CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part77

एक बच्चे की वृद्धि और विकास निम्नलिखित में से कौन-से कारकों द्वारा प्रभावित होता है?

(i) परवरिश की शैलियाँ

(ii) आनुवंशिक ढाँचा/संरचना

(iii) विद्यालयी अनुभव

(iv) व्यक्तिगत रुचि

A. (ii), (iii)
B. (i), (ii) 
C. (i), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv) 

बच्चों में विकासात्मक परिवर्तन :
A. सभी संस्कृतियों में सार्वभौमिक समान गति से होते हैं।
B. एक आयामी और रैखिक हैं।
C. वंशानुगत और पर्यावरणीय कारकों के बीच एक जटिल अंतः क्रिया हैं।
D. अपरिवर्तनीय हैं और पैर की अंगुली से सिरे तक आगे बढ़ते हैं।

अभिकथन (A) : सभी संस्कृतियों में बच्चे एक ही उम्र में एक ही तरीके से विकास के चरणों से गुजरते हैं।

तर्क (R) : बाल्यावस्था सार्वभौमिक और एक आयामी है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

अभिकथन (A) : समाजीकरण स्कूल में ही तब होता है जब बच्चे स्कूल जाना शुरू करते हैं।

तर्क (R) : स्कूल द्वितीयक समाजीकरण की एकमात्र संस्था है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है। 
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

सीमा अपनी मम्मी की आज्ञा के बिना रसोई से मिठाई खाने में डरती है। उसे लगता है कि मम्मी को पता लगने पर उसे सज़ा मिलेगी। कोहलबर्ग के नैतिक सिद्धांतों के अनुसार सीमा किस स्तर पर है?
A. उत्तर परंपरागत स्तर
B. पूर्व परंपरागत स्तर
C. अमूर्त स्तर
D. परंपरागत स्तर

जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास किस प्रक्रिया द्वारा सुगम होता है?
A. अनुकूलन 
B. पूनर्बलन
C. पूर्वाभ्यास 
D. कलन विधि

जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित विशेषताओं के साथ चरणों की सही सुमेलित जोड़ी चुनिए।
A. संवेदी गामक अवस्था – नाटकीय खेल में संलग्न
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था – वस्तु स्थायित्वता का प्रारंभ
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था – क्रियाओं को मानसिक तौर पर पतिर्वतन में सक्षम
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था – परिकल्पित निगमनात्मक तर्क में सक्षम

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चों को सीखने में सक्षम बनाने के लिए इनमें से कौन-से कारक की महत्वपूर्ण भूमिका है? 
A. संवाद 
B. व्याख्यान 
C. सज़ा
D. पुरस्कार

निम्न में से किस मनोवैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया कि अंतःक्रिया की बच्चे के भाषिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है? 
A. जीन पियाजे
B. लेव वायगोत्स्की
C. बी.एफ. स्किनर
D. नोम चौमस्की

तार्किक-गणितीय बुद्धि की क्षमताओं में क्या शामिल हैं?
A. छवियों में हेरफेर, ग्रफिक कौशल और स्थानिक तर्क-कुछ भी जिसमें दो से अधिक आयाम शामिल होंगे।
B. लय, ताल, स्वर, माधुर्य के प्रति संवेदनशीलता।
C. विशिष्ट पिचों, स्वरों और लय के बीच अंतर करना जिसे पहचानने में अन्य लोग चूक सकते हैं।
D. पूर्व ज्ञान के आधार पर वर्गीकरण करना, पैटर्न पहचानना व विचारों के बीच संबंध बनाना।

अभिकथन (A) : किशोरों की जेंडर भूमिकाओं व रूढ़िवादियों के प्रति दृष्टिकोण और मूल्यों को निर्धारित करने में विज्ञापन और फिल्में एक बड़ा प्रभाव डालती हैं।

तर्क (R) : मीडिया किशोरावस्था के दौरान समाजीकरण की एक शक्तिशाली प्राथमिक संस्था है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

विभिन्न पृष्ठभूमियों के बच्चों के सीखने की सुविधा के लिए शिक्षकों को चाहिए कि वे :
A. गैर-प्रासंगिक पाठ्यक्रम का पालन करें।
B. विभेदित निर्देश लागू करें।
C. मानकीकृत मूल्यांकन का पालन करें।
D. बहिष्करण प्रथाओं का अभ्यास करें।

आकलन :
A. को अधिगम को दिशा देनी चाहिए और किसका आकलन करना है इस से निर्धारित होना चाहिए कि क्या पढ़ाना है।
B. को सीखने से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि दोनों अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं।
C. को बच्चों को समान क्षमता समूहों – ‘ धीमे सीखने वाले’ ‘बुद्धिमान बच्चों’ के पृथक समूह बनाने के लिए इस्तेमान किया जाना चाहिए।
D. को बच्चों की सीखने की तैयारी से लेकर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग होना चाहिए।

एक प्रगतिशील कक्षा में सीखना : 
A. व्यक्तिवादी और निष्क्रिय है।
B. सक्रिय और सामाजिक है।
C. परीक्षा उन्मुख है।
D. पाठ्यपुस्तक केंद्रित है।

अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों के मूल्यांकन के लिए मानकीकृत पाठ्यक्रम और प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए।

तर्क (R) : समावेशी शिक्षा का उद्देश्य मतभेदों को खारिज कर सभी को समान बनाने की दिशा में काम करना है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

जब विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे एक समावेशी कक्षा में प्रवेश लेते हैं तो निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

(i) विशिष्ट बच्चों का सामान्य बच्चों के साथ सीखना अवास्तविक है।

(ii) विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे सीखने के लिए अभिप्रेरित नहीं होते।

(iii) शिक्षकों को शिक्षण की पद्धतियों में बदलाव की आवश्यकता है।

(iv) इससे सभी बच्चों के साथ कार्य करने की क्षमता व अलग-अलग दृष्टिकोण को तुल्य करने के कौशल सुदृढ़ होते हैं।

A. (ii), (iii) और (iv)
B. (iii) और (iv)
C. (i) और (iv)
D. (ii) और (iii)

प्रतिभाशाली अधिगमकर्त्ताओं के संदर्भ में ‘लीक से हटकर सोचने’ का इस्तेमाल किसके लिए किया जाता है?
A. निम्न स्तर की सोच
B. अभिसारी सोच
C. अनम्य सोच
D. अपसारी सोच

शिक्षा में समावेश का क्या अर्थ है?
A. विशेष विद्यालयों में विकलांगों की शिक्षा का प्रबंध
B. सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रावधान
C. प्रतिभाशाली बच्चों का विशेष विद्यालयों में नियोजन
D. समावेशी व्यवस्था में विशेष बच्चों के लिए अलग-अलग वर्गों का प्रावधान

पठन वैकल्य मुख्यतः किसमें चुनौतियों से संबंधित है?
A. सुनने
B. पढ़ने
C. बोलने
D. बोलने व सुनने

निम्नलिखित में से कौन समावेशी कक्षाओं की विशेषता नहीं है?
A. सहकारात्मक अधिगम
B. सीखने के लिए सार्वभौमिक डिजाइन
C. उपयुक्त समायोजन
D. मानकीकृत निर्देश

माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों को :
A. एकरूपी व कठोर पाठ्यचर्या का पालन करना चाहिए।
B. मानकीकृत आकलन का पालन करना चाहिए।
C. प्रश्न पूछने को हतोत्साहित करना चाहिए।
D. ‘सीखना कि कैसे सीखते हैं’ को प्रोत्साहित करना चाहिए।

अधिगम के सामाजिक- सांस्कृतिक सिद्धान्त : 
A. जानकारी के स्मरण पर ज़ोर देते हैं। 
B. प्रमुख रूप से शिक्षक की निर्देशक की भूमिका पर ज़ोर देते हैं।
C. सीखने में सामाजिक संदर्भ की भूमिका को अहम् मानते हैं।
D. पुनर्बलन व सजा के इस्तेमाल को प्रतिपादित करते हैं।

पियाजे और वायगोत्स्की के अनुसार सीखना किस प्रकार होता है?
A. अनुसरण द्वारा
B. निष्क्रिय श्रवण द्वारा
C. अनुकूलन व द्वारा पुनर्बलन
D. अधिगमकर्त्ताओं की सक्रिय भागीदारी द्वारा

एक शिक्षक के रूप में आप अपने विद्यार्थियों में समस्या समाधान क्षमताओं को कैसे सुगम बनाएंगे?
A. भय उत्पन्न करके
B. तनाव उत्पन्न करके
C. सामग्री को निष्क्रिय और बार-बार याद करने को प्रोत्साहित करके
D. विचार-मंथन को प्रोत्साहित करके और उपमाओं और अनुमानों जैसी रणनीतियों के उपयोग को प्रोत्साहित करके

जब विद्यार्थी ________ की भावना का अनुभव करते हैं तब उनके सीखने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
A. तनाव
B. शर्म 
C. हीनता
D. संतुष्टि

बच्चों द्वारा उनकी पिछली समझ के आधार पर सहज अनुमान इस प्रकार होने चाहिए:
A. हतोत्साहित
B. सुविधा प्रदान करना
C. ख़ारिज
D. दंडित

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part41

विद्यार्थियों की अर्थ बनाने की प्रक्रिया को किस प्रकार सुगम बनाया जाना चाहिए?
A. बारंबार अभ्यास पर ज़ोर देकर
B. निष्क्रिय अनुकरण द्वारा 
C. भौतिक पुरस्कार देकर
D. खोज व अन्वेषण द्वारा

___________ समस्या समाधान की प्रभावशाली रणनीति नहीं है।
A. प्रकार्यात्मक आबद्धता
B. पश्चगामी कार्यकारी युक्ति 
C. स्वानुभाविक
D. कलन विधि

एक सामाजिक रचनावादी कक्षाकक्ष में सीखना/सीखने :
A. निष्क्रिय रूप से होता है।
B. का स्वरूप सामाजिक होता है।
C. पाठ्यपुस्तक केन्द्रित होता है।
D. परिक्षा केन्द्रित होता है।

निम्न में से कौन-सा कारक बच्चों की विफलता के लिए ज़िम्मेदार है?
A. व्यक्तिगत पाठ्यचर्या
B. संदर्भित पाठ्यचर्या
C. सक्रिय पाठ्यचर्या
D. पाठ्यचर्या का मानकीकरण

भिन्नों \(1/75,2/149,3/224,4/299\) और \(6/449\) में सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्न क्रमशः कौन-सी है?
A. \(3/224 \) और \(1/75 \)
B. \(2/149 \) और \(1/75 \)
C. \(4/299\) और \(3/224 \)
D. \(6/449\) और \(2/149 \)

767 और 2773 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM), उनके महत्तम समपवर्तक (HCF) का k गुना है। k का मान क्या है? 
A. 607
B. 609
C. 611
D. 613

यदि ( \(-3/4\) ) -3 ÷ ( \(-4/3\) ) 7 = \([(-4/3)^2]^4\) × \((3/4)^{5x+2}\) , तो x का मान क्या है?
A. 0
B. 1
C. -1
D. 2

दिया गया है कि 2.142 + 1.102 + 0.21 – 4.124 = k – 3.26 है। k में से क्या घटाया जाना चाहिए, जिससे इसका मान 2.5 हो जाए?  
A. 0.9
B. 0.6
C. 0.06
D. 0.09

\([3]{16 1372}\{8288}\) का मान किसके बराबर है?
A. \(4/9\)
B. \(14/9\)
C. \(7/12\)
D. \(7/16\)

यदि \( 2(3y-4)+6/3y-(4+5y)=0.6\) है, तो (9y + 2) का मान क्या है?
A. 1.2
B. 1.5
C. 1.8
D. 2.4

निम्नलिखित में x2 और x के गुंणाकों का गुणनफल कितना है? 

\( (2x^2-3x-9/x)(-x+7/x)\)

A. 24
B. 28
C. 36
D. 42

x2 – 13x + 40, x2 + 3x – 40 और x2 – 9x +20 का एक उभयनिष्ठ गुणनखंड हैः
A. x – 8
B. x + 10
C. x + 4
D. x – 5

यदि 5x -3y = 35 तथा xy = -20 है, तो \( 25x/y+9y/x\) का मान क्या है?
A. \(-125/4\)
B. \(125/4\)
C. \(25/4\)
D. \(-25/8\)

कोई दुकानदार एक खिलौने को उसके अंकित मूल्य पर 20% छूट देकर बेचता है और इससे 25% का लाभ प्राप्त करता है। यदि खिलौने का क्रय मूल्य 160 रुपये है, तो उसका अंकित मूल्य कितना है? 
A. 300 रुपये
B. 280 रुपये
C. 250 रुपये
D. 240 रुपये

Δ ABC में, ∠A = x है और ∠B तथा ∠C के समद्विभाजक D पर मिलते हैं। यदि ∠BDC = 108° है, तो x का मान क्या है? 
A. 36°
B. 54°
C. 45°
D. 72°

निम्नलिखित स्थितियों में से कौन-सी स्थिति में चतुर्भुज ABCD की रचना संभव नहीं है? 
A. AB = 3.5 सेमी, BC = 5.5 सेमी, CD = 5 सेमी, ∠B = 125° और ∠C = 80° 
B. AB = 3.5 सेमी, BC = 6.5 सेमी, ∠A = 75°, ∠B = 105° और ∠C = 120° 
C. AD = 5.5 सेमी, CD = 5 सेमी, BC = 4.5 सेमी, AC = 5.5 सेमी और BD = 7 सेमी
D. AB = 3 सेमी, CD = 5.5 सेमी, DA = 6 सेमी, BC = 4 सेमी और BD = 9 सेमी

रेखाखंड BC के एक ही ओर बिंदु A और D इस प्रकार स्थित हैं कि ∠DBC = ∠ACB = 40° तथा ∠ABD = ∠DCA = 20° है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? 
A. Δ ABC ≅ Δ DBC
B. Δ ABC ≅ Δ BDC
C. Δ ACB ≅ Δ DBC
D. Δ ACB ≅ Δ BDC

निम्नलिखित में से कौन-सी किसी समकोण त्रिभुज की भुजाओं की लंबाई नहीं हो सकती हैं? 
A. 10 सेमी, 24 सेमी और 26 सेमी
B. 48 सेमी, 55 सेमी और 73 सेमी
C. 12 सेमी, 35 सेमी और 47 सेमी
D. 11 सेमी, 60 सेमी और 61 सेमी

एक बहुफलक के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है, जहाँ F, E और V क्रमश: बहुफलक के फलकों, किनारों और शीर्षों की संख्याओं को प्रदर्शित करते हैं?
A. F = 6, E = 10 और V = 6 
B. F = (n + 2), E = 3n और V = 2n 
C. F = 7, E = 14 और V = 10  
D. F = 11, E = 17 और V = 8 

किसी आयत की लंबाई (सेमी में) और चौड़ाई (सेमी में) दोनों ही पूर्णाकों में हैं और इस आयत का क्षेत्रपल 70 सेमी2 है। निम्नलिखित में से कौन-सा इस आयत का परिमाप (सेमी में) नहीं हो सकता है? 
A. 38
B. 74
C. 98
D. 142

किसी ठोस लंब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 8 cm है और इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 272π cm2 है। इस बेलन का आयतन (cm3 में) कितना है? 
A. 192 π
B. 320 π
C. 384 π
D. 576 π

किसी घनाभ के तीन आसन्न फलकों के क्षेत्रफल 192 cm2, 144 cm2 और 108 cm2 हैं। इस घनाभ के आयतन का दो-तिहाई किसके बराबर है?
A. 576 cm3
B. 1152 cm3
C. 1440 cm3
D. 1728 cm3

मान लीजिए कि आँकड़ों: 5, 3, 2, 9, 13, 11, 17, 15, 21 की मध्यिका x है, और यदि इन आँकड़ों में 3 और 21 के स्थान पर क्रमश: 16 और 14 को प्रतिस्थापित कर दिए जाए, तो इस प्रकार प्राप्त आँकड़ों की मध्यिका y है। (2x – y) का मान क्या है? 
A. 7
B. 8
C. 9
D. 11

पृथक-पृथक कार्डों पर संख्याएँ 26, 27, 28, 29, …. 51 (एक कार्ड पर एक संख्या) लिखी हुई हैं। उन्हें एक बक्से में रखकर अच्छी तरह से मिला दिया जाता है। बक्से में से बिना देखे एक कार्ड निकाला जाता है। इस निकाले गए कार्ड पर लिखी संख्या 2 या 3 का गुणज है, इसकी प्रायिकता क्या है? 
A. \(15/26\)
B. \(8/13\)
C. \(17/26\)
D. \(9/13\)

निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू है? 
A. उच्चतर शिक्षा और रोज़गार के लिए बच्चों को तैयार करना
B. बच्चों को कोडिंग के लिए प्रोन्नत और तैयार करना
C. गणित को बच्चों के जीवन के अनुभवों का हिस्सा बनाना
D. भविष्य में एक व्यापारी बनना

वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन के सिद्धांत में वह स्तर कौन-सा है जिसमें बच्चे ज्यामितीय आकृतियों का समग्रतात्मक रूप से अवलोकन करते हैं परन्तु जब आकृतियों का अभिविन्यास परिवर्तित हो जाता है, तब असमंजस/दुविधा में पड़ जाते हैं?
A. दृश्यीकरण
B. विश्लेषण
C. औपचारिक निगमन
D. अनौपचारिक निगमन

श्रीमती मधु कक्षा में निम्नलिखित प्रश्न हल करने के लिए देती हैं: “कौन सी दो संख्याओं को जोड़ा जाए कि कुल योग 54 आए?” यह किस प्रकृति का प्रश्न है?
A. योग के कौशल की जाँच के लिए बन्द अंत वाला प्रश्न
B. छात्रों को भ्रमित करने के लिए गलत तरीके से बनाया गया प्रश्न
C. गणितीय चिंतन को बढ़ावा देने के लिए मुक्त अंत वाला प्रश्न
D. अधिगम के मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों के अनुसार नहीं बनाया हुआ प्रश्न

निम्नलिखित में से किसके द्वारा गणित के शिक्षण-अधिगम को बेहतर बनाने की सबसे कम संभावना है?
A. उन तरीकों को जानना, जिनसे आकलन शिक्षार्थियों के आत्मविश्वास को प्रभावित करता है।
B. छात्रों के गलत उत्तरों के पूरे-पूरे हल प्रस्तुत करना
C. प्रतिपुष्टि की गुणवत्ता का संवर्द्धन करना
D. शिक्षण को रूपांतरित करने के लिए आकलन के परिणामों का इस्तेमाल करना

किसी विद्यालय में गणित प्रयोगशाला का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य कौन-सा है?
A. इसके आधार पर विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यालय को अच्छी टिप्पणियाँ मिलती हैं।
B. इसके माध्यम से छात्रों को कुछ खाली समय बिताने का अवसर मिलता है।
C. यह परिशुद्ध प्रयोग कार्य करने के अवसर प्रदान करती है।
D. यह सत्यापन और गणितीय अन्वेषणों के लिए अवसर प्रदान करती है।

आकृतियों पर एक अध्याय पर चर्चा करने के पश्चात् शिक्षक छात्रों से पूछता है “गाड़ियों के पहिए वृत्ताकार क्यों होते हैं?” कक्षा में पूछे गए इस प्रश्न के बारे में आप क्या सोचते हैं?
A. यह समय की बर्बादी है।
B. यह शर्मीले छात्रों को उत्तर देने का अवसर प्रदान करता है।
C. यह छात्रों में तार्किक विवेचना विकसित करता है।
D. यह छात्रों में अभिसारी चिंतन को विकसित करता हैं।

एक लचीला रूपांतरण जो दो समरूपी द्विविम आकृतियाँ उत्पन्न करता है उसे कहते हैं: 
A. विस्तारण (डाईलेशन)
B. परावर्तन
C. घूर्णन
D. रुपांतरण

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part107

माधव अपनी कक्षा में कहता है कि 6 अर्थात कि दो बार 3 और दस रुपए अर्थात कि पाँच रुपए के दो नोट। माधव किस प्रकार की तार्किकता प्रदर्शित कर रहा है?
A. पदानुक्रमित समावेशन
B. समानुपातिकता
C. स्थानीय मान
D. गणना (गिनती)

निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति (व्यवहार) गणित में पाठ योजना के लिए सबसे कम रूप से उपयुक्त है? 
A. अधिगम पर बल देने के लिए गणित के लक्ष्यों को सुव्यवस्थित करना
B. ऐसे कार्य देना जो विवेचन (तर्कणा) और समस्या समाधान को बढ़ावा दें
C. छात्रों के लिए उद्देश्यपूर्ण समस्याएँ प्रस्तुत करना
D. पढ़ाई गई अवधारणा पर आधारित पाठ्यपुस्तक में दिए गए सभी प्रश्नों को हल करने का गृहकार्य देना

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न स्वरूप में सांख्यिकीय से जुड़ा है?
A. पैन (कलम) की कीमत क्या है?
B. गाड़ी चलाने के लिए कौन-सी सड़क सबसे सुरक्षित है?
C. एक दी गई माचिस की डिब्बी में कितनी तीलियाँ होती है?
D. फ़र्श के दिए गए क्षेत्रफल को ढकने के लिए टाईलों की संख्या।

समान द्रव्यमान और तापमान के तीन भिन्न-भिन्न पदार्थों – लकड़ी, धातु और कांच के टुकड़ों को गर्म भट्टी से निकाला जाता है और कुचली हुई बर्फ में डाला जाता है। कौन बर्फ को अधिक पिघलाएगा?
A. धातु
B. लकड़ी
C. काँच
D. ये सभी तीन प्रकार के पदार्थ बर्फ की एक समान मात्रा को पिघलाएगीं।

आपको तीन परखनलियों में गुलाबी रंग का गुड़हल के पुष्प का विलयन दिया गया है।

आप पहली परखनली में विलयन (A) की दो बूँदें डालते हैं और उसका गहरा गुलाबी रंग हो जाता है।

आप दूसरी परखनली में विलयन (B) की दो बूँदें डालते हैं पर रंग में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता है।

आप तीसरी परखनली में विलयन (C) की कुछ बूँदें डालते हैं तो हरा रंग हो जाता है।

विलयन (A), (B) और (C) की प्रकृति की पहचान करें:

A. (A) – क्षारकीय, (B) – उदासीन (C) – अम्लीय
B. (A) – उदासीन, (B) – अम्लीय, (C) – क्षारकीय
C. (A) – अम्लीय, (B) – उदासीन, (C) – क्षारकीय
D. (A) – क्षारकीय, (B) – अम्लीय, (C) – उदासीन

किसी अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र में निहित निम्नलिखित प्रक्रमों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(A) अवपंक को हटाया गया और कलछी से तैरती ग्रीस निकाल दी गई।

(B) बड़ी वस्तुओं जैसे प्लास्टिक की थैली को, अपशिष्ट जल को स्तंभ स्क्रीन से गुजार कर निकाल दिया जाता है। 

(C) मध्य में ढलान वाले एक बड़े टंकी में जल को रखा गया।

(D) आवक अपशिष्ट जल की गति कम करके बालू, बज़री और कंकड़ को नीचे बैठने दिया जाता है।

(E) अपशिष्ट जल एक बज़री और रेत निष्कासन टंकी में प्रवेश करता है।

A. (B) → (D)  (E)  (A) → (C) 
B. (E) → (B)  (D)  (C) → (A
C. (B) → (E)  (D)  (C) → (A
D. (C) → (B)  (E)  (D) → (A

एक सैल और एक स्विच वाले एक परिपथ (सर्किट) में खुले सिरे के तारों को एक के बाद एक निम्नलिखित तारों से जोड़ा जाता है:

(A) : 5 सेमी लंबाई तथा 3 मिमी मोटाई वाली तार

(B) : 5 सेमी लंबाई और 7 मिमी मोटाई वाली तार

निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

A. (A) में अधिक ऊष्मा पैदा होगी।
B. (B) में अधिक ऊष्मा पैदा होगी।
C. (A) और (B) दोनों में एक बराबर मात्रा में ऊष्मा पैदा होगी।
D. (A) और (B) दोनों में ही ऊष्मा नहीं पैदा होगी।

R1 – बिना बुझा चूना जल के साथ अभिक्रिया करके बुझा चूना उत्पन्न करता है। 

R2 – बुझा चूना कार्बन-डाई-ऑक्साइड के साथ अभिक्रिया करके चूना पत्थर उत्पन्न करता है।  

R1 व R2 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?  

A. R1 – संयोजन अभिक्रिया, R2 – संयोजन अभिक्रिया 
B. R1 – विस्थापन अभिक्रिया, R2 – ​संयोजन अभिक्रिया 
C. R1 – वियोजन अभिक्रिया, R2 – ​संयोजन अभिक्रिया 
D. R1 – संयोजन अभिक्रिया, R2 – ​विस्थापन अभिक्रिया

नीचे दिए गए कथनों को पढ़कर सही विकल्प चुनिए।

अभिकथन (A) : घटपर्णी पौधा कीटों को फँसा लेता है।

कारण (R) : घटपर्णी पौधे में अपना भोजन बनाने के लिए क्लोरोफिल नहीं होता है।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

एक यौगिक X, जिंक (जस्ता) के साथ अभिक्रिया करके ‘A’ और हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है परन्तु तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करके जल उत्पन्न करता है। ‘X’ क्या है?
A. सोडियम हाइड्रोआक्साइड
B. सल्फ्यूरिक अम्ल
C. पोटेशियम हाइड्रोआक्साइड
D. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

‘A’ पात्र में 10 लीटर जल है, जबकि ‘B’ पात्र में 10 लीटर सरसों का तेल है। दोनों पात्रों में जल प्रारंभिक समय में 40°C है और अब दोनों पात्रों को 70°C तक गर्म किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

A. A में अधिक ऊष्मा स्थानान्तरित होगा।
B. B में अधिक ऊष्मा स्थानान्तरित होगा।
C. A और B दोनों में एक बराबर ऊष्मा स्थानान्तरित होगा।
D. A और B दोनों में ही वास्तविक ऊष्मा स्थानान्तरित नहीं होगा।

शिखा ने सूक्ष्मदर्शी की सहायता से एक पत्ती की निचली सतह का अवलोकन किया उसने वहाँ अनेक छोटे-छोटे छिद्र देखे। ये छोटे-छोटे छिद्र क्या हैं?
A. शिराएँ
B. रंध्र
C. मध्य शिरा
D. लवक (प्लास्टिड)

A, B और C रिक्त स्थानों को भरिए : 

 

प्राप्त किया गया लवण 

लवण का नाम

क्षार

अम्ल

मैग्नीशियम नाइट्रेट

A

HNO3

पोटैशियम सल्फेट

B

H2SO4

कैल्शियम नाइट्रेट

Ca(OH)2

C

A. A – Mg3(OH)2; B – KOH, C – HNO3
B. A – Mg; B – KOH, C – NO3
C. A – Mg(OH)2; B – K(OH)2, C – NO2
D. A – Mg(OH)2; B – KOH, C – HNO3

एक विद्यार्थी एक दीवार पर दूरस्थ इमारत की छवि को उत्पन्न कर एक उत्तल लेंस की लगभग फोकस दूरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उसे दीवार पर धुंधली छवि दिखाई दे रही है। स्पष्ट छवि प्राप्त करने के लिए उसे क्या करना चाहिए?
A. लेंस को दीवार से दूर हटाना चाहिए।
B. लेंस को दीवार की ओर खिसकाना चाहिए।
C. लेंस को उसकी स्थिति के आधार पर या तो दूर या दीवार की ओर ले जाया जा सकता है।
D. उत्तल लेंस द्वारा में दीवार पर कोई छवि प्राप्त नहीं की जा सकती।

निम्नलिखित में से कौन रोमंथी (रूमिनैन्ट्स) में पोषण की प्रक्रिया का सही वर्णन करता है? 
A. निगलना → चबाना और मिश्रित करना → आंशिक पाचन → संपूर्ण पाचन
B. चबाना  निगलना → पाचक रसों के साथ मिश्रण → संपूर्ण पाचन
C. निगलना → आंशिक पाचन → चबाना → संपूर्ण पाचन
D. चबाना → निगलना → आंशिक पाचन → संपूर्ण पाचन

एक लड़की एक धनावेशित छड़ और एक ऋणावेशित छड़ को एक-एक करके, एक नल से टपकती जल की महीन धारा के नज़दीक लाई। किस दिशा में जल की धारा मुड़ेगी?
A. धनावेशित छड़ की ओर और ऋणावेशित छड़ से दूर
B. धनावेशित छड़ और ऋणावेशित दोनों छड़ों की ओर
C. धनावेशित और ऋणावेशित दोनों छड़ों से दूर
D. ऋणावेशित छड़ की ओर और धन आवेशित छड़ से दूर

(A) और (B) क्या है?

(A) : धरती में जल के रिसने की प्रक्रिया।

(B) : भौम जलस्तर के नीचे कठोर चट्टानों की परतों के बीच भंडारित भौमजल।

A. (A) – अंतःस्यंदन ; (B) – जलभर 
B. (A) – जलभर; (B) – अंतःस्यंदन
C. (A) – भौम जल; (B) – जलभर
D. (A) – अंतःस्यंदन; (B) – जल सीमा

परागण के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सत्य है?
A. इसमें पराग का पराग से बीजाण्ड पर स्थानान्तरण सम्मलित होता है।
B. इसमें पराग का पराग से अण्डाशय पर स्थानान्तरण सम्मलित होता है।
C. इसमें पराग का पराग से वर्तिकाग्र पर स्थानान्तरण सम्मलित होता है।
D. इसमें पराग का वर्तिकाग्र से पराग पर स्थानान्तरण सम्मलित होता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part118

चरण A : कॉपर सल्फेट पाउडर और गर्मजल की अल्प मात्रा में सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूँदें डाली गई।

चरण B : उपरोक्त को ठंडा करने पर नीले रंग के क्रिस्टल पृथक हो गए। 

A. चरण A एक भौतिक परिवर्तन और चरण B एक भौतिक परिवर्तन है।
B. चरण A एक भौतिक परिवर्तन और चरण B एक रासायनिक परिवर्तन है।
C. चरण A एक रासायनिक परिवर्तन और चरण B एक भौतिक परिवर्तन है।
D. चरण A एक रासायनिक परिवर्तन और चरण B एक रासायनिक परिवर्तन है।

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए। 

A

B

i.

ऑक्सैलिक अम्ल

a.

सेब

ii.

फाॅर्मिक अम्ल

b.

टमाटर

iii.

मैलिक अम्ल

c.

मधुमक्खी का डंक

iv.

एसिटिक अम्ल

d.

सिरका

A. (i) – (a), (ii) – (c), (iii) – (d), (iv) – (b)
B. (i) – (b), (ii) – (d), (iii) – (c), (iv) – (a)
C. (i) – (b), (ii) – (c), (iii) – (a), (iv) – (d)
D. (i) – (c), (ii) – (d), (iii) – (b), (iv) – (a)

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िये और सही विकल्प का चयन कीजिए।

S: किसी सितार के तारों को कसना उससे उत्पन्न ध्वनि का तारत्व कम करता है।

S: ध्वनि का तारत्व तार के तनन पर निर्भर करता है।

A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं, और S1 की S2 सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं, लेकिन S1 की S2 सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 असत्य किन्तु S2 सत्य है।
D. S1 और S2 दोनों असत्य हैं।

भारी व्यायाम के दौरान अवायवीय श्वसन होता है। अवायवीय श्वसन के दौरान क्या उत्पन्न होता/ते है/हैं?

(A) ऑक्सीजन

(B) एल्कोहल

(C) कार्बन डाइऑक्साइड

(D) लैक्टिक अम्ल

A. (B) और (C)
B. केवल (B)
C. (C) और (D)
D. केवल (D)

एक शिक्षक ने ताँबे के तार के एक लंबे टुकड़े को एक लोहे की कील पर कुंडली के रूप में लपेटा। परिपथ पूर्ण करने के लिए तार के खुले सिरों को स्विच के रास्ते एक सेल से जोड़ा गया। स्विच बंद करने पर क्या होगा?
A. लोहे की कील एक स्थायी चुंबक की तरह व्यवहार करेगी।
B. लोहे की कील एक फ्यूज की तरह व्यवहार करेगी।
C. लोहे की कील एक अस्थायी चुंबक की तरह व्यवहार करेगी।
D. लोहे की कील विचुम्बकित हो जायेगी।

विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन के विकास के लिए, निम्नलिखित में से किन क्रियाओं पर शिक्षक को बल देना चाहिए?

(A) किये गए कार्य में और अधिक सुधार हेतु पुनर्वालोकन की सहर्ष इच्छा। 

(B) अपनाई गई विधि के पक्षमे और उसके विरुद्ध पहलुओं को ज्ञात करना। 

(C) वैज्ञानिकों के विषय में जानकारी एकत्रित करना। 

(D) एक दूसरे के विचारों / दृष्टिकोणों का सम्मान करना। 

A. (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (A) और (B)
D. (A) और (D)

निम्नलिखित में से कौन सा कथन विज्ञान और उसके प्रक्रमों की सही व्याख्या नहीं करता है?
A. विज्ञान अधिगम का एक अंतःविषयपरक क्षेत्र है।
B. वैज्ञानिक उस सिद्धान्त को अधिक श्रेय देते हैं जो कुछ ही मान्यताओं के आधार पर अवलोकनों की एक बड़ी संख्या की व्याख्या करता है।
C. नए प्रमाणों की रोशनी में विद्यमान वैज्ञानिक सिद्धांतों और नियमों को छोड़ा जा सकता है।
D. एक अच्छे वैज्ञानिक सिद्धान्त को झूठा साबित करने की संभाव्यता नहीं होनी चाहिए।

निम्नलिखित में से क्या सही है?

(A) : द्रव गर्म करने पर वाष्पित हो जाते हैं।

(B) : स्थाई तापमान पर दाब, आयतन और गैस के मोलों की संख्या के व्युत्क्रमानुपाती है।

A. (A) – संप्रत्यय; (B) – सिद्धान्त
B. (A) – निष्कर्ष; (B) – संप्रत्यय
C. (A) – सिद्धान्त; (B) – नियम
D. (A) – नियम; (B) – निष्कर्ष

निम्नलिखित में से कौन सी एक वैकल्पिक अवधारणा है?
A. चमकदार वस्तुएँ, धुँधली वस्तुओं से अधिक प्रकाश परावर्तित करतीं हैं।
B. किसी वस्तु के दिख पाने के लिए, प्रकाश स्रोत से वस्तु की ओर, और फिर नेत्र की ओर यात्रा करता है। 
C. अभिसारी लैंस प्रकाश की चाल को परिवर्तित कर देता है।
D. किसी माध्यम में प्रकाश एक सीधी रेखा में चलता है।

नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

S1 : विज्ञान में प्रतिमान परिवर्तन (पैराडाइम शिफ्ट) होता है।

S2 : जब कई असंगत अवलोकन एकत्रित हो जाते हैं, तब वर्तमान सिद्धान्त संकटावस्था में होता है।

A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S1 की S2 सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S1 की S2 सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सत्य है, किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है, किन्तु S2 सत्य है। 

कक्षा VIII की विज्ञान की एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तक से निम्नलिखित उद्धहरण पढ़िए :-

प्राचीन काल में लोग इन चिंगारियों का कारण नहीं समझते थे। अतः वे तड़ित से डरते थे और सोचते थे कि उन पर भगवान के क्रोध के कारण यह हुआ है। अब वास्तव में हम यह जानते हैं कि बादलों में आवेश के एकत्रित होने से तड़ित पैदा होती है। सन् 1752 में बेंजामिन फ्रेंकलिन ने यह दर्शाया कि तड़ित तथा आपके वस्त्रों में उत्पन्न चिंगारी वास्तव में एक ही परिघटना है।

उपरोक्त उद्धरण में विज्ञान के किन पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है?

A. एक सार्वत्रिक वैज्ञानिक प्रक्रम विद्यमान है।
B. विज्ञान प्रकृति में अनंतिम है।
C. विज्ञान आनुभविक प्रमाण पर आधारित है।
D. वैज्ञानिक ज्ञान के विकास में नियम और सिद्धान्त एक केन्द्रीय भूमिका निभाते हैं।

अपने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक स्वभाव को आत्मसात् करने के लिए निम्नलिखित में से आप क्रियाकलाप से चरण अपनायेंगे?

(A) जाँच द्वारा तात्कालिक पर्यावरण की खोज करना। 

(B) शिक्षार्थियों को विज्ञान के संप्रत्ययों और सिद्धांतों को स्मरण करने के लिए कहना। 

(C) विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना। 

(D) सत्य के मूल्यों को खुली मानसिकता और प्रयोगों द्वारा विकसित करना। 

A. (A), (B) और (D) 
B. (B), (C) और (D) 
C. (A), (C) और (D) 
D. (A), (B) और (C) 

आप कक्षा VII में ‘लोहे पर जंग लगना’ की चर्चा कर रहे हैं। आप विद्यार्थियों से कहते हैं, “लोहे की कील पर जंग लगने के लिए आर्द्र वायु आवश्यक है।” आपका एक विद्यार्थी पूछता है, “कि क्या लोहे की कील को उबलते जल में रखने पर उस पर जंग लगेगा?”

उसके इस प्रश्न का आप किस प्रकार उत्तर देंगे?

A. विद्यार्थी को सहपाठियों संग प्रश्न पर चर्चा करने और उत्तर ज्ञात करने के लिए कहेंगे। 
B. विद्यार्थी को पाठ्यपुस्तक को पढ़ने और अगली कक्षा में उत्तर देने के लिए कहेंगे।
C. विभिन्न परिस्थितियों में कील को रखकर एक खोज की अभिकल्पना करने और परिणामों को कक्षा के साथ साझा करने में विद्यार्थी की सहायता करेंगे।
D. विद्यार्थी को प्रश्न का सही उत्तर देकर उसकी जिज्ञासा का निराकरण करेंगे।

एक शिक्षक, घोल परीक्षण द्वारा नमक एवं चीनी की पहचान करने के लिए जाँच उपागम का उपयोग करना चाहता है। निम्नलिखित कार्यों को करने का सही क्रम क्या होगा?

(A) विद्यार्थियों को नामांकित अज्ञात नमूने a, b, c, d दिए गए जो चीनी, नमक, फिटकरी और रेत हैं।

(B) विद्यार्थियों को सजीव चित्रण द्वारा यह दिखाने में सहायता की गई कि पदार्थ विभिन्न परमाणुओं से बने हैं और इसलिये वे भिन्न प्रकार से घुलते हैं।

(C) विद्यार्थी पदार्थों a, b, c व d की घुलनशीलता का परीक्षण विभिन्न द्रवों में करते है।

A. (A) → (B) → (C)
B. (B) → (A) → (C)
C. (A) → (C) → (B)
D. (C) → (A) → (B)

निम्नलिखित में से कौन एक लोकतांत्रिक विज्ञान कक्षा का चित्रण नहीं करता है?
A. शिक्षक विद्यार्थियों को अपने भाव प्रकट करने के लिए एक सुरक्षित स्थान देता है।
B. शिक्षक अनुशासन को बनाये रखने के लिए नैतिक अधिकारी की भूमिका निभाता है।
C. शिक्षक विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विविधता की समझ उत्पन्न करता है। 
D. शिक्षक विद्यार्थियों को निर्णय लेने के प्रक्रमों पर चर्चा करने और उनके निर्णयों का आधार क्या है, इस पर प्रश्न पूछने के अवसर प्रदान करता है।

Leave a Comment

error: