अभिकथन (A) : अध्यापकों को शिक्षार्थियों के बीच व्यक्तिगत भिन्नताओं का सम्मान करना चाहिए और सभी शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार अपने शिक्षण को समायोजित करना चाहिए।
कारण (R) : अध्यापकों को विविध पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों को पढ़ाते समय, उनके बीच सहयोग, समूह कार्य और बातचीत से बचना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
पियाजे और वायगोत्स्की के सिद्धांतों में एक प्रमुख समानता __________ है।
A. बच्चों की स्वयं की शिक्षा में संलग्नता और जुड़ाव
B. संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में संस्कृति की भूमिका
C. भाषा और विचार के बीच संबंधों के बारे में उनके चिंतन
D. बच्चों के विकास में चरण – जैसी प्रगति पर ध्यान
विद्यार्थियों के विविध समूहों को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन ‘सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षण’ का सही वर्णन करता है?
(i) सुविचारित
(ii) अनुकूलित
(iii) विभेदित
(iv) मानकीकृत
A. (i), (ii), (iii)
B. (i), (ii), (iii), (iv)
C. (i), (iv)
D. (ii), (iii)
जीन पियाजे के अनुसार बच्चे वयस्कों से किस प्रकार भिन्न हैं?
A. बच्चों की सोच वयस्कों से गुणात्मक रूप से भिन्न होती है।
B. बच्चों की सोच मात्रात्मक रूप से वयस्कों से भिन्न होती है।
C. बच्चे वयस्कों पर निर्भर होते हैं जबकि वयस्क स्वतंत्र होते हैं।
D. बच्चों की तुलना में वयस्क बहुत अधिक ज्ञानी होते हैं।
आप एक अध्यापक हैं जो अपने विद्यार्थियों को परासंज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में सहायता करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति इस प्रकार के चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है?
A. विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य के लिए सारांशित नोट्स प्रदान करना।
B. गृहकार्य साँपना जिसके लिए याद रखते और याद करने की आवश्यकता होती है।
C. विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन पर गुणात्मक प्रतिपुष्टि के बजाय अंक देना ।
D. विद्यार्थियों को अपने स्वयं की अधिगम और चिंतन प्रक्रिया पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार भाषा और विचार के बीच क्या संबंध है?
A. भाषा और विचार एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
B. भाषा और विचार विकास की जटिल विनिमेय प्रक्रियाएँ हैं।
C. भाषा विचार को आकार नहीं देती है।
D. विचार भाषा को आकार देते हैं।
एक शिक्षिका स्वयं से पूछती है – “मैं ऐसे अनुभव कैसे प्रदान कर सकती हूँ जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को वर्गीकृत करने और उनकी वर्गीकरण के स्कीमों का विश्लेषण करने की आवश्यकता हो ?” वह विद्यार्थियों में किस बुद्धि को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है?
A. प्राकृतिक बुद्धि
B. शारीरिक गतिसंवेदी बुद्धि
C. भाषाई बुद्धि
D. अंतर्वैयक्तिक बुद्धि
विद्यार्थियों के लिए कक्षा में प्रतिपुष्टि सबसे अधिक प्रभावी होती है जब-
A. यह इस बात पर ध्यान केंद्रित करता है कि बच्चा क्या नहीं कर सकता बजाय इसके कि वह क्या कर सकता है।
B. यह वर्ष के अंत में परीक्षण और परीक्षा पर केंद्रित है।
C. यह विद्यार्थियों को तुलनात्मक श्रेणी प्रदान करता है।
D. यह अधिगम की गतिविधि के दौरान और पश्चात भी होता है।
रमा एक शिक्षिका है जो वायगोत्स्की के सिद्धांत को अपनी कक्षा में लागू कर रही है और वह एक चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए अपने विद्यार्थियों को समूहों में काम करने के लिए नियुक्त करती है। कार्य के दौरान, एक विद्यार्थी एक महत्वपूर्ण संकल्पना को समझने के लिए संघर्ष करता है। रमा के लिए इस विद्यार्थी की सहायता करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या होगा?
A. विद्यार्थी को एक अलग कार्य सौंपें जो उसकी योग्यताओं के अनुकूल हो।
B. विद्यार्थी के साथ समस्या पर काम करें और समूह के अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और प्रतिपुष्टि प्रदान करें।
C. विद्यार्थी को समस्या का उत्तर प्रदान करें ताकि समूह आगे बढ़ सके।
D. विद्यार्थी को समस्या को स्वयं हल करने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करें।
भावनाओं, व्यक्तित्व और सामाजिक संबंधों में परिवर्तन और स्थिरता किस विकास में शामिल हैं?
A. मनोसामाजिक विकास
B. संज्ञानात्मक विकास
C. व्यक्तित्व विकास
D. भावनात्मक विकास
रचनावादी शिक्षण विद्यार्थियों को ______ अधिगम की ओर ले जाता है।
A. यंत्रवत्
B. ग्रहणशील
C. खोज – आधारित
D. अर्थहीन
प्रगतिशील शिक्षा में बच्चों को किस तरह देखा जाता है?
A. ज्ञानवर्धक और अर्थ की रचना करने वाले
B. कमजोर और सुरक्षा की जरूरत में
C. मासूम और आश्रित
D. आज्ञाकारी और केवल ज्ञान का उपभोग करने में सक्षम
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत यह बताता है कि
A. पाठ्यचर्या को बच्चों के आयु-समूह व चरण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए।
B. शिक्षण का बल गतिविधि के परिणाम पर होना चाहिए न कि सोचने की प्रक्रिया पर ।
C. व्यवहार को दंड और पुरस्कारों के माध्यम से अनुकूलित किया जाना चाहिए।
D. अवधारणाओं को जटिल से सरल के क्रम में सिखाया जाना चाहिए।
महारत हासिल करने के लक्ष्य निर्धारित करने से विद्यार्थी की अभिप्रेरणा और योग्यता के बारे में विचार कैसे प्रभावित होते हैं?
A. यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
B. यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
C. यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
D. यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
अभिकथन (A) : किशोरावस्था के दौरान जेंडर अपेक्षाओं के अनुरूप स्त्रीत्व या पुरुषत्व की परंपराओं का पालन करने के लिए दबाव बढ़ जाता है।
कारण (R) : जेंडर और जेंडर भूमिकाएँ जैविक रूप से निर्धारित की जाती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) : अध्यापकों को विद्यार्थियों के बीच बहस, चर्चा और सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए।
कारण (R) : ज्ञान उत्पादन एक निष्क्रिय प्रक्रिया है और सामूहिक गतिविधियों में संलग्नता अर्थपूर्ण अधिगम में बाधा डालता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से क्या दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कक्षा में भागीदारी लेने में बाधा डालता है?
A. उभरी हुई रेखा चित्र और मानचित्र
B. ग्राफिक सामग्री के स्पर्शनीय तरीके
C. इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रारूपित व्याख्यान प्रतिलेखन
D. मुद्रित पाठ्यपुस्तकें और नोट्स
निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है?
A. रचनात्मक आकलन : यह निर्धारित करना कि विद्यार्थी कक्षा से पहले और बाद में क्या कर सकते हैं।
B. योगात्मक आकलन : इनमें पेपर पेंसिल परीक्षण के साथ-साथ गैर-लिखित व्यवहारों के विस्तृत विवरण शामिल हैं।
C. मानदंड – संदर्भित आकलन : विशिष्ट विषयों की महारत शामिल है।
D. मानक-संदर्भित आकलन : साथियों के प्रदर्शन की तुलना करता है।
सुनीता, एक 12 वर्षीय लड़की, विशेष संगीतीय क्षमता रखती है। उसके माता-पिता, दोनों ही निपुण गायक हैं और वे सुनीता को अपनी आवाज को और बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण कक्षा में भेज रहे हैं। सुनीता की यह क्षमता संभावित रूप से किन कारकों के अंतःक्रिया का परिणाम है?
A. आनुवंशिकता और वातावरण
B. लैंगिक पहचान और आनुवंशिक संरचना
C. वृद्धि और परिपक्वता
D. पोषण और अनुशासन
लॉरेंस कोहलबर्ग ने बच्चों के नैतिक विकास का अध्ययन करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया?
A. खेल के दौरान बच्चों का अवलोकन करना
B. प्रायोगिक विधि
C. मात्रात्मक शोध कार्य विधि
D. बच्चों के सामने नैतिक दुविधाएँ रखना और अनुक्रियाओं की समालोचना करना
अभिकथन (A): स्कूलों को उस ढाँचे के भीतर कार्य करना चाहिए जो तैयार उत्पाद और अधिगम के परिणामों का आकलन करते हैं।
कारण (R) : अधिगम पक्के तौर पर अनुक्रमिक और पदानुक्रमित है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘स्वलीनता’ के संदर्भ में सही है?
A. स्वलीनता केवल वातावरणीय कारकों के कारण होता है।
B. स्वलीनता का इलाज किया जा सकता है; उम्र के साथ इसमें सुधार आता है।
C. स्वलीनता वाले सभी लोगों में कम-से-कम एक विशेष कौशल होता है।
D. स्वलीनता एक तंत्रिकीय विकासात्मक विकार है।
अधिगम की किस रणनीति में बच्चों द्वारा दूसरों को सिखाना शामिल है जो उन्होंने सीखा है?
A. व्याख्यात्मक शिक्षण
B. पारस्परिक शिक्षण
C. अनुबंधन अधिगम
D. रटन अधिगम
संवेदनशील अवधि वह समयावधि होती है जिसके दौरान कुछ ______ विशेष रूप से ‘सामान्य’ विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
A. पर्यावरणीय कारक
B. वंशानुगत कारक
C. उत्पत्तिमूलक कारक
D. मानवजाति कारक
पठन वैकल्य से जूझ रहे विद्यार्थियों को किस प्रकार से पढ़ना सिखाया जा सकता है?
A. लंबे और जटिल गद्यांश देकर
B. अनुकूलन की अनुबंधन विधि के माध्यम से
C. व्यवस्थित ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से
D. उच्च ग्रेड स्तर के पठन ग्रंथ प्रदान करके
निम्न में से कौन-सा प्रश्न विश्लेषणात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है?
A. भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?
B. भारत में जनसंख्या वृद्धि के विभिन्न कारण क्या हैं?
C. भारत की राजधानी _____ है।
D. भारत में कितने राज्य हैं?
अभिकथन (A) : अध्यापकों को बच्चों को प्रयोग के लिए बहुत सारे अवसर देने चाहिए और उदाहरणों और गैर-उदाहरणों पर चर्चा करनी चाहिए।
कारण (R) : बच्चों में गलत धारणाओं से निपटने का एक रचनात्मक तरीका विपरीत उदाहरण प्रदान करना है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) : एशियाई संस्कृतियों में जो सामाजिक सद्भावना पर जोर देते हैं, ‘क्रोध’ की अभिव्यक्ति को हतोत्साहित किया जाता है और ‘शर्म’ को प्रोत्साहित किया जाता है।
कारण (R) : भावनाएँ व्यक्तिपरक हैं और अधिगम में कोई भूमिका नहीं निभाती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन को विकसित करने के लिए, एक अध्यापक को
A. ऐसे प्रश्न देने चाहिए जिनमें निष्कर्ष और व्याख्याएँ शामिल होते हैं।
B. ऐसे प्रश्न से बचना चाहिए जिनमें विवेचन और विश्लेषण की आवश्यकता होती है।
C. केवल ऐसे ही प्रश्न पूछने चाहिए जिनका एक ही उत्तर हो।
D. विद्यार्थियों को उनके संदेह और सवाल पूछने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।
समावेशी कक्षाओं में :
A. अलग-अलग भिन्नताओं के अनुसार विभेदित निर्देश दिए जाते हैं।
B. बच्चों के बीच हर तरह की विभिन्नता को दूर करने का लक्ष्य रखती हैं।
C. को पहचानना चाहिए कि हर बच्चा एक ही दर से और एक ही समय में सीखेगा।
D. में ‘विशेष बच्चों’ की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अलग शैक्षिक कार्यक्रम पेश किया जाता है।
एक अध्यापक शिक्षार्थियों को विभिन्न प्रकार के त्रिभुजाकार कागज की कतरनें वितरित करता है और उन्हें कोणों का योग ज्ञात करने के लिए कोणों को मापने और सारणीबद्ध करने के लिए कहता है। वह उन्हें प्रत्येक परिस्थिति में परिणाम नोट करने के लिए कहता है।
शिक्षण की यह विधि _____ का एक उदाहरण है |
A. निगमनात्मक विधि
B. विश्लेषणात्मक उपागम
C. खोज विधि
D. शिक्षक केंद्रित उपागम
किसी बहुफलकी के फलकों (F), किनारों (E) और शीर्षो (V) की संख्याएँ क्रमश: 7, 15 और x हैं। तब, (2F + 3E – 4x) का मान क्या है?
A. 18
B. 17
C. 20
D. 19
किसी कक्षा के कुछ विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंक 36, 37, 31, 42, 23, 38, 17, 18, 35, 25, 29 और 35 हैं। इन आँकड़ों के माध्य और परिसर का अंतर कितना है?
A. 5.5
B. 6.0
C. 4.5
D. 5.0
यदि (2x + 5y)2 – 5(2x + 5y) – 14 = (2x + 5y + p) (2x + 5y + q) है, तो (p + q) का मान क्या है?
A. 9
B. -5
C. 7
D. -14
एक व्यापारी 12 पंखे ₹24,000 में खरीदता है। वह प्रत्येक पंखे को उसके क्रय मूल्य से 25% अधिक मूल्य पर अंकित करता है यदि वह सभी पंखों को 10% की छूट देकर बेच देता है, तो कुल मिलाकर उसका लाभ (₹ में) कितना है?
A. 3200
B. 3500
C. 2700
D. 3000
\( (a-b+c)^2-(a-b-c)^2/b-a\)का मान किसके बराबर है?
A. -4c
B. 2c
C. b – c
D. c – a
निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है ?
A. व्यंजक (x2 + 10x + 25 ) को और अधिक सरल नहीं किया जा सकता है।
B. समीकरण में चर का वह मान जो समीकरण को संतुष्ट करता है, समीकरण का हल कहलाता है।
C. 3 + 4 x 5 एक गणितीय व्यंजक नहीं है।
D. गुणन की संक्रियाएँ गणितीय व्यंजकों पर की जा सकती हैं।
अधिगम का वह क्षेत्र जो कि व्यवहार एवं मूल्यों के साथ संबंधित है उसे ______ के रूप में जाना जाता है।
A. भावात्मक क्षेत्र
B. मनो- गत्यात्मक क्षेत्र
C. ज्ञान क्षेत्र
D. संज्ञानात्मक क्षेत्र
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया गणित में सबसे कम महत्वपूर्ण है?
A. गणित में शार्टकट खोजना।
B. गणितीय सूत्र का सामान्यीकरण।
C. दिन प्रतिदिन की समस्याओं का समाधान करना।
D. यह समझना कि गणितीय तकनीक का उपयोग कब और कैसे किया जा सकता है।
किसी त्रिभुज ABC की भुजा AB पर M एक बिंदु इस प्रकार स्थित है कि AM = BM = CM है। यदि कोण A और B क्रमशः x और 70° हैं, तो (3x + 25°) का मान किसके बराबर है?
A. 100°
B. 115°
C. 70°
D. 85°
भिन्नों \( 6/7, 23/5, 3/8\) और \(28/15\) में सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्नों का योग कितना है?
A. \(27/35\)
B. \(239/40\)
C. \(29/35\)
D. \(237/40\)
दो संख्याओं का अनुपात 3 : 7 है और उनका लघुत्तम समापवर्तक (LCM) 630 है। तो, इन संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का योग कितना होगा?
A. 600
B. 660
C. 30
D. 300
एक समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल 240 सेमी2 है। यदि कर्ण के अतिरिक्त इसकी एक भुजा 30 सेमी है, तो त्रिभुज का परिमाप (सेमी में) कितना है?
A. 92
B. 100
C. 80
D. 84
10% वार्षिक दर से 2 वर्षों के लिए निवेश की गई एक राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर 3,267 रुपये हो जाती है। समान राशि पर समान दर से \(21/2\) वर्षों में साधारण ब्याज कितना होगा?
A. 675 रुपये
B. 700 रुपये
C. 625 रुपये
D. 650 रुपये
1 और 500 के बीच कितनी प्राकृत संख्याएँ 3, 5 और 7 से विभाज्य हैं?
A. 5
B. 6
C. 3
D. 4
दो समांतर रेखाओं को एक तिर्यक रेखा द्वारा प्रतिच्छेदित किया जाता है और तिर्यक रेखा के एक ही ओर बनने वाले दो आंतरिक कोण (2x + 15°) और (3x – 20°) हैं। तब, (4x + 6°) का मान क्या है?
A. 148°
B. 146°
C. 154°
D. 150°
एक वृत्त आरेख में, एक विद्यार्थी द्वारा गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी में प्राप्त किए गए अंकों को क्रमशः 90°, 80°, 65°, 75° और 50° के केंद्रीय कोणों के क्षेत्रों द्वारा दर्शाया गया है। यदि विद्यार्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक 540 थे, तो गणित और अंग्रेजी में उसके द्वारा प्राप्त अंकों का अंतर कितना है?
A. 40
B. 30
C. 60
D. 50
निम्नलिखित में से क्या आकलन के अर्थ को नहीं समझाता?
A. यह व्यक्तिगत भिन्नताओं का निदान करने में सहायता करता है।
B. यह विद्यार्थी के प्रदर्शन पर जानकारी एकत्रित करने का एक तरीका है।
C. यह मूल्यांकन है।
D. यह विद्यार्थियों को नामांकित करने में सहायता करता है।
वैन हैले के ज्यामितीय अधिगम के सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित कथनों को ज्यामितीय सोच के आरोही स्तरों में व्यवस्थित कीजिए।
(a) ज्यामितीय आकृतियों के गुणों की पहचान
(b) विभिन्न आकृतियों का वर्गीकरण
(c) ज्यामितीय आकृतियों के गुणों के बीच संबंध ढूँढना
(d) ज्यामितीय आकृतियों की, जैसी वे है, उसी रूप में पहचान
सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. (d), (c), (b), (a)
B. (a), (c), (b), (d)
C. (a), (b), (c), (d)
D. (d), (b), (a) (c)
PQRS एक समांतर चतुर्भुज है जिसके विकर्ण PR और QS एक बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं कि OP = (x + 7) सेमी, OQ = (x + y) सेमी, OR = 20 सेमी और OS = 16 सेमी है। तब, (7y + 5) का मान (सेमी में) क्या है?
A. 26
B. 28
C. 21
D. 23
यदि x वह न्यूनतम संख्या है जिसे 955 में जोड़ने पर वह एक पूर्ण वर्ग बन जाता है, तो 3x + 2 का मान क्या होगा?
A. 11
B. 5
C. 20
D. 14
एक त्रिभुज ABC की भुजा AB पर एक बिंदु D इस प्रकार है कि CD, कोण ACB का समद्विभाजक है। यदि ∠A = 50° और ∠B = 70° है, तो ∠ADC किसके बराबर है?
A. 70°
B. 100°
C. 30°
D. 50°
NCERT के अनुसार, उच्च प्राथमिक स्तर पर, संख्या पद्धति के अंतर्गत, निम्नलिखित में से कौन-से प्रकरण सम्मिलित नहीं किए गए हैं?
A. घातांक और घात
B. वर्गमूल और घनमूल
C. सम्मिश्र संख्याएँ
D. भिन्न
किसी चतुर्भुज ABCD का परिमाप 120 cm है। यदि BC = 48 cm, CD = 17 cm, AD = 40 cm तथा ∠A = ∠B = 90° है, तो चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल (cm2 में) कितना है?
A. 720
B. 750
C. 660
D. 690
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित में उपपत्तियों के संबंध में सबसे कम उपयुक्त है?
A. यह विद्यार्थियों को अपने स्वयं के तर्क को मान्य करने में सहायता कर सकता है।
B. उपपत्तियों का निर्माण अंतर्दर्शीय ज्ञान पर होता है ना कि तर्क के आधार पर।
C. यह व्याख्या करता है कि एक विशेष गणितीय परिणाम सत्य क्यों होना चाहिए।
D. यह संबंधों को उजागर करने में मदद करता है और गणित की अंतर्निहित संरचना में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
निम्नलिखित में से क्या गणित में रचनात्मकता का संकेतक नहीं है ?
A. विद्यार्थी विविध और वैकल्पिक समस्या समाधान की कार्यनीतियों का उपयोग करते हैं।
B. विद्यार्थी प्रश्न प्रस्तुत कर सकते हैं।
C. विद्यार्थी विभिन्न संदर्भों में अभिसारी चिंतन का उपयोग करते है।
D. विद्यार्थी लचीली सोच में सक्षम हैं।
अरुण, वरुण से तीन वर्ष बड़ा है। आठ वर्ष पूर्व, अरुण की आयु का \(5/6\)वाँ भाग, वरुण की आयु के \(3/5\)वाँ भाग से 6 वर्ष अधिक था। यदि वरुण की वर्तमान आयु x वर्ष है, तो x का मान निम्न में से किस समीकरण को हल करके ज्ञात किया जा सकता है?
A. \( 3/5(x+5)-5/6(x-8)=6\)
B. \( 3/5(x+3)-5/6(x-8)=6\)
C. \( 5/6(x-5)-3/5(x-8)=6\)
D. \( 5/6(x-8)-3/5(x-5)=6\)
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आकलन के एक साधन के रूप में रूब्रिक के लिए सत्य नहीं है ?
A. रूब्रिक में विद्यार्थियों के लिए एक स्पष्ट प्रदर्शन लक्ष्य होता है।
B. रूब्रिक मूल्यांकन को अधिक व्यक्तिपरक बनाता है।
C. रूब्रिक का एक निश्चित पैमाना होता है।
D. रूब्रिक के पैमाने पर प्रत्येक बिन्दू पर प्रदर्शन का वर्णन करने वाली विशेषताओं की सूची होती है।
एक लंब वृत्तीय बेलन की ऊँचाई और आधार की त्रिज्या क्रमशः 9 सेमी और 6 सेमी है। यदि आधार की त्रिज्या आधी हो जाती है और ऊँचाई 3 सेमी बढ़ जाती है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा बेलन के नए आयतन का वर्णन करता है?
A. नया आयतन, मूल आयतन का तीन गुना होगा।
B. नया आयतन, मूल आयतन का एक-तिहाई होगा।
C. नया आयतन, मूल आयतन का दोगुना होगा।
D. नया आयतन, मूल आयतन का आधा होगा।
52 × 3 ÷ 4 + \({441}\) ÷ 7 × 3 + 5 – 32 ÷ 8 × 12 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 15
B. 21
C. 0
D. 5
कक्षा में सामाजिक-वैज्ञानिक मामलों की परिचर्चा सहायता करती है :
(a) अधिगमकर्ताओं में तर्कसंगत कौशल का विकास करने में
(b) किसी मामले पर बहु- परिप्रेक्ष्यों का विकास करने में
(c) नागरिक विज्ञान संबंधी गतिविधियों को प्रेरित करने में
(d) विज्ञान के विकास में समाज की भूमिका के महत्व को स्वीकार करने में
A. (c) और (d)
B. (b) (c) और (d)
C. (b) और (c)
D. (a), (b) और (c)
(A) धातु-ऑक्साइड प्रकृति में क्षारकीय होते हैं।
(B) वायु गर्म होने पर फैलती है।
(C) कार्बन डाइऑक्साइड प्रवाहित किए जाने पर चूने का पानी सफेद हो जाता है।
(D) सोडियम हाइड्रोक्साइड एवं हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक-दूसरे को उदासीन कर देते हैं।
यदि अवलोकन O द्वारा निरूपित है एवं 1 द्वारा निष्कर्ष है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
A. O – C; I – A, B, D
B. O – A, B; I – B, C
C. O – C, D; I – A, B
D. O – B, C; I – A, D
एक वस्तु को जब द्रव A में डाला जाता है, तब वह द्रव के बाहर अपने आयतन के \(1/4\) (एक चौथाई) भाग के साथ तैरती है तथा जब द्रव B में डाला जाता है, तब वह द्रव के बाहर अपने आयतन के \(3/4\) (तीन चौथाई) भाग के साथ तैरती है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. द्रव B का घनत्व, द्रव A के घनत्व से अधिक है।
B. उपरोक्त सूचना के आधार पर द्रवों के घनत्वों की तुलना नहीं की जा सकती है।
C. द्रव A का घनत्व, द्रव B के घनत्व से अधिक है।
D. दोनों द्रवों का समान घनत्व है।
निम्नलिखित में से कौन सा / से वैज्ञानिक अनुसंधान / अन्वेषण के बारे में सही है/हैं?
(a) परिणाम क्रिया विधि द्वारा प्रभावित नहीं होते हैं।
(b) किसी अनुसंधान / अन्वेषण में सामाजिक संदर्भ प्रभावित कर सकते हैं।
(c) आकड़ें और साक्ष्य (प्रमाण) समान होते हैं।
(d) कोई भी सार्विक (सर्वव्यापी) वैज्ञानिक विधि नहीं है।
A. (a) और (c)
B. (c) और (d)
C. (a) और (b)
D. (b) और (d)
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही हैं?
(a) स्वपरागण केवल द्विलिंगी पुष्पों में होता है।
(b) उभयलिंगी पुष्प स्वपरागण तथा परपरागण दोनों प्रकार से परागण कर सकते हैं।
A. (a) और (b) दोनों गलत हैं।
B. (a) और (b) दोनों सही हैं।
C. (a) सही है और (b) गलत है।
D. (a) गलत है और (b) सही है।
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन वर्षा जल संरक्षण के बारे में सही है/हैं ?
(a) यह भू-जल का संरक्षण करता है।
(b) यह स्थानीय आप्लावन को कम करता है।
(c) यह जल निकास संबंधी समस्याओं को उत्पन्न करता है।
(d) इसका उपयोग फसलों की सिंचाई के लिए किया जा सकता है।
A. (a), (b), (d)
B. (b), (c), (d)
C. (a), (b), (c)
D. (a), (c), (d)
निम्नलिखित में से कौन से कारक पृथ्वी पर पवनों की उत्पत्ति एवं बहाव के लिए उत्तरदायी हैं?
(a) पृथ्वी का अनियमित (परिवर्तनीय) तापन
(b) महासागरों का अनियमित (परिवर्तनीय) तापन
(c) पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी
(d) पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल
A. (a) और (b)
B. (a) और (d)
C. केवल (a)
D. (a) और (c)
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
अभिकथन (A): एक तापदीप्त बल्ब का फिलामेंट टंगस्टन का बना होता है।
तर्क (R): टंगस्टन का निम्न प्रतिरोध एवं उच्च गलनांक होता है।
A. सही है और (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
विज्ञान में लिंग (जेंडर) प्रतिसंवेदी शिक्षाशास्त्र अपरिहार्य बनाता है :
(a) लिंग संबंधित संवेदनशील भाषा के उपयोग को
(b) रूढ़िबद्ध धारणाओं की जाँच / परख करने में विद्यार्थियों को संलिप्त करने को
(c) लिंग आधारित समूह बनाने को
(d) विभेदीकृत निर्देश एवं आकलन के प्रयोग को
A. (a) और (b)
B. (c) और (d)
C. (a), (b) और (c)
D. (a), (c) और (d)
निम्नलिखित में से कौन सा कथन ताप के चालन के बारे में सही नहीं है?
A. गैसों में चालन नहीं होता है।
B. सभी पदार्थ स्वयं से ऊष्मा को एक समान तरीके से प्रवाहित नहीं होने देते हैं।
C. द्रवों की तुलना में ठोस वस्तुओं में चालन तीव्र होता है।
D. ऊष्मा के प्रवाह के लिए दो वस्तुओं को एक-दूसरे के संपर्क में होना चाहिए।
विज्ञान कक्षा में अपसारी प्रश्नों का उद्देश्य हो सकता है:
(a) विवेचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करना
(b) विद्यार्थियों के बीच भेद करने का
(c) संप्रेषण विकसित करने का
(d) प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करने का
(e) वैकल्पिक अवधारणाओं की पहचान करने का
(f) विज्ञान में व्यक्तिनिष्ठता को स्वीकार करने का
A. (a), (c), (e) और (f)
B. (b), (d), (e) और (f)
C. (a), (b), (d) और (e)
D. (a), (b), (c) और (f)
निम्नलिखित में से कौन सा मानव परिसंचरण तंत्र को वर्णित करेगा?
A. बंद, एकल परिसंचरण
B. बंद, द्विपरिसंचरण
C. खुला, एकल परिसंचरण
D. खुला, द्विपरिसंचरण
निम्नलिखित में से वैज्ञानिक नियमों के बारे में कौन-सा सही है?
A. उन्हें चुनौती नहीं दी जा सकती है।
B. वे भौतिक परिघटनाओं के लिए विवेचन प्रदान करते हैं।
C. वे अवलोकनशील परिघटनाओं के मध्य संबंधों का वर्णन करते हैं।
D. वे वैज्ञानिक सिद्धांतों से बनते हैं।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
अभिकथन (A): स्थल प्राणियों की तुलना में जलीय प्राणियों की श्वसन दर धीमी होती है।
कारण (R): जल में घुली हुई ऑक्सीजन की उच्च मात्रा जलीय प्राणियों की श्वसन दर को प्रभावित करती है।
A. (A) सही है किंतु (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
अभिकथन (A): सिनेमा हॉल और कॉन्सर्ट हॉल की छतें सामान्यतः वक्रित होती है।
तर्क (R): एक वक्रित सतह से टकराने के पश्चात् ध्वनि तरंगें सभी दिशाओं में परावर्तित हो जाती हैं।
A. (A) सही है किंतु (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के कारण निम्नलिखित में से कौन सा नहीं होता है?
A. सुपोषण
B. जैव आवर्धन
C. मृदा अपरदन
D. नाइट्रीकरण
एक कार में ओडोमीटर क्या मापता है?
A. कार की औसत चाल
B. कार का त्वरण
C. कार द्वारा तय की गई दूरी
D. कार की तात्क्षणिक चाल
निम्नलिखित सारणी में दी गई सूचना के आधार पर दर्पणों की पहचान कीजिए :
| दर्पण | प्रतिबिंब की प्रकृति | प्रतिबिंब का आकार |
| A | आभासी और सीधा | वस्तु के समानुरूप |
| B | वास्तविक और उल्टा | वस्तु के समानुरूप |
| C | वास्तविक और उल्टा | बड़ा |
| D | आभासी और उल्टा | आकार में छोटा |
A. A – समतल, B- अवतल, C – अवतल, D – उत्तल
B. A – अवतल, B – समतल, C – उत्तल, D – अवतल
C. A – समतल, B – उत्तल, C – अवतल, D – उत्तल
D. A – उत्तल, B – अवतल C – उत्तल, D – अवतल
एक प्लास्टिक की बोतल में भिन्न-भिन्न स्तरों (ऊँचाईयों) पर समरूप (एकरूप) तीन छिद्र किए गए। बोतल को जल से भर दिया गया। निम्नलिखित में से कौन सा कथन छिद्रों से जल के बहाव के बारे में सही है?
(a) निम्नतम छिद्र से जल अधिकतम बल के साथ बाहर आएगा।
(b) उच्चतम छिद्र से जल अधिकतम बल के साथ बाहर आएगा।
(c) सभी छिद्रों से जल समान रूप से बाहर आएगा।
(d) निम्नतम छिद्र से जल अधिकतम दूरी पर गिरेगा।
(e) उच्चतम छिद्र से जल अधिकतम दूरी पर गिरेगा।
(f) सभी छिद्रों से जल समान दूरी पर गिरेगा।
A. (b) और (e)
B. (a) और (d)
C. (c) और (f)
D. (a) और (e)
ज्वाला का रंग निर्भर करता है:
(a) जलने वाले पदार्थ की प्रकृति पर
(b) ऑक्सीजन आपूर्ति पर
(c) परिवेश के तापमान पर
A. (a) और (b)
B. (a) और (c)
C. केवल (a)
D. केवल (b)
कक्षा VII का एक शिक्षक ‘पादपों और जीव-जंतुओं में अनुकूलन’ विषय पर विद्यार्थियों की वैकल्पिक अवधारणाओं की पहचान करने की योजना बनाता है। इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित रणनीतियों के समुच्चय में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. नैदानिक प्रश्नावली, साक्षात्कार, चित्रांकन
B. परियोजना, जाँच-सूची, चित्रांकन
C. चित्रांकन, जाँच-सूची, साक्षात्कार
D. पत्राधान, सामूहिक परिचर्चा, नैदानिक प्रश्नावली
सुनीता ठंडे जल के बीकर में पोटैशियम धातु का एक टुकड़ा डाल देती है तथा अवलोकनों को लिखती है। निम्नलिखित में से कौन सा अवलोकन सही नहीं है?
A. हाइड्रोजन गैस विकसित होती है।
B. बुदबुदाहट की ध्वनि सुनाई देती है।
C. पोटैशियम जल के साथ प्रचंड रूप से अभिक्रिया करता है।
D. यह ऊष्माशोषी अभिक्रिया है।
निम्नलिखित सारणी विभिन्न सूचकों के डाले जाने पर अम्ल और क्षारक में होने वाले रंग परिवर्तन को चित्रित करती है:
| सूचक | अम्ल में होने वाला रंग परिवर्तन | क्षारक में होने वाला रंग परिवर्तन |
| हल्दी | कोई परिवर्तन नहीं | A |
| गुड़हल (चाइना रोज) | गहरा गुलाबी | B |
| फ़ीनॉलफ्थेलिन | C | गुलाबी |
| मेथिल ऑरेन्ज | D | गुलाबी |
A, B, C, D क्रमशः हैं:
A. रक्ताभ भूरा, गुलाबी, ऑरेन्ज (नारंगी), रंगहीन
B. पीला, ऑरेन्ज, गुलाबी, रंगहीन
C. रक्ताभ भूरा, हरा, रंगहीन, ऑरेन्ज (नारंगी)
D. पीला, हरा, ऑरेन्ज (नारंगी), रंगहीन
पुरुष के दो शुक्राणु स्त्री के दो अंडों के साथ संयलित होते हैं। बनने वाले जुड़वाँ ____ होते हैं।
A. समरूप अथवा भ्रातृक हो सकते हैं
B. सदैव संयुक्त
C. समरूप
D. भ्रातृ
निम्नलिखित में से कौन सा ‘साइंस एज इन्क्वायरी (जाँच-पड़ताल के रूप में विज्ञान)’ को चित्रित करता है?
A. नारियल के वृक्ष के पाँच उपयोग की सूची बनाना
B. विभिन्न पत्तियों में शिराविन्यास के प्रकारों का निरीक्षण करना
C. दिए गए पादपों का शाकों, झाड़ियों एवं वृक्षों में वर्गीकरण करना
D. चने के बीजों में अंकुरण की दर को प्रभावित करने वाले कारकों का अन्वेषण करना
नीचे दिए कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए :
S1 – प्रकाश संश्लेषण ऊष्माशोषी अभिक्रिया है।
S2 – श्वसन ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।
A. S1 सही है और 52 गलत है।
B. S1 गलत है और S2 सही है।
C. S1 और S2 दोनों सही हैं।
D. S1 और S2 दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि आगमिक विवेचन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. प्रयोगात्मक रूप से परावर्तन के नियमों को सत्यापित करना
B. परावर्तन के नियम पर आधारित संख्यात्मक समस्याओं को हल करना
C. विद्यार्थियों को परावर्तन के नियम बताने के लिए कहना
D. विद्यार्थियों को समतल दर्पण में आपतन कोण के विभिन्न मापों के लिए परावर्तन कोण मापने के लिए कहना
A का परमाणु क्रमांक 13 है तथा B का परमाणु क्रमांक 17 है। A और B से निर्मित यौगिक का रसायनिक सूत्र हो सकता है:
A. AB2
B. AB
C. A3B
D. AB3
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
अभिकथन (A): यह अनुशंसित है कि अम्ल को तनु बनाने के लिए जल में अम्ल मिलाया जाना चाहिए न कि अम्ल में जल मिलाया जाना चाहिए।
तर्क (R): अम्ल का तनुकरण करना उच्च रूप से ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।
A. (A) सही है किंतु (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान में वैकल्पिक अवधारणाओं की विशेषता नहीं है?
A. विचार अवलोकीकृत विशेषताओं से विकसित होते हैं।
B. विचार, कारण और प्रभाव तर्क को प्रदर्शित नहीं करते हैं।
C. विचार स्थिर होते हैं।
D. विचार परिवर्तन प्रतिरोधी होते हैं।