CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part72

छः से ग्यारह वर्ष तक की अवस्था को क्या कहा जाता है?
A. शैशवावस्था
B. प्रारंभिक बाल्यावस्था
C. मध्य बाल्यावस्था
D. पूर्व संक्रियात्मक

विकास _______
A. शरीर के मध्य से बाहर की दिशा में होता है।
B. नीचे से ऊपर की ओर होता है।
C. एक आयामी है।
D. वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होता है।

कथन (A) बच्चों के शारीरिक विकास का उनके सामाजिक व संज्ञानात्मक विकास पर कोई प्रभाव नही पड़ता।

तर्क (R) विकास के आयामों का आपस में कोई संबंध नहीं है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

माध्यमिक स्कूल में बच्चों के विकास एवं सामाजीकरण में परिवार की ______ और समकक्षियों की _______
A. कोई भूमिका नहीं है; कोई भूमिका नहीं है। 
B. महत्वपूर्ण भूमिका है; प्रमुख भूमिका है। 
C. कोई भूमिका नहीं है; प्रमुख भूमिका है। 
D. प्रमुख भूमिका है; कोई भूमिका नहीं है। 

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस अवस्था में वस्तुओं को कहे गए क्रम में लगाने की योग्यता पा लेते हैं?
A. संवेदी पेशीय
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के किस स्तर पर बच्चे संरक्षण और वर्गीकरण की योग्यता विकसित करते है?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

निम्नलिखित में से कौन-सा जीन पियाजे के सिद्धान्त का शैक्षिक निहितार्थ नहीं है?
A. उचित पुरस्कार और दंड का उपयोग करना।
B. सीखने के लिए बच्चों की तत्परता के प्रति संवेदनशीलता।
C. व्यक्तिगत भिन्नताओं की स्वीकृति।
D. खोज अधिगम।

लॉरेंस कोलबर्ग के पारंपरिक नैतिकता के चौथे चरण कानून और व्यवस्था अभिविन्यास, में व्यक्ति:
A. किसी क्रिया के भौतिक परिणाम से अच्छाई या बुराई निर्धारित करते हैं।
B. नियमों का पालन करने के बदले में किसी प्रकार के लाभ की अपेक्षा करते हैं।
C. सामाजिक व्यावस्था को बनाए रखने के लिए निश्चित नियमों को स्थापित करने और उनका पालन करने में विश्वास रखते हैं।
D. नैतिक निर्णय स्वचुने हुए नैतिक सिद्धान्तों के संदर्भ में लेंते हैं।

निम्न में से कौन सी पद्धतियाँ लेव व्यागोत्सकी के सिद्धान्तों के अनुसार हैं?

(i) पाड़

(ii) अनुकूलन

(iii) सहयोगात्मक सीखना

(iv) माडलिंग (मॉडल का अनुसरण)

A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

सोना को एक जटिल समस्या से हल करने में चुनौती का सामना करते देख उसकी शिक्षिका उसको संकेत व इशारे देती है। लेव व्यागोत्सकी के सिद्धान्त के अनुसार शिक्षिका सोना को पाड़ प्रदान कर किस पर पहुँचने के लिए मदद कर रही है?
A. जैविक परिपक्वता
B. आत्मकेन्द्रियता
C. अपरिवर्तनीय सोच
D. समीपस्थ विकास का क्षेत्र

एक प्रगतिशील कक्षा में:
A. अनुशासन को एक स्व निर्देशित आंतरिक क्रिया के रूप में देखा जाता है।
B. शिक्षक सीधे निर्देश की पद्धति से ज्ञान का स्थानांतरण करते हैं।
C. पाठ्यपुस्क ही सीखने का एकमात्र स्रोत है।
D. बच्ची एक निष्क्रिय भूमिका ग्रहण करती है जिसमें उसका सीने में कोई नियंत्रण नहीं है।

हावर्ड गार्डनर के अनुसार, नृत्यक व नाटककार में किस प्रकार की बुद्धि अधिक मात्रा में होती है?
A. तर्क-गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक-गतिज-बुद्धि
C. प्राकृतिक बुद्धि
D. भाषाई बुद्धि

“पुरुष ताकतवर, निर्णय लेने वाले और घर के मुखिया होते है जबकि महिलाएँ कमजोर, दब्बू, सहनशील होती है और केवल घरेलू काम ही कर सकती है” किसका उदाहरण है?
A. लैंगिक रूढ़िवादिता
B. लैंगिक समता
C. लैंगिक लचीलापन
D. लैंगिक समानता

निम्नलिखित में से कौन-सी समालोचनात्मक चिंतन करने वाले शिक्षार्थी की मुख्य विशेषातएँ हैं?

(i) मानसिक विचारों में खुलापन। 

(ii) उत्सुकता एवं जिज्ञासा। 

(iii) प्रश्न पूछते हैं और स्पष्टीकरण करते हैं। 

(iv) बिना सोच-विचार किए निर्देशों का पालन करते है। 

(v) परिकल्पनाओ का निर्माण करते हैं और प्रयोगों की योजना बनाते हैं।

A. (i), (ii)
B. (i), (ii), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii), (v)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v)

बच्चों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. आकलन केवल अंक के रूप में मात्रात्मक होना चाहिए।
B. कक्षा की गतिविधियों के दौरान आकलन किया जाना चाहिए।
C. बच्चों का अवलोकन आकलन का एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
D. आकलन को बच्चों के सीखने की निरंतरता को समझाने पर ध्यान देना। 

‘प्रतिभाशाली’ विद्यार्थियों के सफल समावेशन हेतु, एक अध्यापक को निम्न में से क्या करने से बचना चाहिए?
A. विविध दृष्टिकोणों को व्यक्त करने के मौंके देना।
B. विद्यार्थियों को शैक्षणिक संवर्द्धक गतिविधियाँ प्रदान करना।
C. अध्यापक-केन्द्रित पाठ्यचर्या को लागू करना।
D. विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार स्वतंत्र परियोजनाएँ करने देना।

वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को:
A. अलग-अलग स्कूलों में अध्ययन का प्रवधान लिया जाना चाहिए क्योंकि उनकी संज्ञानात्मक क्षमता अन्य छात्रों में मेल नही खा सकती है।
B. व्यावसायिक शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि वे अपने माता-पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
C. नियमित स्कूलों में रखा जाना चाहिए और पाठ्यक्रम को अनुकूलित करने और सभी छात्रों के लिए उनके सामाजिक सांस्कृतिक संदर्भ के संदर्भ में सीखने की सुविधा के प्रयास किए जाने चाहिए।
D. बिल्कुल भी शिक्षा नहीं देनी चाहिए।

विशिष्ट प्रकार की अक्षमता वाले विद्यार्थियों के समावेशन के लिए उपयुक्त समंजन युक्ति का सही युग्म मिलान कौन सा है?
A. अधिगम कठिनाई-कार्य पूरे कर पाने के लिए अतिरिक्त समय
B. ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार – बेहद जटिल कार्य देना
C. दृष्टि बाधिता – मुद्रित सामग्री का प्रावधान
D. वाक बाधिता – व्याख्यान विधि का प्रयोग

कथन (A) सृजनात्मकता केवल कलाकार, वैज्ञानिक, कवि जैसे व्यक्तियों तक सीमित है।

तर्क (R) दस्ती कार्य जैसे बढ़ईगीरी व खाना पकाने में सृजनात्मकता की कोई गुंजाइश नही है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R),(A) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अभिकथन (A) शिक्षकों को व्यक्तिगत भिन्नताओं को ध्यान में रखने के लिए पाठ्यचर्या और आकलन के तरीकों को लागू करने में लचीला होना चाहिए।

तर्क (R) बच्चों में पाई जाने वाली व्यक्तिगत भिन्नताओं को स्वीकार किया जाना चाहिए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

स्कूल और समुदायों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. स्कूलों और समुदायों को बच्चों की भलाई के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
B. वंचित समुदायों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में स्कूलों की कोई भूमिका नहीं होती है।
C. वंचित समुदायों के बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में समुदायों की कोई भूमिका नहीं होती है।
D. बच्चों को भलाई के लिए स्कूलों और समुदायों के बीच कोई बातचीत न होना ही बेहतर है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part62

मोनू का मानना है कि उसके भाषाई कौशल अच्छे है: उसके अंग्रेजी की परीक्षा में कम अंक आने का कारण है उसका अच्छे से पढ़ाई न करना। मोनू अपने प्रदर्शन का आरोपण किस कारक को कर रहा है?
A. पर्यावरणीय कारक
B. आनुवंशिक कारक
C. योग्यता की कमी
D. प्रयास की कमी

कथन (A) बच्चों का संपूर्ण शारीरिक व संवेगात्मक विकास उसके अधिगम को बहुत प्रभावित करता है।

तर्क (R) अकादमिक अधिगम पर व्यक्तिगत संवेगात्मक कारकों को कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R),  (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

माध्यमिक स्कूल कक्षा में शिक्षकों को छात्रों को _________ निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
A. निपुणता उन्मुख लक्ष्य
B. असफलता स्वीकार करने वाले लक्ष्य
C. असफलता से बचने वाले लक्ष्य
D. प्रदर्शन उन्मुख लक्ष्य

निम्न में से अधिगम की कौन-सी तकनीक पर एक अध्यापिका को बल देना चाहिए?
A. उद्दीपक-प्रतिक्रिया द्वारा अधिगम
B. संरचनाबद्ध अन्वेषण की प्रक्रिया द्वारा अधिगम
C. रटंत अधिगम
D. दूसरों से ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए अधिगम 

निम्न में से कौन-सा बाह्य अभिप्रेरणा का उदाहरण नहीं है?
A. सजा से बचना
B. रुचि
C. इनाम
D. असफलता का डर

निम्न में से कौन-सा संवेग, विद्यार्थियों के अधिगम में बाधक रहेगा?
A. उत्सुकता
B. कृतज्ञता
C. जिज्ञासा
D. निराशा

एक कक्षा में जल संप्रत्यय पर चर्चा के दौरान एक बच्चा कहता है कि ‘जल रंगहीन नहीं है।’ अध्यापिका के पूछे जाने पर वह उसके घर के पास वाले नाले के गंदे पानी का संदर्भ देता है। बच्चे के इस भ्रांति पर अध्यापिका की क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए?
A. इस उत्तर को पूर्णतया नकार देना चाहिए।
B. इस बात पर बल देना चाहिए कि उसका तर्क निराधार है।
C. इस उत्तर को अपना लेना चाहिए और जल के रंगहीन होने का तर्क बताना चाहिए।
D. केवल एक ही सही उत्तर जो है कि ‘जल रंगहीन है’ पर जोर देना चाहिए।

अधिगम का सामाजिक-संरचनात्मक उपागम निम्न में से किसकी महत्ता पर बल देता है?
A. इनाम और दण्ड
B. मानकीकृत आकलन
C. सांस्कृतिक संदर्भ
D. प्रतिपादक अध्यापन

अधिगम सबसे अधिक प्रभावशाली और अर्थपूर्ण होगा, अगर:
A. यह संदर्भित रूप में हो।
B. अधिगमकर्ता प्रदर्शन-अभिमुखी हो।
C. अधिगमकर्ता बाह्य कारकों से अभिप्रेरित हो।
D. जानकारी असंबंधित खण्डों में प्रस्तुत की जाए।

संख्या (729 × 64) के वर्गमूल और घनमूल का अंतर ज्ञात कीजिए। 
A. 252
B. 225
C. 216
D. 180

यदि 2y-4 × 6y-4 = 12-4 है, तो (2y – 8) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. -8
B. -4
C. ​-2
D. 2

-75 × 109 निम्न में से किसके बराबर नहीं है?
A. (-75) × 9 + (-75) × 100
B. (-75) × 9 + 100
C. -75 × (100 + 9)
D. (-70 – 5) × 109

m और n दो 2-अंकीय ऐसी संख्याएँ हैं कि एक सम संख्या है तथा दूसरी विषम संख्या है। यदि mn = 180 है, तो m और n का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए। 
A. 36
B. 60
C. 90
D. 180

{0.39 + 2.15 + 0.75 + (-1.001)} का व्युत्क्रम किसके बराबर है?
A. \(2279/1000 \)
B. \(2289/1000 \)
C. \(1000/2279 \)
D. \(1000/2289\)

समीकरणों 3x – 2(2x – 5) = 2(x + 3) – 8 और 3x = 5x – \(8/5\) के हलों का योग ज्ञात कीजिए। 
A. \(23/5\)
B. \(24/5\)
C. \(27/5\)
D. \(28/5\)

(x2 – x + 4) और (x3 – 2x2 + 3x + 1) के गुणनफल में x4 और x2 के गुणांकों का योग ज्ञात कीजिए। 
A. -13
B. 13
C. -12
D. 12

20000 रुपये पर 1\(1/2\) वर्ष में 10% वार्षिक की दर से चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए, जबकि ब्याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होता है।
A. 3100 रुपये 
B. 3152.50 रुपये 
C. 1576.25 रुपये 
D. 6305 रुपये 

​20xy – 4xz + 10y – 2z का मान किसके बराबर है?
A. (5y – z) (4x + 1)
B. 2(5y – z) (2x + 1)
C. (5y – z) (4x – 1)
D. 2(5y – z) (2x – 1)

(3x + 8y)+ (3x – 8y)2 किसके बराबर है?
A. 18x+ 128y2
B. 18x+ 48xy + 128y2
C. 12x2 + 24xy + 64y2
D. 12x2 + 64y2

ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें AB = BC और CD = AD है। इस चतुर्भुज की ___________
A. दो सममित रेखाएँ हैं।
B. एक सममित रेखा BD है।
C. कोई सममित रेखा नहीं है।
D. एक सममित रेखा AC है।

एक कोण y के पूरक और संपूरक कोणों का योग 220° है। तब, 4y – 30° का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 25°
B. 40°
C. 70°
D. 80°

किसी त्रिभुज ABC की दो भुजाओं AB और BC की लंबाइयाँ क्रमशः 14 सेमी और 17 सेमी हैं। तब इस त्रिभुज की तीसरी भुजा AC की लंबाई के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
A. 3 सेमी < AC ≤ 31 सेमी है। B. 3 सेमी ≤ AC < 17 सेमी है।
C. 3 सेमी < AC < 32 सेमी है।
D. 3 सेमी < AC < 31 सेमी है।

किसी समांतर चतुर्भुज ABCD की भुजा DC को बिंदु E तक इस प्रकार बढ़ाया जाता है कि ∠BCE = 70° है। यदि ∠DAB = x, ∠ADB = 40°, ∠DBC = y और ∠BDC = z है, x + y + z का मान किसके बराबर है?
A. 140°
B. 150°
C. 180°
D. 190°

रेखाखंड QR के एक ही ओर दो बिंदु P और S इस प्रकार स्थित हैं कि M दोनों रेखाखंडों PR और SQ का मध्य-बिंदु है। तब __________ है। 
A. ∠QPM = ∠RSM 
B. ∠QPM = ∠SRM 
C. ∠RSM = ∠SRM 
D. ∠QPM = ∠PQM 

किसी समचतुर्भुजाकार खेत की प्रत्येक भुजा 30 m तथा उसका एक विकर्ण 48 m है। इस खेत का क्षेत्रफल कितना है?
A. 432 m2
B. 864 m2
C. 1296 m2
D. 1440 m2

किसी वृत्त का क्षेत्रफल विमाओं 14 सेमी × 11 सेमी वाले एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। तब, उस वृत्त की परिधि \(( π =22/7. \) का उपयोग कीजिए।\(.) \) ज्ञात कीजिए। 
A. 22 सेमी
B. 28 सेमी
C. 44 सेमी
D. 56 सेमी

किसी ठोस लंब वृत्तीय बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 462 cm2 है। यदि उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल उसके संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल का एक-तिहाई है, तो उस बेलन की त्रिज्या और ऊँचाई (cm में) क्रमशः ज्ञात कीजिए। \(( π =22/7. \) का उपयोग कीजिए।\(.) \)
A. 7 और 14
B. 14 और 7
C. 3.5 और 7
D. 7 और 3.5

प्रेक्षणों 48, 42, x + 17, x + 15, x + 20, 60 और 58 का माध्य 53 है। तब इन प्रेक्षणों का माध्यक ज्ञात कीजिए। 
A. 52
B. 54
C. 55
D. 56

पर्चियों पर संख्याएँ 12, 13, 14, …, 101, 102 और 103 लिखी जाती हैं (एक पर्ची पर एक संख्या) और उन्हें एक डिब्बे में रख दिया जाता है। फिर इस डिब्बे में से एक पर्ची को यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। इसकी प्रायिकता क्या है कि इस चुनी गई पर्ची पर 7 से विभाज्य एक संख्या अंकित है?
A. \(13/92\)
B. \(7/46\)
C. \(1/7\)
D. \(2/13\)

कक्षा VI का एक बच्चा यह व्यक्त करता है :

\(1/5\) से बड़ा भिन्न \(1/6\) है।”

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थिति इस की सबसे उपयुक्त व्याख्या करता है? 

A. बच्चे का उत्तर सही है। 
B. बच्चा पूर्ण संख्याओं की समझ का भिन्नों में सही विस्तार कर रहा है। 
C. बच्चा प्राकृतिक संख्यायों की समझ का भिन्नों में गलत विस्तार कर रहा है। 
D. बच्चा संख्याओं के अंकित पहलू का भिन्नों में गलत विस्तार कर रहा है। 

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 14 Shift1 part2

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कुशल गणित शिक्षक के सर्वाधिक वांछनीय गुणधर्मों को प्रदर्शित करता है?
A. सूत्रों को याद करने के लिए संकेत और तरकीबें देने में उत्तम है। 
B. कक्षा में सख्त अनुशासन बनाए रखता है। 
C. तीव्र परिकलन में उत्तम है। 
D. बच्चों के दैनिक जीवनाभुवों को गणित से जोड़ता है। 

गणित में प्रतिमान निम्नलिखित में से किसका निरूपण नहीं कर सकते है?
A. कन्जेक्चरों का
B. सत्यापन का
C. परिकल्पना का
D. प्रमेय का

समलंब के क्षेत्रफल के सूत्र के व्युत्पन्न को प्रदर्शित करने हेतु जिस/जिन संसाधन/नों का उपयोग सर्वोत्तम प्रभावी हो सकता है, वह/वे है/हैं : 
A. एक जियोबार्ड
B. एक ग्राफ शीट और एक कैंची
C. चार्ट पेपर, पैमाना (स्केल) एवं रंगीन पैन
D. चॉक एवं श्यामपट्ट

निम्नलिखित में से कौन सा जनसांख्यिकीय घटक गणितीय उपलब्धि से संबंधित है?
A. अनुदेशन की भाषा
B. अभिप्रेरणा
C. शिक्षक की दक्षता
D. पाठ्यचर्या

किसी बाल-केन्द्रित गणितीय कक्षा में निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है?
A. शिक्षण-अधिगम के विभिन्न क्रियाकलापों में भाग लेने के लिए बच्चों को अवसर प्रदान करना
B. बच्चों की अधिगम उपलब्धियों के अनुसार विभिन्न समूह बनाना
C. प्रत्येक बच्चे को व्यक्तिगत रूप से प्रश्न हल करने के लिए कहना
D. प्रश्न हल करने के चरणों को पाठ्यपुस्तक से नकल करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना

यूकलिडियन अभिगृहीत सत्य नहीं है : 
A. समतल सतहों के लिए
B. निर्देशांक ज्यामिति के लिए
C. विषम वक्रीय सतहों (पृष्ठों) के लिए 
D. त्रिभुजों के लिए

भिन्नों एवं परिमेय संख्याओं में क्या अंतर है?
A. दोनों में कोई अंतर नहीं है। 
B. परिमेय संख्याएँ सर्वदा धनात्मक होती हैं जबकि भिन्न ऋणात्मक पूर्णांकों से बनाई जा सकती हैं। 
C. परिमेय संख्याएँ उन पूर्णांकों से बनती हैं जिनके हर में शून्य नहीं होता जबकि भिन्न प्राकृतिक संख्याओं का उपयोग करके बनती हैं। 
D. परिमेय संख्यायों की संख्या अनंत है जबकि भिन्नों की संख्या सीमित है। 

निम्नलिखित में से किसे मिडिल स्कूल में शिक्षार्थियों द्वारा साधारणतयः “अवसर और प्रायिकता” के बारे में होने वाली भ्रांति की तरह लिया जा सकता है?
A. संयोग, भाग्य या सौभाग्य है।
B. संयोग एक मात्रात्मक अनुकूल परिणाम है। 
C. प्रायिकता को आनुभविक रूप से व्युत्पन्न किया जा सकता है। 
D. प्रयिकता, निश्चितता या अनिश्चितता के मापन की तरह है। 

गणित में योगात्मक मूल्यांकन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण या तकनीक सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. अवलोकन 
B. पोर्टफोलियो
C. सत्रांत परीक्षा
D. सहपाठी आकलन

निम्नलिखित में से कौन से प्रक्रम पौधों में संपन्न होते हैं ?

(A) उत्सर्जन

(B) वाष्पोत्सर्जन

(C) अवशोषण

(D) स्वांगीकरण

(E) अंतर्ग्रहण

A. (A), (C), (D), (E)
B. (A), (B), (C), (D)
C. (B), (C), (D), (E)
D. (A), (B), (D), (E)

अभिकथन : हरित पत्तों के अलावा अन्य पत्तों में भी पर्णहरित होता है।

कारण : इन पत्तों में भी प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न होती है।

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है ? 

A. अभिकथन सत्य है, कारण असत्य है
B. कारण सत्य है; अभिकथन असत्य है
C. कारण और अभिकथन दोनों सत्य हैं
D. कारण और अभिकथन दोनों असत्य है

मानव पाचन तंत्र के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प गलत है ? 
A. छोटी आँत अति कुंडलित है और उसमें हजारों दीर्घरोम हैं।
B. पित्ताशय द्वारा स्रावित पित्त रस को यकृत ग्रहण करता है।
C. बड़ी आँत छोटी आँत से चौड़ी और छोटी है।
D. पाचन के अपशिष्ट उत्पाद मलाशय में एकत्र होते हैं और गुदा से निष्कासित होते हैं।

डॉक्टरी थर्मामीटर की न्यूनतम गणना X है और प्रयोगशाला थर्मामीटर की है। X और Y है : 
A. 0.2°C, 1°C
B. 0.1°C, 1°C
C. 1°C, 2°C
D. 0.5°C, 2°C

ऊनी कपड़े सर्दियों में हमें गर्म रखते हैं। ऊनी वस्त्रों के संदर्भ में निम्नलिखित में से इसका क्या कारण है ?

(A) ऊन ऊष्मा की सुचालक है।

(B) ऊनी रेशों के मध्य वायु फँस जाती है जो हमें गर्म रखती है।

(C) ऊनी कपड़ों में फँसी वायु हमारे शरीर से आसपास के ठंडे क्षेत्र में ऊष्मा के स्थानांतरण को रोकती है।

(D) ऊनी कपड़ों में फँसी वायु ठंडी वायु को हमारे भीतर प्रवेश नही करने देती।

A. (B) और (C)
B. (A) और (B)
C. (A) और (D)
D. (C) और  (D)

निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ क्षारीय हैं ?

(A) दही

(B) सिरका

(C) चूने का पानी

(D) चींटी का डंक

(E) मिल्क ऑफ मैग्रीशिया

A. (A), (B), (C)
B. (D) और (A)
C. (C) और (E)
D. (B), (C), (E)

किसी रासायनिक अभिक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति का परीक्षण करने के लिए, निम्नलिखित में से किसे एक मानक परीक्षण माना गया है ? 
A. ‘पॉप’ की ध्वनि का सुनाई देना
B. ज्वाला का तीव्रता से जलना
C. रासायनिक विलयन का नीले से हरे रंग में परिवर्तित होना
D. चूने के पानी का दूधिया होना

स्तंभ – I

स्तंभ – II

(i)

लाल रक्त कोशिकाएँ

(A)

हमारे शरीर में प्रवेश करने वाले जीवाणुओं से लड़ने में सहायता करती हैं।

(ii)

श्वेत रक्त कोशिकाएँ

(B)

किसी चोट से रक्त निकलने पर स्कंदन बनाने  में सहायता करती हैं।

(iii)

प्लेटलेट्स

(C)

सभी शारीरिक अंगों तक ऑक्सीजन संवहन करती है।

स्तंभ – I में विभिन्न प्रकार की रक्त कोशिकाएँ हैं और स्तंभ – II में रक्त कोशिकाओं के प्रकार्य हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प स्तंभ- I से स्तंभ – II के सही मिलान को दर्शाता है?
A. (i) – (C), (ii) – (A), (iii) – (B)
B. (i) – (A), (ii) – (B), (iii) – (C)
C. (i) – (B), (ii) – (C), (iii) – (A)
D. (i) – (C), (ii) – (B), (iii) – (A)

प्राणियों के उत्सर्जन तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प गलत है? 
A. मछलियाँ अपशिष्ट को अमोनिया के रूप में उत्सर्जित करती हैं, जो जल में घुल जाती हैं।
B. पक्षी एक अर्ध-ठोस यौगिक का उत्सर्जन करते हैं, जिसमें यूरिक अम्ल होता है।
C. छिपकलियों का मुख्य उत्सर्जी उत्पाद यूरिया है।
D. मानव अपशिष्ट को, जल के रूप में और एक अर्ध-ठोस यौगिक, जो मुख्यतः यूरिया है, उत्सर्जित करते हैं।

स्तंभ – I

स्तंभ – II

(i)

जाइलम

(A)

जल का वाष्पीकरण

(ii)

फ्लोएम

(B)

पोषकों एवं जल का संवहन

(iii)

मूल रोम

(C)

जल का अवशोषण

(iv)

रंध्र

(D)

भोज्य पदार्थों का संवहन

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही प्रकार से, स्तंभ – I से स्तंभ – II को सुमेलित कर रहा है ?

A. (i) – (A), (ii) – (C), (iii) – (B), (iv) – (D)
B. (i) – (A), (ii) – (B), (iii) – (C), (iv) – (D)
C. (i) – (B), (ii) – (D), (iii) – (C), (iv) – (A)
D. (i) – (B), (ii) – (A), (iii) – (D), (iv) – (C)

हेमंत एक कार को दिल्ली से चंडीगढ़ तक चलाता है। वह 250 km की दूरी तय करने में 5 hr का समय लेता है और वापस दिल्ली 7 hr में पहुँचता है। इस यात्रा में कार की औसत चाल क्या है? 
A. 41.6 km/hr
B. 50 km/hr
C. 40 km/hr
D. 60 km/hr

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part75

निम्नलिखित में से कौन-से विद्युत प्रकाशीय यंत्र में मर्करी वाष्प और विषाक्त होता है? 
A. तापदीप्त लैंप
B. संहत प्रतिदीप्त लैंप
C. प्रकाश प्रसारित डायोड
D. ट्यूबलाइट

घर्षण के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या गलत है ?
A. सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से थोड़ा कम होता है। 
B. लोटनिक घर्षण सर्पी घर्षण से कम होता है। 
C. घर्षण बल, किसी द्रव में वस्तु के आकार पर निर्भर नही करता है।
D. घर्षण बल संपर्क में आने वाली दोनों सतहों पर कार्य करता है।

8 सेकंड में 80 बार दोलन करते हुए दोलक की आवृत्ति परिकलित कीजिए।
A. 8 Hz
B. 1/8 Hz
C. 10 Hz
D. 1/10 Hz

लोहे को संक्षारण और जंग लगने से बचाने के लिए उस पर आमतौर पर किस पदार्थ की परत चढ़ाई जाती है?

A. ताम्र
B. निकेल
C. टिन
D. जिंक

भूकंपों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प गलत है? 
A. भूकंप आमतौर पर भ्रंश क्षेत्रों में आते हैं।
B. भूकंप की ऊर्जा को रिक्टर पैमाने पर मापा जाता है
C. भूपर्पटी में उथल पुथल के कारण भूकंप उत्पन्न होते हैं।
D. भूकंप – लेखी के उपयोग द्वारा भूकंपों का पूर्वानुमान लगाना संभव है।

यदि परावर्तित किरण, आपतित किरण के सापेक्ष 90° के कोण पर है। तब किरण का आपतन कोण कितना होगा?
A. 30°
B. 45°
C. 60°
D. 90°

मानव नेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या गलत है? 
A. परितारिका, नेत्र में प्रवेश करते प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करती है। 
B. शंकु कोशिकाएँ तेज प्रकाश के प्रति संवेदनशील हैं।
C. शालका कोशिकाएँ रंग की अनुभूति करती हैं।
D. नेत्र में अंध बिंदु पर कोई दृष्टि नहीं होती।

स्तंभ – I 

स्तंभ – II

(i)

वसा

(A)

पाचन में सहायता करता है।

(ii)

प्रोटीन

(B)

प्रतिरक्षा निर्माण खाद्य पदार्थ है।

(iii)

विटामिन

(C)

शरीर निर्माण खाद्य पदार्थ है।

(iv)

आहारी फाइबर 

(D)

ऊर्जा प्रदत्त खाद्य पदार्थ है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प स्तंभ-I को स्तंभ-II से सही सुमेलित कर रहा है?
A. (i) – (C), (ii) – (D), (iii) – (A), (iv) – (B)
B. (i) – (D), (ii) – (C), (iii) – (B), (iv) – (A)
C. (i) – (C), (ii) – (A), (iii) – (D), (iv) – (B)
D. (i) – (A), (ii) – (C), (iii) – (D), (iv) – (B)

प्रकाश वर्ष द्वारा कौन-सी भौतिक राशि मापी जाती है?
A. चाल
B. दूरी
C. समय
D. तारे की दीप्ति

S1 : वैज्ञानिक ज्ञान मूल्य – उदासीन है।

S2 : नाभिकीय ऊर्जा का उपयोग नाभिकीय बम बनाने में किया गया है।

निम्नलिखित में से क्या सही है? 

A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं।
B. S1 और S2 दोनों असत्य हैं।
C. S1 सत्य और S2 असत्य है।
D. S1 असत्य और S2 सत्य है।

(A) : ये असतत् सूचनाएँ हैं जो अवलोकन और मापन से प्रमाणित की गई हैं।

(B): ये अवलोकनों और अनुभवों के सामान्यीकरण से व्युत्पन्न की गई हैं।

निम्नलिखित में से क्या सही है : 

A. (A) और (B) दोनों विज्ञान के तथ्यों की व्याख्या करते हैं।
B. (A) और (B) दोनों विज्ञान के संप्रत्ययों की व्याख्या करते हैं।
C. (A) संप्रत्ययों के संदर्भ में और (B) तथ्यों के संदर्भ में है।
D. (A) तथ्यों के संदर्भ में और (B) संप्रत्ययों के संदर्भ में है।

निदर्श के विषय में निम्नलिखित में से क्या सत्य नहीं है?
A. ये मानसिक अथवा भौतिक हो सकता है।
B. इसका सृजन परिघटनाओं संप्रत्ययों के संप्रत्ययी निरूपण के लिए किया गया है।
C. यह अवलोकनों, निष्कर्षों, विचारों और घटनाओं के समुच्चय की व्याख्या करता है। 
D. यह किसी प्रक्रिया को निरूपित नही करता है।

निम्नलिखित कार्य पर विचार कीजिए –

“आपको दिए गए आलेख पर ज्वालामुखी एवं भूकंपीय सक्रियता के दो क्षेत्रों को चिन्हित कीजिए। क्षेत्रों के चयन के लिए अपने कारण दीजिए” भूकंप की सक्रियता के लिए मूलाधार दीजिए।

निम्नलिखित में से कौन सा कथन इस कार्य का उद्देश्य नहीं है? 

A. ज्ञान को प्रयुक्त करना और यह जानना कि भूकंप क्यों आते हैं।
B. उन क्षेत्रों का पूर्वानुमान लगाना जहाँ भूकंप आ सकते हैं।
C. भूकंप की सक्रियता के लिए मूलाधार का निर्माण करना।
D. संप्रत्ययी पदों जैसे मैग्मा, लावा, वोल्केनिक प्लेटों, मेंटल इत्यादि की व्याख्या करना।

(A) : यह विद्यार्थियों के विषय में सूचना एकत्र करने एवं प्रतिपादन करने का कृत्य है।

(B) : यह अधिगम की गुणवत्ता पर निर्णय सुनाना है।

निम्नलिखित में से क्या सही है? 

A. (A) और (B) दोनों मूल्यांकन की व्याख्या करते हैं।
B. (A) और (B) दोनों आकलन की व्याख्या करते हैं।
C. (A) मूल्यांकन  के विषय में है और (B) आकलन  के संदर्भ में है। 
D. (A) आकलन के संदर्भ में है और (B) मूल्यांकन के संदर्भ में है।

विज्ञान की कक्षाओं में लिंग समानता महत्वपूर्ण है। निम्नलिखित में क्या सही है?

(A) विद्यालयों में लिंग रूढ़िवादिता विद्यार्थियों के शैक्षणिक अवसरों को सीमित कर सकती है।

(B) लिंग समानता का समाधान एकल लिंग विद्यालय हैं।

(C) पुस्तकें मूल पाठ और चित्रों दोनों में महिलाओं को निम्न निरूपित करती हैं।

(D) लड़कियों की अपेक्षा लड़के उपकरणों के उपयोग में अधिक सक्षम हैं। 

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (D)
D. (A) और (C)

एक अच्छे उद्देश्य में निष्पादन, स्थिति और मानक संघटक होते है।

निम्नलिखित निर्देशित उद्देश्य पर विचार कीजिए :
“दी गई दस वस्तुओं (विविध चुंबकीय और अचुंबकीय) को विद्यार्थी 80% परिशुद्धता के साथ दो वर्गों में विभाजित करने में सक्षम होंगें।”

स्तंभ – I

स्तंभ – II

(i)

निष्पादन संघटक

(A)

दी गई 10 वस्तुएँ

(ii)

स्थिति संघटक

(B)

80% परिशुद्धता

(iii)

मानक संघटक

(C)

वर्गों में विभाजन

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प स्तंभ – I को स्तंभ – II से सुमेलित करता है? (स्तंभ – I में निर्देशित उद्देश्यों के विभिन्न संघटकों की सूची है।)

A. (i) – (B), (ii) – (C), (iii) – (A)
B. (i) – (C), (ii) – (A), (iii) – (B)
C. (i) – (A), (ii) – (B), (iii) – (C)
D. (i) – (B), (ii) – (A), (iii) – (C)

रूबरिक एक आकलन का उपकरण है जिसका सृजन विद्यार्थियों के कार्य को विश्लेषण करने के लिए किया गया है। निम्न में से क्या रूबरिक के उपयोग का एक लाभ नही है?
A. यह शिक्षार्थियों को उनकी निष्पादन समझाने में मदद करता है।
B. यह विशिष्ट प्रकरण द्वारा यह स्पष्ट करता है कि विद्यार्थियों से क्या अपेक्षा है?
C. यह शिक्षकों को विद्यार्थियों के विषय में अधिक प्रतिपुष्टि देता है।
D. यह विशिष्ट प्रकरण को स्पष्ट करने हेतु अस्पष्ट पदों का उपयोग करता है।

स्वः आकलन के विषय में निम्नलिखित में से क्या सही है?

(A) विद्यार्थी अपने सहपाठियों के कार्य की गुणवत्ता के साथ तुलना कर सकते हैं।

(B) यह स्पष्ट प्रकरण पर आधारित है।

(C) यह आत्मविश्वास और प्रयोजन को बेहतर बना सकता है।

(D) यह आत्मनिर्भर एवं जीवन पर्यंत शिक्षार्थियों के विकास के लिए तार्किक है।

A. (B), (C), (D)
B. (A), (B), (C)
C. (A), (C) 
D. (A), (C), (D)

(A) : एक चुंबक लोहा अंतर्विष्ट धातुओं पर बल लगाता है।

(B): चुंबकीय पदार्थ जितना चुंबक के निकट होगा। आकर्षण बल उतना ही सुदृढ़ होगा।

निम्नलिखित में से क्या सही है?

A. (A) और (B) अवलोकन है।
B. (A) और (B) निष्कर्ष है।
C. (A) अवलोकन और (B) निष्कर्ष है।
D. (A) निष्कर्ष और (B) अवलोकन है।

Leave a Comment

error: