RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 3 Shift2

जीतेश और कमल एक निश्चित कार्य को क्रमशः 18 और 17 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे एक साथ कार्य करना शुरू करते हैं, और 5 दिनों के बाद, कमल चला जाता है। जीतेश शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. \(2358/306 \)
B. \(2361/306 \)
C. \(2360/308 \)
D. \(2355/307 \)

एक दौड़ में, एक एथलीट पहले लैप में 104 सेकंड में 312 मीटर की दूरी तय करता है। वह उसी लंबाई का दूसरा लैप 52 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत गति (मीटर/सेकंड में) क्या है?
A. 8
B. 12
C. 4
D. 10

दोस्त विपुल और विजय की मासिक आय का अनुपात क्रमशः 5 : 7 है और प्रत्येक महीने ₹81000 की बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 2 : 4 है, तो विपुल की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 135000
B. 189000
C. 136000
D. 134000

C के साथ एक व्यवसाय में, A और B क्रमशः ₹50,000 और ₹60,000 का निवेश करते हैं। C का लाभ, B के लाभ का दोगुना है। यदि कुल लाभ ₹23,000 है, तो A का लाभ (₹ में) है:
A. 2,500
B. 6,000
C. 5,000
D. 3,000

मान ज्ञात कीजिए: 2 × {17 – 2 × (9 – 6)}
A. 19
B. 22
C. 21
D. 26

पहली 120 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत क्या है?
A. 121
B. 120
C. 120.5
D. 119.5

मान ज्ञात कीजिए: 2 × {17 – 2 × (10 -6)}
A. 15
B. 18
C. 22
D. 17

यदि किसी बेलन की त्रिज्या दोगुनी कर दी जाए और ऊँचाई आधी कर दी जाए, तो आयतन में कितना परिवर्तन होगा?
A. 75% की कमी
B. 50% की वृद्धि
C. 50% की कमी
D. 100% की वृद्धि

एक घनाभ की लंबाई 10 cm, चौड़ाई 5 cm और ऊँचाई 8 cm है। 5 cm भुजा वाले एक घन को घनाभ के किसी एक फलक से काट दिया जाता है। घनाभ का शेष आयतन क्या है?
A. 225 cm3
B. 200 cm3
C. 250 cm3
D. 275 cm3

38 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के चारों ओर एक लड़का 6 किमी/घंटा की गति से दौड़ता है। उसे एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड लगेंगे?
A. 61.2
B. 50.1
C. 71.2
D. 91.2

0.363636…… को भिन्न में बदलिए।
A. 36/99
B. 63/99
C. 3636/1000
D. 36/100

यदि एक लंब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या में 27% की कमी की जाती है और उसकी ऊँचाई में 237% की वृद्धि की जाती है, तो उसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक) क्या है?
A. 80%
B. 97%
C. 95%
D. 87%

55 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के चारों ओर एक लड़का 18 किमी/घंटा की चाल से दौड़ता है। उसे एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड लगेंगे?
A. 44
B. 37
C. 47
D. 35

A के किस मान के लिए व्यंजक (13.56 × 13.56 + 13.56 × A + 0.04 × 0.04) एक पूर्ण वर्ग होगा?

A. 0.04
B. 0.12
C. 0.08
D. 0.16

किसी पुस्तक का अंकित मूल्य ₹2,400 है। एक पुस्तक विक्रेता इस पर 15% की छूट देता है। यदि वह अभी भी 20% लाभ अर्जित करता है, तो पुस्तक का क्रय मूल्य (₹ में) क्या होगा?
A. 1,800
B. 1,700
C. 1,500
D. 1,600

∆LMN में, माध्यिकाएँ MX और NY एक-दूसरे पर लंबवत हैं और Z पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि MX = 20 cm और NY = 30 cm है, तो ∆LMN का क्षेत्रफल (cm² में) क्या है?
A. 200
B. 400
C. 300
D. 450

एक धनराशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2 वर्षों में ₹4080 हो जाती है। उसी धनराशि पर उसी ब्याज दर से 1 वर्ष का साधारण ब्याज (₹ में) कितना होता है?
A. 340
B. 680
C. 170
D. 1360

अरुण ₹4,75,000 में एक पुरानी कार खरीदता है और उसकी मरम्मत पर ₹80,000 खर्च करता है। यदि वह कार को ₹5,85,000 में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 30.25%
B. 5.41%
C. 5.13%
D. 6.32%

93 किमी/घंटा की चाल से साइकिल चला रहा एक व्यक्ति 36 मिनट में एक पुल पार करता है। पुल की लंबाई ज्ञात कीजिए। 
A. 46.4 किमी
B. 46.9 किमी
C. 50.5 किमी
D. 55.8 किमी

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 11 से विभाज्य है?
A. 5621
B. 3273
C. 4836
D. 2987

एक पाइप एक टंकी को 9 घंटे में भर सकता है। एक अन्य पाइप भरी हुई टंकी को 27 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी के दो-तिहाई भरने में लगने वाला समय (घंटों में) है:
A. 36
B. 18
C. 9
D. 27

20% वार्षिक दर से ₹20,000 पर 1\(1/2\) वर्ष के लिए अर्धवार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. ₹5,620
B. ₹6,620
C. ₹7,620
D. ₹4,620

सफीया क्रय मूल्य पर अपनी हानि प्रतिशत की गणना 14\(2/7\)% के रूप में करती है। विक्रय मूल्य का क्रय मूल्य से अनुपात होगा:
A. 7:1
B. 7:6
C. 1:7
D. 6:7

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 75 है और तीसरी संख्या 128 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 203
B. 204
C. 188.5
D. 189.5

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 78 है और तीसरी संख्या 103 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए?
A. 198
B. 199
C. 182
D. 181

एक संख्या को 50% बढ़ाने पर 2580 प्राप्त होता है। वह संख्या है:
A. 860
B. 1720
C. 3440
D. 5160

एक पाइप एक टंकी को 6 घंटे में भर सकता है, और दूसरा पाइप उसी टंकी को 8 घंटे में भर सकता है। यदि दोनों पाइप एक ही समय पर खोले जाते हैं, तो टंकी भरने में कितना समय (घंटों में, एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) लगेगा?
A. 4 घंटे
B. 5 घंटे
C. 3.4 घंटे
D. 2.5 घंटे

यदि 125 : y :: y : 180 है, तो y का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
A. 150
B. 148
C. 145
D. 158

8 संख्याओं का योग 684 है। उनका औसत ज्ञात कीजिए।
A. 86.5
B. 84.5
C. 85.5
D. 83.5

यदि 85 और 255 का लघुत्तम समापवर्त्य 85R + 255 के रूप में व्यक्त किया जा सकता है, तो R का मान क्या है?
A. 6
B. 10
C. 0
D. 14

किसी शहर की जनसंख्या प्रति वर्ष 16% बढ़ती है। यदि इस वर्ष की शुरुआत में जनसंख्या 18,750 है, तो अगले वर्ष के अंत में जनसंख्या क्या होगी?
A. 21,750
B. 24,750
C. 19,230
D. 25,230

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 76 है और तीसरी संख्या 106 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 183
B. 182
C. 198.5
D. 199.5

किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹ 25,000 है। एक योजना के तहत, इस पर क्रमिक रूप से 10% और 8% की छूट दी जाती है। दी गई योजना के तहत वस्तु को बेचते समय दी गई कुल छूट ज्ञात कीजिए।
A. ₹ 4,300
B. ₹ 4,500
C. ₹ 4,400
D. ₹ 4,600

मान ज्ञात कीजिए:

\({42 + {40 + {74 + {42 + {49}}}}}\)

A. 7
B. 5
C. 6
D. 9

सात घंटियाँ क्रमशः 2, 3, 4, 6, 8, 9 और 12 मिनट के अंतराल पर बजती हैं। वे सुबह 7.10 बजे एक साथ बजना शुरू करती हैं। अगला समय क्या होगा जब वे सभी एक साथ बजेंगी?
A. 8.20 a.m
B. 8.26 a.m
C. 8.22 a.m
D. 8.24 a.m

एक विशेष कूट भाषा में, ‘FAKE’ को ‘4286’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘KIDS’ को ‘3879’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ के लिए कूट क्या है?
A. 7
B. 8
C. 6
D. 2

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 2 Shift2

एक विशेष कूट भाषा में,
A × B का अर्थ है ‘A, B की माता है’,
A – B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
A + B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’,
A = B का अर्थ है ‘A, B का पिता है।’
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘T × D – S + W = K’ है, तो T, K से किस प्रकार संबंधित है?

A. माता 
B. माता की माता 
C. बहन
D. माता की बहन

हितेश बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 6 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 7 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दायें मुड़ता है और 9 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 10 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार दायें मुड़ता है, 3 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी होगी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो)
A. 3 किमी पूर्व की ओर
B. 4 किमी पश्चिम की ओर
C. 3 किमी पश्चिम की ओर
D. 4 किमी पूर्व की ओर

वरुण बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 37 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 39 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दायें मुड़ता है और 40 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 45 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार दायें मुड़ता है, 3 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी होगी? (सभी मोड़ केवल 90° के हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
A. 6 किमी पूर्व की ओर
B. 5 किमी पश्चिम की ओर
C. 5 किमी पूर्व की ओर
D. 6 किमी पश्चिम की ओर

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। B के दायें कोई नहीं बैठा है। B और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, F के बायें तीसरे स्थान पर बैठा है। C, F के ठीक दायें बैठा है। G के बायें कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 3
B. 2
C. 1
D. 4

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. LN – PR
B. PR – UW
C. DF – HJ
D. HJ – LN

यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 842 234 371 723 463 (दाएँ)

(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
(नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं।)

यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?

A. 6
B. 7
C. 4
D. 5

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर SQUX का संबंध XVZC से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, YWAD का संबंध DBFI से है। उसी तर्क का पालन करते हुए दिए गए विकल्पों में से किससे KIMP का संबंध है?
A. POQU
B. PMQU
C. PNRU
D. PNQU

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

कथन:
सभी कटोरे, गिलास हैं।
सभी गिलास, थाली हैं।
कुछ कटोरे, चम्मच हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ थाली, कटोरे हैं।
(II) सभी गिलास, चम्मच हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. AFK
B. TYQ
C. MRW
D. RWB

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
HDX 7, MIC 16, RNH 34, WSM 70, BXR 142, ?
A. GCW 286
B. HCW 286
C. GCW 268
D. GCL 286

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ नाशपाती, मोमबत्तियाँ हैं।
सभी ड्रिलर, मोमबत्तियाँ हैं।
निष्कर्ष:
(I): कुछ नाशपाती, ड्रिलर हैं।
(II): सभी मोमबत्तियाँ, ड्रिलर हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

एक विशेष कूट भाषा में, ‘CORE’ को ‘6732’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘ROCK’ को ‘7625’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ के लिए कूट क्या है?
A. 7
B. 6
C. 2
D. 5

यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन अंकों वाली संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 721 145 342 372 547 (दाएँ)
(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
(नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं।)
यदि सभी संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितनी संख्याओं का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
A. 2
B. 1
C. 0
D. 3

निम्नलिखित श्रेणी को देखें और प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल अंकों की संख्याएँ हैं)।
(बाएँ) 6 2 1 3 7 6 9 7 4 3 5 2 3 4 3 4 2 3 1 5 7 9 5 8 5 7 5 (दाएँ)
ऐसे कितने सम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद एक विषम अंक है?
A. 2
B. 3
C. 1
D. 0

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

7 10 13 22 25 ?

A. 46
B. 48
C. 42
D. 54

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
MRW, TUY, AXA, ?, ODE
A. HAC
B. HAD
C. HZC
D. HZD

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
15 – 5 + 18 × 6 ÷ 3 = ?
A. 11
B. 16
C. 1
D. 29

L, M, N, O, P, Q और R में से प्रत्येक की परीक्षा सप्ताह के एक अलग दिन सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होती है। O की परीक्षा Q के तुरंत बाद है। M की परीक्षा O के तुरंत बाद और बुधवार को है। L और R के बीच केवल दो लोगों की परीक्षा है। N की परीक्षा R के तुरंत पहले नहीं है। P की परीक्षा N के तुरंत बाद है। N की परीक्षा कब है?
A. शुक्रवार
B. बुधवार
C. रविवार
D. मंगलवार

एक विशेष कूट भाषा में,
A : B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
A + B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’
A < B का अर्थ है 'A, B की बहन है'
A > B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘F + R > A : N < K' है, तो F, K से किस प्रकार संबंधित है? A. भाई का भाई B. भाई की पत्नी C. भाई की माता  D. भाई की बहन

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 17 Shift2
सात मित्र, Q, R, S, T, W, X और Y, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। T, S के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। Q के बाएँ से गिनने पर S और Q के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। W के दाईं ओर से गिनने पर X और W के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। R, X का निकटतम पड़ोसी है। Y के दाईं ओर से गिनने पर Y और T के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? A. चार B. एक C. दो D. तीन निम्नलिखित समीकरण में यदि '9' और '3' को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
2 – 3 ÷ 9 × 6 + 5 =?
A. 1. 5
B. 13/3
C. – 11
D. – 9

निम्नलिखित शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से वह आकृति चुनें जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

D, E, F, P, Q और R उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। केवल R, P के दाईं ओर बैठा है। P और Q के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। F के बाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। E, Q का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. शून्य
C. तीन
D. एक

एक विशेष कूट भाषा में, ‘RUTP’ को ‘2593’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘TEPR’ को ‘9563’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 5
C. 6
D. 9

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
RCM 15, WHH 25, BMC 35, GRX 45, ?
A. LWC 53
B. LWS 55
C. MWC 53
D. MWR 55

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन:
सभी दरवाजे, दीवारें हैं।
सभी दीवारें, फर्श हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी फर्श, दीवारें हैं।
(II) कुछ फर्श, दरवाजे हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
11 – 12 – 23
4 – 45 – 49

A. 68 – 12 – 80
B. 56 – 50 – 123
C. 3. 5 – 23 – 38
D. 34 – 6 – 43

दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए। 

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

133 108 85 64 45 ?

A. 32
B. 28
C. 24
D. 36

नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का पालन करने वाले युग्म का चयन करें। दोनों युग्म समान पैटर्न का पालन करते हैं।
LHE : KDF
KGM : JCN
A. CPI : BKJ
B. HOL : GLM
C. FQN : EMP
D. GTF : FPG

AD32 का EH16 से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी प्रकार, MT40 का QX20 से संबंध है। उसी तर्क का पालन करते हुए निम्नलिखित में से किससे KN62 का संबंध है?
A. OR30
B. OS31
C. OR31
D. OS30

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
12 ÷ 25 + 15 × 3 − 44 = ?
A. 429
B. 339
C. 399
D. 369

दी गई श्रेणी में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
96 102 114 132 ? 186
A. 146
B. 166
C. 176
D. 156

54 विद्यार्थियों की एक पंक्ति है जो उत्तर के सम्मुख खड़ी है। कर्म बाएँ छोर से 12वें स्थान पर है। यदि नमग्याल, कर्म के दाईं ओर 21वें स्थान पर है, तो पंक्ति के दाएँ छोर से नमग्याल का स्थान क्या है?
A. 22वाँ
B. 21वाँ
C. 24वाँ
D. 23वाँ

जून 2024 में, अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने रक्षा और एयरोस्पेस क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए एक वैश्विक मंच स्थापित करने के लिए EDGE ग्रुप के साथ निम्नलिखित में से किस देश में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. जर्मनी
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. रूस

2024 में, भारत ने ERNET नामक एक नए एकीकृत वेब पोर्टल को विकसित किया है। ERNET के लक्षित उपयोगकर्ता कौन हैं?
A. शिक्षण संस्थान
B. कलाकार
C. निर्यातक
D. रक्षा कर्मी

मार्च 2024 में ‘आत्मनिर्भरता इन डिफेंस’ के हिस्से के रूप में रक्षा मंत्रालय ने कितने प्रमुख पूंजीगत अधिग्रहण अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए थे?
A. छह
B. चार
C. पाँच
D. तीन

अक्टूबर 2024 में उत्तर प्रदेश राज्य बनाम श्री लालता प्रसाद वैश्य मामले में, उच्चतम न्यायालय के नौ-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत से निम्नलिखित में से किस निर्णय को दिया?
A. राज्य सरकार अनुच्छेद 370 को समाप्त कर सकती है।
B. केवल केंद्र के मंत्रिमंडल मंत्रियों को ‘विकृत स्पिरिट या औद्योगिक शराब’ को विनियमित करने का अधिकार है।
C. राज्यों को ‘विकृत स्पिरिट या औद्योगिक शराब’ को विनियमित करने का अधिकार है।
D. राज्यों को पेट्रोलियम उत्पादों को विनियमित करने का अधिकार है।

13 नवंबर 2024 को बिहार में स्वास्थ्य अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AIIMS की आधारशिला कहाँ रखी?
A. मुजफ्फरपुर
B. नालंदा
C. दरभंगा
D. पटना

7 से 9 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया था?

A. पीयूष गोयल
B. जगत प्रकाश नड्डा
C. अमित शाह
D. सुब्रह्मण्यम जयशंकर

1858 के भारत शासन अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
I. इस अधिनियम को ‘सुशासन अधिनियम’ भी कहा जाता है।
II. भारतीय क्षेत्र को नियंत्रित करने की शक्ति महारानी में निहित थी।
A. केवल I
B. I और II दोनों
C. केवल II
D. न तो I और न ही II

1991 के बाद वैश्वीकरण का भारतीय कृषि पर क्या प्रभाव पड़ा था?
A. प्रतिस्पर्धा में वृद्धि और वैश्विक बाजारों तक पहुँच
B. फसल उत्पादन में कमी
C. आयात पर पूर्ण निर्भरता
D. किसानों के लिए सब्सिडी में वृद्धि

निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पा व्यापारिक बंदरगाह अफ़गानिस्तान में पाया जाता है?
A. शॉर्टुगाई
B. पदरी
C. आलमगीरपुर
D. रंगपुर

अक्टूबर 2024 तक, निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है?
A. राष्ट्रीय राजमार्ग 34
B. राष्ट्रीय राजमार्ग 24
C. राष्ट्रीय राजमार्ग 14
D. राष्ट्रीय राजमार्ग 44

अनुच्छेद 19 के तहत ‘स्वतंत्रता के अधिकार’ का निम्नलिखित में से कौन-सा भाग नहीं है?
A. संघ बनाने की स्वतंत्रता
B. अंतःकरण की स्वतंत्रता
C. शांतिपूर्वक एकत्र होने की स्वतंत्रता
D. मुक्त रूप से घूमने की स्वतंत्रता

1857 के विद्रोह के बाद, इंग्लैंड की रानी को ‘भारत की महारानी’ की उपाधि कब दी गई थी?
A. 1887
B. 1857
C. 1877
D. 1861

2022 के लिए भारत का HDI मान देश को किस मानव विकास श्रेणी में रखता है—जिससे यह 193 देशों और क्षेत्रों में से 134वें स्थान पर है?
A. निम्न
B. मध्यम
C. औसत
D. उच्च

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 12 Shift2

नगर हवेली भारत के किन दो राज्यों की सीमा पर स्थित है?
A. महाराष्ट्र और कर्नाटक
B. महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश
C. गुजरात और महाराष्ट्र
D. कर्नाटक और गुजरात

IIT मद्रास ने नवंबर 2024 में दुबई में अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान और नवाचार केंद्र के शुभारंभ की घोषणा की थी। इस विकास का क्या महत्व है?
A. यह केंद्र मुख्य रूप से कृषि अनुसंधान और नवाचार का समर्थन करेगा।
B. यह संयुक्त अनुसंधान और नवाचार के लिए मध्य पूर्व में IIT मद्रास के विस्तार को दर्शाता है।
C. यह भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित होगा।
D. यह दुबई में प्रौद्योगिकी से संबंधित स्टार्टअप्स के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

अगस्त 2024 में, एक्सिस बैंक ने वीज़ा के साथ साझेदारी में भारत में अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों के लिए लॉन्च किया गया अल्ट्रा-प्रीमियम क्रेडिट कार्ड कौन-सा है?
A. वर्ल्ड सफारी
B. एमेक्स प्लेटिनम
C. रेगेलिया गोल्ड
D. प्राइमस

अगस्त 2024 में, HDFC बैंक ने GIGA, वित्तीय उत्पादों और सेवाओं का एक नया समूह शुरू किया, जो विशेष रूप से किसके लिए डिज़ाइन किया गया है?
A. गिग वर्कर और फ्रीलांसर
B. गैर-कॉर्पोरेट कर्मचारी
C. छोटे और सीमांत किसान
D. मेधावी छात्र

71वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में निम्नलिखित में से किन भाषाओं को जोड़ा गया था?
A. असमिया, गुजराती और पंजाबी
B. बांग्ला, तेलुगु और मलयालम
C. मराठी, उर्दू और तमिल
D. मणिपुरी, कोंकणी और नेपाली

2024 में ग्रेटर नोएडा के जयपुर ग्रीन्स में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित हुए HSBC इंडिया लीजेंड्स गोल्फ चैम्पियनशिप में _____ ने आयोजक और खिलाड़ी की दोहरी भूमिका निभाई थी।
A. ज्योति रंधावा
B. अमनदीप जोहल सिंह
C. जीव मिलखा सिंह
D. दिग्विजय सिंह

26 अगस्त 2024 को यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) के शुभारंभ की घोषणा किस वित्तीय संस्थान ने की थी?
A. RBI
B. SIDBI
C. IFCI
D. IDBI

कमल के पत्ते पर जल की बूँदें चमकती हैं, इसका कारण है:
A. अपवर्तन
B. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
C. विक्षेपण
D. परावर्तन

निम्नलिखित में से किस राज्य में नामचिक-नामफुक कोयला क्षेत्र स्थित है?
A. झारखंड
B. पश्चिम बंगाल
C. मेघालय
D. अरुणाचल प्रदेश

1947 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्र का था?
A. खनन
B. सेवाएँ
C. कृषि
D. विनिर्माण

कोसी किस नदी की सहायक नदी है?
A. गंगा
B. ब्रह्मपुत्र
C. महानदी
D. यमुना

भारतीय राष्ट्रवादी इतिहास में 1857 के विद्रोह से संबंधित पुस्तक ‘द इंडियन वॉर ऑफ़ इंडिपेंडेंस’ किसने लिखी थी?
A. भगत सिंह
B. सरदार पटेल
C. सुभाष चंद्र बोस
D. वी डी सावरकर

बर्नपुर और दुर्गापुर आयरन एंड स्टील संयंत्र किस राज्य में स्थित हैं?
A. झारखंड
B. ओडिशा
C. कर्नाटक
D. पश्चिम बंगाल

मानव विकास को आकार देने वाले विभिन्न अंतःक्रियात्मक बल हैं __________।
1. जैविक बल
2. मनोवैज्ञानिक बल
3. जीवन चक्र बल
A. केवल 1 और 3
B. 1, 2 और 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 2

13वीं से 17वीं शताब्दी के बीच के धार्मिक संत-कवियों, ज्ञानेश्वर, नामदेव, एकनाथ और तुकाराम, किस भारतीय राज्य से संबंधित थे?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात

राष्ट्रमंडल सरकार के प्रमुखों की बैठक (CHOGM) 2024 कहाँ आयोजित की गई थी?
A. वेलिंगटन, न्यूजीलैंड
B. सुवा, फ़िजी
C. पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी
D. अपिया, समोआ

हिन्दू धर्मग्रंथ, श्रीमद्भगवद्गीता, जिसे महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को सुनाया गया माना जाता है, कितने अध्यायों में रचित है?
A. 15
B. 16
C. 21
D. 18

राज्य लोक सेवा आयोगों के सदस्यों की संख्या का निर्धारण _______ करता है।
A. राज्य का मुख्यमंत्री
B. राज्यपाल
C. राष्ट्रपति
D. राज्य विधान सभा

विंध्य पर्वत श्रेणी दक्षिण में किस पर्वत श्रेणी से घिरी हुई है?
A. सतपुड़ा
B. अरावली
C. कैमूर
D. राजमहल

सर सैयद अहमद खान ने विज्ञान और अन्य विषयों पर अंग्रेजी पुस्तकों का उर्दू में अनुवाद करने के लिए वैज्ञानिक सोसायटी की स्थापना कब की थी?
A. 1852
B. 1872
C. 1882
D. 1864

अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?
A. कवरत्ती
B. अमिनी
C. अगाती
D. मिनिकॉय

किसी बाह्य चुंबकीय क्षेत्र में आवेशित कण पर लगने वाला बल निम्नलिखित में से किस कारक पर निर्भर नहीं करता है?
A. चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण
B. कण का आवेश
C. कण का वेग
D. कण का द्रव्यमान

भारत के सबसे ऊँचे बांधों में से एक, टिहरी बांध, निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. पंजाब
C. उत्तराखंड
D. मध्य प्रदेश

भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) की शुरुआत किस संवैधानिक संशोधन के कारण हुई थी?

A. 61वाँ संशोधन
B. 101वाँ संशोधन
C. 86वाँ संशोधन
D. 100वाँ संशोधन

मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
A. लोकसभा अध्यक्ष
B. भारत के उपराष्ट्रपति
C. प्रधानमंत्री
D. भारत के राष्ट्रपति

1991 के आर्थिक सुधारों का उद्देश्य भारत को निम्नलिखित में से किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में बदलना था?
A. एक आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था
B. एक बंद अर्थव्यवस्था
C. एक वैश्विक और प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था
D. एक समाजवादी अर्थव्यवस्था

1414 ईस्वी में दिल्ली का बादशाह कौन बना था?
A. अलाउद्दीन खिलजी
B. बहलूल खान
C. खिज्र खान
D. रजिया सुल्ताना

कौन-सा संवैधानिक संशोधन एक ही व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त करने की अनुमति देता है?
A. 5वाँ संशोधन
B. 44वाँ संशोधन अधिनियम
C. 42वाँ संशोधन
D. 7वाँ संशोधन

अप्रैल 1951 में निम्नलिखित में से किसने शांतिपूर्ण तरीकों से समाज में मूलभूत सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भूदान आंदोलन शुरू किया था?
A. वल्लभभाई पटेल
B. वीर सावरकर
C. सरवपल्ली राधाकृष्णन
D. आचार्य विनोबा भावे

तमिलनाडु में, पोंगल का कौन-सा दिन काणुम पोंगल के रूप में मनाया जाता है?
A. तीसरा
B. दूसरा
C. पहला
D. चौथा

विद्युत आधुनिक जीवन में कई तरह से अभिन्न अंग है। विद्युत धारा को मापने का SI मात्रक क्या है?
A. एम्पियर
B. कूलम्ब
C. टेस्ला
D. वोल्ट

जनवरी 2024 में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निम्नलिखित में से किस भुगतान विधि/बैंक पर प्रतिबंध लगाया था?
A. Rupay
B. GPay
C. Airtel
D. Paytm Payments Bank

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अनुसार, जून 2024 तक भारत में कितने अनोखे म्यूचुअल फंड (MF) निवेशक थे?
A. 9.6 करोड़
B. 2.2 करोड़
C. 4.7 करोड़
D. 3.6 करोड़

निम्नलिखित में से कौन-सा 1858 के भारत सरकार अधिनियम का प्रावधान नहीं है?
A. नियंत्रण बोर्ड और निदेशक न्यायालय को समाप्त कर दिया गया था।
B. कंपनी के सशस्त्र बल क्राउन को हस्तांतरित कर दिए गए थे।
C. भारत के ‘गवर्नर जनरल’ पदनाम को बदलकर ‘भारत का वायसराय’ कर दिया गया था।
D. विधि सदस्य को गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद का पूर्ण सदस्य बनाया गया था।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

A. सरल सूक्ष्मदर्शी को आवर्धक लेंस के रूप में भी जाना जाता है
B. किसी माध्यम का अपवर्तनांक स्थिर होता है
C. लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन वस्तु-दूरी और प्रतिबिम्ब-दूरी से संबंधित है
D. उत्तल लेंस से अपवर्तन के बाद, लेंस के प्रकाशिक केंद्र से गुजरने वाली प्रकाश किरण मुख्य अक्ष के समानांतर निकलेगी

भारतीय संविधान में दल-बदल विरोधी कानून किस संशोधन द्वारा पेश किया गया था, जिसका उद्देश्य निर्वाचित सदस्यों को पार्टी बदलने से रोकना था?
A. 52वाँ संशोधन
B. 42वाँ संशोधन
C. 44वाँ संशोधन
D. 61वाँ संशोधन

एक द्विध्रुव एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखे जाने पर कैसे व्यवहार करता है?
A. यह बल आघूर्ण का अनुभव करता है लेकिन कोई शुद्ध बल नहीं।
B. यह शुद्ध बल और बल आघूर्ण दोनों का अनुभव करता है।
C. यह शुद्ध बल का अनुभव करता है लेकिन कोई बल आघूर्ण नहीं।
D. यह बिना किसी बल या बल आघूर्ण के स्थिर रहता है।

Leave a Comment

error: