एक संख्या को 50% बढ़ाने पर 2610 प्राप्त होता है। वह संख्या है:
A. 5220
B. 1740
C. 870
D. 3480
97 83 – 1 को 96 से भाग देने पर एक शेषफल प्राप्त होगा:
A. 1
B. 3
C. 0
D. 2
चेतन ने एक दुकान से 1125 रुपये में 52 पुस्तके और दूसरी दुकान से 925 रुपये में 48 किताबें खरीदीं। उसने प्रति पुस्तक औसतन कितने रुपये दिए?
A. 21.5
B. 20.5
C. 22.5
D. 23.5
2021 में एक शहर की जनसंख्या 1,60,000 थी। इसकी जनसंख्या प्रति वर्ष 5% की दर से घट रही है। 2024 में इसकी जनसंख्या कितनी होगी?
A. 1,37,180
B. 99,000
C. 1,16,640
D. 1,00,000
दो दोस्तों सचिन और चेतन की मासिक आय क्रमशः 5:7 के अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹96000 बचाता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 2:3 है, तो सचिन की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 481000
B. 480000
C. 479000
D. 672000
यदि \(188/0.0188 = 18.8/x\) है, तो x ज्ञात कीजिए।
A. \( 1.88/100000\)
B. \(18.8/100000\)
C. \(188/100000\)
D. \( .188/1000\)
एक जैकेट का अंकित मूल्य ₹3,000 है। एक दुकानदार 10% की छूट दे रहा है, लेकिन सेल के दौरान, वह पहले से छूट वाली कीमत पर 5% की अतिरिक्त छूट दे रहा है। दोनों छूट के बाद जैकेट की अंतिम कीमत कितनी है?
A. ₹2,565
B. ₹2,400
C. ₹2,700
D. ₹2,550
दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।
\(45 3/5 .3/2.5\)
A. 225
B. 22.5
C. 2.25
D. 2250
ऋतिका और अनिमेष की आयु का अनुपात क्रमशः 7 : 9 है। 6 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 4 : 5 होगा। उनकी वर्तमान आयु के बीच का अंतर कितना है?
A. 24
B. 7
C. 12
D. 26
एक व्यक्ति एक यात्रा 13 घंटे में पूरी कर सकता है। वह यात्रा का पहला एक-तिहाई भाग 24 किमी/घंटा की गति से और शेष दूरी 60 किमी/घंटा की गति से तय करता है। उसकी यात्रा की कुल दूरी कितनी है?
A. 516 किमी
B. 525 किमी
C. 513 किमी
D. 520 किमी
रमेश ने एक पुरानी टाइपराइटर ₹4,800 में खरीदी और उसकी मरम्मत पर ₹700 खर्च किए। उसने इसे ₹6,200 में बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत (दशमलव के दो स्थानों तक सही) ज्ञात कीजिए।
A. 12.09%
B. 12.73%
C. 11.33%
D. 10.23%
\((4096/9)^{-(3/2)} (4/3)^3 [4]{(256)^{-3}}\)3 का मान है:
A. \(1/56\)
B. \(1/54\)
C. \(1/58 \)
D. \(1/64 \)
किसी कक्षा में 14 छात्रों के अंकों का औसत 60 है। यदि प्रत्येक छात्र के अंक दोगुने कर दिए जाएँ, तो नया औसत कितना होगा?
A. 60
B. 120
C. 14
D. 28
28, 38 और 68 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
A. 8
B. 2
C. 4
D. 12
एक ट्रैफ़िक सिग्नल पर, एक लाल बत्ती प्रति मिनट दो बार और एक हरी बत्ती पाँच मिनट में छह बार नियमित अंतराल पर जलती है। यदि दोनों बत्तियाँ एक ही समय पर जलना शुरू करें, तो वे प्रत्येक घंटे में एक साथ कितनी बार जलेगी?
A. 28
B. 24
C. 20
D. 2
X ने 4 वर्षों के लिए 10% वार्षिक ब्याज दर पर साधारण ब्याज पर ₹m का निवेश किया, और Y ने 2 वर्षों के लिए 20% वार्षिक ब्याज दर पर चक्रवृद्धि ब्याज पर X से ₹2,000 अधिक का निवेश किया। X और Y द्वारा प्राप्त ब्याज का अनुपात क्रमशः 10 : 33 है। X का निवेश ज्ञात कीजिए।
A. ₹3,000
B. ₹2,000
C. ₹1000
D. ₹4,000
एक उबर ऑटो 46 घंटों में 322 किमी की दूरी तय करता है। इसकी गति किमी/घंटा में कितनी है?
A. 2
B. 11
C. 7
D. 9
सरल कीजिए
\(18 (12 (1^2)) 3 + 20 – 84\)
A. 8
B. 18
C. 14
D. 2
ईशान को 737 किमी दूर कोलकाता 21 घंटे में पहुँचना है। 7 घंटे के लिए उसकी शुरुआती गति 49 किमी/घंटा थी। अगले 184 किमी के लिए उसकी गति 46 किमी/घंटा थी। अब उसे कितनी गति से यात्रा करनी होगी ताकि वह 21 घंटे के निर्धारित समय में कोलकाता पहुँच सके?
A. 23 किमी/घंटा
B. 17 किमी/घंटा
C. 21 किमी/घंटा
D. 18 किमी/घंटा
पहली 114 सम संख्याओं का औसत कितना है?
A. 114.5
B. 115.5
C. 115
D. 116
\((1/3)^{-3} + (1/9)^{-3} + (1/4)^{-3}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 823
B. 824
C. 814
D. 820
एक बेलनाकार छड़ का बाहरी वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 4500 सेमी2 है। यदि छड़ की लंबाई 62 सेमी है, तो छड़ की बाहरी त्रिज्या (सेमी में), दशमलव के दो स्थानों तक सही, है:
\(Take\ = 22/7\)
A. 11.55
B. 11.12
C. 13.22
D. 11.63
एक अजरख साड़ी का अंकित मूल्य ₹3,600 है। त्योहारी सीज़न की सेल में यह ₹3,150 में बिकती है। छूट का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 11%
B. 10%
C. 13.5%
D. 12.5%
₹10 प्रति किग्रा वाली चीनी को ₹86 प्रति किग्रा वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए कि मिश्रण को ₹83.2 प्रति किग्रा की दर से बेचने पर 30% का लाभ हो?
A. 22 : 54
B. 56 : 24
C. 53 : 23
D. 55 : 23
एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजा 3.1 सेमी है।
A. \((2.4025){3} { cm}^2 \\\)
B. \((2.3025){3} { cm}^2 \\\)
C. \((3.4325) { cm}^2 \\\)
D. \((4.4325) { cm}^2\)
कृष एक काम 3 घंटे में कर सकता है। मोक्ष इसे 24 घंटे में कर सकता है। नितिन की सहायता से, उन्होंने यह काम 2 घंटे में पूरा कर लिया। नितिन अकेले इस काम को कितने घंटे में कर सकता है?
A. 8
B. 9
C. 7
D. 10
24 रुपये प्रति किलो वाली चीनी को 47 रुपये प्रति किलो वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए ताकि मिश्रण को 42.9 रुपये प्रति किलो बेचने पर 30% का लाभ हो?
A. 7 : 15
B. 10 : 13
C. 14 : 9
D. 8 : 15
44 और 11 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 25
B. 24
C. 22
D. 19
एक व्यापारी 120 मीटर कपड़ा बेचता है और 27 मीटर के विक्रय मूल्य का लाभ प्राप्त करता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)।
A. 26%
B. 32%
C. 29%
D. 30%
दीपक के वेतन में 12% की वृद्धि की गई। उसका नया वेतन ₹76,720 है। वृद्धि से पहले उसका वेतन कितना था?
A. ₹68,850
B. ₹68,500
C. ₹69,000
D. ₹69,300
एक धनराशि को 10% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश करने पर 2 वर्ष बाद ₹4800 हो जाती है। समान ब्याज दर पर समान धनराशि पर 2 वर्ष में साधारण ब्याज (₹ में) कितना होगा?
A. 400
B. 1600
C. 800
D. 3200
एक दौड़ में, एक एथलीट पहले चक्कर में 336 मीटर की दूरी 168 सेकंड में तय करता है। वह समान लंबाई का दूसरा चक्कर 56 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत गति (मीटर/सेकंड में) कितना है?
A. 3
B. 12
C. 10
D. 1
8 पुरुष एक काम को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि 4 महिलाएँ इसे 16 दिनों में पूरा कर सकती हैं। 8 महिलाएँ और 4 पुरुष इसे कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 7 दिन
B. 9 दिन
C. 6 दिन
D. 11 दिन
एक घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 174 सेमी2 है। यदि इसकी लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 3 सेमी और 5 सेमी है, तो इसकी लंबाई और ऊँचाई का अनुपात कितना है?
A. 1 : 4
B. 2 : 3
C. 1 : 3
D. 1 : 2
तीन मज़दूर, X, Y और Z, किसी काम को क्रमशः 6 दिन, 9 दिन और 18 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि वे सब मिलकर काम करें, तो उन्हें काम पूरा करने में कितना समय लगेगा?
A. 11 दिन
B. 7 दिन
C. 3 दिन
D. 15 दिन
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।
कथन:
कोई नींबू, संतरा नहीं है।
कोई संतरा, अंगूर नहीं है।
कोई संतरा, मंदारिन नहीं है।
निष्कर्ष:
(I): कोई नींबू, अंगूर नहीं है।
(II): कुछ मंदारिन, अंगूर हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
एक विशेष कूट भाषा में, ‘my little brother’ को ‘jk yu qw’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘brother and me’ को ‘wq jk uy’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘brother’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. wq
B. uy
C. qw
D. jk
A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। B, E के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। G, F और A का निकटतम पड़ोसी है। C, A के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। F के बाएँ से गिनने पर D और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. पाँच
C. तीन
D. चार
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित में से किसका परिणाम 50 होगा?
A. 16 A 4 D 8 C 2 B 18
B. 16 C 4 D 8 A 2 D 18
C. 16 B 4 C 8 A 2 D 18
D. 16 B 4 D 8 A 2 C 18
नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन करें। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
SIG : WMK
ING : MRK
A. MDE : QAI
B. SYM : WCI
C. GRC : KNG
D. VHK : ZLO
एक विशेष कूट भाषा में, ‘BEST’ को ‘4781’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘BEDS’ को ‘8157’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘D’ के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 5
C. 7
D. 1
एक विशेष कूट भाषा में, ‘TXKF’ को ‘E#OP’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘KAFT’ को ‘O#RE’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या है?
A. #
B. O
C. E
D. R
एक विशेष कोड भाषा में, ‘A # B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’ , ‘A ! B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’ , ‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’ और ‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’। यदि ‘R @ S ! T ÷ X # Y’ है, तो R, Y से किस प्रकार संबंधित है?
A. माँ की बहन
B. माँ की माँ
C. माँ का बेटा
D. माँ का भाई
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति को पहचानें जिसे प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी हो जाएगी।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित संख्या श्रेणी को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी। (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं।)
(बाएँ) 3 5 9 7 4 2 5 7 6 3 2 4 6 5 4 1 9 8 7 8 4 5 1 3 4 2 (दाएँ)
ऐसे कितने सम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद एक विषम अंक है?
A. चार
B. एक
C. तीन
D. दो
निम्नलिखित संख्या श्रेणी को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी। (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं।)
(बाएँ) 4 6 7 1 4 2 5 9 4 6 2 9 3 5 1 3 8 7 6 7 9 5 2 1 7 4 (दाएँ)
ऐसे कितने सम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
A. तीन
B. एक
C. चार
D. दो
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
TVO RTM PRK NPI ?
A. LMH
B. LNG
C. LMG
D. LNH
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. OSM
B. QUO
C. MLE
D. MQK
बृष्टि अपनी कक्षा में ऊपर से 12वें और नीचे से 31वें स्थान पर है। कक्षा में कुल कितने छात्र हैं?
A. 43
B. 44
C. 42
D. 41
सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। G और F के बीच केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। A के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, A के बाईं ओर लेकिन D के दाईं ओर बैठा है। E, B के दाईं ओर लेकिन G के बाईं ओर बैठा है। B के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. एक
C. दो
D. चार
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी।
(बाएँ) # / 4 6 3 + 9 8 9 # 1 * 6 ? # / 7 # * 4 9 (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक और प्रतीक है?
A. दो
B. कोई नहीं
C. तीन
D. एक
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से APPLE, YNNJC से संबंधित है। उसी प्रकार, ORANGE, MPYLEC से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, GUAVA निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. ESYTY
B. FTZUZ
C. UGVAA
D. HVBWB
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कोई ततैया, छिपकली नहीं है।
सभी चींटियाँ, ततैया हैं।
निष्कर्ष:
(I) : कुछ ततैया, चींटियाँ हैं।
(II) : कोई भी छिपकली, चींटी नहीं है।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
रोहन बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 6 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 16 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दायें मुड़ता है और 2 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 9 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बायें मुड़ता है, 4 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी होगी? (सभी मोड़ 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
A. 7 किमी पूर्व की ओर
B. 9 किमी दक्षिण की ओर
C. 9 किमी उत्तर की ओर
D. 7 किमी पश्चिम की ओर
यदि A का अर्थ ‘+’ है, B का अर्थ ‘−’ है, C का अर्थ ‘×’ है और D का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
8 D 4 C 6 D 2 B 6 A 2 = ?
A. 20
B. 8
C. 2
D. 14
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
2005, 1805, 1625, 1463, 1317, ?
A. 1186
B. 1185
C. 1216
D. 1187
मिस्टर Tqr बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और दक्षिण की ओर 19 किमी गाड़ी चलाते हैं। फिर वे दायें मुड़ते हैं, 31 किमी गाड़ी चलाते हैं, फिर दायें मुड़ते हैं और 5 किमी गाड़ी चलाते हैं। फिर वे दायें मुड़ते हैं और 8 किमी गाड़ी चलाते हैं। फिर वे दायें मुड़ते हैं, 5 किमी गाड़ी चलाते हैं, फिर बायें मुड़ते हैं और 14 किमी गाड़ी चलाते हैं। अंत में वे बायें मुड़ते हैं, 19 किमी गाड़ी चलाते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी होगी? (सभी मोड़ 90 डिग्री के हैं, जब तक कि अन्यथा निर्दिष्ट न हो।)
A. पूर्व की ओर 9 किमी
B. दक्षिण की ओर 9 किमी
C. उत्तर की ओर 9 किमी
D. पश्चिम की ओर 9 किमी
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी इंजन, चमगादड़ हैं।
सभी आम, चमगादड़ हैं।
निष्कर्ष:
(I) : कुछ आम, इंजन हैं।
(II) : सभी इंजन, आम हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण ‘MN’ पर रखने पर दिए गए संयोजन का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
L, M, N, O, P, Q और R एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। P, O के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Q, L के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। केवल O, M और Q के बीच बैठा है। R, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N के दाईं ओर से गिनने पर N और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. एक
C. चार
D. दो
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
840 850 859 867 874 ?
A. 881
B. 879
C. 880
D. 878
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
31 44 61 80 103 132 ?
A. 163
B. 169
C. 183
D. 196
दिए गए विकल्पों में से उस शब्द का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
LO33 KN45 JM57 IL69 ?
A. HL82
B. HL81
C. HK82
D. HK81
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. OUA
B. FLG
C. DJP
D. LRX
निम्नलिखित त्रिकों में अक्षरों के प्रत्येक समूह का अगले समूह से एक निश्चित तर्क के अनुसार संबंध है। उस विकल्प का चयन करें जिसमें त्रिक समान तर्क का अनुसरण करता है।
ROAD – OADR – RADO
HALO – ALOH – HLOA
A. WALE – ALEW – WLEA
B. SAME – AMSE – SMAE
C. TEAR – EART – TAER
D. MEAN – NEAM – NAEM
V, A, L, U, E और S एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है। L एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है लेकिन मंजिल संख्या 4 पर नहीं रहता है। L और V के बीच केवल दो लोग रहते हैं। U एक विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है लेकिन सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। U और E के बीच केवल दो लोग रहते हैं। S, U के ठीक नीचे रहता है। A और S के बीच कितने लोग रहते हैं?
A. चार
B. तीन
C. दो
D. एक
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
36 – 7 – 5
2 – 1 – 1
A. 4 – 3 – 1
B. 10 – 3 – 2
C. 6 – 3 – 2
D. 5 – 3 – 2
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
2, 3, 6, 11, ?, 27
A. 21
B. 20
C. 18
D. 19
एक विशेष कूट भाषा में,
‘A = B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’ ,
‘A $ B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’ ,
‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और
‘A * B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।
यदि ‘W = P $ H @ F * D’ है, तो W का D से क्या संबंध है?
A. माता की माता
B. माता
C. बहन
D. माता की बहन
दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
EDX 26, HGS 15, ?, NMI -7, QPD -18
A. NJO 4
B. KJN 4
C. HKL 7
D. JLK 6
लोकसभा चुनाव में मतदान करने के पात्र कौन हैं?
A. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक जो संविधान या किसी कानून के तहत अयोग्य नहीं हैं
B. वे नागरिक जिन्होंने आयकर का भुगतान किया है
C. केवल सरकारी नौकरी वाले नागरिक
D. केवल 21 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिक
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में मुख्य रूप से कितने शुद्ध स्वर थे?
A. 3
B. 7
C. 11
D. 6
यकृत मानव शरीर में किस अंग तंत्र से संबंधित है?
A. तंत्रिका तंत्र
B. पाचन तंत्र
C. श्वसन तंत्र
D. परिसंचरण तंत्र
अंडमान द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप है:
A. दक्षिण अंडमान द्वीप
B. लैंडफॉल द्वीप
C. छोटा अंडमान द्वीप
D. नील द्वीप
भारत में पांचवीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य था:
A. औद्योगिक विकास
B. गरीबी उन्मूलन
C. रोजगार सृजन
D. कुटीर उद्योगों का प्रोत्साहन
निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची में उल्लिखित दलबदल के आधार पर किसी राजनीतिक दल के सदस्यों को अयोग्य घोषित करने का प्रावधान नहीं है?
A. यदि कोई सदस्य अपनी पार्टी के विरुद्ध मतदान करता है
B. यदि कोई दल किसी अन्य दल में विलय हो जाती है
C. यदि कोई मनोनीत सदस्य अपनी सीट के 6 महीने बाद किसी अन्य पार्टी में शामिल होता है
D. यदि कोई निर्वाचित सदस्य चुनाव के बाद किसी अन्य पार्टी में शामिल होता है
दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (SIIMA) 2023 में 777 चार्ली ने किस भाषा की फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीता?
A. कन्नड़
B. तेलुगु
C. तमिल
D. मलयालम
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के विद्रोह के बाद अवध को अंग्रेजों के नियंत्रण में कब लाया गया?
A. 1857
B. 1859
C. 1858
D. 1860
1 अश्वशक्ति (hp) = _____.
A. 746 × 10-3 MW
B. 746 × 10-6 MW
C. 746 × 106 MW
D. 746 MW
तिलक का मानना था कि राजनीतिक अधिकार केवल निम्नलिखित माध्यमों से प्राप्त किये जा सकते हैं:
A. समझौते
B. साहसिक कार्य (मजबूत दबाव)
C. मेज़ पर बातचीत
D. राजनयिक चर्चाओं
जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 के तहत, विधेयक में उल्लिखित प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों पर क्या जुर्माना लगाया जाता है?
A. ₹10,000 और ₹15 लाख के बीच
B. ₹10,000 और ₹10 लाख के बीच
C. ₹5,000 और ₹5 लाख के बीच
D. ₹50,000 और ₹15 लाख के बीच
निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने रेडियम तत्व की खोज की थी?
A. दिमित्री मेंडेलीव
B. जे.जे. थॉमसन
C. विल्हेम रॉन्टजेन
D. मैरी क्यूरी
निम्नलिखित में से किसने 7 जून, 2024 को संपन्न हुए नॉर्वे शतरंज सुपर-टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में अपना छठा नॉर्वे शतरंज खिताब जीता?
A. फैबियानो करुआना
B. गुकेश डी
C. मैग्नस कार्लसन
D. डिंग लिरन
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत में औसत मासिक GST संग्रह क्या था?
A. ₹2.5 लाख करोड़
B. ₹2 लाख करोड़
C. ₹1.68 लाख करोड़
D. ₹1.5 लाख करोड़
अल-नीनो, एक जलवायु पैटर्न, निम्नलिखित में से किसका विस्तार है?
A. उत्तरी प्रशांत धारा
B. पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई धारा
C. भूमध्यरेखीय प्रतिधारा
D. उष्ण भूमध्यरेखीय धारा
1991 के बाद भारत के लिए वैश्वीकरण का एक प्रमुख लाभ क्या था?
A. विदेशी बाजारों तक पहुँच में वृद्धि
B. वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से अलगाव
C. विदेशी व्यापार में कमी
D. विदेशी निवेश में कमी
हरित क्रांति का किन दो भारतीय राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पड़ा?
A. तमिलनाडु और केरल
B. महाराष्ट्र और गुजरात
C. पंजाब और हरियाणा
D. बिहार और उत्तर प्रदेश
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2024 में अपने संचालन के 90वें वर्ष में किस महीने प्रवेश किया?
A. जून
B. फ़रवरी
C. अप्रैल
D. अगस्त
सरकार ने योजना आयोग के स्थान पर NITI आयोग नामक नई संस्था की स्थापना किस वर्ष की थी?
A. 2021
B. 2017
C. 2015
D. 2019
ताशकंद में आयोजित एशियन जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद किसी भी एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट कौन बनी?
A. अरुणा रेड्डी
B. प्रणती नायक
C. दीपा करमाकर
D. मेघना गुंडलपल्ली रेड्डी
26 नवंबर 2024 तक, 1950 में पहली बार लागू होने के बाद से भारत के संविधान में कितने संवैधानिक संशोधन किए गए हैं?
A. 370
B. 144
C. 101
D. 106
थार मरुस्थल भारत के किस पड़ोसी देश तक फैला हुआ है?
A. भूटान
B. पाकिस्तान
C. बांग्लादेश
D. नेपाल
किस राज्य का पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन करता है?
A. मिजोरम
B. मणिपुर
C. नागालैंड
D. सिक्किम
चार वेदों को उनके ब्राह्मण ग्रंथों के साथ ______ के रूप में भी जाना जाता है।
A. वेदांग
B. श्रुति
C. उपवेद
D. पुराण
विद्युत चुम्बकीय तरंग के विद्युत और चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के बीच का कोण है:
A. 0°
B. 90°
C. 180°
D. 45°
संघीय बजट 2024 के अनुसार, नई कर नीति के तहत 5% कर दर के लिए संशोधित कर स्लैब सीमा क्या है?
A. ₹5 लाख
B. ₹7 लाख
C. ₹10 लाख
D. ₹2.5 लाख
भारत में किस फसल को ‘गोल्डन फाइबर’ कहा जाता है?
A. रेशम
B. जूट
C. गेहूँ
D. कपास
मतदान का अधिकार है:
A. एक वैधानिक अधिकार
B. एक मौलिक अधिकार
C. एक मौलिक कर्तव्य
D. न तो मौलिक अधिकार और न ही वैधानिक अधिकार
संगम पर हर 12 साल में मनाया जाने वाला अगला कुंभ मेला, जिसे तीर्थराज या ‘तीर्थों का राजा’ भी कहा जाता है, 2025 में होने वाला है। 2025 का कुंभ मेला निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
A. उज्जैन
B. हरिद्वार
C. वाराणसी
D. प्रयागराज
1984 के पारिवारिक न्यायालय अधिनियम के अंतर्गत पारिवारिक न्यायालय के निर्णयों से अपील किस न्यायालय में की जाती है?
A. जिला न्यायालय
B. पारिवारिक न्यायालय ट्रिब्यूनल
C. उच्च न्यायालय
D. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
फर्रुखाबाद शहर में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
A. तफज्जुल हुसैन खान
B. अब्दुल अली खान
C. खान बहादुर खान
D. मोहम्मद खान
निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य रूप असम से विकसित हुआ है?
A. कुचिपुड़ी
B. सत्रिया
C. कथकली
D. कथक
भारतीय संविधान में निदेशक सिद्धांतों की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है?
A. USA
B. UK
C. कनाडा
D. आयरलैंड
22 जुलाई को संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, बाजार पूंजीकरण से सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में भारत का विश्व स्तर पर कौन सा स्थान है?
A. 5वाँ
B. 7वाँ
C. 11वाँ
D. 3राँ
10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र को _______ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
A. मेगा सिटी
B. जिला शहर
C. उपनगरीय क्षेत्र
D. महानगरीय शहर
शानन विद्युत परियोजना निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में स्थित है?
A. पंजाब
B. हरियाणा
C. उत्तराखंड
D. हिमाचल प्रदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2024 में, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार किए गए निम्नलिखित में से किस उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) सिस्टम का उद्घाटन किया?
A. चंद्रा और त्रिनेत्र
B. त्रिनेत्र और अर्का
C. अर्का और अरुणिका
D. PARAM सेवा और त्रिनेत्र
महात्मा गांधी ने मार्च 1930 में किसे पत्र भेजकर बताया था कि भारत में ब्रिटिश शासन को ‘अभिशाप’ क्यों माना जाता है?
A. लॉर्ड वेलेस्ली
B. लॉर्ड माउंटबेटन
C. लॉर्ड एडम
D. लॉर्ड इरविन
अक्टूबर 2024 तक, अंग्रेजी के अलावा, AI मॉडल ‘सरवम-1’ कितनी भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है?
A. 8
B. 13
C. 10
D. 5
रूस में आयोजित 16वें शिखर सम्मेलन के दौरान BRICS राष्ट्रों ने किस मानवीय मुद्दे की निंदा की?
A. अमेज़ॅन में वनों की कटाई
B. मध्य पूर्व में संकट
C. यूरोप में शरणार्थी संकट
D. अफ्रीका में गरीबी
सर्वोच्च न्यायालय के किस मामले ने भारत में न्यायिक नियुक्तियों के लिए ‘कॉलेजियम प्रणाली’ की स्थापना की?
A. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य
B. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ
C. एस.आर. बोम्मई बनाम भारत संघ
D. दूसरा न्यायाधीश मामला (1993)
निम्नलिखित में से कौन सा चुंबकीय क्षेत्र में आवेशित कण की चक्रोट्रॉन आवृत्ति का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है?
A. वह आवृत्ति जिस पर आवेशित कण अपने केंद्र से गुजरने वाले अक्ष के चारों ओर घूमता है
B. वह आवृत्ति जिस पर आवेशित कण विद्युत चुम्बकीय विकिरण उत्सर्जित करता है
C. वह आवृत्ति जिस पर आवेशित कण अन्य कणों के साथ टकराव का अनुभव करता है
D. वह आवृत्ति जिस पर आवेशित कण लोरेंत्ज़ बल के कारण चुंबकीय क्षेत्र में वृत्ताकार गति करता है
भारत सरकार ने वर्ष 2016 में UDAN क्षेत्रीय संपर्क योजना शुरू की, यह ______ क्षेत्र से संबंधित है।
A. सड़क परिवहन
B. रेल परिवहन
C. जल परिवहन
D. नागरिक उड्डयन
42वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया भारतीय संविधान का कौन सा भाग न्यायाधिकरणों से संबंधित है?
A. भाग IXB
B. भाग X-A
C. भाग XVI
D. भाग XIV-A
भारत में विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए कौन सी नीति शुरू की गई थी?
A. राष्ट्रीयकरण नीति
B. उदारीकरण नीति
C. आयात प्रतिस्थापन नीति
D. समाजवादी नीति
1950 और 1960 के दशक के दौरान किस आर्थिक मॉडल ने भारत के नियोजन दृष्टिकोण को निर्देशित किया?
A. नेहरू मॉडल
B. महालनोबिस मॉडल
C. गांधी मॉडल
D. केन्सियन मॉडल
निम्नलिखित का मिलान कीजिए।
हड़प्पा स्थल वर्तमान राज्य
A. लोथल I. हरियाणा
B. कालीबंगा II. गुजरात
C. दैमाबाद III. राजस्थान
D. बिरहन IV. महाराष्ट्र
A. A-III; B-IV; C-II; D-I
B. A-II; B-III; C-IV; D-I
C. A-I; B-II; C-III; D-IV
D. A-IV; B-I; C-III; D-II
मौर्य साम्राज्य का अंतिम शासक किसके द्वारा मारा गया था?
A. विष्णुगुप्त चंद्रादित्य
B. अशोक
C. अवन्ति वर्मन
D. पुष्यमित्र शुंग
अक्टूबर 2024 में जारी नाबार्ड अखिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण (NAFIS) 2021-22 के अनुसार, भारत में ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय क्या थी?
A. ₹11,059
B. ₹12,698
C. ₹14,000
D. ₹10,500
भारत के पश्चिमी भाग में, अरब सागर के किनारे और गोवा के दक्षिण में स्थित तटीय क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है?
A. कोरोमंडल तट
B. मालाबार तट
C. कोंकण तट
D. सुंदरबन