अभिकथन (A) : 12 वर्ष की अमाना हर बार डर जाती है जब शिक्षिका उसे ब्लैकबोर्ड पर गणित का प्रश्न हल करने या उत्तर देने के लिए कहती है क्योंकि उसे डर है कि शिक्षिका उसे डाँटेंगी और वह शर्मिंदा होगी।
कारण (R) : जब छात्र असुरक्षित और चिंतित महसूस करते हैं तो उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत है।
एक समावेशी कक्षा में शिक्षक :
A. बच्चों में ‘कमियों’ की पहचान करता है और उनका सही ढंग से नामीकरण करता है।
B. अलग-अलग शैक्षणिक क्षमताओं के आधार पर बच्चों को अलग करता है।
C. बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यचर्या और शैक्षणिक रणनीतियों को संशोधित करता है।
D. प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देकर बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है।
‘वर्ग समावेशन’ का एक उदाहरण : :
अभिकथन (A) लोकेश को एक अवधारणा (दिल्ली) को दूसरी संकल्पना (भारत) के उप-समूह के रूप में वर्गीकृत करने में परेशानी होती है।
कारण (R) : यह समझना कि भावनाएँ स्मृति और सीखने को कैसे प्रभावित करती हैं, स्व – विनियमित सीखने को संसाधित कर सकता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार :
A. परिपक्वता जैसे जैविक कारक संज्ञानात्मक विकास में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं।
B. सीखने के अनुभव बच्चों की संज्ञानात्मक कार्यप्रणाली के वर्तमान स्तर पर निर्भर करते हैं।
C. अनुभवों के माध्यम से सीखने के बजाए याद करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
D. पूर्व ज्ञान सीखने की प्रक्रिया में कोई भूमिका नहीं निभाता है।
अभिकथन (A) : समावेशी कक्षा में सभी पाठ्यचर्या अनुकूलन के शैक्षिक मानकों को ‘विशेष बच्चों’ के लिए निम्नस्तर करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।
कारण (R) : ‘विशेष बच्चों’ की मुख्यधारा की कक्षा में सीखने की कोई संभावना नहीं है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
दस साल की काकुली गणित के एक कठिन सवाल से जूझ रही है। उसके समस्या समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए उसकी शिक्षिका क्या कर सकती है?
A. उसे समस्या का समाधान दें
B. उसे समस्या को छोड़ने और अगले एक पर जाने के लिए कहें
C. कोशिश करते रहने के लिए उसे प्रोत्साहित करें और जरूरत पड़ने पर आलम्बन प्रदान करें
D. कड़ी से कड़ी सजा दें ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो
लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत का पालन करते हुए, एक शिक्षक को चाहिए:
A. विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक उपकरणों के उपयोग को हतोत्साहित करना चाहिए।
B. विद्यार्थियों द्वारा कंठस्थ किए जाने वाले ज्ञान का प्रसार करना चाहिए।
C. विद्यार्थियों को एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
D. अपने विद्यार्थियों के साथ पारस्परिक शिक्षण का अभ्यास करें।
लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
A. यह बच्चों में नैतिक विकास की प्रगति के सटीक अवस्थाओं को निर्दिष्ट नहीं करता है।
B. यह प्रायोगिक विधियों द्वारा किए गए अध्ययन पर आधारित है।
C. यह बच्चों को दुविधात्मक स्थितियाँ प्रस्तुत करता है।
D. यह नैतिक तर्क पर संस्कृति और जेंडर के प्रभाव को ध्यान में रखता है।
हॉवर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत का प्रस्ताव है कि
A. बुद्धि समय के साथ बदलती है।
B. बुद्धि मुख्य रूप से आनुवनशिक विरासत में मिलती है।
C. बुद्धि को सटीक रूप से मापा जा सकता है और सटीक रूप से विधेय किया जा सकता है।
D. बुद्धिमत्ता अकादमिक सफलता का सफलतापूर्वक अनुमान लगा सकती है।
निम्न में से कौन-सा प्रदर्शन लक्ष्य अभिविन्यास का एक उदाहरण है?
A. एक छात्र किसी विषय की गहरी समझ हासिल करने के लिए कठिन अध्ययन करता है।
B. एक छात्र अच्छा ग्रेड पाने और दूसरों से बेहतर होने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
C. एक छात्र शिक्षक से अधिक से अधिक सीखने के लिए कठिन अध्ययन करता है।
D. एक छात्र अपनी समझ को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करता है।
अधिगम के सार्वभौमिक अभिकल्प में क्या शामिल नहीं है?
A. सभी शिक्षार्थियों को सूचना और ज्ञान प्राप्त करने के विभिन्न तरीके देना।
B. शिक्षार्थी जो जानते हैं उसे प्रदर्शित करने के लिए सभी शिक्षार्थियों को विकल्प प्रदान करना।
C. सभी शिक्षार्थियों के हितों में कार्य करना और तदनुसार चुनौतियों की पेशकश करना।
D. शिक्षार्थियों के नामीकरण और वर्गीकरण के विभिन्न रूपों को लागू करना।
दृष्टिबाधित छात्रों को शामिल करते समय, शिक्षकों को _____ का उपयोग करना चाहिए जो कि _______ है।
A. ब्रेल: एक स्पर्श प्रणाली है।
B. ब्रेल एक श्रवण प्रणाली है।
C. आवृत्ति मॉडुलित संचरण उपकरण; एक स्पर्शनीय प्रणाली है।
D. आवृत्ति मॉडुलित संचरण उपकरण; एक श्रवण प्रणाली है।
भावनाओं में परिवर्तन, आत्म-धारणा और परिवारों, साथियों तथा दोस्तों के साथ पारस्परिक संबंधों का अध्ययन विकास के ______ डोमेन के अंतर्गत किया जाता है।
A. भौतिक
B. संज्ञानात्मक
C. भाषाई
D. मनो-सामाजिक
निम्नलिखित में से किस विधि में शिक्षक और विद्यार्थी अपनी भूमिकाओं का विनिमय करते हैं?
A. अनुकूलित अधिगम
B. ग्रहणशील अधिगम
C. वर्णनात्मक अध्यापन
D. पारस्परिक अध्यापन
व्यवहार, रुचियां, दृष्टिकोण, कौशल और व्यक्तित्व लक्षण जिन्हें एक संस्कृति विशिष्ट लिंग के लिए उपयुक्त मानती है, उन्हें ______ के रूप में संदर्भित किया जाता है और यह ______ होते हैं।
A. लिंग भूमिकाएँ; सांस्कृतिक रूप से परिभाषित
B. लिंग भूमिकाएँ आनुवंशिक रूप से निर्धारित
C. लिंग पहचान; सांस्कृतिक रूप से परिभाषित
D. लिंग पहचान; आनुवंशिक रूप से निर्धारित
भाषा और चिंतन प्रक्रिया के बीच संबंध का प्रस्ताव करते हुए, लेव वायगोत्स्की ने भाषा की अवधारणा इस प्रकार की:
A. भाषा एक सांस्कृतिक उपकरण है जो संज्ञात को कई तरीकों से सुगम बनाती है।
B.
अहंकेंद्रित भाषण का उपयोग केवल बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है।
C. भाषा संज्ञानात्मक क्षमताओं के विकास में बाधा डालती है।
D. भाषा का एक स्वतंत्र क्षेत्र है जोकि संज्ञान से संबंधित नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले प्रश्न का उदाहरण है?
A. द्वितीय विश्व युद्ध किस वर्ष समाप्त हुआ था?
B. द्वितीय विश्व युद्ध में कौन से देश प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे?
C. द्वितीय विश्व युद्ध के फैलने में किन कारकों का योगदान था?
D. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी का नेता कौन था?
अभिकथन (A) : लड़कों की तुलना में लड़कियों में सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों से अधिक प्रभावित होने की जन्मजात प्रवृत्ति होती है।
कारण (R) : लड़कियाँ आनुवंशिक रूप से लड़कों की तुलना में अधिक संवेदनशील और भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं, जिसके कारण उनकी सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप होने की संभावना अधिक हो जाती है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
एक शिक्षिका छात्रों को उनके पूर्व ज्ञान को नई अवधारणाओं से जोड़ने के अवसर प्रदान करके अपनी कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम व विवेचनात्मक चिंतन को सक्षम बनाना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण रणनीति सबसे प्रभावी होगी?
A. नई सामग्री पर व्याख्यान देना और छात्रों को याद करने के लिए महत्वपूर्ण शब्दों की सूची प्रदान करना।
B. विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक के अध्याय को पढ़ने और अंत में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कहना ।
C. छात्रों से नई सामग्री से संबंधित अपने स्वयं के अनुभव साझा करने के लिए कहना और फिर उन्हें विषय से जोड़ना ।
D. छात्रों को नई सामग्री से संबंधित कार्य को पूरा करने के तरीके के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका प्रदान करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा विद्यार्थी के सीखने के मूल्यांकन का उदाहरण है?
A. एक अंतिम परीक्षा जिसमें पूरे सत्र में सीखी गई सभी सामग्री शामिल होती है।
B. पूर्व ज्ञान की जाँच के लिए कक्षा के आरंभ में एक प्रश्नोत्तरी और विचार-मंथन।
C.
देश भर के छात्रों की तुलना करने के लिए प्रयुक्त एक मानकीकृत परीक्षण।
D. किसी प्रोजेक्ट के आरंभ में छात्रों को दिया जाने वाला एक निर्देश, जिसमें बताया जाता है कि एक निश्चित ग्रेड प्राप्त करने के लिए उन्हें क्या करना होगा।
अभिकथन (A) : भय और तनाव का माहौल बनाने से छात्र ‘सतर्क’ रहते हैं और सार्थक अधिगम की सुविधा मिलती है।
कारण (R) : अधिगम केवल बाहरी कारकों द्वारा नियंत्रित होता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
नई अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी रणनीतियाँ प्रभावी हैं?
(i) उदाहरण प्रस्तुत करना
(ii) गैर – उदाहरण प्रस्तुत करना –
(iii)- अवधारणाओं के बीच संबंधों के बारे में सोच को बढ़ावा देना।
(iv) परिभाषा देना और छात्रों को इसे याद करने के लिए प्रोत्साहित करना।
A. (i), (ii)
B. (i), (iii)
C. (i), (ii), (iii)
D. (iii), (iv), (i)
लेव वायगोत्स्की संज्ञानात्मक विकास को किस रूप में देखते हैं?
A. एक सहयोगात्मक प्रक्रिया
B. एक व्यक्तिगत क्रिया
C. एक एकीकृत प्रक्रिया
D. पर्यावरण को प्रभावी रूप से अपनाने की प्रक्रिया
आप एक शिक्षक हैं जो अपने छात्रों को आलोचनात्मक और रचनात्मक ढंग से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति इस प्रकार की चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है?
A. प्रोजेक्ट सौंपना जिसमें छात्रों को किसी विषय पर जानकारी याद करनी होगी और प्रस्तुत करनी होगी।
B. छात्रों को उनके अपने समाधान खोजने के लिए खुले सिरे वाले प्रश्न प्रदान करना।
C. छात्रों को उनके ज्ञान का आकलन करने के लिए बहुविकल्पी परीक्षण देना।
D. विषय पर व्याख्यान देना और छात्रों को विस्तृत नोट्स प्रदान करना।
फ़िज़ा ने विश्लेषण किया कि उसे विषय Z सीखने की तुलना में, विषय X सीखने में अधिक समस्याएँ आती हैं क्योंकि वह विषय Z में रुचि रखती है और उस पर ध्यान केंद्रित कर रही है। निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना फ़िज़ा की सोच का विश्लेषण करने की क्षमता का वर्णन करता है?
A. अधिसंज्ञान
B. स्मृति
C. संज्ञान
D. संज्ञानात्मक संघर्ष
निम्नलिखित में से कौन सा कथन निदानात्मक मूल्यांकन के उद्देश्य का उपयुक्त वर्णन करता है?
A. विद्यार्थियों को अपने सहकर्मियों के काम का समालोचनात्मक आकलन करने का अवसर प्रदान करना।
B. विद्यार्थियों के अभिवृत्ति स्वरूप की पहचान करना और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार एक व्यावसायिक निर्देशन कार्यक्रम तैयार करना।
C. शिक्षकों को उनके शिक्षण विधियों के बारे में प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
D. उन क्षेत्रों की पहचान करना जहाँ विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहायता या निर्देश की आवश्यकता हो सकती है।
यद्यपि समूह के अन्दर व्यक्तिगत मतभेदों की संभावना बनी रहती है, फिर भी ऑटिज्म से पीड़ित अधिकांश छात्र:
A. उन्नत सामाजिक भावनात्मक पारस्परिकता की उपलब्धि प्राप्त करते हैं।
B. उन्नत संवाद के कौशल प्रदर्शित करते हैं।
C. दिनचर्या या चरणों का सख्ती से पालन करते हैं।
D. कल्पनाशील खेल के उच्चतर कौशलों का प्रदर्शन करते हैं।
जीन पियाजे _____ को मानता है। लेव वायगोत्स्की ______ को मानता है।
A. आत्मकेन्द्रित वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत; निजी वाक्, स्व-विनियमित में प्रभावी
B. आत्मकेन्द्रित वाक्, स्व-विनियमित में प्रभावी निजी वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत
C. निजी वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत; आत्मकेन्द्रित वाक्, आत्म-विनियमित में प्रभावी
D. निजी वाक्, आत्म-विनियमित में प्रभावी; आत्मकेन्द्रित वाक्, संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का संकेत
प्रगतिशील शिक्षा के समर्थक इनमें से किस कथन से सहमत होंगे?
A. बच्चे स्वाभाविक रूप से ‘अच्छे’ होते हैं और समाज उन्हें भ्रष्ट करता है।
B. बच्चे स्वाभाविक रूप से ‘असभ्य’ होते हैं और उन्हें नैतिक मानव बनाने के लिए समाजीकरण आवश्यक है।
C. बच्चे एक सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक संदर्भ में पैदा होते हैं और यह पृष्ठभूमि उनके विकास को प्रभावित करती है।
D.
बच्चे जीवन की एक विशिष्ट अवस्था हैं, जो इस कारण से महत्वपूर्ण हैं कि ‘वे वयस्क होकर क्या बनेंगे’, न कि ‘वे बच्चे के रूप में क्या हैं’।
अभिकथन (A) : प्रत्येक बच्चे को खेलने, प्रयोग करने और अपनी दुनिया की खोज करने के अवसर मिलते हैं।
कारण (R) : बचपन एक सार्वभौमिक निर्माण है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
C. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
31096 + (2704 + 2) +0.6738+0.63+0.059-0.79 का मान बराबर है:
A. 23.6728
B. 23.5728
C. 24.6728
D. 24.5728
निम्न में से किन मापनों के लिए, त्रिभुज ABC की रचना की जा सकती है?
A. AB = 3 cm, BC = 4 cm, AC = 7 cm
B. AB = 8 cm, BC = 4 cm, ∠BCA = 90°, ∠ABC = 60°
C. ∠ACB = 120°, ∠ABC = 25°, AC = BC = 4 c,
D. AB = 5 cm, BC = 6 cm, ∠ABC = 130°, ∠BAC = 25°
20pq2 + 4pq + 45pr2 – 60pqr – 6rp के गुणनखंडों में से एक गुणनखंड __________ है।
A. 2r – 3q
B. 2q – 3r
C. 10p – 15r + 2
D. 15p – 10r + 2
आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. अधिगम के रूप में मूल्यांकन, स्व-मूल्यांकन और सहकर्मी मूल्यांकन के अवसर उत्पन्न करता है।
B. योगात्मक आकलन यह जानने में सहायता करता है कि किसी अवधारणा के शिक्षण के दौरान निर्देशात्मक उद्देश्यों को किस सीमा तक प्राप्त किया गया है।
C. ‘अधिगम के लिए आकलन’ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें प्रतिपुष्टि प्रदान करने का कोई अवसर नहीं होता है।
D. पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद ग्रेड देने के लिए रचनात्मक आकलन का उपयोग किया जाता है।
संख्याएँ 12, 13, 14,……70, 71 कार्डों पर लिख कर एक डिब्बे (एक कार्ड पर एक संख्या) में रख दी जाती हैं तथा फिर इस डिब्बे में से बिना अंदर देखे, एक कार्ड निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाले गए कार्ड पर एक ऐसी संख्या है, अभाज्य नहीं है?
A. \(\frac{1}{4}\)
B. \(\frac{15}{59}\)
C. \(\frac{3}{4}\)
D. \(\frac{45}{59}\)
बहुत से व्यवसाय जैसे कि लेखाशास्त्र (हिसाब-किताब), बैंकिंग, दुकानदारी, सिलाई का काम इत्यादि में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गणित की आवश्यकता होती है। यह गणित के _______ मूल्य की व्याख्या है।
A. विषयात्मक
B. सांस्कृतिक
C. उपयोगितावादी
D. व्यावसायिक
निम्नलिखित में से किसका उपयोग विद्यार्थियों में समस्या समाधान की योग्यता, मापन की योग्यता, प्रयोगात्मक योग्यता आदि का रिकार्ड रखने के लिए किया जाता है?
A. संचयी रिकार्ड
B. रिपोर्ट कार्ड
C. उपाख्यानात्मक रिकार्ड
D. शिक्षक डायरी
निम्न में से कौन-सी संख्या मानक रूप में लिखी गई है?
A. 45 × 103
B. 8.5 × 10-12
C. 0.6 × 1015
D. 83.7 × 10-9
किसी समलंब ABCD की समांतर भुजाओं AB और CD के बीच की दूरी 12 cm है। यदि AB < CD, CD = 24 cm तथा AD = BC = 13 cm है, तो इस समलंब का क्षेत्रफल (cm2 में) निम्न हैः
A. 123.5
B. 114
C. 247
D. 228
प्रारंभिक स्तर पर गणित की पाठ्यपुस्तकों में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सबसे उपयुक्त है?
A. पुस्तक की भाषा अत्यधिक सटीक और तकनीकी होनी चाहिए।
B. किताबों में अभ्यास करने के लिए बहुत सारे समान प्रश्न होने चाहिए।
C. अवधारणाओं को जटिल से सरल की ओर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
D. अवधारणाओं को ठोस से अमूर्त की ओर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
12 cm भुजा वाले एक ठोस घन को छोटे ठोस घनों में काटा जाता है, जिनमें से प्रत्येक की भुजा 4 cm है। प्रारंभिक घन के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा इस प्रकार बने नए छोटे घनों के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल के बीच क्या संबंध होगा?
A. नया कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल प्रारंभिक कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का \(\frac{1}{2}\) हो जाएगा।
B. नया कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल प्रारंभिक कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का दुगुना हो जाएगा।
C. नया कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल प्रारंभिक कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का \(\frac{1}{3}\) हो जाएगा।
D. नया कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल प्रारंभिक कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का तिगुना हो जाएगा।
मीनू ने श्यामपट्ट पर कुछ संख्याएँ लिखकर उनको बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करके इस प्रकार लिखा 2 < 7 < 9 < 12 जाता है। फिर उसने प्रत्येक संख्या को \(\left(-\frac{1}{2}\right)\) से गुणा कर दिया।
उपर्युक्त परिस्थिति में निम्नलिखित कथनों में से सही कथन पहचानिए।
A. संख्याओं का आरोही क्रम अभी भी यही रहेगा।
B. संख्याओं का माध्य समान रहेगा।
C. आरोही क्रम बदल कर अवरोही क्रम हो जाएगा।
D. आरोही क्रम में पदों की संख्या बदल जाएगी।
निम्न आँकड़े एक खिलाड़ी द्वारा उसके द्वारा खेले गए पिछले 11 मैचों में लिए गए विकिटों की संख्याएँ दर्शाते हैं
1, 0, 2, 4, 0, 3, 1, 1, 2, 4, 1
इन आँकड़ों के माध्य और बहुलक का अंतर क्या हैं?
A. \(\frac{7}{11}\)
B. \(\frac{8}{11}\)
C. \(\frac{10}{9}\)
D. \(\frac{8}{9}\)
किसी तिर्यक द्वारा दो समांतर रेखाओं के प्रतिच्छेदन से बने दो संगत कोण (3x – 20°) और (5x – 60°) हैं। तब (4x + 30°) का मान है:
A. 90°
B. 110°
C. 130°
D. 150°
एक नौ अंकीय संख्या 565x9274y, संख्या 88 से विभाज्य है, तब (2x + 3y) का मान है:
A. 26
B. 25
C. 24
D. 22
PQRS एक समांतर चतुर्भुज है, जिसमें PQ = (4x + 1) cm, QR = 26 cm, RS = 25 cm और PS = (3y – 1) cm है। तब, (3x + 2y) का मान (cm में) हैः
A. 35
B. 36
C. 38
D. 39
यदि x = k, समीकरण \(\rm \frac{x-4}{7}-1=\frac{5-x}{3}+x\) का हल है, तो \(\rm \frac{11k+18}{11k-12}\) का क्या मान होगा?
A. \(\frac{1}{2}\)
B. \(\frac{3}{4}\)
C. \(\frac{5}{8}\)
D. \(\frac{4}{9}\)
निम्नलिखित में से कौन सी गणित शिक्षण की एक शिक्षक-केंद्रित विधि है?
A. समस्या समाधान विधि
B. व्याख्यान विधि
C. स्वतः शोध (ह्यूरिस्टिक) विधि
D. सामूहिक परिचर्चा विधि
कथन में दी गई जानकारी के आधार पर कौन सी सुझाई गई कार्यवाई तार्किक रूप से अनुपालन करती है?
कथन: क्षेत्रमिति की समस्याओं को हल करते समय अनामिका अवधारणात्मक त्रुटि करती है।
कार्यवाई:
(I) शिक्षिका अनामिका को बहुत सारे व्यावहारिक और दृश्यात्मक अभ्यास करने के लिए देती हैं।
(II) शिक्षिका खुले प्रश्न देकर चर्चा के अवसर प्रदान करती है।
सही विकल्प चुनें।
A. केवल कार्यवाई (I)
B. केवल कार्यवाई (II)
C. न तो कार्यवाई (I) और न ही कार्यवाई (II)
D. कार्यवाई (I) और (II) दोनों
उच्च प्राथमिक स्तर पर पूर्णांकों का जोड़ पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे कम लाभदायक है?
A. सीढ़ियों का उपयोग
B. लिफ्ट का उपयोग
C. संख्या रेखा का उपयोग
D. चार्ट पेपर का उपयोग
किसी पंचभुज ABCDE में ∠A = (2x + 9°), ∠B = (2x + 1°), ∠C = (2x – 1°), ∠D = (2x + 5°) और ∠E = (2x – 4°) है। तब (2x + 10°) का मान हैः
A. 114°
B. 116°
C. 118°
D. 124°
माना कि A = 3x2 – 8x + 11, B = -2x2 + 12x, C = -4x2 + 7 और D = x2 – x – 11 है। यदि (A + B + C) – D = px2 + qx + r है, तो (p + q + r) का मान हैः
A. 27
B. 28
C. 30
D. 31
निम्नलिखित में से क्या गणित में आँके जाने वाली विद्यार्थियों की सबसे महत्त्वपूर्ण क्षमताओं को निरूपित करता है?
(a) संबंधों को समझने के लिए अमूर्तता का उपयोग करने की क्षमता
(b) पाठ्यपुस्तक में दिए सभी सूत्रों को याद करने की क्षमता
(c) दैनिक जीवन की परिस्थितियों से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए गणितीय अवधारणाओं का अनुप्रयोग करने की क्षमता
(d) गणित में पूरे अंक प्राप्त करने की क्षमता
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (a) और (c)
B. (a) और (d)
C. (b), (c) और (d)
D. (b) और (d)
₹8000 की एक राशि 7.5% वार्षिक दर से वर्ष में साधारण ब्याज पर ₹9500 हो जाती है। उसी राशि का 20% वार्षिक दर से उतने ही समय में कितना मिश्रधन होगा, यदि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है?
A. ₹11616
B. ₹12144
C. ₹12672
D. ₹13824
यदि x वह न्यूनतम संख्या है, जिसे 2605 में से घटाने पर वह पूर्ण वर्ग हो जाती है, तो (4x + 7) का मान है:
A. 11
B. 23
C. 27
D. 31
निम्न में से कौन-सी परिमेय संख्याएँ- \(\frac{-7}{10}\) और \(\frac{-1}{4}\) के बीच में स्थित हैं?
A. \(\frac{-3}{5}, 0, \frac{-1}{5}\)
B. \(\frac{-2}{3}, \frac{-3}{5}, \frac{-3}{4}\)
C. \(\frac{5}{-8}, \frac{2}{3}, \frac{-3}{5}\)
D. \(\frac{5}{-8}, \frac{-2}{3}, \frac{-3}{5}\)
त्रिज्या 25 सेमी वाले एक पहिए द्वारा 350 चक्कर लगाने में तय की गई दूरी (मीटरों में) कितनी है? (π = \(\frac{22}{7}\) का उपयोग कीजिए।)
A. 275
B. 550
C. 825
D. 1100
O, रेखा AB पर स्थित एक बिंदु है। AB के एक ही ओर दो किरणें OC और OD इस प्रकार खींची गई हैं कि OC ⊥ OD है, ∠AOC = x और ∠BOD = 3x है। तब, ∠BOD बराबर है:
A. \(22\frac{1}{2}^\circ\)
B. 45°
C. 60°
D. \(67\frac{1}{2}^\circ\)
किसी वस्तु का क्रय मूल्य ₹750 है। इसे इसके अंकित मूल्य पर 24% की छूट देकर ₹608 में बेचा जाता है। यदि इस वस्तु को इसके अंकित मूल्य पर बेचा जाता, तो कितना लाभ प्रतिशत प्राप्त होता?
A. 5%
B. 6%
C. \(5\frac{1}{3}\%\)
D. \(6\frac{2}{3}\%\)
नीतू सदैव परिवर्तनों (ट्रांसफारमेशन) की पहचान करने में उलझन में रहती है, उसकी गणित की शिक्षिका ने उसे प्रत्येक परिवर्तन के लिए एक सरल शब्द देकर उसकी सहायता की जो कि है: परावर्तन, घूर्णन, स्थानांतरण और आवर्धन।
ऊपर दिए गए प्रत्येक परिवर्तन के अर्थ को निम्नलिखित में से कौन-सा सही क्रम में निरूपित करता है?
A. घुमाना, फिसलना, पलटना और बड़ा आकार
B. पलटना, घुमाना, फिसलना और बड़ा आकार
C. फिसलना, पलटना, घुमाना और बड़ा आकार
D. पलटना, फिसलना, घुमाना और बड़ा आकार
विज्ञान में नियमों एवं सिध्दांतों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए: S1: नियम सामान्यीकरण कथन हैं जबकि सिध्दांत व्याख्याएँ हैं। S2 : नियम बहुत पुराने हैं और सिध्दांत समकालीन हैं। S3 : नियम बदले नहीं जा सकते हैं जबकि सिध्दांत परिवर्तन के आधीन हैं।
A. S1 सही है; S2 और S3 गलत हैं
B. S1 और S2 सही हैं जबकि S3 गलत है।
C. S1 और S3 सही हैं जबकि S2 गलत है।
D. S3 सही है जबकि S1 और S2 गलत हैं
निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
(A) क्रिस्टलीकरण एक रासायनिक परिवर्तन है।
(B) प्रकाश संश्लेषण एक रासायनिक परिवर्तन है।
(C) फल का पकना एक भौतिक परिवर्तन है।
(D) दूध से दही बनना एक रासायनिक परिवर्तन है।
A. (A) और (B)
B. (B) और (D)
C. (B) और (C)
D. (C) और (D)
जब बर्फ (हिम) 0°C पर पिघलती है तो उसका तापमान _________।
A. बढ़ता है
B. घटता है
C. समान रहता है
D. पहले घटता है और फिर समान रहता है।
अभिकथन (A) : निक्रोम का प्रयोग विद्युत टोस्टर और विद्युत गीज़र जैसे यंत्रों में तापन तत्व के रूप में होता है।
तर्क (R) : निक्रोम का उच्च गलनांक और निम्न प्रतिरोधकता होती है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है तथा (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
द्रव में डूबे (निमज्जित) बिम्ब पर उत्प्लावन बल _______कार्य करता है।
A. ऊर्ध्वमुखी दिशा में
B. अधोमुखी दिशा में
C. सभी दिशाओं में
D. तरल सतह से समांतर
निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति जाँच-पड़ताल उन्मुख विज्ञान शिक्षण का समर्थन करेगी ?
A. आर्किमिडीज सिध्दांत को परिभाषित एवं व्याख्या करना
B. जल में डुबाने पर किसी वस्तु के भार घटने को प्रदर्शित करना
C. विद्यार्थियों को तैरने एवं डूबने से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त (लगाना) रखना
D. वास्तविक एवं आभासी भार के बीच के भेद समझाना
निम्न में से कौन से प्रश्न अपसारी हैं ?
A. क्यों ऊपर की ओर फेंकी गई गेंद नीचे आती है?
B. क्या होता अगर पृथ्वी पर कोई गुरुत्वाकर्षण नहीं होता ?
C. कैसे ऊँचाई के साथ गुरुत्वाकर्षण बदल जाता है?
D. अगर पृथ्वी को आकार में आधा कर दिया जाए तो गुरुत्वाकर्षण कैसे प्रभावित होगा ?
निम्नलिखित में से कौन से कथन व्हेल और डॉल्फिन में श्वसन के संदर्भ में सही हैं?
(A) वे विलीन ऑक्सीजन का उपयोग नहीं कर सकती हैं।
(B) उनके पास क्लोम होते हैं।
(C) उनके पास बृहत् नासाद्वार होते हैं।
(D) वे प्राय: जल-पृष्ठ पर श्वास लेने के लिए आती हैं।
A. (A), (B), (C)
B. (A), (C), (D)
C. (B), (C), (D)
D. (A), (B), (D)
(A) सुनीता परखनली में 0.5 ग्राम सोडियम कार्बोनेट लेती है फिर उसमें 5 ml तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालती है।
(B) वह उपरोक्त अभिक्रिया से उत्पन्न गैस को चूने के जल के माध्यम से गुजारती है।
निम्नलिखित में से कौन (A) और (B) में हो रही रासायनिक अभिक्रियाओं को निरूपित करता है?
A.
(A) Na2CO3 + 2HCl → 2NaCl + H2O + CO2
(B) CaCO3 + H2O + CO2 → Ca(HCO3)2
B.
(A) Na2CO3 + 2HCl → 2NaCl + H2O + CO2
(B) Ca(OH)2 + CO2 → CaCO3 + H2O
C.
(A) NaHCO3 + HCl → NaCl + H2O + CO2
(B) Ca(OH)2 + CO2 → CaCO3 + H2O
D.
(A) NaHCO3 + HCl → NaCl + H2O + CO2
(B) CaCO3 + H2O + CO2 → Ca(HCO3)2
निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिए:
| परमाणु क्रमांक | द्रव्यमान संख्या | इलेक्ट्रॉन की संख्या | प्रोटॉन की संख्या | न्यूट्रॉन की संख्या |
| 9 | A | B | C | 10 |
| D | 24 | E | 12 | F |
A, B, C, D, E, F क्रमश: हैं:
A. 19, 10, 9, 12, 12, 12
B. 19, 9, 9, 12, 12, 12
C. 9, 10, 9, 24, 12, 12
D. 9, 9, 10, 24, 12, 12
S1 : स्व-परागण केवल द्विलिंगी पुष्पों में हो सकता है।
S2 : पर-परागण केवल एकलिंगी पुष्पों में हो सकता है।
A. S1 और S2 दोनों सत्य हैं
B. S1 और S2 दोनों असत्य हैं।
C. S1 सत्य है तथा S2 असत्य है।
D. S1 असत्य है तथा S2 सत्य है
सभी आयु वर्ग के बच्चों की विभिन्न धारणाएँ होती हैं जो कि विज्ञान अवधारणाओं से भिन्न हो सकती हैं। निम्नलिखित में से इन धारणाओं के संबंध में कौन से कथन सही हैं?
(A) ये धारणाएँ सामान्यतः स्थिर होती हैं।
(B) ये प्रेक्षित परिघटनाओं के कारण बनती हैं।
(C) समान विकासात्मक प्रतिरूप का पालन करती हैं।
(D) उन्हें सरलता से परिवर्तित किया जा सकता है।
(E) वे प्राय: प्रभाव क्षेत्र (डोमेन) विशिष्ट होती हैं।
A. (A), (B), (C)
B. (B), (C), (D)
C. (A), (B), (C) (D)
D. (A), (B), (C), (E)
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
A. निम्न जल- धारक क्षमता वाली मृदा का कमजोर वातन होता है तथा उच्च अंतःस्रवण दर होती है।
B. निम्न जल- धारक क्षमता वाली मृदा का उत्तम वातन होता है तथा निम्न अंत:स्रवण दर होती है।
C. निम्न जल- धारक क्षमता वाली मृदा का कमजोर वातन होता है तथा निम्न अंत:स्रवण दर होती है।
D. निम्न जल- धारक क्षमता वाली मृदा का उत्तम वातन होता है तथा उच्च अंतःस्रवण दर होती है।
निम्नलिखित में से कौन से कथन यौगिक के संबंध में सही नहीं हैं ?
A यौगिक संघटक पदार्थों के गुणों को दर्शाते हैं।
B केवल तत्व ही यौगिक बनाने के लिए अभिक्रिया कर सकते हैं।
C प्रत्येक यौगिक का संयोजन सदैव स्थिर निश्चित होता है।
D यौगिकों को भौतिक एवं रासायनिक विधियों द्वारा ही पृथक किया जा सकता है।
A. Δ, B, C
B. B, C, D
C. Δ, B, D
D. Δ, C, D
जब प्रकाश की किरण माध्यम A से माध्यम B में प्रवेश करती है तब उसकी चाल घटती है और आगे माध्यम C में प्रवेश करने पर उसकी चाल बढ़ती है।
इससे निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
A. A का अपवर्तनांक B और C से अधिक है।
B. A का अपवर्तनांक B से कम है परन्तु C के समान है।
C. A और C के अपवर्तनांक B से कम है।
D. A, B, C के अपवर्तनांक की तुलना उपरोक्त सूचना के आधार पर नहीं की जा सकती है।
_______ (A) हार्मोन हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा उपापचय को नियंत्रित करता है। यह _____ (B) ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है तथा हमारे आहार में _________ (C) इस ग्रंथि के कार्य को प्रभावित करता है।
(A), (B), (C) क्रमश: हैं:
A. इन्सुलिन, अग्न्याशय, शर्करा
B. एड्रीनेलिन, अधिवृक्क, लवण
C. थायरॉक्सिन, थाइरॉइड, आयोडीन
D. वृद्धि हार्मोन, पीयूष, प्रोटीन
कक्षा VII में निम्नलिखित गतिविधि की गई:
विद्यार्थियों को चार लोह छड़ दिए गए जिनमें से दो छड़ चुंबक हैं। उन्हें छड़ चुंबक की पहचान करने के लिए कहा गया। गतिविधि के माध्यम से निम्नलिखित में से कौन से प्रक्रिया कौशलों को प्रोत्साहित किया जा सकता है?
A. अवलोकन, परिकल्पना बनाना, मापना
B. अवलोकन, वर्गीकरण, निष्कर्ष निकालना
C. अवलोकन, वर्गीकरण, संप्रेषण (संचारण), माप
D. अवलोकन, अनुमान, प्रयोग, चरों को नियन्त्रित करना
निम्नलिखित सूचना के आधार पर उन पदार्थों की पहचान कीजिए जो जलने पर ज्वाला देते हैं:
| पदार्थ | अवस्था | जलने पर बाष्प बनता है |
| A | ठोस | नहीं |
| B | द्रव | हाँ |
| C | ठोस | हाँ |
| D | द्रव | नहीं |
A. A और D
B. A और B
C. B और C
D. C और D
अभिकथन (A) : अवमुख (उत्तल दर्पणों का उपयोग वाहनों में पश्चदृश्य-दर्पणों के रूप में होता है।
तर्क (R1) : वे सीधे और आवर्धित प्रतिबिंब बनाते हैं।
तर्क (R2) : उनका व्यापक दृष्टिक्षेत्र होता है।
A. (A) सही है तथा (R1) और (R2) दोनों (A) के लिए सही व्याख्याएँ हैं।
B. (A) सही है तथा केवल (R1) ही (A) की सही व्याख्या है।
C. (A) सही है तथा केवल (R2) ही (A) की सही व्याख्या है।
D. (A) सही है परन्तु (R1) और (R2) दोनों ही (A) की सही व्याख्याएँ नहीं है।
माध्यम A का घनत्व B के घनत्व से अधिक है किन्तु माध्यम C के घनत्व से कम है। किस माध्यम में ध्वनि सबसे तेज़ गति करेगी?
A. A
B. B
C. C
D. इस सूचना से निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है
अभिकथन (A) : STEM (स्टेम) संबंधी पाठ्यक्रमों में उपलब्धि लिंग (जेंडर) द्वारा प्रभावित होती है। कारण (R) : लड़के एवं लड़कियों द्वारा प्रयोग की गई समस्या समाधान रणनीतियाँ भिन्न होती हैं।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
C. (A) सही है तथा (R) गलत है
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं
निम्नलिखित में से कौन सा जलीय पादपों के संदर्भ में सही सुमेलन समुच्चय को निरूपित करता है?
|
अनुकूलन |
उद्देश्य |
||
|
(a) |
बृहत् वृत्तीय पर्ण |
(i) |
क्षय से बचाने में सहायक |
|
(b) |
मोमी आवरण |
(ii) |
जल धाराओं के प्रति प्रतिरोध प्रदान करने में सहायक |
|
(c) |
तनों में बृहत् सुरंगें और छिद्र होते हैं |
(iii) |
उत्प्लावकता प्रदान करने में सहायक |
|
(d) |
फीते जैसी पर्ण |
(iv) |
तैरते रहने में सहायक |
A. a – iii, b – iv, c – ii, d – i
B. a – ii, b – iii, c – i, d – iv
C. a – ii, b – iv, c – iii, d – i
D. a – iii, b – i, c – iv, d – ii
धातुओं की आपेक्षिक अभिक्रियाशीलता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(A) जिंक, आयरन से अधिक अभिक्रियाशील है परन्तु ऐलुमिनियम से कम अभिक्रियाशील है।
(B) सोडियम, पोटैशियम और कैल्सियम से अधिक अभिक्रियाशील है।
(C) ऐलुमिनियम, मैग्नीशियम से अधिक अभिक्रियाशील है।
A. (A) और (B)
B. केवल (A)
C. (B) और (C)
D. केवल (C)
_______ (A) कायिक प्रवर्धन की एक तकनीक है जिसमें किसी पौधे के तने या तरुण शाखा के एक भाग को खींचकर नम मिट्टी में दबा दिया जाता है, जिससे शाखा अभी भी मूल पौधे से जुड़ी रहती है। कुछ समय बाद दबे हुए भाग में जड़ें विकसित हो जाती हैं और यह एक नए पौधे के रूप में विकसित हो जाता है। ______ (B) आमतौर पर इस तकनीक के माध्यम से उगाए जाने वाले पौधे का एक उदाहरण है।
(A) और (B) क्रमश: है :
A. कलम, आलू
B. रोपण, गुलाब
C. मुकुलन, हाइड्रा
D. परतन, चमेली
अभिकथन (A) : शिराओं की तुलना में धमनियों की भित्तियाँ मोटी और प्रत्यास्थ होती हैं।
तर्क (R) : शिराओं की तुलना में धमनियों में रक्त प्रवाह का दाब कम होता है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) सही है तथा (R) गलत है।
D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
मानव पाचकतंत्र में पित्त रस के कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
(A) यह आमाशय से आने वाले आंशिक रूप से पचे हुए भोजन को क्षारीय बना देता है।
(B) यह वसा के पाचन में सहायता करता है।
A. (A) सत्य है तथा (B) असत्य है
B. (A) असत्य है तथा (B) सत्य है
C. (A) और (B) दोनों सत्य हैं
D. (A) और (B) दोनों असत्य हैं
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन विज्ञान की प्रकृति के बारे में सही है/हैं?
(A) वैज्ञानिक विचार सांस्कृतिक संदर्भ द्वारा प्रभावित नहीं हैं।
(B) कोई एकल वैज्ञानिक पद्धति नहीं है।
A. (A) और (B) दोनों सही हैं
B. (A) सही है और (B) गलत है
C. (A) गलत है और (B) सही है
D. (A) और (B) दोनों गलत हैं
विज्ञान में कला एकीकृत अधिगम को बढ़ावा देने की संभावना निम्न में से किसमें सबसे अधिक है ?
A. पोर्टफोलियों, वृत्तांत अभिलेख
B. प्रायोजनाओं (परियोजनाओं ), पोर्टफोलियों द्वारा
C. वृत्तांत अभिलेख, जर्नल लेखन
D. जर्नल लेखन, क्षेत्र भ्रमण
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
S1 : मानव शरीर का सामान्य तापमान 37°C है।
S2 : ऊष्मा उच्च तापमान वाले शरीर से निम्न तापमान वाले शरीर की ओर प्रवाहित होती है।
A. S1 और S2 दोनों अवलोकन हैं।
B. S1 और S2 दोनों अनुमान हैं।
C. S1 अवलोकन है तथा S2 अनुमान है।
D. S1 अनुमान है तथा S2 अवलोकन है।
निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान में ओपन बुक असेसमेंट का उद्देश्य नहीं होना चाहिए ?
A. अधिगमकर्ताओं में आकलन के भय को कम करना
B. अधिगमकर्ताओं की अवधारणात्मक समझ को मापना
C. परीक्षाओं में अधिक अंक लाना
D. पुस्तक के अन्वेषण के अवसर प्रदान करना