8 है।
B. pq = 12 है तथा ab = 8 है।
C. pq = 12 है तथा a + b = 8 है।
D. p + q = 12 है तथा ab = 8 है।

किसी त्रिभुज PQR की भुजा QR को बिंदु S तक बढ़ाया जाता है। यदि QR = PR और ∠QPR = 50° है, तो 3 ∠PRS – 2∠PQR का मान क्या है?
A. 300°
B. 250°
C. 200°
D. 150°

किसी बहुफलक के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्याएँ क्रमश: 20, x और 30 हैं। तब, 4x – 5 का मान क्या है? 
A. 52
B. 48
C. 43
D. 42

दो समांतर रेखाओं को एक तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेद करने से बने दो एकांतर अंतः कोणों का योग 140° है। यदि इनमें से एक एकांतर अंतः कोण y है, तो 3y – 15° का मान कितना है?  
A. 185°
B. 195°
C. 205°
D. 210°

किसी चतुर्भुज ABCD के कोण इस प्रकार हैं कि ∠A ∶ ∠B ∶ ∠C ∶ ∠D, 4 ∶ 5 ∶ 6 ∶ 3 है। तब,
A. ABCD एक समलंब चतुर्भुज है, जिसमें AD ∥ BC है।
B. ABCD एक समलंब चतुर्भुज है, जिसमें AB ∥ CD है।
C. ABCD एक पतंग है, जिसमें AB = AD और BC = CD है।
D. ABCD एक पतंग है, जिसमें AB = BC और AD = CD है।

बिंदु A और D रेखाखंड BC के एक ही ओर इस प्रकार स्थित हैं कि ∠ABC = 90°, ∠DCB = 90° और AB = DC है। तब,
A. Δ ABC ≅ Δ DBC, समकोण कर्ण भुजा (RHS) द्वारा
B. Δ ABC ≅ Δ DBC, भुजा कोण भुजा (SAS) द्वारा
C. Δ ABC ≅ Δ DCB, समकोण कर्ण भुजा (RHS) द्वारा
D. Δ ABC ≅ Δ DCB, भुजा कोण भुजा (SAS) द्वारा

भुजा 12 सेमी वाले एक वर्ग तथा 18 सेमी लंबाई वाले एक आयत के क्षेत्रफलों का योग 252 सेमी2 है। तब, उस आयत का परिमाप कितना है? 
A. 24 सेमी
B. 36 सेमी
C. 42 सेमी
D. 48 सेमी

किसी समलंब चतुर्भुज ABCD में, AB||DC, AD = 18 सेमी, BC = 16 सेमी और CD = 22 सेमी है। यदि AB और CD के बीच की दूरी 12 सेमी है तथा इस समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 252 सेमी2 है, तो इस समलंब चतुर्भुज का परिमाप कितना है? 
A. 84 सेमी
B. 80 सेमी
C. 76 सेमी
D. 72 सेमी

किसी बंद लंब वृत्तीय बेलन का आयतन 462 मीटर3 है, जिसके आधार की त्रिज्या 7 मीटर है। इस बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है? (π = 22/7 का उपयोग कीजिए।)
A. 220 मीटर2
B. 264 मीटर2
C. 308 मीटर2
D. 440 मीटर2

प्रेक्षणों 14, 16, 17, 15, 13, 15, 14, 15, 12, 12, 16, 15, 11, 19, 16, 15, 18, 14, 16 और 17 के परिसर और बहुलक का माध्य कितना है?  
A. 11
B. 11.5
C. 12
D. 13.5

शब्द PERIMETER के सभी अक्षरों को 9 पृथक कागज की पर्चियों पर लिखकर एक डिब्बे में रख दिया जाता है। बिना देखे, इस डिब्बे में से एक पर्ची निकाली जाती है। एक व्यंजन और एक अक्षर I प्राप्त करनें की प्रायिकताओं का अंतर कितना है? 
A. \(5/9\)
B. \(4/9\)
C. \(3/9\)
D. \(2/9\)

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part38

बीज गणित और बीजीय व्यंजकों में एकपदी, द्विपद, त्रिपद आदि के शिक्षण और अधिगम के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पूर्वापेक्षित ज्ञान कौन-सा है ? 
A. समान और विपरीत पद 
B. बीजीय समिकाएँ 
C. बीजीय व्यंजकों की संक्रियाएँ  
D. चरों की घात 

गणित की एक कक्षा में खुले – सिरे वाले प्रश्नों को पूछने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं ?

(a) यह विद्यार्थियों को अभिसारी चिंतन कौशल को बेहतर बनाने में मदद करता है

(b) यह तार्किक चिंतन कौशल का विकास करता है

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (a) सत्य है
B. केवल (b) सत्य है
C. (a) और (b) दोनों सत्य हैं 
D. (a) और (b) दोनों असत्य हैं

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि बच्चे के मस्तिष्क के गणितीकरण को दर्शाती है ? 
A. बच्चा शीघ्रता से गणितीय में समस्याएँ हल करता है 
B. बच्चे ने सभी महत्वपूर्ण गणितीय सूत्रों को याद कर लिया है 
C. बच्चा अवधारणाओं को समझता है और उनके बीच संबंध बनाता है 
D. बच्चा समस्याओं को हल करने की सभी मानक कलन-विधियों को जानता है 

सामुदायिक गणित _______ से संबंधित है।  
A. अंकगणित 
B. संबंधों एवं फलन (फंक्शन ) 
C. समाकलन गणित (इंटीग्रल कैलकुलस)
D. अवकल गणित (डिफ्रेंशियल कैलकुलस) 

यह सिद्ध करने के लिए कि एक त्रिभुज के अन्तः कोणों का योग 180° है, एक शिक्षक कागज के त्रिभुज से सभी कोणों को काट कर एक सीधी रेखा पर रखता है। यह उदाहरण है ______ से उपपत्ति का। 
A. सत्यापन
B. निगमन
C. अधिष्ठापन/आगमन
D. खण्डन

वैन- हैले के ज्यामितीय चिंतन के सिद्धांत के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है/हैं?

(a) चिंतन के स्तर आयु निर्धारित है / आयु पर निर्भर हैं

(b) शिक्षण निर्देश को विद्यार्थी के ज्यामिति चिंतन के स्तर के अनुसार होना चाहिए

(c) स्तर क्रमानुसार हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a) और (b)
B. (b) और (c)
C. (a) और (c)
D. केवल (b)

गणित में स्वयंसिद्ध के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य नहीं है ? 
A. स्वयंसिद्ध अविरोधी हैं 
B. स्वयंसिद्ध ऐसे प्रस्ताव हैं जों बिना किसी प्रमाणित साक्ष्य द्वारा अनुमानित और स्वीकृत किए जाते हैं 
C. स्वयांसिद्ध केवल ज्यामिति में ही उपलब्ध हैं 
D. स्वयंद्धि अपने आप में पर्याप्त है

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में कम्प्यूटेशनल (अभिकलनीय) चिन्तन का तत्व नहीं हैं? 
A. अपघटन 
B. पैटर्न पहचानना  
C. अमूर्तन 
D. अभिव्यक्ति  

शिक्षार्थियों के बीच गणितीय सम्प्रेषण को किसके द्वारा नहीं बढ़ाया जा सकता है? 
A. सरल, मैत्रीपूर्ण और स्पष्ट भाषा का उपयोग करके जों स्थानीय भाषा से संबंधित हों 
B. गणितीय विचारों, प्रतीकों और संकेतों का परिचय बच्चे की अपनी भाषा के साथ संबंध बनाकर कराना  
C. कक्षा में गणितीय शब्दों को व्यक्त करने के लिए स्थानीय भाषा के उपयोग को हतोत्साहित करना 
D. शिक्षार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए संख्या अवधारणाओं, शब्दावली, मात्राओं इत्यादि को लिखने में सुविधा प्रदान कराना । 

“गणित में अधिगम का आकलन विद्यार्थियों को उनकी अवधाराणत्मक समझ में सुधार करने के लिए प्रतिपुष्टि पर प्रतिक्रिया का अवसर प्रदान करता है।” निम्नलिखित में से कौन-सी, दिए गए कथन के अर्थ की सबसे उपयुक्त व्याख्या है ?
A. आकलन में प्रतिपुष्टि अधिगमकर्ताओं को उनकी गणित में अवधारणात्मक समझ को सुदृढ़ करने में सहयोग करती है 
B. प्रतिपुष्टि द्वारा शिक्षक अपनी खुद की अवधारणात्मक समझ को बेहतर बना सकते हैं 
C. अधिगमकर्ताओं में अवधारणात्मक समझ को विकसित करने में प्रतिपुष्टि की कोई भूमिका नहीं होती है 
D. अधिगमकर्ताओं को अवधारणात्मक समझ को बेहतर बनाने के लिए गणित के टेस्ट में अंक देना प्रतिपुष्टि प्रदान करने का एकमात्र तरीका है 

हमारे शरीर में _______ (A) सबसे बड़ी ग्रंथी है और _______ (B) स्रावित करती है, जो _______ (C) के पाचन में सहायता करती है।

(A), (B) और (C) क्रमशः ______ हैं।

A. अग्न्याशय, इंसुलिन, कार्बोहाइड्रेट
B. यकृत, पित्त रस, वसा
C. आमाशय, जठर रस, प्रोटीन
D. छोटी आँत, पित्त रस, वसा

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 
A. सभी धमनियाँ ऑक्सीजन युक्त रक्त वहन करती हैं। 
B. सभी शिराएँ विआँक्सीकृत रक्त वहन करती हैं। 
C. फुप्फुसी धमनी हृदय से फुफ्फुस तक रक्त पहुँचाती है। 
D. फुप्फुसी शिरा हृदय से फुफ्फुस तक अशुद्ध रक्त पहुँचाती है। 

______ (A) ऑक्सीजन और जल के साथ अभिक्रिया कर एक यौगिक ______ (B) का निर्माण करता है। यह यौगिक ______ (C) लिटमस को ______ (D) में परिवर्तित करता है और ______ (E) गैस प्रवाहित करने पर दूधिया हो जाता है।

(A), (B), (C), (D), (E) क्रमश: हैं:

A. मैग्नीशियम, मैग्नीशियम ऑक्साइड, लाल, नीला, सल्फर डाइऑक्साइड
B. कैल्शियम, कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड, लाल, नीला, कार्बन डाइऑक्साइड
C. मैग्नीशियम, मैग्नीशियम ऑक्साइड, नीला, लाल, कार्बन डाइऑक्साइड
D. कैल्शियम, कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड, नीला, लाल, कार्बन डाइऑक्साइड

निम्नलिखित में से कौन-सा समुच्चय अम्लों-क्षारकों के प्राकृतिक सूचकों को दर्शाता है? 
A. फ़ीनॉलफ्थेलिन, लिटमस 
B. लिटमस, हल्दी  
C. चाइना रोज, मेथिल आरेंज
D. हल्दी, फ़ीनॉलफ्थेलिन 

निम्नलिखित में से मरुस्थली पादपों की कौन-सी अभिलाक्षणिक अनुकूली विशेषता नहीं हैं?

(A) गहरी बेधती जड़ें

(B) गूदेदार तना

(C) मोम की परत वाली पत्तियां

(D) तिरछी शाखाएँ

A. (C) और (D)
B. (A) और (B)
C. (A) और (C)
D. (B) और (D)

लोहे का संक्षारण ______ है। 
A. एक भौतिक एवं उत्क्रमणीय परिवर्तन 
B. एक रासायनिक एवं उत्क्रमणीय परिवर्तन 
C. एक रासायनिक एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तन 
D. एक भौतिक एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तन 

मानवों में _____ (X) जुड़वाँ बच्चे पैदा होते हैं, जब _____ (Y) अंडे / अंडों का _____ (Z) शुक्राणु / शुक्राणुओं द्वारा निषेचन होता हैं।

X, Y, Z क्रमशः है:

A. समरूप, एक, एक
B. समरूप, दो, एक
C. भ्रात्रीय, एक, एक
D. भ्रात्रीय, एक, दो

आपको दो बैग दिए गए हैं – एक चौड़ी पट्टी और दूसरा संकरी पट्टी का है। दी गई पुस्तकें वहन करने के लिए, आप उपयोग करना चाहेंगे:  
A. संकरी पट्टी का बैग क्योंकि बल का विस्तार एक बृहत क्षेत्रफल पर होता है। 
B. चौड़ी पट्टी का बैग क्योंकि बल प्रति इकाई क्षेत्रफल निम्न है।
C. संकरी पट्टी का बैग क्योंकि बल का विस्तार एक छोटे क्षेत्रफल पर होता है।
D. चौड़ी पट्टी का बैग क्योंकि बल प्रति इकाई क्षेत्रफल अधिक है।

यदि एक धातु कप और एक प्लास्टिक कप में गर्म चाय की समान मात्रा डाली गई तो निम्नलिखित कथनों में से क्या सत्य होगा? 
A. धातु कप में चाय लंबे समय तक गर्म रहती है क्योंकि धातु छूने में गर्म होता है, जबकि प्लास्टिक कप छूने में गर्म नहीं होता है। 
B. धातु कप में चाय लंबे समय तक गर्म रहती है क्योंकि धातु ऊष्मा की सुचालक है। 
C. धातु कप में चाय लंबे समय तक गर्म नहीं रहती है क्योंकि धातु ऊष्मा की सुचालक है। 
D. प्लास्टिक कप की तुलना में धातु कप में चाय लंबे समय तक गर्म रहती है क्योंकि प्लास्टिक ऊष्मा का कुचालक है। 

अभिकथन (A) : वैद्युत चुंबक एक अस्थायी चुंबक है।

कारण (R) : यह एक दुर्बल चुंबक है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सहीं व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

दी गई जानकारी के आधार पर निम्न में से कौनसा कथन सही है?

‘A’ सदैव एक आभासी एवं सीधा प्रतिबिंब बनाता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part42

‘B अधिकांशतः एक वास्तविक एवं उल्टा प्रतिबिंब बनाता है।

A. ‘A’ एक उत्तल लेंस है और ‘B’ एक उत्तल दर्पण है।
B. ‘A’ उत्तल दर्पण या अवतल लेंस हो सकता है।
C. ‘B’ उत्तल दर्पण या उत्तल लेंस हो सकता है।
D. ‘B’ अवतल लेंस और ‘A’ अवतल दर्पण है।

दूरी-समय ग्राफ एक रेखा है। ग्राफ से गति के विषय में आप क्या निष्कर्ष निकालेंगे? 
A. यह एक एकसमान गति है।  
B. यह एक असमान गति है। 
C. यह एकसमान गति में है या वस्तु विरामावस्था में है। 
D. वस्तु विरामावस्था में है।  

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए।

(A)

अति आनत अक्ष पर घूर्णन करता है

(i)

शुक्र

(B)

ठंडा और हवादार 

(ii)

अरुण

(C)

चाँद जैसी प्रावस्थाएँ दर्शाता है 

(iii)

शनि

(D)

घनत्व कम है 

(iv)

वरुण

A. A – iv, B – iii, C – ii, D – i
B. A – ii, B – iv, C – i, D – iii
C. A – i, B – ii, C – iv, D – iii
D. A – iii, B – i, C – iv, D – ii

यदि अभिलंब और आपतित किरण के बीच कोण 30° है, तब आपतित और परावर्तित किरण के बीच कोण क्या होगा?
A. 60°
B. 30°
C. 0°
D. 90°

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन घर्षण के संदर्भ में सत्य है? 
A. घर्षण वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है। 
B. विरामावस्था में किसी कार पर कोई घर्षण बल कार्य नहीं करता है।
C. लोटनिक घर्षण, सर्पी घर्षण से कम होता है।
D. वायु घर्षण गुरुत्व की दिशा में कार्य करता है। 

अभिकथन (A) : सोने को गलाने के लिए, सोनार धातु की पाइप का उपयोग करके ज्वाला के बाह्यतम क्षेत्र पर फूँक मारता है।

कारण (R) : बाह्यतम क्षेत्र निकटतम होता है और फूँक मारने के लिए अधिक गर्म नहीं होता है।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

धातु A, धातु B को उसके लवणीय विलयन से विस्थापित करती है किन्तु धातु C को उसके लवणीय विलयन से विस्थापित करने में सक्षम नहीं होती है। धातु B, धातु D को उसके लवणीय विलयन से विस्थापित करती है। दूसरी सबसे अभिक्रियाशील धातु कौनसी है?
A. A
B. B
C. C
D. D

______ (X) एक विटामिन है, जो ______ (Y) के अवशोषण के लिए आवश्यक है।

X और Y हैं:

A. विटामिन B, कैल्शियम
B. विटामिन C, आयरन
C. विटामिन A, कैल्शियम
D. विटामिन A, आयरन

अभिकथन (A) : गाजर के पौधे की पत्तियों में जालिकारूपी शिराविन्यास है।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प इसका समर्थन करता है? 

A. मूसला जड़ के पौधों में जालिकारूपी शिराविन्यास होता है। 
B. रेशेदार जड़ के पौधों में जालिकारूपी शिराविन्यास होता है। 
C. शिराविन्यास के प्रकार एवं जड़ों में कोई संबंध नहीं है। 
D. सभी पत्तियों में जालिकारूपी शिराविन्यास होता है। 

कोशिकांगों के संदर्भ में सूचना के आधार पर कोशिकाओं के प्रकार की पहचान कीजिए।

‘A’ – कोशिका भित्ति, रिक्तिका, सूत्रकणिका, केंद्रक

‘B’ – कोशिका झिल्ली, रिक्तिका, सूत्रकणिका, केंद्रक

‘C’ – कोशिका झिल्ली, प्लास्टिड, सूत्रकणिका, कोशिकाद्रव्य

A. ‘A’ और ‘C’ पादप कोशिकाएँ, ‘B’ जीव कोशिका है।
B. ‘A’, ‘B’, ‘C’ जीव कोशिकाएँ हैं।
C. ‘B’ और ‘C’ पादप कोशिकाएँ और ‘A’ जीव कोशिका है।
D. ‘A’ और ‘B’ पादप कोशिकाएँ, ‘C’ जीव कोशिका है।

शिक्षार्थियों में अपसारी चिंतन के आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न सर्ववाधिक उपयुक्त है?  
A. जलचक्र का चित्र बनाओं और नामांकित करो ।  
B. बादलों के निर्माण के लिए कौन सी प्रक्रिया उत्तरदायी है? 
C. क्या होगा यदि कोई जल चक्र ना हो?  
D. किसी आर्द्र दिन हमें पसीना अधिक क्यों आता है? 

अनुप्रिया विषय ‘जल प्रदूषण’ पर कक्षा VI के अपने विद्यार्थियों के लिए शिक्षण अधिगम क्रियाकलाप की योजना बना रही है। विविध अधिगम शैलियों के शिक्षार्थियों के समायोजन हेतु निम्नलिखित में से किस क्रियाकलाप को प्राथमिकता देनी चाहिए? 
A. जल प्रदूषण के विभिन्न कारणों पर चार्ट दर्शाना। 
B. एक प्रदूषित नदी के क्षेत्रीय दौरे पर विद्यार्थियों को ले जाना।  
C. उपरोक्त विषय पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञ को आमंत्रित करना ।
D. जल प्रदूषण पर विद्यार्थियों को एक लिखित रिपोर्ट बनाने के लिये कहना । 

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?

अभिकथन (A) : शिक्षार्थियों की विकल्पी संकल्पनाएँ औपचारिक निर्देशों के पश्चात् भी बनी रहती है।

कारण (R) : स्वीकार्य वैज्ञानिक व्याख्याएँ प्रायः प्रतिअन्तर्दर्शी होती हैं। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) की (R) सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है और (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

वैज्ञानिक अन्वेषणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से क्या सत्य है ?

(A) किसी अन्वेषण में, डेटा सदैव संख्यात्मक होता है।

(B) वैज्ञानिक अन्वेषणों में केवल एक ही सही विधि है।

A. (A) सत्य है और (B) असत्य है। 
B. (A) असत्य है और (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं।

S1: पौधों की पत्तियों की कोशिकाओं में पर्णहरित होता है।

S2 : प्रकाश संश्लेषण के लिए पौधों को सूर्य के प्रकाश, जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड की आवश्यकता होती है।

A. S1 तथ्य है और S2 निष्कर्ष है।
B. S1 निष्कर्ष है और S2 तथ्य है।
C. S1 और S2 दोनों तथ्य हैं।
D. S1 और S2 दोनों निष्कर्ष हैं।

विज्ञान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से क्या सही नहीं है? 
A. कोई भी एक वैज्ञानिक विधि नहीं है। 
B. वैज्ञानिक ज्ञान के विकास में संस्कृति की अहम्‌ भूमिका है। 
C. विज्ञान में सृजनात्मकता की कोई भूमिका नहीं होती।
D. वैज्ञानिक ज्ञान के विकास में व्यक्तिनिष्ठता होती है। 

कोई छात्रा एक परखनली में उबले आलू का पेस्ट लेकर उसमें आयोडीन विलयन की कुछ बूँदें डालती है। वह अपनी पुस्तिका में निम्नलिखित कथन लिखती हैं।

(A) आलू का रंग नीला काला हो जाता है।

(B) आलू में स्टार्च है।

निम्नलिखित कथनों में क्या सत्य है?

A. (A) और (B) दोनों अवलोकन हैं।
B. (A) और (B) दोनों निष्कर्ष हैं।
C. (A) अवलोकन है और (B) निष्कर्ष है।
D. (A) निष्कर्ष है और (B) अवलोकन है।

जल के गुणों पर चर्चा करते हुए कक्षा VI के शिक्षार्थी ने कहा कि ‘नाली में जल का रंग भूरा है, इसलिए जल का रंग भूरा होता है’ ।

विज्ञान के शिक्षक की प्रतिक्रिया होनी चाहिए : 

A. कथन की उपेक्षा करनी चाहिए । 
B. निश्चयपूर्वक कहना कि उसका तर्क सही नहीं है। 
C. जोर दे कर कहना कि जल रंगहीन है। 
D. प्रतिक्रिया को स्वीकार करें और तर्क की व्याख्या करें । 

‘प्रतिभाशील’ विद्यार्थियों को समझने के उद्देश्य से, विज्ञान की कक्षा में निम्नलिखित में से क्या सबसे कम वांछनीय है? 
A. मानकीकृत पाठ्यचर्या एवं आकलन  
B. शैक्षिक संवर्धन क्रियाकलाप 
C. विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्र परियोजना 
D. विस्तृत परिप्रेक्ष्य की व्याख्या हेतु अवसर 

विज्ञान में किसी ‘अवधारणा’ को समझने में निम्नलिखित में से किसे सबसे कम प्राथमिकता दी जाती है?
A. विद्यार्थियों से अवधारणा को परिभाषित करने के लिए कहना
B. विद्यार्थियों से विशिष्ट उदाहरणों से अवधारणा का सामान्यीकरण करने के लिए कहना
C. छात्रों से अवधारणा के गैर-उदाहरण देने के लिए कहना
D. विद्यार्थियों से अवधारणा को अपने शब्दों में समझाने के लिए कहना

Leave a Comment

error: