CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part74

बच्चों का विकास निम्नलिखित में से कौन-से सिद्धांत का अनुसरण करता है? 
A. एकरूपता 
B. एक आयामी
C. रैखिकता
D. व्यक्तिगत भिन्नताएँ

कथन (A) : एक बच्चे के शारीरिक विकास की दिशा पूरी तरह से उसके जन्म के समय निश्चित हो जाती है।

तर्क (R) : केवल अनुवंशिकता ही ऐसा एकमात्र कारक है जो बच्चों के विकास के लिए उत्तरदायी है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

मध्य बाल्यावस्था के दौरान, ______, जोकि समाजीकरण का प्राथमिक कारक है, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखता है, लेकिन _______, जोकि समाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं, भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
A. परिवार; साथी और मीडिया 
B. साथी; परिवार और विद्यालय 
C. मीडिया; परिवार और विद्यालय 
D. विद्यालय; साथी और मीडिया 

जीन पियाजे के अनुसार बच्चे किस स्तर पर अमूर्त तर्क करने की क्षमता विकसित कर लेते है?  
A. संवेदी गामक अवस्था 
B. पूर्व संक्रियात्समक अवस्था 
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था  
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था  

जीन पियाजे के सिद्धान्तों में, दूसरों के अनुभवों व सांसारिक दृष्टिकोण को अपनी दृष्टि से देखने की प्रवृत्ति क्या कहलाती है?  
A. अनुकूलन
B. आत्मकेन्द्रियता
C. जीववाद
D. संतुलीकरण

कोहलबर्ग के नैतिक विकास के अनुसार किस स्तर पर नैतिक समझ-सज़ा, ईनाम व प्राधिकारियों की शक्ति पर आधारित होती है?  
A. उत्तर पारंपरिक स्तर 
B. पूर्व पारंपरिक स्तर  
C. पारंपरिक स्तर 
D. अमूर्त परंपारिक स्तर 

संज्ञानात्मक विकास में भाषा जैसे सांस्कृतिक साधनों के महत्व को ________ ने अपने _______ सिद्धांत में प्रस्तावित किया है। 
A. लेव वायगोत्स्की; सामाजिक-सांस्कृतिक 
B. लेव वायगोत्स्की, व्यवहारवादी  
C. जीन पियाजे; व्यवहारवादी
D. जीन पियाजे; सामाजिक-सांस्कृतिक

लेव वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया कि बच्चे :
A. पुनरावृत्ति और स्मरण की प्रक्रियाओं के माध्यम से निष्क्रिय रूप से सीखते हैं। 
B. संज्ञानात्मक विकास के आठ क्रमिक चरणों से गुजरते हैं।  
C. के विकास में बहुत सारी संभावनाएं है जिनमें वे चीजें शामिल हैं जो वे दूसरों के समर्थन से करने में सक्षम हैं।  
D. जन्म के समय निश्चित बौद्धिक क्षमताओं के साथ पैदा होते हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता है।  

एक प्रगतिशील कक्षा में, शिक्षिका : 
A. बच्चों की रूचि के अनुरूप ‘करके सीखने’ की पद्धति का पालन करती है। 
B. बारम्बार अभ्यास व रटन्त स्मरण की प्रक्रिया का पालन करती है।  
C. सुनिश्चित करती है कि सभी अधिगम परिक्षाओं की तरफ केन्द्रित हो।
D. सहयोग के बजाए प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है।  

खुद को समझने व अपने विचार, संवेग, भावनाओं, अभिप्रेरण को पहचानने के कौशल किस प्रकार की बुद्धि में शामिल है? 
A. संगीतमय बुद्धि
B. स्थानिक बुद्धि
C. अंतः वैयक्तिक बुद्धि
D. सामाजिक बुद्धि

लेव वायगोत्स्की के अनुसार: 
A. भाषा व संज्ञानात्सक विकास का आपस में कोई संबंध नहीं है। 
B. भाषा व संज्ञानात्मक प्रक्रियाओ का विकास एक दूसरे से स्वतंत्र होता है।  
C. भाषा उन साझे अनुभवों को सुसाधित करती है जो संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक हैं। 
D. भाषा का विकास संज्ञानात्मक विकास के पश्चात होता है। 

अधिगम के लिए आकलन करने में निम्नलिखित में से क्या शामिल है? 

(i) विद्यार्थियों को समान क्षमता वाले समूहों में वर्गीकृत करना और नामीकरण करना।  

(ii) विद्यार्थियों के चिंतन प्रक्रियाओं को समझना। 

(iii) बच्चों के सीखने की तैयारी के स्तर का पता लगाना। 

A. (i), (ii) 
B. (ii), (iii) 
C. (i), (iii)
D. (i), (ii), (iii)

यह कथन कि- “लड़के बुद्धिमान होते हैं जबकि लड़कियाँ आज्ञाकारी होती है।”, किसका उदाहरण है? 
A. लैंगिक समता
B. लैंगिक रुढ़िवादिता
C. लैंगिक समानता
D. लैंगिक भूमिका में लचीलापन 

आकलन किस प्रकार का होना चाहिए? 
A. केवल मात्रात्मक
B. व्यापक
C. मानकीकृत
D. केवल योगात्मक

बच्चों का मूल्यांकन क्यों किया जाना चाहिए? 
A. बच्चों के प्रदर्शन की तुलना करने के लिए 
B. बच्चों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए 
C. सीखने वालों की पहचान और नामीकरण के लिए 
D. शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया में सुधार करने के लिए 

समावेशी शिक्षा किस पर बल देती है? 
A. छात्र की क्षमता को बढ़ाने पर 
B. सीखने में कमियों के रूप में देखने पर 
C. शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर संज्ञानात्मक कौशल के आकलन पर 
D. प्रत्येक बच्चे के सीखने और मूल्यांकन के समान मानदंड निर्धारित करने पर 

कथन (A) : जब शिक्षक मानते हैं कि वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों में सीखने की क्षमता है और उन्हें कक्षा में अपनेपन का एहसास कराते हैं तो उनके प्रदर्शन में सुधार की संभावना है।

तर्क (R) : बच्चों और उनकी क्षमताओं के बारे में शिक्षकों का विश्वास बच्चों को प्रभावित करता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं। 

______ से सामग्री की प्रस्तुति ______ को सुगम बनाती है। 
A. कई तरीके; सभी बच्चों के अधिगम 
B. कई तरीके; केवल विशेष बच्चों के अधिगम 
C. एकसमान तरीके; सभी बच्चों के अधिगम 
D. एकसमान तरीके; केवल विशेष बच्चों के अधिगम 

सीखने की अक्षमता वाले छात्रों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उचित समायोजन नहीं है?  
A. कार्यो के बीच बार-बार विराम के लिए समय 
B. परीक्षण के लिए आवंटित समय का विस्तार 
C. न्यूनतम विकर्षणों के साथ कार्य स्थल प्रदान करना  
D. मूल्यांकन के लिए मानकीकृत परीक्षण 

धारणाओं में लचीलापन, धाराप्रवाहिता और मौलिकता निम्नलिखित में से किसकी प्रतिनिधिक अभिज्ञेय विशेषताएँ हैं?
A. रचनात्मक शिक्षार्थी 
B. अभिसारी विचारक 
C. विचारण/विवेचन में अनम्यता 
D. स्वलीनता

शिक्षकों को _______ पाठ्यचर्या और _______ मूल्यांकन का उपयोग करना चाहिए। 
A. खंडित; मानकीकृत 
B. गैर-संदर्भिति; योगात्मक  
C. लचीली; रचनात्मक 
D. एकसमान; मानक 

एक शिक्षक को छात्रों को प्रभावी समस्या-समाधानकर्ता बनने में सक्षम किस प्रकार बनाना चाहिए?
A. भय उत्पन्न करके 
B. तनाव और चिंता को प्रेरित करके  
C. निष्क्रिय संस्मरण रणनीतियों के उपयोग को प्रोत्साहित करके 
D. सादृश्य चिंतन के उपयोग को प्रोत्साहित करके  

मध्य विद्यालय के छात्रों में ज्ञान निर्माण और अर्थ बनाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए किसका प्रयोग करना चाहिए? 

(i) सक्रिय अन्वेषण 

(ii) सामाजिक संपर्क 

(iii) प्रयोग 

(iv) व्यवहार का अनुबंधन 

A. (i), (iii) 
B. (iii), (iv) 
C. (i), (ii), (iii)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति छात्रों की अवधारणात्मक समझ को बढ़ावा नहीं देगी?  
A. विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड से ज्यो के त्यो उत्तर कॉपी करने के लिए कहना। 
B. विद्यार्थियों से किसी सहपाठी को अवधारणाएँ समझाने के लिए कहना। 
C. विद्यार्थियों से उदाहरणों और गैर-उदाहरणों के बारे में सोचने के लिए कहना। 
D. विद्यार्थियों को पूर्व अवधारणाओं के साथ संबंध बनाने के लिए कहना।

माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान छात्रों की वैकल्पिक भ्रांतियों से कैसे निपटना चाहिए? 
A. उन्हें अनदेखा करके
B. उन्हें सजा देकर
C. उन्हें इनाम देकर
D. उन्हें संबोधित करके

संवाद व चर्चा के दौरान बच्चों के सहज ज्ञान युक्त अनुमान लगाने: 
A. को हतोत्साहित करना चाहिए। 
B. की अवहेलना करनी चाहिए।  
C. को दंडित करना चाहिए। 
D. को सुसाधित करना चाहिए। 

समस्या-समाधान की प्रक्रिया को किस प्रकार सुगम बनाया जा सकता है? 
A. प्रतिक्रियात्मक सधिरता को बढ़ावा देकर 
B. अभिसारी चिंतन को बढ़ावा देकर 
C. कार्यात्मक स्थिरता को बढ़ावा देकर  
D. सहज अनुमान को बढ़ावा देकर  

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part53

मध्य विद्यालय की कक्षा में छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा कोः
A. प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि ‘विजेता’ और ‘हारे हुए रचनात्मक रूप से सीखने के बच्चों के नामीकरण उन्हें लिए प्रेरित करते है। 
B. नजरअंदाज किया जाना चाहिए और छात्रों को यह तय करने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए कि क्या वे प्रतिस्पर्धा करना चाहते है। 
C. प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि यह छात्रों को प्रतिस्पर्धी बाजार आधारित अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के लिए तैयार करता है। 
D. हतोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि यह छात्रों के तनाव और चिंता को बढ़ाता है जिससे उनके संज्ञानात्मक विकास में बाधा आती है।

जब बच्चे _____ की भावना का अनुभव करते हैं, तो उनके अधिगम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।  
A. शर्म
B. भय
C. खुशी
D. अपमान

कथन (A) : छात्रों को अपनी सफलता और विफलता के लिए आंतरिक कारकों को जिम्मेदार ठहराने पर प्रतिबिंबित करने के लिए प्रोत्साहित करें जिससे उन्हें खुद पर रचनात्मक रूप से काम करने में मदद मिलती है।

तर्क (R) : सफलता और असफलता के आंतरिक गुण व्यक्तियों को कड़ी मेहनत करके अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

\(3 1/7 (-3) \) किसके बराबर है?
A. \(22/21 \)
B. \(21/22 \)
C. \(-21/22 \)
D. \(-22/21\)

\( 8^2/4^3 \) किसके बराबर है?
A. 2
B. 1
C. 0
D. \(1/2\)

किसी वर्ग को 9 समान वर्गों में विभाजित किया जाता है, जिनमें से 5 वर्गों को छायांकित कर दिया जाता है। यदि इस छायांकित भाग को एक ऐसी भिन्न के रूप में व्यक्त किया जाता है, जिसका अंश 25 है, तो उसका हर क्या होगा ?
A. 9
B. 10
C. 45
D. 90

(-1.1)5 × (1.21)-2 का मान ज्ञात कीजिए। 
A. -1.1
B. -1.21
C. 1.1
D. 1.21

निम्न में से किस कथन का सदैव सत्य होना आवश्यक नहीं है? 
A. तीन क्रमागत प्राकृत संख्याओं का योग 3 का एक गुणज होता है।
B. दो विषम संख्याओं का गुणनफल 3 से विभाज्य होता है।
C. 4 क्रमागत सम संख्याओं का योग 4 से विभाज्य होता है।
D. किसी विषम संख्या का स्वयं से गुणनफल एक विषम संख्या होती है।

किसी परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे गए। क्योंकि इसमें नेगेटिव मार्किंग होती थी, इसलिए रीना ने 15 प्रश्नों को हल नहीं करने का निश्चय किया। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक थे। उसके 80% प्रश्नों के उत्तर सही थे। एक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाती है। इस परीक्षा में रीना ने कितने अंक प्राप्त किए ?
A. 140
B. 147
C. 152
D. 168

किसी प्राकृत संख्या का तीन गुना उस संख्या से 18 अधिक है। तब, वह संख्या ज्ञात कीजिए। 
A. 7
B. 8
C. 9
D. 13

जार्ज ने किसी बैंक में ₹15,000 चक्रवृद्धि ब्याज की 10% वार्षिक दर पर जमा किए, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। दो वर्षों के बाद उसे कितना ब्याज प्राप्त होगा?
A. ₹1500.00
B. ​₹3000.00
C. ​₹3150.00
D. ​₹3500.00

यदि \(3 y/4-1=/3 \) है, तो y किसके बराबर है?
A. \(2 2/5 \)
B. \(2 3/5 \)
C. \(2 1/5 \)
D. \(2 4/5\)

किसी स्कूल में लड़के और लड़कियों की संख्याओं का अनुपात 12 ∶ 13 है। यदि लड़कों की संख्या 372 है, तो उस स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?
A. 775
B. 703
C. 685
D. 603

वर्गाकार आधार वाले पिरामिड में कितने शीर्ष होते हैं?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6

किसी चतुर्भुज के तीन कोण बराबर हैं। चौथे कोण की माप 120° है। प्रत्येक समान कोण की माप  ज्ञात कीजिए।  
A. 50°
B. 90°
C. 100°
D. 80°

यदि किसी चतुर्भुज के तीन बहिष्कोण क्रमश: 50°, 100° एवं 150° हैं, तो चौथे बहिष्कोण के संगत आन्तरिक कोण का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 60°
B. 80°
C. 100° 
D. 120°

कुछ अंग्रेजी अक्षर सममित संरचना को दर्शाते हैं। निम्नलिखित में से कौन से अक्षर की संरचना में क्षैतिज एवं ऊर्ध्वाधर अक्षों दोनों के प्रति रैखिक सममिति नहीं है? 
A. O
B. X
C. H
D. U

निम्नलिखित में से कौन एक पाइथागोरियन त्रिक नहीं है ?
A. 11, 60, 61
B. 33, 44, 55
C. 12, 16, 20
D. 13, 74, 85

किसी आयत की लंबाई उसकी चौड़ाई की तिगुनी है। यदि इसका परिमाप 16.16 cm है, तो इसका क्षेत्रफल (लगभग) ज्ञात कीजिए। 
A. 12 सेमी2
B. 12.01 सेमी2
C. 12.24 सेमी2
D. 12.35 सेमी2

आयतन 68921 घन इकाइयों वाले एक घन के एक फलक का पृष्ठीय क्षेत्रफल (वर्ग इकाइयों में ) ज्ञात कीजिए।
A. 1518
B. 1581
C. 1618
D. 1681

भुजा 9 cm वाले एक धातु के घन को पिघलाकर समान मापों के 27 छोटे घन बनाए जाते हैं। तब, प्रत्येक छोटे घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 
A. 3 cm2
B. 27 cm2
C. 54 cm2 
D. 486 cm2

यदि किन्हीं ऑकड़ों के प्रत्येक प्रेक्षण में 5 की वृद्धि कर दी जाये, तो नया (नए) माध्य ज्ञात कीजिए। 
A. समान रहता है।
B. मूल माध्य का 5 गुना होता है।
C. में 5 की वृद्धि होती है।
D. में 10 की वृद्धि होती है।

एक थैले में 5 सफेद और 4 लाल गेंदें हैं। इस थैले में से एक गेंद यादृच्छिक रूप से निकाली जाती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाली गई गेंद लाल नहीं हैं?
A. \(4/9\)
B. \(5/9 \)
C. \(1/3 \)
D. \(2/3\)

यह कथन, “गणित से संसार के बारे में चिंतन करने के सुनम्य रास्ते खुल जाते हैं” : 
A. सत्य हैं, क्योंकि गणित बच्चों को समस्या समाधान एवं तार्किक कौशल को बढ़ाने के अवसर प्रदान करता है। 
B. सत्य है, क्योंकि गणित बच्चों को नियमों का समुच्चय एवं कलनविधि याद करना सिखाता है। 
C. असत्य है, क्योंकि गणित बच्चों को तार्किक चिंतन करने के अवसर प्रदान नहीं करता है। 
D. असत्य है, क्योंकि गणित बच्चों को उनकी सृजनात्मकता को बढ़ाने के अवसर प्रदान नहीं करता है। 

यह सिद्ध करने के लिए कि ‘यदि n2 सम है, तो n सम है’, एक शिक्षक यह मानकर शुरू करता है कि n2 सम है लेकिन ‘n’ विषम है और फिर यह दिखाने के लिए आगे बढ़ता है कि यह धारणा कैसे संभव नहीं है । यह उदाहरण _________ द्वारा उपपत्ति का है।
A. आगमन
B. निगमन
C. विरोधाभास
D. सत्यापन

गणित की कक्षा में, ICT के उपयोग के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
A. ICT विद्यार्थियों को शीघ्रता से कई उदाहरण देने में सक्षम करता है। 
B. ICT विद्यार्थियों को किसी संबंध के विभिन्न निरुपणों को देखने और जानने में सक्षम बनाता है। 
C. ICT विद्यार्थियों को केवल स्थैतिक (स्थिर) वस्तुओं के साथ कार्य करने में सक्षम बनाता है। 
D. ICT विद्यार्थियों को शीघ्र और स्थायी प्रतिपुष्टि प्रदान करता है। 

निम्नलिखित में से किस कथन में गणित शिक्षा – शास्त्र की समकालीन समझ का अनुचिंतन होता है?
A. सभी बच्चे गणितीय अवधारणाओं को समझने के योग्य नहीं हैं। 
B. गणितीय योग्यताएँ सहजात हैं। 
C. गणितीय योग्यताएँ जेंडर विशिष्ट हैं। 
D. गणित सबके लिए है और सभी बच्चे गणित सीख सकते हैं। 

रवि एक बीजीय समीकरण को हल करने के लिए निम्नलिखित चरण अपनाता है –

2x +14 = 26

2x = 26 – 14

यह __________ का एक उदाहरण है। 

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part51

A. दृश्यीकरण
B. पक्षांतरण
C. अनुमान
D. प्रयास व त्रुटि

गणित में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
A. स्वयंसिद्ध एक गणितीय कथन है जिसे बिना प्रमाण के स्वीकार किया जाता है। 
B. कन्जेक्चर एक कथन है जो हमें लगता है कि सच है, लेकिन हमने अभी तक उसे सत्य सिद्ध करने के लिए कोई प्रमाण विकसित नहीं किया है। 
C. प्रमेय एक गणितीय कथन है जिसके लिए हमारे पास एक उपपत्ति है। 
D. उपप्रमेय एक सत्य गणितीय कथन है जो मुख्य रूप से किसी प्रमेय की उपपत्ति में मदद करने के लिए प्रमाणित है। 

नीचे दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) के लिए सही विकल्प चुनिए।

अभिकथन (A) : विद्यार्थियों को कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, जब तक कि वे बुनियादी स्तर पर पेंसिल और कागज के साथ गणितीय दक्षता नहीं दिखाते हैं।

कारण (R) : बुनियादी स्तर के अधिगम के लिए, कैलकुलेटर का उपयोग उनकी संख्यात्मक संबंधों और संक्रियाओं की अवधारणात्मक समझ को बनने में बाधा डालता है। 

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।

निम्नलिखित में से गणित में रचनात्मक आकलन के लिए किसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है?
A. रूब्रिक्स
B. परियोजना कार्य
C. वार्षिक परीक्षा
D. कक्षाकार्य

गणितीय तर्क का प्रयोग करते हुए, निम्नलिखित कथन का विलोम क्या होगा: ‘यदि x < y तो x + 5 < y + 5, जहॉं x और y धनात्मक पूर्णांक हैं:  A. यदि x > y, तो x + 5 < y + 5  B. यदि x + 5 < y + 5, तो x < y
C. यदि x < y, तो x - 5 > y – 5
D. यदि x – 5 > y – 5, तो x > y

एक विद्यार्थी पाइथागोरस प्रमेय को चित्रों और ग्राफ की सहायता से शीघ्रता से संकल्पित करता है। ब्रूनर के अनुसार विद्यार्थी संज्ञानात्मक विकास के __________ स्तर पर है। 
A. सक्रिय
B. दृश्य प्रतिमान
C. प्रतीकात्मक
D. वस्तु स्थायित्व

सही कथनों की पहचान कीजिए:

(A) किसी परिपथ से प्रवाहित आवेश प्रयुक्त होता है।

(B) परिपथों में आवेश बहुत उच्च चाल से प्रवाहित होता है।

(C) प्रकाश बल्ब गतिमान आवेश की विद्युतीय ऊर्जा को ऊर्जा के अन्य रूपों में रूपांतरित कर देता है।

(D) तारों के अन्दर आवेश वाहक मात्र तारों के परमाणुओं में निहित इलेक्ट्रॉन होते हैं। 

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (C) तथा (D)
D. (A) तथा (D)

दो दपर्ण (A) तथा (B) एक दूसरे के समकोण पर हैं। यदि कोई प्रकाश की किरण अमिलम्ब से 20 डिग्री के कोण से दर्पण (A) से टकराती है तो दर्पण (B) से निकलने वाली किरण का परावर्तन का कोण ज्ञात कीजिए: 
A. 70 डिग्री
B. 20 डिग्री
C. 90 डिग्री
D. 30 डिग्री

गर्मियों में आइस क्रीम को पिघलने से रोकने के लिए आप एक आइस क्रीम के डब्बे को किस वस्तु से लपेटेंगे?
A. एल्युमिनियम पन्नी
B. कम्बल
C. नायलॉन का कपड़ा
D. प्लास्टिक फॉयल

जब हम बर्फ को जल में रखते हैं तो वह तैरती है, लेकिन जब हम ठोंस मोम के टुकड़े को तरल मोम के बर्तन में डालते हैं तो वह नहीं तैरता है। निम्नलिखित में से किस कथन द्वारा इस अवलोकन का सही स्पष्टीकरण होता है?

(A) बर्फ का जल पर तैरना एक अपवाद है।

(B) ठोंस मोम का डूब जाना एक अपवाद है।

(C) बर्फ का घनत्व जल से कम होता है।

(D) ठोस मोम का घनत्व तरल मोम से कम होता है। 

A. केवल (A)
B. (B) और (D) दोनों 
C. (A) और (C) दोनों 
D. केवल (C)

निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही है?

(A) बल किसी वस्तु पर कार्य कर सकता है चाहे वह उसके संपर्क में हो या न हो।

(B) पृथ्वी का गलित धात्विक क्रोड (केन्द्र) चुम्बकीय क्षेत्र का उद्गम है।

(C) गुरुत्वाकर्षण बल सर्वाधिक शक्तिशाली बलों में से एक है।

(D) नाभिकीय बल सबसे दुर्बल मूल बल हैं।

A. (A) तथा (D)
B. (B) तथा (C)
C. (C) तथा (D)
D. (A) तथा (B)

चन्द्रमा की कलाओं के संदर्भ में सही कथनों की पहचान कीजिए :

(A) हम चन्द्रमा का केवल वो भाग देखते है जिससे सूर्य का प्रकाश हमारी ओर परावर्तित होता है।

(B) चन्द्रमा पृथ्वी का परिक्रमण करता है तथा पृथ्वी उस पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश को अवरोधित कर देती है। जिसके परिणामस्वरूप कलाएँ बनती है।

(C) चन्द्रमा की कलाओं का कारण पृथ्वी के परिक्रमण में चन्द्रमा का बदलता वेग है।

(D) पृथ्वी से दिखने वाला चन्द्रमा का प्रदीप्त भाग अमावस्या के दिन के बाद बढ़ने लगता है। 

A. (A) तथा (D)
B. केवल (B)
C. केवल (C)
D. (A) तथा (C)

सही कथन की पहचान कीजिए: 
A. आवृत्ति को डेसिबल (dB) में दर्शाया जाता है
B. 1 हर्ट्ज एक दौलन प्रति सेकंड के बराबर होता है
C. आयाम को हर्ट्ज (Hz) प्रति सेकंड में दर्शाया जाता है
D. 1 डेसिबल 100 कंपन प्रति सेकंड के बराबर होता है

निम्नलिखित में से कौन-सा समुच्चय भौतिक परिवर्तनों का है? 
A. तेल का उबलना, मग का टूटना, कागज का जलना
B. कॉपर सल्फेट को जल में घोलना, भोजन का पाचन, कागज को काटना
C. अंडे का टूटना, नमक वाले जल का उबलना, स्याही को जल में मिलाना 
D. लोहे पर जंग लगना, कागज का जलना, भोजन का पकना

एक प्रयोग में दो रंगहीन विलयन X तथा Y के नमूने लिए गए। हल्दी का विलयन डालने पर X का रंग पीला तथा Y का रंग गहरा लाल हो गया। X तथा Y की प्रकृति के बारे में आप क्या निष्कर्ष निकाल सकते है? 
A. X तथा Y लवण हैं
B. Y एक क्षार है तथा X का दी गई जानकारी से पता नहीं लगाया जा सकता है
C. Y एक क्षार है तथा X एक अम्ल है
D. X एक क्षार है तथा Y एक अम्ल है

निम्नलिखित को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन: लवण, खाद्य तेल, सिरका, शर्करा आदि सामान्य परिरक्षक हैं।

कारण: ये भोजन के स्वाद को बढ़ाते हैं। 

A. अभिकथन तथा कारण दोनों सही हैं किन्तु कारणअभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।
B. अभिकथन तथा कारण दोनों सही हैं किन्तु कारणअभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. अभिकथन सही है किन्तु कारण गलत है।
D. अभिकथन गलत है किन्तु कारण सही है।

जब मैग्नीशियम के फीते को वायु में जलाया जाता है तो एक चूर्णिल पदार्थ A बनता है। A को जल में घोला जाता है और ये पदार्थ B बनाता है जो लाल लिट्मस को नीले में बदल देता है। पदार्थ A तथा B की पहचान कीजिए:
A. MgO2 तथा Mg(OH)
B. MgO2 तथा Mg(OH)2
C. Mg(OH)2 तथा MgO
D. MgO तथा Mg(OH)2

निम्नलिखित में से किसे ग्रीनहाऊस गैस नहीं माना जाता है?
A. नाइट्रोजन
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. जल वाष्प
D. मीथेन

अभिकथन: यदि एक लोहे की कील को नीले कॉपर सल्फेट के विलयन में डाला जाता है तो उसका रंग बदल कर हरा हो जाता है।

कारण: कॉपर की अभिक्रियाशीलता लोहे से अधिक होती है इसलिए इसके रंग में परिवर्तन होता है। 

A. अभिकथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।
B. अभिकथन तथा कारण दोनों सही हैं किन्तु कारण, अभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. अभिकथन सही है किन्तु कारण गलत है।
D. अभिकथन गलत है किन्तु कारण सही है।

अधातुओं के विषय में गलत कथनों की पहचान कीजिए:
A. अधातुएँ केवल हमारे जैसे कुछ जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक हैं।
B. अधातुओं का उपयोग जल शोधन प्रक्रिया में होता है।
C. अधातुओं का उपयोग पटाखों में होता है।
D. अधातुओं का उपयोग उर्वरकों में होता है।

केवल सत्य कथनों की पहचान कीजिए:

(A) मक्का, पपीता तथा खीरा के पौधाें में एकलिंगी पुष्प होते हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part81

(B) सरसों, गुलाब तथा पिटूनिया के पौधाें में द्विलिंगी पुष्प होते हैं।

(C) अंडाशय में एक या एक से अधिक बीजांड होते हैं।

(D) निषेचन के पश्चात्, बीजांड पौधे के फल के रूप में विकसित होता है। 

A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (A), (B) तथा (C)
C. केवल (C)
D. केवल (D)

कोविड से बचाव के लिए लगाया जाने वाला टीका किस प्रकार कार्य करता हैं?
A. हमारे शरीर में प्रतिजनों की संख्या को बढ़ा कर
B. हमारे शरीर में उपयुक्त प्रतिरक्षी का उत्पादन करके
C. हमारे शरीर में शोथ-रोधी कोशिकाओं का उत्पादन करके
D. हमारे शरीर को प्रतिजैविक प्रदान कराके 

निम्नलिखित को पढ़िए और सही विकल्प की पहचान कीजिए:

अभिकथन: पत्तियों में स्टार्च की उपस्थिति प्रकाश संश्लेषण के घटित होने का सूचक है।

कारण: प्रकाश संश्लेषण के दौरान बनने वाला कार्बोहाइड्रेट अंततः स्टार्च में परिवर्तित हो जाता है।

A. अभिकथन तथा कारण दोनों सही हैं एवं कारण, अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।
B. अभिकथन तथा कारण दोनों सही हैं किन्तु कारण, अभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. अभिकथन सही है किन्तु कारण गलत है।
D. अभिकथन गलत है किन्तु कारण सही है।

कोशिकाओं के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. सूत्रकणिका एक जैलीनुमा पदार्थ है, जो कोशिका झिल्ली तथा केंद्रक के बीच में उपस्थित होता है।
B. सूत्रकणिका, गॉल्जी काय, राइबोसोम्स आदि केंद्रकीय झिल्ली में उपस्थित होते है।
C. केंद्रक को घेरने वाली केंद्रकीय झिल्ली सरंध्र होती है जिससे पदार्थों का संचलन हो पाता है
D. केंद्रकीय झिल्ली गुणसूत्र नामक धागे जैसी संरचनाओं से बनी होती है।

निम्नलिखित में से कौन-सा सही मिलान वाले समुच्चय को प्रदर्शित करता है: 

(A)

विषाणु

(I)

औषधियों के निर्माण में उपयोग किया जाता है

(B)

जीवाणु

(II)

जुकाम, खाँसी, पोलियो, चिकनपॉक्स उत्पन्न करते है

(C)

प्रोटोजोआ

(III)

गेहूं में पर्ण किट्ट​​ रोग उत्पन्न करते है

(D)

कवक

(IV)

पेचिश और मलेरिया उत्पन्न करते है

A. (A) – (ii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (iii)
B. (A) – (i), (B) – (ii), (C) – (iv), (D) – (iii)
C. (A) – (iii), (B) – (iv), (C) – (i), (D) – (ii)
D. (A) – (iv), (B) – (ii), (C) – (iii), (D) – (i)

निम्नलिखित की पहचान कीजिए:

(A) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथी है।

(B) पित्त रस को संग्रहित करता है।

(C) स्टार्च को शर्करा में विघटित करता है।

(D) रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

(A), (B), (C) और (D) क्रमशः _______ हैं।

A. (A) – हृदय, (B) – यकृत, ( C ) – लार, D – अग्नाशय
B. (A) – हृदय, (B) – पित्ताशय, (C) – लार, (D) – अग्नाशय
C. (A) – यकृत, (B) – पित्ताशय, (C) – लार, (D) – अग्नाशय
D. (A) – यकृत, (B) – पित्ताशय, (C) – अग्नाशय, (D) – लार

निम्नलिखित में से उस कथन को पहचानिए जो विज्ञान के संदर्भ में सही है?
A. विज्ञान एक सृजनात्मक क्षेत्र है तथा वैज्ञानिकों को अपना कार्य करने के लिए कल्पनाशीलता की आवश्यकता होती है।
B. सभी वैज्ञानिकों मतों को सिद्ध करना आवश्यक है।
C. जब किसी सिद्धांत को बहुत से वैज्ञानिक प्रमाणों द्वारा समर्थन प्राप्त हो, तो वह नियम बन जाता है।
D. सभी वैज्ञानिक विचारों की खोज एवं परीक्षण नियंत्रित प्रयोगों द्वारा होती है।

शानू कक्षा में प्रदर्शन करना चाहता है कि वायु में द्रव्यमान होता है। निम्नलिखित में से कौन से क्रियाकलाप इस उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त होंगे? 
A. दो गुब्बारे लेकर उन्हें एक समान आकार में फुला कर प्रत्येक गुब्बारे को एक डोरी द्वारा मापनी से बाँध दे तत्पश्चात् उनमें से एक को पंचर कर दें।
B. एक काँच का गिलास लें, उसमें एक टिशु डाल कर ग्लास को पानी की बाल्टी में उल्टा खड़ा कर दें।
C. एक खाली गिलास लेकर उसें पानी में उल्टा कर दे और बच्चों को उसमें से उठते हुए हवा के बुलबुलों का अवलोकन करने को कहें।
D. एक बगैर हवा वाला गुब्बारा लेकर उसे काँच की बोतल के मुँह पर लगायें। काँच की बोतल को उबलते पानी के बर्तन में रखने पर गुब्बारे के फूलने की क्रिया का अवलोकन बच्चों से कराएँ।

N.C.F. 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से किस की सिफारिश उच्च प्राथमिक स्तर के पाठ्यक्रम के एक उद्देश्य के रूप में की गयी है?
A. सैद्धान्तिक सिद्धान्तों के सत्यापन हेतु क्रमबद्ध प्रयोगों को प्रवर्तित करने की आवश्यकता है।
B. क्रियाकलापों/प्रयोगों द्वारा प्रत्ययों तक पहुँचना चाहिए।
C. व्यवसायिक शिक्षा का विज्ञान के साथ एकीकरण करना चाहिए।
D. प्रत्ययों को विषय परक पद्धति के माध्यम से सिखाना चाहिए।

कक्षा 7 के छात्रों में धारा विद्युत से संबंधित गलत धारणाओं को समझने के लिए सबसे कम उपयुक्त नीति कौन सी होगी?
A. प्रत्यय मानचित्रण का प्रयोग
B. विभिन्न प्रकार के परिपथ चित्र कार्यपत्रों का प्रयोग
C. छात्रों से कहना कि वे पाठ के अन्त में दिए प्रश्नों के उत्तर लिखें
D. छात्रों का अवलोकन करना जब वे विभिन्न प्रकार के परिपथ व्यवस्थाओं को बना रहे हों

अपनी विज्ञान की कक्षा में लड़कियों को आत्मविश्वासी महसूस करने में मदद करने के लिए आप किस प्रकार की नीतियाँ प्रयुक्त करेंगे?

(A) लिंग संवेदनशील भाषा का प्रयोग।

(B) अपनी कक्षा में महिला वैज्ञानिकों को आमंत्रित करना।

(C) लड़कियों को विज्ञान की कक्षा में विचार-विमर्श में प्रबल होने में मदद करना।

(D) विज्ञान के बारे में मिथकों एवं रुढिबद्ध धारणाओं का परीक्षण करने में छात्रों की मदद करना। 

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A), (C) तथा (D)
D. (A), (B) तथा (D)

निम्नलिखित में से कौन सा अपसारी प्रश्न का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. क्या आप सोचते है कि सभी वस्तुएँ गर्म करने पर विस्तारित होती हैं?
B. ठोस, तरल एवं गैसों में ऊष्मा के स्थानांतरण की प्रक्रिया क्या है?
C. गर्मियों में बर्फ को पिघलने से रोकने के लिए कौन सी वस्तुओं का प्रयोग करेंगे?
D. ऊष्मा एवं ताप में क्या अंतर है?

विज्ञान के पाठ्यक्रम में विषय-वस्तु वैधता का अर्थ है –
A. शामिल करना कि समय के साथ विज्ञान के प्रत्यय कैसे विकसित होते हैं
B. सार्थक एवं वैज्ञानिक रूप से सही सामग्री को संप्रेषित करना
C. बच्चों के ज्ञानात्मक स्तर के अनुसार सामग्री का मंदन
D. विज्ञान में उचित मनोरंजक तत्वों को शामिल करना

एक जाँच-आधारित कक्षा में सबसे कम उपयुक्त मूल्यांकन का स्वरूप क्या है?
A. परियोजनाएँ
B. शिक्षकों द्वारा किए गए अवलोकन
C. विचार/दैनिकी
D. लिखित परीक्षाएँ

ताशी को हर शनिवार नैदानिक कक्षायें संचालित करने के लिए कहा गया है। उसे अपनी सुधार कक्षाओं में किन्हे सम्मिलित करना चाहिए :

(A) अधिगम बाधित क्षमताओं वाले छात्र

(B) वे छात्र जो किसी करणवश पिछड़ गए हैं

(C) सभी छात्र जिससे समूह कार्य हों सकें

(D) सभी छात्र जिससे परीक्षा प्रणाली सांझा हों सकें 

A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A), (B) तथा (C)
D. केवल (A)

निम्नलिखित को पढ़िए और सही विकल्प की पहचान कीजिए:

कथन: प्रत्यय मानचित्रण क्रियाशील अधिगम द्वारा अर्थांकन को प्रोत्साहित करता है।

कारण: प्रत्यय मानचित्रण छात्रों को संबंध स्थापित करने में सहायक होता है; उन नए विचारों में जिन्हें वे दृश्य रूप में दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं तथा उनमें जो उसके मस्तिष्क में पहले से विद्यमान हैं। 

A. कथन तथा कारण दोनों सही हैं एवं कारण कथन का सही स्पष्टीकरण है।
B. कथन तथा कारण दोनों सही हैं एवं कारण कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. कथन सही है किन्तु कारण गलत है।
D. कथन गलत है किन्तु कारण सही है।

Leave a Comment

error: