CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – unknown date Shift1 part12

जीन पियाजे का मानना था कि ज्ञान:
A. एक दृश्य व्यवहार परिवर्तन है जिसे विश्वसनीयता के साथ मापा जा सकता है। 
B. पर्यावरण से निष्क्रिय रूप से पारित होने के बजाय बच्चे द्वारा निर्मित किया जाता है। 
C. अंतःक्रियाओं के माध्यम से प्राप्त होने के बजाय जन्मजात और प्रदत्त है।
D. अधिक जानकार अन्य लोगों के साथ अन्तः क्रिया से सह-निर्मित होता है।

किशोरावस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. विभिन्न संस्कृतियों के बच्चे एक समान तरीके से किशोरावस्था में प्रवेश करते हैं और इसे अनुभव करते हैं।
B. किशोरावस्था एक सामाजिक रचना है।
C. किशोरावस्था को सामान्य तौर पर यौवन से शुरू माना जाता है – वह प्रक्रिया जो यौन परिपक्वता और प्रजनन की क्षमता की ओर ले जाती है।
D. किशोरावस्था बाल्यावस्था और वयस्कता के बीच विकासात्मक संक्रमण है जिसमें शारीरिक, संज्ञानात्मक और मनोसामाजिक परिवर्तन होते हैं।

निम्न में से कौन-सा एक निपुणता लक्ष्य अभिविन्यास का वर्णन करता है?
A. अपमान के डर से असफलता या सजा से बचने पर ध्यान देना।
B. दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक निश्चित स्तर के प्रदर्शन को प्राप्त करने पर ध्यान देना।
C. किसी कार्य के कौशल और समझ को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना।
D. बाहरी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उच्च ग्रेड प्राप्त करने पर ध्यान देना।

निम्नलिखित में से कौन प्रगतिशील शिक्षा में अध्यापक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. अध्यापक बच्चों को स्वतंत्र रूप से सीखने देता है और उनके अधिगम में हस्तक्षेप नहीं करता है।
B. अध्यापक कक्षा में ज्ञान और प्राधिकार का प्राथमिक स्रोत है।
C. अध्यापक बच्चों को प्रयोग करने के लिए विविध सामग्रियाँ प्रदान करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर पाड़ भी प्रदान करते हैं।
D. अध्यापक पाठ्यचर्या मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

जीन पियाजे के अनुसार चिन्हों के लिए चिन्हों का प्रयोग करने की क्षमता जैसे कि अक्षर X को अज्ञात अंक के लिए मानने की क्षमता ______  के दौरान विकसित होती है और विद्यार्थियों को ________ सीखने में सक्षम बनाती है।
A. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था; संरक्षण और क्रमबद्धता 
B. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था; बीजगणित और गणना
C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था; संरक्षण और क्रमबद्धता
D. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था; बीजगणित और गणना

निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है जिसमें विद्यार्थियों को जानकारी का विश्लेषण करने की आवश्यकता होती है?
A. “टू किल ए मॉकिंगबर्ड” का नायक कौन है?
B. “टू किल ए मॉकिंगबर्ड” उपन्यास का कथानक क्या है?
C. “टू किल ए मॉकिंगबर्ड” उपन्यास का विषय क्या है?
D. “टू किल ए मॉकिंगबर्ड” में लेखक प्रतीकवाद का उपयोग कैसे करते हैं?

अभिकथन (A): विद्यार्थियों के अच्छा प्रदर्शन करने और विद्यालय में बने रहने की अधिक संभावना है यदि उनको अपने विद्यालय से भावनात्मक लगाव है और वे मानते हैं कि उनका होना मायने रखता है।

कारण (R): भावनाएँ अधिगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

“पाठ्यपुस्तकों और मीडिया में विभिन्न लिंगों (gender) का प्रतिनिधित्व कितना और किस तरीके से किया जाता है” जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछने से किसको प्रोत्साहन मिलेगा?
A. लिंग भूमिका की नम्यता के हतोत्साहित करने को 
B. लिंग रूढ़िवादिता पर प्रश्न उठाने को
C. लिंग स्थिरता को मजबूत करने को
D. लिंग पहचान को मजबूत करने को 

शिक्षार्थियों में व्यक्तिगत भिन्नताओं को संबोधित करने के लिए एक अध्यापक को
A. सभी शिक्षार्थियों के लिए एक अनम्य और समान पाठ्यक्रम लागू करना चाहिए। 
B. भिन्नताओं को असामान्य और एक प्रकार की कमी के रूप में स्वीकार करना चाहिए। 
C. व्यक्तिगत भिन्नताओं के प्रति उदासीन रहना चाहिए। 
D. भिन्नताओं को मानव विविधता की प्रत्यक्ष विशेषता के रूप में मानना चाहिए।

एक प्रगतिशील कक्षा में आकलन _______
A. मानक संदर्भित होता है।
B. गतिशील होता है।
C. उद्देश्यपूर्ण होता है।
D. योगात्मक होता है।

आलोक निम्नलिखित व्यवहार दिखाता है: पढ़ते समय सिर को अजीब स्थिति में पकड़ना; आँख को बार-बार मूंदना और रगड़ना; आँखों की लाली /सूजन; अक्षर पहचान में भ्रमित होना। यह किसके संभावित लक्षण हो सकते हैं?
A. संचार संबंधी विकार
B. दृष्टि संबंधी समस्याएँ
C. भाषा समझने की समस्याएँ
D. स्वलीनता वर्णक्रम विकार

अभिकथन (A) : वह कोई उद्देश्यात्मक निश्चित क्षण नहीं होता जब कोई बच्चा मध्य बाल्यावस्था या किशोरावस्था में प्रवेश करता है।

कारण (R) : विकास, प्रकृति में निरंतर होता रहता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

अभिकथन (A): अध्यापकों को निरंतर अपने स्वयं के रूढ़िवादिता और पूर्वाग्रहों पर चिंतन करना चाहिए।

कारण (R): सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षण का अर्थ है कि अध्यापक चिंतनशील हो।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाने में अध्यापक की क्या भूमिका है?
A. केवल वही कार्य देना जो विद्यार्थी वर्तमान में स्वतंत्र रूप से कर सके
B. विद्यार्थी को जानकारी और ज्ञान प्रदान करना
C. पाड़ के माध्यम से विद्यार्थी के अधिगम का मार्गदर्शन और समर्थन करना
D. विद्यार्थी को पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से सीखने की अनुमति देना

एक माध्यमिक विद्यालय का अध्यापक विद्यार्थियों को संकल्पनाओं और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बीच संबंध बनाने में सहायता करके सार्थक अधिगम को सक्षम बनाना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि एक उपयुक्त शैक्षणिक रणनीति होगी?
A. विद्यार्थियों को छोटे समूहों में वर्तमान मुद्दे पर शोध करने देना और अपने निष्कर्ष कक्षा में प्रस्तुत करने देना
B. छात्रों को नियम और परिभाषाएँ याद करने देना
C. छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ वर्कशीट पूरी करने देना
D. छात्रों को उद्दीपक-अनुक्रिया अनुबंधन की विधि द्वारा सीखने को कहना

लेव-वायगोत्स्की के अनुसार बच्चे ________ के साथ अंतःक्रिया के अनुभव से लाभान्वित होते हैं और उन कार्यों को कर पाते हैं, जो उनके समीपस्थ विकास के क्षेत्र के ______ हैं।
A. भौतिक वातावरण; बस बाहर
B. अधिक जानकार अन्य; अंदर
C. अधिक जानकार अन्य; बस बाहर
D. भौतिक वातावरण; अंदर

डिस्लेक्सिया एक ______ स्थिति है जो शिक्षार्थी की ______ की क्षमता को प्रभावित करती है।
A. संवेदी, शारीरिक गतिविधियों के समन्वय
B. संवेगात्मक, चित्र बनाने
C. तंत्रिका संबंधी, ध्वनियों को प्रतीकों से जोड़ने
D. शारीरिक, साथियों के साथ सामाजीकरण

निम्नलिखित में से कौन-सी समाजीकरण की प्रक्रिया की विशेषताएँ हैं?

(a) यह एक रेखीय प्रक्रिया है।

(b) यह एक जटिल प्रक्रिया है।

(c) यह एक बहुआयामी प्रक्रिया है।

(d) यह विभिन्न संस्कृतियों में विशिष्ट रूप से होती है।

A. (a), (b), (c), (d)
B. (a), (b)
C. (b), (c)
D. (b), (c), (d)

अभिकथन (A): एक समावेशी कक्षा में, अधिगम के लक्ष्यों, शैक्षणिक रणनीतियों के साथ-साथ आकलन में अनुकूलन किया जाना चाहिए।

कारण (R): समावेशन का दर्शन शैक्षणिक उपागम और आकलन के माध्यम से सभी व्यक्तिगत भिन्नताओं को समाप्त करने का समर्थन करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

निम्नलिखित में से कौन एक समावेशी कक्षा का उदाहरण नहीं है?
A. प्रतिस्पर्धी लोकाचार को प्रोत्साहित करना
B. विविध दृष्टिकोणों का समावेश
C. उचित आवास का पालन करना
D. विभेदित निर्देश देना

अभिकथन (A): एक बच्चा किसी कार्य को करने में जितना कम सक्षम होता है, अध्यापकों को उतने ही अधिक संकेत व इशारे देनी चाहिए और जैसे-जैसे बच्चा अधिक से अधिक कर सकता है, अध्यापक को कम से कम सहायता करनी चाहिए।

कारण (R): बुद्धि को बुद्धि-लब्धि की गणना करके सटीक रूप से नहीं मापा जा सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

एक शिक्षिका ने नोटिस किया कि उसका एक विद्यार्थी अत्यधिक विचलित है और उसे कक्षा के दौरान ध्यान देने में परेशानी होती है। निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति विद्यार्थी को केंद्रित रहने में सहायता करने के लिए एक प्रभावी रणनीति होगी?
A. माता-पिता को बुलाकर विद्यार्थी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्य करना
B. विद्यार्थी को कक्षा के दौरान बार-बार करने के लिए कार्य देना
C. विद्यार्थियों को अपना ध्यान अवधि बढ़ाने के लिए सख्ती से कहना
D. स्व-नियमन और समय-प्रबंधन के लिए विद्यार्थी को टाइमर देना 

अभिकथन (A): वास्तविक जीवन की समस्याओं और मूर्त अनुभवों से सीखने से बच्चों को अधिगम और जानकारी प्राप्त करने के लिए कई मार्ग प्राप्त होते हैं।

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-07-07 Shift1 part6

कारण (R): विकास अपेक्षाकृत व्यवस्थित और अनुक्रमिक है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) और (R) दोनों असत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

रचनात्मक आकलन के लिए कार्य की प्रगति को दर्शाते पोर्टफोलियो एक प्रभावी प्रणाली है क्योंकि –

(a) वे आकलन की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को शामिल करते हैं।

(b) वे व्यक्तिगत विद्यार्थियों की प्रगति के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।

(c) वे मुख्य रूप से अंतिम उत्पाद की प्रस्तुति पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

(d) वे विद्यार्थी अधिगम के मूर्त साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं।

A. (a), (b), (d) 
B. (b), (c)
C. (a), (d)
D. (a), (b), (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा संरचनावादी अधिगम सिद्धांत का मूल सिद्धांत है?
A. अधिगम मुख्य रूप से एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जिसमें सूचना प्राप्त करना और याद रखना शामिल है।
B. अध्यापकों के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष निर्देश और स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिए।
C. अधिगम तब होता है जब विद्यार्थियों को अध्यापकों से सही उत्तर और प्रतिपुष्टि मिलती है।
D. विद्यार्थी अपने पर्यावरण के साथ सक्रिय संलग्नता के माध्यम से अपने ज्ञान का निर्माण करते हैं।

कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की कैरोल गिलिंगन की आलोचना का केंद्रीय तर्क क्या है?
A. विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए अध्ययन के शैक्षिक निहितार्थं
B. अध्यापकों के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष निर्देश और स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिए।
C. बच्चों की नैतिक क्षमताओं का अधिक आकलन
D. बच्चों के अध्ययन में प्रायोगिक शोध प्रणाली का उपयोग

सुजाता नृत्य प्रतियोगिता में केवल इसलिए उत्सुकता से भाग लेती है क्योंकि वह नकद राशि का प्रथम पुरस्कार जीतने में रुचि रखती है । सुजाता:
A. असफलता परिहार शिक्षार्थी है।
B. आंतरिक रूप से प्रेरित है।
C. बाह्य रूप से प्रेरित है।
D. दक्षता उन्मुख शिक्षार्थी है।

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया वातावरण से प्राप्त जानकारी के अर्थ-निर्माण और इसे स्मृति में आगे संग्रहीत करने के लिए आवश्यक है?
A. पुनर्प्राप्ति
B. अवधान
C. क्षय
D. भूलना

कोहलबर्ग के नैतिक विकास की किस अवस्था में बच्चों का तर्क सिद्धांत की नैतिकता पर क्रेंद्रित होता है?
A. स्वायत्त नैतिकता
B. पूर्व-पारंपरिक नैतिकता
C. पारंपरिक नैतिकता
D. विषम नैतिकता

एक प्राथमिक विद्यालय का अध्यापक किसके द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक आत्म-अवधारणा के विकास को दृढ़ता से प्रभावित कर सकता है?
A. विशेष विद्यार्थियों से बहुत कम अपेक्षाएँ रखना
B. सभी विद्यार्थियों से बहुत कम अपेक्षाएँ रखना
C. विद्यार्थियों में स्वायत्तता और पहल को दंडित करना
D. विद्यार्थियों में स्वायत्तता और पहल को पुरस्कृत करना

हमारा सौर परिवार निम्नलिखित में से किन खगोलीय पिंडों से बना है?
A. ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, सप्तऋषि 
B. तारामंडल, ग्रह, सूर्य
C. उपग्रह, ग्रह, ध्रुव तारा
D. सूर्य, ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्कापिंड

सातवीं शताब्दी के प्रारंभ से निम्नलिखित में से किस विचार पर लोगों ने प्रश्न उठाना शुरू कर दिया?
A. सामाजिक विशेषाधिकार किसी के जन्म का परिणाम हैं।
B. केवल मानव जाति जीवन के अनंत चक्रों से गुजरते हैं।
C. सभी व्यक्ति जन्म के समय समान होते हैं।
D. व्यक्तिगत प्रयासों से पुनर्जन्म के चक्र से छुटकारा पाया जा सकता है।

तमिल कृति ‘पेरियापुराणम’ हमें किसके बारे में जानकारी प्रदान करती है?
A. सिपाहियों और सैन्य जनरलों के बारे में
B. राजाओं और रानियों के बारे में
C. विद्वानों और कवियों के बारे में
D. साधारण पुरुषों और महिलाओं के बारे में

‘स्त्रीपुरुषतुलना’ नामक पुस्तक की रचना निम्नलिखित में से किस सुधारक द्वारा की गई थी?
A. ई.वी. रामास्वामी नायकर (पेरियार)
B. पंडिता रमाबाई
C. वीरासलिंगम पंतुलु
D. ताराबाई शिंदे

पहाड़ी क्षेत्रों में अब रेलमार्ग का विस्तृत निर्माण हो रहा है। अति उपयुक्त कारण का चयन कीजिए।
A. इसे संभव करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी का विकास हुआ है।
B. पहाड़ों में रेलमार्गों का निर्माण आसान होता है।
C. पर्वतों का अत्यधिक क्षरण हुआ है।
D. पहाड़ी लोग रेलमार्गों को बना रहे हैं।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए:

अभिकथन (A): दादाभाई नौरोजी, जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बड़े नेता थे, कभी भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बने।

कारण (R): वह व्यवसायी और प्रचारक थे। वे लंदन में रहते थे और कुछ समय के लिए ब्रिटिश संसद के सदस्य भी रहे।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) गलत है किंतु (R) सही है।
B. दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) को व्याख्या करता है।
C. दोनों (A) एवं (R) सही हैं किंतु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है। 
D. (A) सही है किंतु (R) गलत है।

निम्नलिखित में से वायुमंडल में अधिकांश कौन सी दो गैसें हैं?
A. ओज़ोन और हीलियम
B. नाइट्रोजन और हाइड्रोजन
C. कार्बन डाई-ऑक्साइड और ऑक्सीजन
D. नाइट्रोजन और ऑक्सीजन

निम्नलिखित में से कौन-सा हमारी पृथ्वी का वास्तविक निरूपक प्रतिरूप है?
A. ग्लोब
B. मानचित्र
C. उपग्रह तस्वीर
D. रग्बी गेंद

1929 में बाल विवाह निषेध अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम के अनुसार पुरुष तथा महिला के लिए विवाह की न्यूनतम आयु क्रमश: कितनी रखी गई?
A. 17 वर्ष तथा 15 वर्ष
B. 20 वर्ष तथा 18 वर्ष
C. 18 वर्ष तथा 16 वर्ष
D. 21 वर्ष तथा 18 वर्ष

‘गेहूँ’ और ‘जौ’ जैसे फसल उगाने के सर्वप्रथम साक्ष्य निम्नलिखित में से किस स्थान में मिले हैं? सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. नीलगिरी पहाड़ियाँ
B. गारो पहाड़ियाँ
C. मालाबार पहाड़ियाँ
D. सुलेमान और किरथर पहाड़ियाँ

पवन सड़क पर गिरी सूखी पत्तियों को उड़ा देती हैं। यह पवन किसके द्वारा बहती है?
A. पौधों और जीव-जंतुओं की गति
B. उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर वायु की गति के द्वारा 
C. निम्न दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर वायु की गति के द्वारा 
D. संघनित वायु की गति

अभिकथन (A) तथा कारण (R) का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए:

अभिकथन (A): 1960 में द्विभाषी बम्बई प्रांत को मराठी और गुजराती भाषी लोगों के लिए दो अलग-अलग राज्यों में बाँटा गया।

कारण (R): 1966 में पंजाब का भी विभाजन दो राज्यों में हुआ। पंजाब, पंजाबी भाषियों के लिए और हरियाणा, हरियाणवी या हिन्दी बोलने वालों के लिए।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) असत्य है किंतु (R) सत्य है
B. (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
C. (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है
D. (A) सत्य है किंतु (R) असत्य है

वे रोग जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को जल, भोजन, वायु इत्यादि से फैलता है, उसे _______  कहते हैं। 
A. जन्मजात रोग 
B. आनुवंशिक रोग 
C. संक्रामक रोग 
D. उपार्जित रोग

कथनों (A) तथा (B) का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए:

(A): 1770 में बंगाल में एक भयानक अकाल ने लगभग एक करोड़ लोगों को मार डाला।

(B): इस अकाल में बंगाल की एक-तिहाई जनसंख्या खत्म हो गई।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) असत्य है किंतु (B) सत्य है।
B. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं।
C. (A) तथा (B) असत्य हैं।
D. (A) सत्य है किंतु (B) असत्य है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वर्तमान समय के संसाधन उपलब्धता के संदर्भ के साथ सततपोषणीय विकास में सहायता करता है?

(a) संसाधनों के उपभोग को घटाना

(b) संसाधनों के उपयोग में वृद्धि

(c) संसाधनों का पुनः चक्रण

(d) वस्तुओं का पुनः उपयोग

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a), (b), (d)
B. (a), (c), (d)
C. (a), (b), (c)
D. (b), (c), (d)

भारतीय उपमहाद्वीप में गंगा-ब्रह्मपुत्र द्रोणी की व्याख्या करने वाले कथन का चयन कीजिए।

(a) इस प्रदेश में शंकुधारी वन उगते हैं।

(b) यह द्रोणी उपोष्ण में स्थित है।

(c) इस क्षेत्र की जलवायु मुख्यतः मानसूनी है।

(d) द्रोणी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की स्थलाकृति है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a), (c), (d)
B. (a), (b), (c)
C. (b), (c), (d)
D. (a), (b), (d)

पृथ्वी पर उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त करते हैं क्योंकि –
A. यहाँ सूर्य की किरणें तिरछी होती हैं।
B. यह स्थलरुद्ध है।
C. यह महासागरों से घिरा है।
D. दोपहर का सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है।

कथनों (A) तथा (B) का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए:

(A): ‘वेद समाज’ की स्थापना 1864 में मद्रास में हुई थी।

(B): वेद समाज, आर्य समाज से प्रेरित था।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) असत्य है किंतु (B) सत्य है।
B. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं।
C. (A) तथा (B) दोनों असत्य हैं।
D. (A) सत्य है किंतु (B) असत्य है।

कथनों (A) तथा (B) का ध्यानपूर्वक अध्य्यन कीजिए:

(A): जेम्स मिल ने 1817 में ‘ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया’ को तीन भागों में प्रकाशित किया।

(B): इसमें उन्होंने भारतीय इतिहास को तीन कालों – प्राचीन, मध्य और आधुनिक में बाँटा है।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) असत्य है किंतु (B) सत्य है।
B. (A) तथा (B) दोनों सत्य हैं।
C. (A) तथा (B) दोनों असत्य हैं।
D. (A) सत्य है किंतु (B) असत्य है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए:

अभिकथन (A) : जनजातियों की सांस्कृतिक-परम्पराएँ जिसमें उनकी भाषा तथा संगीत भी शामिल है बहुत समृद्ध तथा विशिष्ट होती हैं।

कारण (R) : जमीन, जंगल, घास के मैदान तथा जल पूरे कुनबे की सम्पत्ति मानी जाती है, जिनका उपयोग सभी एक साथ मिलजुलकर करते हैं।

See also  CTET 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – January Shift1 part36

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
B. (A) एवं (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
C. (A) एवं (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।

________ के कारण लद्दाख को छोटा तिब्बत भी कहते हैं।

(a) भौगोलिक सामीप्य

(b) धार्मिक समानता

(c) समान व्यंजन

(d) भाषाई समानता

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a), (b), (c) और (d)
B. (a), (b) और (c)
C. (b), (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)

हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. HSRA के सदस्यों ने सांडर्स नामक पुलिस अफसर की हत्या की थी।
B. भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने इसकी स्थापना की थी।
C. इसकी स्थापना 1928 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में हुई।
D. इसकी स्थापना 1928 में पंजाब के अमृतसर में हुई थी।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प किसी वस्तु अथवा पदार्थ को संसाधन बनाता है?
A. वस्तु की खोज
B. शुद्धिकरण
C. उपयोगिता अथवा प्रयोज्यता
D. निष्कर्षण

अभिकथन (A) तथा कारण (R) का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए:

अभिकथन (A): शाहजहाँ के शासनकाल के दौरान मुगल वास्तुकला के विभिन्न तत्व एक भव्य सुसंगत संश्लेषण में लाए गए।

कारण (R): उनके शासन में विशेष रूप से आगरा और दिल्ली में अनवरत निर्माण कार्य चलते रहे।

निम्ललिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) असत्य है किंतु (R) सत्य है।
B. (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
C. (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) सत्य है किंतु (R) असत्य है।

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़िए:

अभिकथन (A): राजस्व वसूली व्यवस्था ‘महालवारी बंदोबस्त’ की शुरुआत हॉल्ट मैकेंजी ने की थी।

कारण (R): राजस्व वसूली तथा कम्पनी तक इसे पहुँचाने की जिम्मेदारी गाँव के प्रधान को दी गई न कि जमींदार को।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) गलत है किंतु (R) सही है।
B. दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
C. दोनों (A) एवं (R) सही हैं किंतु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) सही है किंतु (R) गलत है।

प्रेयरी को ‘विश्व का धान्यागार’ भी कहते हैं। इस क्षेत्र में अत्यधिक गेहूँ के उत्पादन में सहायक परिस्थितियों का चयन कीजिए।

(a) यहाँ लोग प्रौद्योगिकी का उपयोग नहीं करते हैं।

(b) यहाँ लोग बहुत परिश्रमी होते हैं।

(c) कृषि की वैज्ञानिक विधियों का यहाँ प्रयोग किया जाता है।

(d) इस क्षेत्र में वर्षा का अभाव है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (c) और (d) सही हैं। 
B. (a) और (b) सही हैं। 
C. (b) और (c) सही हैं। 
D. (a) और (d) सही हैं। 

एक ग्लोब पर खींची गई रेखाओं को अक्षांश और देशांतर के रूप में जाना जाता है। ये रेखाएँ किस उद्देश्य को पूरा करती हैं? 
A. ये पृथ्वी पर हल-रेखाएँ हैं तथा पृथ्वी की भौतिक विशेषताओं को इंगित करती हैं। 
B. ग्लोब पर डिज़ाइन बनाना
C. पृथ्वी पर स्थानों को ज्ञात करना 
D. ग्लोब को सुंदर बनाना 

पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमंडल कहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प वायु को पृथ्वी के चारों ओर बनाए रखता है?
A. चाँद का गुरुत्वाकर्षण बल
B. पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
C. सूर्य की ऊष्मा
D. पृथ्वी की चट्टानें और महासागर

नीचे दिए गए कारण और अभिकथन का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए:

अभिकथन (A): रूढ़िवादिता धारणाएँ लोगों को ऐसे काम करने से रोकती हैं जिनमें वे अच्छे हैं।

कारण (R): रूढ़िवादिता धारणाएँ हमें व्यक्ति में अनोखे गुणों और कौशल को देखने से रोकती हैं तथा उन्हें एक ही प्रकार के खाँचे में जड़ देती हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (A) असत्य है किंतु (R) सत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है। 
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 
D. (A) सत्य है किंतु (R) असत्य है।

भारत और बांग्लादेश पटसन (जूट) के अग्रणी उत्पादक हैं। पटसन की वृद्धि को बल प्रदान करने वाले कथनों का चयन कीजिए।

(a) यह जलोढ़ मृदा में अच्छे ढंग से विकसित होता है।

(b) इसे उच्च तापमान की आवश्यकता होती है।

(c) इसे निम्न तापमान और निम्न वर्षा की आवश्यकता होती है।

(d) इसे भारी वर्षा और आर्द्रता की आवश्यकता होती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a), (c), (d) सही हैं। 
B. (a), (b), (c) सही हैं। 
C. (a), (b), (d) सही हैं। 
D. (b), (c), (d) सही हैं। 

‘आतपन’ की अवधारणा के शिक्षण के लिए सबसे अच्छी विधि कौन सी है?
A. सर्वेक्षण
B. व्यष्टि अध्ययन
C. मस्तिष्क-उद्देलन 
D. प्रदर्शन

निम्न अभिकथन (A) तथा कारण (R) पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:

अभिकथन (A): विद्या विशेष जो सामाजिक विज्ञान को बनाती हैं वे इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान तथा अर्थशास्त्र हैं।

कारण (R): इन विद्या विशेषों में अंतःसंबंध हैं।

A. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

लोकतंत्र में एक निश्चित समय अंतराल के पश्चात ही चुनाव क्यों होते हैं?

(a) सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए

(b) दलों की समान राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए

(c) राजनीतिक वाद-विवाद तथा जन संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए

(d) यह एक प्रथागत प्रक्रिया है।

सही उत्तर का चयन कीजिए:

A. (a), (b), (c) और (d)
B. (a), (b) और (c)
C. (b), (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)

निम्नलिखित में से कौन-से स्रोतों के संबंध में सत्य हैं?

(a) वे अधिक मूर्त प्रकृति के होते हैं।

(b) वे सभी ऐतिहासिक प्रकृति के होते हैं।

(c) वे वस्तुनिष्ठ होते हैं।

(d) इसमें प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यौरे और व्यक्तिगत पत्र भी शामिल होते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a), (c) और (d)
B. (a) और (d)
C. (a) और (b)
D. (a), (b) और (c)

दिए गए अभिकथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

अभिकथन (A): सपुस्तक परीक्षा रटन अधिगम से हटकर पुस्तकों के साथ संबंध स्थापित करने पर केंद्रित होती है।

कारण (R): सपुस्तक परीक्षा विद्यार्थियों का भार कम करती है क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी पहले से नहीं करनी पड़ती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. केवल (R) सत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
D. केवल (A) सत्य है।

रिक्त स्थान को सही विकल्प से भरिए।

एक दृढ़ ______ का विकास करने के लिए सतर्क और सजग जनता आवश्यक है।

A. एकतंत्र
B. राजतंत्र
C. लोकतंत्र
D. गुटतंत्र

राज्य शासन की कार्यप्रणाली से संबंधित निम्नलिखित आकलन प्रश्नों (A) तथा (B) पर विचार कीजिए।

(A): प्रेसवार्ता का क्या उद्देश्य होता है? यह विधानसभा में होने वाली बहस से किस तरह अलग है?

(B): उन निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए किस शब्द का प्रयोग होता है जो सत्ता दल के सदस्य नहीं होते तथा सरकार के फैसलों पर सवाल उठाते हैं?

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A.  (A) तथा (B) दोनों तथ्यात्मक ज्ञान का परीक्षण करते हैं।
B. (A) संकल्पनात्मक ज्ञान का परीक्षण करता है जबकि (B) तथ्यात्मक ज्ञान का परीक्षण करता है।
C. (A) तथ्यात्मक ज्ञान का परीक्षण करता है जबकि (B) संकल्पनात्मक ज्ञान का परीक्षण करता है।
D. (A) तथा (B) दोनों संकल्पनात्मक ज्ञान की जाँच करते है।

सामाजिक विज्ञान के मूल्यांकन के दौरान निम्नलिखित प्रश्न इसको उद्देश्य समझने में सहायता करेंगे:

(a) पाठ्यक्रम में किन कौशलों पर बल दिया गया है?

(b) क्या यह किसी मानक पाठ या पाठों के संयोजन से लिया गया है?

(c) पाठ्यक्रम की रूपरेखा कितनी विस्तृत है?

(d) अधिगमकर्ता से सामाजिक विज्ञान के प्रत्येक कौशल में किस स्तर की सक्षमता अपेक्षित है?

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a), (b) और (d)
B. (a) और (b)
C. (a) और (d)
D. (a), (b) और (c)

निम्नलिखित में से किस विषय के शिक्षण के लिए वृक्ष-चार्ट अति उपयुक्त रहेगा?
A. आयु, लिंग, जाति आदि जैसे जनसांख्यिकीय चर का वितरण करने के लिए
B. शासक के शासनकाल का सारांश प्रदान करने ​के लिए
C. किसी विशेष युग में ऐतिहासिक घटनाओं, जैसे युद्ध, क्रांति या सामाजिक गतिविधियों के पदानुक्रम को चित्रित करने ​के लिए
D. आधुनिक इतिहास के शिक्षण ​के लिए

निम्नलिखित में से कौन-सा सतत और व्यापक मूल्यांकन की विशेषता नहीं हैं?
A. यह विद्यार्थी के अंक आधारित कार्य मूल्यांकन पर केंद्रित है।
B. यह मूल्यांकन को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का अभिन्न अंग बनाता है।
C. यह बच्चे के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।
D. यह विद्यार्थी के शैक्षिक विकास के साथ सह शैक्षिक पहलुओं का भी आकलन करता है।

दो मौलिक अधिकार जिनकी माँग पर हाशियाकृत समूह बल दे सकते हैं, ताकि उनके साथ भी गरिमामय और समानता का व्यवहार किया जाए, वे हैं:

(a) समानता का अधिकार

(b) सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार

(c) शोषण के विरुद्ध अधिकार

See also  CTET 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2024-12-14 Shift1 part2

(d) स्वतंत्रता का अधिकार

सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. (a) और (d)
B. (a) और (b)
C. (b) और (c)
D. (c) और (d)

निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन/रणनीति एक सामाजिक विज्ञान की कक्षा को समावेशी बना सकती है?
A. केवल पाठ्यपुस्तकों से उत्तर देने के लिये प्रोत्साहन करना
B. विभिन्न समुदाय और क्षेत्रों के लोगों की कहानियाँ और तस्वीरों का प्रदर्शन करना
C. समाज के केवल प्रमुख विचारों का शिक्षण
D. आसपास परिवेश के उदाहरणों की उपेक्षा करना

निम्नलिखित में से, सामाजिक विज्ञान शिक्षण के कौशल आधारित उद्देश्य की पहचान कीजिए:
A. महाद्वीपों का ज्ञान प्राप्त करना
B. विभिन्न समाजों में रहने वाले लोगों की संस्कृतियों को समझना
C. मानचित्र बनाने की क्षमता विकसित करना
D. अंतर और विविधता के लिए आदर विकसित करना

कथन, ‘भारतीय संविधान धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का प्रावधान मौलिक अधिकारों से करता है’, यह अनुमान लगाता है कि:

(a) यह बहुसंख्यकों द्वारा संभाव्य सांस्कृतिक प्रभुत्व के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करता है।

(b) यह बहुसंख्यकों द्वारा किसी तरह के भेदभाव से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करता है।

(c) यह अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा करता है।

(d) यह अल्पसंख्यकों को आर्थिक अवसरों की गारंटी प्रदान करता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a), (b), (c) और (d)
B. (a), (b) और (c)
C. (b), (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)

भारतीय न्यायपालिका बिना किसी डर या बाहरी प्रभाव के विधि के शासन को कायम रखती है और सरकार के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखती है। यह किस कारण से संभव है?
A. भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्य
B. भारत में न्यायपालिका की सर्वोच्चता
C. भारत में न्यायपालिका की स्वतंत्रता
D. न्यायिक सक्रियता

उन तत्कालिक उपायों की पहचान कीजिए जो महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें नौकरी करने, पारिवारिक आय में योगदान करने एवं आत्मनिर्भर बनाने में सुनिश्चित करता है।

(a) बाल देखभाल केंद्रों का प्रावधान

(b) संसद में महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण

(c) व्यवसायिक सुरक्षा का प्रावधान

(d) रात की पाली (शिफ्ट) के लिए लाने-ले जाने की सुविधा

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a), (b), (c) और (d)
B. (a), (b) और (c)
C. (a), (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)

अभिकथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

अभिकथन (A): भारत के गाँवों से किसानों के कई आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए हैं।

कारण (R): मानसून का अभाव और ऋण चुका पाने की अक्षमता किसानों में दुखों का कारण बनती है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) गलत है किंतु (R) सही है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D.  (A) सही है किंतु (R) गलत है।

अभिकथन (A): प्रारंभिक अवस्था में सामाजिक विज्ञान का शिक्षण महत्त्वपूर्ण होता है।

कारण (R): यह बच्चे को सामाजिक मामलों के प्रति संवेदनशील बनाता है तथा उसमें भिन्नता एवं विविधता के लिए सम्मान विकसित कर है।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
B. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की व्याख्या करता है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R) (A) की व्याख्या नहीं करता है।
D. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम के भार को कम करने के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है?

(a) तथ्यों के स्मरण पर न्यूनतम बल देना तथा समझने पर केंद्रित करना

(b) संकल्पनाओं के स्पष्टीकरण को केंद्रित करना

(c) परीक्षा निर्देशों के आधार पर और शिक्षक के विषयवस्तु से अनभिज्ञता के कारण पाठ्यपुस्तक के कुछ विषयों को छोड़ देना

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. केवल (a) और (c)
B. (a), (b) और (c)
C. केवल (a) और (b)
D. केवल (b) और (c)

औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित कई कारखाने तथा फैक्टरियों में अनियत कर्मचारियों को रखा जाता है, क्योंकि:

(a) वे उन्हें अपनी सुविधानुसार रख और निकाल सकते हैं।

(b) वे स्थायी कर्मियों को मिलने वाले वेतन तथा अन्य नौकरी संबंधी हित लाभों पर बचत करते हैं।

(c) अनियत कर्मी बिना समयोपरि भत्तों की माँग किए लंबे समय तक काम करते हैं।

(d) स्थायी कर्मियों की तुलना में अनियत कर्मचारी अधिक परिश्रमी होते हैं।

सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. (a), (b), (c) और (d)
B. (a), (b) और (c)
C. (b), (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)

ऐसा संभव है कि आपकी कक्षा में हाशिए पर स्थित समुदाय के विद्यार्थी भी हों, इसलिए जब आप हाशियाकरण पर कक्षा में बात कर रहें हों तो विषय प्रस्तुत करते हुए आपको निम्नलिखित में से किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

(a) खास समुदायों का नाम लेने पर उन समुदायों से आए लोग असहज महसूस कर सकते हैं।

(b) इस तरह के मुद्दों को संवेदनशीलता से संबोधित करना चाहिए।

(c) कुछ विद्यार्थी अपने साथ हुए भेदभाव को साझा करने में शर्मिंदा महसूस कर सकते हैं।

(d) विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करने के लिए बाध्य किया जाना चाहिए।

सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a), (b) और (d)
B. (a) और (b)
C. (a) और (c)
D. (a), (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन नैदानिक मूल्यांकन का असंगत चित्रण है?
A. इनके बाद आमतौर पर उपचारात्मक कक्षाएं लगाई जाती हैं।
B. इसका उपयोग कक्षा के सभी विद्यार्थियों द्वारा सीखी उपलब्धियों की तुलना करने में किया जाता है।
C. इन्हें अनुदेशात्मक प्रक्रिया के दौरान आयोजित किया जाता है।
D. यह अधिगम में आने वाली परेशानियों की पहचान में मदद करता है।

NCF 2005 के अनुसार स्कूली शिक्षा के किस स्तर पर, पाठ्यपुस्तकों में विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान विषय स्वतंत्र रूप से प्रस्तुत किए जाते हैं?

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:
A. उच्च माध्यमिक चरण
B. प्राथमिक चरण
C. उच्च प्राथमिक चरण
D. माध्यमिक चरण

भारतीय धर्मनिरपेक्षता में, राज्य, धर्म के संदर्भ में एक “सैद्धांतिक दूरी” बनाए रखता है। इसका अर्थ है कि:

(a) संविधान में दिए गए आदर्शों के आधार पर राज्य धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर सकता है।

(b) राज्य और धर्म एक दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

(c) राज्य और धर्म एक दूसरे की सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।

(d) आवश्यकता पड़ने पर राज्य धार्मिक मामलों को नियंत्रित कर सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (c) और (d) 
B. (a) और (b)
C. (b) और (d)
D. (a) और (d) 

सामाजिक विज्ञान की पद्धति के रूप में क्षेत्र कार्य (फील्ड वर्क) के क्या लाभ हैं?
A. विद्यार्थियों के ज्ञान परीक्षण में मदद करना
B. विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष ज्ञान प्रदान करना
C. प्रस्तुत करने, प्रस्ताव रखने और बहस करने का कौशल विकसित करना
D. तथ्यों को याद रखने में मदद करना

आदिवासी समाज की विशिष्टता का श्रेय जाता है:

(a) जाति व्यवस्था के प्रचलन को

(b) दूसरे प्रचलित धर्मों से भिन्न, अनेक प्रकार के जनजातीय धर्मों के पालन को

(c) विशिष्ट भाषा के प्रयोग को

(d) ऊँच-नीच की कम उपस्थिति को

सही उत्तर का चयन कीजिए।

A. (a), (b), (c) और (d)
B. (a), (b) और (c)
C. (b), (c) और (d)
D. (a), (b) और (d)

निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना (प्रोजेक्ट) कार्य की विशिष्टता/विशिष्टताएँ हैं/हैं?

(a) यह विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से आगे जाने का अवसर प्रदान करते है।

(b) परियोजना कार्य घर पर ही करना चाहिए जिससे कक्षा में शिक्षण के लिए अधिक समय मिल सकता है।

(c) सामूहिक परियोजना कार्य विद्यार्थियों में सहयोगात्मक कौशल के विकास में सहायता करती है।

सही उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

A. (b) और (c)
B. केवल (a)
C. (a) और (b)
D. (a) और (c)

निम्नलिखित में से कौन-सी कक्षा गतिविधि विद्यार्थियों में समाज में मीडिया की भूमिका को आलोचनात्मक दृष्टि से देखने में सहायता करेगी?

(a) ‘क्या सरकार किसी खबर को टीवी पर चलाने से रोक सकती है? वह ऐसा क्यों करेगी?’ विषय पर विद्यार्थियों द्वारा कक्षा में परिचर्चा करवाना। 

(b) किसी एक मुद्दे पर विद्यार्थियों को अलग-अलग अखबारों के कतरनों को एकत्र कराना और उनके विवरण की तुलना करने को कहना। 

(c) विद्यार्थियों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर आई खबरों को एकत्र करवाना तथा उसका शैक्षणिक संसाधन के रूप में उपयोग करना। 

सही विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a), (b) और (c)
B. (a) और (b)
C. (a) और (c)
D. (b) और (c)

निम्नलिखित में से कौन-से कथन परिप्रश्न उपागम के संबंध में सही है?

(a) यह समस्या समाधान की क्षमताओं को प्रोत्साहित करता है।

(b) यह साक्ष्य एकत्रित व मूल्यांकन करने के तरीकों को ज्ञात करने में मदद करता है।

(c) शिक्षक अधिगम की गति को तय करता है।

(d) यह अधिगम का एक त्वरित तरीका है।

सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए:

A. (a) और (b)
B. (a) और (c)
C. (b), (c) और (d) 
D. (a), (c) और (d)

निम्नलिखित प्रश्न/टिप्पणियाँ आपने अपनी एक कक्षा के विद्यार्थियों से प्राप्त की हैं। इनमें से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थी के गरीबी व असमानता के मुद्दे पर आलोचनात्मक दृष्टि को प्रतिबिंबित करता है?
A. सरकार गरीबों को मुफ्त सामान क्यों देती है? क्या यह उन्हें आलसी नहीं बना देगा?
B. ऐसा क्यों है कि लक्जरी कारें और भिखारी दोनों को हम ट्रैफिक सिग्नल पर देख पाते हैं?
C. गरीब लोग अपनी जीवन स्थिति सुधारने के लिए और अधिक मेहनत क्यों नहीं करते है?
D. भारत कब विकसित होगा और गरीबी से मुक्त होगा?

Leave a Comment

error: