CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part93

हालाँकि विकास के विभिन्न क्षेत्र विद्यार्थियों की योग्यताओं का वर्णन करते हुए पारस्परिकता करते हैं, फिर भी निम्न में से विकास का कौन-सा क्षेत्र मुख्य रूप से व्यक्तियों के अपने और दुसरों के कार्यों और व्यवहारें पर तर्क की प्रवृत्ति का अध्ययन करता है? 
A. भाषा विकास
B. नैतिक विकास
C. शारीरिक विकास
D. सांस्कृतिक विकास

विकास का कौन-सा सिद्धान्त बताता है कि विकास सिर से पैर तक होता है?
A. विकास पूर्वानुमेय है।
B. विकास परिपक्वता और अधिगम का एक उत्पाद है।
C. विकास एक निश्चित दिशा में आगे बढ़ता है।
D. बच्चों के विकास की दर में विभिन्नताएँ होती है।

कथन (A) : अभिभावकों को बाल्यावस्था देखभाल से संबंधित चर्चा में शामिल करना चाहिए।

तर्क (R) : बाल विकास पारिवारिक परिवेश से प्रभावित होता है।

सही विकल्प चुनिए: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, वर्ग समावेशन की अवधारणा बच्चों द्वारा किस चरण के दौरान प्राप्त की जाती है? 
A. मूर्त संक्रियात्मक
B. संवेदीगामक
C. पूर्व-संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

जीन पियाज़े के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, किस चरण पर अधिकतर बच्चे परिकल्पनात्मक रूप से सोचने लगते हैं? 
A. संवेदीगामक
B. पूर्व-संक्रियात्मक
C. मूर्त संक्रियात्मक
D. औपचारिक संक्रियात्मक

लेव वायगोत्स्की के विचारों के अनुसार, विद्यार्थियों के समीपस्थ विकास का क्षेत्र पाने में मदद करने के लिए एक अध्यापिका को क्या देना चाहिए? 
A. दण्ड
B. पुरस्कार
C. पाड़
D. नकारात्मक प्रतिपुष्टि

लेव वायगोत्स्की ने ________ विकास में वृद्धि हेतु ________ के इस्तेमाल पर बल दिया है। 
A. शारीरिक, पारस्परिकता 
B. नैतिक, पुरस्कारों
C. सामाजिक, स्मृति-सहायक विधियों
D. संज्ञानात्मक, सांस्कृतिक उपकरणों

निम्नलिखित में से किसने बच्चों में नैतिक विकास के सिद्धांत का प्रस्ताव रखा? 
A. कोनार्ड लोरेंज
B. सिगमंड फ्रायड
C. लॉरेंस कोहलबर्ग
D. एरिक एरिकसन

कथन (A) : क्रिया-आधारित शिक्षण-अधिगम को बाल-केन्द्रित माना जाता है।

तर्क (R) : शिक्षक शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभाता।

सही विकल्प चुनिए: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

बहु-बुद्धि सिद्धांत कहलाता है कि : 
A. बुद्धि विभिन्न प्रकार की हो सकती है।
B. बुद्धि को तेज नहीं किया जा सकता है।
C. बुद्धि को सटीक रूप से मापा जा सकता है।
D. सभी व्यक्तियों में बुद्धि स्तर एक समान है।

लेव वायगोत्स्की भाषा को किस प्रकार देखतें हैं?  
A. भाषा अधिगम प्रक्रिया में बाधक है।
B. भाषा एक सांस्कृतिक उपकरण है जो अधिगम को सुसाधित करती है।
C. भाषा चिंतन प्रक्रिया में अर्थहीन है।
D. भाषा जैविक परिपक्वता का एक नगण्य अंश है।

लड़कों के लिए नीले रंग के कपड़े और लड़कियों के लिए गुलाबी रंग के कपड़े खरीदना किसे बढ़ावा देता है? 
A. लिंग रूढ़िबद्धता
B. लड़के और लड़कियों के आनुवंशिक लक्षण
C. लिंग तरलता
D. लिंग चयन

अंग्रेजी विषय की एक शिक्षिका, सरिता ने यह देखा कि कक्षा में जो पढ़ाती है उसे सीखने के स्तर पर विद्यार्थी विभिन्नताएँ दिखाते हैं। इसलिए सरिता को चाहिए कि वहः 
A. शिक्षण के एक समान तरीके का पालन करे ताकि सीखने में व्यक्तिगत अंतर कम हो।
B. छात्रों के पालन के लिए बहुत सख्त नियम बनाए।
C. सीखने में सुधार के लिए अपने शिक्षण में विभिन्न प्रकार के अनुभवों को शामिल करे।
D. इन कठिनाइयों के बारें में ध्यान ना दे।

मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए?  
A. विद्यार्थियों का नामीकरण।
B. समान योग्यता – आधारित विद्यार्थियों का समूहीकरण।
C. विद्यार्थियों की अधिगम प्रगति को समझना। 
D. कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों का अवरोधन।

मूल्यांकन की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को शामिल करके मूल्यांकन की प्रकृति में किस प्रकार का बदलाव आता है? 
A. ‘अधिगम का मूल्यांकन’, ‘अधिगम के लिए’ मूल्यांकन हो जाता है।
B. रचनात्मक मूल्यांकन, योगात्मक मूल्यांकन में बदल जाता है
C. व्यापक मूल्यांकन, अव्यापक मूल्यांकन में बदल जाता है
D. सतत मूल्यांकन, असतत मूल्यांकन के बदल जाता है

हाशिये पर स्थित (वंचित) वर्गों से आने वाले विद्यार्थियों के समावेशन में मदद करने के लिए एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए? 
A. सभी विद्यार्थियों के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।
B. कक्षा के सामने उनकी कमजोरी को उजागर करना चाहिए। 
C. उन्हें एक अलग सेक्शन में पढ़ाना चाहिए।
D. सभी छात्रों के लिए मानकीकृत पाठ्यक्रम का प्रयोग करना चाहिए।

कक्षा में एक दृष्टिबाधिता से जूझते शिक्षार्थी के समावेशन को बढ़वा देने के लिए, एक अध्यापिका को क्या करना चाहिए? 
A. जानकारी का मौखिक विवरण देना चाहिए।
B. संप्रत्यय के विवरण हेतु चार्ट दिखाना चाहिए।
C. सांकेतिक भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
D. उनकी तरफ बार-बार देखना चाहिए।

एक विशिष्ट अधिगम असमर्थता ‘पठनवैकल्य’ की क्या विशेषता है?
A. लेख के बोध कठिनाई
B. चलने में कठिनाई
C. मौखिक संप्रेषण में कठिनाई
D. खाने में कठिनाई

वंचित समूहों से आने वाले बच्चों की सहायता के लिए स्कूल में निम्नलिखित में से कौन-सी सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता है? 
A. विषयों के चयन में लचीलापन प्रदान करना।
B. कक्षा के सभी बच्चों के लिए समान शैक्षिक कार्यक्रम लागू करना।
C. उन्हें किसी विशेष स्कूल में प्रवेश लेने के लिए बाध्य करना।
D. उन्हें उसी स्कूल के एक अलग सेक्शन में पढ़ाना।

यदि ट्वींकल अपने बाएँ हाथ से लिखती है, तो उसकी शिक्षिका को क्या करना चाहिए? 
A. उसे बाएँ हाथ का उपयोग करने के लिए हतोत्साहित करें।
B. उसे अपनी पसंद का प्रयोग करने दें।
C. इसकी रिपोर्ट स्कूल काउंसलर को दें।
D. उसे दाहिने हाथ का उपयोग करने के लिए मजबूर करें।

कथन (A) : एक शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को समूह में काम करने और सहपाठियों संग चर्चा द्वारा सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

तर्क (R) : अधिगम एक सामाजिक प्राक्रिया है।

सही विकल्प चुनिए: 

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

प्रभावशाली और अर्थपूर्ण अधिगम को बढ़ावा देने के लिए निम्न में से किनका उपयोग करना चाहिए?

(i)  उदाहरण

(ii)  गैर-उदाहरण

(iii) समरूपता

(iv) नकारात्मक पुर्नबलन 

A. केवल (i)
B. केवल (i) और (ii)
C. केवल (i), (ii) और (iii)
D. (i), (ii) और (iv)

एक संरचनावादी कक्षा में, अधिगम को किस प्रकार देखा जाना चाहिए?
A. केवल ज्ञान का पुनरुत्पादन
B. वास्तविक जीवन से वियोजित
C. शास्त्रीय अनुकूलन का परिणाम
D. वातावरण से सक्रिय पारस्परिकता / संपर्क का परिणाम

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part17

निम्न में से कौन-सी युक्ति विद्यार्थियों के जानकारी को लम्बे समय तक याद रखने में मदद करेगी?  
A. जानकारी से संबंधित बेमतलब शब्दों का समूह बनाना
B. जानकारी को अव्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करना
C. जानकारी से संबंधित दृश्य रूपक और समरूपक बनाना
D. जानकारी को बिना किसी संदर्भ के प्रस्तुत करना

यदि एक शिक्षक विद्यार्थियों में समस्या समाधान क्षमताएँ विकसित करना चाहता है तो उसे निम्न में से किससे बचना चाहिए? 
A. समस्या को ठीक समझने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना।
B. विद्यार्थियों को समस्या के विभिन्न पहलू देखने के लिए प्रोत्साहित करना।
C. विद्यार्थियों में व्यवस्थित कार्य करने की आदत विकसित करना।
D. विद्यार्थियों को प्रेरित करना कि वे कार्य को जैसे भी हो जल्दी करें।

विद्यार्थियों की त्रुटियों के सम्बन्ध में, अध्यापिका को :
A. नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा त्रुटियों को कम करना चाहिए।
B. दण्ड द्वारा त्रुटियों को कम करना चाहिए।
C. उन अधिगम कमियों को खोजना चाहिए जिनकी वजह से त्रुटियाँ हुई हैं।
D. त्रुटियों की उपेक्षा करनी चाहिए।

संज्ञान और संवेग _________ हैं। 
A. एक-दूसरे से स्वतंत्र
B. एक-दूसरे से कभी-कभार ही संबंधित
C. एक दूसरे से सम्बंधित
D. वातावरणीय कारकों द्वारा प्रभावित नहीं होतें

एक विद्यार्थी जो बार – बार मिलने वाली असफलताओं का कारण उसकी योग्यता की कमी को मानता है, उसमें कौन-सा भाव पैदा हो सकता है? 
A. उच्च आत्म-सम्मान
B. अधिगम निस्सहायता
C. सकारात्मक आत्म-अवधारणा
D. आत्म-प्रभावकारिता में वृद्धि

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने किस पर जोर दिया है? 
A. बहुविषयकता शिक्षा
B. कठोर पाठ्यक्रम
C. योगात्मक आकलन
D. परीक्षा-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र

_________ अधिगम को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। 
A. कुपोषण
B. उत्सुकता
C. अधिसंज्ञान
D. महारत उन्मुखी लक्ष्य

दो सम संख्याओं और दो विषम संख्याओं का योगफल ____होता है। 
A. सदैव सम
B. सदैव विषम
C. न तो सम और न ही विषम
D. कभी सम और कभी विषम

केक के एक आयताकार टुकड़े को 4 समान भागों में काटा जाता है। इनमें से एक भाग को दो बराबर भागों में बाँटा जाता है। इस प्रकार प्राप्त एक भाग को पुनः 4 बराबर भागों में बाँटा जाता है, तो सबसे छोटा भाग कितना होगा? 
A. केक का \(1/32\) भाग
B. केक का \(1/16\) भाग
C. केक का \(1/10\) भाग
D. केक का \(1/8\) भाग 

जीवन एक आयत पर 1 से 100 तक की संख्याएँ लिखता है, जिसे सौ बराबर वर्गों में विभाजित किया गया है। मीनू इसमें 8 के सभी गुणकों को पीले रंग से रंगता है। माहिन इसमें 9 के गुणकों को हरे रंग से रंगता है। फिर आयताकार सरणी में सबसे बड़ी संख्या, जिसमें दोनों रंग हैं। 
A. 8
B. 9
C. 36
D. 72

अनघा 3 से 11 तक की संख्याओं के उपयोग से 3 × 3 का एक मैजिक वर्ग बनाना चाहती है। प्रत्येक पंक्ति में संख्याओं का योगफल कितना होगा?
A. 20
B. 21
C. 7
D. 14

यदि x और y दो संख्याएँ इस प्रकार हैं कि इनका योगफल 110 है और इनका अंतर 100 है, तो
A. x = 100, y = 10
B. x = 105, y = 5
C. x = 90, y = 20
D. x = 85, y = 15

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 9 से विभाज्य है?
A. 261345
B. 216315
C. 216615
D. 216617

अक्षर H में बने सभी कोणों का योगफल ________ बराबर है।
A. एक त्रिभुज के कोणों के योगफल के
B. एक चतुर्भुज के अंतः कोणों के योगफल के
C. एक समकोण त्रिभुज के कर्ण के सम्मुख कोण के
D. एक समबाहु त्रिभुज के एक शीर्ष पर बने कोण के चार गुने के

एक 12 घंटे वाली घड़ी में पूर्वाह्न 9 : 00 पर मिनट की सुई की नोक और घंटे की सुई की नोक के बीच की दूरी कितनी होगी, यदि मिनट की सुई की लंबाई 4 सेमी है और घंटे की सुई की लंबाई 3 सेमी है?
A. 2 सेमी
B. 4 सेमी
C. 5 सेमी
D. 7 सेमी

शिक्षक ने कक्षा 5 के विद्यार्थियों को तीन आकृतियाँ दीं – (i) वृत्त, (ii) वर्ग, और (iii) त्रिभुज।

उन्होंने उनसे पूछा, “इनमें से कितनी आकृतियाँ आधे घूर्णन के बाद समान दिखेंगी“?

वह अपने विद्यार्थियों को निम्नलिखित में से किसके बारे में अध्ययन कराना चाह रही हैं?

A. घूर्णन सममिति
B. सममित रेखाएँ 
C. कोणों की तुलना
D. क्षेत्रफलों की तुलना

बिन्सी का जन्म 08 – 08 – 2007 में हुआ था।  31-07- 2022  में उसकी आयु कितनी थी? 
A. 14 वर्ष 11 महीने 31 दिन
B. 14 वर्ष 11 महीने 30 दिन
C. 14 वर्ष 11 महीने 23 दिन
D. 15 वर्ष 11 महीने 30 दिन

जून 2022 में, बिजली के एक मीटर में रीडिंग 263 यूनिट थी। अगले महीने यह रीडिंग 345 यूनिट हो गई। यदि प्रथम 50 यूनिटों के लिए विद्युत शुल्क ₹ 4 प्रति यूनिट है तथा 51 से 100 यूनिटों के लिए यह शुल्क ₹ 5 प्रति यूनिट है: तो जुलाई 2022 के लिए कुल विद्युत शुल्क कितनी होगा?
A. ₹ 160
B. ₹ 200
C. ₹ 360
D. ₹ 410

एक टॉय-कार का मूल्य ₹ 35.00, एक केले का मूल्य ₹ 2.50, एक नोटबुक का मूल्य ₹ 25.00 तथा नींबू जूस के एक गिलास का मूल्य ₹ 12.50 है। यदि अरुण के पास ₹ 50 है, तो निम्नलिखित में से किस संयोजन के लिए उसके पास पर्याप्त धनराशि है? 
A. 1 नोटबुक,1 केला, और जूस के 2 गिलास
B. 1 टॉय-कार, 2 केले और 1 नोटबुक
C. 1 नोटबुक, 2 केले और जूस का 1 गिलास
D. 2 नोटबुक और 1 केला

निम्नलिखित में से किस आकृति का क्षेत्रफल अधिकतम है? 
A. 3 इकाई और 4 इकाई भुजाओं वाला आयत
B. 3 इकाई भुजाओं वाला वर्ग
C. 2 इकाई त्रिज्या वाला वृत्त
D. 3 इकाई और 4 इकाई भुजाओं (कर्ण को छोड़कर) वाला समकोण त्रिभुज

एक गणित टेस्ट में कक्षा V के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किये गये अंक नीचे दर्शाए अनुसार हैं:

6, 1, 2, 8, 5, 0, 5, 5, 1, 9, 7, 8, 5, 0, 0, 8, 3, 8, 10, 10, 3, 4, 7, 8, 9, 8, 0, 2

कितने विद्यार्थियों ने 5 या 5 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं?

A. 14
B. 15
C. 16
D. 17

निम्नलिखित पैटर्न में अगली पंक्ति के दाएँ पक्ष में कौन-सी संख्या होगी?

1+ 3 = 4

1 + 3 + 5 = 9

1 + 3 + 5 + 7 = 16

___________=___ 

A. 18
B. 20
C. 25
D. 36

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चे के गणितीय चिंतन को दर्शाता है?
A. गणितीय अवधारणाओं की सटीक परिभाषा देने की योग्यता
B. सही सूत्रों/तथ्यों को स्मरण करने की योग्यता
C. शीघ्र गणना करने की योग्यता
D. गणितीय प्रक्रिया-विधियों को समझाने की योग्यता

निम्नलिखित में से कौन-सी युक्तियाँ गणित में कम उपलब्धि वाले विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त नहीं हैं? 
A. विद्यार्थियों की रूचि पर केंद्रित गतिविधियों का उपयोग करना
B. एकल कार्य सत्र में अभ्यास समस्याओं की संख्या को कम रखना
C. केवल सबसे कठिन समस्या निर्दिष्ट करना
D. शिक्षक-निर्देशित अभ्यास के लिए अतिरिक्त समय आवंटित करना

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part62

एक बच्चा गणित की कक्षा में कहता है कि 5 बिन्दु, 5 लकड़ियाँ, 5 कंचे सभी, संख्या पाँच को निरूपित करते हैं। बच्चा संख्या के किस पहलू की ओर संकेत कर रहा है? 
A. क्रमसूचकता 
B. नामिक मान को
C. गणनीयता 
D. स्थानीय मान

‘निपुण भारत मिशन’ के अनुसार, विद्यार्थियों के बीच मूलभूत संख्यात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को सराहा जा सकता है?

A. कक्षा के माहौल को अवधारणाओं की खोज और दृश्यीकरण की भावना पैदा करने वाली होनी चाहिए।

B. बच्चे को वास्तविक – जीवन की समस्याओं को हल करने में सक्षम बनाने के अवसर प्रदान करें, न कि केवल पाठ्यपुस्तक की समस्याओं को।

C. निर्देश स्थानीय भाषा में दिया जाना चाहिए।

D. गणित की कक्षाओं में त्रुटियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल D
B. A, B और C
C. केवल A
D. A, B और D

कक्षा V में भिन्नों के योग की अवधारणा का परिचय कराते हुए, गणित की एक शिक्षिका दलजीत, एक समस्या को हल करने के लिए केवल सही मानक क्रियाविधि के उपयोग पर बल देती हैं। वह सिखाई गई कलन-विधि से, अपने शिक्षार्थियों को कई प्रश्न अभ्यास के लिए देती है। गणित की एक शिक्षिका के रूप में, दलजीत दर्शाती है:
A. संबंधात्मक समझ 
B. यांत्रिक समझ 
C. अपने शिक्षार्थियों की आवश्यकाताओं की समझ
D. भिन्नों के योग में अपने शिक्षार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों की समझ

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित कला को समाहित करने का फायदा नहीं है? 
A. दृश्यीकरण में सहायता करना
B. गणित को वास्तविक दुनिया से जोड़ना
C. संस्कृति और विरासत के लिए सम्मान पैदा करना
D. गणित में रटकर सीखने में सहायता करना

गुरदीप प्राथमिक गणित कक्षाओं में उपयोग हेतु गणित का एक किट विकसित करना चाहता है। उसे सम्मिलित करना चाहिए- 
A. दैनिक जीवन में प्रयुक्त सामग्री
B. उच्च परिष्कृत साधन
C. केवल ICT-आधारित सामग्री
D. महँगे मूर्त मॉडल

निम्नलिखित में से कौन – सा वैन हैले के ज्यामितीय चिंतन के स्तरों के सही अनुक्रम को निरूपित करता है? 
A. दृश्यीकरण, विश्लेषण, संबंध की समझ, औपचारिक निगमन 
B. दृश्यीकरण, संबंध की समझ, विश्लेषण, औपचारिक निगमन
C. संबंध की समझ, दृश्यीकरण, औपचारिक निगमन, विश्लेषण
D. विश्लेषण, दृश्यीकरण, संबंध की समझ, औपचारिक निगमन

शब्दावली ‘क्षेत्र मॉडल’, ‘लम्बाई या मापन मॉडल’ और ‘समुच्चय (सेट) मॉडल’ निम्नलिखित में से कौन-सी गणितीय अवधारणाओं के शिक्षण से संबंधित हैं? 
A. स्थानीय मान
B. समतलों का क्षेत्रफल
C. समुच्चय एवं आँकड़ों का प्रबंधन
D. भिन्न

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, गणित की कक्षा में अर्थपूर्ण समस्याओं को प्रस्तुत करना एक महत्वपूर्ण व्यवहार है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपरोक्त कथन से सबसे कम रूप में संबंधित है?
A. कक्षा में विद्यार्थियों के गणित के विचारों को और अधिक स्पष्ट बनाना।
B. जब विद्यार्थी अपनी समस्या प्रस्तुत कर रहा/रही हो उस समय उसकी चिंतन प्रक्रिया पर बल देना।
C. विद्यार्थियों को ऐसी समस्याओं को प्रस्तुत करने का निर्देश देना जिसका एक अद्वितीय, सटीक और सही उत्तर हो।
D. विद्यार्थियों को अपने विचारों को संगठित/सुनियोजित करने का समया प्रदान करना। 

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गणित शिक्षा में समानता के सिद्धांत को सर्वाधिक उपयुक्त रूप से निरूपित करता है?
A. छात्रों में विविधता को महत्व देते हुए सभी के अधिगम को बढ़ावा देना। 
B. वर्तमान समय में प्रत्येक स्कूल के लिए गणित अध्यापन में ICT का उपयोग अतिआवश्यक है। 
C. अभिकलन कौशल वाले केवल कुछ मेधावी छात्र ही गणितीय तर्कणा को विकसित कर पाते हैं। 
D. कक्षा XII तक गणित को एक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाना चाहिए।  

जब कक्षा II के बच्चे को 38 लिखने के लिए कहा गया तब उसने 308 लिखा। गणित के प्राथमिक कक्षा के शिक्षक के रूप में आप इस बच्चे की त्रुटि कैसे सुधारेंगे? 
A. अभ्यास के लिए समान उदाहरण प्रदान करके
B. स्थानीय मान की अवधारणा को सुदृढ़ करने के लिए हस्त कौशल सामग्री का उपयोग करके
C. बच्चे को अपने सहपाठियों से उत्तर नकल करके लिखने के लिए कहकर
D. श्यामपट्ट पर 1 से 40 तक की गिनती लिखकर सही उत्तर को बताकर

किताब “अ हैंडबुक फॉर डिजाइनिंग मैथमेटिक्स लेबॉरेट्री इन स्कूल्स” एन.सी.ई.आर.टी. 2005 के लेखक निम्नलिखित में से कौन हैं? 
A. वी.एस.वर्मा एवं ए.मुखर्जी
B. पी.ई.ब्रायन्त एवं टी.नन्स
C. हुकुम सिंह, राम अवतार एवं वी.पी.सिंह
D. आर.एस.अग्रवाल एवं पी. सिंह

निम्नलिखित में से कौन-सी गणित में मुक्त अंत वाले प्रश्नों की विशेषता नहीं है? 
A. केवल माध्यमिक कक्षाओं के लिए उपयोगी
B. प्रयास और त्रुटि
C. एक से अधिक उत्तर
D. समस्या समाधान कौशल को विकसित करना 

गणित के लिए ब्लूम वर्गीकरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? 
A. प्रत्येक पक्ष बहु- स्तरीय होता है।
B. प्रत्येक पक्ष पदानुक्रमित संरचना में व्यवस्थित होता है।
C. प्रत्येक पक्ष जटिलता के बढ़ते स्तरों के अनुसार सीखने को वर्गीकृत करता है।
D. किसी एक विशेष पक्ष के अगले स्तर को सीखने के लिए निचले स्तर को सीखना पूर्वापेक्षा है।

बावड़ियों (सीढ़ीदार कुओं) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

A . ये वर्षा के पानी के भण्डारण और संरक्षण की पारस्परिक प्रणालियाँ है।

B. इनका प्रयोग समुदायिक संसाधनों के रूप में किया जाता था।

C. बावड़ियों में सीढ़ियाँ जमीन के नीचे कई मंजिल तक जाती हैं परन्तु लोगों को घिरनियों द्वारा कुएँ से पानी खींचने की अनुमति थी।

सही कथन है/हैं। 

A. केवल A
B. A और B
C. A और C
D. B और C

बिना बीजों के उगने वाले पादप हैं: 
A. सेब
B. पाइनस
C. फर्न
D. प्रून्स

भारत में हमारी करीब 22 संवैधानिक रूप से मान्यता- प्राप्त भाषाएँ है। भारत के अनेक राज्यों में अपनी आधिकारिक भाषाएँ हैं। संथाली एवं कुडुक भाषा _________ में बोली जाती हैं।
A. झारखंड 
B. असम
C. मणिपुर 
D. ओडिशा

झूम खेती है: 
A. जैविक खेती
B. स्थानांतरित कृषि 
C. रासायनिक पीड़कनाशियों का सीमित उपयोग
D. फसल चक्रण

निम्नलिखित पहेली हल कीजिए:

“चोंच है मेरी बड़ी निराली

सुई हो जैसे सिलने वाली

पत्ते सिल कर घर बनाऊँ

कौन-सी चिड़िया मै कहलाऊँ? 

A. कलचिड़ी 
B. शक्करखोरा 
C. दर्जिन चिड़िया
D. वीवर पक्षी (बया)

जंतुपरागण किसके द्वारा पौधों के परागण की विधि है?
A. पक्षी
B. चमगादड़ 
C. गिलहरी 
D. मधुमक्खियाँ

हमारे देश की विरासत एवं संस्कृति समृद्ध है तथा कला इस संस्कृति का हिस्सा है। _________ पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध पारंपरिक कला का रूप है। 
A. जामदानी
B. चिकनकारी 
C. पटोला
D. पोचमपल्ली

हाथियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(A) समान्यतः तीन माह आयु के हाथी के बच्चे का भार एक क्विंटल से कम होता है।

(B) हाथी अत्यधिक आराम नहीं करते हैं। वे एक दिन में केवल दो से चार घण्टे सोते हैं।

(C) हाथियों के झुण्ड में मुख्यतः हथिनियाँ और बच्चे ही रहते है और सबसे बुजुर्ग हथिनी ही पूरे झुण्ड की नेता होती है।

(D) किसी झुण्ड में 20 से 25 हथिनियाँ और बच्चे होते हैं। नर हाथी 8-10 वर्ष की आयु होने तक ही झुण्ड में रहते हैं।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 14 Shift1

इनमें सही कथन है:

A. A, B और C
B. B, C और D
C. केवल C और D
D. केवल B और C

तीन परंपरागत जल संरक्षण की पद्धतियाँ नीचे दी हुई हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए:

जहाँ आप उन्हें देख सकते है:

जोहड़, बावड़ी, झील

A. नालंदा, उदयपुर, प्रयागराज, जोधपुर
B. उदयपुर, जयपुर, नालंदा, बीकानेर
C. प्रयागराज, नैनीताल, उदयपुर, जैसलमेर
D. जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, उदयपुर

नीरज चोपड़ा एक चैम्पियन ओलंपियन हैं। वे कौन-सा खेल खेलते हैं? 
A. जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)
B. शॉटपुट थ्रो 
C. आरचरी (तीरंदाजी)
D. ट्रिपल जम्प

घटपर्णी (नीपेन्थिस) पौधा चूहों, मेंढकों और कीड़े- मकोड़ों को फंसा कर उन्हें खा जाता है। हमारे देश में यह पौधा कहाँ पाया जाता है? 
A. मेघालय
B. नागालैण्ड
C. मिजोरम
D. अरुणाचल प्रदेश

रवि की रोग-विषयक पैथोलॉजी रिपोर्ट के अनुसार उसके हीमोग्लोबिन का स्तर 12 gm/dL है। इसका अर्थ है कि रवि

A. एनीमिया से ग्रस्त है

B. रक्तहीनता से ग्रस्त नहीं है

C. सामान्य हीमोग्लोबिन स्तर है

D. सामान्य लाल रक्त कोशिका संख्या संख्या

A. केवल B और C
B. केवल A और C
C. केवल C और D
D. केवल B और D

निम्नलिखित में से कौन – सा जोड़ा सही है? 
A. सानिया मिर्जा: टेबल-टेनिस
B. साइना नेहवाल: बैडमिंटन
C. पी.टी.ऊषा: वेटलिफ्टिंग
D. के. मल्लेश्वरी: ऐथलेटिक्स

पृथ्वी गोल है और वह सूर्य की परिक्रमा करती है। अतः जब भारत में मध्याहन (दोपहर) होता है, तब नीचे दिए गए किस देश मे मध्य रात्रि होती है?
A. अल्जीरिया
B. अलास्का (USA)
C. अर्जेन्टीना
D. कनाडा

प्राचीन इमारतों में दीवार का एक हिस्सा गोलाकार में बाहर निकलता है और वे दीवारों से भी ऊँचे होते हैं। उन्हें _________  कहते हैं।  
A. झरोखा  
B. ड्रोमर
C. चबूतरा 
D. बुर्ज

ई.वी.एस. पाठ्यचर्या एक विषय – वस्तु आधारित उपागम का अनुगमन करती है क्योंकि 
A. विषय-वस्तु आधारित उपागम से विषयों की एकीकृत एवं समग्र समझ का विकास होता है। 
B. विषय-वस्तु आधारित उपागम से ई.वी.एस. के विषयों की विशिष्ट समझ का विकास होता है। 
C. विषय-केन्द्रित उपागम में मोटी पाठ्य पुस्तकें होंगी। 
D. विषय-वस्तु आधारित उपागम से एक शिक्षक सभी ई.वी.एस. के विषयों को सरलता से पढ़ा लेता है। 

निम्नलिखित में से कौन-से पद पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति का वर्णन करते है?

A. बहु-अनुशासनिक

B. सम्मिलित

C. एकीकृत

D. एकल 

A. A, B और C
B. B, C और D
C. C और D
D. A और C

पोर्टफोलियो है 
A. एक विशेष अवधि में बच्चे द्वारा किए गए सर्वोत्तम कार्यों का संग्रह।
B. एक विशेष अवधि में सभी बच्चों द्वारा किए गए सर्वोत्तम कार्यों का संग्रह।
C. एक विशेष अवधि में बच्चे द्वारा किए गए समस्त कार्यों का संग्रह।
D. एक विशेष अवधि मे सभी बच्चों द्वारा किए गए समस्त कार्यों का संग्रह।

ई.वी.एस. का पाठ्यक्रम संसार के बारे में बच्चे की समझ को __________ से आरंभ करते हुए धीरे-धीरे बढ़ाता है। 
A. परिवार
B. स्वयं अपने आप
C. पास-पड़ोस
D. देश

ई.वी.एस. पाठ्यचर्या के अनुसार, बच्चों से यह अपेक्षा की जाती है कि:

A. वे दैनिक जीवन से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने निकटतम परिवेश के बारे में अपने अनुभवों द्वारा जानकारी प्राप्त करें।

B. वे निकटतम परिवेश के लिए प्राकृतिक/नैसर्गिक जिज्ञासा एवं सृजनात्मकता को पोषित करें।

C. वे निकटतम पर्यावरण में प्राकृतिक, भौतिक और मानव संसाधनों के प्रति संवेदनशीलता का विकास करें।

D. वे पर्यावरण संरक्षण के लिए रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन करें।

सही विकल्प है:

A. A और B
B. B और C
C. A, B और C
D. C और D

निम्नलिखित में से पर्यावरण अध्ययन अधिगमकर्ता के लिए कौन-से अनुभव महत्वपूर्ण हैं?

A. प्रासंगिक अनुभव

B. आविष्कारक अनुभव

C. वास्तविक जीवन अनुभव

D. अनुरूपक अनुभव

A. A, B और C
B. B, C और D
C. C, D और A
D. D, A और B

ई.वी.एस. के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

A. ई. वी. एस. को ग्रेड III से V तक पढ़ाया जाता है।

B. ग्रेड I और II में ई.वी.एस. के कौशल गणित और भाषा के पाठ्यक्रम में अंतर्निहित हैं।

C. ई.वी.एस. का एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम विषयों को उनके संभावित कनेक्शन के साथ विषयों और उप-विषयों में वर्गीकृत करता है।

D. ई.वी.एस. पाठ्यचर्या विद्यार्थियों को पर्यावरण की समग्र रूप से सराहना करने और विषयों को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में विभाजित करने में सक्षम बनाता है।

A. A, B और D
B. B, C और D
C. A, B और C
D. A और B

पर्यावरण के मुद्दों को समझने के लिए EVS पढ़ाने वाले शिक्षकों को विद्यार्थियों में कौन-सा परिप्रेक्ष्य विकसित करने की आवश्यकता है? 
A. बहु-विषयक परिप्रेक्ष्य
B. अनुशासनात्मक परिप्रेक्ष्य
C. वैश्विक परिप्रेक्ष्य
D. पर्यावरण का संरक्षण और सुरक्षा

निम्नलिखित में से कौन- सी पर्यावरण अध्ययन में ‘अवलोकन’ गतिविधियों की उपयुक्त व्याख्या है?

A. बच्चों को समानताएँ देखने में सक्षम बनाना जिससे बच्चों के सीखने का विस्तार हो।

B. बच्चों को अंतर देखने में सक्षम बनाना जिससे बच्चों के सीखने का विस्तार हो।

C. बच्चों को सूचनाएँ प्राप्त करने में सक्षम बनाना जिससे बच्चों के सीखने का विस्तार हो।

D. बच्चों की स्वाभाविक जिज्ञासा का पोषण करना जिससे बच्चों के सीखने का विस्तार हो। 

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. A और C

निम्नलिखित में से कौन-से कथन सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की प्रकृति को स्पष्ट करते हैं?

A. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन बच्चों की संपूर्ण प्रगति के लिए उन्हें ग्रेड दिया जाना है।

B. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन बच्चों की संपूर्ण प्रगति के लिए उन्हें अंक दिया जाना है।

C. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन समय-समय पर बच्चों के सीखने के स्तरों में आने वाले परिवर्तन की जानकारी देना है।

D. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन बच्चों को यह बताना है कि वे अपनी अधिगम प्रक्रिया को आगे कैसे बढ़ाएँ।

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. D और A

अपने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति निम्नलिखित में से किसका विकास करना, एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है? 
A. ज्ञान 
B. अभिवृत्ति 
C. कौशल
D. समझ

ताशी को पर्यावरण अध्ययन की पुस्तक में दिए गए शब्द “ग्लूकोज़”, “एसिड” व “एसिडिटी” बच्चों को समझाने में कठिनाई हो रही है। ताशी को क्या करना चाहिए? 
A. ग्लूकोज़ और एसिड के पैकेट ला कर बच्चों को दिखाएँ।
B. विद्यार्थियों से शब्दकोश में से इन शब्दों के हिन्दी अर्थ पढ़ने को कहें।
C. बच्चों की स्थानीय भाषा तथा अनुभवों पर चर्चा कर समझाने का प्रयास करें।
D. कक्षा में स्थानीय डॉक्टर को विशेषज्ञ वार्ता के लिए आमंत्रित करें।

पर्यावरण अध्ययन अधिगम के निम्नलिखित स्वरूपों में से किन स्वरूपों के बारे में है?

A. तथ्यात्मक

B. अनुभवात्मक

C. प्रयोगात्मक

A. A और B
B. A और C
C. B और  C
D. केवल A 

पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम को निम्नलिखित में से किस पर जोर देना चाहिए?

A. विषय-वस्तु

B. प्रक्रिया

C. तथ्य

D. अनुप्रयोग

A. A और B
B. B और C
C. C और D
D. B  और  D

बसवा किसानों के जीवन पर एक कठपुतली कार्यक्रम का मंचन करती है। इससे विद्यार्थियों में निम्नलिखित में से कौन-से प्रक्रिया कौशल का विकास होगा?
A. याद रखने का कौशल
B. पहचानने का कौशल
C. अवधारणात्मक कौशल
D. अवलोकन कौशल

Leave a Comment

error: