CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part96

कथन (A) : ज़्यादातर बच्चों के दूध के दाँत छः वर्ष की उम्र में टूट जाते हैं, परन्तु किसी पाँच या सात वर्ष के बच्चे के दाँत टूटने को असामान्य नहीं देखा जाता।

तर्क (R) : हालांकि वृद्धि व शारीरिक विकास का क्रम सार्वभौमिक है, इसमें व्यक्तिगत विभिन्नताओं के अनुसार काफी परास होता है।

सही विकल्प चुनें।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। 
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

किस सिद्धांत में प्रतिपादित किया गया है कि विकास की दिशा समान होने पर भी प्रत्येक बच्चे का विकास अपनी गति से होता है?
A. शीर्षगामी विकास का सिद्धांत
B. समीपदूराभिमुख विकास का सिद्धांत
C. एकरूपता का सिद्धांत
D. व्यक्तिगत विकास का सिद्धांत

निम्न में से कौन-सी संस्था सामाजीकरण की द्वितीयक संस्था नहीं है?
A. परिवार
B. मिडिया
C. स्कूल
D. समकक्षी

किस अवस्था में बच्चे न केवल वस्तुओं के संदर्भ में तर्क कर पाते हैं बल्कि प्रतिज्ञाप्तिक चिंतन करने में भी सक्षम होते हैं?
A. संवेदी चालक अवस्था
B. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

पियाजे के अनुसार जन्म के बाद संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं का सही क्रम कौन-सा है ?
A. संवेदी अनुभव, प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं, परिकल्पनात्मक चिंतन, प्रतीकात्मक और सहज विचार 
B. संवेदी अनुभव, प्रतीकात्मक और सहज विचार, प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं, परिकल्पनात्मक चिंतन।
C. प्रतीकात्मक और सहज विचार, परिकल्पनात्मक चिंतन, संवेदी अनुभव, प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं।
D. प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं, परिकल्पनात्मक चिंतन, प्रतीकात्मक और सहज विचार, संवेदी अनुभव।

जीन पियाजे के अनुसार अर्थपूर्ण संज्ञानात्मक विकास के लिए एक बच्ची :
A. को द्वितीय स्तर के अनुबंधन करने चाहिए।
B. को हर कार्य के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए।
C. को सक्रिय अन्वेषण के मौके मुहैया कराने चाहिए।
D. को बारम्बार वेधन व अभ्यास करने के लिए कार्य देने चाहिए।

नैतिक विकास के कोहलबर्ग के किस स्तर के अनुसार नियमों का पालन या अवज्ञा उनके अच्छे या बुरे परिणामों से निर्धारित होती है?
A. पूर्व – संचालन स्तर 
B. पूर्व – पारंपरिक स्तर 
C. पारंपरिक स्तर
D. उत्तर – पारंपरिक स्तर

वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चे अपने साथियों ______ के माध्यम से सीखते हैं।
A. के साथ सामाजिक संपर्क
B. के साथ प्रतियोगिता
C. से शारीरिक रूप से लड़ाई
D. का मज़ाक उड़ाने

लेव वायगोत्सकी के सिद्धान्तों के अनुसार ‘पाड़’ के क्या मायने हैं?
A. वयस्कों का कार्य की जटिलता को कम करके उन्हें बेहद सरल बनाना।
B. वयस्कों का मदद की प्रकार व मात्रा में बदलाव करना।
C. वयस्कों का बच्चों को किसी प्रकार की मदद न देना।
D. वयस्कों का बच्चों को विभिन्न प्रकार के ईनाम देना।

एक प्रगतिशील कक्षा में :
A. शिक्षण अधिगम के मूल्यांकन के लिए परिक्षाएँ केवल साल के अंत में ली जाती हैं।
B. बच्चों का सम्मान किया जाता है और शिक्षकों का हर बच्चे की क्षमता में विश्वास होता है।
C. एकरूगी व मानीकृत पाठ्यचर्या का पालन किया जाता है।
D. शिक्षाशास्त्र अलाचीला व शिक्षक – केन्द्रित होता है।

कौन-सी अधिक बुद्धि वाले व्यक्तियों में प्राकृतिक रूपों जैसे जानवरों और पौधों की प्रजातियों और चट्टानों और पर्वत प्रकारों को वर्गीकृत करने की क्षमता होती है?
A. प्राकृतिक बुद्धि 
B. भाषाई बुद्धि
C. संगीतमय बुद्धि व्यक्ति
D. अंतः वैयक्तिक बौद्धिकता

यह वाक्य-स्त्रियों, पुरूषों व दूसरे जेंडर की भूमिका समाज तय करता है – जेंडर की संरचना के बारे में क्या दर्शाती है?
A. जेंडर एक अनुवाशिंक संरचना है।
B. जेंडर एक भौतिक संरचना है।
C. जेंडर एक सामाजिक संरचना है।
D. जेंडर वंशनुगत गुण है।

कथन (A) : शिक्षकों को मानकीकृत पाठ्यचर्या व आकलन तरीकों के इस्तेमाल व कार्यान्वित करने पर बल देना चाहिए।

तर्क (R) : स्कूलों को बच्चों में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को स्वीकारने की बजाए उन्हें हटाने का प्रयास करना चाहिए।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

मूल्यांकन क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
A. बच्चों की सीखने की तैयारी के स्तर का पता लगाने के लिए
B. शिक्षण अधिगम की प्रक्रियाओं में सुधार करने के लिए
C. बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के लिए
D. यह समझने में मदद करने के लिए कि बच्ची क्या कर सकती है और क्या नहीं 

छात्रों को उनके सीखने पर रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान करने और अपने स्वयं के अध्यापन पर मनन करने के लिए, शिक्षकों को :
A. योगात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करना चाहिए।
B. रचनात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करना चाहिए।
C. केवल शैक्षिक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए।
D. केवल पेपर – पेंसिल वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण के उपयोग पर ध्यान देना चाहिए।

समावेशी स्कूल की स्थापना में ______ शामिल है।
A. बहिष्करण पर प्रश्न उठाना
B. नामीकरण को अपनाना
C. पृथक्करण का पुष्टिकरण
D. दोषारोपण का प्रोत्साहन

वंचित और अभावहीन पृष्ठभूमि के बच्चों को कक्षा की चर्चाओं में शामिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि :
A. बच्चों पर दया करनी चाहिए और हमें उनके प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए।
B. प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और शिक्षक को सभी बच्चों को शामिल करना चाहिए, चाहे उनका सामाजिक-आर्थिक सांस्कृतिक और धार्मिक संदर्भ कुछ भी हो।
C. ऐसे बच्चों में सीखने की क्षमता नहीं होती है।
D. ये बच्चे ‘बेवकूफ’ है ओर इन्हें दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने नहीं देना चाहिए।

एक बच्चे को कई शब्दों को आपस में अंतर करने में कठिनाई आती है – नमन और मनन कलम और कतल। यह किसका विशिष्ट अभिलक्षण है?
A. लेखन वैकल्य 
B. गुणज वैकल्य
C. भाषा वैकल्य
D. पठन वैकल्य

निम्न में से कौन-से शिक्षाशास्त्रीय प्रावधान एक छात्र जिसे कम सुनाई देता है, की जरूरतों के अनुसार उपयुक्त समायोजन हैं?

(i) शिक्षक के पास बैठने की अनुमति देना।

(ii) परिवेश की पृष्ठभूमि के शोर को कम करना।

(iii) व्याख्यान प्रणाली का उपयोग।

(iv) विज्ञप्तिपत्रक देना जिसमें आलेखी आयोजक और संकल्पनात्मक चित्रण हो।

A. (i) (ii) (iv)
B. (i) (ii) (iii) (iv)
C. (i) (ii)
D. (i) (iii)

एक शिक्षिका अपने छात्रों में सृजनात्मकता को किसके द्वारा बढ़ावा दे सकती है?
A. कई विचारों और सहज ज्ञान युक्त अनुमानों को प्रोत्साहित करना।
B. केवल सूचना के पुनरुत्पादन को बढ़ावा देकर।
C. बार-बार अभ्यास और वेधन से।
D. यह सुनिश्चित करके कि शिक्षक का बच्चों की शिक्षा पर पूर्ण नियंत्रण है।

शिक्षक को ______ प्रोत्साहित करना चाहिए बजाय ______ के।
A. आंतरिक अभिप्रेरणा को; बाहरी अभिप्रेरणा
B. प्रतिस्पर्धा को; सहयोग
C. प्रदर्शन – उन्मुख लक्ष्य को; महारत उन्मुख लक्ष्य
D. विफलता स्वीकार्य लक्ष्य को विफलता परिहार लक्ष्य

निम्नलिखित में से कौन-सी भावना सार्थक अधिगम की प्रक्रिया में बाधा डालती है?
A. ऊब
B. आनंद
C. खुशी
D. गर्व

छात्र जो ‘अधिगम असाहयता’ को दर्शाते हैं –
A. मानते हैं कि क्षमता स्थिर व स्थायी है।
B. मानते हैं कि क्षमता वृद्धिशील है – उसे प्रयास से बेहतर किया जा सकता हैं।
C. महारत उन्मुखी विद्यार्थी होते हैं।
D. सीखने उन्मुख लक्ष्य तय करते हैं।

बच्चा क्या सीखता है, वह कितनी अच्छी तरह सीखता है और विभिन्न परिस्थितियों में उस सीखने को कैसे लागू कर पाता है, यह किस पर निर्भर करता है?
A. वस्तुओं और लोगों के अवलोकन और अंतः क्रिया के अवसर।
B. शिक्षक याद करने के कितने अवसर प्रदान करता है।
C. सीखने को सुनिश्चित करने के लिए उसे किस तरह की सजा दी जाती है।
D. कार्यों को पूरा करने के लिए उसे किस विभिन्न प्रकार के भौतिकवादी पुरस्कार दिए जाते हैं।

अपनी सोच के बारे में सोच पाना ______ कहलाता है और यह एक ______ कौशल है।
A. अनुकुलन; निम्न स्तरीय
B. अनुकूलन; उच्च स्तरीय
C. अधिसंज्ञान; निम्न स्तरीय
D. अधिसंज्ञान; उच्च स्तरीय

एक शिक्षिका रचनावादी कक्षा में अधिगम को कैसे सुसाधित कर सकती है?
A. बच्चों को बारम्बार वेधन व अभ्यास करने को कहकर
B. जो बच्चे अरूचि दिखाते हैं उन्हें सज़ा देकर
C. शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया को रोचक व संवादात्मक बनाकर
D. पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों के उत्तर निर्देशित करके

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part16

कथन (A) : माध्यमिक स्कूली कक्षा कक्ष में एक शिक्षिका की प्रमुख भूमिका ज्ञान का स्थानांतरण व छात्रों के गलत उत्तरों को सही करना है।

तर्क (R) : अधिगम तथ्यों को अर्जित करने की प्रक्रिया है तो वेधन व बारंबार अभ्यास से आती है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्न में से कौन-सी रणनीति अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाधित करेगी?

(i) समकक्षी को समझाना

(ii) संकल्पनात्मक मानचित्र बनाना

(iii) मानसिक चित्र व प्रवाह संचित्र बनाना

(iv) उदाहरण व गैर-उदाहरण सोचना

(v) स्वयं से प्रश्न करना

A. (ii) (iii) (iv) 
B. (i) (ii) (iv) 
C. (i) (ii) (iii) (iv)
D. (i) (ii) (iii) (iv) (v)

नेहा हमेशा रश्मी से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए कार्य करती है ताकि वह खुद को रश्मी से बेहतर दिखा पाए नेहा किस प्रकार के लक्ष्य निर्धारित कर रही है?
A. आंतरिक अभिप्रेरणा द्वारा निर्धारित लक्ष्य
B. सीखने के लक्ष्य
C. महारत लक्ष्य
D. प्रदर्शन लक्ष्य

एक सामाजिक रचनावादी कक्षा में बच्चों का सीखना किससे प्रभावित नहीं होगा?
A. कक्षा कक्ष में की जाने वाली गतिविधियों से
B. पाठ्यचर्या और पुस्तकों में दी गई विषय वस्तु से
C. सहकर्मी समूह के साथ अंतः क्रिया
D. मित्रों द्वारा प्राप्त अंकों से

निम्नलिखित शुरुआती नगरों में से किस स्थान से कपड़े के टुकड़ों के अवशेष चाँदी के एक फूलदान के ढक्कन से चिपके हुए मिले?
A. मोहनजोदड़ो
B. हड़प्पा 
C. लोथल
D. कालीबंगा

आधुनिक भारत की लिपियाँ जैसे देवनागरी, बंगाली और तमिल का विकास ______ लिपि से हुआ है।
A. संस्कृत
B. प्राकृत 
C. लैटिन
D. ब्राह्मी

निम्नलिखित दिल्ली के सुल्तानों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(i) ग़यासुद्दीन बलबन

(ii) खिज्र खान

(iii) फिरोज़ शाह तुग़लक़

(iv) अलाउद्दीन ख़लजी

सही विकल्प चुनिए।

A. (ii), (iii), (i), (iv)
B. (iii), (i), (ii), (iv)
C. (i), (iv), (iii), (ii) 
D. (ii), (i), (iii), (iv) 

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए। 

सूची – I

सूची – II

(a) 

बाणभट्ट

(1) 

बुद्ध चरित

(b)

अश्वघोष

(2) 

हर्ष चरित

(c)

हरिषेण                  

(3) 

पुलकेशिन द्वितीय की प्रशस्ति

(d) 

रविकीर्ति

(4) 

समुद्रगुप्त की प्रशस्ति 

सही विकल्प चुनिए। 

A. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii) 
B. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (iv), (d) – (ii)
C. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii) 
D. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)

किस भाषा का एक रूप मगधी (मगही) है?
A. पाली
B. प्राकृत
C. मैथिली
D. ब्राह्मी

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन बसवन्ना द्वारा आरंभ किए गए वीरशैव आंदोलन के बारे में सही है?

(A) इसका आरंभ तमिल भक्ति आंदोलन के विरुद्ध एक प्रतिक्रिया के रूप में हुआ।

(B) यह तमिल भक्ति आंदोलन से प्रेरित था।

(C) इसने शिव से प्रेम को मुक्ति के मार्ग के रूप में अपनाने का उपदेश दिया।

सही विकल्प चुनिए।

A. केवल (A) सही है। 
B. केवल (B) सही है। 
C. (A) और (C) सही है। 
D. (B) और (C) सही है। 

यूरोप में वोड के उत्पादक ने किस भारतीय फसल को उसके प्रतिस्पर्धी के रूप में देखा?
A. कपास 
B. काली मिर्च
C. जूट
D. नील

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए। 

(A) : डैनियल के चित्रकारी में ब्रिटिश शासन द्वारा भारत लाई जा रही आधुनिक सभ्यता के चित्रण पर जोर है। 

(B) : डैनियल ने अपने सुरम्य परिदृष्य चित्रकारी में भारत की पारंपरिक जीवन को पूर्व आधुनिक, निरंतर तथा गतिहीन प्रस्तुत किया।

A. (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है।
B. (B) सत्य है, किन्तु (A) असत्य है।
C. (A) तथा (B) दोनों सत्य है।
D. (A) तथा (B) दोनों असत्य है।

पश्चिमी शिक्षा के बारे में महात्मा गाँधी के विचारों के संदर्भ में कथन ‘A’ एवं ‘B’ को पढ़िए तथा सही उत्तर चुनिए। 

(A) गाँधी, भारत में पश्चिमी शिक्षा के विरुद्ध थे।

(B) वह सोचते थे कि औपनिवेशिक शिक्षा ने भारतीयों के मस्तिष्क में हीनता का बोध पैदा कर दिया है।

A. (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है।
B. (A) एवं (B) दोनों सत्य हैं, किन्तु (B),(A) की व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) एवं (B) दोनों सत्य हैं, तथा (B), (A) की सही व्याख्या करता है।
D. (A) असत्य है, किन्तु (B) सत्य है।

अंग्रेजों द्वारा 1905 में बंगाल विभाजन का मुख्य कारण क्या था?
A. बंगाल उस समय एक बहुत बड़ा प्रांत था।
B. यह मांग बंगाल के लोगों की थी।
C. प्रशासनिक सुविधा के लिए।
D. बंगाल के राष्ट्रवादियों के प्रभाव को कम करने तथा बंगाल के लोगों को विभाजित करने के लिए।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए। 

कथन (A) : कांग्रेस के नरमपंथी धड़े ने ब्रिटिश शासन के अधीन सरकार और शासन में भारतीयों को और ज्यादा प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग उठाई।

कारण (R) : नरमपंथियों को ये लगता था कि अंग्रेज स्वतंत्रता व न्याय के आदर्शों का सम्मान करते थे।

A. (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
B. (R) सत्य है, किन्तु (A) असत्य है।
C. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A)की सही व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

निम्नलिखित कथन (A) तथा (B) को पढ़िए। 

(A) : 1971 में पाकिस्तान का विभाजन हुआ और बांग्लादेश अस्तित्व में आया।

(B) : विभाजन का एक मुख्य कारण यह था कि पूर्व के बंगला बोलने वाले लोगों को यह लगा कि उनके भाषा और पहचान को कुचला जा रहा है।

निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनिए। 

A. कथन (A) सत्य है एवं (B) असत्य है।
B. कथन (A) असत्य है, एवं (B) सत्य है।
C. दोनों कथन (A) एवं (B) सत्य हैं, किन्तु कथन (B) कथन (A) की व्याख्या नहीं करता है।
D. दोनों कथन (A) एवं (B) सत्य हैं, और कथन (B) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

श्री नारायण गुरू ने जाति समानता आंदोलन की शुरुआत क्यों की?
A. केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बढ़ावा देने के लिए
B. एक ईश्वर के विचार को बढ़ावा देने के लिए
C. जाति विविधता के विचार को समर्थन देने के लिए
D. पश्चिमी शिक्षा को बढावा देने के लिए

वीरेशलिंगम पंतुलु एक सुधारक थे:
A. बम्बई प्रेसीडेंसी से आते थे, जिन्होंने जातिवाद के विरूद्ध लोगों को लामबंद किया। 
B. मद्रास प्रेसीडेंसी के तेलुगु भाषी क्षेत्र से आते थे, जिन्होंने विधवा विवाह के लिए अभियान चलाया। 
C. जिन्होंने आर्य समाज की स्थापना की। 
D. जिन्होंने ब्रह्मों समाज की स्थापना की। 

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन कीजिए :

कथन (A) : जिस भूतल पर हम खड़े हैं उनमे धीरे- धीरे गति हो रही है।

कारण (B) : पृथ्वी के भीतर आंतरिक और बाह्य प्रक्रियाएं इस निरंतर गति के लिए उत्तरदायी है। 

A. (A) व (B) दोनों सही हैं और (B), (A) का सही स्पष्टीकरण ​है।
B. (A) व (B) दोनों सही हैं किन्तु (B), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है। 
C. (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
D. (A) गलत है किन्तु (B) सही है।

विभिन्न देशों के सूची को अक्षांश की सूची से सुमेलित कीजिए: 

अक्षांश

देश

(a)

विषुवत रेखा

(1)

भारत

(b)

कर्क रेखा

(2)

कांगो गणराज्य

(c)

मकर रेखा

(3)

चिली

A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii) 
B. (a) – (iii), (b) – (ii), (c) – (i)
C. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i) 
D. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iii) 

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (B) को पढ़िए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

(A) : पृथ्वी मध्य में थोड़ी चपटी तथा ध्रुवों पर उभरी हुई है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 21 Shift2

(B) : पृथ्वी ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में उभरी हुई है।

A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।

यदि ग्रीनविच में समय सुबह 6:30 बजे है, तो उस स्थान का देशांतर क्या होगा जहां समय सुबह 11:30 बजे है?
A. 60° पूर्व 
B. 70° पश्चिम
C. 75° पूर्व
D. 75° पश्चिम

निम्न में से कौन-सा अन्य से भिन्न है?
A. सवाना 
B. कैंपोस
C. लानोस
D. प्रेयरी 

‘मरूस्थल’ के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

(A) मरूस्थल एक शुष्क प्रदेश होता है।

(B) मरूस्थल की विशेषता है कि यहाँ केवल अत्यधिक उच्च तापमान पाया जाता है।

(C) मरूस्थलीय क्षेत्र में रेत के विशाल विस्तार के अलावा बजरी के मैदान और पठार भी हो सकते है। 

A. (A) और (B) सही हैं।
B. (B) और (C) सही हैं। 
C. (A) और (C) सही हैं।
D. (A), (B) और (C) सभी सही हैं।

शैल के बारे में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :

(A) पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को शैल कहते हैं।

(B) आग्नेय शैल मैग्मा से बनती हैं।

(C) दक्कन पठार ग्रेनाइट से बना है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) तथा (B) सही हैं। 
B. (B) तथा (C) सही हैं। 
C. (A) तथा (C) सही है।
D. केवल (B) सही है।

आतपन ______________________________ प्रभावित होता है।

(A) बादलों द्वारा

(B) अक्षांश द्वारा

(C) जलवाष्प व धूलकणों द्वारा

सही विकल्प चुनिए: 

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (A) और (B)
D. (A), (B) और (C)

निम्नलिखित कथनों पर व्यापारिक पवनों के संदर्भ में विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए। 
A. व्यापारिक पवनों के बारे में अनुमान नही लगाया जा सकता, ये सिर्फ सर्दियों में चलती हैं।
B. व्यापारिक पवनें पश्चिम से पूर्व की ओर चलती हैं।
C. व्यापारिक पवनें पूर्व से पश्चिम की ओर चलती हैं।
D. ये ध्रुवीय क्षेत्रों में बहती हैं।

दिए गए कथन (A) तथा कारण (R) को पढिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :

(A) : गंगा-ब्रह्मपुत्र घाटी के पर्वतीय क्षेत्र में कम लोग निवास करते हैं।

(R) : जनसंख्या के वितरण में पर्यावरण की प्रमुख भूमिका होती है।

A. (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) तथा (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) तथा (R) दोनों गलत है।
D. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।

कथन A, B और C पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए।

(A) खनिज आग्नेय शैलों, अवसादी शैलों और कायांतरित शैलों में पाए जाते हैं।

(B) धात्विक खनिज आग्नेय शैलों में पाए जाते हैं लेकिन कायांतरित एवं अवसादी शैलों में नही पाए जाते हैं।

(C) खनिज ईंधन अवसादी स्तर में पाए जाते हैं। 

उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

A. केवल (A)
B. (A) और (C)
C. (B) और (C)
D. केवल (B)

निम्नलिखित कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए।

कथन (A) : भारत में कच्छ की खाड़ी में विशाल ज्वारीय मिल के क्षेत्र हैं।

कारण (R) : समुद्र के विस्तृत खुले स्थानों पर बांध बनाकर ज्वारीय ऊर्जा का दोहन किया जा सकता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. (A) और (R) दोनों सही हैं (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।

इस्पात के उत्पादन में कच्चे मालों को जरूरत पड़ने वाली मात्रा के अनुसार घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(A) लौह अयस्क

(B) कोयला

(C) चूना पत्थर

A. (A) – (B) – (C)
B. (A) – (C) – (B) 
C. (B) – (A) – (C) 
D. (A) और (B) समान मात्रा में लेकिन (C) से ज्यादा

निम्नलिखित में से क्या रूढ़िबद्ध धारणाएँ बनाने का विपरीत है?
A. समाज में व्यक्तिकता की पहचान करना
B. लोगों को एक खाँचे में जड़ना
C. एक किस्म के लोगों के लिए पूर्वाग्रह रखना
D. समाज में एकरूपता की सराहना करना

एकरूपी समाज में किस चीज की कमी पाई जाएगी? 
A. समानता
B. समरूपता
C. समांगता/एकरूपता
D. विविधता

विकासखंड स्तर की पंचायत को ______ कहते हैं।
A. जनपद पंचायत
B. जिला परिषद
C. पंचायत सभा
D. ग्राम पंचायत

अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार 1920 में प्राप्त हुआ। दिए गए कथन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सही नहीं माना जाएगा ?
A. 1920 से पहले तक महिलाओं को पुरुषों के समान माना जाता था।
B. 1920 से पहले तक पुरुषों और महिलाओं को राजनीतिक अधिकारों में समानता नहीं दी गई थी। 
C. 1920 से पहले अमेरिका में सार्वभौमिक मताधिकार नहीं था।
D. अमेरिका में महिला मताधिकार एक बीसवीं शताब्दी की घटना है।

स्थायी दुकानों की तुलना में साप्ताहिक बाजारों में बहुत सी चीजें सस्ते दामों पर क्यों मिल जाती हैं?

(A) साप्ताहिक बाजारों में व्यापारियों को कर्मचारी नही भर्ती करने पड़ते।

(B) साप्ताहिक बाजारों में व्यापारियों को कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है।

(C) साप्ताहिक बाजारों में बेची जानी वाली वस्तुओं की गुणवत्ता बहुत खराब होती है।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (A) सही है।
B. केवल (B) सही है ।
C. केवल (A) और (B) सही है।
D. केवल (B) और (C) सही हैं।

1990 के दशक में मध्य प्रदेश में तवा मत्स्य संघ द्वारा संचालित संघर्ष निम्नलिखित में से किस अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया था ?
A. जीविका का अधिकार
B. सूचना का अधिकार
C. भूमि का अधिकार
D. वन उत्पाद का अधिकार

राज्यसभा के अधिकांश सदस्यों का चुनाव किया जाता है: 
A. राज्य के लोगों द्वारा
B. राजनीतिक दलों द्वारा जो बहुमत दल का विरोध करते हैं
C. विभिन्न क्षेत्रों के निर्वाचित सदस्यों या मंत्रियों द्वारा
D. विभिन्न राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने की तिथि है: 
A. 8 मार्च
B. 18 अप्रैल
C. 11 जून
D. 21 दिसंबर

निम्न कथनों (A) तथा (R) पर विचार कीजिए :

(A) : भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत पानी के अधिकार को जीवन के अधिकार का हिस्सा माना गया है।

(R) : प्रत्येक व्यक्ति की पानी तक सार्वजनिक पहुँच होनी चाहिए।

सही विकल्प का चुनाव कीजिए :

A. (A) तथा (R) दोनों सही है, और (R), (A) की सही व्याख्या है  ।
B. (A) तथा (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नही है
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

निम्नलिखित में से कौन सा संवैधानिक प्रावधान राधा को मध्यप्रदेश से दिल्ली आकर काम करने के समर्थ बनाता है?
A. मौलिक अधिकार
B. मौलिक दायित्व
C. संसदीय व्यवस्था
D. नीति – निर्देशक तत्त्व

उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए डी. के बासु दिशानिर्देश निम्नलिखित में से किस के बारे में है ? 
A. गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा मानी जाने वाली प्रक्रियाएँ
B. अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएँ
C. घरेलु हिंसा के मामलों में जांच
D. निचली अदालत से उपरी अदालत में किसी मामले को लेकर अपील का प्रावधान

‘जेंडरिंग कास्ट : थ्रू अ फेमिनिस्ट लेन्स’ की लेखिका कौन हैं ?
A. रमाबाई
B. उमा चक्रवर्ती 
C. सोयराबाई
D. अरुंधती रॉय

सामाजिक हाशियाकरण की प्रक्रिया के बारे में कौन सा/से कथन सही हैं ?

(A) कई व्यक्ति हशियाकरण का अनुभव कर सकते हैं क्योंकि वे एक अलग भाषा बोलते हैं।

(B) हाशियाई समूह शक्तिहीनता और पराजय का अहसास अनुभव करता है।

(C) हाशियाकरण प्रायः राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक दायरे में किसी एक में ही महसूस किया जाता है।

सही विकल्प चुनिए।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (A) तथा (B)
D. केवल (B) तथा (C)

समावेशी सामाजिक विज्ञान की कक्षा में, एक शिक्षक :
A. विश्वास करेगा कि प्रत्येक बच्चे के पास उसके/उसकी शक्ति एवं क्षमताओं के अनुसार सीखने की संभावना है।
B. केवल प्रतिभावान एवं गुणी अधिगमकर्ताओं पर ही ध्यान देगा।
C. ‘मंद बुद्धि अधिगमकर्ता एवं मंद अधिगमकर्ता’ जैसे वर्गीकरण का प्रयोग करेगा।
D. दिव्यांग अधिगमकर्ताओं के प्रति दया एवं सहानुभूति दिखाएगा।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part105

एक पाठ्यक्रम में कई विषयों से अन्वेषण पद्धतियों एवं संकल्पनात्मक योजनाओं को साथ लाने के उपागम को कहते हैं :
A. बहुविषयात्मक उपागम
B. समावेशी उपागम
C. इकाई उपागम
D. अंतर्विषयात्मक उपागम

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की कक्षा में एक पाठ योजना विकसित किए जाते समय जिन कारकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, उसके संदर्भ में निम्न कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (I) : पाठ योजना बनाते समय शिक्षक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शैक्षिक प्रविधियाँ और युक्तियाँ प्रकृति में एकरूप हों।

कथन (II) : अबोधगम्यता से बचने के लिए पाठ योजना में सैद्धान्तिक ज्ञान को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए ।

A. केवल (I) सही है।
B. केवल (II) सही है।
C. (I) तथा (II) दोनों सही हैं।
D. (I) तथा (II) दोनों गलत हैं।

पाठ के अंत में दिए प्रश्नों के संदर्भ में निम्न दो कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

कथन (I) : पाठ्य-वस्तु को किस हद तक आत्मसात् कर लिया है, इसके आकलन हेतु उपयोग में लाए जा सकते हैं।

कथन (II) : पाठ में उठाए गए मुख्य संप्रत्ययों को पूरा करते हैं तथा विद्यार्थियों के अपने शब्दों में समझाने हेतु प्रोत्साहित करते हैं।

A. केवल (I) सही है।
B. केवल (II) सही है।
C. दोनों (I) तथा (II) सही है।
D. दोनों (I) तथा (II) सही नहीं है।

“कक्षा में मुझे दूसरों से दूर बैठना पड़ता था, वह भी ज़मीन पर। कभी – कभी वे मुझे बिना किसी कारण के पीटते थे। कक्षा में ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा ‘जूठन’ से लिए गए उद्धरण के उपयोग से आप विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे:
A. लेख की व्याख्या तथा समझने के लिए
B. वाल्मीकि के प्रति विद्यार्थियों के व्यवहार का विश्लेषण करने के लिए
C. क्यों वाल्मीकि के साथ – इस प्रकार का व्यवहार किया गया इसका तर्क देने के लिए
D. वाल्मीकि के अनुभवों पर आत्मविश्लेषण के लिए

विद्यार्थियों को युद्ध की वीभत्सता के बारे में कुछ समझ अर्जित करने के लिए एवं शांतिपूर्ण विकल्पों को सुझाने में समर्थ बनाने के लिए, एक शिक्षक ‘क्या तृतीय विश्व युद्ध टाला जा सकता है?’ पर दो सप्ताह के अध्यापन का आयोजन करता है । उनके अध्ययन के समय विद्यार्थी विविध विषयों से सूचना का प्रयोग करते हैं।

उपरोक्त उपागम उदाहरण है:

A. अंतर्विषयात्मक उपागम का
B. समावेशी उपागम का
C. बहुविषयात्मक उपागम का
D. इकाई उपागम का

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (I) : लोग संकल्पनाओं और सामान्यीकरण का उपयोग करते हुए, लोग अपने अनुभवों के अर्थ निकालते हैं।

कथन (II) : सामाजिक विज्ञान की कक्षा में संकल्पनाओं के विकास एवं सामाजिक-राजनीतिक वास्तविकताओं के विश्लेषण की क्षमता पर बल होना चाहिए बजाय मात्र सूचना को स्मरण रखने के।

A. कथन (I) गलत है परन्तु (II) सही है।
B. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं और (I), (II) का मूलाधार है। 
C. कथन (I) सही है परन्तु (II) गलत है। 
D. कथन (I) और (II) दोनों सही हैं परन्तु (I), (II) का मूलाधार नहीं है।

सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका ‘मौसम’ विषय पर अपने विद्यार्थियों को प्रमाण आधारित जाँच में संलग्न करना चाहती है। निम्न में से कौन सा कार्य उनकी पाठ योजना में शामिल होगा?

(A) विद्यार्थियों को स्थानीय समाचार पत्र से दस दिन की मौसम रिपोर्ट लिखने का सुझाव देना। 

(B) कक्षा में जलवायु परिवर्तन पर वृत्त चित्र देखने के दौरान विद्यार्थियों को मुख्य बिन्दुओं को लिखने को कहना।

(C) बच्चों को मौसम पर गाने एकत्रित करने को कहना।

उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. केवल (A) और (B)
D. (A), (B) तथा (C) सभी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन (I) : ऐतिहासिक सिनेमा बनाने पर अध्ययन में एक ऐतिहासिक वृत चित्र द्वितीयक स्त्रोत होगा।

कथन (II) : विश्वकोष (Encyclopedias ) सूचना के प्राथमिक स्त्रोत है।

A. कथन (I) और (II) दोनों गलत है।
B. कथन (I) सही है तथा (II) गलत है।
C. कथन (I) और (II) दोनों सही है।
D. कथन (I) गलत है तथा (II) सही है।

सामाजिक विज्ञान के प्रति कौन सी धारणाएं हैं जिन्हें प्रभावी कक्षा विनियोजन के साथ दूर किया जा सकता है?

(A) यह अव्यावहारिक है। 

(B) यह बस यंत्रवत् कंठस्थ करने के बारे में है। 

(C) इसमें समस्या समाधान के कौशल की जरूरत नहीं होती है। 

उपयुक्त विकल्प चुनिए।

A. केवल (A) और (B) 
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (B), (C)

आप जिस शहर, कस्बा या गाँव से संबंध रखते हैं उसके कम से कम दस व्यवसायों की सूची बनाइए और यह पता लगाएँ कि वे कितने समय से विद्यमान है?

यह प्रश्न विद्यार्थियों की ______ की समझ को आंकने का प्रयास करता है। 

(A) निरंतरता

(B) जटिलता

(C) विषमता

उपयुक्त विकल्प चुनिए।

A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A), (B) और (C)

एक शिक्षिका को विद्यार्थियों की एक दूसरे से संबंधित रिपोर्ट बनाने को कहा गया। इसके लिए किस प्रकार की परीक्षा प्रासंगिक होगा?
A. सहभागी आंकलन
B. मानक संदर्भित आंकलन
C. मानदंड – संदर्भित परीक्षण
D. रूबरिक आधारित आकलन 

मिडिल स्तर पर सामाजिक विज्ञान की एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को ‘हमें वनों की आवश्यकता क्यों है’, विषय पर परियोजना कार्य करने को कहती हैं । विद्यार्थियों को निम्न में से किस गतिविधि/गतिविधियों में संलग्न होने की अपेक्षा है?

(A) लकड़ी से बने विभिन्न उत्पादों के नमूने इकट्ठे करना।

(B) भारत में पाए जाने वाले विभिन्न वन क्षेत्रों को मानचित्र पर दर्शाना तथा विषय से संबंधित चर्चा करना।

सही विकल्प चुनिए।

A. केवल (A)
B. केवल (B)
C. (A) तथा (B) दोनों
D. न तो (A) और न ही (B)

सामाजिक विज्ञान में, छोटे समूह वाली, क्षेत्र आधारित प्रायोजनाओं को प्रोत्साहित करने का उद्धेश्य है:
A. शिक्षकों का भार कम करना ताकि वह कम संख्या में प्रायोजनाओं को आंक सके।
B. विद्यार्थियों के मध्य एक टीम के रूप में काम करने के कौशल को विकसित करना।
C. क्षेत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
D. प्रभावी लागत वाले होना। 

निम्न में से किस प्रश्न से छात्र के व्यवहारिक ज्ञान की जाँच की जा सकती है?
A. अक्षांश क्या है?
B. रूढ़िबद्ध धारणाएँ एक लड़की की जिंदगी को कैसे प्रभावित करती है?
C. मौलिक अधिकार को वास्तविकता में लाने के लिए किस तरह के कार्रवाईयों की जरूरत है?
D. निगम पार्षद् कौन होता है?

सामाजिक विज्ञान में विवादास्पद मुद्दों को पढ़ाते हुए एक शिक्षक को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
A. कक्षा में उत्पन्न हुए किसी भी तरह के विवाद को खारिज कर देना चाहिए।
B. शिक्षक जब निश्चित हो कि छात्र एक ही तरह के सामाजिक संदर्भों से आते हैं तभी मुद्दे उठाने चाहिए। 
C. उचित योजना बनाकर विचार-विमर्श कराए जाए ताकि सम्मान और गरिमा बनी रहे।
D. इस तरह के विषय को कक्षा में पढ़ाया ही न जाए।

उच्च ज्वार होता है, जब :
A. ‘चंद्रमा और सूर्य पृथ्वी के साथ सीधी रेखा में हैं’
B. चंद्रमा एक तरफ पृथ्वी के जल को अपनी तरफ खींचता है और सूर्य दूसरी दिशा में खींचता है
C. तेज हवा चलती है।
D. महासागरीय धाराएं गर्म हो जाती है।

समुद्री धाराओं पर कोरिओलिस प्रभाव को समझने के लिए, जिसमें बल हस्तक्षेप करता है और जल को उत्तरी गोलार्ध में दाईं ओर ले जाता है, छात्रों को निम्नलिखित में से किस अवधारणा से परिचित होना चाहिए ?
A. पृथ्वी के घूर्णन व अक्ष
B. परिक्रमण एवं आतपन
C. हिमनद व ध्रुवीय जलवायु
D. तुंगता (ऊंचाई) व समुद्रतल

‘घरेलू हिंसा’ पढ़ाते हुए, उस महिला जिसने हिंसा झेली है, को दर्शाने का सबसे उचित तरीका क्या होगा?
A. पीड़िता
B. संघर्षरत
C. उत्तरजीवी (सर्वाइवर)
D. कमजोर

‘भारतीय लोकतंत्र में समानता’ विषय की आप कक्षा में कैसे चर्चा करेंगे? उपयुक्त विकल्प चुनिए।

(A) हमें मिले हुए मौलिक अधिकार के रूप में

(B) एक परिपूर्ण जीवन के लिए एक आदर्श गुण के रूप में

(C) इसकी परिभाषा और विशिष्टता बताते हुए

(D) समाज में विद्यमान असमानताओं को उजागर करते हुए

A. (A), (B), (C) 
B. (B), (C), (D) 
C. (C), (D), (A) 
D. (A), (B), (D) 

Leave a Comment

error: