भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद कानून के समक्ष समानता या कानूनों के समान संरक्षण के बारे में बात करता है?
A. अनुच्छेद 23
B. अनुच्छेद 14
C. अनुच्छेद 21
D. अनुच्छेद 17
भारत में, आधुनिक नृत्य के जनक किसे माना जाता है?
A. वेम्पटी चिन्ना सत्याम
B. उदय शंकर
C. बिपिन सिंह
D. केलुचरण महापात्र
पंखे के आकार की पत्तियों वाली सबसे पुरानी जीवित वृक्ष प्रजाति कौन-सी है जिसका उपयोग आमतौर पर रक्त विकारों और स्मृति समस्याओं के उपचार में किया जाता है?
A. एल्डर
B. जिन्कगो
C. देवदार
D. विलो
यदि उच्च न्यायालय अपील में किसी अभियुक्त के बरी होने के आदेश को उलट देता है और उसे मौत की सजा सुनाता है, तो दिए गए मामले की श्रेणी के लिए उच्चतम न्यायालय के किस प्रकार के अधिकार क्षेत्र का आह्वान किया जा सकता है?
A. दीवानी मामलों के संबंध में अपीलीय अधिकार क्षेत्र (अनुच्छेद 133)
B. उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्णयों या आदेशों की समीक्षा (अनुच्छेद 137)
C. फौजदारी मामलों के संबंध में अपीलीय अधिकार क्षेत्र (अनुच्छेद 134)
D. कुछ मामलों में उच्च न्यायालयों से अपीलों में अपीलीय अधिकार क्षेत्र (अनुच्छेद 132)
निम्नलिखित में से कौन-सी समिति 2012 में गरीबी मापन पद्धति की समीक्षा करने के लिए गठित की गई थी और जिसने जून 2014 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी?
A. रंगराजन समिति
B. लकडावाला समिति
C. किरित परिख समिति
D. डांडेकर समिति
योजना आयोग पंचवर्षीय योजनाओं के निर्माण, कार्यान्वयन और विनियमन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की देखभाल करता है। किस वर्ष योजना आयोग को नीति आयोग नामक थिंक टैंक द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था?
A. 2020
B. 2015
C. 2012
D. 2017
नई आर्थिक नीति को ________ के रूप में भी जाना जाता है।
A. वैश्वीकरण
B. नया आर्थिक कानून
C. नया आर्थिक क्षेत्र
D. नए आर्थिक सुधार
राष्ट्रीय जलमार्ग-4 (NW-4) निम्नलिखित में से किन नदियों से संबंधित है?
A. नर्मदा और तापी
B. गोदावरी और कृष्णा
C. गंगा और यमुना
D. चंबल और महानदी
पंडित रवि शंकर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के एक महान कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। वे निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र से जुड़े हैं?
A. सितार
B. वायलिन
C. रुद्र वीणा
D. गिटार
निम्नलिखित में से कौन-सा रिट जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा करता है?
A. क्वो वारंटो
B. प्रतिषेध
C. बंदी प्रत्यक्षीकरण
D. परमादेश
दक्षिण भारत में बहमनी साम्राज्य की स्थापना के समय दिल्ली सल्तनत का सुल्तान कौन था?
A. शम्सुद्दीन इल्तुतमिश
B. मुहम्मद-बिन-तुगलक
C. इब्राहिम लोदी
D. अलाउद्दीन खिलजी
गायिका श्यामामणि देवी किस राज्य से हैं?
A. त्रिपुरा
B. उत्तर प्रदेश
C. ओडिशा
D. मध्य प्रदेश
भारतीय संविधान के राज्य के नीति निदेशक तत्वों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. 1976 के 42वें संविधान संशोधन अधिनियम ने संविधान में छह राज्य के नीति निदेशक तत्व जोड़े।
B. 2002 के 86वें संविधान संशोधन अधिनियम ने अनुच्छेद 45 के लिए एक नए अनुच्छेद को प्रतिस्थापित किया और प्रारंभिक शिक्षा को मौलिक अधिकार बना दिया।
A. केवल B
B. केवल A
C. न तो A और न ही B
D. A और B दोनों
निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने ‘द रेस ऑफ़ माई लाइफ़’ लिखी है?
A. दूती चंद
B. पीटी उषा
C. प्रवीण कुमार
D. मिल्खा सिंह
दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत आने के बाद महात्मा गांधी का पहला प्रमुख सार्वजनिक प्रदर्शन कहाँ हुआ था?
A. 1917 में चंपारण में नील सत्याग्रह में
B. 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में
C. 1917 में खेड़ा में मिल मजदूरों के विरोध प्रदर्शन में
D. 1916 में बॉम्बे में राजा के दौरे के विरोध में
निम्नलिखित में से कौन-सी योजना गैर-कृषि क्षेत्र में छोटे/सूक्ष्म व्यवसाय उद्यमों और व्यक्तियों को संपार्श्विक मुक्त ऋण प्रदान करती है?
A. PMRPY
B. PMEGP
C. PMMY
D. PMJDY
मैग्मा को किस रूप में परिभाषित किया जाता है?
A. पृथ्वी की सतह के नीचे स्थित अत्यधिक गर्म तरल और अर्ध-तरल चट्टान
B. पृथ्वी का अत्यधिक गर्म ठोस केंद्र
C. पृथ्वी की सतह के नीचे वाष्पशील गैसीय वातावरण
D. अटलांटिक क्षेत्र के अत्यधिक गर्म जल के झरने
राजस्थान के पुष्कर मेले के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
A. पुष्कर मेले का मुख्य उद्देश्य ऊँट, घोड़े, गाय, बकरियाँ, भेड़ आदि जैसे प्रदर्शनी पशुओं को बढ़ावा देना है।
B. यह त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के समय नवंबर के महीने में मनाया जाता है।
C. यद्यपि यह त्योहार एक पशु त्योहार है, लेकिन मेले में पशुओं का व्यापार वर्जित है।
A. A, B और C
B. केवल A और C
C. केवल A और B
D. केवल B और C
निम्नलिखित में से किसे स्ट्रैटोवोलकेनो के रूप में भी जाना जाता है, जो आमतौर पर लावा प्रवाह, पाइरोक्लास्टिक जमा और मडफ्लो जमा, साथ ही लावा गुंबद से बना एक बड़ा ज्वालामुखी होता है?
A. शील्ड ज्वालामुखी
B. मध्य-महासागरीय रिज ज्वालामुखी
C. संयुक्त ज्वालामुखी
D. सिंडर कोन ज्वालामुखी
भारत का सबसे बड़ा फ़ुटबॉल स्टेडियम कौन-सा है?
A. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
B. चन्द्रशेखरन नायर स्टेडियम
C. इंदिरा गांधी स्टेडियम
D. साल्ट लेक सिटी स्टेडियम
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी सप्त-सिंधु का भाग नहीं है, वह क्षेत्र जहाँ प्रारंभिक वैदिक आर्य रहते थे?
A. असिकनी
B. भागीरथी
C. पारुष्णी
D. वितास्ता
नई दिल्ली में स्थित मध्यकालीन समय का सीरी किला निम्नलिखित में से किस वास्तुकला का प्रतीक है?
A. मौर्य वास्तुकला
B. द्रविड़ वास्तुकला
C. इस्लामी वास्तुकला
D. कलिंग वास्तुकला
अकबर के सौतेले भाई मिर्जा हाकिम _______ के शासक थे और उन्होंने अकबर के खिलाफ विद्रोह किया था।
A. लाहौर
B. काबुल
C. फरगना
D. ईरान
बारडोली के प्रसिद्ध सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?
A. विठ्ठलभाई पटेल
B. सरदार वल्लभभाई पटेल
C. राजेंद्र प्रसाद
D. महात्मा गांधी
नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित प्रायद्वीपीय पठार के भाग को किस नाम से जाना जाता है?
A. मध्य उच्चभूमि
B. पश्चिमी घाट
C. पूर्वी घाट
D. दक्कन का पठार
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
A. कारक लागत पर NNP को राष्ट्रीय आय के रूप में जाना जाता है।
B. व्यक्तिगत आय और व्यक्तिगत प्रयोज्य आय, घरों की आय से संबंधित अवधारणाएँ हैं।
C. सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में एक राष्ट्र के स्वामित्व वाले उत्पादन के कारकों द्वारा उत्पादित उत्पाद शामिल है।
D. घरेलू रोजगार सृजन के दृष्टिकोण से, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की तुलना में सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) अधिक प्रासंगिक है।
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, भारत के किस राज्य में सबसे अधिक बौद्ध आबादी है?
A. सिक्किम
B. असम
C. मध्य प्रदेश
D. महाराष्ट्र
हिंदू कैलेंडर के अनुसार रक्षा बंधन कब पड़ता है?
A. कार्तिक पूर्णिमा (शुक्ल)
B. श्रावण पूर्णिमा (शुक्ल)
C. फाल्गुन पूर्णिमा (शुक्ल)
D. भाद्रपद पूर्णिमा (शुक्ल)
यह सिद्ध हो चुका है कि एक रासायनिक अभिक्रिया के दौरान, परमाणु न तो बनते हैं और न ही नष्ट होते हैं। इस नियम को और किस नाम से जाना जाता है?
A. ऊर्जा संरक्षण का नियम
B. द्रव्यमान संरक्षण का नियम
C. संवेग संरक्षण का नियम
D. आवेश संरक्षण का नियम
स्तूप वास्तुकला में ‘तोरण’ किसको संदर्भित करता है?
A. गुंबद
B. स्तंभ
C. प्रवेश द्वार
D. छाता
भारतीय स्क्वैश रैकेट्स महासंघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. चेन्नई
B. बैंगलोर
C. मुंबई
D. नई दिल्ली
राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग संसद के किसी भी सदन द्वारा शुरू किया जा सकता है, लेकिन आरोपों पर महाभियोग सदन के __________ सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर किए जाने चाहिए।
A. एक-छठा
B. एक-चौथाई
C. एक तिहाई
D. दसवां
भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद कहता है कि राज्य, भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा?
A. अनुच्छेद 51
B. अनुच्छेद 40
C. अनुच्छेद 42
D. अनुच्छेद 44
निम्नलिखित में से कौन मृदा बंधक के रूप में उपयोग किए जाते हैं?
A. कवक
B. शैवाल
C. टेरिडोफाइट्स
D. ब्रायोफाइट्स
निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की चौथी योजना की विशेषता नहीं है?
A. परिवार नियोजन कार्यक्रमों का कार्यान्वयन योजना के प्रमुख लक्ष्यों में से एक था।
B. इसके दोहरे उद्देश्य थे “स्थिरता के साथ विकास“ और “आत्मनिर्भरता की प्रगतिशील उपलब्धि“
C. योजना को एक बड़ी सफलता माना जाता है।
D. 1971 के भारत-पाक युद्ध से पहले और बाद में बांग्लादेशी शरणार्थियों का आगमन एक महत्वपूर्ण मुद्दा था।
निम्नलिखित लेखकों में से किसने ‘माय डेज’ नामक आत्मकथा लिखी है?
A. वैजयंतीमाला
B. आर.के. नारायण
C. शशि कपूर
D. हेमा मालिनी
राजस्थान का वह नृत्य कौन-सा है जिसमें नकली घोड़े की सवारी का उपयोग एक प्रॉप के रूप में किया जाता है?
A. पावरी नाच
B. डिंडी और कला
C. घोड़े मोड़नी
D. कच्ची घोड़ी
निम्नलिखित में से कौन-सा संस्थान क्रिकेट मैचों का संचालन और नियंत्रण करता है?
A. FIFA
B. FIDE
C. FIH
D. ICC
कलामंडलम गोपी को किस नृत्य शैली के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?
A. भरतनाट्यम
B. कुचिपुड़ी
C. कथकली
D. कथक
झाँसी की रानी रेजिमेंट की भर्ती करने वाली, देखभाल करने वाली और कमांडर निम्नलिखित में से कौन थी?
A. उषा मेहता
B. लक्ष्मी स्वामीनाथन
C. भीखाजी कामा
D. सुचेता कृपलानी
मंगल पांडे ने चर्बीयुक्त कारतूस के प्रयोग से कहाँ इनकार कर दिया था?
A. दिल्ली
B. कानपुर
C. मेरठ
D. बरकपुर
भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, भारत का जनसंख्या घनत्व क्या था?
A. 382 व्यक्ति/किमी2
B. 384 व्यक्ति/किमी2
C. 388 व्यक्ति/किमी2
D. 386 व्यक्ति/किमी2
निम्नलिखित में से कौन-सा GST के तहत कर स्लैब में से एक नहीं है?
A. 28%
B. 30%
C. 12%
D. 5%
सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को किस आधार पर पद से हटाया जा सकता है?
A. अक्षमता और राजनीतिक संबंध
B. केवल अक्षमता
C. सिद्ध दुर्व्यवहार और अक्षमता
D. केवल सिद्ध दुर्व्यवहार
2021 में आदिवासी लोक नृत्य ‘गुस्साडी’ को जीवित रखने में योगदान के लिए निम्नलिखित में से किस कलाकार को पद्म श्री पुरस्कार मिला?
A. गोपाल प्रसाद
B. पद्माजा रेड्डी
C. आर मुथुकन्नाम्मल
D. कनका राजू
क्रिकेट में, मैदान अंडाकार होता है जिसके बीच में एक आयताकार क्षेत्र होता है, जिसे ‘पिच’ के रूप में जाना जाता है, जो ______ चौड़ा होता है।
A. 22 गज (20.12 मीटर) गुणा 10 फीट (3.04 मीटर)
B. 15 गज (15.11 मीटर) गुणा 8 फीट (2.04 मीटर)
C. 11 गज (10.97 मीटर) गुणा 9 फीट (2.26 मीटर)
D. 13 गज (13.52 मीटर) गुणा 7 फीट (1.84 मीटर)
भारत के उत्तरी राज्यों में खरीफ के मौसम से निम्नलिखित में से कौन-सा फसलों का समूह संबंधित है?
A. जूट, गेहूँ, मटर
B. गेहूँ, चना, सरसों
C. चावल, मक्का, बाजरा
D. जौ, चना, सरसों
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में अनुपस्थित होता है?
A. केन्द्रक झिल्ली
B. कोशिका भित्ति
C. कोशिका द्रव्य
D. राइबोसोम
राष्ट्रीय आय लेखांकन के संदर्भ में सही कथन की पहचान कीजिए।
(i) मूल्यह्रास अप्रत्याशित अप्रचलन है।
(ii) पूँजी हानि अप्रत्याशित अप्रचलन है।
(iii) मध्यवर्ती वस्तुएँ एक दिए गए वर्ष के दौरान पूरी तरह से उपयोग हो जाती हैं या पुनर्विक्रय हो जाती हैं।
A. केवल (ii)
B. (i) और (iii) दोनों
C. केवल (i)
D. केवल (iii)
हर्षवर्धन को पराजित करने वाले पुलकेशिन द्वितीय किस वंश से संबंधित थे?
A. पल्लव
B. चालुक्य
C. चोल
D. चेर
दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए जब दर्पण ‘AB’ पर रखा गया है जैसा कि दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा पद आएगा?
BMRG, FKUF, ?, NGAD, REDC
A. JIXE
B. IMYD
C. IJXE
D. JHYD
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी आम, अंगूर हैं।
सभी अंगूर, अमरूद हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ अमरूद, अंगूर हैं।
II. कुछ अंगूर, आम हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?
A. 8
B. 6
C. 9
D. 10
एक विशेष कूट भाषा में, ‘SOLSTICE’ को ‘CEGVUNMU’ के रूप में लिखा जाता है और ‘MAJESTY’ को ‘AVUCLYO’ के रूप में लिखा जाता है। इस भाषा में ‘INFLUENCE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. KPHNTGPEG
B. GEPGWNHOK
C. GALGTJDLK
D. CEPCSNHPG
1, 2, 3, 4, 5 और 6 एक पासे के अलग-अलग फलकों पर लिखे गए हैं। एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियाँ नीचे दिखाई गई हैं। ‘2’ दिखाने वाले फलक के विपरीत फलक पर कौन-सी संख्या है?
A. 1
B. 5
C. 3
D. 4
गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए ताकि क्रमिक रूप से * चिह्नों को प्रतिस्थापित किया जा सके और दिए गए समीकरण को संतुलित किया जा सके।
999 * 111 * 67 * 87 * 2 * 116
A. ÷ −× + =
B. ÷ + −× =
C. + ÷ −× =
D. ÷ − + × =
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
यदि निम्नलिखित शृंखला को जारी रखा जाए तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी आकृति आनी चाहिए?
A.
B.
C.
D.
दी गई आकृति किस विकल्प में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?
A.
B.
C.
D.
P, Q, R, S, T, U और V एक सीधी पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे थे। T, U के ठीक बाईं ओर था। V, P के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर था। केवल R, U के दाईं ओर था। P, Q और S के ठीक बीच में था। निम्नलिखित में से कौन बाईं ओर से तीसरे स्थान पर था?
A. S
B. P
C. Q
D. T
दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो इसमें प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
पहली पंक्ति – 3, 16, 13
दूसरी पंक्ति – 25, 625, 650
तीसरी पंक्ति – 11, 64, ?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 138
B. 167
C. 169
D. 129
नीचे दिए गए शब्द-युग्म के समान संबंध को दर्शाने वाला शब्द-युग्म चुनिए।
(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द, अक्षरों की संख्या/व्यंजनों की संख्या/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए।)
Water : Hydrology
A. Book : Reading
B. Chemistry : Chemist
C. Space : Astronomy
D. Monuments : Archaeologist
दी गई आकृति किस विकल्प में अंतर्निहित है? (घुमाने की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
गणितीय चिह्नों के सही संयोजन का चयन कीजिए ताकि क्रमिक रूप से * चिह्नों को प्रतिस्थापित किया जा सके और दिए गए समीकरण को संतुलित किया जा सके।
263 * 225 * 5 * 76 * 98 * 3
A. ÷ − + × =
B. = − + × ÷
C. = − ÷ + ×
D. = ÷ − + ×
वह विकल्प चुनिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और छठा पद, पाँचवें पद से संबंधित है।
2 : 9 :: 8 : ? :: 4 : 65
A. 513
B. 65
C. 344
D. 511
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चित्र में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा।
A.
B.
C.
D.
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण PQ पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए जब दर्पण ‘AB’ पर रखा गया है जैसा कि दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
एक कागज को नीचे दिखाए अनुसार मोड़ा और काटा जाता है। इसे खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
दी गई आकृति में रिक्त स्थान पर कौन-सा विकल्प रखने पर पैटर्न पूरा होगा?
A.
B.
C.
D.
यदि शृंखला को जारी रखा जाए तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी आकृति आनी चाहिए?
A.
B.
C.
D.
दी गई आकृति किस विकल्प में अंतर्निहित है? (घुमाने की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली संख्या का चयन कीजिए।
10, 24, 66, 192, 570, ?
A. 1500
B. 1699
C. 1704
D. 2353
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
पाँच विषयों में, जिनमें प्रत्येक के अंक समान हैं, S को पहले सेमेस्टर में 45, 78, 36, 65 और 56 अंक मिले हैं और दूसरे सेमेस्टर में 48, 72, 55, 46 और 79 अंक मिले हैं। पहले वर्ष में उसके औसत अंक कितने हैं?
A. 57
B. 56
C. 58
D. 58.5
1500 सैनिकों की एक छावनी में 11 दिनों के लिए राशन है। यदि छावनी में 1800 अतिरिक्त सैनिक आ जाते हैं, तो राशन कितने दिनों तक चलेगा?
A. 3 दिन
B. 6 दिन
C. 5 दिन
D. 4 दिन
शांति अपनी कार को 68 किमी/घंटा की गति से चलाते हुए देखती है कि किसी समय एक चलती हुई बस उसकी कार से 40 मीटर आगे है। 10 सेकंड बाद उसे पता चलता है कि वह बस से 60 मीटर आगे है। बस की गति कितनी है?
A. 30 किमी/घंटा
B. 32 किमी/घंटा
C. 25 किमी/घंटा
D. 38 किमी/घंटा
एक व्यक्ति बैंक को 8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 5 समान वार्षिक किश्तों में ₹9,048 देने का वादा करता है। भुगतान की जाने वाली वार्षिक किश्त (₹ में) कितनी है?
A. 1560
B. 1050
C. 1650
D. 1100
तीन व्यक्तियों की औसत आयु 54 वर्ष है और उनकी आयु का अनुपात 2 : 3 : 4 है। सबसे कम आयु वाले व्यक्ति की आयु ज्ञात कीजिए।
A. 28 वर्ष
B. 34 वर्ष
C. 36 वर्ष
D. 32 वर्ष
आशा एक निजी बैंक में अर्धवार्षिक रूप से संयोजित 15% की दर पर ₹12,500 जमा करती है। 1(1)/(2) वर्षों में आशा द्वारा अर्जित राशि (₹ में) ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 15028.71
B. 15258.71
C. 15528.71
D. 13404.76
वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 126, 198 और 162 को पूर्णतः विभाजित करती है।
A. 18
B. 27
C. 9
D. 81
पियूष ₹225 में एक चॉकलेट खरीदता है और ₹300 में बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा? (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 33.33%
B. 28.25%
C. 30.35%
D. 25.58%
दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल 48 सेमी2 और 156 सेमी2 हैं। यदि छोटे त्रिभुज की ऊँचाई 6 सेमी है, तो बड़े त्रिभुज की संगत ऊँचाई (सेमी में) कितनी है?
A. √(118)
B. √(117)
C. √(119)
D. √(121)
यदि कोई संख्या P, दूसरी संख्या Q से 15% छोटी है, और Q, 156 से 12% बड़ी है, तो P का मान कितना है?
A. 168.52
B. 138.52
C. 148.51
D. 178.52
तीन अलग-अलग अभाज्य संख्याओं का योग 44 है। सबसे बड़ी संभव अभाज्य संख्या कौन-सी है?
A. 37
B. 31
C. 41
D. 43
एक व्यक्ति को एक नई कुर्सी 35% की छूट पर मिलती है। यदि उसे कोई छूट नहीं मिलती, तो उसे ₹224 अधिक देने पड़ते। कुर्सी का अंकित मूल्य (₹ में) कितना है?
A. 735
B. 640
C. 600
D. 750
चीनी के मूल्य में 25% की वृद्धि हो जाती है। एक परिवार को अपनी चीनी की खपत कितने प्रतिशत कम करनी चाहिए ताकि चीनी पर खर्च समान रहे?
A. 25%
B. 26%
C. 23%
D. 20%
0.0006, 0.006, 0.06, 0.6 और 6 का महत्तम समापवर्तक (HCF) कितना है?
A. 0.6
B. 0.06
C. 6
D. 0.0006
एक शंक्वाकार तंबू के आधार की त्रिज्या 20 फीट और शंकु की तिर्यक ऊँचाई 35 फीट है। इस तंबू को बनाने के लिए आवश्यक कैनवास का क्षेत्रफल (वर्ग फीट में) ज्ञात कीजिए। कैनवास की बर्बादी को नजरअंदाज कीजिए। (π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए)
A. 2150
B. 2200
C. 2175
D. 2275
MS Word 365 में, पाठ के साथ काम करते समय, शब्दकोश उपकरण का उपयोग किस लिए किया जाता है?
A. दस्तावेज़ में दोहराए गए शब्दों को ढूँढना
B. गलत वर्तनी वाले शब्दों को सुधारना
C. पाठ के प्रारूप को सही करना
D. पर्यायवाची और विलोम शब्दों की जाँच करना
Microsoft Word 365 में कौन सी सुविधा आपको अलग-अलग इंडेंटेशन स्तरों वाली क्रमांकित सूची बनाने की अनुमति देती है?
A. बहु-पदानुक्रम क्रमांकन
B. बहु-इंडेंटिंग क्रमांकन
C. बहुस्तरीय क्रमांकन
D. बहु-अंतरित क्रमांकन
MS Excel 365 में, आप Excel में किसी तिथि में एक विशिष्ट संख्या में दिन कैसे जोड़ सकते हैं?
A. EDATE फ़ंक्शन का उपयोग करके
B. WORKDAY फ़ंक्शन का उपयोग करके
C. DAY फ़ंक्शन का उपयोग करके
D. DATE फ़ंक्शन का उपयोग करके
MS Excel 365 में, निम्नलिखित में से कौन सा चार्ट समय के साथ परिमाण में परिवर्तन को दर्शाता है?
A. लाइन चार्ट
B. क्षेत्रफल चार्ट
C. बार चार्ट
D. पाई चार्ट
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प आपको MS Word 365 में पृष्ठ अभिविन्यास बदलने की अनुमति देता है?
A. पैराग्राफ अलाइनमेंट
B. मार्जिन
C. पृष्ठ लेआउट
D. पृष्ठ विराम
MS Word 365 में चयनित पाठ को कॉपी करने के लिए निम्नलिखित में से किस कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है?
A. Ctrl + X
B. Ctrl + V
C. Ctrl + C
D. Ctrl + P
MS Excel 365 में, Microsoft Excel का VLOOKUP फ़ंक्शन मुख्य रूप से किसके लिए उपयोग किया जाता है?
A. किसी तालिका में मान खोजने और संगत मान वापस प्राप्त करने के लिए
B. किसी श्रेणी का योग ज्ञात करने के लिए
C. पिवोट टेबल बनाने के लिए
D. प्रतिशत की गणना करने के लिए
ईमेल में फ़ाइल संलग्न करने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
A. अटैचमेंट का आकार असीमित होता है।
B. अटैचमेंट्स को ईमेल रचना विंडो के भीतर पूर्वावलोकन किया जा सकता है।
C. ईमेल भेजने से पहले आप अटैचमेंट्स को हटा या बदल सकते हैं।
D. एक ईमेल संदेश में कई फ़ाइलें संलग्न की जा सकती हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा इंटरनेट सेवा प्रदाता का उदाहरण है?
A. आउटलुक
B. एयरटेल
C. गूगल
D. मोज़िला
Microsoft Word 365 में “ज़ूम” आइकॉन का क्या उद्देश्य है?
A. वर्तमान पृष्ठ को हटाने के लिए
B. अपनी पठन या संपादन आवश्यकताओं के अनुसार दस्तावेज़ की दृश्य उपस्थिति को समायोजित करने के लिए
C. फ़ॉन्ट आकार बढ़ाने के लिए
D. दस्तावेज़ के पृष्ठ लेआउट को बदलने के लिए