निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म गत्यात्मक कौशल का उदाहरण है?
A. सड़क पर दौड़ना
B. नदी में तैरना
C. फुटबाल को लात मारना
D. धागे में मोती पिरोना
विकास का ‘शीर्ष-गामी’ सिद्धान्त अनुदेशित करता है कि विकास :
A. सिर से पाँव की ओर बढ़ता है।
B. जटिल से सरल की ओर बढ़ता है।
C. विशिष्ट से सामान्य की ओर बढ़ता है।
D. बाह्य से केन्द्र की ओर बढ़ता है।
बच्चों में समाजीकरण की प्राथमिक संस्था ______ है और ______ द्वितीयक संस्था है।
A. एकदम नजदीकी आसपड़ोस; जन संचार माध्यम
B. मुद्रित माध्यम; धार्मिक संगठन
C. विद्यालय; परिवार
D. कानून; समाचार पत्र
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार किस अवस्था में बच्चों का चिंतन वैज्ञानिक हो जाता है?
A. संवेदी गामक
B. पूर्व संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
जीन पियाजे ने अधिगम की प्रक्रिया में किसे महत्व दिया है?
A. जैवकीय परिपक्वता
B. अध्यापक का व्यक्तित्व
C. पुरस्कार और दण्ड
D. निजी वाक्
आर्यन अपने उत्तरदायित्वों को पूरा करने के लिए अपने कार्यों को विद्यालय की प्रस्तावना के अनुसार निर्देशित करता है। इस समय आर्यन नैतिक तार्किकता के किस स्तर पर है?
A. पूर्व-परंपरागत
B. परंपरागत
C. उत्तर परंपरागत
D. अमूर्त परंपरागत
जब विद्यार्थी किसी प्रश्न का हल खोजने में अटक जाते हैं, तब उन्हें मदद देने का प्रभावशाली तरीका कौन-सा है?
A. प्रत्यक्ष रूप से उत्तर बता देना
B. गलत उत्तर के लिए दण्ड देना
C. आंशिक रूप से हल/समाधान प्रस्तुत करना
D. अप्रासंगिक सूचनाओं द्वारा प्रश्न को जटिल बना देना
विद्यार्थियों में संज्ञानात्मक विकास को समुन्नत करने के लिए लेव वायगोत्स्की ने किसकी अनुशंसा की है?
A. व्याख्यात्मक शिक्षण
B. उद्दीपन- प्रतिक्रिया अनुकूलन
C. निष्क्रिय अनुकरण
D. समर्थित अधिगम
प्रगतिशील शिक्षा:
A. विद्यार्थियों को ज्ञान के सृजन में सक्रिय प्रतिभागी मानती है।
B. अध्यापकों को ज्ञान के सर्वाधिक प्रमुख स्रोत मानती है।
C. विद्यार्थियों को ज्ञान के निष्क्रिय ग्रहणकर्ता मानती है।
D. पाठ्यपुस्तकें को ज्ञान सृजन की प्रक्रिया में असंगत मानती है।
आशिमा दूसरों की मनोदशा और अभिप्रेरणा के प्रति समझ बना लेने की उच्च स्तरीय योग्यता के कारण अपने मित्रों में बहुत ही लोकप्रिय है। हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धान्त के अनुसार आशिमा ______ बुद्धि की उच्च स्तरीय क्षमता रखती है।
A. अंतरवैयक्तिक
B. प्राकृतवादी
C. संगीत
D. तार्किक गणितीय
अभिकथन (A) : अध्यापक को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में विद्यार्थियों के लिए परियोजना कार्य, समूह कार्य, चर्चाएँ और वाद-विवाद को शामिल करना चाहिए।
तर्क (R) : अधिगम विद्यार्थियों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों से स्वतंत्र है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
‘लड़के गणित में अच्छे होते हैं और लड़कियाँ संगीत और नृत्य में अच्छी होती हैं।’ यह कथन किसकी ओर इंगित करता है?
A. जेंडर रूढ़िबद्धता
B. जेंडर समानता
C. जेंडर साम्यता
D. जेंडर समतुल्यता
विद्यार्थियों की विविध प्रकार की अधिगम आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए, अध्यापक को क्या नहीं करना चाहिए?
A. विषय-वस्तु को विभिन्न तरीकों से प्रस्तुत करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों में अधिगम और स्व नियमन कौशल विकसित करने चाहिए।
C. विद्यार्थियों को निपुणता उन्मुखी लक्ष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को उनके सामाजिक संदर्भों के आधार पर नामीकरण (लेबल) और वर्गीकरण करना चाहिए।
गतिविधि के दौरान अधिगम अंतरालों को समझने के लिए आकलन का प्रभावशाली तरीका कौन-सा नहीं है?
A. मानकीकृत परीक्षणों पर आधारित आकलन
B. रचनात्मक-आकलन
C. सहपाठी-आकलन
D. स्व-आकलन
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को समुन्नत करेगा ?
A. 523 को 62 से गुणा करो।
B. हरियाणा कब एक स्वतंत्र राज्य बना?
C. गंगा नदी का उद्गम कहाँ है?
D. आप अपने शहर में जल भराव की समस्या का समाधान कैसे करेंगें?
समावेशी शिक्षा किन विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करती है?
(i) निम्न सामाजिक-आर्थिक स्तर वाले विद्यार्थी
(ii) विविध जैण्डर उन्मुखी विद्यार्थी
(iii) विशिष्ट अधिगम अक्षमताओं वाले विद्यार्थी
A. (iii)
B. (ii), (iii)
C. (i), (iii)
D. (i), (ii), (iii)
निम्नलिखित में से कौन-सी विकलांगता सामाजिक सम्प्रेषण के क्षेत्र के लिए प्रत्यक्ष रूप से चुनौती देती है?
A. स्वलीनता (आटिज्म)
B. गुणज वैकल्य
C. लेखन वैकल्य
D. गतिशीलता बाध्यता
ध्यान – अवधान अति क्रियाशीलता विकार से जूझ रहे (ADHD) विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए, एक अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. एक ही समय पर अनेक कार्य करने के लिए देने चाहिए।
B. परिवेश में विकर्षण को कम से कम करना चाहिए।
C. ऐसे प्रदत्त कार्य देना जिनमें लंबी अवधि वाले ध्यान की ज़रूरत है।
D. ऐसे कार्य देने चाहिए जिसमें सहपाठियों को निष्क्रिय रूप से सुनना हो।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान गति विषयक विकलांगता वाले विद्यार्थी के सफल समावेशन को सुनिश्चित करता है?
A. भवन तक पहुँच को आसान (सुगम्य) बनाने के लिए रैम्प और लिफ्ट।
B. बैठने की व्यवस्था में जल्दी-जल्दी बदलाव।
C. भवन की ऊपरी मंजिल पर कक्षाएँ आयोजित करना।
D. ऐसी गतिविधियों को अभिकल्पित करना (डिज़ाइन) जिनमें जल्दी-जल्दी गतिशीलता की आवश्यकता है।
मेधावी विद्यार्थी विशेषकर :
A. नई अवधारणाओं को सीखने में अधिक समय लगाते हैं।
B. अधिगम के स्थायित्व में कठिनाई का अनुभव करते हैं।
C. उप अवधारणाओं के मध्य संबंधों को नहीं खोज पाते हैं।
D. उच्च स्तरीय समस्या समाधान कौशल रखते है।
निम्नलिखित में से कौन से लक्ष्य अभिविन्यास विद्यार्थियों को समझने के लिए सीखने हेतु अभिप्रेरित करते हैं?
A. निपुणता उन्मुखी उपागम केन्द्रित
B. निपुणता उन्मुखी परिवर्जन केन्द्रित
C. निष्पादन उन्मुखी उपागम केन्द्रित
D. निष्पादन उन्मुखी परिवर्जन केन्द्रित
निम्नलिखित में से कौन-सा मिलान विशिष्ट संदर्भों में विद्यार्थियों द्वारा अनुभव की जाने वाली भावनाओं की संभावना का सही मिलान है?
A. कुंठा – जब गतिविधि को कम महत्व दिया जाता है और विद्यार्थियों का अधिगम पर कम नियन्त्रण होता है।
B. चिंता – जब सफलता अपेक्षित होती है।
C. आनन्द – जब सफलता नहीं मिलती है।
D. कृतज्ञता – जब असफलता को इस रूप में देखा जाता है कि उसका कारण कोई और व्यक्ति है ।
राजन, एक स्कूल अध्यापक, अपने विद्यार्थियों में अधिसंज्ञानात्मक कौशलों के विकास को सुसाधित करना चाहता है। ऐसा करने के लिए उसे क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थियों को उन चरणों को साझा करने के लिए कहना चाहिए जो उन्होने दिए गए प्रश्न को हल करने के लिए प्रयुक्त किए है।
B. कंठस्थ करने के लिए विषय सामग्री देनी चाहिए और फिर ज्यों का त्यों दोहराने के लिए कहना चाहिए।
C. विद्यार्थियों का केवल उनके घोषणात्मक ज्ञान के लिए आकलन करना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को प्रक्रियात्मक ज्ञान पर विमर्श – चिन्तन हेतु निरूत्साहित करना चाहिए।
सामाजिक – रचनावादी परिवेश ____ और ____ के द्वारा परिलक्षित होता है।
A. बैठने की स्थिर व्याख्या, मानकीकृत पाठ्यचर्या
B. अध्यापक केन्द्रित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ, कंठस्थीकरण पर बल
C. विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ, ज्ञान सृजन हेतु अनुकूल परिवेश
D. सांस्कृतिक रूप से अप्रासंगिक पाठ्यचर्या, परीक्षा केन्द्रित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ
शिक्षार्थियों की ‘सक्रिय संलग्नता ऐसी कक्षा संस्कृति की माँग करती है जो ______ और ______ को समुन्नत करें।
(i) ज्ञान के पुनरुत्पादन
(ii) जानकारी के मात्र प्रत्यास्मरण
(iii) विमर्श चिंतन
(iv) चर्चा
A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (iii), (iv)
विद्यार्थी बेहतर तरीके से तब सीखते हैं जब गतिविधियाँ
A. संदर्भानुसार हो और वास्तविक जीवन में अनुप्रयोग हों।
B. विद्यार्थियों के जीवन से अप्रासंगिक हों।
C. विद्यार्थीयों के पूर्व ज्ञान को जाग्रत ना करती हों।
D. विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक स्तर से बहुत परे (ऊपर) हों।
विद्यार्थियों में विमर्श-चिंतन कौशल सुसाधित करने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. विद्यार्थी द्वारा स्व आकलन और स्वयं से प्रश्न करने को प्रोत्साहित करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों को बिना समझ के श्यामपट्ट से विषयवस्तु की नकल करके लिखने के लिए कहना चाहिए।
C. उद्दीपन – प्रतिक्रिया अनुकूलन का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों को उस तरह से ढालने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
D. प्रत्यास्मरण आधारित और कंठस्थीकरण आधारित अधिगम पर बल देना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन अधिगम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं?
(i) विद्यार्थियों में पारस्परिकता का बोध
(ii) परीक्षा आधारित शिक्षणशास्त्रीय प्रविधियाँ
(iii) अवमानित करने के अनुभव
(iv) संसाधन समृद्ध कक्षायी परिवेश
A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (ii), (iii)
D. (i), (iv)
अध्यापक को विद्यार्थियों द्वारा बार- बार की गई त्रुटियों के प्रति किस तरह का व्यवहार करना चाहिए?
A. बिना किसी टिप्पणी के सही उत्तर बताना चाहिए।
B. त्रुटियों का नितांत रूप से विश्लेषण करना चाहिए और तदनुसार मदद करनी चाहिए।
C. सीधे सपाट तरीके से अंक काट लेने चाहिए।
D. नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा त्रुटियों को हटाने का प्रयास करना चाहिए।
निम्नलिखित में से किसके द्वारा विद्यार्थियों में समस्या समाधान कौशलों का संवर्द्धन किया जा सकता है?
A. कार्यात्मक स्थिरता
B. अभिसारी चिन्तन
C. प्रतिक्रिया समुच्चय
D. खोज – बीन (अन्वेषण) का प्रयोग
दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 4675 है। यदि इन संख्याओं का अनुपात 11 ∶ 17 है, तो ये संख्याएँ क्रमश: _______________ हैं।
A. 55 और 85
B. 275 और 425
C. 165 और 255
D. 330 और 510
\(19/27\) में क्या जोड़ा जाए कि यह \(-13/15\) हो जाए ?
A. \(-214/135\)
B. \(-212/135\)
C. \(-209/135\)
D. \(-206/135\)
रोमन संख्याओं में लिखी निम्न में से कौन-सी संख्या सही नहीं है?
A. LXXX
B. XXVI
C. LLXXX
D. LXXIV
यदि\((16/81)^{5/4-3/4}=(2/3)^x \) है, तो 3x + 4 का मान किसके बराबर है?
A. 9
B. 10
C. 11
D. 12
\({2352} {9408} {49}\) का मान बराबर है:
A. 792
B. 772
C. 692
D. 672
यदि \((3 x^2-1)(x^2-1/3 x+13/3)+(19/3-/3)\) = Ax4 + Bx3 + Cx2 + D है, जहाँ A, B, C और D पूर्णांक हैं, तब ( A – B + C – D) का मान क्या होगा ?
A. 9
B. 12
C. 14
D. 16
यदि \(3 x-1/2 x=4\) है, तो \(4 x^2+1/9 x^2\) का मान क्या है?
A. \(68/3\)
B. \(22/3\)
C. \(64/9\)
D. \(76/9\)
x2 + 4x – 60, x2 – x – 30, x2 – 11x + 30 तथा x2 – 16x + 60 का एक सार्व गुणनखंड है:
A. x + 5
B. x – 6
C. x – 5
D. x + 6
यदि \(6 x+1/3=7 x-3/2-1\) है, तो \(9 x-1/9 x+1\) का मान क्या है?
A. \(15/16\)
B. \(8/9\)
C. \(14/15\)
D. \(13/14\)
एक वस्तु को ₹230.40 में बेचने पर एक दुकानदार को 4% की हानि होती है। वह इसको किस मूल्य पर बेचे, जिससे उसे \(62/3\)% का लाभ प्राप्त हो?
A. ₹256
B. ₹260
C. ₹264
D. ₹280
त्रिभुज PQR और ABC में, ∠P = 90°, RP = 2.5 सेमी, QR = 6.5 सेमी, AB = 2.5 सेमी, ∠A = 90° और BC = 6.5 सेमी, तो निम्न में से कौन-सा विकल्प सही है?
A. \( {PQR} {ABC}, { by SAS } \)
B. \( {PQR} {ABC} {, by } {RHS} \)
C. \( {PQR} {ACB} {, by SAS } \)
D. \( {PQR} {ACB} {, by } {RHS} \)
किसी चतुर्भुज के विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते हैं तथा सम्मुख कोणों के दोनों कोणों के युग्मों को समद्विभाजित भी करते हैं। तब वह चतुर्भुज है एक _______ है।
A. केवल पतंग
B. आयत
C. समचतुर्भुज
D. केवल समांतर चतुर्भुज
किसी बहुफलकी के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्याएँ क्रमश: 17, x और 30 हैं। तब, 3x – 10 का मान है-
A. 35
B. 37
C. 45
D. 47
संपूरक कोणों के एक युग्म का एक कोण दूसरे कोण का तीन गुना है। यदि छोटा कोण है, तो 5x – 25° का मान किसके बराबर है?
A. 235°
B. 225°
C. 200°
D. 185°
निम्न में से किस स्थिति में त्रिभुज ABC की रचना संभव नहीं है ?
A. AB = 5 cm, BC = 8 cm and CA = 6 cm
B. AB = 4 cm, BC = 6 cm and CA = 10 cm
C. AB = 5 cm, BC = 9 cm and CA = 9 cm
D. AB = 5 cm, BC = 5 cm and CA = 5 cm
किसी ठोस बेलन की त्रिज्या और ऊँचाई का योग 37 cm है और इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 1628 cm2 है। बेलन का आयतन कितना है? (π = \(22/7\) लीजिए )
A. 2310 cm3
B. 1540 cm3
C. 4620 cm3
D. 4680 cm3
किसी त्रिभुज का आधार उसके संगत शीर्षलंब का 3 गुना है। यदि त्रिभुज का क्षेत्रफल 600 सेमी2 है, तो उसके आधार की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 45 सेमी
B. 48 सेमी
C. 60 सेमी
D. 72 सेमी
धातु से बने तीन ठोस घनों के किनारे 3 cm, 4 cm और 5 cm हैं। इनको पिघला कर एक नया घन बनाया जाता है। इस नए घन का पार्श्व सतह क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 108 सेमी2
B. 128 सेमी2
C. 144 सेमी2
D. 216 सेमी2
निम्न आंकड़ों के माध्य, बहुलक तथा माध्यक का योग क्या है?
7, 5, 8, 10, 22, 27, 24, 25, 27, 55
A. 54
B. 59
C. 56
D. 71
मोहित और रोहित प्रत्येक एक बार एक पासा फेंकते हैं। इसकी प्रायिकता क्या है कि उन पासों के ऊपर आई संख्याओं का योग 3 या 5 हो?
A. \(5/36\)
B. \(1/6\)
C. \(1/9\)
D. \(1/18\)
निम्नलिखित में से किस कथन में संख्या 5 को संख्या सूचक (गणन संख्या) के रूप में रखा गया है?
A. प्रत्येक समूह में पाँच सदस्य हैं।
B. पाँचवीं गेंद वाइड बॉल थी।
C. बस नम्बर 5 गाँधी नगर जाती है।
D. पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष जून के पाँचवे दिन मनाया जाता है।
सिद्धि गणित की अपनी कक्षा में सावधानीपूर्वक अवलोकन करती है। वह अपने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कार्यपत्रक (वर्कशीट) देती है। वह अपने विद्यार्थियों को उनकी गलतियों और वैकल्पिक अवधारणाओं पर प्रतिपुष्टि देती है। सिद्धि आकलन की किस तकनीक का प्रयोग कर रही है?
A. योगात्मक आकलन
B. निदानात्मक आकलन
C. रचनात्मक आकलन
D. पूर्वानुमानिक आकलन
“सकारात्मक कक्षा वातावरण बनाना शिक्षक का मुख्य उत्तरदायित्व है।”
निम्नलिखित में से कौन सा उपरोक्त परिस्थिति को प्रदर्शित करने के लिए अति उपयुक्त है?
A. शिक्षक को कक्षा में विद्यार्थी जो भी करना चाहते हैं वह करने की अनुमति देनी चाहिए।
B. शिक्षक को विद्यार्थियों के साथ कक्षा में कई खेल खेलने चाहिए।
C. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए।
D. शिक्षक को विद्यार्थियों को कोई भी गृहकार्य नहीं देना चाहिए।
भिन्न के योग का अध्यापन करते समय, ज्योति ने एक विद्यार्थी द्वारा की गई एक गलती का अवलोकन किया\((2/3)+(1/5)=(3/8)\)
ज्योति को कौन – सा उपचारात्मक कार्य करना चाहिए?
A. विद्यार्थी को कठिन परिश्रम करने के लिए कहना चाहिए और भिन्नों के योग पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए कहना चाहिए।
B. विषम भिन्नों के योग की अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए विभिन्न चित्रात्मक रूपों से हल प्रस्तुत करना चाहिए।
C. उसी प्रकार के प्रश्नों का अधिकाधिक अभ्यास करवाना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को गणित के स्थान पर किसी अन्य विषय को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
फ़िरोज़ मानचित्र पर मापक्रम को पढ़ सकता है और दो स्थानों के बीच की दूरी को सही रूप से ज्ञात कर सकता है। वह क्या प्रदर्शित कर रहा है?
A. मापन चिंतन
B. पक्षांतरण
C. अध्यारोपण (सुपरइम्पोजीशन)
D. समानुपातिक चिंतन
निगमनात्मक विवेचन गणित की एक महत्त्वपूर्ण बुनियाद है। निगमनात्मक विवेचन में चरणों का सही अनुक्रम है:
A. सिद्धांत → परिकल्पना → प्रतिमान (पैटर्न) → पुष्टिकरण
B. प्रतिमान (पैटर्न) → सिद्धांत → पुष्टिकरण → परिकल्पना
C. पुष्टिकरण → परिकल्पना → सिद्धांत → प्रतिमान (पैटर्न)
D. परिकल्पना → प्रतिमान (पैटर्न) → पुष्टिकरण → सिद्धांत
निम्नलिखित में से कौन सा गणित में अंतः प्रज्ञात्मक (इनट्यूटिव) ज्ञान के बारे में सबसे कम उपयुक्त है?
A. यह अधिगमकर्ताओं में आलोचनात्मक चिंतन का विकास करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
B. इसका उपयोग गणितीय प्रमेयों को प्रमाणित करने में और तार्किक वाद – विवाद का विकास करने में किया जा सकता है।
C. यह ऐसा ज्ञान है जोकि वैज्ञानिक आनुभविक प्रमाणों पर आधारित है।
D. यह औपचारिक ज्ञान के साथ सह अस्तित्व में हो सकता है।
रीना ने महसूस किया कि एक वर्ग तथा एक आयत में किसी प्रकार का अंतर नहीं होता है। वह वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन की किस अवस्था में है?
A. स्तर 0 (दृश्यीकरण)
B. स्तर 1 (विश्लेषण)
C. स्तर 2 (संबंधो की समझ )
D. स्तर 3 ( निगमन)
कक्षा V का एक बालक उल्लेख करता है: \(1/2\), \(1/3\) से कम है। यहाँ यह बालक किसके विचार का अति सामान्यीकरण कर रहा है?
A. अनुपात
B. प्राकृतिक संख्याएँ
C. अपरिमेय संख्याएँ
D. समानुपात
गणित की कक्षा में एक शिक्षक दिखाता है कि एक रेखा पर एक ज्यामितीय आकृति परिलक्षित / परावर्तित हो रही है। और एक बिंदु को केन्द्र मानकर घुमाई जा रही है। यह ज्यामितीय परिवर्तन कहलाता है:
A. समरूपता
B. सर्वांगसमता
C. टेस्सीलेशन (टाईलिंग)
D. संयोजन
मानवों में सेल्यूलोज समृद्ध भोजन रूक्षांश का एक स्रोत क्यों है ?
A. सेल्यूलोज मानव रूधिर में अवशोषित हो जाता है।
B. सेल्यूलोज को पचाया जाता है और रूक्षांश के रूप में बाहर निकाल दिया जाता है।
C.
मानवों में सेल्यूलोज पाचन एंजाइम नहीं होता है।
D. सेल्यूलोज को सेल्यूलोज पाची जीवाणुओं द्वारा रेशों में परिवर्तित किया जाता है।
दो सर्वसम ग्लासों A और B में, समान आयतन और जल से अधिक घनत्व की धातु की दो गेंदें X और Y पूर्णतया डुबोई गईं। X का द्रव्यमान Y से तीन गुणा है। दोनों ग्लासों में से किस में जल का स्तर अधिक होगा ?
A. जल का स्तर A में अधिक होगा
B. जल का स्तर A और B दोनों में एक समान होगा
C. जल का स्तर B में अधिक होगा
D. जल का स्तर गेंदों के घनत्व पर निर्भर नहीं करता
तीन तत्वों X, Y और Z के इलैक्ट्रॉनिक विन्यास हैं :
X = 2, 4
Y = 2, 7
Z = 2, 1
निम्नलिखित में से कौन से यौगिक बन सकते है?
A. X2Y
B. XZ3
C. Y2Z
D. YZ
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
S1 : अतिसार से पीड़ित बच्चों को पोलियो की बूँदें नहीं पिलानी चाहिए।
S2 : पोलियो की बूँदें, अतिसार की वजह से निकल जाती हैं।
A. S1 और S2 दोनों सही हैं और S1 की S2 सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सही हैं और S1 की S2 सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सत्य किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 और S2 दोनों असत्य हैं।
मलजल के संदर्भ में निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :
|
स्तंभ – A |
स्तंभ – B |
||
|
(a) |
जीवाणु संक्रामण |
(i) |
नाइट्रेट |
|
(b) |
अकार्बनिक अशुद्धियाँ |
(ii) |
फॉस्फोरस |
|
(c) |
कार्बनिक अशुद्धियाँ |
(iii) |
हैजा |
|
(d) |
पोषक तत्व |
(iv) |
पीड़कनाशी |
|
|
|
(v) |
खसरा |
A. (a) – (iii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (ii)
B. (a) – (v), (b) – (ii), (c) – (i), (d) – (ii)
C. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
D. (a) – (v), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (iii)
उपयुक्त शब्दों से रिक्त स्थानों को भरिए:
(a) ______ पतली भित्ति की होती है और (b) ______ मोटी, लचीली भित्ति की होती है।(c) ______ में रक्त उच्च दाब पर प्रवाहित होता है। (d) ______में कपाट उपस्थित हैं जो रक्त को केवल एक ही दिशा में प्रवाहित करने में सहायता करते हैं।
A. (a) – धमनियाँ, (b) – शिराएँ, (c) – धमनियों, (d) – शिराओं
B. (a) – शिराएँ, (b) – धमनियाँ, (c) – शिराओं, (d) – धमनियों
C. (a) – शिराएँ, (b) – धमनियाँ (c) – धमनियों, (d) – धमनियों
D. (a) – शिराएँ, (b) – धमनियाँ, (c) – धमनियों, (d) – शिराओं
निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ एक फ़्यूज के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है ?
|
सामग्री |
चालकता (W/mk) |
गलनांक (°C) |
|
A |
138 |
2623 |
|
B |
80 |
1528 |
|
C |
67 |
232 |
A. A
B. B
C. B और C
D. C
चार परखनलियाँ ली गईं:
परखनली A में दूध का जलीय विलयन है
परखनली B में ग्लूकोज़ का जलीय विलयन है
परखनली C में कैलेमाइन का जलीय विलयन है
परखनली D में आँवले का जलीय विलयन है
कौन से रंग अपेक्षित है जब प्रत्येक परखनली में लाल लिटमस पेपर का एक टुकड़ा डाला जाता है?
A. A – नीला, B – नीला, C – लाल, D – लाल
B. A – नीला, B – नीला, C – लाल, D – नीला
C. A – लाल, B – लाल, C – नीला, D – लाल
D. A – लाल, B – नीला, C – नीला, D – लाल
निम्नलिखित में से कौन सा विद्युत धारा के रासायनिक प्रभावों का अनुप्रयोग नहीं है ?
A. विद्युत – अपघटन
B. विद्युत – लेपन
C. विद्युत – चुंबकत्व
D. गैल्वनीकरण
निम्नलिखित वैज्ञानिक प्रत्ययों में से किस का प्रदर्शन परिदर्शी द्वारा किया जा सकता है?
A. प्रकाश का बहु – परावर्तन
B. ध्वनि का अपवर्तन
C. प्रकाश का अपवर्तन
D. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
प्रयोगशाला में, एक परखनली में लिए गए जल को जल्दी /शीघ्र उबालने के लिए अनीता को ज्वाला के कौन से क्षेत्र का उपयोग करना चाहिए ?
A. काला क्षेत्र
B. पीला क्षेत्र
C. नीला क्षेत्र
D. या तो नीला क्षेत्र या पीला क्षेत्र
निम्नलिखित में से किसके विलयन अम्लीय गुणधर्म नहीं दर्शाते ?
(A) दही
(B) ग्लूकोज
(C) एल्कोहल
(D) एमीनो अम्ल
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (D) और (A)
रेशम के उत्पादन के चरण नीचे दिए गए हैं। उन्हें सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए ।
(A) कृमिकोष को धूप में रखा जाता है या जल में उबाला जाता है।
(B) मादा रेशम कीड़ा अंडे देती है।
(C) लार्वा या रेशम के कीड़ों को स्वच्छ ट्रे में ताजी शहतूत की पत्तियों के साथ रखा जाता है।
(D) लार्वा को अंडे से निकालने के लिए अंडों को एक उपयुक्त तापमान तक गर्म किया जाता है।
(E) 25 – 30 दिनों के बाद, इल्ली खाना बंद कर देते हैं और कृमिकोष बुनना प्रारंभ करते हैं।
(F) कृमिकोष से रेशे निकाले जाते हैं।
A. (B) → (C) → (E) → (D) → (A) → (F)
B. (B) → (C) → (D) → (A) → (E) → (F)
C. (E) → (A) → (D) → (C) → (B) → (F)
D. (B) → (D) → (C) → (E) → (A) → (F)
जुगाली करने वाले पशुओं के भोजन को पद ‘जुगाली’ दिया गया है, जो इंगित करता है:
A. भली प्रकार चबाये और पूर्णतया पाचित भोजन को
B. भली प्रकार चबाये और आंशिक पाचित भोजन को
C. निगले गए और आंशिक पाचित भोजन को
D. निगले गए और अपचे भोजन को
आपको 4 विलयन दिए गए हैं बेकिंग सोडा विलयन, लवण का विलयन, दही और चीनी।
प्रत्येक विलयन की प्रकृति (अम्लीय / क्षारीय / उदासीन) ज्ञात करने के लिए आप निम्नलिखित में से किसका उपयोग करेंगे ?
A. मेथिल आरेंज
B. चाइना रोज़
C. फीनॉल्फ्थैलिन
D. हल्दी का विलयन
निम्नलिखित में से क्या प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान नहीं होता?
A. पर्णहरित द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
B. प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन
C. कार्बन का कार्बन डाइऑक्साइड में ऑक्सीकरण
D. कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयन
एक सेल और एक स्विच के एक परिपथ के तार के मुक्त सिरों को एक – एक करके निम्नलिखित से जोड़ा गया :
(A) 10 cm लंबाई और 5 mm मोटाई के एक तार से
(B) 20 cm लंबाई और 5 mm मोटाई के एक तार से
निम्नलिखित में से क्या सत्य है ?
A. A की घटना में अधिक ऊष्मा उत्पन्न होगी
B. B की घटना में अधिक ऊष्मा उत्पन्न होगी
C. A और B दोनों में ऊष्मा की समान मात्रा उत्पन्न होगी
D. A या B किसी में भी कोई ऊष्मा उत्पन्न नहीं होगी
संजय ने प्लास्टिक की एक खाली बोतल रेफ्रिजरेटर में रखी। कुछ घंटों के पश्चात् वह क्या अवलोकन करेगा ?
A. बोतल के अंदर दाब में वृद्धि के कारण बोतल विस्तारित हो जाएगी।
B. बोतल के अंदर दाब में ह्रास के कारण बोतल संकुचित हो जाएगी।
C. बोतल के अंदर दाब में ह्रास के कारण बोतल विस्तारित हो जाएगी।
D. बोतल में वायु की मात्रा में ह्रास के कारण बोतल संकुचित हो जाएगी।
निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
(A) एक वस्तु तभी दृष्टिगत हो सकती है जब वह प्रकाश का परावर्तन करे।
(B) एक उत्तल लेंस सर्वदा एक वास्तविक प्रतिबिंब का निर्माण करता है।
(C) एक आवर्धित एवं सीधा प्रतिबिंब उत्पन्न करने के लिए अवतल दर्पण का प्रयोग किया जा सकता है।
(D) एक अवतल लेंस द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब जब बिंब से छोटा होता है तो प्रतिबिंब का उन्मुखीकरण सीधा होता है।
A. (B) और (C)
B. (A) और (B)
C. (B) और (D)
D. (,A),(C) और (D)
नीचे दिए गए कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन करें:
S1 : शुष्क हाइड्रोक्लोरिक अम्ल शुष्क लिटमस पेपर का रंग नहीं बदलता है।
S2 : लिटमस पेपर केवल H+ आयन और OH– आयन की उपस्थिति में रंग में परिवर्तन दिखाता है।
A. S1, और S2 दोनों सही हैं और S2 , S1 के लिए सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सही हैं लेकिन S2 , S1, के लिए सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सही लेकिन S2 गलत है।
D. S1 और S2 दोनों गलत हैं।
कक्षा में ‘गति’ का शिक्षण करते हुए, एक शिक्षक ने टिप्पणी की, “न्यूटन का सिद्धांत बहुत छोटे और भारी निकायों से संदर्भित अवलोकनों की व्याख्या नहीं कर सकता था। यह आइंस्टीन के आपेक्षिकी सिद्धांत द्वारा ही किया गया था।”
निम्नलिखित में से विज्ञान को प्रकृति के किस पहलू पर शिक्षक उपरोक्त में विशेष बल दे रहा है?
A. विज्ञान में आत्मनिष्ठता
B. विज्ञान में अनंतिमता
C. विज्ञान का सांस्कृतिक अन्त: स्थापन
D. विज्ञान की मूल्य-उदासीनता
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
एक शिक्षिका और उनके विद्यार्थी विद्युत के संदर्भ में एक क्रियाकलाप कर रहे हैं। उन्होंने देखा कि विद्युत परिपथ में एक बल्ब प्रदीप्त नहीं हुआ। शिक्षिका ने पूछा “तुम क्या सोचते हो कि बल्ब प्रदीप्त क्यों नहीं हुआ? आप उसे प्रदीप्त करने के लिए क्या कर सकते हो?”
अपने विद्यार्थियों में, शिक्षिका निम्नलिखित में से किन कौशलों का विकास करने का प्रयास कर रही है?
A. अवलोकन करना
B. निष्कर्ष निकालना
C. परिकल्पना करना
D. प्रयोग करना
“यदि ऊष्मा का स्रोत उपस्थित नहीं है तो तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा”, विद्यार्थियों की इस वैकल्पिक अवधारणा को चुनौती देने के लिए आप निम्नलिखित में से किस कार्य/योजना को अपनायेंगें?
A. ऊष्मा एवं तापमान के संप्रत्यय पर आधारित एक समस्या दीजिए और सही उत्तर पर चर्चा कीजिए।
B. विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक, ध्यानपूर्वक पढ़ने और उसके संप्रत्यय पर विचार करने के लिए कहिए।
C. विद्यार्थियों को एक मिक्सर ग्राइंडर में कुछ मसाले पीसने का क्रियाकलाप करने और प्रक्रम के दौरान तापमान में परिवर्तन का प्रेक्षण करने के लिए कहिए।
D. विद्यार्थियों को एक खाली प्लास्टिक की बोतल को कुछ घंटों के लिए रेफ्रिजरेटर में रखने का क्रियाकलाप करने और प्रेक्षणों को नोट करने के लिए कहिए।
निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान में अन्वेषण के संबंध में सही नहीं है?
A. इसमें अवलोकनों का सामान्यीकरण होता है।
B. इसमें निष्कर्ष निकालना होता है।
C. इसमें केवल प्रयोगशाला कार्य होते है।
D. इसमें चरों का नियंत्रण होता है।
निम्नलिखित में से क्या विज्ञान का एक ‘रचनात्मक उपागम’ का अधःस्थ अनुमान नहीं है?
A. ज्ञान शिक्षार्थियों द्वारा सक्रियता से निर्मित होता है।
B. ज्ञान के निर्माण के लिए सांस्कृतिक संदर्भ में सामाजिक अन्योन्यक्रिया आवश्यक है।
C. शिक्षार्थियों के सहज विचार वैज्ञानिक रूप से गलत है और उन्हें संबोधित किया जाना चाहिए।
D. शिक्षार्थियों में संप्रत्यय निर्माण मूर्त से अमूर्त की ओर प्रगति करता है।
कक्षा VII की NCERT विज्ञान की पाठ्यपुस्तक के निम्नलिखित उद्धरण पर विचार कीजिए-
अध्याय :- वन: हमारा भविष्य
तिबू ने उन्हें बताया कि वन केवल वनस्पतियों एवं पशुओं का आवास नहीं है। बहुत से लोग भी वनों में रहते हैं। उनमें से कुछ विभिन्न जनजातियों के होते हैं। तिबू ने व्याख्या की कि ये लोग मुख्य रूप से वनों पर आश्रित हैं। वन से उन्हें भोजन, आवास, जल एवं औषधियाँ प्राप्त होती हैं। वनों में बहुत सी औषधीय वनस्पतियों के विषय में उन्हें पारंपरिक ज्ञान होता है।
उपर्युक्त उद्धरण विज्ञान के शिक्षण के निम्नलिखित में से किन उद्देश्यों को उजागर करता है?
(A) वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाने की विधियों को समझना।
(B) पर्यावरण से संबंध स्थापित करना स्थानीय एवं वैश्विक दोनों।
(C) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सौंदर्य बोध एवं सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना।
(D) विज्ञान को एक सामाजिक उद्यम के रूप में देखना।
A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (B) तथा (D)
D. (A) (C) तथा (D)
“सूत्रकणिका कोशिका का बिजली घर है।” यह कथन है एक:
A. नियम
B. सिद्धांत
C. प्रेक्षण
D. अनुरूपता
नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए:
S1 : वैज्ञानिक सिद्धांत असंमेय हो सकते हैं।
S2 : एक सिद्धान्त के वैज्ञानिक संप्रत्यय उसी सिद्धान्त पर निर्भर होते है जिससे वे संदर्भित हैं।
A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं और S1 की S2 सही व्याख्या है।
B. S1 और S2 दोनों सत्य हैं किन्तु S1 की S2 सही व्याख्या नहीं है।
C. S1 सत्य है किन्तु S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है किन्तु S2 सत्य है।
निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान की एक समावेशी कक्षा की विशेषता नहीं बताता हैं?
A. शिक्षक अधिगम की प्रोन्नति के लिए विविध शिक्षण-अधिगम उपागमों का उपयोग करता है।
B. शिक्षक शिक्षार्थियों को समूह कार्य और सह्योगात्मक अधिगम में व्यस्त रखता है।
C. शिक्षार्थियों में समता के लिए शिक्षक एक समान शैक्षिक उपागम अभिकल्पित करता है।
D. शिक्षार्थियों के प्रदर्शन के स्तर पर आधारित, शिक्षक वैयक्तिक शैक्षिक योजना विकसित करता है।
कक्षा VIII के शिक्षार्थियों को ‘दाब’ का शिक्षण करते हुए आप निम्नलिखित में से किस प्रचलित वैकल्पिक अवधारणा का सामना कर सकते हैं?
A. गहराई के साथ तरल के दाब में वृद्धि होती है।
B. बाह्य अंतरिक्ष में कोई वायुमंडलीय दाब नहीं है।
C. तापमान के घटने के साथ गैस के दाब में वृद्धि होती है।
D. दिए गए एक तापमान पर वायुमंडलीय दाब वायु के घनत्व के समानुपाती है।