विकास का कौन सा पहलू समाज के कौशल, मूल्य व दृष्टिकोणों के अधिग्रहण व अंतर्वैयक्तिक रिश्ते बनाने से संबंधित है?
A. संज्ञानात्मक विकास
B. सामाजिक विकास
C. संवेगात्मक विकास
D. शारीरिक विकास
निम्न में से कौन से कारक बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए ज़िम्मेदार हैं?
(i) आनुवंशिकता
(ii) भौतिक वातावरण
(iii) सामाजिक परिवेश
A. केवल (i)
B. केवल (ii) और (iii)
C. केवल (i) और (ii)
D. (i), (ii) और (iii)
वह प्रक्रिया जिसमें एक बच्ची अपने माता-पिता, समकक्षी व अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तिओं से अंतः क्रिया करके सामाजिक कौशल, विचार व मुल्य सीखती है, ________ कहलाती है।
A. पाड़
B. सामाजीकरण
C. अधिसंज्ञान
D. एकीकरण
पियाजे के सिद्धान्तों के अनुसार उस प्रक्रियों को जिसमें बच्चे या तो नये स्कीमा का निर्माण करते हैं या अपने स्कीमा में बदलाव करते हैं, क्या कहते हैं?
A. निश्चरता
B. अनुबंधन
C. अनुकूलन
D. संतुलीकरण
जीन पियाजे के अनुसार मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में बच्चे तर्कपूर्ण ढंग से सोच पाते हैं पर उन्हें _______ में कठिनाई आती है।
A. प्रतिकात्मक प्रतिनिधित्व
B. संरक्षण के कार्य
C. परिकल्पित निगमनात्मक तर्क
D. क्रमबद्धता के कार्य
कोहलबर्ग के अनुसार बच्चे किस अवस्था में नियमों को निश्चित और निरपेक्ष मानते हैं?
A. सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
B. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
C. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
D. अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
निम्न में से किसे सामाजिक रचनावादी सिद्धांतकार के रूप में भी जाना जाता है ?
A. बी.एफ. स्कीनर
B. लावरेंस कोहलबर्ग
C. जे.पी. गिलफोर्ड
D. लेव वायगोत्स्की
एक कक्षा में विद्यार्थी समूह में कार्य कर रहे तथा प्रत्यय को समझ रहे है। शिक्षिका यह देखती है कि एक समूह के सभी सदस्य आगे नहीं बढ़ पा रहे है। वह उन्हें इशारे व संकेत देकर उनकी सहायता करती है तथा पुनः उन्हें उनके प्रयासों पर छोड़ देती है। कक्षा में कौन सी अवधारणा का प्रयोग हो रहा है?
A. अनुबंधन
B. पाड़
C. निष्क्रिय अनुकरण
D. रटकर स्मरण
एक प्रगतिशील कक्षा की विशेषता है:
(i) शिक्षक की गतिशीलता
(ii) लचीला समूहीकरण
(iii) बच्चों की स्वायत्तता
(iv) बहुत सारी सामग्रियों का प्रावधान
A. (i) और (ii)
B. (i), (ii) और (iii)
C. (i), (ii) और (iv)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
________ की क्षमताओं में छवियों में हेरफेर करना, ग्राफिक कौशल और तर्क करना कुछ भी शामिल है, जिसमें दो से अधिक आयाम शामिल होंगे।
A. तार्किक गणितीय बुद्धि
B. शारीरिक गतिसंवेदी बुद्धि
C. अंत: व्यैक्तिक बुद्धि
D. स्थानिक बुद्धि
भाषा व विचार का विकास :
A. एक दूसरे से स्वतंत्र होता है।
B. सामाजिक सांस्कृतिक संदर्भ से स्वतंत्र होता है।
C. एक दूसरे से परस्पर जुड़ा है क्योंकि दोनों एक दूसरे को असंख्य रूप से प्रभावित करते हैं।
D. केवल आनुवंशिकता से प्रभावित होता है न कि पर्यावरणीय कारकों से ।
यह संभावित है कि एक बच्चीं जो अपने माता-पिता को गैर अनूरूपवादी जेंडर व्यवहार करते हुए देखती है :
A. जेंडर रूढ़िवादिता का पालन करेगी।
B. पारम्पारिक जेंडर भूमिकाओं पर सवाल उठाएगी।
C. जेंडर निरंतरता का पालन करेगी।
D. जेंडर पूर्वाग्रह से ग्रसित होगी।
अपनी कक्षा में विविधता के समायोजन के लिए एक शिक्षक को :
A. छात्रों की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।
B. समान निर्देश देने चाहिए और व्यक्तिगत मतभेदों की अवहेलना करनी चाहिए।
C. छात्रों के सामाजिक संदर्भ की पूरी तरह से अवहेलना करनी चाहिए।
D. बच्चों कों उनके माता-पिता के व्यवसाय के आधार पर नामीकरण करना चाहिए।
आकलन का उद्देश्य क्या होना चाहिए?
A. सीखने में वृद्धि
B. बच्चों का वर्गीकरण और नामीकरण
C. बच्चों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना
D. बच्चों में भय और तनाव पैदा करना
कथन (A) : बच्चों के सीखने और तरक्की के मुल्यांकन के लिए विविध तरीकों व प्रणालियों का प्रयोग करना चाहिए।
तर्क (R) : विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के विकास की समग्र जानकारी देने के लिए मुल्यांकन का एक तरीका काफी नहीं है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
समावेशी स्कूल की रचना में क्या शामिल है?
A. नामीकरण व दोषारोपण को अपनाना।
B. पूर्वाग्रह व पक्षपात पर सवाल उठाना।
C. वर्गीकरण व पृथक्कीकरण का पुष्टिकरण।
D. पाठ्यचर्या व शिक्षाशास्त्र को सख्त व मानकीकृत बनाना।
निम्न में से कौन सी हस्तक्षेप रणनीति सामाजिक तौर पर वंचित समूह से आने वाले बच्चों के समावेशन में मदद करेगी ?
A. सभी बच्चों की बात को धैर्यपूर्वक सूनना।
B. बच्चों का योग्यता के आधार पर स्पष्ट पृथक्कीकरण।
C. बच्चों की उपस्थिति पर सख्त निगरानी व अनुपस्थित बच्चों को कड़ी शारीरिक सज़ा।
D. स्कूल के वार्षिक दिवस व अन्य उत्सवों में केवल उच्च उपलब्धि वाले बच्चों की भागीदारी।
लेखन कार्य में शब्दों की चूक; धीमी नकल की गति व लिखने में अन्य चुनौतियाँ किसकी विशिष्ट पहचान हैं?
A. लेखन वैकल्य
B. गुणज वैकल्य
C. स्वलीन क्रम विकार
D. प्रतिभाशाली विद्यार्थी
आरव ब्लैकबोर्ड के बहुत नज़दीक बैठने पर ज़ोर देता हैं और पढ़ते समय किताब को अपनी आँखों के बहुत पास रखता हैं। ऐसी स्थिति में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. आरव को इस व्यवहार पर कड़ी सज़ा देनी चाहिए।
B. आरव की आँखों की जाँच के लिए पेशेवर विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।
C. बेकार अंक वाले रिपोर्ट कार्ड को उसके माता-पिता के पास भेज देना चाहिए।
D. आरव को दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए विशिष्ट स्कूल में भेज देना चाहिए।
मौलिकता, सोच में प्रवाह व लचीलापान किसकी प्रमुख विशिष्ट पहचान हैं?
A. स्वलीनता
B. सृजनात्मकता
C. भाषा वैकल्य
D. ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार
प्रभावशाली अधिगम के लिए शिक्षिकाओं को अपने विद्यार्थियों में किन कौशलों का विकास करना चाहिए?
(i) समालोचनात्मक सोच
(ii) सृजनात्मकता
(iii) समस्या समाधान
(iv) कैसे सीखते हैं यह सीखना
A. (i) और (iii)
B. (i), (ii) और (iii)
C. (ii) और (iii)
D. (i), (ii), (iii) और (iv)
कथन (A) : सहयोगात्मक अधिगम को सुसाधित करने के लिए शिक्षकों को विद्यार्थी में आपसी संवाद को प्रोत्साहित करना चाहिए।
तर्क (R) : अधिगम दूसरों की मदद लेकर सह निर्माण की प्रक्रिया है ।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
बच्चों के सीखने के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. बच्चे चक्रीय तरीके से सीखते हैं।
B. बच्चे रैखिक तरीके से सीखते हैं।
C. बच्चे अपनी गलतियों और त्रुटियों से सीखते हैं।
D. बच्चे तब सीखते हैं जब वे सक्रिय संबंध बनाने में सक्षम होते हैं।
एक रचनावादी कक्षाकक्ष में _______ सीखने का केन्द्र है।
A. अनुबंधन
B. रटकर स्मरण करना
C. अर्थ निर्माण
D. वेधन व अभ्यास
विद्यार्थियों को सक्षम करने के लिए कि वे अपने सीखने को विनियमित कर पाएँ, एक शिक्षिका को –
A. बच्चों को निष्क्रिय रूप से निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
B. सीखने की प्रक्रिया पर सख्त नियंत्रण रखना चाहिए।
C. बच्चों को स्वंय लक्ष्य तय करने व उसे पाने की रणनितियों पर काम करने से हतोत्साहित करना चाहिए।
D. बच्चों में अधिसंज्ञानात्मक क्षमताओं के विकास पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
छात्रों को प्रभावी समस्या-समाधान को सक्षम करने के लिए :
A. सुलझाए हुए उदाहरणों पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. सुलझाए हुए उदाहरण देकर उन्हें वही रणनीतियों को निष्क्रिय रूप से समान समस्याओं में स्थानांतरित करने के लिए कहा जाना चाहिए।
C. बोल कर सोचने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।
D. सुलझाए हुए उदाहरणों को देखने से हतोत्साहित करना चाहिए।
एक प्रभावी शैक्षिक रणनीति है :
A. सीखने की प्रक्रियाओं पर शिक्षक का पूर्ण नियंत्रण।
B. संकल्पनात्मक मानचित्र बनाना व नई जानकारी को पूर्व जानकारी से जोड़ना।
C. जानकारी को गैर-प्रासंगिक बनाना और उसे वियोजित टुकड़ों में याद करना।
D. अनर्थक वेधन व अध्यास।
कथन (A) : बच्चे अक्सर विभिन्न घटनाओं को समझाने के लिए सहज सिद्धान्त गढ़ते हैं।
तर्क (R) : बच्चे सक्रिय प्राणी हैं जो हमेशा अर्थ बनाने की प्रक्रिया में लगे रहते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
जब विद्यार्थी महसूस करते है कि सीखने की गतिविधियों पर उनका नियंत्रण है तब उनकी अभिप्रेरणा का स्तर _______ है और वे _______ विद्यार्थी बन जाते हैं।
A. बढ़ता; स्व नियमित
B. बढ़ता; निष्क्रिय
C. कम हो जाता; स्व नियमित
D. कम हो जाता; निष्क्रिय
निम्नलिखित में से कौन सी भावना सार्थक सीखने की प्रक्रिया में बाधा डालती है?
A. चिंता
B. उत्साह
C. खुशी
D. गर्व
निम्न में से कौन-सा गुण पूर्णांकों के लिए सत्य है?
A. व्यवकलन में क्रमविनिमेयता
B. विभाजन में साहचर्यता
C. व्यवकलन में संवृतता
D. विभाजन में संवृत्तता
8 – [(-2) × (-3) – {2 – (4 – 5)}] का मान कितना है?
A. -1
B. 3
C. 5
D. 11
संख्याओं \( 4/3, -3/2, -9/8, 7/4\) का अवरोही क्रम क्या है?
A. \(7/4, 4/3, -3/2, -9/8\)
B. \(-3/2, -9/8, 7/4, 4/3\)
C. \(7/4, -3/2, 4/3, -9/8\)
D. \(7/4, 4/3, -9/8, -3/2\)
यदि \({[(15)^a]^{bc}}{[(5)^{ab}]^c}=1\) है, जब a = 2 तथा c = 3 है, तो \({5^{a(b+c)}}{5^{a+2}}\) का मान कितना होगा?
A. \(1/5\)
B. 1
C. 25
D. 625
अंकों 8, 3, 0, 5, 1, 4 से बनी छः अंकों की सबसे छोटी विषम संख्या तथा चार अंकों की सबसे बड़ी सम संख्या का अन्तर कितना होगा, जब एक संख्या में अंक दोहराए नहीं जाने हैं?
A. 94945
B. 95791
C. 96079
D. 96481
यदि 8 व्यक्ति एक कार्य को 9 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो 12 व्यक्ति उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 5
B. 6
C. \(62/3\)
D. \(71/2\)
यदि \(3x-1/2x=8\) है, तो \( 9x^2+1/4x^2\) का मान कितना होगा?
A. 61
B. 64
C. 66
D. 67
यदि 0.5 × [-(0.6 – 0.2x)] = 0.3x – 0.2 है, तो (2x + 1) का मान कितना है?
A. -3
B. 0
C. 2
D. 9
निम्न में से कौन-सा व्यंजक (5x – 2) के बराबर है?
A. \( 3(4x+3)+4(2x-5)/4\)
B. \( 5(2-2x)-2(5x+1)/4\)
C. \( 6(5x-4)-5(2x-3)/4\)
D. \( 2(3x+1)+2(7x-5)/4\)
4000 रुपये पर 10% वार्षिक की ब्याज दर से \(21/2\) वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (₹ में ) कितना होगा, जब ब्याज वार्षिक संयोजित होता है?
A. 1050
B. 1082
C. 1260
D. 1340
यदि दो आसन्न कोणों का योग 180° है, तो ये कोण क्या कहलाते हैं?
A. संगत कोणों का युग्म
B. एकान्तर कोणों का युग्म
C. पूरक कोण
D. रैखिक युग्म
दो रेखाखण्ड AB तथा CD परस्पर बिन्दु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि ∠OAC = 40°, ∠OCA = 60°, ∠ODB = 50° तथा ∠OBD = x है, तो x का मान क्या होगा?
A. 50°
B. 60°
C. 70°
D. 80°
Δ ABC तथा Δ PQR में, ∠A = ∠P, AB = PR तथा AC = PQ है। QR = 3x – 5 तथा BC = x + 7 है, तो x का मान कितना होगा?
A. \(1/2\)
B. 1
C. 3
D. 6
Δ ABC में, BA = BC है। यदि AE तथा CF क्रमशः ∠A तथा ∠C के समद्विभाजक हैं, तो निम्न में से कौन-सा सत्य है?
A. Δ AFC ≅ Δ CAE
B. Δ AFC ≅ Δ AEC
C. Δ AFC ≅ Δ CEA
D. Δ AFC ≅ Δ ACE
यदि F, E और V क्रमशः एक षट्भुज आधार वाले प्रिज्म के क्रमशः फलकों, किनारों और शीर्षों की संख्याएँ हैं, तो निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. 4V + 2E – 3F = 36
B. 3F + 4V – 2E = 36
C. 4V + 2E – 3F = 38
D. 3F + 4V – 2E = 40
किसी समकोण त्रिभुज की दो भुजाएँ (कर्ण के अतिरिक्त) 16 सेमी और 30 सेमी हैं। तब, इस त्रिभुज के सबसे छोटे शीर्षलंब की लंबाई कितनी है?
A. 16 सेमी
B. \(161/3\) सेमी
C. \(141/3\) सेमी
D. \(142/17\) सेमी
एक बेलन के आधार की त्रिज्या और ऊँचाई में अनुपात 5 ∶ 2 है। यदिं इसकी त्रिज्या 35 सेमी है, तो इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना होगा? (π = 22/7 लीजिए)
A. 3080
B. 4312
C. 5390
D. 10780
किसी कम्पनी का तेल दो आकार के डिब्बों में उपलब्ध है – वर्गाकार आधार, जिसकी भुजा 16 सेमी तथा ऊँचाई 12 सेमी है और वृत्ताकार आधार, जिसकी त्रिज्या 10 सेमी तथा ऊँचाई 10 सेमी है। किस डिब्बे में अधिक तेल (सेमी3 में) है और कितना अधिक है? (π = 3.14 लीजिए)
A. वृत्ताकार आधार डिब्बा, 68
B. वृत्ताकार आधार डिब्बा, 92
C. वर्गाकार आधार डिब्बा, 58
D. वर्गाकार आधार डिब्बा, 86
आँकड़ों 8, 3, 6, 2, 7, 5, 3, 8, 3 के लिए (माध्य + माध्यक – बहुलक) का मान कितना होगा?
A. 2
B. 3
C. 7
D. 9
एक विद्यार्थी ने किसी परीक्षा में 5 विषयों में कुल 630 अंक प्राप्त किए। जब हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान के प्राप्तांकों को वृत्त-आलेख पर दिखाया जाता है, तो केंद्र पर क्रमशः 65°, 53°, 85°, 81° तथा 76° के कोण बनते हैं। उस विद्यार्थी ने गणित में हिंदी से कितने अंक अधिक प्राप्त किए हैं?
A. 20
B. 28
C. 35
D. 56
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005, के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय के गणित के शिक्षण का एक मुख्य उद्धेश्य है कि:
A. विद्यार्थियों कों समझने में सहायता करे कि गणित एक कठिन विषय है
B. विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना विकसित करना
C. विद्यार्थियों में अमूर्त विचारों के साथ काम करने के लिए गणितीय चिंतन विकसित करना
D. विद्यार्थियों को भविष्य में पेशेवर व्यवसायों के लिए तैयार करना
एक विशिष्ट दृष्टांत जो गणितीय सामान्यीकरण को असत्य दर्शाता है, वह है :
A. प्रमाण
B. अनुमान
C. उदाहरण द्वारा प्रमाणीकरण
D. प्रति-उदाहरण
गणित की एक शिक्षिका ने अपनी कक्षा में यह कथन दिया कि एक त्रिभुज में, कर्ण का वर्ग उसकी अन्य दो भुजाओं के वर्ग के जोड़ के बराबर है।
एक छात्र इस कथन से असहमत था। तत्पश्चात् शिक्षिका ने कक्षा में चर्चा की शुरूआत की है। उसका उद्धेश्य है:
A. कक्षा में शर्मिले विद्यार्थियों को बोलने के लिए प्रोत्साहित करना हैं।
B. व्याख्यान का शेष समय गुजारना/व्यतीत करना हैं।
C. विद्यार्थियों को यह आभास करने में सहायता करना कि गणित में असहमति हो सकती हैं।
D. यह देखना की कौन से विद्यार्थी कक्षा में सुनने और उत्तर देने में अधिक सतर्क हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों में स्थानीय मान की अवधारणा विकसित करने में सहायंक नहीं है?
A. गिनतारा
B. जियोजेब्रा
C. डाइन्स ब्लॉक्स
D. माचिस की तीलियों का बंडल बनाना
अभिषेक एक प्राथमिक विद्यालय के गणित शिक्षक है। वह बच्चें में गणितीय वैकल्पिक अवधारणाओं एवं भ्रांन्तियों को समझने के लिए गणित की विभिन्न पुस्तकें पढ़ता है। वह प्रत्येक कक्षा में विभिन्न विषयों के अध्यापन के लिए विभिन्न युक्तियों पर ध्यान केंद्रित करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा अभिषेक के लिए सबसे कम उपयुक्त है?
A. वह आगामी विद्यालय निरीक्षण की तैयारी कर रहा है।
B. वह शिक्षा-शास्त्रीय विषयवस्तु सम्बंधित ज्ञान के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
C. वह विषय-ज्ञान के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
D. वह पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों को हल करने हेतु नई विधियों को सीखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
कक्षा VII की गणित की शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों से कहा कि वे आज कक्षा में एक जादू करेंगें। शिक्षिका ने एक छात्र को किन्हीं 2 अंकीय संख्याओं का चयन करने एवं उन्हें पलट कर एक नई संख्या प्राप्त करने के लिए कहा। तत्पश्चात् उन्होंने उन दो संख्याओं को जोड़ने एवं उनके योग को 11 से भाग करने के लिए कहा। तत्पश्चात् उसने पूछा आपको क्या प्राप्त हुआ?
इस क्रियाकलाप को करने का सबसे उपयुक्त उद्धेश्य है:
A. कक्षा में फुर्सत का कुछ समय प्रदान करना
B. व्याख्यान को आनंददायी बनाना
C. कक्षा में विद्यार्थियों को व्यस्त रखना जब तक शिक्षिका अपने किसी काम में व्यस्त है।
D. विद्यार्थियों को संख्याओं के विभिन्न गुणधर्मों एवं उनके प्रतिमानों का अन्वेषण करने देना
‘आँकड़ों का विश्लेषण’ पढ़ाते हुए कक्षायी प्रणाली के रूप में बच्चों की समझ विकसित करने की सबसे उपयुक्त युक्ति क्या होगी?
A. भूमिका निर्वहन
B. परीक्षण
C. प्रश्नोत्तरी
D. सर्वेक्षण
गणितीय अवंधारणाओं की गलत समझ सें भ्रान्तियाँ उत्पन्न होती हैं। एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों की भ्रान्तियों को किस प्रकार दूर कर सकती है?
A. हस्तक्षेप ना करके क्योंकि बच्चे अंततः सीख ही जाएंगें
B. सहीं क्रियाविधियों को दर्शा कर, तत्पश्चात् उसकी पुनरावृत्ति करके
C. उनके कार्य का अवलोकन करके और उनकी समझ को जानने के लिए उनसे बात करके
D. अभ्यास के लिए कई उत्तम पुस्तकों का सुझाव देकर
गणित में रचनात्मक आकलन नहीं किया जा सकता हैं:
A. विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों के विश्लेषण द्वारा
B. विद्यार्थियों द्वारा किए गए कक्षाकार्य और गृहकार्य द्वारा
C. परियोजनाओं एवं पोर्टफोलियो द्वारा
D. सत्रांत परीक्षाओं द्वारा
इकाया एक प्रारंभिक विद्यालय की गणित की अध्यापिका है। उसकी गणित की कक्षा में वर्षभर लड़कियों की उपलब्धियाँ लड़कों की उपलब्धियों से बेहतर रहीं। इकाया को :
A. गणित की अपनी कक्षा में अपने अभ्यासों और विद्यार्थियों की भागीदारी पर चिंतन करना चाहिए।
B. अपनी कक्षा के दोनों समूहों की उपलब्धियों से संतुष्ट होना चाहिए।
C. परवाह नहीं करनी चाहिए क्योंकि गणित में लड़कों से लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन उनका प्राकृतिक/ नैसर्गिक गुण हैं।
D. अपनी कक्षा के लड़कों को अधिक प्रश्नों का अभ्यास करवाना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(A) किसी पिंड की दूरी शून्य हो सकती है, परंतु विस्थापन शून्य नहीं हो सकता है।
(B) किसी पिंड की गति शून्य हो सकती है लेकिन वेग शून्य नहीं हो सकता है।
(C) किसी पिंड का वेग शून्य हो सकता है लेकिन त्वरण शून्य नहीं हो सकता है।
(D) किसी पिंड का विस्थापन शून्य हो सकता है लेकिन वेग शून्य नहीं हो सकता है।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (C) और (D)
D. (D) और (A)
जल का कोई नमूना सामान्य तापमान 102°C और सामान्य दाब पर उबलता है। आप उसके हिमांक के संदर्भ में क्या कह सकते हो?
A. वह 0°C से नीचे बर्फ बनेगा/ जमेगा
B. वह बर्फ नहीं बनेगा/वह नहीं जमेगा
C. वह 0°C से ऊपर बर्फ बनेगा/ जमेगा
D. वह 0°C पर बर्फ बनेगा/ जमेगा
निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़िए और उस विकल्प को चुनिए जो दिए गए क्रम में सही प्रकार से रिक्त स्थानों की पूर्ति करता है।
_______ (i) एक मोटी भित्ति की थैली है। इसका आकार चपटा ‘J’ जैसा है और यह आहार नाल का सबसे चौड़ा भाग है। यह _______ (ii) से एक सिरे पर भोजन प्राप्त करता है और दूसरे सिरे पर _______ (iii) में खुलता है। यह _______ (iv) स्रावित करता है जो कई जीवाणुओं को मार देते हैं।
A. यकृत, छोटी आंत, बड़ी आंत, पित्त
B. आमाशय, ग्रसिका नली, छोटी आंत, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
C. अग्न्याशय, आमाशय, छोटी आंत, अग्न्याशयी रस
D. यकृत, ग्रसिका नली, बड़ी आंत, पित्त
एक महिला 20 km/h की चाल से साइकिल पर अपने घर से 5 km दूर स्थित अपने बैंक तक जाती है। वह 30 km/h की चाल से वापस आती है। इस पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल क्या है?
A. 24 km/h
B. 25 km/h
C. 26 km/h
D. 28 km/h
विभिन्न कृषि प्रक्रमों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. फसल कटाई से पूर्व निष्पावन (विनोइंग) किया जाता है।
B. जुताई से पूर्व बुवाई की जाती है।
C. थ्रेशिंग के बाद जुताई की जाती है।
D. फसल कटाई के बाद थ्रेशिंग की जाती हैं।
निम्नलिखित मौसम चार्ट किसी भारतीय शहर का मौसम दर्शाता है। इन आँकड़ों से किस स्थान का उल्लेख मिलता है?
| जनवरी | फरवरी | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | |
| अधिकतम तापमान | 23.7°C | 27.1°C | 32.9°C | 38.2°C | 40.3°C | 38.6°C | 34.4°C |
| न्यूनतम तापमान | 9.6°C | 12.4°C | 17.6°C | 23°C | 27°C | 28°C | 26.5°C |
| अवक्षेपण/वर्षा/(mm) | 3 | 5 | 2 | 3 | 5 | 27 | 122 |
A. चेन्नई
B. जोधपुर
C. कोच्चि
D. शिमला
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया कर के धात्विक लवण एवं हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती हैं।
B. सामान्यतः, धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।
C. धात्विक ऑक्साइड प्रकृति में अम्लीय होते हैं।
D. कुछ धातुएँ जल से अभिक्रिया कर धातु हाइड्राक्साइड और हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती हैं।
निम्नलिखित वाक्य को पढ़िए और शब्दों के उस समूह का चयन कीजिए, जो दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों की सही पूर्ति करता है।
मेंढकों में _______ (i) प्रक्रिया _______ (ii) हार्मोन द्वारा नियंत्रित होती है जिसके उत्पादन के लिए जल में _______ (iii) की उपस्थिति आवश्यक है।
A. (i) निषेचन (ii) एड्रिनलिन (iii) ऑक्सीजन
B. (i) निषेचन (ii) इंसुलिन (iii) क्लोरीन
C. (i) कायांतरण (ii) थाइरॉक्सिन (iii) आयोडीन
D. (i) कायांतरण (ii) एड्रिनलिन (iii) नाइट्रोजन
निम्नलिखित में से पदार्थों का कौन-सा एक समुच्चय क्षारकीय प्रकृति का हैं?
A. टूथपेस्ट, शैंपू, बेकिंग सोडा, सिरका
B. खिड़की साफ़ करने के मार्जक, दही, मिल्क ऑफ मैग्नीशिया, नींबू का रस
C. कैलेमाइन लोशन, शैंपू, टूथपेस्ट, खिड़की साफ़ करने के मार्जक
D. मिल्क ऑफ गैग्नीशिया, एल्कोहल, नींबू का रस, बुझा हुआ चूना
नीचे दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): गलन पर सभी ठोसों के आयतन में वृद्धि हो जाती है।
कारण (R): गलन पर ठोस के परमाणुओं का आकार बढ़ जाता है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
स्तंभ-I में दिए गए मिश्रण को स्तंभ-II में दिए गए उस प्रक्रम से सुमेलित कीजिए, जिसका उपयोग मिश्रण को पृथक करने के लिए किया जा सकता है।
|
स्तंभ I |
स्तंभ II |
||
|
(A) |
नैफथेलिन की पाउडर बॉल और नमक |
(I) |
क्रिस्टलीकरण |
|
(B) |
शर्करा और जल |
(II) |
वाष्पन |
|
(C) |
वनस्पति तेल और जल |
(III) |
ऊर्ध्वपातन |
|
(D) |
नमक और जल |
(IV) |
पृथक्करण कीप में डालना |
A. (A) – (iv), (B) – (iii), (C) – (ii), (D) – (i)
B. (A) – (iii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (ii)
C. (A) – (ii), (B) – (i), (C) – (iv), (D) – (iii)
D. (A) – (ii), (B) – (iii), (C) – (iv), (D) – (i)
विभिन्न तरलों में दी गई वस्तु के भार के विषय में निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिए:
| वायु में वस्तु का भार 150 N | द्रव A में वस्तु का भार 100 N | द्रव B में वस्तु का भार 95 N |
उपरोक्त जानकारी पर आधारित, निम्नलिखित में से सही कथन / कथनों की पहचान कीजिए:
(A) द्रव (B) का घनत्व > द्रव (A) का घनत्व
(B) द्रव (B) में वस्तु पर कार्यरत उत्प्लावन बल > द्रव (A) में वस्तु पर कार्यरत उत्प्लावन बल
(C) जो वस्तु द्रव (A) में तैरती है, वह द्रव (B) में भी निश्चित रूप से तैरेगी।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A), (B) और (C)
D. कोई नहीं
निम्नलिखित में से सही कथन की पहचान कीजिए:
A. एक उत्तल दर्पण सर्वदा वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।
B. एक अवतल दर्पण सर्वदा आभासी प्रतिबिंब बनाता है।
C. एक अवतल लेंस सर्वदा वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।
D. एक उत्तल लेंस वास्तविक के साथ साथ आभासी प्रतिबिंब भी बना सकता है।
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): शक्कर का विलयन विद्युत का सुचालक होता है।
कारण (R): शक्कर जल के आयनों में वियोजित नहीं होती है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
चुंबकीय बल रेखाओं के गुणों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. चुंबकीय बल रेखाएँ एक दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करती है।
B. प्रत्येक रेखा एक बंद और सतत वक्र है।
C. चुंबक के बाहर क्षेत्र रेखाओं की दिशा दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर होती है।
D. ये ध्रवों के निकट संकुलित हैं, जहाँ पर चुंबकीय क्षेत्र प्रबल है।
विद्यालय के एक बच्चे ने कमज़ोरी और मसूढ़ों से रक्त बहने की शिकायत की। निम्नलिखित में से किस के सेवन में वृद्धि बच्चे के लिए सहायक होगी?
A. चावल
B. आँवला
C. दूध
D. गुड़
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दो जीवों के बीच सहजीवी संबंध का सही वर्णन करता है?
A. जीवित जीवों की प्रजाति मृत और सड़े गले जीवों से भोजन प्राप्त करती है और जीवित रहती है।
B. जीवों की एक प्रजाति दूसरी प्रजाति की कीमत पर लाभ पाती है।
C. जीवों की दो प्रजाति एक दूसरे से लाभान्वित होती है।
D. जीवों की परस्पर विरक्त तीन प्रजाति एक ही आवास साझा करती हैं।
निम्नलिखित में से किसका उपयोग खाद्य परिरक्षक के रूप में नहीं होता है?
A. सोडियम बेन्जोएट
B. सोडियम मेटाबाइसल्फाइट
C. सोडियम क्लोराइड
D. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
निम्नलिखित में से कौन-सा एककोशिकीय जीव नहीं है?
A. अमीबा
B. फफूंदी
C. युग्लीना
D. पैरामीशियम
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनिए:
अभिकथन (A): किसी सीटी की ध्वनि किसी ढोलक की ताल से अधिक तीक्ष्ण होती है।
कारण (R): सीटी द्वारा उत्पन्न ध्वनि कंपनों का आयाम ढोलक द्वारा उत्पन्न कंपनों से उच्च है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
D. (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
विज्ञान की प्रकृति के विषय में हमारी समकालीन समझ से निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सहमति नहीं रखता है?
A. विज्ञान स्थायी है किन्तु परिवर्तनशील है।
B. वैज्ञानिक ज्ञान को उत्पन्न करने में प्रेक्षण एवं प्रायोगिक प्रमाण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
C. वैज्ञानिक विचार सामाजिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अप्रभावित हैं।
D. विज्ञान कां कार्य करने का कोई एकल मार्ग नहीं होता।
एक खुली – पुस्तक परीक्षा के लिए आप किस प्रकार के प्रश्नों का परामर्श देंगें?
A. महत्वपूर्ण नियमों एवं सिद्धान्तों के कथन
B. सार्थक परिघटनाओं की परिभाषाएँ
C. अपरिचित स्थितियों में मानक सूत्रों का अनुप्रयोग
D. सार्थक संबंधों का व्युत्पन्न
निम्नलिखित कथनों में से अवलोकनों को पहचानिए:
A. सभी स्पीशीज़, वह संख्या जो जीवित रह कर वयस्क बन सकती है, उससे कहीं बड़ी संख्या में संतति उत्पन्न करती हैं।
B. किसी स्पीशीज़ का, जितना पर्यावरण संभाल सके, उससे अधिक जीवों का उत्पन्न होना, उनमें अस्तित्व की लड़ाई उत्पन्न कर सकता है।
C. किसी स्पशीज़ के जीवों में अस्तित्व का संघर्ष आंशिक रूप से उनकी आनुवंशिक संघटना पर निर्भर करता है।
D. जीवों के बचे रहने और जनन करने की असमान योग्यता समष्टि में अनुकूल गुणधर्मों की ओर एक क्रमिक परिवर्तन करती है।
विज्ञान पाठ्यचर्या में ‘पर्यावरणीय वैधता’ के अर्थ को निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उत्तम प्रकार से समझा रहा है?
A. वैज्ञानिक संप्रत्ययों को शिक्षार्थियों के स्थानिक और सार्वत्रिक पर्यावरण से जोड़ना आवश्यक है।
B. केवल पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए विज्ञान का शिक्षण होना चाहिए।
C. विज्ञान पाठ्यचर्या की वैधता का आकलन, पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र से विशेषज्ञों द्वारा किया जाना चाहिए।
D. विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में पर्यावरण शिक्षा पर समर्पित पाठ होने चाहिए।
एक शिक्षक ने अपने विद्यार्थियों को उनके अपने घरों का जल अंकेक्षण (ऑडिट) करने के लिए उन्हें विभिन्न क्रियाकलापों में प्रतिदिन जल की मात्रा को ज्ञात करने के लिए कहा। तत्पश्चात् उसने उन्हें उनके परिणामों को सर्वाधिक उपयुक्त चित्रित रूप में चित्रण करने के लिए कहां। इस कार्य द्वारा किन प्रक्रिया कौशलों का आकलन किया जा रहीं है?
A. अनुमान लगाना
B. संप्रेषण करना
C. परिकल्पना करना
D. प्रश्न पूछना
एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों से पौधों की वृद्धि पर प्रकाश के रंग के प्रभाव की जाँच करवाना चाहती थी। उसने अपने विद्यार्थियों का विभिन्न स्थितियों में जाँच के कारक को परिवर्तित करते हुए और अन्य कारकों को स्थिर रखते हुए एक प्रयोग व्यवस्था करने के लिए मार्गदर्शन किया। इस उद्देश्य के लिए व्यवस्था किए गए उनके प्रयोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. पौधे की वृद्धि एक निर्भर परिवर्ती होगी।
B. प्रकाश का रंग एक निर्भर परिवर्ती होगा।
C. पौधे का प्रकार एक निर्भर परिवर्ती होगा।
D. प्रकाश का रंग एक नियंत्रित परिवर्ती होगा।
कक्षा VI के विद्यार्थियों को भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के संप्रत्यय को प्रस्तावित करते हुए निम्नलिखित में से क्या एक सर्वाधिक उपयुक्त योजना है?
A. एक भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के बीच विभेदन / अंतर व्यक्त कीजिए।
B. विद्यार्थियों के दैनिक अवलोकन और ‘परिवर्तन’ के अनुभवों पर चर्चा आरंभ करें।
C. रासायनिक प्रतिक्रियाओं की अवधारणा का परिचय दें।
D. उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तनों का अर्थ समझाइये।
शिक्षार्थियों की वैचारिक समझ को इंगित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योग्यता केवल ‘पुनः स्मरण’ के संकेत से परे है?
A. ओम का नियम व्यक्त कीजिए।
B. धारा के मात्रक का पुनः स्मरण कीजिए।
C. वोल्टता (वोल्टेज) में परिवर्तन करने से धारा में हुए परिवर्तन का अनुमान लगाइये।
D. परिपथ के विभिन्न अवयवों के संकेतक पहचानिए।
निम्नलिखित में से कौन-सा संप्रत्ययी क्रम ‘मूर्त से अमूर्त’ की ओर के नियम का उल्लंघन करता है?
A. परमाणु की संरचना प्रस्तावित करने से पूर्व विभिन्न प्रकार के पदार्थों का प्रेक्षण किया जाता है।
B. रासायनिक अभिक्रियाओं को प्रस्तावित करने से पूर्व रासायनिक परिवर्तनों का अवलोकन किया जाता है।
C. विभिन्न पोषकों के अध्यापन से पूर्व विभिन्न प्रकार के भोज्य पदार्थों पर चर्चा होती है।
D. ‘विद्युत’ प्रस्तावित करने से पूर्व विद्युत आवेश का संप्रत्यय प्रस्तुत किया जाता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रायः वैज्ञानिक साक्षरता का एक घटक नहीं माना जाता?
A. सामाजिक वैज्ञानिक विषयों पर संसूचित विकल्प देना
B. वैज्ञानिक रुचि के विषयों पर मीडिया रिपोर्टों का बोध
C. कारक प्रभाव संबंधों को पहचानने की योग्यता
D. शिक्षा के एक उन्नत स्तर पर विज्ञान को एक विषय के रूप में आगे बढ़ाने की क्षमता