निम्न में से क्या शारिरिक विकास में शामिल नहीं है?
A. शारिरिक आकार व अनुपात में परिवर्तन
B. शारिरिक प्रणाली का कार्य
C. प्रतिबोधिक व गतिक कौशल
D. संवेगात्मक सम्प्रेषण में परिवर्तन
बच्चों के विकास का अनुक्रम-
A. जन्म के समय निश्चित हो जाता है।
B. पर्यावरण से उचित सहायता के साथ परिवर्तित किया जा सकता है।
C. एक समान है और सभी संस्कृतियों में विकास की गति समान रहती है।
D. पूरी तरह से अप्रत्याशित है क्योंकि यह अव्यवस्थित है।
सामाजीकरण की प्रमुख प्राथमिक संस्था कौन सी है?
A. पुस्तकालय
B. स्कूल
C. परिवार
D. सरकार
किस चरण में बच्चे काल्पनिक रूप से तर्क कर पाते हैं व सामाजिक मुद्दों से सरोकार विकसित कर सकते हैं?
A. संवेदी गामक अवस्था
B. पूर्व- संक्रियात्मक अवस्था
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की एक प्रमुख आलोचना यह है कि-
A. उन्होंने बच्चों को सक्रिय कर्ताओं के रूप में नहीं माना है।
B. उन्होंने संज्ञान में भाषा की भूमिका को अत्यधिक महत्व दिया है।
C. उन्होंने संस्कृति और समाज के प्रभाव पर विचार नहीं किया है।
D. उन्होंने पुरस्कार व दंड के प्रयोग को बहुत ज्यादा प्रमुखता दी है।
पियाजे के अनुसार इनमें से कौन सा कारक संज्ञानात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाता है?
A. गतिविधि
B. अन्वेषण
C. भाषा
D. जैविक परिपक्वता
लॉरेंस कोहलबर्ग द्वारा दिए गए उत्तर पारंपरिक नैतिकता के पांचवे चरण ‘सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास’ में व्यक्ति मानते है कि:
A. किसी क्रिया के भौतिक परिणाम ही उसकी अच्छाई या बुराई निर्धारित करते है।
B. नियमों का पालन करने के बदले में किसी प्रकार का लाभ मिलना चाहिए।
C. सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निश्चित नियमों को स्थापित करना और उनका पालन करना आवश्यक है।
D. नैतिक निर्णय स्व-चुने हुए नैतिक सिद्धांतों के संदर्भ में किए जाने चाहिए।
यह विचार कि बच्चों के अधिगम में उनके सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार उनकी सहायता व मार्गदर्शन देना चाहिए किसने प्रस्तावित किया है?
A. हावर्ड गार्डनर
B. लॉरेंस कोहलबर्ग
C. जीन पियाजे
D. लेव वायगोत्स्की
विद्यार्थियों को संकेत व इशारे देना; सोच-विचार की प्रक्रियाओं को ‘माडल’ करना, किसके उदाहरण हैं?
A. अनुकुलन
B. विलंबित अनुसरण
C. रटकर स्मरण
D. पाड़
एक प्रगतिशील कक्षा में:
A. बच्चे अर्थपूर्ण गतिविधियों में संलग्न होते हैं जिससे वे अपनी क्षमता के अनुसार कार्य कर पाएँ।
B. शिक्षक सभी शिक्षण-अधिगम का केन्द्र हैं।
C. पाठ्यपुस्तक ही अधिगम का एकमात्र स्त्रोत है।
D. परीक्षा सभी शिक्षण-अधिगम के केंद्र में होती है।
______ वाले व्यक्ति विशिष्ट स्वरों, लय और ताल के बीच अंतर करने में सक्षम होते है जिसे पहचानने में अन्य चूक सकते हैं।
A. तर्क-गणितीय बुद्धि
B. शारिरिक-गति संवेदनात्मक बुद्धि
C. अंतरवैयक्तिक बुद्धि
D. संगीतमय बुद्धि
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, भाषा ___________
A. संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करती है।
B. संज्ञानात्मक विकास के लिए आलोचनात्मक है।
C. संज्ञानात्मक विकास में बाधा डालती है।
D. संज्ञानात्मक विकास के पीछे रहती है।
अभिकथन (A): माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे मीडिया में जेंडर रूढ़िवादिता के चित्रण को आलोचनात्मक रूप से देखने के लिए छात्रों को सक्षम करना चाहिए।
कारण (R): मीडिया समाजीकरण की एक महत्वपूर्ण संस्था है।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
बच्चों के आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. आकलन से बच्चों की तैयारी को परखने में सहायता मिलनी चाहिए।
B. आकलन से चिंता और भय पैदा करने में सहायता मिलनी चाहिए।
C. मूल्यांकन विभिन्न साधनों का उपयोग करके किया जाना चाहिए।
D. मूल्यांकन में सहकर्मी और स्व-मूल्यांकन शामिल होना चाहिए।
आकलन सीखने से कैसे जुड़ा है?
A. आकलन और सीखने के बीच कोई संबंध नहीं है।
B. आकलन सीखने के अंत में होना चाहिए।
C. आकलन सीखने का एक अभिन्न अंग होना चाहिए।
D. सीखने को मूल्यांकन के आधार पर निर्देशित किया जाना चाहिए।
विद्यालयों में समावेशी शिक्षा:
A. को किसी व्यक्ति या समूह विशेष के प्रति दृष्टिकोण के परिणाम स्वरूप उपजी भेदभावकारी और बहिष्कारी गतिविधियों को दूर करने का उद्देश्य रखना चाहिए।
B. को विशिष्ट अधिगम आवश्यकताओं वाले बच्चों के समूह की पहचान करनी चाहिए, उनका वर्गीकरण करना चाहिए व उनको उचित रूप से लेबल करना चाहिए।
C. को केवल उन्हीं बच्चों के लिए विशेष शिक्षा का प्रावधान करना चाहिए जो ‘सामान्य’ नहीं है।
D. को बच्चों की आकादमिक योग्यताओं के आधार पर उनका पृथकीकरण करना चाहिए।
शिक्षक बच्चों को रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित कर सकते है?
A. उन्हें किसी समस्या को हल करने के विभिन्न तरीकों के बारे में सोचने के लिए कहकर
B. उन्हें उत्तर रटने के लिए कहकर
C. प्रत्यास्मरण पर आधारित प्रश्न पूछकर
D. उन्हें किसी समस्या के एक पहलू पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहकर
कक्षा में विविधता को पोषित करने के लिए शिक्षकों को किस पर ध्यान देना चाहिए?
A. पृथक्करण
B. नामीकरण
C. नकारात्मक भेदभाव
D. समता
वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों वाली विविधता की कक्षा में एक शिक्षक को:
A. सभी बच्चों को अपने अनुभवों को कक्षा में लाने से हतोत्साहित करना चाहिए।
B. केवल प्रभावशाली समूहों के बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
C. केवल वंचित समूहों के बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. अपने अनुभव साझा करना चाहिए और सभी बच्चों को अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
अभिकथन (A): गुणज वैक्लय से जूझ रहे विद्यार्थियों को उपयुक्त सामग्री जैसे कि हस्त-कौशलयुक्त वस्तुएँ, गणक यंत्र और गणित के ऐप उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।
तर्क (R): स्वलीनता से जुझ रहे विद्यार्थी गत्यात्मक क्रियाओं को बार-बार दोहराते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण हैं।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य हैं।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
समस्या-समाधान की प्रक्रिया किसके द्वारा बाधित होती है?
A. अनुरूपित सोच
B. स्वानुभाविकता
C. साधन लक्ष्य विश्लेषण
D. प्रकार्यात्मक स्थिरता
अभिकथन (A): जो शिक्षक यह मानते हैं कि क्षमता निश्चित नहीं है और प्रयास करके उसे बदला जा सकता है, छात्रों को स्कूलों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए प्रेरित करने की संभावना प्रस्तुत करने हैं।
तर्क (R): अभिप्रेरणा उन विश्वासों से जुड़ी है जो शिक्षक अपने छात्रों की क्षमताओं के बारे में रखते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य है और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण हैं।
B. (A) और (R) दोनों सत्य है लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य हैं।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अधिगम के सामाजिक-रचनात्मक दृष्टिकोण का समर्थन नहीं करता है?
A. अपने सहकर्मियों के साथ बच्चों की अंतःक्रिया संज्ञानात्मक विकास का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है।
B. बच्चे अपने कार्यों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करते हैं।
C. शिक्षाशास्त्र में ऐसी गतिविधियाँ शामिल होनी चाहिए जो प्रयोग को प्रोत्साहित करती हैं।
D. आकलन शिक्षण के अंत में ही किया जाना चाहिए।
अभिकथन (A): अर्थपूर्ण अधिगम सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों से यह अपेक्षा की जानी चाहिए कि वे ज्ञान को ठीक उसी तरह से पुनरुत्पादित करें जैसे उन्होंने उसे गृहीत किया है।
तर्क (R): अधिगम बच्चों द्वारा ज्ञान को निष्क्रिय रूप से प्राप्त करने और उसका पुनरुत्पादन करने की प्रक्रिया है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य है और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण हैं।
B. (A) और (R) दोनों सत्य है लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य हैं।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
चारू की किसी विषय में कोई अभिरुचि नहीं है तथा वह केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पढ़ती है। चारू:
A. आंतरिक रूप से अभिप्रेरित है।
B. असफलता स्वीकार्य विद्यार्थी है।
C. महारत उन्मुख विद्यार्थी है।
D. असफलता परिहार विद्यार्थी है।
निम्नलिखित में से कौन-सी कार्यनीति अधिगम के लिए एक प्रभावी कार्यनीति नहीं है?
A. अर्थहीन अनुवाचन
B. अपने किसी साथी को समझाना
C. स्वयं से प्रश्न करना
D. अवधारणा-मानचित्र बनाना
मध्य विद्यालय की कक्षा में किस प्रकार का वातावरण बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए?
A. सहयोगात्मक और सहकारात्मक
B. प्रतिस्पर्धात्मक और व्यक्तिवादी
C. वेधन व रटना
D. भय और तनाव
नई शिक्षा नीति 2020 जैसी समकालीन नीतियाँ सीखने के किस शिक्षाशास्त्र को प्रस्तावित करती हैं?
A. शिक्षक केन्द्रित
B. अनुभवात्मक
C. व्यवहारवादी
D. पाठ्यपुस्तक केंद्रित
बच्चों को नई अवधारणाओं के परिचय का क्रम क्या होना चाहिए?
A. वैश्विक से स्थानीय
B. अमूर्त से मूर्त
C. अनुप्रयोग से संप्रत्यात्मक समझ
D. परिचित से अपरिचित
विद्यालय में विद्यार्थियों का अर्थपूर्ण अधिगम _______ से नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है और _____ से सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।
A. बहिष्करण प्रथाओं; शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षाशास्त्र
B. बहिष्करण प्रथाओं; परीक्षा-उन्मुख शिक्षाशास्त्र
C. समावेशी प्रथाओं; परीक्षा-उन्मुख शिक्षाशास्त्र
D. समावेशी प्रथाओं; शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षाशास्त्र
मध्यपाषाण युग को निम्नलिखित में से किस परिवर्तन द्वारा चिह्नित किया गया है?
A. घास वाले मैदान बनना
B. अर्ध शुष्क क्षेत्रों का बनना
C. अत्याधिक वनउन्मूलन
D. ग्रह पर तापमान का और ठंडा होना
आखेटक-संग्राहकों द्वारा रहने के लिए एक विशेष स्थल का चयन करने हेतु वैद्य कारणों में से निम्नलिखित में कौन सा कारण हो सकता है?
A. अच्छी गुणवत्ता वाले पत्थरों की उपलब्धता
B. स्थानीय जनजातियों के साथ घनिष्ठता
C. भगवान एवं अन्य शक्तियों का भय
D. समूह के मुखिया का निर्णय
संगम कविताओं में उल्लिखित निम्नलिखित में से किस भाग में पूर्वी तट पर व्यापार के साक्ष्य मिले हैं?
A. धरणीकोटा
B. पुहार
C. मदुरै
D. कोर्काई
भारतीय उपमहाद्वीप में प्रारंभिक नगरों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए
| सूची – I | सूची – II | ||
| (a) | नगर-दुर्ग | (i) | लोथल |
| (b) | अग्निकुण्ड | (ii) | हड़प्पा |
| (c) | भंडार गृह | (iii) | कालीबंगा |
| (d) | बन्दरगाह | (iv) | मोहनजोदड़ो |
A. (a) – (iv), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (i)
B. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (i)
C. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (iii), (d) – (ii)
D. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (iv)
निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): महावीर और बुद्ध दोनों ने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति के लिए घरों के त्याग पर बल दिया।
कारण (R): उनका मानना था कि संघ में रहने के लिए अपने घरों का त्याग करने वाले ही सच्चा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
A. (A) और (R) दोनों ही सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों ही सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है
D. (A) गलत है परन्तु (R) सही है
कथक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
I. मुग़ल सम्राटों एवं उनके अभिजातों के राजदरबार में कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाता था।
II. पंद्रहवीं तथा सोलहवीं शताब्दियों में कथक एक विशिष्ट नृत्य शैली का रूप धारण करने लगा।
III. कथक को उन्नीसवीं तथा बीसवीं शताब्दियों में अधिकाँश ब्रिटिश प्रशासकों ने पसंद किया।
कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. II और III दोनों
कथन (A) तथा (R) को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A): शंकर अद्वैत के समर्थक थे, जिसके अनुसार जीवात्मा और परमात्मा जो कि परम सत्य है, दोनों एक ही हैं।
(R): शंकर ने हमारे चारों और के संसार को मिथ्या(माया) माना और मोक्ष प्राप्त करने के लिए संसार का परित्याग करने का उपदेश दिया।
A. (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से किस व्यवस्था के अंतर्गत सिखों ने किसानों से उनकी उपज का 20 प्रतिशत कर के रूप में लेकर बदले में उन्हें संरक्षण प्रदान किया था?
A. जत्था
B. खालसा
C. चौथ
D. राखी
निम्नलिखित में से किस समाज सुधारक ने प्राचीन ग्रंथों का उपयोग यह सुझाव देने के लिए किया कि विधवाएँ पुनर्विवाह कर सकती हैं?
A. स्वामी दयानंद सरस्वती
B. राजा राममोहन राय
C. वीरसालिंगम पंतुलु
D. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
1820 के बाद के वर्षों में मुंबई प्रेसीडेंसी के कई विद्यालयों में क्यों कुछ जातियों के किशोर विद्यार्थियों को केवल कक्षा के बाहर बरामदे में बैठने और पाठों को सुनने की अनुमति दी गई थी?
(A) क्योंकि उन्होंने फीस नही दी थी।
(B) क्योंकि जब कक्षा में पाठ पढ़ाया जा रहा था तब वे अनावश्यक शोर कर रहे थे।
(C) यह महसूस किया गया कि ये विद्यार्थी उस कक्षाकक्ष को प्रदूषित कर देंगें जहाँ अन्य जातियों के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।
A. केवल (A) सत्य है
B. केवल (C) सत्य है
C. (A) और (C) दोनों सत्य हैं
D. (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
बंबई में 1840 में गठित परमहंस मंडली का उद्धेश्य क्या था?
A. जाति प्रथा का उन्मूलन
B. सती प्रथा का उन्मूलन
C. पर्दा प्रथा का उन्मूलन
D. बाल विवाह प्रथा का उन्मूलन
राष्ट्रवाद और कला के संबंध में निम्नलिखित का मिलान कीजिए, और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
| A | B | ||
| (a) | कृष्ण संधान | (i) | नंदलाल बोस |
| (b) | जातुगृह दाह | (ii) | अबनिंद्रनाथ टैगोर |
| (c) | मेरी माँ | (iii) | ओकाकुरा काकुजो |
| (d) | पूर्व के आदर्श | (iv) | राजा रवि वर्मा |
A. (a) – (ii), (b) – (iii), (c) – (i), (d) – (iv)
B. (a) – (iv), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (i)
C. (a) – (iv), (b) – (i), (c) – (ii), (d) – (iii)
D. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (ii), (d) – (i)
विलय नीति का प्रयोग करके ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा अधिग्रहित किए गए भूभागों को सुमेलित कीजिए और उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
| सूची – I | सूची – II | ||
| (a) | सतारा | (i) | 1848 |
| (b) | संबलपुर | (ii) | 1854 |
| (c) | नागपुर | (iii) | 1849 |
| (d) | उदयपुर | (iv) | 1852 |
A. (a) – (i), (b) – (ii), (c) – (iii), (d) – (iv)
B. (a) – (ii), (b) – (iv), (c) – (iii), (d) – (i)
C. (a) – (ii), (b) – (i), (c) – (iv), (d) – (iii)
D. (a) – (i), (b) – (iii), (c) – (ii), (d) – (iv)
भारत के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद भाषा के आधार पर राज्यों के गठन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
I. जवाहरलाल नेहरू और वल्लभभाई पटेल भाषा के आधार पर राज्यों के गठन के विरूद्ध थे।
II. आंध्रप्रदेश भाषायी विचारों पर आधारित पहला राज्य बना।
III. 1952 में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. II और III दोनों
हमारे सौर मंडल के कौन-से ग्रहों के परितः वलय छल्ले हैं?
A. बृहस्पति, शनि तथा यूरेनस
B. शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यून
C. मंगल, बृहस्पति तथा नेप्च्यून
D. मंगल, बहस्पति तथा शनि
अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा मेल खाती है:
A. 180° देशांतर के साथ
B. 90° देशांतर के साथ
C. 0° देशांतर के साथ
D. 0° अक्षांश के साथ
22 दिसंबर से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) कर्क रेखा सूर्य की सीधी किरणें प्राप्त करती है।
(B) सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लंबवत् पड़ती हैं।
(C) दक्षिणी गोलार्ध के बहुत बड़े भाग में सूर्य की रोशनी प्राप्त होती हैं।
(D) दक्षिणी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है।
A. केवल कथन (A) सही है।
B. केवल (B) और (C) कथन सही हैं।
C. कथन (A), (B), (C) और (D) सही हैं।
D. केवल कथन (C) और (D) सही हैं।
बड़े पैमाने वाले मानचित्र क्या दर्शाते हैं?
A. गाँव और शहरी इलाके
B. राज्य और देश
C. महाद्वीप और सागर
D. विश्व के जलवायु संबंधी क्षेत्र
पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किससे होता है?
(A) जीवधारियों के बीच के पारस्परिक संबंध
(B) जीवधारियों और आस-पास के वातावरण के बीच के संबंध
(C) प्रकृति के तत्त्वों के बीच के संबंध
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (B) और (C)
C. केवल (A) और (C)
D. केवल (B)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
| नदी | महाद्वीप | |
| I. | मिसीसिपी | उत्तरी अमेरिका |
| II. | अमेजन | दक्षिणी अमेरिका |
| III. | आरेंज | एशिया |
| IV. | डार्लिंग | ऑस्ट्रेलिया |
उपर्युक्त में कितने युग्म सुमेलित है?
A. केवल एक
B. केवल दो
C. सभी चारों युग्म
D. केवल तीन
उष्पकटिबंधीय रेगिस्तान __________ पाए जाते हैं।
A. महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर
B. महाद्वीपों के पूर्वी किनारों पर
C. महाद्वीपों के मध्य में
D. महाद्वीपों के उत्तरी किनारों पर
समतापमंडल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही कथनों का चयन कीजिए।
(A) यह परत बादलों से लगभग मुक्त होती है।
(B) इसमें ओजोन गैस की परत होती है।
(C) 50 किलोमीटर की ऊँचाई तक इसका विस्तार होता है।
A. (A) तथा (B)
B. (B) तथा (C)
C. (A) तथा (C)
D. सभी (A), (B) तथा (C)
उच्च ज्वार के बारे में दिए गए निम्न कथनों को पढिए तथा पहचान कीजिए कौन-सा/से कथन सही हैं ?
(A) उच्च ज्वार नौसंचालन में सहायक होते हैं।
(B) उच्च ज्वार मछली पकड़ने में सहायक होते हैं।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
नदी का मुहाना क्या होता है?
A. वह स्थान जहाँ से नदी का उद्गम होता है।
B. वह स्थान जहाँ एक नदी दूसरी नदी से मिलती है।
C. वह स्थान जहाँ कोई नदी किसी अन्य जल राशि से मिलती है।
D. वह स्थान जहाँ नदी शुष्क मौसम में सूख जाती है।
विश्व में कौन-सा देश कोयले का अग्रणी उत्पादक है?
A. भारत
B. इंडोनेशिया
C. चीन
D. ऑस्ट्रेलिया
विकास एवं उपयोगों के आधार पर संसाधनों को निम्नलिखित में से किनमें वर्गीकृत किया जा सकता है?
(A) वास्तविक संसाधन
(B) संभावित संसाधन
(C) स्थानीय संसाधन
(D) अजैविक संसाधन
A. केवल (A), (B) तथा (C)
B. केवल (A) तथा (B)
C. केवल (B) तथा (C)
D. केवल (C) तथा (D)
ऐसी कृषि जिसमें पशुचारक अपने पशुओं के साथ चारे और पानी के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते हैं, क्या कहलाती है?
A. गहन निर्वाह कृषि
B. स्थानांतरी कृषि
C. चलवासी पशुचारण
D. मिश्रित कृषि
निम्नलिखित में से किन्हें भारत की विविधता का हिस्सा माना जाता है?
(A) लोगों के विवाह करने के भिन्न-भिन्न तरीके।
(B) झारखंड में लोग एक दूसरे का अभिवादन करने के लिए जोहार का प्रयोग करते हैं।
(C) विभिन्न संस्कृतियाँ लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं।
(D) राष्ट्र के चिह्न (प्रतीक) विविधता को दर्शाते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल (A) और (B)
B. केवल (A) और (C)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. (A), (B), (C) और (D)
विशेष समुदाय जैसे कि आदिवासियों को रुढ़िबद्ध करना इन लोगों के विरुद्ध _______ पैदा कर सकते है।
(A) सराहना
(B) पक्षपाती राय बनाना
(C) भेद भाव करना
(D) उपहास
उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए:
A. (A), (B) तथा (C)
B. (B), (C) तथा (D)
C. (A), (C) तथा (D)
D. (A), (B) तथा (D)
कथन “शक्तियों के पृथक्करण का प्रावधान, सरकार के तीन अंगों अर्थात कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है” का तात्पर्य है कि:
(A) प्रत्येक अंग सरकार के दूसरे अंगों पर अंकुश रखता है।
(B) तीनों अंग अपने परिभाषित क्षेत्राधिकारों के तहत काम करते हैं।
(C) यह प्रावधान भारतीय नागरिकों के अधिकारों और आजादी की रक्षा करता है।
(D) यह प्रावधान केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच सुगम लेन-देनों (व्यवहारों ) को सुनिश्चित करता है।
सही उत्तर का चयन कीजिए:
A. (A) और (C)
B. (B) और (C)
C. (A) और (B)
D. (C) और (D)
भारत का राष्ट्रपति मुखिया होता है ____ का।
A. राज्य
B. सरकार
C. संसद
D. संघीय मंत्रीमंडल
निम्न में से किस स्थिति में भूमिहीन खेतिहर मजदूर के पाए जाने की संभावना कम है?
(i) घर में टोकरी बनाने में
(ii) निर्माण स्थल
(iii) कपड़ा फैक्ट्री में सुपरवाइजर के रूप में
(iv) जंगल से लकड़ियां चुनने में
A. (i) और (ii)
B. केवल (ii)
C. केवल (iii)
D. (i), (ii) और (iii)
भोपाल गैस त्रासदी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) 1984 में भारत में पर्यावरण की रक्षा के लिए कोई भी कानून नहीं था।
(B) सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि जीवन का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है और इसमें प्रदूषण-मुक्त हवा और पानी के उपभोग का अधिकार भी शामिल है।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कार्य-स्थल पर लैंगिक समानता का बोध करवाने में सहायक होगा?
(A) शिशु-देखभाल केंद्र की स्थापना करना
(B) समान वेतन
(C) महिला कर्मचारियों के लिए कार्य के कम घंटे
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A) और (C) दोनों सही हैं
B. (A) और (B) दोनों सही हैं
C. (A) और (C) दोनों गलत हैं
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं
निम्नलिखित कथनों (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): बहुत से कार्य-स्थलों में पुरूषों की तुलना में महिलाओं को प्राय: कमतर भुगतान किया जाता है।
विवेचना (R): महिलाओं की तुलना में पुरूष शारीरिक रूप से ज्यादा तगड़े होते हैं।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
सरकार के तीनों अंग भिन्न-भिन्न अधिकारों का पालन करते हैं, यह _____ कहलाता है।
A. शक्तियों का विभाजन
B. अभिकेंद्रीवाद
C. शक्तियों का बँट्वारा
D. राज्यसंघ
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प वर्ष 2002 में मौलिक कर्तव्यों का हिस्सा बना था?
A. हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध धरोहर को सम्मान (मान) देना और सुरक्षित रखना
B. माता-पिता या अभिभावक द्वारा छः से चौदह वर्ष के बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना
C. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को संभालना और सुरक्षित रखना
D. जन संपत्ति की सुरक्षा करना और शपथपूर्वक हिंसा को त्याग देना
किस स्थिति में भारत में न्यायपालिका के पास अधिकार है कि वह संसद द्वारा पारित कानून को रद्द कर सकती है?
A. जब संसद द्वारा पारित कोई कानून संविधान के आधारभूत ढाँचे का उल्लंघन करता है।
B. जब राष्ट्रपति न्यायपालिका को ऐसा करने के लिए निर्देश देता है।
C. जब संसद द्वारा पारित कानून को कुछ समूहों द्वारा समर्थन नहीं मिलता।
D. जब कानून पारित करने की प्रक्रिया समावेशी नहीं होती है।
समाज में कुछ समूहों का हाशियाकरण संभावनीय है क्योंकि वे ______l
(A) भिन्न भाषा बोलते हैं।
(B) मुख्यधारा से भिन्न दूसरी प्रथाओं का अनुसरण करते हैं।
(C) अस्वीकार्य सामाजिक समूह से आते हैं।
(D) बहुसंख्यक समुदाय के मुकाबले किसी दूसरे धर्म से होते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (A), (B), (C) तथा (D)
B. (A), (B) तथा (C)
C. (B), (C) तथा (D)
D. (A), (B) तथा (D)
आदिवासियों और विकास के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से गलत कथन का चयन कीजिए।
A. विभिन्न कारणों से आदिवासियों को बगानों मे मजदूरों, घरेलू कर्मचारी आदि के रूप मे जीने के लिए प्रवास करने हेतु अधिकाधिक विवश किया गया है।
B. आदिवासियों को जब विस्थापित किया जाता है तो उनका आय का एकमात्र स्रोत भी छिन जाता है।
C. जब, उन्हें विस्थापित किया जाता है तब आदिवासी अपने आय के स्रोत के साथ-साथ अपनी परंपराओं और प्रथाओं (रीति) को भी गवाँ देते हैं।
D. जब आदिवासियों को विस्थापित किया जाता है तब प्राय: वे गरीबी और अभाव के जाल में फँसते चले जाते हैं।
6 – 8 कक्षा के लिए NCERT की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के इतिहास वाले भाग को ‘हमारे अतीत’ का शीर्षक दिया गया है।
पुस्तक का शीर्षक ‘हमारे अतीत’ किस ओर संकेत करता है?
A. लोगों के भिन्न-भिन्न समूहों के लिए अतीत भिन्न था।
B. अतीत केवल भारत में रहने वालो के बारे में था।
C. अतीत प्रकृति में स्थिर था।
D. अतीत महत्त्वपूर्ण शासकों के बारे में था।
वैज्ञानिक सख्ती (रिग़र) के संदर्भ में सामाजिक विज्ञान के बारे में निम्नलिखित कथन हैं। उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) प्राय: यह मान लिया जाता है कि मानव विज्ञान अपनी प्रकृति से ‘वैज्ञानिक’ नहीं हो सकते।
(B) प्राकृतिक विज्ञान की तरह उच्च स्थिति और वैधता की प्रतिष्ठा प्राप्त करने हेतु सामाजिक विज्ञान के कुछ अभ्यासकर्ता (पालनकर्ता) भौतिक और प्राकृतिक विज्ञान के तरीकों (पद्धतियों) का अनुकरण करना चाहते हैं।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं।
B. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
C. (A) सही है लेकिन (B) गलत है।
D. (A) गलत है लेकिन (B) सही है।
निम्न में से किसने शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य के रूप में लोकतांत्रिक नागरिकता के विकास को निर्दिष्ट किया?
A. विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग, 1948 – 49
B. माध्यमिक शिक्षा आयोग, 1952 – 53
C. कोठारी आयोग, 1964 – 66
D. शिक्षा की राष्ट्रीय नीति, 1986
ऑडियो-विजुअल एड्स सामाजिक विज्ञान शिक्षण में एक ______ अनुभव प्रदान करते हैं।
A. क्रमादेशित
B. बहुसंवेदी
C. सहयोगी
D. कार्यात्मक
निम्नलिखित में से कौन सा सहयोगी अधिगम में एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक की भूमिका से अपेक्षित है?
A. कक्षा छोड़कर जाना ताकि विद्यार्थी अपने आप निर्णय ले।
B. कुछ समूहों में अधिगमकर्ता क्या कर रहे हैं उसकी उपेक्षा करें
C. प्रत्येक समूह की निगरानी करना और जहाँ आवश्यक हो मार्गदर्शन करना
D. एक सर्वाधिक सक्रिय समूह के साथ होना
“1999 में, लॉयर्स कलेक्टिव ने राष्ट्रव्यापी परामर्श के बाद घरेलू हिंसा (रोकथाम और संरक्षण) विधेयक का मसौदा तैयार करने का बीड़ा उठाया।”
सामाजिक विज्ञान की कक्षा में इसे ______ के उदाहरण के रूप में उल्लिखित किया जा सकता है।
A. जन साधारण की कानून बनाने की प्रक्रियाओं में भूमिका
B. घरेलू हिंसा की प्रकृति
C. किसी विधेयक के प्रारूपण के लिए वकीलों की भूमिका एवं क्षमता (शक्ति)
D. कानून बनाने में संगठनों के राजनीतिक प्रभाव
यदि एक सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अपने विद्यार्थियों में सीखने व समझने की क्षमता विकसित करना चाहती है, तो उसे निम्न में से किन पर जोर देना चाहिए?
(A) सावधानी पूर्वक प्रेक्षण
(B) विषय वस्तु को तेजी से पढना
(C) जिसका प्रेक्षण किया है, उस पर विचार करना
(D) जो पढाया गया है उस पर प्रश्न करना
उपयुक्त विकल्प का चुनाव कीजिए:
A. केवल (A) तथा (B)
B. केवल (A) तथा (C)
C. (A), (B) तथा (C)
D. (A), (C) तथा (D)
सामाजिक विज्ञान में जो तर्कसंगत चिंतन को प्रोत्साहित करता है, ________l
(A) एक कक्षा वाद-विवाद में सामाजिक समस्या पर बहस के लिए विद्यार्थी प्रमाण लाते हैं।
(B) कक्षा में विद्यार्थियों के प्रश्न पूछने की संख्या पर कोई रोक नही है।
(C) मुख्यत: उन्ही विद्यार्थियों को उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित करना जो पीछे की बेंचों पर बैठते हैं।
(D) कक्षा में विद्यार्थियों के बोलने का समय शिक्षक के बोलने के समय के बराबर हो।
A. (A), (B) और (C)
B. (A), (B) और (D)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (C) और (D)
निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न सामाजिक विज्ञान की कक्षा में आलोचनात्मक चिंतन कौशलों को प्रत्साहित करते हैं?
(A) हाल ही में भारतीय संविधान से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है। इस एक्ट के पक्ष और विपक्ष क्या हैं?
(B) मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर सूर्य की गति की व्याख्या कीजिए।
(C) क्या आप सोचते हैं कि भारत में धर्म के संबंध में स्वतंत्रता का अधिकार सही प्रकार से नियोजित हो पाता है? क्या यह भारत को एक धर्म निरपेक्ष देश बनाता है?
(D) कितने देशों के साथ भारत अपनी सीमा को साझा करता है? उनके नाम लिखिए।
A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (A) और (C)
C. केवल (B), (C) और (D)
D. केवल (B) और (D)
नीचे मानचित्रों में प्रयोग होने वाले मापन प्रणाली के दो समुच्चय दिए गए हैं। प्रत्येक समुच्चय में से विषम की पहचान कीजिए।
| स्तम्भ – I | स्तम्भ – II | ||
| (A) | फीट | (i) | मील |
| (B) | सेंटीमीटर | (ii) | फर्लांग |
| (C) | मीटर | (iii) | इंच |
| (D) | किलोमीटर | (iv) | सेंटीमीटर |
A. (A) तथा (i)
B. (A) तथा (iv)
C. (B) तथा (iii)
D. (D) तथा (i)
मानचित्र पर एक स्थान को ढूँढ़ना _______ के कौशल के साथ संबंधित (जुड़ा) है।
(A) याद रखने
(B) बोध/समझने
(C) अनुप्रयोग
(D) मूल्यांकन
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A) और (B)
B. (A), (B) और (D)
C. (A), (B) और (C)
D. (B), (C) और (D)
सामाजिक विज्ञान के संबंध में दिए गए कथनों (A) और (R) को पढ़ें और उपयुक्त विकल्प चुनिए।
कथन (A): भारत में सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम का संगठन मुख्यत: विषय (थीम) आधारित है।
कारण (R): कई सामाजिक विज्ञानों को एक विषय के अंदर लाने पर विद्यालय के छात्रों को पढ़ाने में कठिनाई होती है।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) की (A) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) की (A) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
सामाजिक विज्ञान के बारे में कथन (A) और (R) को पढ़िए तथा उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A): दूसरे विषयों की तुलना में स्कूली पाठ्यचर्या में सामाजिक विज्ञान को कम महत्त्व मिलता है।
कारण (R): भारत में सामाजिक विज्ञान के शिक्षण के लिए योग्य शिक्षक नहीं हैं।
सही विकल्प चुनिए।
A. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) की (A) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) की (A) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
D. (A) और (R) दोनों असत्य हैं।
अतीत में मुद्रा के विभिन्न स्वरूपों को पढाने हेतू निम्नलिखित में से किन्हें प्राथमिक स्रोतों की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है?
(A) सिक्के
(B) मुद्रा नोट्स
(C) एटीएम/डेबिट कार्ड
(D) क्रेडिट कार्ड
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. केवल (A)
B. (A) तथा (B) दोनों
C. (A), (B) तथा (C)
D. केवल (C) तथा (D)
‘करके सीखना’ सिद्धांत सबसे उपयुक्त है:
A. चर्चा विधि के लिए
B. प्रदर्शन विधि के लिए
C. परियोजना विधि के लिए
D. रचनावादी उपागम के लिए
भूगोल की कक्षा में ग्लोब के साथ प्रश्न पूछना ____ का भाग होगा।
(A) रचनात्मक आकलन
(B) योगात्मक आकलन
(C) नैदानिक आकलन
(D) अधिगम का आकलन
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (B) और (C)
D. केवल (A) और (C)
एक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक द्वारा अभ्यास पुस्तिका जाँचने की गतिविधि, हिस्सा (भाग) बनती है:
(A) रचनात्मक आकलन का
(B) अधिगम के लिए आकलन का
(C) योगात्मक आकलन का
(D) औपचारिक आकलन का
A. केवल (A), (B) और (C)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (A), (B) और (D)
D. केवल (B), (C) और (D)
निर्देशात्मक प्रक्रिया के दौरान कौन सा आकलन किया जाता है?
A. योगात्मक आकलन
B. नैदानिक (डायग्नोस्टिक) आकलन
C. प्लेसमेंट आकलन
D. शैक्षिक आकलन
निम्नलिखित में से कौन से प्रश्न संज्ञानात्मक प्रक्रिया के ‘स्मरण’ पहलू का आकलन करते हैं?
(A) विश्व व्यापार संगठन की क्या भूमिकाएँ हैं?
(B) विभिन्न देशों के बीच न्यायसंगत व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए क्या किया जा सकता है?
(C) हरित क्रांति ने भारत को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बना दिया है। समझाइये।
(D) बंदोबस्त क्या है?
A. (A), (B) और (C)
B. (B) और (C)
C. (A) और (C)
D. (A) और (D)
निम्नलिखित प्रश्नों में से कौन से प्रश्न सामाजिक विज्ञान में मूल्यांकन के कौशल को आंकते हैं?
(A) महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के कार्यान्वयन का वर्णन कीजिए।
(B) क्या आप समझते हैं कि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के माध्यम से जीवन का अधिकार सुनिश्चित है?
(C) पोषण अभियान क्या है ? इस योजना के मुख्य लाभार्थी कौन हैं?
(D) क्या आप इस कथन से सहमत हैं कि सिपाही बग़ावत कुछ नहीं अपितु भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम है?
A. केवल (A)
B. केवल (A) और (B)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (B) और (D)