दृष्टिबाधित बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायक तकनीकी उपकरणों के उदाहरणों में क्या शामिल हैं?
(A) वैकल्पिक कंप्यूटर इनपुट उपकरण
(B) ब्रेल एम्बॉसर और प्रदर्शक
(C) वाक् पहचान सॉफ्टवेयर (भाषण से पाठ )
(D) सांकेतिक भाषा का प्रयोग
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. केवल (B) और (C)
B. (A), (B), (C) और (D)
C. केवल (A), (B) और (C)
D. केवल (B), (C) और (D)
ऑटिज्म से पीड़ित छात्रों के समावेशन का समर्थन करने के लिए यह सलाह दी जाती है कि-
A. यादृच्छिक दिनचर्या का प्रयोग करते हुए एक अव्यवस्थित विन्यास की रचना करनी चाहिए।
B. ठोस, शाब्दिक और सुसंगत भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
C. दृश्य संबंधी मदद और संकेत देने से बचना चाहिए।
D. कक्षा का वातावरण ऐसा बनाना चाहिए जो विद्यार्थियों
लिए अति उत्तेजक हो।
कक्षा में प्रतिभाशाली और रचनात्मक बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है?
A. सुनिश्चित करें कि वे अपने साथियों की तुलना में उच्च ग्रेड प्राप्त करें।
B. भावनात्मक आवश्यकताओं के बजाए उनकी संज्ञानात्मक आवश्यकताओं को प्रधानता दें।
C. उन्हें सीखने की प्रक्रिया में व्यस्त और रुचिपूर्ण बनाए रखें।
D. उन्हें विस्तृत और स्पष्ट निर्देश प्रदान करें।
कक्षाओं में छात्रों की असफलता से शिक्षिकाओं को किस प्रकार निपटना चाहिए?
A. बुद्धि का आकलन करने के लिए अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए मानकीकृत बुद्धि परीक्षणों का संचालन करके
B. छात्रों की जाति की पहचान करके उनके माता-पिता को घर पर अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए कहकर
C. अपनी खुद की शैक्षणिक रणनीतियों का आलोचनात्मक परीक्षण करके
D. अनुत्तीर्ण छात्रों को सुधार और अत्यधिक सुधार के
रचनावादी शिक्षण में पूर्व ज्ञान की क्या भूमिका है?
A. पूर्व ज्ञान केवल उन्नत शिक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो पहले से ही विषय से परिचित हैं।
B. पूर्व ज्ञान केवल उन शिक्षार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण है जिनके पास उच्च स्तर की आंतरिक अभिप्रेरणा है।
C. पूर्व ज्ञान सीखने की प्रक्रिया में बाधा बन सकता है क्योंकि बच्चे बहुत सारी भ्रांतियों के साथ स्कूल आते हैं।
D. संबंध बनाने और नए अधिगम को सुगम बनाने के लिए पूर्व ज्ञान महत्त्वपूर्ण है।
एक रचनावादी कक्षा में अध्यापक, विद्यार्थियों को स्व-निर्देशित शिक्षार्थी बनने में किस प्रकार सहायता कर सकते हैं?
A. छात्रों को अपने स्वयं के सीखने की जिम्मेदारी लेने और स्व-नियमन कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करके
B. सभी सीखने के कार्यों के लिए विस्तृत और निर्देशात्मक निर्देश प्रदान करके
C. छात्रों को एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने हेतु अभिप्रेरित करने के लिए लगातार प्रतिपुष्टि और ग्रेड प्रदान करके
D. सभी सीखने के कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों को निर्धारित करके
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए
अभिकथन (A) एक माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका अपनी कक्षा के छात्रों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके माता-पिता के साथ नियमित संपर्क में रहती है।
कारण (R) : समुदायों को यह निर्देशित करना चाहिए कि बच्चों को कैसे और क्या सीखना चाहिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
शिक्षार्थियों के समस्या समाधान कौशलों को उन्नत करने के लिए शिक्षकों को _______ को प्रोत्साहित करना चाहिए और शिक्षार्थियों के बीच ________ चिंतन को बढ़ावा देना चाहिए।
A. साधन – अंत विश्लेषण; अभिसारी
B. मौखिककरण; सादृश्यात्मक
C. विश्वास दृढ़ता; पारस्परिक
D. कार्यात्मक स्थिरता; अपसारी
अन्वेषण अधिगम में छात्र-
A. पूर्वाभ्यास और विस्तारित अभ्यास के माध्यम से अपने लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
B. पूर्वाभ्यास और विस्तारित अभ्यास के माध्यम से दुनिया में नई खोज करते हैं।
C. विचारों की खोज और हेरफेर के माध्यम से स्वयं के लिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
D. विचारों की खोज और हेरफेर के माध्यम से दुनिया में लगातार नई खोज करते हैं।
यह महसूस करते हुए कि रमेश विज्ञान की कक्षा में ध्यान नहीं दे रहा है और इसलिए वह अवधारणाओं को समझने में असमर्थ है, रमेश आगे बैठने का फैसला करता है ताकि वह बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सके। रमेश कौन-सी सीखने की रणनीति का उपयोग कर रहा है?
A. आलम्बन
B. स्मृति सहायक विधियाँ
C. पूर्वाभ्यास
D. अधिसंज्ञान
संज्ञानात्मकता के संदर्भ में भावनाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. भावनाएँ संज्ञान के विभिन्न पहलुओं को नियंत्रित करती हैं, हालाँकि इनके प्रभाव की मात्रा और दिशा बहुत से कारकों पर निर्भर करती हैं।
B. अधिगम पर भावनाओं का प्रभाव हमेशा एकसंयोजी होता है और जिस भी प्रकार की भावना हो, उसका अधिगम पर केवल सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
C. भावनाएँ कूटलेखन / एन्कोडिंग की प्रक्रिया को सुगम बनाती हैं, लेकिन इनका ध्यान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
D. भावनाएँ जानकारी की कुशल पुनर्प्राप्ति में मदद करती हैं, लेकिन सीखने के लिए अभिप्रेरणा को प्रभावित नहीं करती हैं।
शिक्षक छात्रों में आंतरिक प्रेरणा कैसे बढ़ा सकते हैं?
A. ‘इनाम और पुरस्कार’ देकर
B. ‘सीखने का आनंद’ पैदा करके
C. ‘किसी सजा को हटाने का प्रलोभन देकर
D. ‘नकारात्मक सुदृढ़ीकरण’ देकर
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणा के बीच संबंध का सही वर्णन करता है?
A. आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणाएँ दोनों एक व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन वे एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से कार्य करती हैं।
B. आंतरिक और बाह्य अभिप्रेरणाएँ एक-दूसरे के साथ जटिल तरीके से अंतःक्रिया कर सकती हैं, जिसमें एक प्रकार की अभिप्रेरणा दूसरे को प्रभावित करती है।
C. आंतरिक अभिप्रेरणा और बाह्य अभिप्रेरणा परस्पर अनन्य है; व्यक्तियों को एक ही समय में दोनों से अभिप्रेरित नहीं किया जा सकता है।
D. आंतरिक अभिप्रेरणा बाह्य अभिप्रेरणा को प्रभावित कर सकती है, लेकिन बाह्य अभिप्रेरणा किसी भी संभावित तरीके से आंतरिक अभिप्रेरणा को प्रभावित नहीं कर सकती है।
वंचित परिवेश को छोड़कर, समृद्ध परिवेश में प्रवेश करने वाले बच्चों में शैक्षणिक प्रदर्शन और बौद्धिक क्षमता धीरे-धीरे बेहतर होती है। उपरोक्त तर्क मुख्य रूप से विकास की निम्नलिखित में से किस बहस की ओर इशारा करता है?
A. आनुवंशिकता बनाम पर्यावरण
B. विभेदीकरण बनाम एकीकरण
C. निरंतरता बनाम असंततता
D. इकाई बनाम वृद्धिशील
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए
अभिकथन (A) जब हम बचपन को एक ही श्रेणी के रूप में देखते हैं, तो हम लिंग, जातीयता, सामाजिक वर्ग के संबंध में बच्चों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक अंतरों को नजरअंदाज कर देते हैं।
कारण (R) : बचपन एक सामाजिक निर्माण है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जीन पियाजे द्वारा प्रस्तावित संज्ञान में परिवर्तन करने वाले कारकों में से नहीं है?
A. सांस्कृतिक उपकरण
B. संतुलीकरण
C. गतिविधि
D. जैविक परिपक्कता
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:
अभिकथन (A) : जीन पियाजे ने माना कि अधिगम की प्रक्रिया पूरी तरह आनुवंशिकता पर निर्भर है।
कारण (R) : विकास आनुवंशिकता और पर्यावरण के बीच पारस्परिक क्रिया का परिणाम है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
जीन पियाजे के अनुसार, जब बच्चे अपने मौजूदा संज्ञानात्मक संरचनाओं के अनुसार नए अनुभव को नहीं समझ पाते, तो वे ______ अनुभव करते हैं और _______ का सहारा लेते हैं।
A. असंगति; अनुकूलन
B. असंगति; आंतरिककरण
C. असंतुलन अनुकूलन
D. असंतुलन आंतरिककरण
पियाजे बच्चों को ______ के रूप में देखते हैं, वायगोत्स्की बच्चों को _____ के रूप में देखते हैं
A. विचारों के निष्क्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में सक्रिय कर्ता के रूप में
B. विचारों के निष्क्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में निष्क्रिय कर्ता के रूप में
C. विचारों के सक्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में निष्क्रिय कर्ता के रूप में
D. विचारों के सक्रिय हेरफेर कर्ता के रूप में; सामाजिक संदर्भ में सक्रिय कर्ता के रूप में
लॉरेंस कोहल्बर्ग के सिद्धांत में नैतिक विकास की अवस्था के निर्धारण का / के आधार क्या है/हैं?
(A) व्यक्ति की आयु
(B) व्यक्ति द्वारा दिया गया उत्तर-चोरी के पक्ष/विपक्ष में
(C) व्यक्ति की अनुक्रिया में अंतर्निहित तर्क
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (B)
B. (B) और (C)
C. केवल (B)
D. (A) और (C)
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के मायने
A. यह पहचानना कि संज्ञानात्मक संघर्ष पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए।
B. योजनाओं को सुसंगत संपूर्णता में संगठित करना।
C. मनोवैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग में निपुणता प्राप्त करना।
D. पर्यावरण के अनुकूल ढलना सीखना।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, शिक्षार्थियों की समीपस्थ विकास के क्षेत्र के माध्यम से, प्रगति में मदद करने में ______ की आवश्यक भूमिका है।
A. परिपकता
B. सकारात्मक सुदृढीकरण
C. भौतिक पर्यावरण
D. अधिक जानकार अन्य
हॉवर्ड गार्डनर ने प्रस्तावित किया कि बुद्धि
A. यह मुख्यतः स्मरण और याद करने के बारे में है।
B. यह मुख्य रूप से भावनात्मक अधिगम के बारे में होती है।
C. कई प्रकारों में विभेदित किया जा सकता है।
D. यह केवल आनुवंशिकी से प्रभावित होता है, पर्यावरणीय कारकों से नहीं।
प्रगतिशील शिक्षा क्या है?
A. शिक्षण की एक विधि, जो मानक पाठ्यचर्या के सख्त पालन पर जोर देती है।
B. शिक्षण का एक तरीका, जो कक्षा में प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया के अधिकतम उपयोग पर जोर देता है।
C. शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण, जो अनुशासन और रहा मारने पर जोर देता है।
D. शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण, जो व्यक्तिगत शिक्षण और छात्र केंद्रित कक्षाओं पर जोर देता है।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:
अभिकथन (A) : माध्यमिक विद्यालय में लड़कियाँ अक्सर चुप रहती हैं और कक्षा की चर्चाओं में भाग नहीं लेती हैं।
कारण (R) : आनुवंशिक संरचना को देखते हुए लड़कियाँ माध्यमिक विद्यालयों में चुनौतीपूर्ण पाठ्यचर्या को समझने और उसका सामना करने में सक्षम नहीं हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही है लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
मूल्यांकन की प्रकृति ______ होनी चाहिए और मूल्यांकन कार्य _______ होना चाहिए।
A. गतिशील; मानकीकृत
B. वस्तुनिष्ठ प्रामाणिक
C. गतिशील; प्रामाणिक
D. वस्तुनिष्ठ मानकीकृत
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:
अभिकथन (A) ऐसा उपयुक्त माना जाता है कि अधिगम के लिए मूल्यांकनकरते समय मानकीकृत परीक्षणों पर निर्भर नहीं करना चाहिए।
कारण (R) : मानदंड-संदर्भित परीक्षण में, अंकों की तुलना एक निर्धारित प्रदर्शन मानक से की जाती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न छात्रों में विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ावा देने वाले प्रश्न का उदाहरण है?
A. स्तनधारियों ने अपने को वातावरण के लिए कैसे अनुकूलित किया है?
B. पाठ्यपुस्तक में दिए गए स्तनधारियों के कुछ उदाहरण तथा कुछ गैर-उदाहरण बताइए।
C. एक स्तनपायी की परिभाषा क्या है?
D. स्तनधारियों के प्रमुख लक्षणों की व्याख्या कीजिए।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए
अभिकथन (A) : समावेशी कक्षा विभेदित निर्देश का पालन नहीं करती है।
कारण (R) : समावेशन एक ऐसी नीति है जो समान शिक्षण लक्ष्य, रणनीति और मूल्यांकन विधियाँ प्रदान करके समान अवसरों पर जोर देती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) और (R) दोनों गलत हैं।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
लोगों को प्राथमिकता देने वाली भाषा का प्रयोग, जैसे कि ‘अधिगम में अक्षम छात्रों’ के स्थान पर ‘अधिगम में अक्षम छात्रों’ का वर्णन करना।
A. अक्षमता के चिकित्सक मॉडल पर जोर दिखाता है।
B. अक्षमता लोगों की सही पहचान और नामीकरण में बाधक है।
C.
यह अक्षमता पर से ध्यान हटाता है और समावेशन की सच्ची भावना के अनुरूप नहीं है।
D. समावेशन के मानवाधिकार दृष्टिकोण के अनुरूप है।
निम्न में से कौन-सी उस त्रिभुज की तीसरी भुजा की लंबाई हो सकती है, जिसकी दो भुजाओं की लंबाइयाँ 19 cm और 15 cm है?
A. 33 cm
B. 34 cm
C. 3 cm
D. 4 cm
किसी चतुर्भुज ABCD के कोण A, B, C और D क्रमशः (3x – 10°), (x + 30°), (2x + 30°) और (2x – 10°) हैं। तब, यह चतुर्भुज है एक ___________ है।
A. पतंग
B. आयत
C. समलंब
D. समांतर चतुर्भुज
भुजाओं 24 cm, 45 cm और 51 cm वाले एक त्रिभुज का क्षेत्रफल, 45 cm लंबाई वाले एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है। तब उस आयत का परिमाप कितना है?
A. 110 cm
B. 114 cm
C. 55 cm
D. 57 cm
16 cm व्यास वाली एक वृत्ताकार शीट से 6 cm त्रिज्या का एक वृत्त काट लिया जाता है तब, शेष शीट का क्षेत्रफल (cm2 में) कितना है? (π = \(\frac{22}{7}\) का उपयोग कीजिए)
A. 66
B. 44
C. 176
D. 88
धातु के एक ठोस घनाभाकार बॉक्स, जिसकी विमाएँ 200 cm x 50 cm x 100cm है, को पिघलाकर एक ठोस घन के रूप में ढाला गया है। दोनों ठोसों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अंतर कितना है?
A. 15000 cm2
B. 10000 cm2
C. 25000 cm2
D. 20000 cm2
आरोही क्रम में व्यवस्थित प्रेक्षणों 42, 48, x + 15, x + 17, x + 20, 58 और 60 का माध्य 53 है। इन आँकड़ों का माध्यक क्या है?
A. 55
B. 56
C. 53
D. 54
किसी दिन एक विद्यार्थी द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों में व्यतीत किए गए समय को एक पाई चार्ट में नीचे दिए केंद्रीय कोणों के त्रिज्यखंडों द्वारा निरूपित किया गया है :
स्कूल – 90°
गृहकार्य – 60°
खेल – 60°
नींद- 120°
अन्य – 30°
‘नींद’ और ‘स्कूल’ क्रियाकलापों में विद्यार्थी द्वारा व्यतीत किए गए समय का अंतर क्या है?
A. 3 घंटे
B. 4 घंटे
C. \(1\frac{1}{2}\) घंटे
D. 2 घंटे
एक विद्यार्थी को x – 4 = 3 में x का मान ज्ञात करने के लिए कहा गया। उसने 4 को 3 से घटाकर कार्य पूरा किया। निम्नलिखित में से कौन-सा ऊपर दी गई परिस्थिति का सबसे उपयुक्त रूप से वर्णन करता है?
A. विद्यार्थी को स्थानांतरण के सभी नियम याद करने चाहिए।
B. इस प्रकार की समस्याओं को हल करने के लिए देने से बचना चाहिए।
C. विद्यार्थी ने प्रश्न को सही तरीके से हल किया है।
D. विद्यार्थी ने एक कलनविधि आधारित त्रुटि की है।
निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय कथन सत्य नहीं है?
A. किसी दी गई संख्या का प्रत्येक गुणनखंड हमेशा दी गई संख्या से बड़ा होता है।
B. किसी दी गई संख्या का प्रत्येक गुणज उस संख्या से बड़ा या उसके बराबर होता है।
C. किसी दी गई संख्या के गुणनखंडों की संख्या सीमित होती है।
D. किसी दी गई संख्या का प्रत्येक गुणनखंड दी गई संख्या से कम या उसके बराबर होता है।
8वीं कक्षा के छात्रों को प्रायोगिक प्रायिकता (experimental probability) समझाने का सबसे उपयुक्त तरीका कौन सा है?
A. सिक्का उछालना, ताश के पत्ते निकालना आदि कई परिणाम-आधारित घटनाओं के उदाहरण देना।
B. प्रायोगिक प्रायिकता को बोर्ड पर परिभाषित करना और उदाहरण देना।
C. एक निष्पक्ष सिक्के को कई बार उछालना और परिणामों को नोट करना।
D. सांख्यिकी-आधारित समस्याओं को हल करना।
प्राथमिक स्तर पर आकलन के सबसे उपयुक्त कारणों का प्रतिनिधित्व निम्नलिखित में से कौन करता है?
(A) शिक्षार्थी की व्यक्तिगत और विशिष्ट आवश्यकताओं की पहचान करने के लिए।
(B) यह पता लगाने के लिए कि गणित पाठ्यचर्या के उद्देश्यों और लक्ष्यों को किस सीमा तक प्राप्त किया गया है।
(C) यह पता लगाने के लिए कि क्या छात्रों ने किसी समस्या को हल करने के लिए एक मानक प्रक्रिया सीखी है।
(D) गणित में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों का चयन करने के लिए।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) और (B)
B. (B) और (D)
C. केवल (A) और (C)
D. (A), (C) और (D)
निम्नलिखित में से कौन-सी परिमितोत्तर समस्या है?
A. 5 से कम चार पूर्णांक लिखिए
B. \(\frac{5}{7}\) के लिए चार समतुल्य भिन्न लिखिए
C. \(\frac{5}{11}\) और \(\frac{10}{11}\) के बीच चार परिमेय संख्याएँ सूचीबद्ध कीजिए
D. 104 और 109 के बीच चार प्राकृतिक संख्याएँ सूचीबद्ध कीजिए
निम्नलिखित में से किसे एक प्रभावी गणित कक्षा की विशेषता माना जाता है?
A. समूह कार्य के बजाय व्यक्तिगत समस्या-समाधान कार्य को प्रोत्साहित करना
B. छात्रों को समस्याओं को कई तरीकों से हल करने के अवसर प्रदान करना
C. छात्रों को शिक्षक द्वारा हल की गई समस्याओं के समान समस्याओं को हल करने के अवसर प्रदान करना
D. छात्रों को विभिन्न उदाहरणों की मदद से यह संवेदनशील बनाना कि गणित एक अमूर्त विषय है
कक्षा में आकलन के उपकरण के रूप में ‘प्रश्न पूछना’ का उपयोग करते समय निम्नलिखित में से किसका पालन किया जाना चाहिए?
A. बिना रुके बहुत सारे प्रश्न पूछना
B. एक प्रश्न पूछना और स्वयं उसका उत्तर देना
C. केवल कम उपलब्धि प्राप्त करने वालों से प्रश्न पूछना
D. त्रुटियों और भ्रांतियों का आकलन करने के लिए प्रश्न पूछना
यदि (x + 5) + 7y को 5 + (x + 7y) के रूप में लिखा जाता है, तो योग के निम्नलिखित गुणधर्मों में से कौन-सा/से उपयोग किया/किए जा रहे हैं?
A. साहचर्य और वितरण दोनों
B. क्रमविनिमेय और साहचर्य दोनों
C. क्रमविनिमेय
D. वितरण
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF), 2005 मध्य विद्यालय स्तर पर गणित पाठ्यचर्या के लिए सर्पिल दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। इस दृष्टिकोण का सबसे अच्छा उदाहरण है:
A. प्रत्येक कक्षा में सरल और कठिन दोनों अवधारणाओं को शामिल करना।
B. कठिनाई के बढ़ते क्रम में अवधारणाओं को शामिल करना, पहले पढ़ाई गई अवधारणाओं को संक्षेप में दोहराते हुए।
C. प्रत्येक कक्षा में विभिन्न अवधारणाओं को शामिल करना।
D. ऐसी अवधारणाओं को शामिल करना जो प्रत्येक कक्षा में दोहराई जाती हैं।
निम्नलिखित में से किस कथन में संख्या 6 का प्रयोग गणनवाचक (cardinal) अर्थ में किया गया है?
A. एक समुच्चय में 6 अवयव हैं।
B. 6, 5 का परवर्ती है।
C. 6, 7 का पूर्ववर्ती है।
D. वह सभागार की छठी पंक्ति में बैठी थी।
\(\frac{0.125\times 57.8\times 0.729}{0.017\times 0.0081\times 0.25}\) का मान किसके बराबर है?
A. 15300
B. 153000
C. 153
D. 1530
यदि दो संख्याओं का LCM 392 है, तो निम्न में से कौन-सी संख्या इन संख्याओं का HCF नहीं हो सकती है?
A. 56
B. 196
C. 28
D. 42
वह न्यूनतम धनात्मक पूर्णांक क्या है, जो गुणनफल 264 x 90 x 1680 का एक गुणनखंड नहीं है?
A. 14
B. 15
C. 12
D. 13
यदि A और B अंकों को निरूपित करते हैं तथा

है, तो निम्न में से कौन-सा सत्य है?
A. A = 2, B = 4
B. A = 8, B = 9
C. A = 4, B = 2
D. A = 9, B = 8
यदि x वह न्यूनतम संख्या है जिसे 7751 में से घटाने पर वह पूर्ण वर्ग बन जाता है, तो (3x – 5) का मान क्या है?
A. 13
B. 16
C. 7
D. 10
व्यंजक (5x – 3y)(6x + 5y) – (3x + 7y)(4x – 5y) में xy का गुणांक क्या है?
A. -11
B. 13
C. -6
D. 9
81x2 – 126xy + 49y2 के गुणनखंडों में से एक गुणनखंड कौन-सा है?
A. 7x – 2y
B. 9x – 7y
C. 7x + 2y
D. 2x + 5y
यदि \(\frac{7x-1}{4}-\frac{1}{7}\left(2x-\frac{1-x}{2}\right)=4\) है, तो \(\rm \frac{5x-3}{3x-1}\) का मान क्या है?
A. \(\frac{7}{5}\)
B. \(\frac{11}{8}\)
C. 1
D. \(\frac{3}{2}\)
एक व्यक्ति ने दो वस्तुओं A और B में से प्रत्येक को ₹ 348 पर बेचा वस्तु A पर उसे 20% लाभ तथा वस्तु B पर 13% हानि हुई। पूरे लेनदेन में उसे कितना लाभ (₹ में) प्राप्त हुआ?
A. 9
B. 12
C. 6
D. 7
₹ 16,000 की एक धनराशि \(2\frac{1}{3}\) वर्ष में 15% वार्षिक दर से ₹ x हो जाती है, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। x का मान क्या है?
A. 22218
B. 22360
C. 21160
D. 21488
दो पूरक कोणों का अंतर 40° है। यदि इनमें से छोटा कोण y है, तो (2y + 15°) का मान है।
A. 55°
B. 65°
C. 45°
D. 50°
निम्नलिखित में से किस आकृति में सममित रेखाओं की संख्या समान नहीं है?
A. आयत और समचतुर्भुज
B. पतंग (काइट) और समद्विबाहु समलम्ब
C. समद्विबाहु त्रिभुज और पतंग
D. पतंग (काइट) और समांतर चतुर्भुज
किसी त्रिभुज PQR की भुजा QR पर S एक बिंदु इस प्रकार स्थित है कि PS ⊥ QR है तथा PS, ∠QPR का समद्विभाजक है। तब, निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. ΔPQS ≅ ΔPSR, ASA द्वारा
B. ΔPQS ≅ ΔPRS RHS द्वारा
C. ΔPQS ≅ ΔPSR, RHS द्वारा
D. ΔPQS ≅ ΔPRS, ASA द्वारा
एक शिक्षक दो समूहों के छात्रों को निम्नलिखित सामग्री देता है:
समूह A: तीन आयताकार काँच की पट्टियाँ, एक वृत्ताकार समतल काँच की प्लेट, चूड़ियों के कुछ टुकड़े और कार्डबोर्ड नली और डिस्क
समूह B: दो समतल दर्पण और एक कठोर कार्डबोर्ड/बॉक्स
निम्नलिखित में से कौन-सी युक्तियाँ समूह A और B द्वारा उपरोक्त सामग्री के सेट का उपयोग करके तैयार की जा सकती हैं?
|
समूह A |
समूह B |
|
|
1. |
केलाइडोस्कोप | परिदर्शी |
|
2. |
परिदर्शी | पिनहोल कैमरा |
|
3. |
परिदर्शी | केलाइडोस्कोप |
|
4. |
केलाइडोस्कोप | न्यूटन की डिस्क |
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
सूक्ष्मजीव हमारे लिए लाभदायी और हानिकारक दोनों हो सकते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा लाभदायी व्यवहार सूक्ष्मजीवों द्वारा नहीं किया जाता ?
A. घरों में भोज्य पदार्थों का परिरक्षण
B. औषधियाँ बनाना
C. जैविक अपशिष्टों का अपघटन
D. मृदा की उर्वरता में वृद्धि करना
निम्नलिखित में से किसकी मृदा की उर्वरता को बढ़ाने की संभावना सबसे कम है?
A. प्रत्येक ऋतु में एकान्तरत विभिन्न फसलें उगाना
B. फसलों को बोते समय उनमें न्यूनतम दूरी बनाए रखना
C. उर्वरकों को जैविक खाद द्वारा बदलना
D. दो फसलों के बीच खेत को बिना बोए छोड़ देना
मेंढकों में कायांतरण के प्रक्रम के लिए कौन-सा हॉर्मोन उत्तरदायी है ?
A. थायरॉक्सिन
B. इंसुलिन
C. एड्रीनलीन
D. वृद्धि हॉर्मोन
रसायन विज्ञान में एक विषय पढ़ाते समय, एक शिक्षक शिक्षार्थियों की निम्नलिखित अवधारणाओं की पहचान करता है। निम्नलिखित में से कौन सी वैकल्पिक अवधारणा नहीं है?
A. किसी अभिक्रिया में ऑक्सीजन का जुड़ना ऑक्सीकरण है।
B. कार्बन के अपररूपों का परमाणु क्रमांक समान होता है।
C. कार्बन परमाणु का रंग काला होता है।
D. एक रासायनिक बंध दो परमाणुओं के बीच की रेखा होती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही वैज्ञानिक सादृश्य (अनुरूपता) को निरूपित करता है?
A. ईंधन आग की तरह जलता है।
B. बैटरी फ्लैशलाइट के लिए वैसे ही है जैसे हेडलाइट कार के लिए।
C. विशुद्ध सोना मक्खन की तरह कोमल होता है।
D. सूत्रकणिका ( माइटोकॉन्ड्रिया) कोशिका का ऊर्जाकेंद्र होती है।
एक शिक्षिका कक्षा में परमाणु ऊर्जा पर एक वाद-विवाद का आयोजन करती है। उसके उद्देश्य क्या हो सकते हैं?
(A) विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज के बीच संबंध को समझना
(B) शिक्षार्थियों को वैश्विक चिंता के मुद्दों से परिचित कराना
(C) परमाणु रिएक्टर के बारे में छात्रों की वैचारिक समझ को बढ़ावा देना
(D) समाज के लाभ के लिए विज्ञान के जिम्मेदार उपयोग के बारे में समझना
सही विकल्प चुनें।
A. (A), (B) और (D)
B. (A), (B) और (C)
C. (B), (C) और (D)
D. (A), (C) और (D)
निम्नलिखित में से कौन सा विज्ञान की समकालीन समझ के अनुरूप नहीं है?
A. विज्ञान में जाँच में वैज्ञानिक पद्धति के किसी एक या सभी चरणों पर किसी भी क्रम में बार-बार क्रियाएँ शामिल हो सकती हैं।
B. वैज्ञानिक पद्धति समस्या समाधान के लिए एक तार्किक दृष्टिकोण प्रदान करती है।
C. एक वैज्ञानिक पद्धति का पालन करना निश्चित रूप से और वैज्ञानिक खोज का एकमात्र तरीका है।
D. वैज्ञानिक पद्धति किसी घटना के बारे में कोई सौंदर्य या मूल्य निर्णय करने में मदद नहीं करती है।
निम्नलिखित अंश पर विचार करें:
“बोर के परमाणु सिद्धांत ने विज्ञान में एक क्रांति ला दी। इसने इलेक्ट्रॉन के लिए स्थिर ऊर्जा अवस्थाओं के प्रस्ताव को जन्म दिया, जिसमें इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर घूमते समय ऊर्जा का विकिरण नहीं करता है।”
उपरोक्त अंश विज्ञान की प्रकृति के बारे में क्या दर्शाता है?
A. विज्ञान अस्थायी है।
B. विज्ञान सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अंतर्निहित है।
C. विज्ञान व्यक्तिपरक है।
D. विज्ञान मूल्य-तटस्थ है
निम्नलिखित कथनों को पढ़ें:
अभिकथन (A): विज्ञान प्रतिमान परिवर्तन से गुजरता है।
कारण (R): नए साक्ष्यों के आलोक में मौजूदा वैज्ञानिक सिद्धांतों और नियमों को त्याग दिया जा सकता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
B. (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही कारण है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) का सही कारण नहीं है।
रचनात्मकता को पोषित करने के लिए शिक्षक को निम्नलिखित में से किस पर बल देना चाहिए?
(A) छात्रों को पूछताछ और खोज-उन्मुख कार्यों में संलग्न रहने
(B) छात्रों के कार्यों का मूल्यांकन करते समय सही या गलत प्रतिक्रियाओं को उजागर करना
(C) छात्रों को बिना किसी मूल्यांकन के डर के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना
(D) शिक्षार्थियों को पाठ्यपुस्तक के सभी प्रश्नों के सही उत्तर खोजने के लिए प्रोत्साहित करना
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (C)
B. (A) और (D)
C. (A) और (B)
D. (B) और (C)
विज्ञान की कक्षा के दौरान, एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को बताया कि बिजली के बल्ब के आविष्कार का श्रेय आमतौर पर थॉमस अल्वा एडिसन को दिया जाता है। उससे पहले कई अन्य लोगों ने इस पर काम किया लेकिन असफल रहे। शिक्षिका की उपरोक्त टिप्पणी विज्ञान के बारे में क्या संकेत देती है?
(A) विज्ञान सीखने का एक अंतःविषय क्षेत्र है।
(B) विज्ञान गतिशील है।
(C) विज्ञान एक सामूहिक उद्यम है।
(D) विज्ञान संशयवाद को बढ़ावा देता है।
सही विकल्प चुनें।
A. (A) और (C)
B. (B) और (D)
C. (B) और (C)
D. (C) और (D)
वैज्ञानिक तंत्रों के व्यवहार का विश्लेषण करने के लिए वैज्ञानिक मॉडलिंग का उपयोग क्यों करते हैं?
A. मॉडल वास्तविक तंत्र की तुलना में विश्लेषण करने में सरल होते हैं।
B. मॉडल परिकल्पना का परीक्षण नहीं कर सकते।
C. मॉडलिंग के लिए उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती है।
D. मॉडलिंग के लिए किसी कंप्यूटर, गणना की आवश्यकता नहीं होती है।
शिक्षक ने कक्षा में एक प्रयोग किया और विद्यार्थियों ने निम्नलिखित कथनों S1 एवं S2 को रिकॉर्ड (अंकित) किया।
S1 : ऑक्सीजन, ज्वलनशीलता का समर्थक है।
S2: ऑक्सीजन एक गैर-ज्वलनशील गैस है।
निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?
A. S1 – निष्कर्ष; S2 -अवलोकन
B. S1 – अवलोकन; S2 – निष्कर्ष
C. S1 – अवलोकन S2 – अवलोकन
D. S1 – निष्कर्ष; S2 – निष्कर्ष
एक लड़की एक प्लास्टिक की बोतल के निचले हिस्से के पास एक छेद करती है। वह इस छेद को ढकने के लिए अपने अंगूठे को छेद पर रखती है, बोतल को उसकी क्षमता के आधे तक पानी से भर देती है। फिर वह बोतल के ढक्कन को कसकर बंद कर देती है। जब वह अपने अंगूठे को छेद से हटाएगी तो क्या होगा?
A. पानी छेद से बाहर निकलेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दबाव बाहर के दबाव से अधिक है।
B. पानी छेद से बाहर नहीं निकलेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दबाव बाहर के दबाव से कम है।
C. पानी छेद से बाहर निकलेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दबाव बाहर के दबाव से कम है।
D. पानी छेद से बाहर नहीं निकलेगा क्योंकि बोतल के अंदर का दबाव बाहर के दबाव से अधिक है।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
बेकेलाइट एक _______ A है और _______ B के निर्माण में प्रयुक्त होता है। वहीं दूसरी ओर PVC एक ______ C है जो _________ D के निर्माण में प्रयुक्त होता है।
A. A – तापसुघट्य; B- बर्तन के हैंडल C – तापदृढ़ प्लास्टिक; D – वैद्युत स्विच
B. A – तापसुघट्य; B – वैद्युत स्विच; C – तापदृढ़ प्लास्टिक; D – पात्र
C. A – तापदृढ़ प्लास्टिक; B – वैद्युत स्विच; C – तापसुघट्य; D – पात्र
D. A – तापदृढ़ प्लास्टिक; B – पात्र; C – तापसुघट्य; D – बर्तन
पदार्थ X का एक ऑक्साइड जल से अभिक्रिया कर एक अन्य पदार्थ Y उत्पन्न करता है। Y ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर Z बनाता है। यह प्रेक्षण किया गया कि Y नीला लिटमस को लाल कर देता है। X, Y और Z के विषय में निम्नलिखित में से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
A. X एक अधातु है, Y प्रकृति में अम्लीय और Z क्षारकीय है।
B. X एक अधातु है, Y प्रकृति में अम्लीय और Z अम्लीय है।
C. X एक धातु है, Y प्रकृति में अम्लीय और Z क्षारकीय है।
D. X एक धातु है, Y प्रकृति में क्षारकीय और Z अम्लीय है।
निम्नलिखित में से क्या होने की संभावना है जब सोडियम ब्रोमाइड के विलयन में क्लोरीन गैस को प्रवाहित किया जाए?
A. अपघटन द्वारा सोडियम क्लोराइड का निर्माण
B. कोई अभिक्रिया नहीं होगी
C. विस्थापन अभिक्रिया से सोडियम क्लोराइड का बनना
D. ऊर्ध्वपातन से शुद्ध सोडियम प्राप्त करना
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मोमबत्ती की ज्वाला के क्षेत्रों के विषय में सत्य नहीं है?
A. ज्वाला का पीला भाग आंशिक दहन का क्षेत्र है।
B. अन्तरतम क्षेत्र जलने का समर्थन नहीं करता और उसमें बिना जले मोम का वाष्प होता है।
C. ज्वाला का ज्योतिहीन भाग पूर्ण दहन का क्षेत्र है।
D. ज्वाला के मध्य क्षेत्र का तापमान और ज्योतिहीन भाग का तापमान एकसमान है।
एक थर्मस फ्लास्क की अंदरूनी और बाहरी परतों के बीच निम्नलिखित में से कौन-सा ‘माध्यम’ उपस्थित होता है और क्यों ?
A. निर्वात, क्योंकि यह चालन और संवहन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकता है।
B. वायु, क्योंकि यह विकिरण और चालन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकती है।
C. वायु, क्योंकि यह चालन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकती है।
D. स्टील, क्योंकि यह विकिरण और संवहन के कारण होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकता है।
बूझो, ताँबे को परिशुद्ध करने के लिए एक परिपथ बनाना चाहता है। निम्नलिखित में से उसे किस इलेक्ट्रोड और विलयन को चुनना चाहिए?
A. एनोड – अशुद्ध ताँबा कैथोड – शुद्ध ताँबा / कॉपर, विलयन – कॉपर सल्फेट
B. एनोड – शुद्ध ताँबा; कैथोड – अशुद्ध ताँबा, विलयन – कॉपर सल्फेट
C. एनोड – अशुद्ध ताँबा कैथोड – शुद्ध ताँबा / कॉपर, विलयन – जल
D. एनोड – कार्बन कैथोड – शुद्ध ताँबा; विलयन – कॉपर सल्फेट
प्रकाश की एक किरण दो माध्यमों X और Y में प्रवेश करती है जिनमें अलग-अलग प्रकाशिक घनत्व हैं। नीचे दी गई तालिका देखें और A, B, C और D की पहचान करें:
| माध्यम | प्रकाश की चाल में परिवर्तन | प्रकाश की आवृत्ति में परिवर्तन | प्रकाश की तरंगदैर्ध्य में परिवर्तन |
| X | वृद्धि | A | B |
| Y | C | D | कमी |
A. A—कोई परिवर्तन नहीं; B—वृद्धि; C-कमी; D—कोई परिवर्तन नहीं
B. A-कमी; B-कोई परिवर्तन नहीं; C-कोई परिवर्तन नहीं; D-वृद्धि
C. A-वृद्धि; B-कमी; C-वृद्धि; D-कमी
D. A-कोई परिवर्तन नहीं; B-कमी; C-कमी; D-कोई परिवर्तन नहीं
प्रकाश की
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
जिस प्रक्रम द्वारा मृत वनस्पति को जीवाश्म ईंधन ______ A में _________ B दाब और _______ C तापमान पर परिवर्तित किया जाता है, उसे _______ D कहा जाता है।
A. A-प्राकृतिक गैस; B-उच्च; C-उच्च; D-ऑक्सीकरण
B. A-कोयला; B-उच्च; C-उच्च; D-कार्बनीकरण
C. A-कोयला; B-उच्च; C-निम्न; D-ऑक्सीकरण
D. A-पेट्रोलियम; B-निम्न; C-उच्च; D-कार्बनीकरण
मृदा के एक नमूने को जल के साथ मिलाया गया जिसने pH पत्र को पीला-नारंगी कर दिया। निम्नलिखित में से कौन-सा अब pH पत्र का रंग नीला कर देगा?
A. सिरका
B. साधारण नमक
C. मिल्क ऑफ मैग्नीशिया
D. नींबू का रस
फ्यूज तार बनाने के लिए आप निम्नलिखित में से किसे चुनेंगे?
| प्रतिरोध | मोटाई | गलनांक | |
| 1. | निम्न | पतला | उच्च |
| 2. | निम्न | मोटा | उच्च |
| 3. | उच्च | मोटा | निम्न |
| 4. | उच्च | पतला | निम्न |
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थिरीकरण के निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(A) पौधों द्वारा जड़ तंत्र से नाइट्रोजन के यौगिकों का उद्ग्रहण
(B) पादप प्रोटीन और अन्य यौगिकों का संश्लेषण
(C) मृत पौधों और जीवों से प्राप्त नाइट्रोजनी अपशिष्ट का नाइट्रोजनी यौगिकों में रूपांतरण
(D) कई जीवाणु और नीले-हरे शैवाल द्वारा वायुमंडल से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (D) → (A) → (B) → (C)
B. (D) → (B) → (A) → (C)
C. (D) → (C) → (A) → (B)
D. (A) → (D) → (C) → (B)
विभिन्न महीनों के लिए एक शहर का मौसम चार्ट निम्नलिखित है। किस महीने में वाष्पीकरण की दर सबसे अधिक होगी?
| महीना | तापमान (°C) | पवन चाल (m/s) | आर्द्रता (%) | |
| 1. | C | 27 | 0.71 | 75.50 |
| 2. | D | 26 | 0.82 | 75.22 |
| 3. | A | 26 | 0.87 | 83.12 |
| 4. | B | 29 | 2.91 | 72.33 |
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन किसी पुष्प में लैंगिक जनन की घटनाओं के क्रम के लिए सही है?
A. परागण और भ्रूण के विकास के पश्चात् नवोद्भिद् बनते हैं।
B. परागण और नवोद्भिद् के बनने के पश्चात् भ्रूण बनता है।
C. परागण के पश्चात् और भ्रूण के विकसित होने के पूर्व नवद्भिद् बनते हैं।
D. परागण के पूर्व और निषेचन के पश्चात् भ्रूण बनता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अंतःस्रावी ग्रंथियों के विषय में सत्य नहीं है?
A. पीयूष ग्रंथि मस्तिष्क से जुड़ी होती है।
B. अंतःस्रावी ग्रंथियाँ हॉर्मोनों का स्राव करती हैं।
C. अग्न्याशय और अधिवृक्क अंतःस्रावी ग्रंथियाँ हैं।
D. अंतःस्रावी ग्रंथियाँ वाहिनियों द्वारा हॉर्मोन का स्राव करती हैं।
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए:
अभिकथन (A) : वनोन्मूलन बाढ़ का कारण हो सकता है।
तर्क (R) : वनोन्मूलन से जल की अंतः स्यंदन दर घट जाती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए।
A. (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
B. (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है।
C. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (A) का (R) सही तर्क है।
D. (A) और (R) दोनों सत्य हैं किन्तु (A) का (R) सही तर्क नहीं है।