निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न बच्चों के समालोचनात्मक व रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है?
A. पानी के बचाव के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन-सा हो सकता है और क्यों?
B. आपके शहर में पानी कहाँ से आता है?
C. आपके देश में कुल कितने राज्य और कितनी राजधानियाँ हैं?
D. आपके देश का नाम व मानचित्र पर इसकी भौगोलिक स्थिति क्या है?
समालोचनात्मक चिंतन में प्रमाण की क्या भूमिका होती है?
A. प्रमाण का तार्किक और सुनियोजित रूप से मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
B. प्रमाण को बिना विश्लेषण के स्वीकार किया जाना चाहिए।
C. समालोचनात्मक चिंतन के लिए प्रमाण अप्रासंगिक होता है।
D. व्यक्तिगत राय के पक्ष में प्रमाण की उपेक्षा की जानी चाहिए।
समावेशी शिक्षा में क्या शामिल है?
A. सभी शिक्षार्थियों के लिए मानक पाठ्यचर्या
B. विद्यार्थियों का उनकी योग्यताओं के आधार पर पृथक्करण व वर्गीकरण करना
C. विशेष आवश्यकता वाले शिक्षार्थियों को केवल व्यावसायिक शिक्षा का प्रावधान
D. व्यक्तिगत मतभेदों की पहचान के परिणामस्वरूप पाठ्यचर्या में लचीलापन
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : बच्चों में संज्ञानात्मक विकास पर भाषा के प्रभाव पर जीन पियाज़े और लेव वायगोत्स्की के दृष्टिकोण में भिन्नता है।
कारण (R) : खोज अधिगम में, शिक्षक अवसर प्रदान करता है और विद्यार्थी स्वयं जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्मुख होते हैं।
A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
निम्नलिखित में से कौन-सा समूह उन विशिष्टताओं का सही ढंग से उल्लेख करता है जो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और कक्षा में अन्य विद्यार्थियों के बीच आमतौर पर भिन्न होते हैं?
A. समझ की अग्रवर्ती गहनता
B. सीखने की तेज़ गति
C. समझ के लिए दूसरों पर अधिक निर्भरता
D. शारीरिक विकास की तेज़ गति
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A, B और C
B. B और C
C. B, C और D
D. A और B
श्रवण बाधिता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. श्रवण बाधिता बच्चे के प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
B. सभी श्रवण बाधिता वाले बच्चों को संवाद करने के लिए ‘सांकेतिक भाषा / साइन लैंग्वेज’ का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
C. बच्चे के पास तेज़ आवाज़ें करके बच्चे की सुनने की अक्षमता (श्रवण बाधिता) का विश्वसनीय तौर पर परीक्षण किया जा सकता है।
D. श्रवण बाधिता हमेशा कान की किसी शारीरिक समस्या के कारण होती है।
समावेशन के संदर्भ में, पाठ्यचर्या अधिगम की अपेक्षाएँ _____ में समान हैं, जबकि ______ में, वे भिन्न हैं।
A. संवर्धन; गतिवर्द्धन
B. संशोधन; समायोजन
C. गतिवर्द्धन; संवर्धन
D. समायोजन; संशोधन
संरचनावादी सिद्धांतकारों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं होगा?
A. ज्ञान व्यक्तिपरक है।
B. शिक्षार्थी अपने सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ में ज्ञान की रचना करते हैं।
C. प्रभावी अधिगम सुनिश्चित करने के लिए शिक्षार्थियों को बाहरी रूप से प्रेरित करने की आवश्यकता है।
D. ज्ञान बहुलवादी और बहुविध है।
निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. शिक्षक को प्रभावित करने के लिए परियोजना को पूरा करना
B. व्यक्तिगत आनंद के लिए एक वाद्य यंत्र बजाना
C. डाँट से बचने के लिए पढ़ाई करना
D. पुरस्कार राशि के लिए एक प्रतियोगिता में भाग लेना
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों में विशेष जातीय समूहों के बारे में रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
कारण (R) : शिक्षा का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को समालोचनात्मक आत्म-चिंतन के लिए प्रोत्साहित करना है।
A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
महारत (निपुणता ) लक्ष्य और प्रदर्शन लक्ष्य में क्या अंतर है?
A. महारत लक्ष्य विफलता से बचने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य दूसरों से अनुमोदन और मान्यता प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं।
B. महारत लक्ष्य अपने कौशल और कार्य की समझ में सुधार करने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य उच्च ग्रेड प्राप्त करने या बाहरी पुरस्कार प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं।
C. महारत लक्ष्य दूसरों से अनुमोदन प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य विफलता से बचने पर केंद्रित होते हैं ।
D. महारत लक्ष्य में दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक निश्चित स्तर के प्रदर्शन को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य में खुद के कौशल और कार्य की समझ में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है ।
भाई बहन के रिश्ते-
A. माता-पिता और साथियों के साथ संबंधों से भिन्न होते हैं और बाल्यावस्था में समाजीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
B. माता-पिता और साथियों के साथ संबंधों के समान हैं और बाल्यावस्था में समाजीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
C. केवल प्रारंभिक बाल्यावस्था में ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
D. की समाजीकरण में अधिक भूमिका नहीं है।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : बच्चों के बीच विकासात्मक दरों में काफी भिन्नताएँ मौजूद होती हैं।
कारण (R) : विकासात्मक अंतर, आनुवंशिक और अनुभवात्मक विविधताओं की जटिल अंतःक्रिया का एक अनिवार्य परिणाम हैं।
A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
निम्नलिखित कथन में विकास के किस सिद्धांत को दर्शाया गया है?
“जो बच्चे अपने शुरुआती वर्षों में भाषा सीखने के लिए अनुकूल वातावरण से वंचित रहते हैं, उन्हें बाद के जीवन में भाषा चुनने में थोड़ी कठिनाई होती है।”
A. भाषा का विकास पूरी तरह आनुवंशिकी पर निर्भर है।
B. भाषा और अनुभूति जटिल रूप से परस्पर संबंधित हैं।
C. विकास अव्यवस्थित और अप्रत्याशित होता है।
D. भाषा के विकास का एक संवेदनशील काल है।
वह विद्यार्थी जो ‘पठन-वैकल्य’ से जूझ रहे हैं, को पढ़ना सिखाया जा सकता है:
A. उन्हें कई विकर्षणों में अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करके
B. उच्च ग्रेड स्तर के पठन ग्रंथ प्रदान करके
C. सुधारात्मक पठन सुनिश्चित करने के लिए सख़्त दंड के उपयोग के माध्यम से
D. प्रणालीगत ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से
‘बोध-आधारित शिक्षण’ का अंतर्निहित सिद्धांत यह विश्वास है कि :
A. शिक्षार्थियों की क्षमताएँ और आवश्यकताएँ विविध हैं जिन्हें मानक निर्देशों पर ध्यान केंद्रित किए बिना पूरा नहीं किया जा सकता है।
B. शिक्षार्थी निष्क्रिय प्राप्तकर्ता हैं और शिक्षक के पास ‘सही’ ज्ञान है।
C. ऐसा करने के लिए एक सुविधाजनक वातावरण प्रदान किए जाने पर शिक्षार्थी ज्ञान का निर्माण कर सकते हैं।
D. शिक्षार्थी कम जानते हैं और शिक्षण में विद्यार्थियों के लिए तथ्यों का प्रसारण शामिल है।
जटिल समस्याओं से जूझ रहे अमन के समस्या समाधान कौशल विकसित करने में एक शिक्षक किस प्रकार मदद कर सकता है?
A. उसे मंथन करने और विचार उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित करके
B. उससे कहकर कि वह समस्या को सुलझाना छोड़ दे
C. उसे प्रयोग करने और जोखिम लेने से हतोत्साहित करके
D. उसे उत्तर प्रदान करके
माध्यमिक कक्षाओं में अधिगम के लिए एक अनुकूल कक्षा का वातावरण ______ पर केंद्रित होता है।
A. सज़ा और शर्मिंदगी के डर
B. सहकारी अधिगम
C. प्रतिस्पर्धी लोकाचार
D. अनुबंधन और पुनर्बलन
लेव वायगोत्स्की का मानना था कि विकास :
A. प्रकृति में असंतत है।
B. आनुवंशिक प्रोग्रामिंग का खुलासा है।
C. सीधे परिपक्वता के परिणाम से होता है।
D. सीधे सामाजिक संपर्क के परिणाम से होता है।
पियाज़े के अनुसार, गुणात्मक रूप से चार विभिन्न अवस्थाएं :
A. दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों में व्यापक रूप से भिन्न होती हैं।
B. उदाहरण देकर समझाती हैं कि बच्चों का मन लघु वयस्क मन होता है
C. बच्चों के जेनेटिक कोड पर निर्भर होती हैं।
D. बच्चों के विकास के सार्वभौमिक पैटनों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की सीमा है?
A. वह संज्ञानात्मक विकास में भाषा की भूमिका पर अत्यधिक बल देता है।
B. वह संज्ञानात्मक विकास में व्यक्तिगत भिन्नताओं को ध्यान में नहीं रखता है।
C. वह संज्ञानात्मक विकास में जैविक कारकों की भूमिका को ध्यान में नहीं रखता है।
D. वह संज्ञानात्मक विकास पर संस्कृति और सामाजिक कारकों के प्रभाव को ध्यान में नहीं रखता है।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : प्रत्येक वर्ष लता, जो कि कक्षा VII की शिक्षिका है, उनके क्षेत्रों में कैरियर पर चर्चा करने के लिए एक महिला गणित प्रोफेसर और एक पुरुष नर्स को अपनी कक्षा में आमंत्रित करती है।
कारण (R) : लैंगिक (जेंडर) अंतर जन्मजात हैं और समाज के माध्यम से अधिग्रहित नहीं है।
A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
एक प्रगतिशील कक्षा में, विद्यार्थी :
A. अधिक प्रश्न नहीं पूछते हैं।
B. शिक्षक से प्रश्न पूछते हैं।
C. एक-दूसरे से प्रश्न पूछते हैं।
D. स्वयं से प्रश्न पूछते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. B और D
B. B और C
C. B, C और D
D. A
पुल्लिंग या स्त्रीलिंग होने से जुड़ी अपेक्षाओं को ______ कहा जाता है और इन्हें ______ सीखा जाता है।
A. जेंडर भूमिकाएँ; बाल्यावस्था की सभी अवस्थाओं से लेकर वयस्कता में भी
B. जेंडर स्थिरता; प्रारंभ में किशोरावस्था के दौरान
C. जेंडर रूढ़िवादिता; केवल मध्य बाल्यावस्था के दौरान
D. जेंडर पूर्वाग्रह; मुख्य रूप से प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान
बुद्धि के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा दृष्टिकोण शिक्षार्थियों के बीच विविधता के सम्मानपूर्ण विचार का समर्थन करता है?
A. बुद्धि वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होती है।
B. बुद्धि आनुवंशिक कारकों से प्रभावित नहीं होती है।
C. बुद्धि को मापने के लिए बुद्धि-लब्धि परीक्षण ही एकमात्र साधन हैं।
D. बुद्धि बहुआयामी है और समय के साथ बदल सकती है।
निम्नलिखित में से किसने ‘सामान्य’ बुद्धि की अवधारणा की आलोचना की और बुद्धि का एक वैकल्पिक सिद्धांत प्रस्तावित किया?
A. जीन पियाज़े
B. हॉवर्ड गार्डनर
C. लेव वायगोत्स्की
D. चार्ल्स स्पीयरमैन
लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत की आलोचना कैरल गिलिगन द्वारा :
A. नैतिक तर्क में लैंगिक भिन्नताओं की उपेक्षा करने के लिए की गई है।
B. विश्लेषण के मात्रात्मक तरीकों को लागू नहीं करने के लिए की गई है।
C. नैतिक विकास का एक चरण सिद्धांत प्रस्तुत करने के लिए की गई है।
D. वास्तविक जीवन की स्थितियों के माध्यम से तथ्यों को एकत्र करने के लिए की गई है।
एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को अधिसंज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में मदद करना चाहती है । निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सबसे प्रभावी होगी?
A. विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करने के लिए लगातार ग्रेड और प्रतिपुष्टि प्रदान करना
B. विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना कि वे स्वयं अपने अधिगम पर चिंतन करें और अपनी प्रगति का मूल्यांकन करें
C. विद्यार्थियों को याद करने के लिए पाठ सौंपना और उन्हें पाठ्यपुस्तक से जानकारी दोहराने के लिए प्रोत्साहित करना
D. विद्यार्थियों को सभी सीखने के कार्यों के लिए विस्तृत और निर्देशात्मक निर्देश प्रदान करना
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A) : शिक्षकों को संकल्पना को मज़बूत करने के लिए विद्यार्थियों को अपने स्वयं के संकल्पना के उदाहरणों और गैर-उदाहरणों की पहचान करने के लिए कहना चाहिए।
कारण (R) : उदाहरणों के बारे में सोचने से संकल्पना को मज़बूत किया जाता है जबकि गैर-उदाहरण विद्यार्थियों को भ्रमित करते हैं।
A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) और (R) दोनों ग़लत हैं।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
अधिगम के सामान्य सिद्धांत बताते हैं कि विद्यार्थी बेहतर रूप से सीखते हैं यदि शिक्षक :
A. पहले अवधारणा को उसके प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत करें और फिर उसके भौतिक रूप पर आएँ।
B. पहले उस पर चर्चा करें जिसके बारे में विद्यार्थी को नहीं पता है और फिर उस पर आएँ जो विद्यार्थी पहले से जानते हैं।
C. पहले अवधारणा का संपूर्ण रूप से परिचय दें और फिर उसकी बारीकियों पर आएँ।
D. पहले तर्क और कारण के संदर्भ में अवधारणाओं पर चर्चा करें और फिर विचारों को सत्यापित करने का अवसर दें।
एक शिक्षिका अपनी कक्षा में दैनिक जीवन की परिस्थितियों में से विभिन्न उदाहरणों की चर्चा करती है, जैसे कई अन्य पटरियों को पार करती हुए एक रेल पटरी, दो अथवा अधिक सड़कों को पार करती हुई एक सड़क, अंग्रेजी वर्णमाला जैसे ‘H’ ‘Z’, इत्यादि।
निम्नलिखित में से किस/किन अवधारणा/अवधारणाओं का परिचय इन उदाहरणों द्वारा दिया जा सकता है?
A. रेखाखंड
B. तिर्यक छेदी रेखा
C. समांतर रेखाएँ
D. समकोण
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. B और C
B. केवल A
C. A और D
D. केवल B
निम्नलिखित में से कौन-सा गणित शिक्षण का सर्वाधिक उपयुक्त तरीका है?
A. अधिगम में रह गई कमियों को ज्ञात करके केवल उन्हें ही संबोधित करना।
B. अल्प प्रदर्शन करने वालों की पहचान करके उन्हें कक्षा की अग्रिम पंक्ति में बैठाना।
C. एक जैसे उपागम द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाना।
D. शिक्षार्थियों को उनकी विद्यमान क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना।
निरंतर और व्यापक मूल्यांकन (CCE) के लिए निम्नलिखित में से क्या सही है?
A. निरंतर और व्यापक मूल्यांकन में, आकलन प्रक्रिया में पूर्व ज्ञान, समझने के स्तर और अधिगम प्रक्रिया का आकलन सम्मिलित होना चाहिए।
B. निरंतर और व्यापक मूल्यांकन के लिए, शिक्षक महसूस करते हैं कि उनमें से हर एक को बच्चों के अधिगम का आकलन करने के लिए प्रतिदिन कुछ गृह कार्य देना चाहिए।
C. निरंतर और व्यापक मूल्यांकन केवल अंकों को ग्रेड में परिवर्तित करने के बारे में है।
D. निरंतर और व्यापक मूल्यांकन में, जाँच परीक्षण अधिक है और शिक्षण कम है।
निम्नलिखित में से कौन-सी गणित में एक अवधारणा मानचित्र की आवश्यक विशेषताएँ है/हैं?
A. यह अंशदायी उप-अवधारणाओं का उपयोग करके एक अवधारणा के वैचारिक विश्लेषण को निरूपित करता है।
B. ये संकेत चिह्नों के साथ दिशात्मक हैं और दर्शाते कि कौन-सी अवधारणाएँ किसके लिए पूर्व-अपेक्षित हैं।
C. एक विशिष्ट अवधारणा के सीखने में रह गई कमी को पहचानने के लिए इनका उपयोग नैदानिक प्रयोजनों के लिए नहीं किया जा सकता है।
D. इन्हें बारंबार उपयोग नहीं किया जा सकता क्योंकि यह बहुत समय व्यय करते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. B और D
B. केवल C
C. C और D
D. A और B
गणित की प्रकृति के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही है?
कथन I: विद्यालयी स्तर पर गणित में शिक्षार्थियों में विशिष्ट अभिवृत्ति आवश्यक होती है।
कथन II: गणित में प्राथमिक अवधारणाएँ प्रकृति में अमूर्त होती हैं।
कथन III: गणित निगमनात्मक तर्क पर आधारित है।
कथन IV: गणित उन अधिकांश विषयों की तुलना में बहुत अधिक अमूर्त और पदानुक्रमित है, जो बच्चे समान आयु में सीखते हैं।
A. दोनों I और III
B. दोनों II और IV
C. दोनों III और IV
D. ऊपर के सभी
गणित की कक्षा में ‘तर्क-वितर्क’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन उपयुक्त हैं?
A. इसे तर्क की एक पंक्ति के रूप में समझा जा सकता है, जो यह दिखाने या समझाने का इरादा रखता है कि गणितीय परिणाम सत्य क्यों है।
B. यह अन्य अनुभवजन्य विषयों की तरह ही हमेशा गणित में मददगार होता है।
C. यह गणित शिक्षा में स्वत:शोध दृष्टिकोण का भी एक हिस्सा हो सकता है।
D. प्रारंभिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह कम उपयोगी है क्योंकि इसका मूल्यांकन कठिन होगा।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A और C
B. B और C
C. A और B
D. A और D
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित की पाठ्यपुस्तक के संबंध में सही नहीं है?
A. गणित की पाठ्यपुस्तक के उदाहरण विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से संबंधित होने चाहिए।
B. एक गणित की पाठ्यपुस्तक में केवल हल किए हुए उदाहरण होने चाहिए।
C. गणित की पाठ्यपुस्तक बहुत मोटी या भारी नहीं होनी चाहिए।
D. विद्यार्थियों को अभ्यास कराने के लिए गणित की पाठ्यपुस्तक में विभिन्न प्रश्नावलियाँ होनी चाहिए।
गणित में एक कन्जेक्चर:
A. बिल्कुल भी महत्त्वपूर्ण नहीं है क्योंकि यह गणितीय समझ विकसित करने में मदद नहीं करता है।
B. एक प्रतिज्ञप्ति या निष्कर्ष है, जो सिद्ध हो चुका हो।
C. केवल माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है।
D. एक प्रतिज्ञप्ति या निष्कर्ष है, जो बिना प्रमाण के एक अस्थायी आधार पर सत्य माना जाता है।
कथन ‘6 के गुणज से 1 कम या 1 अधिक अभाज्य संख्याएँ हैं।’, एक ______ का उदाहरण है।
A. व्यापकीकरण
B. प्रमेय
C. कन्जेक्चर
D. अभिगृहीत
गणित की एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के समक्ष निम्नलिखित समस्याएँ रखती है:
A. सिमरत तीन महीने के किराये के रूप में ₹60,000 देती है। यदि हर महीने का किराया समान रहे तो पूरे वर्ष के लिए उसे कितना किराया देना होगा?
B. तीन दर्जन केलों की कीमत ₹45 है। परिकलन कीजिए कि ₹12.50 में कितने केले खरीदे जा सकते हैं।
C. जोई और जैनी स्कूल जा रहे हैं। जोई, जैनी से पहले चलना शुरू करता है। जब जोई तीसरे ब्लॉक पर था, तब जैनी पहले ब्लॉक पर थी। यदि दोनों की चलने की गति बराबर है, तो जब जोई नौवें ब्लॉक पर होगा तब जैनी कहाँ होगी?
उपर्युक्त तीन प्रश्नों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. केवल A एकात्मक विधि पर आधारित है।
B. B और C एकात्मक विधि पर आधारित दैनिक जीवन की समस्याएँ हैं।
C. A और C एकात्मक विधि पर आधारित दैनिक जीवन की समस्याएँ हैं।
D. A और B एकात्मक विधि पर आधारित दैनिक जीवन की समस्याएँ हैं।
176 सेमी और 56 सेमी भुजाओं वाले एक आयत का क्षेत्रफल, एक वृत्त के क्षेत्रफल के बराबर है। वृत्त की परिधि (सेमी में) कितनी है? (π = 22/7 लीजिए)
A. 396
B. 352
C. 440
D. 308
विमाओं 40 सेमी × 36 सेमी × X सेमी वाले एक ठोस घनाभ के पृष्ठ को 20 रुपये प्रति 100 सेमी2 की दर से पेंट कराने की लागत 1,032 रुपये है। X का मान क्या है?
A. 20
B. 15
C. 24
D. 12
PQRS एक चतुर्भुज है, जिसमें PQ = PS और RQ = RS है। इस चतुर्भुज के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. इसके विकर्ण बराबर हैं।
B. इसके विकर्ण परस्पर लंब हैं।
C. प्रत्येक विकर्ण प्रत्येक शीर्ष पर कोण को समद्विभाजित करता है।
D. इसके विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते हैं।
ABCD एक समचतुर्भुज है, जिसमें ∠ADB = 25° है। तब, (2 ∠BAD – ∠ABC) का मान क्या है?
A. 230°
B. 240°
C. 210°
D. 260°
नीचे दिए गए आँकड़ों के बहुलक, माध्यिका और परिसर का माध्य क्या है?
17, 8, 11, 13, 9, 14, 10, 11, 16, 23, 15, 7
A. 13
B. 12.5
C. 13.5
D. 12
यदि \({x}={198} {550}\) और \({y}=[3]{99} [3]{363}\) है, तब \({1}{{x}}+{1}{{y}}\) किसके बराबर है?
A. \(0 . 1\)
B. \( 0.0 3\)
C. \( 0 33\)
D. \(0 1\)
यदि p = (12.34 × 1010) – (5.67 × 109) है, तो p को मानक रूप में किस प्रकार व्यक्त किया जाता है?
A. 1.1773 × 1011
B. 1.1773 × 1010
C. 1.773 × 1011
D. 1.773 × 1010
किस संख्या से \((-1/4)^{-1} \) को गुणा किया जाए ताकि गुणनफल \((-7/4)^{-1}\) का व्युत्क्रम हो ?
A. \(7/16 \)
B. \(16/7 \)
C. \(-16/7\)
D. \(-7/16\)
यदि 313632 = p2 × q5 × r4 है, जहाँ p, q तथा r अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (p + q – 2r) का मान क्या है?
A. 8
B. 7
C. 9
D. 6
सुनीता द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक इस प्रकार हैं:
| विषय | निशान |
| अंग्रेज़ी | 72 |
| हिंदी | 84 |
| गणित | 96 |
| विज्ञान | 80 |
| सामाजिक विज्ञान | 68 |
यदि उपरोक्त डेटा के लिए एक पाई चार्ट बनाया गया है, तो गणित में सुनीता द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाने वाले त्रिज्यखंड का कोण क्या होगा?
A. 75.6°
B. 72°
C. 86.4°
D. 64.8°
एक लंब वृत्तीय बेलन की लंबाई 1.2 मीटर है और इसका आयतन 4620 सेमी3 है। बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना है ? (π = \(22/7\) लीजिए)
A. 2640
B. 2200
C. 2860
D. 1980
यदि F, V और E क्रमश: किसी त्रिभुजाकार प्रिज्म के फलकों, शीर्षों और किनारों की संख्याएँ हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. 4F + 2V – 3E = 6
B. 2F + 3V – 2E = 10
C. 2F + 4V – 3E = 8
D. 3F + 2V – 2E = 11
रेखा AB पर एक बिंदु P स्थित है तथा PQ एक किरण इस प्रकार है कि ∠QPA = 7x और ∠QPB = 5x है। तब, (8x – 10°) का मान कितना है?
A. 118°
B. 110°
C. 140°
D. 102°
एक त्रिभुज PQR की भुजा PQ पर एक बिंदु S इस प्रकार स्थित है कि RS = PS = QS है। यदि ∠QPR = 15° है, तो (2 ∠PQR – ∠PRQ) का मान क्या है?
A. 50°
B. 60°
C. 45°
D. 75°
जब एक दुकानदार वस्तु A को ₹ 384 पर बेचता है, तो उसे 20% की हानि होती है और जब वह वस्तु B को ₹ 400 पर बेचता है, तो उसे 25% का लाभ प्राप्त होता है । यदि वह दोनों वस्तुओं को कुल मिलाकर ₹ 852 पर बेचे, तो उसका लाभ / हानि प्रतिशत कितना होगा?
A. लाभ, 6.5%
B. हानि, 5%
C. हानि, 7%
D. लाभ, 7.5%
₹12,000 का एक मूलधन किसी निश्चित प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक ब्याज दर पर \(11/2\) वर्ष में ₹15,972 हो जाता है, जब ब्याज अर्धवार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज पर संयोजित होता है। यदि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है, तो समान मूलधन, समान समय में समान ब्याज दर पर कितना हो जाएगा?
A. ₹15,840
B. ₹15,420
C. ₹15,950
D. ₹14,520
यदि 5x2 – 8y – 20x + 2xy = (x + a) (bx + 2y) है, तो (a – b) का मान क्या है?
A. 9
B. -1
C. -9
D. 1
यदि A = x2 (1 – 3y2), B = x (xy2 -2x) और C = 3y (y – 4x2y) है, तो A + B – C = px2 + qx2y2 + ry2 है।
(5p + q – r) का मान क्या है?
A. 12
B. 10
C. 18
D. 8
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्याएँ 2, 3 और 11 से विभाज्य हैं?
A. 8448
B. 9812
C. 9126
D. 9636
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. A और B
B. B और D
C. A और D
D. A और C
समीकरण \( (x+1)-(2 x+4)/3-5 x=1/23\) का हल, निम्नलिखित में से किस समीकरण का भी हल है?
A. 5(2x + 1) = 3(x + 1)
B. 3(2x + 3) = 2(x + 3)
C. 3(2x + 3) = 5(x + 1)
D. 2(2x – 3) = 3(x + 1)
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : आमाशय हाइड्रोक्लोरिक अम्ल उत्पन्न करता है जो भोजन के भंजन में सहायता करता है।
तर्क (R) : पाचक रसों को क्रिया करने के लिए अम्लीय माध्यम की आवश्यकता होती है।
A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
‘नाइट्रोजन यौगिकीकरण’ शब्द का क्या अर्थ है?
A. नाइट्रोजन यौगिकों का गैसीय नाइट्रोजन में रूपातरण
B. मृदा में उपस्थित (विद्यमान) जीवाणुओं द्वारा अमोनिया का नाइट्रेट में रूपांतरण
C. मृत जैव पदार्थ में उपस्थित (विद्यमान) नाइट्रोजन का वापस मृदा में अभिमुक्त करना (वापस छोड़ना)
D. जीवित प्राणियों के लिए अधिक प्रयोगलायक ( प्रयोज्य) रूप हेतु वायुमंडलीय नाइट्रोजन का रूपांतरण
निम्नलिखित में से किस अवस्थिति में स्प्रिंग में न्यूनतम (कम-से-कम) स्थितिज ऊर्जा होती है ?
A. स्प्रिंग को न तो संपीडित किया गया है और न ही खींचा गया है तथा वह भूमि पर पड़ा हुआ है।
B. स्प्रिंग को न्यूनतम तक संपीडित किया (दबाया) जाता है तथा वह भूमि पर पड़ा हुआ है।
C. स्प्रिंग को न्यूनतम तक संपीड़ित किया जाता है तथा वह ऊँचाई पर रखा गया है।
D. स्प्रिंग को अधिकतम तक खींचा जाता है तथा उसे ऊँचाई पर रखा गया है।
उस समुच्चय की पहचान कीजिए जिसमें असमतापी जीवों को समाविष्ट किया गया है।
A. छिपकली, तोता, डॉल्फिन
B. कबूतर, मानव, छिपकली
C. सर्प, मेंढक, कॉकरोच
D. ह्वेल, मेंढक, केंचुआ
निम्नलिखित में से कौन-से मात्रकों के युग्म का समान भौतिक राशि को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ?
A. kg m/s2, Nm
B. kg m2/s2, Ws
C. kg m/s2, Ws
D. kg m2/s2, J/s
निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उस शब्द समूह वाले विकल्प का चयन कीजिए जो कि सही प्रकार से दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों को भरे।
निषेचन के समय पिता के शुक्राणु और माता के अंडाणु संलयित होकर W बनाते हैं जो कि बारंबार विभाजित होकर कोशिकाओं के गोले में बदल जाता है। कोशिकाएँ विभिन्न अंगों और ऊतकों में परिवर्धित होने लगती हैं । इस विकसित होती संरचना को X कहते हैं जो कि Y की दीवार में रोपित हो जाता है। X की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक भागों की पहचान हो सके वह Z कहलाता है।
W, X, Y, Z क्रमश: हैं :
A. युग्मनज, गर्भ, गर्भाशय, भ्रूण
B. युग्मनज, भ्रूण, गर्भाशय, गर्भ
C. भ्रूण, युग्मनज, डिंबवाहिनी नलिका (अंडवाहिनी), गर्भ
D. युग्मनज, गर्भ, डिंबवाहिनी नलिका (अंडवाहिनी), भ्रूण
निम्नलिखित अभिक्रियाओं में से कौन-सी संभव नहीं है ?
A. PbSO4 + Fe
B. Al + CuSO4
C. Zn + CaSO4
D. Mg + ZnSO4
निम्नलिखित में से कौन-से आलेख सीधी रेखाएँ (ऋजु रेखाएँ) हैं ?
A. विराम अवस्था में पिंड का दूरी – समय आलेख
B. एकसमान त्वरण के साथ गतिमान पिंड का वेग – समय आलेख
C एकसमान त्वरण के साथ गतिमान पिंड का दूरी – समय आलेख
D. विराम अवस्था में पिंड का वेग – समय आलेख
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. A, B और D
B. A, B और C
C. C और D
D. A और B
चार द्रवों A, B, C और D के घनत्व नीचे दिए गए हैं :
| द्रव | A | B | C | D |
| घनत्व (किग्रा/मी3) | 785 | 820 | 924 | 1020 |
इस सूचना के आधार पर, निम्नलिखित में से सही कथन की पहचान कीजिए :
A. एक वस्तु जो द्रव C में तैरती है, वह द्रव A में तैर भी सकती है और नहीं भी।
B. एक वस्तु जो द्रव A में तैरती है, वह द्रव B में तैर भी सकती है और नहीं भी।
C. एक वस्तु जो द्रव B में तैरती है वह निश्चित रूप से द्रव A में भी तैरेगी।
D. एक वस्तु जो द्रव C में तैरती है वह निश्चित रूप से द्रव B में भी तैरेगी।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : विद्युत धारा एक सदिश राशि है।
तर्क (R) : विद्युत धारा वह राशि है जिसके पास परिमाण के साथ- साथ दिशा भी है।
A. (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
निम्नलिखित में से किन कोशिकांगों में स्वयं का DNA अंतर्विष्ट है ?
A. लवक (प्लैस्टिड)
B. सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया)
C. केंद्रक (न्यूक्लियस)
D. रिक्तिका
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. C और D
B. B और C
C. A, B और C
D. A, B और D
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन जीवित जीवों की कोशिकाओं के संबंध में सही है/हैं ?
A सभी सूक्ष्मदर्शीय (सूक्ष्म) होते हैं तथा इन्हें नग्न आँखों से नहीं देखा जा सकता है।
B. सभी की कोशिका भित्ति होती है।
C. सभी की केंद्रक झिल्ली होती है।
D. सभी की कोशिका झिल्ली होती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A. केवल D
B. A और D
C. B और C
D. केवल A
उस समुच्चय का चयन कीजिए जो कॉलम A में दिए गए अपशिष्ट (कचरे) के प्रकार का कॉलम B में दिए गए इसके द्वारा अपघटन में लगने वाले लगभग समय के साथ सही प्रकार से सुमेलित हो।
|
कॉलम A |
कॉलम B |
||
|
a. |
प्लास्टिक की बोतल |
i. |
2 – 5 माह |
|
b. |
रेशमी रूमाल (स्कार्फ) |
ii. |
1 – 2 सप्ताह |
|
c. |
सूती कमीज़ (शर्ट) |
iii. |
10 – 30 दिन |
|
d. |
केले का छिलका |
iv. |
4 वर्ष |
|
e. |
कागज़ |
v. |
अनेक वर्ष |
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. a – iv, b – v, c – iii, d – i, e – ii
B. a – v, b – iv, c – i, d – ii, e – iii
C. a – iv, b – v, c – ii, d – i, e – iii
D. a – v, b – i, c – ii, d – iii, e – iv
एक ऊँचाई से 15 ग्राम द्रव्यमान का पंख छोड़ा जाता है। यह पाया जाता है कि वह एकसमान वेग से गिर रहा है। उस पर काम करने वाला निवल बल कितना है?
A. शून्य
B. 1.47 N
C. 14.7 N
D. 147 N
X3+ आयन तत्त्व X (परमाणु द्रव्यमान 27 और परमाणु क्रमांक 13) से प्राप्त हुआ है। X3+ में प्रोटॉनों, इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या क्रमशः है:
A. 14, 13 और 10
B. 10, 13 और 14
C. 13, 13 और 10
D. 13, 10 और 14
उस समुच्चय की पहचान कीजिए जो द्विलिंगी पुष्पों (फूलों) को उत्पन्न करने वाले पादपों से बना है:
A. खीरा, पपीता, गुलाब
B. सरसों, गुलाब, पिटूनिया
C. मक्का, खीरा, पिटूनिया
D. मक्का, पपीता, सरसों
ग़लत कथन की पहचान कीजिए:
A. दुमटी मृदा की अपेक्षा चिकनी मृदा अधिक सुवातित होती है।
B. दुमटी मृदा की तुलना में चिकनी मृदा अधिक उर्वर होती है।
C. दुमटी मृदा की अपेक्षा चिकनी मृदा की जल धारण क्षमता बेहतर होती है।
D. चिकनी मृदा के कणों का आमाप दुमटी मृदा के कणों के आमाप के अपेक्षाकृत बहुत छोटा (सूक्ष्म) होता है।
निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ माचिस के निघर्षण पृष्ठ पर विद्यमान होते हैं ?
A. काँच का चूर्ण और लाल फ़ॉस्फोरस
B. श्वेत फॉस्फोरस और काँच का चूर्ण
C. ‘लाल फ़ॉस्फ़ोरस और मैग्नीशियम
D. पोटैशियम और श्वेत फॉस्फोरस
A और B अपने हॉर्मोन तब स्रावित करते हैं जब उन्हें ग्रंथि C से आदेश प्राप्त होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा क्रमश: A, B और C हो सकता है ?
A. अग्न्याशय, अधिवृक्क (ऐड्रिनल) ग्रंथियाँ, थाइरॉइड
B. थाइरॉइड, अधिवृक्क (ऐड्रिनल) ग्रंथियाँ, पीयूष
C. वृषण, अंडाशय, थाइरॉइड
D. पीयूष, अग्न्याशय, थाइरॉइड
सूचीछिद्र कैमरे द्वारा निर्मित प्रतिबिंब वास्तविक होता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस तथ्य की उपयुक्त व्याख्या प्रदान करता है ?
A. प्रकाश छोटे से मुख (छिद्र) में प्रवेश करने पर विवर्तित हो जाता है।
B. प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है।
C. प्रकाश ऊर्जा का एक स्वरूप (रूप) है।
D. प्रकाश जब एक माध्यम से दूसरे में गमन करता है तब वह अपना पथ परिवर्तित करता है।
निम्नलिखित में से मुक्तोत्तर प्रश्न की पहचान कीजिए:
A. मानव सेलुलोस को क्यों नहीं पचा सकते हैं?
B. सेलुलोस किससे बना होता है?
C. क्या होगा यदि मानव सेलुलोस को पचा सकें?
D. पाँच ऐसे जीवों के नाम बताइए जो कि सेलुलोस को पचा सकते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से स्कूलों में वर्तमान में पालन होने वाली पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों के संबंध में सही है/हैं?
A. प्रारंभिक कक्षाओं में विज्ञान और गणित को एकीकृत रूप से ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ की तरह पढ़ाया जाता है।
B. माध्यमिक कक्षाओं में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव-विज्ञान को एकीकृत रूप से ‘विज्ञान’ की तरह पढ़ाया जाता है।
C. प्राथमिक कक्षाओं में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को एकीकृत रूप से ‘EVS’ की तरह पढ़ाया जाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. B और C
B. A और B
C. केवल C
D. केवल B
विद्यार्थियों के एक समूह को एक ऐसी गतिविधि में संलग्न किया गया है, जिसमें वे बीकर में नल के सामान्य जल का क्वथन तापमान (क्वथनांक) माप रहे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा इस कार्य पर उन्हें आँकने का उपयुक्त संकेतक नहीं है?
A. तापमापी के अल्पतमांक (न्यूनतम गणना) पर ध्यान देना।
B. यह सुनिश्चित करना कि तापमापी बीकर की दीवारों को छूए नहीं।
C. क्वथनांक को 100°C मापना।
D. तापमापी को लटकाने के लिए स्टैंड का प्रयोग करना।
निम्नलिखित में से किसको स्कूली विज्ञान पाठ्यचर्या में सामाजिक-वैज्ञानिक मामलों (जैसे GM भोजन) को सम्मिलित करने के लिए एक मान्य (वैध) कारण के रूप में शामिल नहीं किया जा सकता है?
A. तर्क-वितर्क कौशलों को विकसित करना।
B. विज्ञान की प्रकृति के संबंध में समझ बनाने में सहायक
C. साक्ष्य-आधारित तर्क में संलग्न रहने की क्षमता को विकसित करना।
D. एक निश्चित विद्या-विशेष के रूप में विज्ञान की अनुशंसा करने में सहायक
कक्षा VII में ‘जीवों में श्वसन’ पाठ पढ़ाने के पश्चात्, शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के साथ निम्नलिखित गतिविधि करती है। वे तीन परखनलियाँ लेते हैं तथा प्रत्येक के 3/4 ( तीन-चौथाई) को जल से भर देते हैं। परखनलियों को A, B एवं C के रूप में अंकित करते हैं। वे परखनली A में घोंघा डाल देते हैं, परखनली B में जल पादप और C में वे घोंघा और पादप दोनों रख देते हैं। शिक्षिका तब विद्यार्थियों से पूछती है कि किस परखनली में CO2 का उच्चतम सांद्रण होगा। इस मामले में शिक्षिका किस प्रक्रिया कौशल पर बल दे रही है?
A. पूर्वानुमान
B. अनुमान
C. मापन
D. प्रश्न करने
पाठ्यपुस्तकों में ‘विस्तारित अधिगम’ के भाग के रूप में प्रस्तावित गतिविधियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
A. ये बच्चों के ज्ञान एवं कौशल के रंगपटल के लिए महत्वपूर्ण मूल्य संवर्धन हैं।
B. ये विद्यार्थियों के मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार बनती हैं।
C. इनमें से कुछ में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की सूचना एकत्र करने की और स्वयं निष्कर्ष निकालने की आवश्यकता होती है।
D. इनमें से कुछ बृहत् रूप से विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं समाज के साथ बच्चों की अंतःक्रिया को बढ़ाती हैं।
विज्ञान पाठ्यचर्या की ‘विषय-वस्तु वैधता’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सामान्यतः परिलक्षित होता/ते हैं/हैं ?
A. विषय-वस्तु अद्यतन है।
B. अवधारणाएँ यथार्थत: निरूपित हैं।
C. कुछ शिक्षार्थियों के लिए अवधारणाओं को तुच्छ बनाया गया है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल B
B. A और B
C. A, B और C
D. केवल A
निम्नलिखित में से किसे टीम (दल) शिक्षण के लिए सबसे उपयुक्त तर्काधार के रूप में शामिल किया जा सकता है ?
A. यह बृहत् आमाप वाली कक्षाओं के लिए एक प्रभावी रणनीति है।
B. यह विविध सुविज्ञता वाले विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाता है।
C. यह आकलन के कार्य को और सरल बनाता है।
D. यह विद्यार्थियों की भागीदारी में वृद्धि करने में सहायक है।
निम्नलिखित में से कक्षा VII के विद्यार्थियों में गोलीय दर्पणों में प्रतिबिम्ब रचना की अवधारणा को प्रस्तुत करने के लिए सबसे उपयुक्त गतिविधि कौन-सी होगी?
A. विद्यार्थियों को एक समतल दर्पण में विभिन्न अवस्थितियों में अपने प्रतिबिंबों का अवलोकन करने के लिए कहा जाता है।
B. विद्यार्थियों को चमकीले स्टील चम्मच के साथ खेलने तथा उसमें अपने प्रतिबिंबों का अवलोकन करने के लिए कहा गया है।
C. विद्यार्थियों को परावर्तन के नियम स्पष्ट किए जाते हैं।
D. विद्यार्थियों को वक्र दर्पणों में किरण आरेख के आरेखण की प्रक्रिया स्पष्ट की जाती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा इस कथन से परिलक्षित नहीं होता कि ‘अच्छी विज्ञान शिक्षा बच्चे के अनुकूल, जीवन के अनुकूल और विद्या-विशेष (अनुशासन) के अनुकूल हैं’?
A. विज्ञान शिक्षा को विज्ञान संबंधी प्रक्रियाओं को अर्जित करने में विद्यार्थियों की सहायता करनी चाहिए।
B. विज्ञान शिक्षा को बच्चे और उसके आस-पास के वातावरण के बीच एक कड़ी बनानी चाहिए।
C. विज्ञान शिक्षा को विद्यार्थियों को स्कूल में अनुशासित रहने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए।
D. विज्ञान कक्षा कार्य विकासात्मक रूप से उपयुक्त होने चाहिए।