CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part85

शारीरिक विकास के संदर्भ में, बच्चे ________ पहले प्राप्त करते है फिर ______ के कौशल सीखते हैं।
A. स्थूल गतिक कौशल; सूक्ष्म मांसपेशियों का उपयोग 
B. सूक्ष्म गतिक कौशल; स्थूल मांसपेशियों का उपयोग 
C. भाषा विश्लेषणात्मक तर्क
D. विश्लेषणात्मक तर्क; भाषा

बाल विकास के समकालीन सिद्धान्त बच्चों के बारे में क्या समझ रखते हैं ?  
A. बच्चे ‘कोरी पट्टी हैं’ जिन्हें वातावरण के अनुकूल पूरी तरह से ढाला जा सकता हैं।  
B. बच्चें सक्रिय उद्देश्यपूर्ण प्राणी हैं जिनकी अपने स्वयं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। 
C. बच्चों के विकास की व्यवस्थित योजना जन्मजात होती है जिसे बदला नहीं जा सकता। 
D. बच्चों के विकास की दिशा आनुवांशिक रूप से क्रमोदेशितत होती है जिसे बदलने के लिए वह कुछ भी नहीं कर सकते। 

विकास के सन्दर्भ में कौन सा कथन सही है?
A. विकास केवल पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर करता है।
B. विकास केवल आनुवांशिक कारकों पर निर्भर करता है।
C. विकास कम समय के लिए होने वाला अस्थायी परिवर्तन है।
D. विकास समग्र एवं व्यवस्थित रूप से निरंतर होता रहता है।

प्रतीकों के निर्माण एवं उपयोग करने की क्षमता ______ की एक प्रमुख उपलब्धि है। 
A. संवेंदी पेशीय अवस्था 
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था 
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था 

पियाजे के सिद्धांत के अनुसार, कौन सी प्रक्रिया है जो एक शिशु की क्रिया का वर्णन करती हैं जिसमें वह गोलाकार वस्तुओं की जगह वर्गाकार वस्तुओं तक पहुँचने के लिए अपने हाथ के पकड़ने के तरीके को बदलती है? 
A. समायोजन
B. अनुबंधन
C. अंतर-विषयकता
D. स्कीमा

लारेंस कोहलबर्ग के अनुसार, किस स्तर पर व्यक्तिगत आवश्यकताओं की संतुष्टि नैतिक चयन को निर्धारित करती है?
A. यांत्रिक सापेक्षिक अभिमुखता
B. दंड तथा आज्ञा पालन अभिमुखता
C.  सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अभिमुखता
D. अच्छा लड़का – अच्छी लड़की अभिमुखता

लेव वायगोत्सकी ने प्रतिपादित किया कि बच्चों के अधिगम को सुसाधित करने के लिए उन्हें :
A. नकारात्मक प्रतिपुष्टि देनी चाहिए। 
B. पुरस्कार देने चाहिए। 
C. पाड़ प्रदान करनी चाहिए। 
D. सकारात्मक पुनर्बलन देना चाहिए। 

लेव वायगोत्स्की नें प्रस्तावित किया कि चिंतन : 
A. बच्चों और किसी अन्य व्यक्ति के बीच सहभागी-गतिविधियों के दौरान सह-निर्मित किया जाता है।
B. का बच्चों के संदर्भ से कोई सरोकार नहीं है। 
C. तब होता है जब उत्तेजना और प्रतिक्रियाएँ एक साथ जुड़ जाती हैं।
D. का भाषा के विकास से कोई संबंध नहीं है।  

_______ कक्षाकक्ष में बच्चे अधिगम की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हैं और वे अपनी गति, आवश्यकताओं और क्षमताओं के अनुसार अधिगम करते है। 
A. प्रगतिशील 
B. शिक्षक-केन्द्रित
C. व्यवहारवादी
D. पाठ्यपुस्तक-केन्द्रित

बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति में :
A. सामान्य क्षमताओं का एक समूह होता है।
B. एक निश्चित IQ (बुद्धि लब्धि) होती है जो जन्म के समय निर्धारित हो जाती है।
C. अलग-अलग मात्रा में विभिन्न संज्ञानात्मक क्षमताएं होती हैं।
D. पाँच प्रकार के संज्ञानात्मक कौशल होते हैं।

बालक एवं बालिकाओं की ‘निजी वाक्’ संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रखती है क्योंकि यह स्व चिन्तन को निर्देषित एवं नियंत्रित करती है। इस प्रत्यय के समर्थक हैं:
A. नोम चौम्स्की
B. जीन पियाजे
C. जिरोम ब्रूनर
D. लेव वायगोत्स्की

बच्चों में जेंडर-रूढ़िवादिता और जेंडर-भूमिका अनुरूपता को कम करने के लिए निम्न में से कौन सी प्रभावी युक्ति है? 
A. जेंडर-पृथक बैठने की व्यवस्था करना 
B. जेंडर विशिष्ट भूमिकाओं पर ध्यान देना 
C. जेंडर-पृथक खेल समूह बनाना 
D. जेंडर संबंधित पूर्वाग्रहों पर चर्चा करना 

सीखने-सीखाने को हर बच्चे के लिए उपयुक्त व प्रभावशाली बनाने के लिए एक शिक्षिका को : 
A. बच्चों को संलग्न करने के लिए विविध गतिविधियाँ करनी चाहिए। 
B. व्यक्तिगत भिन्नताओं को नजरअंदाज व उपेक्षा करना चाहिए। 
C. मूल्यांकन के तरीकों में बेहद अनम्य होना चाहिए। 
D. एकसमसान व मानकीकृत पाठ्यचर्या का पालन करना चाहिए। 

कथन (A): एक सामाजिक- रचनात्मक कक्षा में स्मरण पर आधारित लिखित परीक्षाएँ मूल्यांकन का एकमात्र तरीका होना चाहिए।

तर्क (R): बच्चे रटकर स्मरण करने द्वारा सबसे प्रभावी ढंग से सीखते हैं।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

कथन (A) : समावेशी शिक्षण ऐसे शैक्षिक तंत्र को संबोधिक करता है जिसमें बच्चों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक संवेगात्मक भाषाई व अन्य विशिष्टताओं को न देखते हुए, सभी बच्चों का समायोजन किया जाए।

तर्क (R) : समावेशन एक व्यापक दर्शन है जो केवल दिव्यांग बच्चों तक सीमित नहीं है।

सत्य विकल्प चुनें ।

A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।

प्राथमिक माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षिकाओं को विविधता को किस तरह देखना चाहिए?
A. सीखने में अवरोधक के रूप में
B. विविधता को नज़रअंदाज करने में
C. विविधता को कम करने के लिए मानकीकृत पाठ्यचर्या को प्रोत्साहित करने में
D. एक गुण के रूप में देखना चाहिए जिससे बहुरूपता को बढ़ावा मिले

कार्तिक जो पाँचवीं कक्षा में पढ़ता है उसे अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ मौखिक और गैर-मौखिक सामाजिक संवाद करने में निरंतर मुश्किल होती है। यह लक्षण हो सकते हैं:
A. लेखन वैकल्य 
B. गुणज वैक्ल्य 
C. स्वालीनता
D. पठनवैकल्य

निम्न में से कौन से शिक्षाशास्त्रीय प्रावधान एक दृष्टिबाधित विद्यार्थी की जरूरतों के अनुसार उपयुक्त समायोजन हैं?

(i) कक्षा में गैर जरूरी बाधाओं को हटाना।

(ii) विभिन्न प्रकार का दृश्यिक प्रस्तुतिकरण देना।

(iii) बहुत से विज्ञप्ति पत्रक देना जिसमें संकल्पनात्मक चित्रण हो।

(iv) कक्षाई अधिगम को परिशिष्ट करने के लिए अभिलिखित सामग्री देना।

A. (ii), (iv) 
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv)

रचनात्मकता की एक पहचान विशेषता है : 
A. अपसारी सोच-कई अलग-अलग विचारों या उत्तरों को प्रस्तावित करने की क्षमता  
B. अभिसारी सोच-एक उत्तर पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता 
C. निष्क्रिय नकल की क्षमता 
D. लंबे गद्यांशों कों रटने का कौशल 

यदि शिक्षिका विद्यार्थियों की रचनात्मकता का आकलन करना चाहती है, तो उसे कौन-सा कार्य नहीं करना चाहिए? 
A. परिणाम से अधिक प्रक्रिया पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। 
B. विद्यार्थियों को आपस में तुलना करना चाहिए। 
C. विद्यार्थियों की उनकी पूर्व निष्पादन से तुलना करनी चाहिए। 
D. स्व आकलन के अवसर प्रदान करने चाहिए। 

अधिगम ____________
A. एक निष्क्रिय प्रक्रिया हैं। 
B. व्यक्तिगत कारकों से प्रभावित होता है। 
C. सामाजिक-सास्कृतिक संदर्भ से स्वतंत्र होता है। 
D. केवल जानकारी के प्रत्याहार और पुनरूपण की प्रक्रिया है।

निम्न में से किस प्रकार की मान्यता रखने वाले विद्यार्थी कक्षा में अधिगम की ओर उन्मुख होंगे व बेहतर प्रदर्शन करेंगे?
A. अपनी जन्मजात योग्यताओं को बिल्कुल भी बदला नहीं जा सकता है। 
B. मेहनत से खुद के अधिगम व प्रदर्शन में बदलाव लाया जा सकता है। 
C. अच्छे अंक प्राप्त करना किस्मत का खेल है। 
D. जो एक बार सफल नहीं हुआ वो कभी सफल नहीं होगा। 

शिक्षकों को अपनी कक्षा में महारत उन्मुख विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए क्या करना चाहिए? 
A. उच्च अंक प्राप्त करने पर अधिक ज़ोर देना। 
B. विद्यार्थियों को सभी प्रतियोगिताएँ जीतने के लिए प्रोत्साहित करना। 
C. सीखने की प्रक्रिया में आनंद व खुशी की अनुभूति महसूस करवाना। 
D. असफलता से बचने के लिए उनमें डर व तनाव पैदा करना।  

निम्न में से कौन सी प्रणाली विद्यार्थियों के अर्थपूर्ण तरीके से सीखने में मदद करेंगी?
A. ज्ञान को विद्यार्थियों के निज़ी जीवन से जोड़ना। 
B. केवल विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शिक्षण करना। 
C. बारम्बार वेधन व अभ्यास पर बल देना। 
D. बहुत सी जानकारी को एक ही समय पर याद रखने का प्रयास करना। 

एक सामाजिक रचनावादी कक्षा में अधिगम किसको प्रोत्साहित करके किया जाता है?

(i) अधिसंज्ञानात्मक कौशल

(ii) स्व-नियमता

(iii) विवेचनात्मक सोच

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part90

(iv) समस्या समाधान

(v) अर्थहीन वेधन व दोहराव

A. (iii), (iv) 
B. (ii), (iii), (iv)
C. (i), (ii), (iii), (iv)
D. (i), (ii), (iii), (iv), (v)

विद्यार्थियों में संप्रत्ययों की वैकल्पिक अवधारणाएँ ___ 
A. विद्यार्थियों द्वारा रचित ‘सहज़ सिद्धान्तों’ को दर्शाती हैं। 
B. सज़ा द्वारा हत्तोत्साहित की जानी चाहिए। 
C. अधिगम की प्रक्रिया में अर्थहीन हैं। 
D. शिक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा नज़रअंदाज़ कर देनी चाहिए। 

बच्चे कैसे सीखते है?

(i) प्रयोग व अन्वेषण द्वारा

(ii) सुनकर व बोलकर

(iii) चर्चा व मनन करके

(iv) चीजें बनाकर व करके

A. (i), (ii), (iii), (iv)
B. (i), (ii), (iii)
C. (i), (iii), (iv)
D. (ii), (iii), (iv)

एक माध्यमिक कक्षाकक्ष में विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा अभिप्रेरित करने वालें अर्थपूर्ण शैक्षिक कार्य वह होते हैं जो :
A. बिल्कुल चुनौतीपूर्ण नहीं होते हैं। 
B. मध्यम चुनौतियाँ प्रस्तुत करते हैं। 
C. बेहद चुनौती पूर्ण होते हैं। 
D. पुनरावर्ती व ऊबाऊ होते हैं। 

अधिगम को अर्थपूर्ण बनाने के लिए उसे ______ से जोड़ा जाना चाहिंएं। 
A. अनुशासन व तनाव 
B. डर व सज़ा 
C. आनंद व संतुष्टि 
D. उपलब्धि व प्रतिस्पर्धा 

कथन (A): एक शिक्षिका बहुत से परियोजना कार्य देती है व बच्चों को सहयोगात्मक रूप से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

तर्क (R) : बच्चे अपने सहकक्षियों से चर्चा करके बहुत कुछ सीखते हैं।

सही विकल्प चुनिए। 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

_______ शूरवीरों एवं वीरांगनाओं के बारे में भव्य एवं लंबी रचनाएँ हैं तथा इनमें देवताओं से संबंधित कहानियाँ (कथाएँ) भी सम्मिलित हैं। 
A. ऐतिहासिक लेख 
B. महाकाव्य
C. वृत्तांत (आख्यान)
D. संदर्भिकाएँ

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन (I) : बौद्ध धर्म की एक नई धारा का विकास राजा कनिष्क के (शासन) के समय में हुआ।

कथन II : बौद्ध धर्म की नई धारा महायान की दो मुख्य विशेषताएँ थीं; बुद्ध की उपस्थिति सिर्फ कुछ संकेतों एवं बोधिसत्त्व में आस्था के माध्यम से दर्शाई जाती थी।

A. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं एवं कथन (II), कथन (I) से संबंधित है।
B. कथन (I) गलत है, परन्तु कथन (II) सही है।
C. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं परन्तु कथन (II), कथन (I) से संबंधित नहीं है ।
D. कथन (I) सही है परन्तु कथन (II) गलत है।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 

कथन (I) : रेशम मार्ग (सिल्क रूट) पर नियंत्रण रखने वाले शासकों में सबसे प्रसिद्ध कुषाण थे।

कथन ( II) : कुषाणों ने मध्य एशिया तथा पश्चिमोत्तर भारत पर शासन किया एवं वे सबसे पहले सोने के सिक्के जारी करने वाले शासक थे जिनका उपयोग व्यापारियों ने किया।

A. (I) और (II) दोनों सत्य हैं लेकिन (II), (I) की सही व्याख्या नहीं है।
B. (I) सत्य है लेकिन (II) गलत है।
C. (I) और (II) दोनों सत्य हैं और (II), (I) की सही व्याख्या है।
D. (I) गलत है लेकिन (II) सत्य है।

निम्नलिखित कथनों को राजाओं के आधार पर विचार कीजिए। 

कथन (I) : प्रत्येक राजवंश के राजा शासक होने के अपने नैतिक अधिकार पर बल देना चाहते थे।

कथन II : ईश्वर के साथ अपने घनिष्ठ संबंध की उद्घोषणा करने के लिए राजाओं ने उपासना के स्थानों का निर्माण किया ।

A. कथन (I) सत्य है लेकिन (II) गलत है। 
B. दोनों कथन (I) और (II) सत्य हैं और (I), (II) की व्याख्या है।
C. कथन (I) गलत है लेकिन (II) सत्य है।
D. दोनों कथन (I) और (I) सत्य हैं लेकिन (I), (II) की व्याख्या नहीं है।

जगहों और/अथवा समुदायों का उनके शिल्प-कला के साथ सुमेल कीजिए: 

(A)

बीदर

(I)

लोह-संबधित कार्य/लौहार

(B)

सूरत

(II)

बुनाई

(C)

पांचाल

(III)

सुनहरे गोटा-किनारियों (ज़री) वाले वस्त्र

(D)

सालियार

(IV)

ताँबे तथा चाँदी में जड़ाई का काम

A. A – IV, B – I, C – III, D – II
B. A – IV, B – II, C – I, D – III
C. A – I, B – II, C – IV, D – III
D. A – IV, B – III, C – I, D – II

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 

कथन – I : अशोक ने अपने शिलालेखों में यह सुझाव दिया कि कर्मकांड किसी काम के नहीं हैं।

कथन – II : मौर्य साम्राज्य में लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते थे और इसके कारण कभी-कभी संघर्ष और पशु बलि होती थी।

A. (I) गलत है एवं (II) सत्य हैं ।
B. (II) गलत है एवं (I) सत्य है।
C. (I) और (II) दोनों सत्य हैं परन्तु (II) (I) के लिए कारण नहीं है।
D. (I) और (II) दोनों सत्य हैं तथा कथन (II), कथन (I) का कारण है।

उत्तर भारत के गांवों में इस शब्द की संगत भूमिका का मिलान करें।

(ए)

ग्राम भोजक

(मैं)

दूसरों के खेतों पर काम करें

(बी)

गृहपति

(द्वितीय)

शिल्पकार

(सी)

दश कर्मकार

(तृतीय)

स्वतंत्र किसान

डी)

शिल्पिन

(चतुर्थ)

गांव का मुखिया

A. ए – IV, बी – III, सी – I, डी-II
B. ए – II, बी – III, सी – I, डी-IV
C. ए – IV, बी – II, सी – I, डी-III
D. ए – II, बी – IV, सी – I, डी-III

निम्नलिखित कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए। 

कथन (A) : राजस्व की रैयतवाड़ी व्यवस्था ने किसानों (रैयतों) और खेतिहर कृषकों के बीच सीधा संबंध स्थापित किया।

कथन (B) : रैयतवाड़ी व्यवस्था ने ग्राम प्रमुख के माध्यम से राजस्व की उगाही पर बल दिया।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. (A) सत्य है, (B) असत्य है।
B. (A) असत्य है, (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य है 
D. (A) और (B) दोनों असत्य है 

निम्नलिखित सामाजिक सुधारकों को उनके कार्य के साथ सुमेलि कीजिए:  

(A)

ज्योतिराव फुले

(I)

पटना और कलकत्ता में लड़कियों के लिए विद्यालय खोलें।  

(B)

बेगम रुकैया सख़ावत

(II)

पूना में विधवागृह की स्थापना की। 

(C)

ताराबाई शिंदे

(III)

महाराष्ट्र में लड़कियों के लिए विद्यालय खोले। 

(D)

पंडिता रमाबाई

(IV)

“स्त्रिपुरुषतुलना”  लिखी। 

A. A – I, B – IV, C – II, D – III
B. A – III, B – I, C – IV, D – II
C. A – II, B – III, C – I, D – IV
D. A – IV, B – II, C – III, D – I

यदि वेद समाज ने रूढ़िवादी हिंदुत्व के अंधविश्वासों की सख्त निंदा की तो प्रार्थना समाज ने _______ प्रयास किया। 
A. जातीय बंधनों के उन्मूलन के लिए 
B. विचारों की स्वतंत्रता के लिए
C. मुसलमानों को पश्चिमी विज्ञान से परिचित कराने के लिए  
D. बाल विवाह की अनुमति के लिए 

निम्नलिखित में से कौन से कथन सामाजिक सुधार और जातीय उन्मूलन के संदर्भ में सही हैं?

(A) राममोहन राय ने अपने विचारों के प्रसार के लिए पर्चे लिखे जो संवाद के रूप में थे।

(B) सिंह सभा के नेताओं ने आधुनिक शिक्षा और सिख सिद्धातों का प्रोत्साहन किया।

(C) पेरियार के शिक्षण में समानता का विचार धर्म के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया। सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)

राष्ट्रवाद के उदय को प्रतिबिंबित करने के लिए निम्नलिखित को प्रारंभिक से नूतन क्रम में लगाएँ :

(A) भारतीय लोगों को संम्प्रभु होना चाहिए, यह चेतना जागृत हुई।

(B) इल्बर्ट बिल को वापस लेना।

(C) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना।

(D) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट का पारित होना।

A. (C), (B), (A) और (D)
B. (B), (A), (D) और (C)
C. (A), (D), (B) और (C)
D. (D), (C), (A) और (B)

राष्ट्रीय आंदोलन के नरमपंथी नेताओं ने ______________।
A. महसूस किया कि जब भारतीयों की उचित मांगों की बात आती है तो अंग्रेजों के मन में स्वतंत्रता के विचारों के लिए कोई सम्मान नहीं था।
B. आत्मनिर्भरता और रचनात्मक कार्य पर जोर दिया।
C. प्रार्थना की राजनीति विफल हो गई थी।
D.  देश की आर्थिक विनाश के विरुद्ध जनमत तैयार किया

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

कथन (I) : 1954 में दूसरी पंचवर्षीय योजना तैयार की गई।

कथन (II) : दूसरी पंचवर्षीय योजना में निजी संस्थानों के नियंत्रण में भारी उद्योगों के विकास पर बल दिया गया।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 7 Shift1

A. (I) और (II) दोनों सही हैं
B. (I) और (II) दोनों गलत हैं
C. (I) सही है परन्तु (II) गलत है
D. (I) गलत है परन्तु (II) सही है

सौर मंडल के बारे में दिए गए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(A) आंतरिक ग्रह गैस और तरल पदार्थों से बने होते हैं जबकि बाह्य ग्रह चट्टानों से बने होते हैं।

(B) बाह्य ग्रह आंतरिक ग्रहों की तुलना में बड़े आकार के होते हैं और कुछ बाह्य ग्रहों के चारों ओर वलय हैं।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

निम्न में से कौन से अंटार्कटिक में भारत के उपकेंद्र है?

(A) मैत्री

(B) दक्षिण गंगौत्री

(C) भारती

(D) अदिति

A. केवल (A) और (D)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (B), (C) और (D)

कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और मकर रेखा निम्नलिखित में से किन महाद्वीप/महाद्वीपों से नहीं गुजरती हैं? 
A. उत्तर अमेरिका और अंटार्कटिका 
B. आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका
C. यूरोप और अंटार्कटिका 
D. केवल अंटार्कटिका 

भारत में \(821/2^\) पू. को मानक याम्योत्तर माना गया है। यह रेखा निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से होकर गुजरती है? 
A. भारतीय महामरुस्थल 
B. पश्चिमी घाट 
C. सुन्दरवन डेल्टा 
D. पूर्वी घाट 

पश्चिमी घाट में किस तरह की वनस्पति पाई जाती हैं? 
A. पश्चिमी ढालों पर उष्णकटिबंधीय वर्षा वन तथा पूर्वी ढालों पर कंटीली झाड़ियाँ 
B. पश्चिमी ढालों पर कंटीली झाड़ियाँ तथा पूर्वी ढालों पर उष्णकटिबंधीय वर्षा वन 
C. दोनों ढालों पर उष्णकटिबंधीय वर्षा वन 
D. दोनों ढालों पर कंटीली झाड़ियाँ 

सहारा मरुस्थल के गुफा चित्रों में नदियों और विभिन्न प्रकार के जानवरों कों दिखाया गया हैं। यह दर्शाता हैं कि :
A. सहारा के लोग बहुत कल्पनाशील थे। 
B. सहारा के लोग दुनिया घूमे हुए थे। 
C. सहारा के क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन हुआ था। 
D. विदेशी सहारा के क्षेत्र में रहते थे। 

अभिकथन (A): छोटे आकार वाले वृक्ष और घास, घास स्थलों का निर्माण करते हैं।

कारण (R) : आर्द्रता की मात्रा वृक्षों के आकार और उसके घनत्व को प्रभावित करती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन सी स्थायी पवनें हैं? 
A. पूर्वीपवन और मानसूनी पवनें 
B. लू और मानसूनी पवनें 
C. समुद्री समीर और पश्चिमी पवनें 
D. व्यापारिक पवनें और पश्चिमी पवनें 

पवनों के बारे में दिए गए निम्न दो कथनों (A) और (B) पर ध्यान दें :

(A) पवनें उच्च दाब से निम्न दाब की ओर बहती हैं।

(B) पवनों की दिशा निर्धारण में पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना भी एक कारक के रूप में प्रभावित करता है।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए:

A. दोनों (A) तथा (B) सही हैं तथा (B), (A) की सही व्याख्या है।
B. दोनों (A) तथा (B) सही हैं किन्तु (B), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
C. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (B) सही है।

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) को पढ़ें :

(A) विभिन्न जलवायविक दशाओं के चलते भारत में प्राकृतिक वनस्पतियों में काफी भिन्नता पाई जाती है।

(B) किसी क्षेत्र विशेष की प्राकृतिक वनस्पति केवल वहाँ पर होने वाली वर्षा पर निर्भर करती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है।
C. दोनों (A) तथा (B) सही हैं।
D. न तो (A) सही है ना ही (B) सही है।

लौह अयस्क से सम्बन्धित प्रिंस चार्ल्स पर्वत कहाँ अवस्थित है? 
A. ऑस्ट्रेलिया 
B. अंटार्कटिका 
C. उत्तरी अमेरिका 
D. दक्षिणी अमेरिका

दिए गए कौन से कारक किसी भी पदार्थ को संसाधन में परिवर्तित कर सकते हैं।

(A) समय

(B) प्रौद्योगिकी

(C) आवश्यकता

A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)

निम्नलिखित में से कौन सी रोपण कृषि विश्व के उष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में पाई जाती हैं?

(A) मलेशिया में रबड़

(B) ब्राजील में कॉफी

(C) भारत में चाय

(D) कनाडा में मक्का

A. केवल (A) और (C)
B. केवल (A), (B) और (C)
C. केवल (A), (C) और (D)
D. केवल (B), (C) और (D)

समानता की खोज में डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने धर्म परिवर्तन कर किस धर्म को अपनाया? 
A. जैन धर्म
B. इसाई धर्म
C. बौद्ध धर्म
D. इस्लाम

निम्नलिखित में से क्या विविधता का एक वैध उदाहरण नहीं हैं? 
A. एक गाँव में विभिन्न समुदायों के लोग हैं जो भिन्न-भिन्न धर्मों का पालन करते हैं। 
B. एक गाँव में विभिन्न जाति के लोग हैं जिन्हें श्रेणीबद्ध क्रम में देखा जाता है। 
C. एक गाँव में एक सार्वजनिक स्थान है, जहाँ विभिन्न त्योहारों को मनाया जाता है। 
D. एक गाँव में कई लोग हिंदी बोलते हैं और कुछ अंग्रेज़ी बोलते हैं और वे सब अक्सर सामान्य वार्तालाप करते हैं।

काउंसिल ऑफ स्टेट्स का भारत में ज्यादा प्रचलित नाम क्या हैं? 
A. संसद
B. लोक सभा
C. राज्य सभा
D. विधान सभा

संसद में ‘प्रश्नकाल’ ______ सुनिश्चित करता है। 
A. कार्यपालिका की विधायिका के तरफ जवाबदेही
B. न्यायपालिका की विधायिका से स्वतंत्रता 
C. विधायिका की न्यायपालिका पर नियंत्रण 
D. न्यायपालिका का विधायिका के साथ सहयोग  

निम्नलिखित में से क्या बाजार का एक प्रकार नहीं है? 
A. साप्ताहिक बाजार 
B. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 
C. दादन व्यवस्था (घरेलु व्यवसाय)
D. माॅल

जीविकोपार्जन के लिए अपनाए गए ‘दादन व्यवस्था’ से एक बुनकर को क्या नुकसान होता है? 
A. बुनकर को व्यापारी द्वारा कच्चा माल पहुँचाया जाता है। 
B. बुनकर कों कपड़ा बाज़ार तक ले जाने का परिवहन लागत देना पड़ता है।  
C. बाज़ार में कपड़े के मूल्य पर बुनकर का कोई नियत्र॑ण नहीं होता और सारा मुनाफा व्यापारी का हो जाता है। 
D. बुनकर को सूत काटकर कपड़ा बुनने का कार्य घर से करना होता है। 

रोज़ा पार्क्स ने बस में एक श्वेत पुरुष के लिए अपनी सीट देने से इनकार किया। यह आधुनिक इतिहास में किस बड़े आन्दोलन की शुरुआत थी? 
A. संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक अधिकार आंदोलन 
B. दक्षिण अफ्रीका का रंगभेद विरोधी आन्दोलन 
C. फ्रांस को फ्रांसीसी क्रान्ति 
D. इंग्लैंड का महिला मताधिकार आन्दोलन 

आंगनबाड़ी क्या हैं? 
A. महिला संरक्षण गृह 
B. बाल-देखभाल केंद्र
C. मिड-डे मील केन्द्र 
D. वृद्ध आश्रम 

किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन होने पर उसके द्वारा न्यायालय में जाने का अधिकार निम्नलिखित में से कौन सुनिश्चित करता है? 
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार 
B. संवैधानिक उपचारों का अधिकार 
C. जीवन का अधिकार 
D. व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार 

निम्न कथनों पर विचार कीजिए और पहचानिए कि कहाँ सत्ता एवं शक्ति का दुरुपयोग हो रहा है?

(A) मंत्री द्वारा ठोस तकनीकी कारणों के चलते परियोजना को मंजूरी न देना।

(B) उच्च अधिकारी द्वारा पुलिस स्टेशन में फोन करके रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज न करने के लिए कहना।

(C) कक्षा मॉनीटर द्वारा एक गरीब छात्र पर झूठा आरोप लगाना।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (B)
B. (A) और (B) दोनों
C. (B) और (C) दोनों
D. सभी (A), (B) और (C)

भारत में न्यायापालिका के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सही है? 
A. न्यायपालिका के विभिन्न स्तर पदानुक्रमित व्यवस्था में नहीं है। 
B. एक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश देश का सर्वोच्च न्यायाधीश होता है। 
C. उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ एक उच्च न्यायालय में सुनवाई की मांग की जा सकती है।  
D. न्यायपालिका के विभिन्न स्तर एक-दूसरे से अपील व्यवस्था के द्वारा जुड़े हुए हैं। 

हाकिम शेख एवं पश्चिम बंगा खेत मज़दूर समिति ने निम्नलिखित में से क्या मुहैया करवाने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की थी? 
A. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ 
B. न्यूनतम आय 
C. आश्रय का अधिकार 
D. भूमि अधिकार 

किसी समुदाय के बारे में रुढ़िबद्ध धारणाएँ अक्सर उसके ______ का कारण बनती हैं ।
A. विकास
B. सशक्तिकरण
C. हाशियाकरण
D. विवधीकरण

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part33

सामाजिक इतिहास के शिक्षण के समय, शिक्षक को संवेदनशील होना चाहिए क्योंकि :

(A) इतिहास संदर्भ आधारित है।

(B) यहाँ बहुलित इतिहास हैं।

(C) इतिहास अखंड एवं विशिष्ट है।

(D) इतिहास विवादास्पद नहीं है।

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (C)
D. केवल (B), (C) और (D)

उच्च प्राथमिक स्तर पर नागरिक शास्त्र की पुस्तकों का नामकरण ‘सामाजिक और राजनैतिक जीवन’ करने के पीछे क्या मकसद है?

(A) औपनिवेशिक काल में भारतीय स्कूली पाठ्यचर्या में नागरिक शास्त्र को ब्रिटिश राज के प्रति भारतीयों के बीच बढ़ते प्रतिरोध की पृष्ठभूमि में शामिल किया गया था।

(B) सामाजिक और राजनैतिक जीवन’ अपने सीखने के अनुभवों को मुख्यतः इतिहास और अर्थशास्त्र से इकट्ठा करता है।

(C) सामाजिक और राजनैतिक जीवन’ वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित है जो प्रत्येक संकल्पना के लिए व्यवहारिक स्थितियों का प्रयोग करती है।

A. केवल (A) सत्य है।
B. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
C. (A) और (C) सत्य हैं।
D. (A), (B) और (C) तीनों सत्य हैं।

कौन सी शिक्षाशास्त्रीय रणनीति उच्च प्राथमिक स्तर के अधिगमकर्ताओं में अर्थ-निकालने को प्रोत्साहित करेगी?
A. पाठ्यपुस्तक से परे जाकर बहुत सारी सूचनाएँ प्रदान करना। 
B. अधिगमकर्ताओं को कक्षा में अन्वेषण करने एवं चर्चा करने के लिए कहना। 
C. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए दंड का प्रयोग। 
D. समान एवं मानकीकृत किए हुए परीक्षणों का प्रयोग। 

इतिहास की कक्षा में ‘देशभक्ति’ को श्रेष्ठ रूप से विकसित किया जा सकता है : 
A. प्रत्येक कक्षा से पहले राष्ट्रगान को गाना अनिवार्य बनाने के द्वारा। 
B. देश एवं देशवासियों के लिए उत्तरदायित्व एवं संबद्ध होने की भावना को विकसित करने के लिए गतिविधियों द्वारा। 
C. सभी सामाजिक-धार्मिक सुधारकों के प्रयासों की बिना उनके विचारों की कोई जाँच किए हुए प्रशंसा करना। 
D. बिना ‘सामाजिक संदर्भ’ बताएं स्वर्णिम प्राचीन इतिहास पर व्याख्यान देकर। 

निम्नलिखित में से कौन समावेशी कक्षा का उदाहरण है?
A. सभी विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में पढ़ाना और अध्यापक द्वारा सभी के लिए एक समान शिक्षण विधि और मूल्यांकन विधि का प्रयोग करना। 
B. अध्यापक द्वारा विशिष्ट विद्यार्थियों को अलग पढ़ाना। 
C. अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक मूल्यांकन की घोषणा करना और विशिष्ट विद्यार्थियों कों परीक्षा के दिन अवकाश देना। 
D. अध्यापक द्वारा दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि में लिखी शिक्षण सामग्री को उपलब्ध कराना। 

कॉलम A सामाजिक व राजनैतिक जीवन की कक्षा की स्थितियों को दर्शाता है और कॉलम B अध्यापक द्वारा उस स्थिति में लिए गये उचित निर्णय को दर्शाता है। 

A : कक्षा की स्थितियाँ 

B : निर्णय 

(A)

कोई प्रतिक्रिया नहीं की स्थिति 

(I)

अधिक जानकारी माँगना  

(B)

अपूर्ण जवाब की स्थिति 

(II)

उत्साह देना 

(C)

अर्धसत्य जवाब की स्थिति 

(III)

पुन: फोकस करना

(D)

पूर्ण सत्य जवाब की स्थिति 

(IV)

आलोचनात्मक जागरुकता को बढ़ाना 

सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. A – II, B – I, C – IV, D – III
B. A – III, B – IV, C – II, D – I
C. A – II, B – I, C – III, D – IV
D. A – IV, B – III, C – I, D – II

प्रारंभिक स्तर की एक शिक्षिका अपनी सामाजिक विज्ञान की कक्षा में निम्न गतिविधियाँ करवाती है :

पिघलती बर्फ का समुद्री जीवों पर प्रभाव की चर्चा। 

देश के पिछले 50 वर्षों की मौसम रिपोर्ट्स के ऑकड़ों की सहायता से मौसम में आए परिवर्तनों का विश्लेषण करना। 

पृथ्वी पर बढ़ते तापमान के कारणों पर चर्चा। 

अम्लीय वर्षा के कारणों पर चर्चा।

इन गतिविधियों के द्वारा वह निम्न में से किस सप्रत्यय को पूर्ण रूप से समझाना चाहती है?

A. ग्रीन हाऊस प्रभाव
B. मौसम परिवर्तन
C. जलवायु परिवर्तन
D. तापमान परिवर्तन

शिक्षण के किस चरण पर एक अध्यापक शिक्षण के लिए आवश्यक सहायक सामग्री के विषय पर विचार करेगा? 
A. पूर्व-सक्रिय चरण 
B. उत्तर-क्रिया चरण 
C. अंतः-क्रिया चरण 
D. कक्षा में संकल्पना को समझाने के दौरान 

सामाजिक विज्ञान में जांच प्रश्नों का उद्देश्य होता है :

(A) सार्थक प्रश्नों की संख्या को बढ़ाना

(B) विद्यार्थियों के सोचने के पैटर्न को समझना

(C) विद्यार्थियों के उत्तर की गहराई में जाना

सही विकल्प का चयन कीजिए। 

A. केवल कथन (A) सही है।
B. कथन (A) और कथन (B) सही हैं।
C. कथन (B) और (C) सही हैं।
D. कथन (A) और (C) सही हैं।

भारतीय विविध सामाजिक संदर्भ यह अनिवार्य बना देता है कि सामाजिक विज्ञान की कक्षाएँ पोषित करें : 
A. केवल सरकार के दृष्टिकोण को 
B. अधिकांश लोगों के विचारों को 
C. स्वर्णिम इतिहास को एवं विवादित विषयों से बचकर रहने को 
D. बृहत्‌ समाज के सभी वर्गों के दृष्टिकोण को 

पूछताछ आधारित सीखने के लिए चरणों के सही क्रम को चुनिए।

(A) प्रश्न पूछना

(B) जाँच करना

(C) योजना बनाना और अनुमान लगाना

(D) रिकॉर्डिंग करना

(E) चिंतन करना

A. (A)-(B)-(C)-(D)-(E)
B. (A)-(C)-(D)-(B)-(E)
C. (C)-(A)-(B)-(D)-(E)
D. (B)-(C)-(A)-(D)-(E)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन (A) : सामाजिक विज्ञान शिक्षण एक विचारधारा को आत्मसात् करने का साधन है।

कथन (B) : सामाजिक विज्ञान के शिक्षा शास्त्रीय पक्ष में विषयगत योजना लाभदायक है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) सत्य है, (B) असत्य है। 
B. (A) असत्य है, (B) सत्य है।
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं। 
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं। 

एक सामाजिक विज्ञान का शिक्षक, औपनिवेशिक काल में महिलाओं की परिस्थिति को समझाने के लिए निम्नलिखित में से क्या दे सकता है?

(A) रूकैया सखावत द्वारा लिखित ‘सुल्ताना का स्वप्न’

(B) राससुंदरी देवी की आत्मकथा ‘आमार जीबोन’

(C) कृष्ण कुमार द्वारा लिखित ‘पढ़ना जरा सोचना’

(D) डेन्जिल सल्डेनहा द्वारा संरचित पुस्तक ‘दी सबाल्टर्न सब्जैक्ट इन स्टक्चर्ड हिस्टोरिकल प्रोसेस’ 

A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (B)
D. केवल (C) और (D)

‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम अध्याय को पढ़ाने के लिए एक अध्यापक शिक्षण सहायक सामग्री के तौर पर पुराने समाचार पत्रों की कुछ कटिंग लेकर आता है जिसमें उस समय ‘की वास्तविक कहानियां और फोटोग्राफ छपे है। अध्यापक निम्नलिखित में से किस शिक्षण विधि का प्रयोग कर रहा है? 
A. समस्या समाधान विधि 
B. क्षेत्रीय सर्वेक्षण विधि 
C. प्रदर्शन विधि 
D. स्रोत विधि 

निम्नलिखित में से कौन सा कथन परियोजना आधारित सीखने की विधि से संबंधित नहीं हैं?
A. यह अनुरुपवादी दृष्टिकोण को बढ़ाती है। 
B. यह विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को बढ़ाती है। 
C. यह विद्यार्थियों के समस्या समाधान कौशल को बढ़ाती है।  
D. यह विद्यार्थियों के पूछताछ कौशल को बढ़ाती है। 

एक शिक्षिका कक्षा में विद्यार्थियों को स्वयं का आकलन करने का अवसर प्रदान करती हैं। वह निम्न में से आकलन के किस तरीके को अपनाने का प्रयास कर रही है? 
A. रचनात्मक आकलन
B. अधिगम के लिए आकलन 
C. अधिगम का आकलन 
D. अधिगम के रूप में आकलन 

निम्न में से क्या सामाजिक विज्ञान में आकलन का मानक होना चाहिए-

(A) प्रश्न पूछना

(B) न्याय व समानता हेतु सोच

(C) स्मरण

(D) सहयोग

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A), (B) तथा (C)
B. (B), (C) तथा (D)
C. (A), (B) तथा (D)
D. (A), (C) तथा (D)

निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़िए। निम्नलिखित में से कौन सा विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक दक्षताओं का आकलन करता है? 
A. लेखपाल कौन होते हैं? उनकी क्या भूमिकायें हैं? 
B. उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण क्षेत्रों के बीच भेद कीजिए। 
C. अगर आपके घर में चोरी होती है, आप कहाँ जा कर अपनी शिकायत दर्ज कराएँगे? 
D. किसी समाज में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणात्मकता को जनसंख्या पिरामिड कैसे चिन्हित करता हैं? 

निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न ज्ञानात्मक प्रक्रिया के ‘समझ’ पहलू का आकलन करता है?
A. जनसंख्या विस्फोट को परिभाषित कीजिए। 
B. तीन विशेषताओं को सूचीबद्ध कीजिए जो जनसंख्या बदलाव का कारण बनती है?
C. ईस्ट इंडिया कंपनी कैसे मुगल वंश के अंत को ले लाई? 
D. अगर नदियाँ सूख जायें, तब मनुष्य जीवन का क्या होगा?

निम्न में से कौन सा विकल्प एक अच्छे लिखें गए अधिगम प्रतिफल को दर्शाता है?  
A. निर्देिष्ट क्रिया, कक्षा में पढ़ायी जाने वालीं सामग्री से संबंधित होनी चाहिए । 
B. निर्दिष्ट क्रिया का कक्षा में अभ्यास होना चाहिए। 
C. निर्दिष्ट क्रिया मापने योग्य होनी चाहिए । 
D. निर्दिष्ट क्रिया अवलोकन योग्य और मापने योग्य और छात्रों के द्वारा की जानी चाहिए। 

Leave a Comment

error: