अनेक स्थितियों में, विकास के विभिन्न क्षेत्र मानवीय क्षमताओं की व्याख्या करने में परस्पर प्रतिच्छेद करते हैं, तथापि विकास का कौन-सा क्षेत्र प्रत्यक्ष रूप से बौद्धिक योग्यताओं जैसे कि समस्या-समाधान, समालोचनात्मक चिन्तन और तार्किकता की स्पष्टतया चर्चा करता है?
A. शारीरिक
B. गत्यात्मक
C. सामाजिक
D. संज्ञानात्मक
विकास ______ से ______ की ओर बढ़ता है।
A. सिर, पैर
B. जटिल, सरल
C. चरम, केंद्र
D. विशिष्ट, सामान्य
प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान, ______ सामाजीकरण का प्राथमिक कारक है और ______ सामाजीकरण का द्वितीयक कारक है।
A. जनसंचार माध्यम, परिवार
B. विद्यालय, परिवार
C. परिवार, विद्यालय
D. मुद्रित माध्यम, जनसंचार माध्यम
जीन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार, अगर एक स्कीमा संतुष्ट परिणाम नहीं देता है, तो ______ उत्पन्न होता है।
A. अनुकरण
B. असंतुलन
C. संरक्षण
D. विकास का समीपस्थ क्षेत्र
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, बच्चे किस अवस्था से वस्तु स्थायित्व को समझना आरंभ कर देते हैं?
A. संवेदी – गामक
B. पूर्व – संक्रियात्मक
C. मूर्त – संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक
रमन के सम्मुख ‘हेंज की दुविधा’ प्रस्तुत की गई। उसने प्रतिक्रिया व्यक्त की कि हेन्ज को पैसा नहीं चुराना चाहिए क्योंकि चोरी करना अपराध है और ऐसा करने से समाज में अव्यवस्था उत्पन्न होगी। वर्तमान में रमन नैतिक विकास की किस अवस्था में है?
A. आज्ञाकारिता और दण्ड अभिविन्यास
B. यांत्रीय उद्देश्य अभिविन्यास
C. अच्छा लड़का- अच्छी लड़की अभिविन्यास
D. कानून एवं व्यवस्था अभिविन्यास
लेव वायगोत्स्की के विचारों के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
A. सामाजिक पृथक्कीकरण अधिगम में योगदान देता है।
B. बच्चे दूसरों के सहयोग के बिना सर्वाधिक अच्छी तरह से सीखते हैं।
C. संकेत और मदद अधिगम की गति में अवरोध पैदा करते हैं।
D. सांस्कृतिक उपकरण अधिगम की प्रक्रिया में योगदान देते हैं।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, शिक्षण-अधिगम की निम्न में से कौन-सी विधि अधिगम को समुन्नत करती है?
A. निष्क्रिय अनुकरण
B. सहभागी अधिगम
C. व्याख्यात्मक शिक्षण
D. उद्दीपन-प्रतिक्रिया अनुकूलन
बाल-केन्द्रित शिक्षा किसकी अनुशंसा करती है?
A. मानकीकृत पाठ्यचर्या
B. पुरस्कार और दण्ड का इस्तेमाल
C. वैयक्तिक भिन्नताओं पर ध्यान देना
D. योग्यता के सत्तावादी मत का विकास करना
हावर्ड गार्डनर के बुद्धि के सिद्धांत के अनुसार, बुद्धि
A. के सभी बच्चों में एकसमान स्तर होते हैं।
B. एक ‘सामान्य’ योग्यता है जिसका कोई जैवकीय आधार नहीं है।
C. जन्म से ही स्थिर है और इस पर परिवेशीय कारकों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
D. प्रकार की होती है और व्यक्तियों के पास विभिन्न प्रकार की बुद्धि के विभिन्न स्तर होते हैं।
अभिकथन (A):
अधिगम का सामाजिक – रचनावादी सिद्धांत अधिगम प्रक्रिया को सहज – सुगम बनाने के लिए कक्षा में मुद्रित – समृद्ध परिवेश के सृजन पर बल देता है।
तर्क (R):
भाषा विकास में विद्यालय के परिवेश की कोई भूमिका नहीं है और भाषा विकास पूरी तरह से जैवकीय परिपक्वता पर निर्भर होता है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
लड़के बहुत शक्तिशाली और कठोर होते हैं तथा लड़कियाँ कोमल और संवेदनशील होती हैं। इस तरह के कथन ______ को बढ़ावा देते हैं।
A. लिंग समानता
B. लिंग समता
C. लिंग सशक्तीकरण
D. लिंग रूढ़िवादिता
बच्चों की स्वीकृत अधिगम शैलियों में वैयक्तिक भिन्नताओं को किस प्रकार से संबोधित नहीं किया जाना चाहिए?
A. उन्हें बहुविध तरीकों से जानकारियाँ प्रस्तुत करके
B. उन्हें बहुविध तरीकों से जानकारियों पर काम करने के अवसर देकर
C. उन्हें बहुविध तरीकों से काम में शामिल होने के अवसर देकर
D. उनका बहुविध तरीकों से नामाकंन (लेबलिंग) व पृथक्कीकरण करके
आकलन करने का मुख्य कारण क्या है?
A. विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति भय पैदा करना।
B. अधिगम को अनुकूलतम बनाने के लिए विद्यार्थियों की खूबियों और चुनौतियों की पहचान करना।
C. विद्यार्थियों के निष्पादन के अनुसार उन्हें आगे की कक्षा में प्रोन्नत करना या रोक लेना।
D. विद्यार्थियों को श्रेणी देना और वरीयताओं में वर्गीकृत करना।
आप अपने विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिन्तन को समुन्नत करना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए आप निम्न में से किन कौशलों का संवर्धन करना चाहेंगे?
A. अभिसारी चिंतन
B. स्व-चिंतन / प्रतिबिम्बन
C. कंठस्थीकरण
D. निष्क्रिय अनुकरण
विद्यालयों में सुविधावंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों का निम्न स्तरीय निष्पादन किस ओर संकेत करता है?
A. विद्यालय सभी विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की ओर ध्यान देता है।
B. उनके माता-पिता शिक्षा का महत्त्व नहीं समझते हैं।
C. विद्यालय सभी बच्चों की आवश्यकताओं एवं योग्यताओं को संबोधित नहीं कर पाते हैं।
D. बच्चों का सामाजिक परिवेश बच्चों के अधिगम के लिए पूरी तरह से उत्तरदायी है।
विकलांगता वैयक्तिक और सामाजिक कारकों के बीच बाधित अन्तः क्रियाओं का परिणाम है। विकलांगता का कौन – सा प्रतिमान इस दृष्टिकोण को समर्थन देता है?
A. चिकित्सीय
B. दानशीलता
C. सामाजिक
D. मानवीय अधिकार
श्रवण बाधित वाले विद्यार्थियों के सफल समावेशन को सुनिश्चित करने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?
A. जानकारी प्रस्तुत करने के लिए व्याख्यान विधि का अतिशय रूप से प्रयोग।
B. अधिगम के आकलन के लिए मौखिक परीक्षणों का प्रयोग।
C. कक्षा में सांकेतिक भाषा के प्रयोग का निषेध।
D. यह सुनिश्चित करना कि मौखिक सम्प्रेषण दृश्यात्मक प्रस्तुतीकरण के साथ पूरित हो।
मेधावी / प्रतिभाशाली बच्चों में किस तरह की संभावना है?
A. उनमें मूल बातों की सहज समझ का अभाव होता है।
B. अपने सहपाठियों की तुलना में काफी धीमी गति से प्रतिक्रिया देते हैं।
C. यदि कार्य चुनौती भरा है, तो उस काम को तुरन्त छोड़ देते हैं।
D. समाधान खोजने के प्रति इच्छा व्यक्त करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान ‘अटैंशन डैफ़िशिट हाइपरऐक्टिविटी डिस्ऑर्डर’ वाले विद्यार्थी के लिए चुनौती प्रस्तुत करेगा?
A. लिखित प्रदत्त कार्यों के लिए सहायक प्रौद्योगिकी तक सुगम्य पहुँच
B. विभिन्न संवेदों का उद्दीपन
C. प्रदत्त कार्यों को छोटे-छोटे प्रबंधनीय समूहों में प्रस्तुत करना
D. बिना किसी अंतराल के लंबी अवधि वाले व्याख्यान
अभिकथन (A):
अध्यापक को अपने विद्यार्थियों को सहयोगात्मक अधिगम में सहयोग करने, समूह कार्य करने और सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
तर्क (R):
अधिगम एक सामाजिक गतिविधि है और विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से ज्ञान सृजन करना चाहिए।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
शिक्षण-अधिगम की निम्न में से कौन-सी विधि ज्ञान के सृजन में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका को महत्व नहीं देती है?
A. व्यवहार अनुकूलन
B. सहपाठी सहभागिता
C. अन्वेषण अधिगम
D. पारस्परिक शिक्षण
विद्यार्थी किसके द्वारा बेहतर और प्रभावशाली तरीके से सीखते है?
A. निष्क्रिय अनुकरण
B. पुरस्कार और दण्ड
C. जिज्ञासा और अन्वेषण
D. कंठस्थीकरण
निम्न में से कौन-सा विद्यार्थियों के समस्या-समाधान कौशलों के विकास में बाधक है?
A. अनुरूपक चिंतन
B. प्रकार्यात्मक स्थिरता
C. बहुविध तरीकों से प्रश्नों का प्रस्तुतीकरण
D. प्रासंगिक सूचनाओं पर केन्द्रित होना
विद्यार्थियों द्वारा गृहित वैकल्पिक अवधारणाएँ अध्यापकों द्वारा किस प्रकार संबोधित की जानी चाहिए?
A. वैकल्पिक अवधारणाओं की कोई चर्चा किए बिना अनदेखी की जानी चाहिए।
B. विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की वैकल्पिक अवधारणाएँ साझा करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
C. विद्यार्थियों को अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और इन पर समग्रता से चर्चा करनी चाहिए।
D. विद्यार्थियों को वैकल्पिक अवधारणाओं पर विचार करने के लिए दण्ड मिलना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन-सा बाह्य अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
A. जिज्ञासा को संतुष्ट करने के लिए अधिगम
B. समझ को समुन्नत करने के लिए अधिगम
C. नकद पुरस्कार पाने के लिए अधिगम
D. किसी कौशल में निपुणता प्राप्त करने के लिए अधिगम
सायमा अपनी असफलता के लिए योग्यता में कमी को उत्तरदायी ठहराती है और योग्यता को एक स्थिर रूप की तरह मानती है। बार-बार असफलताओं का होना उसमें किस प्रकार की भावना का विकास करेगा?
A. जिज्ञासा
B. अधिगम निस्सहायता
C. गर्व
D. आशा
आप अपने विद्यार्थियों को कुछ जानकारी याद करवाना चाहते हैं। इस उद्देश्य के लिए, आप किस युक्ति से बचना चाहेंगे?
A. आप उन्हें निष्क्रिय रूप से कई बार दोहराने के लिए कहेंगे।
B. उनके पूर्व ज्ञान से सम्बद्धता जोड़ेंगे।
C. ज्ञान को वास्तविक जीवन की समस्याओं में लागू करने के अवसर देंगे।
D. उस अवधारणा हेतु उदाहरण और गैर-उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तिगत कारक है जो अधिगम को प्रभावित करता है?
A. स्कूली माहौल
B. आनुवंशिकता
C. सांस्कृतिक संदर्भ
D. अध्यापिका का शिक्षाशास्त्र
अधिगम किसके द्वारा नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है?
A. अध्यापिका द्वारा प्रदान पाड़
B. निराशा की भावना
C. विद्यालय का मुद्रित-समृद्ध परिवेश
D. विद्यार्थियों की जरूरत अनुसार वैयक्तिक रूप से दिए रहे अनुदेशन
\(2/7 + 7/2\) का मान किसके बराबर है?
A. 1
B. \(51/14\)
C. \(311/14\)
D. \(55/14\)
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प संख्याओं की अवरोही क्रम व्यवस्था को दर्शाता है?
A. 20.2, 2.20, 2.022, 2.02, 2.002, 0.222
B. 20.2, 2.20, 2.02, 2.022, 2.002, 0.222
C. 20.2, 2.02, 2.022, 2.20, 2.002, 0.222
D. 2.02, 2.002, 2.20, 2.022, 20.2, 0.222
4, 5 और 6 के लघुत्तम समापवर्त्य तथा 5, 6 और 10 के लघुत्तम समापवर्त्य के बीच का अंतर कितना है?
A. 30
B. 60
C. 15
D. 45
5-अंकों की न्यूनतम संख्या और 3-अंकों की अधिकतम संख्या के बीच का अंतर कितना है?
A. 90001
B. 901
C. 9001
D. 9000
27777 प्राप्त करने के लिए 7077, 7707 और 7007 के योगफल में क्या जोड़ना चाहिए?
A. 7777
B. 5986
C. 5968
D. 5698
किसी विद्यालय में 320 विद्यार्थी हैं, जिनमें से एक-चौथाई लड़कियाँ हैं और शेष लड़के हैं। लड़कों की संख्या के दो-तिहाई खिलाड़ी हैं। जो खिलाड़ी नहीं हैं, उन लड़कों की संख्या कितनी है?
A. 80
B. 160
C. 40
D. 90
एक टैक्सी का मीटर पहले 2 किमी की यात्रा के लिए ₹40 का भाड़ा दिखाता है और उसके बाद प्रति किमी की यात्रा के लिए ₹15 का भाड़ा दिखाता है। मोहन ने अपने घर से अपने ऑफिस की यात्रा के लिए ₹190 किराया दिया। उसके घर से उसके ऑफिस की दूरी कितनी है?
A. 12 किमी
B. 13 किमी
C. 14 किमी
D. 10 किमी
एक बाल्टी के \(2/7\) भाग में पानी है। बाल्टी को ऊपर तक पानी से भरने के लिए 15 लीटर अतिरिक्त पानी की आवश्यकता है। बाल्टी की धारिता कितनी है?
A. 21 लीटर
B. 14 लीटर
C. 28 लीटर
D. 7 लीटर
एक रेलगाड़ी स्टेशन A से 17:40 बजे चलती है तथा स्टेशन B पर उसी दिन 22:15 बजे पहुँचती है। रेलगाड़ी द्वारा यात्रा में लगा समय कितना है?
A. 2 घंटे 35 मिनट
B. 3 घंटे 35 मिनट
C. 4 घंटे 35 मिनट
D. 5 घंटे 35 मिनट
एक 90 सेमी लंबी तार को मोड़कर एक आयत का रूप दिया गया है। यदि आयत की चौड़ाई 15 सेमी है, तो इसका क्षेत्रफल कितना है?
A. 300 सेमी2
B. 450 सेमी2
C. 240 सेमी2
D. 480 सेमी2
चार और दो-तिहाई समकोणों में डिग्रियों की संख्या 395 से कितनी अधिक है?
A. 35
B. 40
C. 20
D. 25
निम्न गुणों वाली आकृति की पहचान कीजिए:
(1) इसकी 4 भुजाएँ हैं।
(2) यह एक बंद आकृति है।
(3) इसकी सम्मुख भुजाएँ बराबर और समांतर हैं।
(4) इसके सभी कोण 90° के है।
A. केवल आयत
B. केवल वर्ग
C. आयत या वर्ग
D. केवल समचतुर्भुज
25 विद्यार्थियों द्वारा गणित में प्राप्तांक नीचे दिए गए हैं :
16, 36, 45, 47, 30, 22, 34, 35, 39, 40, 37, 28, 47, 31, 33, 38, 42, 44, 49, 39, 27, 40, 35, 43, 33
32 और 42 के बीच अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?
A. 11
B. 12
C. 13
D. 14
निम्न तालिका एक विक्रेता द्वारा छह दिनों में बेचे गए कम्प्यूटरों की संख्या को प्रदर्शित करता है:
|
दिन |
बेचे गए कंप्यूटरों की संख्या |
|
सोमवार |
28 |
|
मंगलवार |
25 |
|
बुधवार |
37 |
|
बृहस्पतिवार |
23 |
|
शुक्रवार |
38 |
|
शनिवार |
25 |
सोमवार, बुधवार और शनिवार को विक्रेता द्वारा बेचे गए कंप्यूटरों की कुल संख्या तथा मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बेचे गए कंप्यूटरों की कुल संख्या में अंतर कितना है?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6
निम्न पैटर्न का अवलोकन कीजिए:
1 = 1
3 + 5 = 8
7 + 9 + 11 = 27
13 + 15 + 17 + 19 = 64
अगली पंक्ति के दाएं पक्ष में कौन-सी संख्या होगी?
A. 81
B. 100
C. 125
D. 216
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा, 2005 के अनुसार, गणित के शिक्षण-अधिगम में मुख्य व्यवस्थागत समस्याओं में से एक कोष्ठकरण (कंपार्टमेंटलाइजेशन) है। यह क्या दर्शाता है?
A. उनकी क्षमताओं / योग्यताओं के आधार पर यहाँ एक ही कक्षा के विद्यार्थियों का विभिन्न खण्डों (सेक्शन्स) में व्यवस्थित रूप से विभाजन है।
B. यहाँ प्राथमिक विद्यालय और हाईस्कूल के गणित शिक्षकों के मध्य बहुत ही कम व्यवस्थित संवाद है।
C. यहाँ स्कूली व्यवस्था के लिए सुव्यवस्थित रूप से विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों की नियुक्ति होती है।
D. यहाँ विद्यालय और कॉलेज के गणित के पाठ्यक्रम में व्यवस्थित रूप से विभाजन है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित में मानकीकृत परीक्षाओं (टेस्ट्स) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. इन परीक्षाओं (टेस्ट्स) की व्यक्तिनिष्ठता उन्हें संदर्भात्मक बनाती है।
B. इन परीक्षाओं (टेस्ट्स) को केवल कम आबादी पर ही संचालित कर सकते हैं।
C. ये बहुत अधिक रूप से पक्षपाती होते हैं।
D. ये बच्चों की क्षमता का समग्र चित्र प्रस्तुत नहीं करते हैं।
एक बच्चा योग और घटाव के प्रश्न निम्नलिखित प्रकार से करता है:
6 – 3 = 4
6 + 4 = 10
2 + 7 = 9
9 – 7 = 3
उपर्युक्त परिस्थितियों में, बच्चा निम्नलिखित में से किन अवधारणाओं का गलत तरीके से अनुप्रयोग कर रहा है?
A. स्थानीय मान
B. समानुपातिकता
C. पश्चगामी / पश्च गिनती करना
D. संख्यांक एवं संख्याओं का बोध
निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में आकलन के लिए सबसे कम प्रासंगिक है?
A. गणितीय दक्षता के पृथक संघटकों का परीक्षण कीजिए बजाय उसके महत्वपूर्ण/मूल्यवान पहलुओं के।
B. जो महत्त्वपूर्ण हो उसे मापिए, उसे नहीं जो मापने में सरल हो।
C. गणितीय समझ के आकलन में खुले सिरे वाले प्रश्न भी महत्वपूर्ण होते हैं।
D. आकलन को शिक्षक और अधिगमकर्ताओं को प्रतिपुष्टि प्रदान करनी चाहिए।
प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण हेतु गणितीय खेल के उपयोग का कौन-सा सबसे अच्छा उदाहरण होगा?
A. बच्चों को संख्या /अंक लिखे हुए कुछ खिलौने देकर स्वयं खेलने की अनुमति देना।
B. अवधारणाओं के निर्माण हेतु शिक्षक/शिक्षिका प्रतिदिन की पाठ-योजना में गणितीय पहेलियों और आकृतियों, पत्थरों, डंडियों जैसे सामग्रियों का उपयोग करते हुए गणितीय खेलों को सम्मिलित करता/करती है।
C. शिक्षक/शिक्षिका खेल के मैदान में गणित का शिक्षण कर रहा/रही है।
D. बच्चों को वीडियो गेम्स खेलना सिखाना, क्योंकि ये गणितीय चिंतन को बढ़ावा देते हैं।
प्राथमिक स्तर पर, गणित की पाठ्यपुस्तक में अनिवार्यता से यह अवसर उपलब्ध होने चाहिए
A. एक प्रश्न में कई जटिल अवधारणाओं का समाकलन होना।
B. अभ्यास के लिए बहुत सारे प्रश्न देना।
C. गणित में संदर्भात्मक समस्याएँ देना।
D. औपचारिक कलन-विधि का अभ्यास करना।
“स्थानीय विषय-वस्तु और आस्वाद के साथ राष्ट्रीय पाठ्यपुस्तकें ।” राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के आलोक में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से दिए गए कथन के अर्थ को निरूपित करता/करते है/हैं?
(1) शिक्षक को बच्चों की स्थानीय भाषा में केवल मौखिक प्रश्न ही पूछने चाहिए।
(2) सभी स्कूली पाठ्यपुस्तकों का हिन्दी भाषा में अनुवाद किया जाना चाहिए।
(3) पाठ्यपुस्तकों को इस तरह से तैयार करना चाहिए जो कि विद्यार्थियों और समुदायों की आवश्यकताओं के मुताबिक हों।
(4) पाठ्यपुस्तकों में स्थानीय संदर्भों और आवश्यकताओं के अनुसार वांछित बारीकियों और पूरक सामग्री को शामिल करना चाहिए I
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (1) और (2)
B. केवल (4)
C. (2) और (3)
D. (3) और (4)
कक्षा V के एक विद्यार्थी को जब भिन्नों जैसे \(3/10, 7/10, 15/10,\) इत्यादि को दशमलव संख्याओं में बदलने के लिए कहा जाता है, तो वह
\(3/10 = 1.3, 7/10 = 1.7, 15/10 = 2.5\)
लिखता है। इस गलत अवधारणा के लिए सबसे अच्छा स्पष्टीकरण इनमें से कौन-सा होगा?
A. कक्षा में उसका लापरवाह रवैया है।
B. वह अंश और हर को जोड़कर दशमलव को प्राप्त संख्या के दो अंकों के बीचोंबीच लगा रहा/रही है।
C. वह एक अलग प्रकार की गणितीय कलन-विधि का उपयोग कर रहा/रही है।
D. वह गणित से डरा हुआ/ हुई है अतः यह त्रुटि कर रहा/रही है।
‘एक शेष / शेषफल सर्वदा भाजक से कम होता है”, प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को यह समझाने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी प्रणाली / विधि सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. हस्ताकौशल सामग्री जैसे कंकड़ों, गेदों, टोकनों इत्यादि का उपयोग भाज्यों के रूप में करें जिनको विभिन्न तरीकों से बराबर समूहों में बाँटें और विद्यार्थियों को वांछित संबंध स्थापित करने दें।
B. अलग-अलग शेषफल मिलने पर आधारित विभाजन की केवल दो अंकीय समस्याएँ दें।
C. श्यामपट्ट पर एक या दो विभाजन के प्रश्नों को हल करें और वांछित संबंध दर्शाएँ।
D. संबंध को प्रमाणित करने के लिए गुणन एवं योग का उपयोग करें।
वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन के सिद्धांत के अनुसार, प्राथमिक कक्षा के बच्चों में ‘दृश्यीकरण’ के बुनियादी स्तर की अवधारणा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. बच्चे ज्यामितीय आकृतियों को उनके गुणधर्मों के आधार पर पहचानने में सक्षम होते हैं।
B. इस स्तर पर, ज्यामितीय चिंतन प्रमेयों के निगमन से संबंधित होता है।
C. बच्चे ज्यामितीय आकृतियों को उनके स्वरूप और दिखावट के आधार पर पहचानने में सक्षम होते हैं।
D. इस स्तर पर, ज्यामितीय चिंतन सम ज्यामितीय आकृतियों की परिभाषाओं से संबद्ध होता है।
राष्ट्र और बच्चों के श्रेष्ठ संभव भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के अनुसार, शिक्षकों की अभिप्रेरणा और उनका सशक्तिकरण जरूरी है। इस दृष्टि कथन को साकार करने के लिए सी. पी. डी. (CPD) जैसे अवसरों को आरंभ करने का सुझाव दिया गया है। सी.पी. डी. (CPD) का पूर्ण रूप है:
A. सेंट्रल प्रोफेशनल डेवलपमेंट
B. कोर प्रिंसिपल डेवलपमेंट
C. करीक्यूलर प्रोफेशनल डेवलपमेंट
D. कॉन्टीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट
मूल्यांकन, विद्यार्थियों की सामान्य एवं विशिष्ट अधिगम कठिनाइयों के निदान में और उसके अनुसार उपचारी शिक्षण की योजना बनाने में ______ की सहायता करता है।
A. शिक्षकों
B. माता-पिता (अभिभावकों)
C. शैक्षिक अधिकारियों
D. स्कूल निरीक्षक (इंस्पेक्टर)
एन.सी.ई.आर.टी. के अनुसार कक्षा I के विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक अधिगम प्रतिफल नहीं है?
A. 50 तक की संख्याओं को पहचानना और लिखना
B. पुनर्समूहीकरण के बिना 20 तक की संख्याओं को जोड़ना और घटाना
C. जोड़ की अवधारणा को गुणन तक विस्तारित करना
D. किसी दो-अंकीय संख्या में अंक के स्थानीय मान को पहचानना
कक्षा V के एक शिक्षक, श्री जोसफ ने भिन्न को दर्शाने के लिए एक वृत्त का चित्र बनाने और उसे छायांकित करने का क्रियाकलाप दिया।
श्री जोसफ, ब्रूनर के अधिगम सिद्धांत के किस मोड (प्रकार) का उपयोग यहाँ कर रहे हैं?
A. अमूर्त
B. दृश्यमापिता (आईकोनिक)
C. अभिप्रदर्शन (ऐनेक्टिव)
D. सांकेतिक (सिंबोलिक)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. आकृतियों का परिमाप समान किन्तु क्षेत्रफल भिन्न हो सकता है।
B. आकृतियों का क्षेत्रफल समान किन्तु परिमाप भिन्न हो सकता है।
C. एक से अधिक आकृतियों का क्षेत्रफल समान हो सकता है।
D. किसी आकृति के आयामों को जाने बिना उसके आयतन का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
निम्नलिखित में से वह युगल चुनिए जो हमारे देश के एक राज्य और एक केन्द्र शासित प्रदेश से मिलकर बना है:
A. मणिपुर और जम्मू व कश्मीर
B. असम और ओडिशा
C. उत्तराखण्ड और मेघालय
D. तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश
भारत के तीन समुद्र तटवर्ती राज्य हैं:
A. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा
B. झारखण्ड, गुजरात, पश्चिम बंगाल
C. असम, ओडिशा, कर्नाटक
D. त्रिपुरा, केरल, आंध्र प्रदेश
मध्य प्रदेश के तीन निकटवर्ती राज्य है:
A. गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़
B. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार
C. गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना
D. राजस्थान, झारखण्ड, ओडिशा
एक छात्र 29 नवम्बर, 2022 को सूरत से नगरकोइल जाने के लिए ट्रेन में बैठा। यह ट्रेन 20:30 बजे चली और 1 दिसम्बर 2022 को 13:00 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि इस ट्रेन ने 2119 किलोमीटर दूरी चली, तो ट्रेन की औसत चाल (निकटतम) ________ है।
A. 51 km/h
B. 55 km/h
C. 53 km/h
D. 54 km/h
आपका घर X और आपका विद्यालय Y पर स्थित है तथा X और Y के बीच एक व्यस्त राजमार्ग है। अतः आप अपने विद्यालय पहुँचने के लिए पहले 200 m ठीक पश्चिम दिशा में जाते हैं, फिर ठीक उत्तर दिशा में 80 m लम्बा सुरंग मार्ग पार करते हैं और अन्त में ठीक पूर्व दिशा में 200 m चलकर अपने विद्यालय पहुँचते हैं। आपके विद्यालय के सापेक्ष आपका घर कहाँ है?
A. 480 m ठीक उत्तर
B. 280 m उत्तर-पश्चिम
C. 80 m ठीक उत्तर
D. 80 m ठीक दक्षिण
नीचे दिए गए किस राज्य के पहाड़ों के जंगलों में लोग झूम खेती के तरीके को अपनाते हैं?
A. झारखण्ड
B. मिज़ोरम
C. असम
D. छत्तीसगढ़
हमारे देश में पाए जाने वाले अति सामान्य पक्षियों का वह युगल (जोड़ा) चुनिए जिनकी दृष्टि श्रेष्ठ होती है और जो हमारी तुलना में वस्तुओं को चार गुनी अधिक दूरी से स्पष्ट देख सकते हैं?
A. कबूतर और तोता
B. कौआ और कोयल
C. गिद्ध और फ़ाखता
D. चील और बाज़
निम्नलिखित में से मच्छरों द्वारा फैलने / होने वाले दो रोगों के युग्म (जोड़े) को चुनिए।
A. हैजा और टाइफॉइड
B. हैजा और मलेरिया
C. टाइफॉइड और मलेरिया
D. डेंगू और चिकनगुनिया
दिल्ली राज्य क्षेत्र के मानचित्र के एक कोने में नीचे दिया गया पैमाना छपा है:
पैमाना 1 सेन्टीमीटर = 960 मीटर
यदि इस मानचित्र पर किन्हीं दो स्थलों की मापी गयी दूरी 39.8 सेन्टीमीटर है, तो इन दोनों स्थलों के बीच की वास्तविक दूरी (निकटतम) है:
A. 36 किलोमीटर
B. 37 किलोमीटर
C. 38 किलोमीटर
D. 39 किलोमीटर
पहाड़ी क्षेत्र की किसी लड़की ने अपने राज्य के अधिकांश घरों के बारे में निम्नलिखित विवरण दिया:
“हमारे यहाँ वर्षा बहुत होती है और हिमपात भी होता है। जब ठंड अधिक हो जाती है तब धूप में बैठना अच्छा लगता है। हमारे घर पत्थर अथवा लकड़ी से बनाए जाते हैं। हमारे घरों की छतें ढालू होती हैं। ” यह राज्य ________है।
A. हिमाचल प्रदेश
B. असम
C. बिहार
D. लद्दाख
डल झील हमारे देश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस झील में हाउसबोट हैं जिनमें लोग (पर्यटक) रहना पसन्द करते हैं। वे शिकारा में बैठकर चप्पू चलाना चाहते हैं।
यह झील जिस शहर में स्थित है, वह शहर ______ है।
A. उदयपुर
B. जयपुर
C. हैदराबाद
D. श्रीनगर
मच्छर प्राय: हमें परेशान करते हैं। अंधेरे में भी वे हमें __________ ढूँढ़ सकते हैं।
A. हमारे सांसों के कम्पनों द्वारा
B. साँस द्वारा छोड़ी गयी वायु की गर्मी से
C. साँस द्वारा छोड़ी गयी वायु की गंध द्वारा
D. पैरों के तलवों की गंध और हमारे शरीर की गर्मी से
नीचे दी गयी पहेली को हल कीजिए:
“कूटी जाती पीसी जाती
भोजन तीखा खूब बनाती
खाने में ज्यादा होने पर
मुँह से निकले सी-सी
आँख और नाक से निकले पानी
याद दिला दूँ नानी
सोचो – सोचो कौन हूँ मैं
जल्दी बोलो कौन हूँ में?”
इसका हल है:
A. हल्दी
B. लौंग
C. इलायची
D. लाल मिर्च
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में मुख्यतः पाए जाने वाले ‘खेजड़ी’ वृक्ष के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
A. इस वृक्ष को उगाने के लिए अधिक जल की आवश्यकता नहीं होती।
B. यह वृक्ष बहुत उपयोगी है, इसकी छाल से दवाइयाँ बनायी जाती है और लोग इसके फलों को खाना पसंद करते हैं।
C. इस वृक्ष की लकड़ी को शीघ्र ही कीड़ा लग जाता है अतः इमारती लकड़ी की भांति उपयोग नहीं किया जाता है।
D. यह छायादार वृक्ष नहीं है।
E. इस क्षेत्र के जानवर इस वृक्ष की पत्तियों को खाना पसंद करते हैं।
इनमें सही कथन हैं:
A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और E
D. A, B और E
निम्नलिखित में से वह राज्य चुनिए जहाँ के लोग नारियल के तेल में पकी / तली समुद्री मछली खाना पसन्द करते हैं?
A. गोवा
B. तेलंगाना
C. छत्तीसगढ़
D. झारखण्ड
पर्यावरण अध्ययन ज्यादा प्रभावशाली होगा यदि शिक्षक
A. विषय में पारंगत होंगे।
B. ने उद्देश्य पाठ के प्रारंभ में ही बता दिए हैं।
C. विभिन्न अर्थपूर्ण और महत्वपूर्ण सीखने के संसाधनों का प्रयोग करते हैं।
D. विषय पूरा करने पर घर के लिए दत्त-कार्य देते हैं।
पर्यावरण अध्ययन को एकीकृत करने की आवश्यकता क्यों है?
A. क्योंकि बच्चा खंडित बातों के बजाय संपूर्णता में बातों को आसानी से समझता है।
B. क्योंकि बच्चा अमूर्त बातों से अपने अनुभव जोड़ पाता है।
C. क्योंकि बच्चा ‘संपूर्णता’ में बातों को आसानी से रट सकता है।
D. क्योंकि बच्चा खंडित बातों को आसानी से समझ कर सार्थक समझ विकसित कर पाता है।
निम्नलिखित तकनीकों में से रेटिंग स्केल में कौन-सी तकनीक का उपयोग होता है?
A. दत्त-कार्य
B. जाँच सूची
C. अवलोकन
D. लिखित प्रश्न
निम्नलिखित में से कौन, पर्यावरण अध्ययन में सीखने के रचनात्मक आकलन का साधन नहीं है?
A. वार्षिक उपलब्धि परीक्षण
B. व्याख्यानात्मक अभिलेख
C. पोर्टफोलियों
D. क्रम निर्धारण (रेटिंग) मापनी
पर्यावरण अध्ययन में मानचित्र पढ़ना एक आवश्यक कौशल विकसित करता है। वह कौशल है
A. ग्लोब का मापन और रेखाओं की स्थिति का उपयोग करने का कौशल
B. उत्कृष्ट ड्राइंग और पेंटिंग कौशल
C. अर्थपूर्ण कौशल निर्माण के लिए उत्कृष्ट संचार कौशल
D. स्थान, दूरी और दिशाओं की सापेक्ष स्थिति को समझने का कौशल
एक शिक्षक ‘क्या डूबा क्या तैरा पानी में’ से संबंधित एक प्रयोग का संचालन करता है। छात्रों में निम्नलिखित में से कौन-से प्रक्रिया कौशल का विकास होगा?
A. अवलोकन
B. पहचानना
C. पानी के प्रति संवेदना
D. समझ
पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में प्रक्रिया कौशल को प्रोत्साहित करना चाहिए जो कि पूछताछ आधारित प्रायोगिक अधिगम का मूल है। निम्नलिखित में से कौन, एक प्रक्रिया कौशल नहीं है?
A. अवलोकन
B. निष्कर्ष निकालना
C. निर्धारित करना
D. पूर्वानुमान करना
ईवीएस का एक शिक्षाप्रद क्रिया कलाप होना चाहिए।
A. वास्तविक जीवन पर आधारित और विद्यार्थियों के लिए आनंददायक
B. किसी भी समयावधि का
C. प्रकृति से केवल शिक्षक-अभिमुख
D. केवल पाठ्यपुस्तक की दी गई सामग्री पर केंद्रित।
क्रियाकलाप आधारित अधिगम के अभ्यास में सम्मिलित निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
A. क्रियाकलाप का संचालन
B. दोहराना
C. योजना बनाना
D. प्रक्रम पर विचार करना
सही क्रम का चयन कीजिए
A. A – B – C – D
B. C – A – D – B
C. C – A – B – D
D. D – C – A – B
ईवीएस पाठ्यचर्या का आधार वाक्य है।
A. अवलोकन
B. संज्ञानात्मक सिद्धांत
C. सामाजिक-रचनावाद सिद्धांत
D. व्यवहारवाद अधिगम सिद्धांत
ई.वी.एस. के शिक्षण अधिगम में प्रयोजना प्रक्रम लाभकारी है क्योंकि
A. यह शिक्षक को एक मार्गदर्शक और सुगमकर्ता बनाता है।
B. इसे विविध संसाधनों की आवश्यकता होती है।
C. बच्चे प्रायोजना के करने वाले भाग और क्रिया के भाग से अभिभूत हो जाते हैं।
D. यह कार्यानुभव एवं अभिसारी चिंतन के अवसर प्रदान करता है।
समस्या समाधान में सम्मिलित / निहित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
A. समस्या को परिभाषित करना
B. क्रिया के लिए संभावित योजना पर चर्चा करना
C. परिणाम का मूल्यांकन करना
D. समस्या का विश्लेषण करना
सही क्रम का चयन कीजिए।
A. A – D – B – C
B. A – B – C – D
C. D – C – B – A
D. A – D – C – B
ई.वी.एस. में, निम्नलिखित में से अधिगम के सामुदायिक संसाधनों के उदाहरण कौन-से हैं?
संसाधनों का सही समूह चुनें-
A. विश्वविद्यालय, नदी, रेडियो, अभिकलित्र
B. बढ़ई, दुकानदार, शिक्षक, माता-पिता
C. विश्वविद्यालय, अपशिष्ट सामग्री, माता-पिता, ऑफिस
D. मोबाइल फोन, समाचार पत्र, विज्ञापन गीत, रेडियो
अधिविन्यास अथवा सत्रीय कार्य के विषय में कौन-सा कथन सही है?
A. अपनी प्रक्रिया के अनुसार परिवार जन अधिविन्यास में योगदान दे सकते हैं।
B. अधिविन्यास मूल्यांकन का एकमात्र तरीका होता है।
C. अधिविन्यास को प्रतिदिन गृहकार्य के रूप में दिया जाना चाहिए।
D. अधिविन्यास स्वयं के विचारों का निर्माण और उन्हें स्पष्ट करने में मदद करते हैं।
यदि आपको ज्ञात हो जाये कि आपकी कक्षा के कई छात्र बहुत होनहार और बुद्धिमान हैं, तब आप ऐसे छात्रों को कैसे पढ़ायेंगे?
A. कोई विशिष्ट परियोजना / युक्ति प्रयुक्त नहीं की जाएगी।
B. उन्हें उच्च कक्षा के छात्रों के साथ बैठाया जाएगा।
C. उन्हें अलग पढ़ाया जाएगा।
D. उन्हें समृद्ध पाठ्यचर्या का उपयोग कर पढ़ाया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया निपुण भारत मिशन भाषा में मूलभूत कौशल को मजबूत करने पर केंद्रित है। इसका क्या अर्थ है?
A. समझ और संख्यात्मकता में प्रवीणता के लिए राष्ट्रीय हस्तक्षेप
B. समझ और संख्यात्मकता के साथ पठन में प्रवीणता के लिए राष्ट्रीय पहल
C. समझ और संख्यात्मकता में दक्षता के लिए राष्ट्रीय पहल
D. समझ और संख्यात्मकता के साथ पठन में दक्षता के लिए राष्ट्रीय हस्तक्षेप