CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January 21 Shift1

जीन पियाजे का मानना था कि ज्ञान:
A. एक दृश्य व्यवहार परिवर्तन है जिसे विश्वसनीयता के साथ मापा जा सकता है। 
B. पर्यावरण से निष्क्रिय रूप से पारित होने के बजाय बच्चे द्वारा निर्मित किया जाता है। 
C. अंतःक्रियाओं के माध्यम से प्राप्त होने के बजाय जन्मजात और प्रदत्त है।
D. अधिक जानकार अन्य लोगों के साथ अन्तः क्रिया से सह-निर्मित होता है।

किशोरावस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. विभिन्न संस्कृतियों के बच्चे एक समान तरीके से किशोरावस्था में प्रवेश करते हैं और इसे अनुभव करते हैं।
B. किशोरावस्था एक सामाजिक रचना है।
C. किशोरावस्था को सामान्य तौर पर यौवन से शुरू माना जाता है – वह प्रक्रिया जो यौन परिपक्वता और प्रजनन की क्षमता की ओर ले जाती है।
D. किशोरावस्था बाल्यावस्था और वयस्कता के बीच विकासात्मक संक्रमण है जिसमें शारीरिक, संज्ञानात्मक और मनोसामाजिक परिवर्तन होते हैं।

निम्न में से कौन-सा एक निपुणता लक्ष्य अभिविन्यास का वर्णन करता है?
A. अपमान के डर से असफलता या सजा से बचने पर ध्यान देना।
B. दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक निश्चित स्तर के प्रदर्शन को प्राप्त करने पर ध्यान देना।
C. किसी कार्य के कौशल और समझ को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना।
D. बाहरी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उच्च ग्रेड प्राप्त करने पर ध्यान देना।

निम्नलिखित में से कौन प्रगतिशील शिक्षा में अध्यापक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. अध्यापक बच्चों को स्वतंत्र रूप से सीखने देता है और उनके अधिगम में हस्तक्षेप नहीं करता है।
B. अध्यापक कक्षा में ज्ञान और प्राधिकार का प्राथमिक स्रोत है।
C. अध्यापक बच्चों को प्रयोग करने के लिए विविध सामग्रियाँ प्रदान करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर पाड़ भी प्रदान करते हैं।
D. अध्यापक पाठ्यचर्या मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

जीन पियाजे के अनुसार चिन्हों के लिए चिन्हों का प्रयोग करने की क्षमता जैसे कि अक्षर X को अज्ञात अंक के लिए मानने की क्षमता ______  के दौरान विकसित होती है और विद्यार्थियों को ________ सीखने में सक्षम बनाती है।
A. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था; संरक्षण और क्रमबद्धता 
B. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था; बीजगणित और गणना
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था; संरक्षण और क्रमबद्धता
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था; बीजगणित और गणना

निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है जिसमें विद्यार्थियों को जानकारी का विश्लेषण करने की आवश्यकता होती है?
A. “टू किल ए मॉकिंगबर्ड” का नायक कौन है?
B. “टू किल ए मॉकिंगबर्ड” उपन्यास का कथानक क्या है?
C. “टू किल ए मॉकिंगबर्ड” उपन्यास का विषय क्या है?
D. “टू किल ए मॉकिंगबर्ड” में लेखक प्रतीकवाद का उपयोग कैसे करते हैं?

अभिकथन (A): विद्यार्थियों के अच्छा प्रदर्शन करने और विद्यालय में बने रहने की अधिक संभावना है यदि उनको अपने विद्यालय से भावनात्मक लगाव है और वे मानते हैं कि उनका होना मायने रखता है।

कारण (R): भावनाएँ अधिगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

“पाठ्यपुस्तकों और मीडिया में विभिन्न लिंगों (gender) का प्रतिनिधित्व कितना और किस तरीके से किया जाता है” जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछने से किसको प्रोत्साहन मिलेगा?
A. लिंग भूमिका की नम्यता के हतोत्साहित करने को 
B. लिंग रूढ़िवादिता पर प्रश्न उठाने को
C. लिंग स्थिरता को मजबूत करने को
D. लिंग पहचान को मजबूत करने को 

शिक्षार्थियों में व्यक्तिगत भिन्नताओं को संबोधित करने के लिए एक अध्यापक को
A. सभी शिक्षार्थियों के लिए एक अनम्य और समान पाठ्यक्रम लागू करना चाहिए। 
B. भिन्नताओं को असामान्य और एक प्रकार की कमी के रूप में स्वीकार करना चाहिए। 
C. व्यक्तिगत भिन्नताओं के प्रति उदासीन रहना चाहिए। 
D. भिन्नताओं को मानव विविधता की प्रत्यक्ष विशेषता के रूप में मानना चाहिए।

एक प्रगतिशील कक्षा में आकलन _______
A. मानक संदर्भित होता है।
B. गतिशील होता है।
C. उद्देश्यपूर्ण होता है।
D. योगात्मक होता है।

आलोक निम्नलिखित व्यवहार दिखाता है: पढ़ते समय सिर को अजीब स्थिति में पकड़ना; आँख को बार-बार मूंदना और रगड़ना; आँखों की लाली /सूजन; अक्षर पहचान में भ्रमित होना। यह किसके संभावित लक्षण हो सकते हैं?
A. संचार संबंधी विकार
B. दृष्टि संबंधी समस्याएँ
C. भाषा समझने की समस्याएँ
D. स्वलीनता वर्णक्रम विकार

अभिकथन (A) : वह कोई उद्देश्यात्मक निश्चित क्षण नहीं होता जब कोई बच्चा मध्य बाल्यावस्था या किशोरावस्था में प्रवेश करता है।

कारण (R) : विकास, प्रकृति में निरंतर होता रहता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

अभिकथन (A): अध्यापकों को निरंतर अपने स्वयं के रूढ़िवादिता और पूर्वाग्रहों पर चिंतन करना चाहिए।

कारण (R): सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षण का अर्थ है कि अध्यापक चिंतनशील हो।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाने में अध्यापक की क्या भूमिका है?
A. केवल वही कार्य देना जो विद्यार्थी वर्तमान में स्वतंत्र रूप से कर सके
B. विद्यार्थी को जानकारी और ज्ञान प्रदान करना
C. पाड़ के माध्यम से विद्यार्थी के अधिगम का मार्गदर्शन और समर्थन करना
D. विद्यार्थी को पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से सीखने की अनुमति देना

एक माध्यमिक विद्यालय का अध्यापक विद्यार्थियों को संकल्पनाओं और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बीच संबंध बनाने में सहायता करके सार्थक अधिगम को सक्षम बनाना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि एक उपयुक्त शैक्षणिक रणनीति होगी?
A. विद्यार्थियों को छोटे समूहों में वर्तमान मुद्दे पर शोध करने देना और अपने निष्कर्ष कक्षा में प्रस्तुत करने देना
B. छात्रों को नियम और परिभाषाएँ याद करने देना
C. छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ वर्कशीट पूरी करने देना
D. छात्रों को उद्दीपक-अनुक्रिया अनुबंधन की विधि द्वारा सीखने को कहना

लेव-वायगोत्स्की के अनुसार बच्चे ________ के साथ अंतःक्रिया के अनुभव से लाभान्वित होते हैं और उन कार्यों को कर पाते हैं, जो उनके समीपस्थ विकास के क्षेत्र के ______ हैं।
A. भौतिक वातावरण; बस बाहर
B. अधिक जानकार अन्य; अंदर
C. अधिक जानकार अन्य; बस बाहर
D. भौतिक वातावरण; अंदर

डिस्लेक्सिया एक ______ स्थिति है जो शिक्षार्थी की ______ की क्षमता को प्रभावित करती है।
A. संवेदी, शारीरिक गतिविधियों के समन्वय
B. संवेगात्मक, चित्र बनाने
C. तंत्रिका संबंधी, ध्वनियों को प्रतीकों से जोड़ने
D. शारीरिक, साथियों के साथ सामाजीकरण

निम्नलिखित में से कौन-सी समाजीकरण की प्रक्रिया की विशेषताएँ हैं?

(a) यह एक रेखीय प्रक्रिया है।

(b) यह एक जटिल प्रक्रिया है।

(c) यह एक बहुआयामी प्रक्रिया है।

(d) यह विभिन्न संस्कृतियों में विशिष्ट रूप से होती है।

A. (a), (b), (c), (d)
B. (a), (b)
C. (b), (c)
D. (b), (c), (d)

अभिकथन (A): एक समावेशी कक्षा में, अधिगम के लक्ष्यों, शैक्षणिक रणनीतियों के साथ-साथ आकलन में अनुकूलन किया जाना चाहिए।

कारण (R): समावेशन का दर्शन शैक्षणिक उपागम और आकलन के माध्यम से सभी व्यक्तिगत भिन्नताओं को समाप्त करने का समर्थन करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

निम्नलिखित में से कौन एक समावेशी कक्षा का उदाहरण नहीं है?
A. प्रतिस्पर्धी लोकाचार को प्रोत्साहित करना
B. विविध दृष्टिकोणों का समावेश
C. उचित आवास का पालन करना
D. विभेदित निर्देश देना

अभिकथन (A): एक बच्चा किसी कार्य को करने में जितना कम सक्षम होता है, अध्यापकों को उतने ही अधिक संकेत व इशारे देनी चाहिए और जैसे-जैसे बच्चा अधिक से अधिक कर सकता है, अध्यापक को कम से कम सहायता करनी चाहिए।

See also  CTET 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December Shift1 part40

कारण (R): बुद्धि को बुद्धि-लब्धि की गणना करके सटीक रूप से नहीं मापा जा सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

एक शिक्षिका ने नोटिस किया कि उसका एक विद्यार्थी अत्यधिक विचलित है और उसे कक्षा के दौरान ध्यान देने में परेशानी होती है। निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति विद्यार्थी को केंद्रित रहने में सहायता करने के लिए एक प्रभावी रणनीति होगी?
A. माता-पिता को बुलाकर विद्यार्थी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्य करना
B. विद्यार्थी को कक्षा के दौरान बार-बार करने के लिए कार्य देना
C. विद्यार्थियों को अपना ध्यान अवधि बढ़ाने के लिए सख्ती से कहना
D. स्व-नियमन और समय-प्रबंधन के लिए विद्यार्थी को टाइमर देना 

अभिकथन (A): वास्तविक जीवन की समस्याओं और मूर्त अनुभवों से सीखने से बच्चों को अधिगम और जानकारी प्राप्त करने के लिए कई मार्ग प्राप्त होते हैं।

कारण (R): विकास अपेक्षाकृत व्यवस्थित और अनुक्रमिक है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

रचनात्मक आकलन के लिए कार्य की प्रगति को दर्शाते पोर्टफोलियो एक प्रभावी प्रणाली है क्योंकि –

(a) वे आकलन की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को शामिल करते हैं।

(b) वे व्यक्तिगत विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।

(c) वे मुख्य रूप से अंतिम उत्पाद की प्रस्तुति पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

(d) वे विद्यार्थी अधिगम के मूर्त साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं।

A. (a), (b), (d) 
B. (b), (c)
C. (a), (d)
D. (a), (b), (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा संरचनावादी अधिगम सिद्धांत का मूल सिद्धांत है?
A. अधिगम मुख्य रूप से एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जिसमें सूचना प्राप्त करना और याद रखना शामिल है।
B. अध्यापकों के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष निर्देश और स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिए।
C. अधिगम तब होता है जब विद्यार्थियों को अध्यापकों से सही उत्तर और प्रतिपुष्टि मिलती है।
D. विद्यार्थी अपने पर्यावरण के साथ सक्रिय संलग्नता के माध्यम से अपने ज्ञान का निर्माण करते हैं।

कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की कैरोल गिलिंगन की आलोचना का केंद्रीय तर्क क्या है?
A. विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए अध्ययन के शैक्षिक निहितार्थं
B. अध्यापकों के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष निर्देश और स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिए।
C. बच्चों की नैतिक क्षमताओं का अधिक आकलन
D. बच्चों के अध्ययन में प्रायोगिक शोध प्रणाली का उपयोग

सुजाता नृत्य प्रतियोगिता में केवल इसलिए उत्सुकता से भाग लेती है क्योंकि वह नकद राशि का प्रथम पुरस्कार जीतने में रुचि रखती है । सुजाता:
A. असफलता परिहार शिक्षार्थी है।
B. आंतरिक रूप से प्रेरित है।
C. बाह्य रूप से प्रेरित है।
D. दक्षता उन्मुख शिक्षार्थी है।

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया वातावरण से प्राप्त जानकारी के अर्थ-निर्माण और इसे स्मृति में आगे संग्रहीत करने के लिए आवश्यक है?
A. पुनर्प्राप्ति
B. अवधान
C. क्षय
D. भूलना

कोहलबर्ग के नैतिक विकास की किस अवस्था में बच्चों का तर्क सिद्धांत की नैतिकता पर क्रेंद्रित होता है?
A. स्वायत्त नैतिकता
B. पूर्व-पारंपरिक नैतिकता
C. पारंपरिक नैतिकता
D. विषम नैतिकता

एक प्राथमिक विद्यालय का अध्यापक किसके द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक आत्म-अवधारणा के विकास को दृढ़ता से प्रभावित कर सकता है?
A. विशेष विद्यार्थियों से बहुत कम अपेक्षाएँ रखना
B. सभी विद्यार्थियों से बहुत कम अपेक्षाएँ रखना
C. विद्यार्थियों में स्वायत्तता और पहल को दंडित करना
D. विद्यार्थियों में स्वायत्तता और पहल को पुरस्कृत करना

किसी बहुफलकी के शीर्षों (V), किनारों (E) और फलकों (F) की संख्याएँ क्रमशः 10, 15 और x हैं। तब (3x – 12) का मान क्या है?
A. 18
B. 7
C. 9
D. 14

p3x + p2(x – y) – p(y + z) – z के गुणनखंडों में से एक गुणनखंड कौन-सा है?
A. p2x + py – z
B. p2x – py + z
C. p2x + py + z
D. p2x – py – z

यदि 8 – अंकीय संख्या 9471x9y2, 72 से विभाज्य है, तो निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. x = 3 और y = 1
B. x = 8 और y = 5
C. x = 4 और y = 9
D. x = 9 और y = 5

कोई दुकानदार एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 28% की छूट देकर 324 रुपये में बेचता है। वस्तु का क्रय मूल्य 300 रुपये है। यदि वह उस वस्तु को उसके उसी अंकित मूल्य पर 18% की छूट देकर बेचे, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 24%
B. 10%
C. 19%
D. 23%

______ द्वारा अवधारणा को ‘स्कीमा’ के रूप में नामांकित किया गया था।
A. वैन हैले
B. वायगोत्सकी
C. पियाजे
D. ब्रूनर

त्रिभुज PQR में, ∠P = 55° और QR = 18 सेमी है। निम्न स्थितियों में से किसमें ΔPQR एक अधिक कोण विषमबाहु त्रिभुज हो सकता है?
A. ∠R = 35° और PR = 18 सेमी
B. ∠R = 25° और PQ = 18 सेमी
C. ∠R = 15° और PR > 18 सेमी
D. ∠R = 65° और PQ > 18 सेमी

एक विद्यार्थी को प्रतिशतता पर निम्नलिखित समस्या हल करने को दी गई,

“अगर एक शहर की जनसंख्या 28,000 से घटकर 26,500 हो गई है तो जनसंख्या के घटने की प्रतिशतता ज्ञात कीजिए।”

उसने निम्नलिखित हल लिखा,

प्रारंभिक जनसंख्या = 28,000 नई जनसंख्या = 26,500

घटने का % = \(26,500/28,000 100\%=94.6\%\)

विद्यार्थी के उत्तर के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है?

A. विद्यार्थी ने असावधानीवश एक त्रुटी की है।
B. विद्यार्थी प्रतिशतता की अवधारणा को समझने में सक्षम है परन्तु वह यह समझ पाने में समर्थ नहीं है कि किस राशि की प्रतिशतता ज्ञात करनी है।
C. विद्यार्थी ने प्रश्न को सही तरीके से हल किया है किन्तु उसने उत्तर में गलत चिन्हों का उपयोग किया है।
D. विद्यार्थी प्रतिशतता की अवधारणा को नहीं जानता।

किसी समलंब चतुर्भुज की समांतर भुजाएँ 11 सेमी और 25 सेमी हैं और उनके बीच की दूरी 12 सेमी है। इसका क्षेत्रफल उस आयत के क्षेत्रफल के बराबर है जिसकी भुजाएँ 3 : 2 के अनुपात में हैं। उस आयत का परिमाप (सेमी में) कितना है?
A. 70
B. 40
C. 50
D. 60

x, y के व्युत्क्रमानुपाती है। जब x = 3.5 है, तब y = 2.4 है। जब x = 5.6 है, तब y का मान क्या होगा?
A. 2.8
B. 1.4
C. 1.5
D. 2.1

दो परिमेय संख्याओं का गुणनफल \(-40/3\) है। यदि उन दो संख्याओं में से एक \(-5/2\) है, तो दूसरी संख्या का व्युत्क्रम निम्न में से किसके बीच में स्थित है?
A. \(1/4\) और \(1/3\)
B. \(3/20\) और \(9/50\)
C. \(9/50\) और \(​​1/5\)
D. \(​​1/5\) और \(1/4\)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 सिफारिश करती है कि खेल एकीकृत शिक्षाशास्त्र को कक्षा में उपयोग करने की आवश्यकता है। खेल एकीकृत शिक्षाशास्त्र के संदर्भ में गणित की कक्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(a) शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया आनन्ददायक हो जाएगी।

(b) खेल का उपयोग गणित पढ़ाने में सम्भव नहीं है।

(c) इसमें बहुत समय खर्च होगा, इसलिए इसकी उपेक्षा करनी चाहिए।

(d) प्रसिद्ध खेलों के अलावा कई स्वदेशी खेल हैं जिनका उपयोग गणित शिक्षण में किया जा सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (b), (c) और (d)
B. (a) और (c)
C. (b) और (c)
D. (a) और (d)

किसी समांतर चतुर्भुज ABCD का विकर्ण BD इस प्रकार है कि ∠CBD = 12x, ∠ABD = 7y, ∠ADB = 60° और ∠CDB = 28° है। तब 2x + 3y का मान क्या है?
A. 23°
B. 20°
C. 21°
D. 22°

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित अधिगम के आकलन का आयाम नहीं है?
A. गणितीय तर्क
B. संप्रेषण
C. प्रतिरूप और कार्य विधि
D. गणित के प्रति स्ववृत्ति

यदि x = 1.011 + 10.11 – 12.101 + 0.1011 है, तो x में क्या जोड़ा जाना चाहिए, जिससे योगफल 1.1 प्राप्त हो?
A. 1.1311
B. 1.9789
C. 0.3111
D. 0.2211

माध्यमिक विद्यालय की गणित की एक अध्यापिका अपनी कक्षा के समक्ष निम्नलिखित प्रश्न रखती है।

निम्नलिखित आँकड़ों को दर्शाने के लिए आप किस प्रकार के आलेख का उपयोग करेंगे?

(a) किसी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के कद

(b) किसी स्टेशन पर प्रात: 9:00 बजे से सायं 9:00 बजे तक रेलगाड़ियों से जाने वाले यात्रियों की संख्या

अध्यापिका का आशय है-

A. आँकड़ों के निरूपण के लिए आयतचित्र के उपयोग का शिक्षण करना
B. दण्ड-आलेख और रेखा आलेख के बीच के अंतर को समझने में शिक्षार्थियों की सहायता करना
C. पाई चार्ट की अवधारणा का परिचय देना
D. रेखा आलेख का संदर्भात्मक परिस्थितीयों द्वारा शिक्षण करना

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1 part118

शिक्षक ने कक्षा में मौखिक आकलन का आयोजन किया जिससे यह पता चला कि राम विषम, सम, अभाज्य और भाज्य जैसी सभी प्रकार की संख्याओं की यथार्थ रूप से परिभाषा बता सकता है, परन्तु जब संख्याओं का समुच्चय दिया गया तब वह संख्याओं को सही रूप से पहचान नहीं पाया।

उपरोक्त परिस्थिति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अति उपयुक्त है?

A. राम में विश्लेषणात्मक योग्यता है।
B. राम की स्मरण शक्ति अच्छी है परन्तु अभ्यास की कमी है।
C. राम की स्मरण शक्ति अच्छी है परन्तु एकाग्रता की कमी है।
D. राम की स्मरण शक्ति अच्छी है परन्तु अवधारणात्मक बोध की कमी है।

किसी लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 4400 सेमी2 है और उसके आधार की परिधि 110 सेमी है। बेलन का आयतन (मीटर3 में) कितना है? (π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए)
A. 0.0382
B. 0.0284
C. 0.0385
D. 0.0285

दो संपूरक कोणों का अंतर 20° है। यदि इनमें से छोटा कोण p है, तो 3p – 50° का मान कितना है?
A. 190°
B. 310°
C. 270°
D. 250°

यदि \( /y=(-1/3)^{-3} (2/3)^{-4}\) है, तो \( (/y+/x)^{-1}\) का मान कितना है?
A. \(-48/265\)
B. \(-3/16\)
C. \(19/48\)
D. \(38/73\)

यदि  A = -2x2 + 12x, B = 11 – 8x + 3x2, C = 17 – 4x2 और D = x2 – x – 3 हैं, तो (A + B + C – D) में x2 और x के गुणांकों का योग कितना है?
A. 3
B. 0
C. -1
D. 1

एक विद्यार्थी ने परिमेय संख्याओं के निम्नलिखित गुणधर्मों की सूची बनाई। इनमें से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) एक परिमेय संख्या में पूर्णांक सम्मिलित होते हैं।

(b) शून्य (0) परिमेय संख्या नहीं है।

(c) सभी भिन्न परिमेय संख्याएँ होती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a) और (b)
B. (a) और (c)
C. केवल (b)
D. केवल (c)

त्रिभुजों ABC और DEF में ∠B = 90°, BC = 8 cm, ∠A = 40°, DE = 8 cm, ∠F = 40° और ∠E = 90° है। तब, निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. Δ ABC ≅ Δ FED, AAS द्वारा
B. Δ ABC Δ DEF, RHS द्वारा
C. Δ ABC Δ FED, RHS द्वारा
D. Δ ABC  Δ DFE, AAS द्वारा

गणित एक चिंतन का तरीका है क्योंकि:

(a) यह विद्यार्थियों को साक्ष्यों एवं प्रतिमानों के निरीक्षण में संलग्न रखने के लिए अवसर प्रदान करता है।

(b) समस्या समाधान के दौरान विद्यार्थी सूत्रों एवं चिन्हों को दोहराते हैं।

(c) विद्यार्थी विभिन्न नई समस्याओं का समाधान करने के लिए उपयुक्त युक्तियों का उपयोग करते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (b)
B. (a) और (b)
C. (b) और (c)
D. (a) और (c)

तीन संख्याएँ 2 : 3 : 4 के अनुपात में हैं और उनके घनों का योग 33957 है। इन तीनों संख्याओं का योग क्या है ?
A. 81
B. 54
C. 63
D. 72

तीन क्रमागत पूर्णांक इस प्रकार हैं कि जब उन्हें बढ़ते हुए क्रम में लिया जाता है और क्रमश: 3, 5 तथा 2 से गुणा करके जोड़ा जाता है, तो योगफल 99 प्राप्त होता है। आरंभिक पहले तथा तीसरे पूर्णांकों का योग क्या है?
A. 24
B. 16
C. 18
D. 20

निम्न सारणी में किसी डिब्बे में रखे गए विभिन्न फलों की संख्याओं को दर्शाया गया है :

फलों के प्रकार आम सेब संतरे अमरुद अनार
संख्या 44 56 42 30 38

यदि उपरोक्त आँकड़ों का एक पाई चार्ट बनाया जाता है, तो उस त्रिज्यखंड का कोण क्या होगा जो सेबों को दर्शाता है?
A. 100.8°
B. 79.2°
C. 72°
D. 96°

ऊपर से खुला हुआ एक बक्सा 3 सेमी मोटी लकड़ी का बना है। इसकी बाह्य लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 1.48 मीटर, 1.16 मीटर और 83 सेमी है (आधार = लंबाई × चौड़ाई) । इसकी आंतरिक पृष्ठों पर ₹150 प्रति मीटर2 की दर से रंगाई कराने की लागत कितनी होगी?
A. ₹842.50
B. ₹838.20
C. ₹839.10
D. ₹841.40

यदि आँकड़ों 30, 8, 7, 3, 17, 15, 21, 24, 29, 23 का माध्यक x है और इन आँकड़ों में 3 को 33 से तथा 8 को 18 से प्रतिस्थापित करने पर प्राप्त आँकड़ों का माध्यक यदि y है, तो y और x का अंतर क्या है?
A. 4
B. 1
C. 2
D. 3

कक्षा VI की एक गणित की शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों के समक्ष निम्नलिखित प्रश्न प्रस्तुत किया:

“प्रातःकालीन सैर में तीन व्यक्ति एक साथ चलना प्रारंभ करते हैं। उनके कदमों की लंबाई क्रमश: 70 सेमी, 85 सेमी और 95 सेमी हैं। इनमें से प्रत्येक न्यूनतम कितनी दूरी चले कि वे वही दूरी पूरे-पूरे कदमों में तय कर सके?’

निम्नलिखित में कौन-सी अवधारणाएँ दिए गए प्रश्न को हल करने के लिए आवश्यक होंगी?

A. समानुपात की अवधारणा
B. महत्तम समापवर्तक (HCF) की अवधारणा 
C. लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) की अवधारणा
D. विभाजन की अवधारणा

गणित की कक्षा में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित अधिगम शिक्षण संसाधनों (LTRS) में से कौन-सा सबसे उपयुक्त है?

(a) जियोजेबरा

(b) टेलर का गिनतारा

(c) कंप्यूटर

(d) स्प्रेडशीट

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (b), (c) और (d)
B. (a) और (b)
C. (c) और (d)
D. (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा पादप रोग जीवाणुओं के कारण होता है?

(a) गेहूं का किट्ट 

(b) साइट्रस कैंकर

(c) भिंडी की पीत शिरा मौजेक

A. केवल (c)
B. (a) और (b)
C. केवल (b)
D. (b) और (c)

सही कथन/कथनों की पहचान कीजिए:

(a) : तथ्य एक अवलोकन है जिसे समयोपरि बारंबार सत्य पाया गया है।

(b) : नियम एक सिद्धांत है जिसे समयोपरि बारंबार सत्य पाया गया है।

A. (a) और (b) में कोई भी नहीं 
B. केवल (a)
C. (a) और (b)
D. केवल (b)

उस समुच्चय को ढूँढ़िए जोकि स्तंभ A में पादपों का उनके द्वारा प्रदर्शित अलैंगिक जनन की विधि के साथ सही प्रकार से सुमेलित कीजिये :

स्तंभ A

स्तंभ B

(a)

गुलाब

(i)

मुकुलन

(b)

यीस्ट

(ii)

बीजाणु निर्माण

(c)

फर्न

(iii)

खंडन

(d)

स्पाइरोगाइरा

(iv)

परागण

    (v) कायिक प्रवर्धन

A. a – iv, b – iii, c – i, d – ii
B. a – v, b – i, c – ii, d – iii
C. a – iv, b – i, c – v, d – iii
D. a – v, b – iii, c – ii, d – i

उच्च प्राथमिक स्तर पर ‘आभावजन्य रोगों’ के विषय को प्रस्तुत करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी युक्ति सबसे उपयुक्त होगी?
A. सामान्य मानव रोगों पर चर्चा करना।
B. संतुलित आहार को परिभाषित करना तथा आभावजन्य की अवधारणा प्रस्तुत करना।
C. आभावजन्य रोगों के संबंध में चिकित्सक के जानकारी की व्यवस्था करना तथा इसके बारे में चर्चा करना।
D. मानव शरीर में विभिन्न पोषकों तथा जिन क्रियाओं का वे निष्पादन करते हैं उसे सूचीबद्ध करते हैं

उच्च प्राथमिक स्तर पर ‘रासायनिक अभिक्रिया’ की अवधारणा से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी अति उपयुक्त रणनीति है?
A. उन रासायनिक अभिक्रियाओं पर परिचर्चा करना जिनका विद्यार्थियों ने उनके जीवन में संभावित रूप से अवलोकन किया हों
B. संयोजकता इलेक्ट्रॉन और इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की अवधारणा की व्याख्या करना
C. रासायनिक समीकरणों को प्रतीकात्मक रूप में लिखना तथा विद्यार्थियों को अवलोकन करने के लिए कहना
D. रासायनिक अभिक्रिया को परिभाषित करना तथा उदाहरण देना

एक गेंद को हवा में ऊपर की ओर फेंका गया। वह अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने के तत्पश्चात फेंकने वाले के पास वापस आ गई।

गेंद की उपरिमुखी और अधोमुखी गति/चाल के समय निम्नलिखित में से कौन-सी राशियों का समान मान है?

A. गुरुत्व द्वारा किया गया कार्य 
B. त्वरण
C. गुरुत्व बल
D. विस्थापन

न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को एक उत्कृष्ट सिद्धांत मानने के पीछे निम्नलिखित में से कौन सा सर्वाधिक उपयुक्त कारण है ?
A. इसे दीर्घसमय अवधि में विकसित किया गया है
B. यह कम मान्यतायें बनाकर बड़ी संख्या में प्रेक्षणों की व्याख्या करता है।
C. इस पर पूर्ण प्रयोग के पश्चात ही पहुँचा गया है
D. इसे परिशुद्ध गणित भाषा का प्रयोग करके सूत्रबद्ध किया गया है।

निम्नलिखित लेख को पढ़िए

जब ऋणात्मक रूप से आवेशित छड़ (रॉड) को अनावेशित विद्युतदर्शी के निकट लाया जाता है,

(a) विद्युतदर्शी पत्तियाँ एक दूसरे से और दूर जाएँगी

(b) दोनों विद्युतदर्शी पत्तियाँ समान आवेश अर्जित करेंगी

(c) ऋणात्मक आवेशों को विद्युतदर्शी पर हस्तांतरित किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप इसकी पत्तियाँ एक-दूसरे से और दूर चली जाती हैं

उपरोक्त तीन कथनों के

A. (a), (b) और (c) अनुमान हैं
B. (a) प्रेक्षण है जबकि (b) और (c) अनुमान है
C. (a) और (b) प्रेक्षण है और (c) अनुमान है
D. (a), (b) और (c) प्रेक्षण हैं

क्षैतिज (अनुप्रस्थ) मेज़ पर रखें हुए एक डिब्बे का द्रव्यमान 500 ग्राम है। उस पर लगने वाले बल / बलों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? [g = 10m /s2]
A. उपरिमुखी दिशा में उस पर 5 N का असंतुलित बल कार्य करता है
B. उस पर कोई बल कार्य नहीं करता है
C. अधोमुखी दिशा में उस पर 5 N का असंतुलित बल कार्य करता है
D. संतुलित बलों का एक युग्म उस पर कार्य करता है।

See also  CTET 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – February Shift1

निम्नलिखित में से कौन सा परिकल्पना कौशल का निर्देशक नहीं है?
A. किसी प्रयोग के लिए चरों की पहचान करना
B. खोजबीन तक ले जाने वाले प्रश्न बनाना
C. कुछ सिद्धांतों के विषय में अवलोकनों अथवा संबंधों की व्याख्या करने का प्रयास करना
D. सूचना एकत्र करने के लिए ज्ञानेंद्रियों का उपयोग करना

ऐसा कहा जा सकता है कि बीज प्रकीर्णन से पादपों को निम्नलिखित को छोड़कर सभी में सहायता मिलती है:
A. नई किस्मों का उत्पादन करना
B. अतिसंकुलता
C. सूर्य के प्रकाश, जल और खनिजों के लिए परस्पर स्पर्धा से बचना 
D. नए पर्यावासों में अपनी पकड़ बनाने में समर्थ 

_______ X यन्त्र है जिसका प्रयोग कोनों के इर्दगिर्द देखने के लिए किया जाता है और यह _____ Y के सिद्धांत पर आधारित है। X और Y क्रमश: है:
A. परिदर्शी, प्रकीर्णन
B. दूरबीन, परावर्तन
C. बहुमूर्तीदर्शी, अपवर्तन
D. परिदर्शी, परावर्तन

स्तंभ A में दिए गए पदार्थों का स्तंभ B में दिए गए उनके रासायनिक नाम के साथ सुमेलित कीजिए:

(A)

(B)

(a)

बुझा चूना

(i)

कैल्सियम ऑक्साइड

(b)

सादा नमक

(ii)

सोडियम बाइकार्बोनेट

(c)

चूना पत्थर

(iii)

कैल्सियम कार्बोनेट

(d)

काॅस्टिक सोडा

(iv)

कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड

(e) बिना बुझा चूना (v) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
(f) बेकिंग सोडा (vi) सोडियम क्लोराइड

A. a – iv, b – v, c – iii, d – ii, e – i, f – vi
B. a – iv, b – vi, c – iii, d – v, e – i, f – ii
C. a – vi, b – ii, c – v, d – i, e – iii, f – iv
D. a – i, b – vi, c – iii, d – v, e – ii, f – iv

अधिकतम और न्यूनतम प्रतिरोध के बीच का अंतर जोकि प्रत्येक \(1/3\) के तीन प्रतिरोधों को जोड़ने के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है, वह है :
A. \(1/9\) Ω
B. \(2/3\) Ω
C. \(8/9\) Ω
D. 1 Ω

निम्नलिखित में कौन-सी गैसें अम्लवर्षा के लिए उत्तरदायी हैं?

(a) नाइट्रोजन

(b) ऑक्सीजन

(c) ओजोन

(d) सल्फर डाइऑक्साइड

(e) नाइट्रिक ऑक्साइड

A. (d) और (e)
B. (a) और (b)
C. (b) और (c)
D. (c) और (d)

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A) : रात्रि आकाश में तारे पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते प्रतीत होते हैं।

तर्क (R) : पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में घूर्णन करता है।

A. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सही है परन्तु (R) गलत है।

सूक्ष्म पोषक तत्वों (पादपों द्वारा कम मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व) के समूह की पहचान कीजिए ?
A. जिंक, आयरन, मैंग्नीज
B. पोटैसियम, मैगनीशियम, कॉपर
C. कॉपर, फॉस्फोरस, कैल्सियम
D. सल्फर, ऐलुमिनियम, क्लोरीन

निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उस विकल्प का चयन कीजिए जो कि सही प्रकार से दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों को भरें।

ध्वनि कंपन द्वारा उत्पन्न होती है तथा भिन्न-भिन्न वाद्य यंत्रों के विशिष्ट कंपमान भाग होते हैं। _______ X में ध्वनि तानितरों द्वारा उत्पन्न होती है, ________ Y में तानित झिल्ली है जो कंपन करती है तथा _____ Z में ध्वनि उत्पन्न करने वाला कंपमान भाग, वायु-स्तंभ (कॉलम) है।

X, Y और Z क्रमशः हो सकते हैं:

A. इकतारा, वायलिन, पियानो
B. सितार, हार्मोनियम, ढोलक
C. ढोलक, इकतारा, मुख-आर्गन
D. गिटार, तबला, शहनाई

एक शिक्षिका अपने कक्षा VI के विद्यार्थियों को ‘शारीरिक गतिविधियाँ’ पाठ पढ़ाते समय निम्नलिखित चित्र दिखाती है:

जलयात्रा करती नाव, तैरती मछली और एक उड़ता हवाई जहाज़, वह तत्पश्चात विद्यार्थियों से चित्रों के आकार और गति के तरीके पर विचार करने के लिए कहती है। उत्तर देने के लिए विद्यार्थियों द्वारा निम्न में से किनको संभावित रूप से नियोजित किया जाएगा ?

(a) वर्गीकरण

(b) अवलोकन

(c) आगमनात्मक तर्कशीलता

(d) मापन

A. (a) और (d)
B. (a) और (b)
C. (b) और (c)
D. (c) और (d)

निम्नलिखित में से सही कथनों की पहचान कीजिए:

(a) सामान्यतः अधातु जल के साथ अभिक्रिया नहीं करते।

(b) सामान्यतः अधातु अम्लों के साथ अभिक्रिया नहीं करते ।

A. न तो (a) न ही (b)
B. केवल (a)
C. केवल (b)
D. (a) और (b) दोनों

X और Y गाढ़े काले द्रव हैं जिनका प्रयोग सड़कों को पक्का करने के लिए किया जा सकता है। X पेट्रोलियम से व्युत्पन्न है तथा Y कोयले से व्युत्पन्न है। निम्नलिखित में से कौन सा क्रमश: X और Y हो सकता है ?
A. कोलतार, बिटुमेन
B. बिटुमेन, कोलतार
C. कोलतार, चारकोल (काष्ठ-कोयला)
D. चारकोल (काष्ठ-कोयला), बिटुमेन

नीचे दी गई परीक्षण सामग्री पर विचार कीजिए तथा निम्नलिखित को सुमेलन कीजिए :

स्तंभ A स्तंभ – B
बल का मात्रक जूल
लौह का प्रतीक HCl
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का सूत्र Ag
कार्य का मात्रक
चाँदी का प्रतीक कैलोरी
बैटरी का प्रतीक Fe न्यूटन

निम्नलिखित में से कौन सा ऐसा कारण नहीं है जिसे प्रमाणित करने के लिए दिया जा सके कि वस्तु का निर्माण ख़राब तरीके से किया गया है?

A. प्रविष्टियों में (के बीच में) विसंगति है
B. स्तंभ A में किसी प्रविष्टि के लिए स्तंभ B में अधिकतम दो युक्तियुक्त प्रविष्टियाँ हैं
C. स्तंभ A और B में असमान प्रविष्टियाँ हैं
D. मिलते हुए युग्मों का सरलता से अनुमान लगाया जा सकता है

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): सूखी हुई किशमिश को जब कुछ समय के लिए सादे जल में रखा जाता हैं तो वह परासरण के कारण फूल जाती है।

तर्क (R): पादप कोशिकाओं में वरणात्मक पारगम्य कोशिका झिल्ली होती है।

A. (A) गलत है परंतु (R) सही है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) के लिए सही स्पष्टीकरण है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (A) के लिए (R) सही स्पष्टीकरण नहीं है।
D. (A) सही है परंतु (R) गलत है।

एक पिंड का रैखिक संवेग p तथा द्रव्यमान m है। गतिज ऊर्जा क्या है ?
A. pm
B. p2m
C. 2p2m
D. \( ^2/2m\)

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. उर्वरकों से मृदा में मित्रवत सूक्ष्मजीव की संख्या में वृद्धि करते हैं
B. खाद की तुलना में उर्वरक विशिष्ट पोषक तत्वों से अधिक समृद्ध होते हैं
C. उर्वरक मृदा की जल धारण क्षमता में वृद्धि करती हैं
D. उर्वरक मृदा को प्रचुर मात्रा में ह्यूमस प्रदान करते हैं

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

S1 रेयॉन एक कृत्रिम रेशा है।

S2: रेयॉन किसी भी प्राकृतिक कच्चे माल का उपयोग किए बिना बनाया जाता है।

A. S1 व S2 दोनों गलत हैं
B. S1 व S2 दोनों सही हैं
C. S1 सही है और S2 गलत है
D. S1 गलत है और S2 सही है

निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षक द्वारा कक्षा में प्रदर्शन को कार्यान्वित करने के संबंध में वांछनीय नहीं है?
A. परिचर्चा के साथ प्रदर्शन का अनुगमन करना
B. कक्षा में कार्यान्वित करने से पूर्व प्रदर्शन का अभ्यास करना
C. विद्यार्थियों को जो संबंध बनाने की आवश्यकता है उस पर पहले से ही बल देना
D. प्रदर्शन को व्याख्याओं से संपूरक करना

निम्नलिखित में से कौन श्रेष्ठ रूप से ‘विज्ञान संदेहवाद को बढ़ावा देता है’ कथन की व्याख्या करता है ?
A. वैज्ञानिक उन्मुक्त विचार वाले होते हैं तथा अपने विचारों को रूपांतरित करने के इच्छुक होते हैं।
B. विषयनिष्ट आनुभाविक साक्ष्यों के आधार पर वैज्ञानिक दावे की वैधता को आंकते हैं।
C. विज्ञान प्रकृति में शुद्ध रूप से आगमनात्मक है।
D. वैज्ञानिक अन्य वैज्ञानिकों के जाँच-परिणामों पर विश्वास नहीं करते हैं।

निम्नलिखित में से कौन से कथन आयरन में जंग लगने के संबंध में सही हैं ?

(a) यह लोहे और ऑक्सीजन के बीच रासायनिक अभिक्रिया को सम्मलित करता है।

(b) यह एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

(c) यह कक्ष तापमान पर हो सकता है।

(d) यह उत्क्रमणीय अभिक्रिया है।

A. (a), (b) और (c)
B. (a), (b), (d)
C. (b) और (c)
D. (a) और (d)

निम्नलिखित में से कौन से प्राणियों का एक समूह है जिसमें सभी बाह्य निषेचन करते हैं?
A. मेंढक, मछली, तारा मीन
B. मुर्गियाँ, छिपकलियाँ, तितलियाँ
C. छिपकली, तितली, मेंढ़क
D. तितली, मेंढक, मछली

Leave a Comment

error: