RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 17 Shift1

एक धनराशि, जब 10% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश की जाती है, तो 4 वर्षों के बाद ₹5040 हो जाती है। उस धनराशि पर समान ब्याज दर पर 1 वर्ष में साधारण ब्याज (₹ में) क्या है?
A. 360
B. 720
C. 180
D. 1440

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 6 से विभाज्य है?
A. 584
B. 622
C. 608
D. 534

₹741 की राशि को तीन व्यक्तियों में 2 : 14 : 10 के अनुपात में विभाजित किया जाता है। वितरण में सबसे बड़े और सबसे छोटे हिस्से के बीच का अंतर (₹ में) है:
A. 323
B. 331
C. 342
D. 401

दशमलव रूप में योग \(4/10+6/100+7/1000+9/10000\) ज्ञात कीजिए।
A. 0.4679
B. 0.4579
C. 0.4479
D. 0.4379

निम्नलिखित का मान ज्ञात करें:

\({324}+{0.0324}-{5.29}=\)

A. 6.12
B. 15.88
C. 1.5
D. 8.34

हल करें: 41 – [21 – {11 – (15 – 7 ÷ 3 × 3)}]
A. 20
B. 23
C. 18
D. 25

एक उबर बाइक 304 किमी की दूरी 19 घंटे में तय करती है। किमी/घंटा में इसकी गति क्या है?
A. 23
B. 7
C. 14
D. 16

यदि घनाभ की लंबाई 2 सेमी, चौड़ाई 4 सेमी और घनाभ का आयतन 1712 सेमी3 है, तो घनाभ की ऊँचाई (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 206
B. 219
C. 209
D. 214

144 किमी की दूरी तय करने में, प्रांशु को चंदू से 3 घंटे अधिक लगते हैं। यदि प्रांशु अपनी गति को दोगुना कर देता है, तो उसे चंदू से 5 घंटे कम लगेंगे। प्रांशु की गति है:
A. 16 किमी/घंटा
B. 3 किमी/घंटा
C. 4 किमी/घंटा
D. 9 किमी/घंटा

किसी संख्या का 1%, उस संख्या के 96% का कितना प्रतिशत है?
A. 97
B. 0.096
C. 96
D. 0.96

दो मित्रों, चेतन और विपुल की मासिक आय का अनुपात क्रमशः 5 : 7 है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹96000 की बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 2 : 4 है, तो चेतन की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 224000
B. 160000
C. 161000
D. 159000

एक खुदरा विक्रेता एक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद ₹175 में खरीदता है। उसका ऊपरी व्यय ₹5 है। वह इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को ₹360 में बेचता है और x% लाभ अर्जित करता है। x का मान है:
A. 90
B. 120
C. 100
D. 80

एक डीलर एक वस्तु को ₹2,200 में खरीदता है और उसे ₹4,000 में बेचता है। यदि उसका ऊपरी व्यय ₹300 है, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 65%
B. 60%
C. 40%
D. 50%

परी एक खिलौने पर ₹6,580 के क्रय मूल्य से 65% अधिक मूल्य अंकित करती है। यदि वह अंकित मूल्य पर 25% की छूट प्रदान करती है और ग्राहक खिलौने के लिए ₹P का भुगतान करता है, तो P का मान है:
A. ₹8,142.75
B. ₹9,000
C. ₹8,000
D. ₹7,966.50

प्रथम 128 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत है:
A. 127.5
B. 128
C. 128.5
D. 129

सलीम बैंक से ₹60,000 की राशि 18 महीने के लिए R% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार लेता है (ब्याज की गणना अर्धवार्षिक रूप से की जाती है)। सलीम द्वारा बैंक को वापस भुगतान की गई राशि ₹69,457.5 थी। R का मान है:
A. 12%
B. 10%
C. 5%
D. 20%

एक जोड़ी जूतों का अंकित मूल्य ₹2,500 है। 16% की छूट दी जाती है। छूट की राशि क्या है?
A. ₹350
B. ₹400
C. ₹450
D. ₹300

एक दौड़ में, एक एथलीट पहले लैप में 152 सेकंड में 456 मीटर की दूरी तय करता है। वह समान लंबाई का दूसरा लैप 76 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत गति (मीटर/सेकंड में) क्या है?
A. 5
B. 4
C. 10
D. 1

निम्नलिखित में से सबसे छोटी संख्या का चयन करें:

a) 0.8

b) \(0.8\)

c) 1 ÷ 0.8

d) \(2/5 0.8\)

A. b
B. d
C. c
D. a

₹74 प्रति किलो वाली चीनी को ₹27 प्रति किलो वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए ताकि मिश्रण को ₹45.6 प्रति किलो पर बेचने पर 14% का लाभ हो सके?
A. 13 : 34
B. 17 : 36
C. 12 : 32
D. 15 : 36

रवि, अरविंद और विमल एक कार्य को क्रमशः 5 दिन, 6 दिन और 8 दिन में पूरा कर सकते हैं। तीनों मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. \(22/59\) दिन
B. \(36/65\) दिन
C. \(23/47\) दिन
D. \(34/51\) दिन

यदि 96 : y :: y : 6 है, तो y का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
A. 27
B. 24
C. 30
D. 17

एक कक्षा में 14 छात्रों के अंकों का औसत 59 है। यदि प्रत्येक छात्र के अंकों को दोगुना कर दिया जाए, तो नया औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 14
B. 28
C. 118
D. 59

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 78 है और तीसरी संख्या 126 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 205
B. 187.5
C. 186.5
D. 204

एक त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी ऊँचाई और आधार क्रमशः 28 सेमी और 12 सेमी हैं।
A. 168 सेमी2
B. 156 सेमी2
C. 164 सेमी2
D. 159 सेमी2

a और b के HCF का मान h है, जब पहली संख्या को दोगुना किया जाता है तो HCF दोगुना हो जाता है और जब दूसरी संख्या को तीन गुना किया जाता है तो HCF तीन गुना हो जाता है। नीचे दी गई किन दो संख्याओं के HCF का मान 6h है?
A. 3a, 3b
B. 2a, 2b
C. 3a, 2b
D. 2a, 3b

\( (1/6)^{-2}+ (1/5)^{-2}+ (1/4)^{-2}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 67
B. 83
C. 77
D. 85

एक बोतल में 2600 मिलीलीटर तेल है। यदि तेल की मात्रा में 22% की वृद्धि की जाती है, तो बोतल पूरी तरह से भर जाती है। बोतल की क्षमता ज्ञात कीजिए।
A. 3096 मिलीलीटर
B. 3136 मिलीलीटर
C. 3000 मिलीलीटर
D. 3172 मिलीलीटर

समृद्ध के पास 9 सेमी व्यास की एक ठोस धातु की गेंद है। वह इसे पिघलाता है और सामग्री का उपयोग करके एक ठोस बेलन बनाता है। यदि बेलन का व्यास गेंद के समान है, तो बेलन की ऊँचाई क्या होगी?
A. 6 सेमी
B. 18 सेमी
C. 8 सेमी
D. 12 सेमी

₹52 प्रति किलो वाली चीनी को ₹73 प्रति किलो वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए कि मिश्रण को ₹87.1 प्रति किलो पर बेचने पर 30% का लाभ हो सके?
A. 14 : 8
B. 14 : 4
C. 13 : 5
D. 6 : 15

₹4,000 की राशि को 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया जाता है। दूसरे वर्ष और पहले वर्ष में अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज (₹ में) के बीच का अंतर क्या होगा?
A. 40
B. 50
C. 46
D. 60

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 2610, 2900 और 3190 को पूर्णतः विभाजित करेगी।
A. 305
B. 290
C. 580
D. 145

पाइप A और B एक खाली टंकी को क्रमशः 52 मिनट और 65 मिनट में भर सकते हैं। पाइप A और पाइप B दोनों को एक साथ खोला जाता है। कितने समय बाद पाइप A को बंद कर देना चाहिए ताकि खाली टंकी कुल 60 मिनट में पूरी तरह से भर जाए?
A. 4 मिनट
B. 15 मिनट
C. 20 मिनट
D. 5 मिनट

पाइप P एक टैंक का 5/9 भाग 25 घंटे में भर सकता है और पाइप Q उसी टैंक का 8/9 भाग 24 घंटे में भर सकता है। P और Q दोनों को 3 घंटे के लिए खुला रखा गया है, फिर दोनों को बंद कर दिया जाता है। फिर पाइप R को अकेले खोला जाता है और वह टैंक के पानी को 8 घंटे में खाली कर देता है। पाइप P, Q और R मिलकर खाली टैंक को कितने समय में भर सकते हैं?

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 11 Shift1

A. 28 घंटे
B. 44 घंटे
C. 23 घंटे
D. 27 घंटे

समान लंबाई की दो ट्रेनें समानांतर लाइनों पर एक ही दिशा में 100 किमी/घंटा और 66 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। तेज गति वाली ट्रेन, धीमी गति वाली ट्रेन को 18 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई है:
A. 65 मीटर
B. 85 मीटर
C. 74 मीटर
D. 102 मीटर

21 छात्रों की एक पंक्ति उत्तर की ओर मुँह करके खड़ी है। समडुप दाहिने छोर से 5वें स्थान पर है। यदि जिग्मी समडुप के बाईं ओर 9वें स्थान पर है, तो पंक्ति के बाएँ छोर से जिग्मी का स्थान क्या है?
A. 7वाँ
B. 8वाँ
C. 6वाँ
D. 5वाँ

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

TQ 30, AO 60, HM 120, OK 240, ?

A. UI 480
B. UI 420
C. VI 480
D. VI 420

यदि ‘−‘ और ‘÷’ चिन्हों को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?

12 − 6 x 4 ÷ 1 + 1 x 7 + 2 ÷ 8

A. 3
B. 6
C. 11
D. 8

शब्द ENGLISH में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बनने वाले अक्षर समूह में निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर ठीक दो बार दिखाई देगा?
A. F
B. M
C. J
D. K

एक विशेष कोड भाषा में,

A & B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’

A # B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’

A : B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’

A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘F & G # H : U ÷ V’ है, तो F, V से किस प्रकार संबंधित है?

A. भाई की पत्नी का पिता
B. भाई की पत्नी का भाई
C. पुत्र की पत्नी की बहन
D. पुत्र की पत्नी की माता

रमन बिंदु A से शुरू होता है और 25 किमी दक्षिण की ओर गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 26 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दायें मुड़ता है और 28 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 35 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार दायें मुड़ता है, 3 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90° के हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
A. 9 किमी पश्चिम की ओर
B. 5 किमी पूर्व की ओर
C. 10 किमी पश्चिम की ओर
D. 1 किमी पूर्व की ओर

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी।

(बाएँ) 1 % 9 & # # 5 < 5 6 7 > 7 + 6 < % / % 6 \ (दाएँ)

ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अन्य संख्या है और ठीक बाद में एक प्रतीक है?

A. एक
B. दो
C. चार
D. तीन

दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

132 185 238 ? 344 397

A. 291
B. 302
C. 284
D. 275

नीचे दिए गए दो जोड़ों के समान पैटर्न का पालन करने वाले जोड़े का चयन करें। दोनों जोड़े समान पैटर्न का पालन करते हैं।

LIO – MJP

DFR – EGS

A. BHU – CJY
B. XUI – YVG
C. JMI – KNJ
D. SER – TFT

नीचे दिए गए दो जोड़ों के समान पैटर्न का पालन करने वाले जोड़े का चयन करें। दोनों जोड़े समान पैटर्न का पालन करते हैं।

ITK : NYP

BJL : GOQ

A. SAP : XFU
B. SEP : YJT
C. KHL : PNQ
D. DIG : IOK

दी गई कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।

कथन:

कोई भी मूंगफली गौरैया नहीं है।

सभी चींटियाँ गौरैया हैं।

सभी घोड़े गौरैया हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ घोड़े चींटियाँ हैं।

(II) कोई भी मूंगफली चींटी नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

AWN XBK UGH RLE ?

A. PQA
B. OQB
C. NPB
D. NRC

वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संपूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ करनी हैं, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़कर नहीं। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर ऐसी संक्रियाएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।)

(5, 8, 15)

(12, 17, 31)

A. (19, 12, 75)
B. (23, 31, 56)
C. (16, 32, 64)
D. (24, 18, 35)

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ सेब संतरे हैं।

कुछ संतरे केले हैं।

निष्कर्ष:

(I): कोई केला संतरा नहीं है।

(II): कुछ सेब केले हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करने वाले त्रिक का चयन करें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का पालन करते हैं।

TU : UV : VW

AD : BE : CF

A. RE : SF : UG
B. PW : QX : SZ
C. UE : VF : FW
D. TR : US : VT

D, E, T, A, I, L और S में से प्रत्येक का साक्षात्कार एक सप्ताह के अलग-अलग दिन होता है, जो सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होता है। T और S के बीच केवल तीन लोगों का साक्षात्कार होता है। S का साक्षात्कार सप्ताह के अंतिम दिन होता है। A के बाद दूसरे दिन D का साक्षात्कार होता है। I का साक्षात्कार L के ठीक पहले दिन होता है। E का साक्षात्कार शुक्रवार को नहीं होता है। E से पहले कितने लोगों का साक्षात्कार होता है?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. शून्य

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी।

(बाएँ) 9 % 1 2 & @ 3 # 7 & 8 Ω 6 $ 5 * 4 £ (दाएँ)

ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है लेकिन ठीक बाद में सम संख्या नहीं है?

A. दो
B. तीन
C. कोई नहीं
D. एक

यदि संख्या 5143786 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार दिखाई देंगे?
A. तीन
B. एक
C. दो
D. कोई नहीं

सात दोस्त C, D, E, P, Q, R और S उत्तर की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। Q के बाईं ओर केवल दो लोग बैठे हैं। Q और D के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। E, Q के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E और C के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। R, S के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है लेकिन P के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। R के दाईं ओर कितने लोग बैठे हैं?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. कोई नहीं

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 17 Shift2

छह व्यक्ति, A, B, C, D, E और F एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुँह करके बैठे हैं। D, E के ठीक बाईं ओर बैठता है। C, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठता है। E, C का निकटतम पड़ोसी है। B, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठता है। A, B के ठीक बाईं ओर बैठता है। पंक्ति के सबसे दाहिने छोर पर कौन बैठा है?
A. B
B. A
C. F
D. E

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: विषम वाला विकल्प व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. OV-WF
B. EL-MV
C. CJ-KT
D. LS-TY

श्रीमान W बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और दक्षिण की ओर 5 किमी चलते हैं। फिर वे बाएँ मुड़ते हैं, 6 किमी चलते हैं, फिर बाएँ मुड़ते हैं और 7 किमी चलते हैं। फिर वे बाएँ मुड़ते हैं और 8 किमी चलते हैं। अंत में वे बाएँ मुड़ते हैं, 2 किमी चलते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)
A. दक्षिण की ओर 2 किमी
B. पूर्व की ओर 2 किमी
C. उत्तर की ओर 5 किमी
D. पश्चिम की ओर 6 किमी

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: विषम वाला विकल्प व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. AGY
B. ZFL
C. PVB
D. UAG

एक विशेष कोड भाषा में, ‘सभी शिक्षक ईश्वर हैं’ को ‘to th po in’ लिखा जाता है और ‘ईश्वर सर्वव्यापी है’ को ‘tr tt th’ कोडित किया जाता है। दी गई भाषा में ‘ईश्वर’ को कैसे कोडित किया जाता है?
A. tr
B. tt
C. to
D. th

दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

5 7 11 17 25 ?

A. 39
B. 36
C. 37
D. 35

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

ZSV XQT VOR TMP ?

A. RLM
B. RLN
C. RKM
D. RKN

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PREY’ को ‘4628’ और ‘RANK’ को ‘5417’ के रूप में कोडित किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘R’ का कूट क्या है?
A. 4
B. 7
C. 5
D. 6

दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

120 126 144 180 240 ?

A. 320
B. 350
C. 340
D. 330

दी गई कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ जहाज कारें हैं।

कुछ बाइक जहाज हैं।

सभी कारें पंखे हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी जहाज पंखे हैं।

II. कुछ पंखे बाइक हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

नीचे दिखाए अनुसार दी गई आकृति की सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाता है।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित संख्या शृंखला देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं और गणना केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी है)।

(बाएँ) 5 8 7 5 6 9 9 3 1 3 2 9 4 7 2 4 6 5 8 8 7 9 3 (दाएँ)

ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद में एक सम अंक है?

A. दो
B. कोई नहीं
C. तीन
D. एक

दी गई आकृति की सही दर्पण छवि का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाए

A.
B.
C.
D.

​एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HIDE’ को ‘5691’ और ‘DICE’ को ‘6715’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘C’ का कूट क्या है?
A. 7
B. 1
C. 6
D. 5

एक विशेष कोड भाषा में,

A + B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’

A – B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’

A × B का अर्थ है ‘A, B की माता है’

A ÷ B का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P × Q + R – S ÷ T’ है, तो P का T से क्या संबंध है?

A. पुत्रवधू
B. माता
C. बहन
D. पौत्री

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा यदि ‘+’ और ‘÷‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए?

6 – 9 ÷ 16 + 8 x 10 = ?

A. 42
B. 38
C. 54
D. 46

‘दक्षिण गंगा’ के रूप में जानी जाने वाली, प्रायद्वीपीय भारत में सबसे बड़ा नदी तंत्र कौन सा है?
A. गोदावरी
B. कावेरी
C. महानदी
D. कृष्णा

महान भारतीय मरुस्थल से होकर बहने वाली सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
A. लूनी
B. यमुना
C. केन
D. सोन

घुड़सवारी में, जून 2024 में स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित थ्री-स्टार ग्रैंड प्रिक्स इवेंट जीतने वाले पहले भारतीय राइडर कौन बन गए हैं?
A. अनुष अग्रवाल
B. श्रुति वोरा
C. इम्तियाज अनीस
D. फवाद मिर्जा

पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का कितना प्रतिशत भारत में है?
A. 4.2%
B. 3.6%
C. 2.4%
D. 1.2%

जुलाई 2024 में, महाराष्ट्र सरकार ने युवाओं को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से कौन सी वितीय सहायता (stipend ) योजना शुरू की?
A. लाडका भाऊ योजना
B. मुख्यमंत्री युवा सहायता योजना
C. बाल विकास योजना
D. शिक्षा कल्याण योजना

कलकत्ता उच्च न्यायालय (क्षेत्राधिकार का विस्तार) अधिनियम, 1953 के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार का विस्तार निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों को शामिल करने के लिए किया गया था?
A. चंदननगर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
B. दादरा और नगर हवेली, और दमन और दीव
C. संघ शासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुदुचेरी
D. सिक्किम राज्य

सिंधु घाटी सभ्यता की हड़प्पा स्थल की खोज किस वर्ष में हुई थी?
A. 1921
B. 1967
C. 1939
D. 1821

मौर्य साम्राज्य में बाजारों की देखभाल और गलत प्रथाओं की जाँच कौन करता था?
A. समस्थाध्यक्ष
B. अन्नपाल
C. राज्‍जुका
D. दुर्गपाल

उत्तर भारत की नागर शैली में, संपूर्ण मंदिर का निर्माण____ मंच पर किया जाना सामान्य बात है, जहां तक जाने के लिए सीढ़ियां होती हैं।
A. लोहे के 
B. ईंटों के 
C. पाषाण के 
D. लकड़ी के 

स्वतंत्र भारत में 20 वर्षीय सड़क योजना कब शुरू की गई थी?
A. 1961
B. 1975
C. 1965
D. 1952

अभिधम्म पिटक में कितनी पुस्तकें हैं?
A. नौ
B. सात
C. पाँच
D. ग्यारह

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना किस वर्ष शुरू की गई थी?
A. 2005
B. 2010
C. 1995
D. 2000

उग्रवादियों की आर्थिक नीति का मुख्य नारा क्या था?
A. स्वशासन
B. स्वराज्य
C. स्वदेशी
D. भारत छोड़ो

किस कालावधि से कांग्रेस हिंदू महासभा जैसे हिंदू धार्मिक राष्ट्रवादी समूहों के साथ और अधिक स्पष्ट रूप से जुड़ गई थी?
A. 1920 के दशक का मध्य
B. 1950 के दशक का मध्य
C. 1940 के दशक का मध्य
D. 1930 के दशक का मध्य

आगरा का किला मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस सामग्री से बना है?
A. सफेद बलुआ पत्थर
B. लाल बलुआ पत्थर
C. लाल ईंटें
D. सफेद संगमरमर

अक्टूबर 2024 में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप किस स्थान पर आयोजित की गई थी?
A. रांची
B. भुवनेश्वर
C. हैदराबाद
D. कटक

धातुओं की प्रतिरोधकता के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. प्रतिरोधकता इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान के समानुपाती होती है।
B. प्रतिरोधकता इलेक्ट्रॉनों के संख्या घनत्व के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
C. प्रतिरोधकता धातु के अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
D. प्रतिरोधकता इलेक्ट्रॉनों के विश्राम काल के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 18 Shift1

1956 के औद्योगिक नीति संकल्प का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?
A. समाज में समाजवादी स्वरूप स्थापित करना
B. सभी क्षेत्रों में निजी निवेश बढ़ाना
C. मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना
D. आईटी क्षेत्र को प्राथमिकता देना

निम्नलिखित में से किस घटना ने भारत में ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी और ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत कर दिया था?
A. समाज में समाजवादी स्वरूप स्थापित करना
B. 1857 का विद्रोह
C. प्लासी का युद्ध
D. बक्सर का युद्ध

14 अप्रैल को विश्व क्वांटम दिवस घोषित करने का उद्देश्य क्या था?
A. क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देना
B. संचार प्रणालियों में क्वांटम सफलताओं का जश्न मनाना
C. क्वांटम अनुसंधान में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना
D. क्वांटम यांत्रिकी और अनुप्रयोगों में प्रगति को मनाना

निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने भारतीय संविधान में नौवीं अनुसूची जोड़ी थी?
A. पाँचवाँ संविधान संशोधन अधिनियम
B. नौवाँ संविधान संशोधन अधिनियम
C. चौथा संविधान संशोधन अधिनियम
D. प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम

2024 के बजट में सरकार ने ₹1.48 लाख करोड़ किस उद्देश्य के लिए आवंटित किए?
A. रक्षा
B. स्वास्थ्य सेवा
C. रोजगार और कौशल विकास
D. शिक्षा

निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में भाग नहीं लेते हैं?
A. दिल्ली और पुदुचेरी की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
B. राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
C. संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्य और जम्मू और कश्मीर विधानसभा के सदस्य
D. संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य

1991 से पहले भारत में द्वितीयक क्षेत्र की धीमी वृद्धि का प्राथमिक कारण क्या था?
A. कड़े सरकारी नियम और लाइसेंसिंग नीतियाँ
B. औद्योगिक वस्तुओं की सीमित मांग
C. अत्यधिक निजी क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा
D. कच्चे माल की कमी

भारतीय स्टेट बैंक ने अक्टूबर 2024 में ____ की कूपन दर पर अतिरिक्त टियर-1 (AT-I) बॉन्ड के माध्यम से ₹5,000 करोड़ जुटाए।
A. 7.98%
B. 9.45%
C. 5.01%
D. 6.13%

सितंबर 2024 में, निम्नलिखित में से किस महिला ने आईसीसी अंतर्राष्ट्रीय विकास अंपायर पैनल के लिए पाकिस्तान की पहली महिला के रूप में नामांकन प्राप्त किया?
A. सलीमा इम्तियाज
B. गुल्ल फिरोजा
C. डायना बैग
D. कैनात इम्तियाज

टोडा जनजाति अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए जानी जाती है और मुख्य रूप से किस राज्य में पाई जाती है?
A. ओडिशा
B. मध्य प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. महाराष्ट्र

1987 के विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की धारा 22C(1) के अनुसार, स्थायी लोक अदालतों का विवादों से संबंध नहीं है जो संबंधित हैं:
A. गैर-शमनीय अपराध
B. यौगिक अपराध
C. सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएँ
D. दीवानी विवाद

हिंदू-मुस्लिम एकता के समर्थक मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत की पहली कैबिनेट में _____ बने।
A. वित्त मंत्री
B. शिक्षा मंत्री
C. कानून मंत्री
D. रक्षा मंत्री

एक प्रकाश तरंग की निर्वात में तरंगदैर्ध्य 300 nm है। बेंजीन (अपवर्तनांक = 1.50) से गुजरते समय प्रकाश की तरंगदैर्ध्य क्या होगी?
A. 200 nm
B. 500 nm
C. 450 nm
D. 300 nm

DPT टीका शिशुओं को उनके टीकाकरण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में दिया जाता है। DPT का पूरा रूप क्या है?
A. डिप्थीरिया, निमोनिया और टिटनेस
B. डिप्थीरिया, अग्नाशयशोथ और टिटनेस
C. डिप्थीरिया, पर्टुसिस और टिटनेस
D. डिप्थीरिया, पोलियो और टिटनेस

राष्ट्रीय विरासत शहर विकास और संवर्धन योजना (HRIDAY), 21 जनवरी 2015 को शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना, __________ शहरों में लागू की गई थी।
A. 20
B. 14
C. 10
D. 12

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद वित्त आयोग को एक संवैधानिक निकाय के रूप में स्थापित करता है?
A. अनुच्छेद 110
B. अनुच्छेद 280
C. अनुच्छेद 324
D. अनुच्छेद 275

भारत की संसदीय शासन प्रणाली में, प्रधानमंत्री को किस रूप में माना जाता है?
A. वास्तविक कार्यकारी अधिकारी
B. राज्य का औपचारिक प्रमुख
C. नाममात्र कार्यकारी अधिकारी
D. न्यायपालिका का प्रमुख

सितंबर 2024 में, इसरो (ISRO), इन-स्पेस (IN-SPACe) और एनएसआईएल (NSIL) द्वारा गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ कितने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों (TTA) पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिससे निजी कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग के लिए इसरो की प्रौद्योगिकियों तक पहुंचने में सहायता प्राप्त होगी?
A. 50
B. 75
C. 85
D. 25

अक्टूबर 2024 में, भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में _____ की वृद्धि को मंज़ूरी दी, जो 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी है।
A. 6%
B. 5%
C. 8%
D. 3%

पूर्वी घाट, भारतीय प्रायद्वीपीय पठार की किस भौतिक लक्षण  का भाग हैं?
A. रेगिस्तानी क्षेत्र
B. पठार
C. तटीय मैदान
D. पर्वत श्रृंखलाएँ

स्वतंत्रता के समय भारत में कौन सी फसल प्रमुख नकदी फसल नहीं थी?
A. गेहूँ
B. कपास
C. जूट
D. गन्ना

सितंबर 2024 में, भारत के वित्त मंत्री ने नाबालिगों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कौन सी नई पेंशन योजना शुरू की?
A. पीएम वय वंदना योजना
B. एनपीएस वात्सल्य
C. शिशु पेंशन योजना
D. अटल पेंशन योजना

जून 2024 में एशियन बैंकर अवार्ड्स में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ‘बेस्ट कंडक्ट ऑफ़ बिज़नेस रेगुलेटर’ पुरस्कार किस वित्तीय संस्थान को मिला?
A. IDBI
B. IFCI
C. SEBI
D. IIBI

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता आवृतबीजी पौधों के कार्यों के अनुरूप सत्य है?
A. वे बीजाणुओं द्वारा प्रजनन करते हैं।
B. वे मुख्य रूप से परागण के लिए हवा पर निर्भर करते हैं।
C. वे फल के अंदर बंद बीज उत्पन्न करते हैं।
D. उनमें पोषक तत्वों के परिवहन के लिए संवहन ऊतक का अभाव होता है।

वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (Q3) में SBI का निवल लाभ क्या था?
A. ₹7,100 करोड़
B. ₹14,330 करोड़
C. ₹9,164 करोड़
D. ₹14,205 करोड़

जून 2024 में, फॉर्मूला 1 कैनेडियन ग्रैंड प्रिक्स 2024 में पहली बार जेनरेटिव AI-प्रेरित ट्रॉफी का पदार्पण (debut) निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?
A. अमेज़न वेब सर्विसेज
B. सोप वेब सर्विसेज
C. रेस्टफुल वेब सर्विसेज
D. रिलायंस वेब सर्विसेज

अगस्त 2024 में नई दिल्ली में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) की समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या था?
A. 2030 तक RRBs के कर्मचारियों की संख्या दोगुनी करना
B. शेयर बाजार में भागीदारी में तेजी लाना
C. डिजिटल प्रौद्योगिकी सेवाओं को उन्नत करना और MSME समूहों में व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना
D. 2028 तक RRBs की कुल संख्या दोगुनी करना

DNA एक ऐसा अणु है जो जीवित जीवों की कोशिकाओं में आनुवंशिक सूचना रखता है। DNA का पूर्ण रूप _____ है।
A. डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड
B. डाइनाइट्रिक एसिड
C. डाइऑक्साइड नाइट्रोजन एसीटेट
D. डाइसल्फेट नाइट्रिक एसिड

‘ए मीटिंग बाय द रिवर’ किस भारतीय संगीतज्ञ का संगीत एल्बम है, जिसके लिए उन्हें 1993 में सर्वश्रेष्ठ विश्व संगीत एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार मिला था?
A. पंडित हरिप्रसाद चौरसिया
B. पंडित शिवकुमार शर्मा
C. पंडित रवि शंकर
D. पंडित विश्व मोहन भट्ट

निम्नलिखित में से कौन लोकसभा के अस्थायी अध्यक्ष (Speaker Pro Tem) की नियुक्ति करता है?
A. उपराष्ट्रपति
B. पिछली लोकसभा के अध्यक्ष
C. राष्ट्रपति
D. प्रधानमंत्री

मानव विकास क्या है?
A. बढ़ती जनसंख्या वृद्धि
B. मशीनों का विकास
C. लोगों के जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार
D. औद्योगिक विकास

1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था?
A. एनफील्ड राइफल की शुरुआत
B. पश्चिमी सभ्यता का प्रसार
C. हड़प नीति
D. रेलवे और टेलीग्राफ की शुरुआत

निम्नलिखित में से कौन सा भारत का पहला परमाणु ऊर्जा केंद्र है?
A. कैगा
B. कुडनकुलम
C. ककरपार
D. तारापुर

Leave a Comment

error: