RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 10 Shift1

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 324, 1044 और 1548 को पूर्णतः विभाजित करती है:
A. 28
B. 33
C. 36
D. 39

एक ठोस रबर के गोले का भार 40 किग्रा है, जबकि इसका व्यास 8 सेमी है। इसी पदार्थ का उपयोग करके, 16 सेमी बाहरी व्यास और 12 सेमी आंतरिक व्यास वाला एक खोखला गोला बनाया गया है। इसका भार कितना है?

A. 240 किग्रा 
B. 80 किग्रा 
C. 185 किग्रा 
D. 120 किग्रा 

पहली 136 सम संख्याओं का औसत कितना है?
A. 136.5
B. 137.5
C. 138
D. 137

निम्नलिखित को सरल कीजिए:

\(13/5+28/9+37/5+46/5\)

A. \(141/45\)
B. \(142/45\)
C. \(143/45\)
D. \(144/45\)

एक आदमी एक पुरानी स्कूटर ₹6,600 में खरीदता है और उसकी मरम्मत पर ₹900 खर्च करता है। यदि वह स्कूटर ₹9,000 में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 25%
B. 21%
C. 20%
D. 18%

भिन्नों \(9/31,3/17,6/23 {और} 6/11\) में से सबसे बड़ा कौन-सा है?
A. \(6 /11\)
B. \(3/17\)
C. \(6/23\)
D. \(9/31\)

\((64/25)^{-3/2} (2/5)^{6} [4]{(16 ) ^{ -3}} \) का मान ज्ञात कीजिए।
A. \(1/120\)
B. \(1/125\)
C. \(1/121\)
D. \(1/126\)

एक खुदरा विक्रेता ₹175 में एक इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदता है। उसका अतिरिक्त व्यय ₹25 है। वह इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ₹400 में बेचता है और x% लाभ कमाता है। x का मान है:
A. 100
B. 80
C. 120
D. 90

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 78 है और तीसरी संख्या 119 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 198
B. 191
C. 190
D. 197

41 – [36 – {48 ÷ 2 – (6 – 12 ÷ 3) ÷ 2}] मान ज्ञात कीजिए: 
A. 29
B. 28
C. 30
D. 27

₹50,000 की राशि 4% की वार्षिक ब्याज दर पर निवेश की जाती है, जो अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होती है। 2 वर्षों के बाद कुल राशि कितनी होगी (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)?
A. ₹55,000
B. ₹52,121.61
C. ₹54,121.61
D. ₹53,120

एक नाव 7 घंटे में 4 किमी धारा के प्रतिकूल और 15 किमी धारा के अनुकूल जाती है, जबकि वह 23 घंटे में 16 किमी धारा के प्रतिकूल और 35 किमी धारा के अनुकूल जाती है। धारा की गति कितनी है?
A. 2 किमी/घंटा
B. 2.5 किमी/घंटा
C. 1 किमी/घंटा
D. 1.5 किमी/घंटा

एक खाली भंडारण टैंक में 59 लीटर पेट्रोल डालने के बाद, वह अभी भी 1% खाली है। इसे पूरी तरह से भरने के लिए टैंक में कितना पेट्रोल (लीटर में, एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) डालना होगा?

A. 59.6
B. 58.6
C. 60.6
D. 60

किसी कक्षा में 14 छात्रों के अंकों का औसत 65 है। यदि प्रत्येक छात्र के अंक दोगुने कर दिए जाएँ, तो नया औसत कितना होगा?
A. 130
B. 28
C. 65
D. 14

पाइप P एक टैंक का \(4/7\) भाग 16 घंटे में भर सकता है, और पाइप Q उसी टैंक का \(5/7\) भाग 20 घंटे में भर सकता है। P और Q दोनों को 2 घंटे के लिए खुला रखा गया, फिर दोनों को बंद कर दिया गया। फिर पाइप R को खोला गया और उसने टैंक का पानी 4 घंटे में खाली कर दिया। पाइप P, Q और R मिलकर खाली टैंक को कितने समय में भर सकते हैं?

A. 28 घंटे
B. 11 घंटे
C. 20 घंटे
D. 29 घंटे

तीन नल P, Q और R मिलकर एक खाली टंकी को 12 मिनट में भर सकते हैं। नल P अकेले टंकी को 36 मिनट में भर सकता है, और नल Q अकेले टंकी को 42 मिनट में भर सकता है। नल R अकेले टंकी को भरने में कितना समय लेगा?

A. 28 मिनट
B. 30 मिनट
C. \(291/3\) मिनट
D. \(311/2\) मिनट

छह घंटियाँ एक साथ बजना शुरू करती हैं और क्रमशः 2, 4, 6, 8, 10 और 12 सेकंड के अंतराल पर बजती हैं। 50 मिनट में वे कितनी बार एक साथ बजती हैं?
A. 15
B. 21
C. 30
D. 26

एक धनराशि को 10% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश करने पर 3 वर्ष बाद ₹3120 हो जाती है। उसी धनराशि पर समान ब्याज दर पर 1 वर्ष में साधारण ब्याज (₹ में) कितना होगा?

A. 240
B. 120
C. 480
D. 960

दीया ने आभा से दो वर्षों के लिए ₹25,000 उधार लिए। यदि ब्याज दर 8% वार्षिक चक्रवृद्धि है, तो दीया को वापस चुकाने वाली राशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹29,160
B. ₹27,610
C. ₹28,360
D. ₹26,910

तीन व्यक्तियों में ₹903 की राशि 6 : 2 : 7 के अनुपात में विभाजित की जाती है। वितरण में सबसे बड़े और सबसे छोटे हिस्से (₹ में) के बीच का अंतर है:
A. 249
B. 341
C. 367
D. 301

एक संख्या में 30% की वृद्धि की जाती है और फिर 30% की कमी की जाती है। संख्या में कुल परिवर्तन (प्रतिशत में) ज्ञात कीजिए।
A. 9% की कमी
B. 9% की वृद्धि
C. 10% की वृद्धि
D. 10% की कमी

तीन संख्याएँ 2 : 5 : 7 के अनुपात में हैं, और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 1050 है। उनका महत्तम समापवर्तक (GCD) ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 15
C. 18
D. 24

एक संख्या को 40% बढ़ाने पर 3920 प्राप्त होता है। वह संख्या है:
A. 5600
B. 84003
C. 2800
D. 1400

एक टेलीविजन की कीमत ₹50,000 है। स्टोर 25% की छूट और रियायती मूल्य पर 10% की अतिरिक्त छूट दे रहा है। इन छूटों के बाद, खरीदार को अंतिम कीमत पर 5% GST देना होगा। खरीदार द्वारा भुगतान की गई अंतिम राशि कितनी है?

A. ₹35,000
B. ₹35,437.50
C. ₹37,600.50
D. ₹36,400

7 सेमी भुजा वाले घनाकार बॉक्स का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

A. 294 सेमी2
B. 147 सेमी2
C. 290 सेमी2
D. 280 सेमी2

पाइप A और B एक खाली टंकी को क्रमशः 72 मिनट और 51 मिनट में भर सकते हैं। पाइप A और पाइप B दोनों को एक साथ खोला जाता है। पाइप A को कितने समय बाद बंद कर देना चाहिए ताकि खाली टंकी कुल 34 मिनट में पूरी तरह भर जाए?
A. 20 मिनट
B. 35 मिनट
C. 24 मिनट
D. 30 मिनट

एक दुकानदार दो प्रकार के चावल जिनकी कीमत ₹385 प्रति पाँच किग्रा और ₹540 प्रति पाँच किग्रा है, को 9 : 11 के अनुपात में मिलाता है। परिणामी मिश्रण की प्रति 2 किग्रा शुद्ध लागत ज्ञात कीजिए।

A. ₹186.20
B. ₹178.50
C. ₹188.10
D. ₹192.70

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 75 है और तीसरी संख्या 127 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 202
B. 190
C. 203
D. 189

एक बाइक एक सेकंड में 89 मीटर  की दूरी तय करती है। इसकी गति किमी/घंटा में ज्ञात कीजिए।
A. 329.6
B. 315.9
C. 327.6
D. 320.4

रिजवान ने नए साल की सेल में 28% की छूट के साथ ₹1,116 में एक कुर्ता-पजामा सेट खरीदा। कुर्ता-पजामा सेट का अंकित मूल्य (₹ में) कितना था?

A. 1,550
B. 1,500
C. 1,525
D. 1,575

\((1/3)^{-4} + (1/6)^{-4} + (1/8)^{-4}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 5772
B. 4776
C. 4769
D. 5473

k का वह न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए जिससे 8 अंकों वाली संख्या 198754k8, 8 से विभाज्य हो।
A. 4
B. 2
C. 1
D. 0

यदि 100 : y :: y : 36 है, तो y का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
A. 52
B. 69
C. 60
D. 58

एक दौड़ में, एक एथलीट पहले लैप में 70 सेकंड में 420 मीटर की दूरी तय करता है। वह उसी लंबाई का दूसरा लैप 140 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत गति (मीटर/सेकंड में) कितनी है?
A. 2
B. 4
C. 8
D. 1

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 12 Shift2

यदि कोई लड़का 13 किमी/घंटा की गति से दौड़ता है, तो उसे 78 मीटर भुजा वाले वर्गाकार मैदान का एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड लगेंगे?

A. 86.4
B. 79
C. 94
D. 86

निम्नलिखित श्रेणी को देखें और प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल अंकीय संख्याएँ हैं):
(बाएँ) 9 7 6 1 6 7 6 5 7 6 4 8 8 6 2 6 2 4 8 5 6 (दाएँ)
ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद में एक सम अंक है?
A. एक
B. चार
C. तीन
D. दो

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
33 46 72 111 163 ?
A. 224
B. 226
C. 228
D. 222

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाला त्रिक चुनें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
FM-HO-JL
HO-JQ-LN
A. LS-NU-PR
B. LS-NU-PS
C. KS-NU-PQ
D. KS-NV-PQ

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है। (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं।)
(बाएँ) 1 7 9 6 $ 5 7 8 4 = 6 3 % 7 5 # 8 @ 2 + 5 7 & 4 1 (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद में एक सम संख्या है?
A. दो
B. चार
C. एक
D. तीन

एक विशेष कोड भाषा में, ‘RANK’ को ‘1892’ के रूप में कोडित किया गया है और ‘RAIN’ को ‘9126’ के रूप में कोडित किया गया है। दी गई कोड भाषा में ‘I’ के लिए कोड क्या है?
A. 6
B. 2
C. 9
D. 1

निम्नलिखित शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से वह आकृति चुनें जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करने के लिए प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में,
A@B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’,
A & B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,
A + B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’,
A # B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘S # D @ R & Y + T’ है, तो S का T से क्या संबंध है?
A. पत्नी का भाई
B. भाई
C. पत्नी का पिता
D. पिता

एक विशेष कूट भाषा में, ‘where is it’ को ‘pn tp or’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘is this how’ को ‘oq rd tp’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘is’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?

A. pn
B. tp
C. or
D. rd

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
7 B 3 A 3 C 5 D 2 = ?
A. 5
B. 10
C. 4
D. 8

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से STEM, WXIQ से संबंधित है। उसी प्रकार, FILL, JMPP से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, FLAG निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. JPEK
B. KPEL
C. KPOK
D. JOEK

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले अक्षर-समूह का चयन करें।

KDWP PIBU UNGZ ZSLE ?

A. EDRT
B. EQJX
C. ERTD
D. EXQJ

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह युग्म में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. MR-CJ
B. QX-YH
C. JQ-RA
D. DK-LU

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
OWEM XFNV GOWE PXFN ?
A. YGWO
B. YOGO
C. WOGY
D. YGOW

परान अपनी कक्षा में ऊपर से 10वें और नीचे से 13वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने छात्र हैं?
A. 23
B. 21
C. 22
D. 20

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

5 9 17 29 45 ?

A. 67
B. 64
C. 65
D. 66

एक विशेष कूट भाषा में,
‘A = B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’ ,
‘A $ B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’ ,
‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और
‘A * B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।
यदि ‘Q * W = R $ T @ U’ है, तो Q, U से किस प्रकार संबंधित है?
A. भाई
B. पिता
C. पत्नी का भाई
D. पत्नी का पिता

सात छात्र, Q, R, S, T, W, X और Y, उत्तर के सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं। W के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। W और X के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Y और R के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। R, W के ठीक बाईं ओर बैठा है। S, Q के ठीक दाईं ओर बैठा है। S और T के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. दो
C. एक
D. चार

नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन करें। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
HDB−FBZ
IEC−GCA
A. VRP−SPM
B. RNL−PLJ
C. VQN−TPN
D. VQN−SOM

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन:
कुछ कंप्यूटर, टैबलेट हैं।
कुछ टैबलेट, स्कैनर हैं।
सभी स्कैनर, प्रिंटर हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ प्रिंटर, टैबलेट हैं।
(II) सभी स्कैनर, कंप्यूटर हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी बैंड, बगीचे हैं।
कोई भी बैंड, मुर्गी नहीं है।
निष्कर्ष:
(I): कुछ मुर्गियाँ, बगीचे हैं।
(II): सभी बगीचे, मुर्गियाँ हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
JKL3, KJM4, LIN5, MHO6,
A. PNG7
B. NPG7
C. N7GP
D. NGP7

दीपक बिंदु Y से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 73 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 37 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 29 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है और 61 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 44 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 22 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु Z पर रुकता है। बिंदु Y पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि
A. उत्तर की ओर 42 किमी
B. पश्चिम की ओर 35 किमी
C. दक्षिण की ओर 51 किमी
D. दक्षिण की ओर 46 किमी

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 10 Shift3

कथन:

कोई भी दरवाज़ा, गलीचा नहीं है।

कोई भी गलीचा, चीता नहीं है।

निष्कर्ष:

(I) : कोई भी चीता, दरवाज़ा नहीं है।

(II) : कुछ दरवाज़े, चीते नहीं हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं
C. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है

राज बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 15 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएँ मुड़ता है, 6 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दाएँ मुड़ता है और 5 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 4 किमी गाड़ी चलाता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है, 10 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
A. पश्चिम की ओर 15 किमी
B. दक्षिण की ओर 10 किमी
C. उत्तर की ओर 12 किमी
D. पूर्व की ओर 15 किमी

एक विशेष कूट भाषा में, ‘the car crashed’ को ‘al tk jb’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘answer the call’ को ‘mo jb tu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार ‘the’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?
A. jb
B. tu
C. al
D. tk

G, H, J, K, L और P एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है। J और K के बीच केवल दो लोग रहते हैं। P और H के बीच केवल दो लोग रहते हैं। P के ऊपर कोई नहीं रहता है। K, H के नीचे रहता है, लेकिन L के ऊपर रहता है। G के नीचे कितने लोग रहते हैं?
A. दो
B. एक
C. चार
D. तीन

छह व्यक्ति E, F, G, X, Y और Z उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। Y के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Z, Y के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। X और Z के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E, G के ठीक बाईं ओर बैठा है। F और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. दो
C. एक
D. चार

A, B, C, D और E एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। D, A के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। A, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C, B का निकटतम बायाँ पड़ोसी है। A के दायें से गिनने पर A और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. एक
B. चार
C. शून्य
D. तीन

यदि # का अर्थ ÷ है, $ का अर्थ + है, @ का अर्थ − है और & का अर्थ × है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
12$10#5@2&6#3 = ?
A. 1
B. 10
C. 5
D. 18

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है (ध्यान दें: भिन्न समूह, संख्या/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. NVD
B. OWE
C. MVC
D. KSA

दी गई संख्या 82617543 में, यदि प्रत्येक सम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक विषम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनने वाली नई संख्या में सभी विषम अंकों का योग क्या होगा?
A. 12
B. 19
C. 16
D. 24

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

(25, 21, 14)
(82, 78, 71)

A. (10, 4, 3)
B. (12, 8, 2)
C. (37, 33, 26)
D. (31, 26, 19)

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

17 32 62 107 167 ?

A. 275
B. 224
C. 242
D. 257

निम्नलिखित संख्या श्रेणी को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ
केवल एकल अंकों की संख्याएँ हैं)। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी।
(बाएँ) 2 6 1 7 3 8 9 1 5 2 3 7 5 4 6 8 4 5 3 7 9 2 4 1 5 4 7 (दाएँ)
ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में एक विषम अंक है?
A. तीन
B. तीन से अधिक
C. एक
D. दो

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राजभाषा आयोग का गठन होता है?
A. अनुच्छेद 345
B. अनुच्छेद 344
C. अनुच्छेद 342
D. अनुच्छेद 346

लैक्टिक अम्ल मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस रसोई सामग्री में पाया जाता है?
A. दही
B. नमक
C. नींबू
D. चीनी

भारत की किस पंचवर्षीय योजना ने मुख्य रूप से हरित क्रांति का समर्थन करने के लिए कृषि और सिंचाई पर ध्यान केंद्रित किया था?
A. तीसरी पंचवर्षीय योजना
B. पांचवीं पंचवर्षीय योजना
C. पहली पंचवर्षीय योजना
D. चौथी पंचवर्षीय योजना

महान भारतीय मैदान में सबसे बड़ा डेल्टा किस नदी द्वारा बनाया गया है?
A. दामोदर-महानदी
B. गंगा-ब्रह्मपुत्र
C. गंगा-यमुना
D. सिंधु-सतलज

निम्नलिखित में से किस पवन का दक्षिण-पश्चिम मानसून विस्तार माना जाता है, जो भूमध्य रेखा पार करने के बाद भारतीय उपमहाद्वीप की ओर विक्षेपित हो जाती है?
A. पूर्वी हवाएँ
B. उत्तर-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ
C. पश्चिमी हवाएँ
D. दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ

भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह को वर्ष 2024 में इनमें से किस वीरता पुरस्कार (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था?
A. सेना पदक (वीरता)
B. शौर्य चक्र
C. कीर्ति चक्र
D. सेना पदक (वीरता) के लिए बार

दिल्ली सल्तनत के सैय्यद वंश का समय काल क्या था?
A. 1414-1451
B. 1414-1446
C. 1424-1445
D. 1414-1430

निम्नलिखित में से कौन-सा ध्वनि तरंगों का गुण नहीं है?
A.

वे ठोस पदार्थों में तरल पदार्थों की अपेक्षा गैसों में अधिक तेजी से यात्रा करते हैं।

B. वे परावर्तन, संचरण, विवर्तन आदि की घटनाएँ दर्शाती हैं।
C. वे निर्वात में से होकर नहीं जा सकती हैं, इसलिए निर्वात में उनका वेग शून्य है।
D.

ध्वनि तरंगें अनुप्रस्थ यांत्रिक तरंगें हैं।

यदि एक चुंबकीय क्षेत्र को एक सीधी रेखा में गतिमान आवेश के समानांतर लगाया जाता है, तो आवेश की दिशा होगी:
A. रेखीय
B. दीर्घवृत्ताकार
C. वृत्ताकार
D. सर्पिल

प्रायद्वीपीय पठार का भूगर्भीय उद्गम क्या है?
A. हिमालयी उत्थान
B. इंडो-गंगा का मैदान
C. गोंडवाना लैंड
D. टेटिस सागर के निक्षेप

निम्नलिखित में से कौन-सा मूल कर्तव्य माता-पिता को 6 से 14 वर्ष की आयु के अपने बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करने का निर्देश देता है?
A. 10वाँ
B. 11वाँ
C. 8वाँ
D. 9वाँ

निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन वैश्वीकरण को बढ़ावा देता है?
A. WHO
B. UNCTAD
C. UNESCO
D. WTO

भारत के उत्तरी भाग में रबी की फसलें मुख्यतः किस महीने में बोई जाती हैं?
A. जुलाई से सितंबर
B. जनवरी से मार्च
C. अप्रैल से जून
D. अक्टूबर से दिसंबर

निम्नलिखित में से किस आंदोलन के दौरान उग्रवादियों ने विरोध के रूप में ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया था?
A. स्वदेशी आंदोलन
B. सविनय अवज्ञा आंदोलन
C. असहयोग आंदोलन
D. भारत छोड़ो आंदोलन

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दोनों संवैधानिक निकाय हैं।
B. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक निकाय है, जबकि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एक गैर-संवैधानिक निकाय है।
C. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एक संवैधानिक निकाय है, जबकि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एक गैर-संवैधानिक निकाय है।
D. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दोनों गैर-संवैधानिक निकाय हैं।

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 12 Shift3

Q2 FY25 तक UPI पेयर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) स्पेस में एक्सिस बैंक का बाजार हिस्सा कितना है?
A. ~36%
B. ~25%
C. ~20%
D. ~31%

भारत में ब्रिटिश सरकार के किस अधिनियम द्वारा प्रांतों में द्वैध शासन प्रणाली (द्विशासन) शुरू की गई थी?

A. भारत सरकार अधिनियम, 1919
B. भारत सरकार अधिनियम, 1935
C. भारत सरकार अधिनियम, 1929
D. भारत सरकार अधिनियम, 1909

कौन-सा संगठन मुख्य रूप से राष्ट्रों के बीच मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है?
A. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
B. विश्व व्यापार संगठन (WTO)
C. संयुक्त राष्ट्र (UN)
D. विश्व बैंक

अक्टूबर 2024 में, ISRO ने  स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SPADEX) नामक एक महत्वपूर्ण मिशन के लिए कितने 400 किलोग्राम के उपग्रह प्राप्त किए हैं?
A. 4
B. 2
C. 6
D. 5

भारत के निम्नलिखित रक्षा मंत्रियों के नामों को सबसे पहले से लेकर सबसे बाद तक क्रम में व्यवस्थित करें।
A. शरद पवार
B. मुलायम सिंह यादव
C. जॉर्ज फर्नांडीस
D. राजनाथ सिंह
A. B,D,A,C
B. C,B,D,A
C. A,D,C,B
D. A,B,C,D

अक्टूबर 2024 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत कितने खाते खोले जा चुके हैं?
A. 60 करोड़
B. 53 करोड़
C. 40 करोड़
D. 25 करोड़

सितंबर 2024 में निम्नलिखित में से किन देशों ने डिजिटल प्रौद्योगिकियों, अर्धचालकों, स्वास्थ्य सहयोग और कौशल विकास के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
A. भारत और भूटान
B. भारत और जर्मनी
C. भारत और सिंगापुर
D. भारत और ऑस्ट्रेलिया

भारत मुनि के नाट्यशास्त्र के अनुसार, घन वाद्य भी है
A. तंतु
B. वायु
C. ठोस
D. ताल

निम्नलिखित में से किस गवर्नर-जनरल ने सामान्य सेवा भर्ती अधिनियम लागू किया?
A. लॉर्ड ऑकलैंड
B. लॉर्ड एम्हर्स्ट
C. लॉर्ड वेलेस्ली
D. लॉर्ड कैनिंग

97वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, जिसने ‘सहकारी समितियों’ को राज्य के नीति निदेशक तत्वों के भाग के रूप में मान्यता दी, ने भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में संशोधन किया?
A. अनुच्छेद 39 और 243
B. अनुच्छेद 21 और 243
C. अनुच्छेद 19 और 39
D. अनुच्छेद 19 और 243

भारत विश्व के कुल भूमि क्षेत्र का कितना प्रतिशत हिस्सा रखता है?
A. 6.40%
B. 9.42%
C. 2.42%

भारत का पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (EPZ) कहाँ स्थापित किया गया था?
A. कंदला
B. मुंबई
C. चेन्नई
D. बेंगलुरु

निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश अधिकारी ने सहायक संधि की नीति शुरू की, जो 1857 के विद्रोह के कारणों में से एक थी?
A. जॉन निकोलसन
B. सर कॉलिन कैंपबेल
C. हेनरी लॉरेंस
D. लॉर्ड वेलेस्ली

द्रव्यमान m का एक पत्थर रस्सी से बंधा हुआ एकसमान गति v से त्रिज्या r के ऊर्ध्वाधर वृत्ताकार पथ में घुमाया जाता है। सबसे निचले बिंदु पर पत्थर पर कार्य करने वाला कुल अधोमुखी बल है:

A. mg
B. mg − mv2/r
C. mv2 /r − mg
D. mv2/r + mg

निम्नलिखित में से कौन सा दृष्टिकोण प्रोफेसर अमर्त्य सेन से जुड़ा है, जिसके अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों तक पहुँच के क्षेत्रों में मानवीय क्षमताओं का निर्माण मानव विकास की कुंजी है?
A. आय दृष्टिकोण
B. मूलभूत आवश्यकताएँ दृष्टिकोण
C. क्षमता दृष्टिकोण
D. कल्याणकारी दृष्टिकोण

1793 में स्थायी बंदोबस्त (भू-राजस्व) किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने लागू किया था?
A. लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
B. लॉर्ड वेलेस्ली
C. लॉर्ड कॉर्नवालिस
D. सर जॉन शोर

निम्नलिखित में से किस राज्य में भारत का पहला बहु-आयामी लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) स्थित है?
A. असम
B. महाराष्ट्र
C. तमिलनाडु
D. गुजरात

सामुदायिक विकास कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन से हैं?
1. नियोजन के महत्व को उचित मान्यता दी गई
2. प्रशिक्षित कर्मियों की भर्ती को भी मान्यता दी गई
3. इसने कृषि में आधुनिक तकनीकों की शुरुआत की

A. केवल 1 और 3
B. 1, 2 और 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 2

जब प्रकाश की किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है, तो निम्नलिखित में से किस स्थिति में पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है?

A. अपवर्तित कोण (r) < क्रांतिक कोण (ic)
B. आपतन कोण (i) < क्रांतिक कोण (ic)
C. आपतन कोण (i) > क्रांतिक कोण (ic)
D. आपतन कोण (i) = क्रांतिक कोण (ic)

मई 2024 में भारत एक्ज़िम बैंक के नए पूर्वी अफ्रीका प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन कहाँ किया गया?

A. लागोस, नाइजीरिया
B. एडिस अबाबा, इथियोपिया
C. नैरोबी, केन्या
D. दारेस सलाम, तंजानिया

1919 में, जब भारत में माउंटबेटन-चेम्सफोर्ड सुधारों को लागू किया गया था, लॉर्ड चेम्सफोर्ड कौन थे?
A. भारत के गवर्नर जनरल
B. ब्रिटिश प्रधानमंत्री
C. भारत के राज्य सचिव
D. भारत के वायसराय

भारत के भारी संचार उपग्रह GSAT-20 का विकास ____ ने किया था।
A. BHEL
B. ISRO
C. DRDO
D. SAIL

लोकमान्य तिलक ने स्वराज के संबंध में किस नारे को लोकप्रिय बनाया?
A. “स्वराज त्याग से प्राप्त होता है।”
B. “स्वराज अंग्रेजों द्वारा दिया जाता है।”
C. “स्वराज एक उपहार है।”
D. “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे प्राप्त करूँगा।”

2024 के बजट में, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, सरकार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के समान धार्मिक सर्किट विकसित करने की योजना बना रही है। इस पहल में कौन सा मंदिर परिसर शामिल है?
A. जगन्नाथ मंदिर, पुरी
B. सबरीमाला मंदिर, केरल
C. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू
D. विष्णुपद मंदिर, गया

अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा मुंबई में किस भारतीय संस्थान का शुभारंभ किया गया?
A. भारतीय रक्षा संस्थान
B. भारतीय कौशल संस्थान
C. भारतीय मत्स्य संस्थान
D. भारतीय खान संस्थान

पश्चिम एशिया के यूनानी शासक द्वारा चंद्रगुप्त के दरबार में भेजा गया राजदूत कौन था?
A. मेगस्थनीज
B. सैय्यद बेग
C. डायोनिसियस
D. सेल्यूकस

भारत-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (IPEF) के स्वच्छ अर्थव्यवस्था समझौते, निष्पक्ष अर्थव्यवस्था समझौते और IPEF पर समझौते के हस्ताक्षर समारोह का आयोजन कब किया गया था?

A. जून 2024
B. अक्टूबर 2023
C. सितंबर 2024
D. जून 2023

निम्नलिखित में से मिजोरम का कौन सा वाद्य यंत्र, वायु वाद्य यंत्र नहीं है?
A. सेकी
B. टम्फिट
C. बुहचांगकुआंग
D. राव्चेम

किस राज्य ने योग्य लाभार्थियों को मुफ्त LPG सिलेंडर प्रदान करने के लिए दीपम-2 योजना शुरू की?
A. ओडिशा
B. आंध्र प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. तेलंगाना

भारत के संविधान में किसी व्यक्ति को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए न्यूनतम आयु क्या निर्धारित की गई है?
A. 25 वर्ष
B. संविधान में कोई न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं है।
C. 32 वर्ष
D. 30 वर्ष

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार किस दिन 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया था?
A. 8 नवंबर 2024
B. 8 अक्टूबर 2023
C. 8 सितंबर 2024
D. 8 अक्टूबर 2024

11 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए यस बैंक के कार्यकारी निदेशक (पूर्णकालिक निदेशक) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. राजेश शर्मा
B. अनिल कुमार
C. मनीष जैन
D. दीपक मेहरा

भारत में हरित क्रांति किस दशक में शुरू हुई थी?
A. 1970 का दशक
B. 1960 का दशक
C. 1980 का दशक
D. 1950 का दशक

व्यावहारिक रूप से कितनी श्रुतियों का निर्माण किया गया है?
A. 25
B. 72
C. 50
D. 22

राजतरंगिणी नामक पुस्तक के लेखक का नाम बताइए।
A. जैमिनी
B. कल्हण
C. विशाखदत्त
D. कौटिल्य

Leave a Comment

error: