RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 18 Shift2

पांच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 75 है और तीसरी संख्या 119 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए?
A. 195
B. 194
C. 193
D. 196

निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: \(16/23 + 11/46 – 15/23 + 17/46 – 9/23 \)
A. \(5/23\)
B. \(7/23\)
C. \(4/23\)
D. \(6/23\)

किसी संख्या का 1% का 95%, उस संख्या का कितना प्रतिशत है?
A. 0.095
B. 96
C. 0.95
D. 95

तीन भागीदारों ने 6:1:5 के अनुपात में एक व्यवसाय में निवेश किया। उन्होंने अपनी पूंजी क्रमशः 7 महीने, 10 महीने और 8 महीने के लिए निवेश की। उनके लाभ का अनुपात क्या था?
A. 23 : 5 : 20
B. 20 : 5 : 20
C. 21 : 5 : 20
D. 19 : 5 : 20

एक त्रिभुज की भुजाएँ 7 सेमी, 24 सेमी और 25 सेमी हैं। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या है?
A. 50 सेमी2
B. 70 सेमी2
C. 84 सेमी2
D. 96 सेमी2

12 सेमी भुजा वाले एक धातु के घन को समान आयतन के 8 बराबर ठोस घनों में काटा जाता है। एक बड़े किनारे वाले घन और एक छोटे किनारे वाले घन के पृष्ठीय क्षेत्रफलों के बीच का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 4:1
B. 1:2
C. 3:1
D. 2:5

7 पुरुष एक काम को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि 4 महिलाएं इसे 14 दिनों में कर सकती हैं। 2 महिलाएं और 2 पुरुष इसे कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 17 दिन
B. 9 दिन
C. 12 दिन
D. 14 दिन

एक इलेक्ट्रिक पंप एक टैंक को 5 घंटे में भर सकता है। टैंक में रिसाव के कारण, इसे भरने में 6(1/4) घंटे लगते हैं। यदि इस अवधि के दौरान किसी अन्य बिंदु से टैंक में पानी नहीं आता या बाहर नहीं जाता है, तो यह रिसाव पूरे टैंक को खाली करने में कितना समय लेगा?
A. 11 घंटे
B. 25 घंटे
C. 43 घंटे
D. 33 घंटे

पहले 139 सम संख्याओं का औसत है:
A. 140
B. 140.5
C. 141
D. 139.5

किसी वस्तु को अंकित मूल्य पर 10% की छूट के साथ बेचने पर 20% का लाभ अर्जित होता है। 10% लाभ अर्जित करने के लिए अंकित मूल्य पर कितने प्रतिशत की छूट होनी चाहिए?
A. 18.5%
B. 15%
C. 17.5%
D. 20%

चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 10, 20, 40 और 75 से विभाज्य है।
A. 9500
B. 9999
C. 9400
D. 9600

निम्नलिखित को सरल करें।

\(4/5 + ( 1056 6/96 5 ) \)

A. 13
B. 16
C. 15
D. 14

दो दोस्तों, गोपाल और अक्षय की मासिक आय का अनुपात क्रमशः 5 : 7 है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹93000 बचाता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 2 : 4 है, तो गोपाल की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 154000
B. 217000
C. 155000
D. 156000

₹40,000 की राशि पर 10% वार्षिक ब्याज दर से 1.5 वर्षों के लिए अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होने पर ब्याज की राशि क्या होगी?
A. ₹6,305
B. ₹6,325
C. ₹6,335
D. ₹6,315

₹858 की राशि को तीन व्यक्तियों में 9 : 8 : 13 के अनुपात में विभाजित किया जाता है। वितरण में सबसे बड़े और सबसे छोटे हिस्सों के बीच का अंतर (₹ में) है:
A. 143
B. 173
C. 233
D. 237

एक दौड़ में, एक एथलीट पहले लैप में 120 सेकंड में 360 मीटर की दूरी तय करता है। वह समान लंबाई का दूसरा लैप 60 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत गति (मीटर/सेकंड में) क्या है?
A. 7
B. 14
C. 2
D. 4

एक टेलीविजन सेट की कीमत ₹16,000 से बढ़कर ₹19,200 हो गई। प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
A. 16.67%
B. 24%
C. 22.67%
D. 20%

एक निश्चित धनराशि पर 8% प्रति वर्ष की दर से दो वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज ₹312 है। मूलधन राशि (₹ में) क्या है?
A. 1,750
B. 1,800
C. 1,855
D. 1,875

पांच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 75 है और तीसरी संख्या 109 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए?
A. 185
B. 199
C. 198
D. 184

एक खुदरा विक्रेता ₹20,000 के अंकित मूल्य पर इलेक्ट्रॉनिक्स का एक बैच खरीदता है। आपूर्तिकर्ता 15% की व्यापार छूट और व्यापार छूट के बाद मूल्य पर 5% की अतिरिक्त योजना छूट प्रदान करता है। खुदरा विक्रेता दोनों छूटों के बाद प्रभावी रूप से कितना भुगतान करता है?
A. ₹17,750
B. ₹18,150
C. ₹16,150
D. ₹16,450

\({169} + {0.0289} – {4.41} = \) का मान है
A. 6.36
B. 1.96
C. 11.07
D. 3.43

हल करें: 2 x {17 – 3 x (9 -4)}
A. 3
B. 8
C. 1
D. 4

निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: \([ ( 9/6 )^{-9} ( 6/9 )^{-6} ( 1/4 )^{-3} ]^{-9} \)
A. \(( 24/9 )^{29} \)
B. \(( 11/24 )^{26} \\ \)
C. \(( 9/34 )^{27} \\ \)
D. \(( 9/24 )^{27} \)

जॉन और माइक एक काम को क्रमशः 10 घंटे और 15 घंटे में पूरा कर सकते हैं। उन्हें एक साथ काम पूरा करने में कितना समय लगेगा?
A. 6.2 घंटे
B. 8 घंटे
C. 5 घंटे
D. 6 घंटे

एक बाइक 94 मीटर प्रति सेकंड की चाल से चलती है। इसकी चाल किमी/घंटा में ज्ञात कीजिए।
A. 347.9
B. 333.1
C. 338.4
D. 333.7

629 मीटर लंबी एक ट्रेन विपरीत दिशा में 10.4 किमी/घंटा की चाल से चल रहे एक आदमी को 12 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की चाल (किमी/घंटा में) क्या है?
A. 178.3
B. 176.6
C. 177.4
D. 183.1

एक दर्जन केलों का विक्रय मूल्य 20 केलों के क्रय मूल्य के बराबर है। लाभ का प्रतिशत ______ है।
A. 50%
B. \(662/3 \) %
C. 60%
D. \(331/3\) %

रवि ने एक वस्तु महेश को 15% लाभ पर बेची और महेश ने इसे आशुतोष को 10% हानि पर बेच दिया। यदि आशुतोष ने महेश को ₹2,691 का भुगतान किया, तो रवि द्वारा भुगतान की गई वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹2,550
B. ₹2,598
C. ₹2,635
D. ₹2,600

0.24, 0.36 और 0.48 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
A. 1.20
B. 1.80
C. 1.44
D. 1.96

एक धनराशि को 10% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश करने पर, 2 वर्ष बाद ₹3360 हो जाती है। उसी धनराशि पर समान ब्याज दर पर 2 वर्षों में साधारण ब्याज (₹ में) क्या होगा?
A. 560
B. 1120
C. 2240
D. 280

एक कक्षा में 15 छात्रों के अंकों का औसत 42 है। यदि प्रत्येक छात्र के अंकों को दोगुना कर दिया जाए, तो नया औसत ज्ञात कीजिए?
A. 84
B. 42
C. 30
D. 15

एक ट्रेन रेलवे ट्रैक के साथ चल रहे दो व्यक्तियों को पार करती है। पहला व्यक्ति 7.2 किमी/घंटा की चाल से चलता है। दूसरा व्यक्ति 12.6 किमी/घंटा की चाल से चलता है। ट्रेन को उन्हें पार करने में क्रमशः 6.6 और 13.2 सेकंड लगते हैं। ट्रेन की चाल क्या है यदि दोनों व्यक्ति ट्रेन की दिशा में ही चल रहे हैं?
A. 20 किमी/घंटा
B. 26 किमी/घंटा
C. 27 किमी/घंटा
D. 18 किमी/घंटा

पांच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 77 है और तीसरी संख्या 130 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए?
A. 185.5
B. 207
C. 186.5
D. 208

एक लंब वृत्तीय शंकु का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि शंकु की ऊँचाई और त्रिज्या क्रमशः 63 सेमी और 16 सेमी हैं।
A. 1692π सेमी2
B. 1269π सेमी2
C. 1962π सेमी2
D. 1296π सेमी2

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 10 Shift3

वह मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए (8K2 − 5K) संख्या 25K583, 11 से विभाज्य है।

A. 62
B. 57
C. 48
D. 52

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती है, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन:
सभी गुड़िया, खिलौने हैं।
सभी खिलौने, गुलाबी हैं।
कोई भी गुलाबी, सफेद नहीं है।
निष्कर्ष:
I) कुछ खिलौने, सफेद हैं।
II) कुछ खिलौने, गुड़िया हैं।
III) कुछ गुड़िया, सफेद हैं।
A. केवल I
B. केवल I और III
C. केवल II
D. केवल III

सभी 32 लोग उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में खड़े हैं। स्टीव दायें छोर से 18वाँ है जबकि बेन बायें छोर से 22वाँ है। स्टीव और बेन के बीच कितने लोग हैं?
A. 4
B. 6
C. 5
D. 7

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
QSV NPS KMP HJM ?
A. EHJ
B. EGJ
C. EGI
D. EHI

निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से वह चुनें जो समान तर्क का अनुसरण करता है।
COIN – OICN – NIOC
SINK – INSK – KNIS
A. SEAK – SAEK – KAES
B. GEAR – EAGR – EARG
C. MOAN – OMAN – NOAM
D. RIPE – IPRE – EPIR

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। A के बायें केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F और D के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E, B के ठीक बायें बैठा है। C, F का तत्काल पड़ोसी नहीं है। A के दायें कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 1

शब्द STYLISH के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में ठीक पहले आने वाले अक्षर से प्रतिस्थापित किया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर-समूह में दायें से तीसरा अक्षर कौन-सा होगा?
A. R
B. X
C. K
D. H

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न अक्षर-समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. CDF
B. MNQ
C. PQT
D. GHK

एक निश्चित कूट भाषा में,
A : B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
A + B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’
A = B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’
A < B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘E = X + T : R < A’ हो तो E, A से कैसे संबंधित है ? A. पिता B. भाई C. माता D. बहन बृज बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 23 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बायें मुड़ता है, 29 किमी गाड़ी चलाता है, बायें मुड़ता है और 28 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बायें मुड़ता है और 34 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बायें मुड़ता है, 5 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90° के हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।) A. 5 किमी पूर्व की ओर B. 2 किमी पूर्व की ओर C. 53 किमी पश्चिम की ओर D. 3 किमी पश्चिम की ओर उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ संबंधित हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(14, 13, 28)
(17, 15, 33)
A. (15, 18, 35)
B. (18, 20, 40)
C. (10, 18, 29)
D. (12, 18, 21)

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
127 121 109 91 67 ?
A. 37
B. 45
C. 34
D. 40

विकल्पों में दी गई उस आकृति को पहचानें जिसे ‘‘?’’ के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला पूरी हो जाएगी।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती है, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन:
सभी पंखे, दर्पण हैं।
सभी पंखे, चप्पल हैं।
निष्कर्ष:
(I) : कुछ दर्पण, चप्पल हैं।
(II) : सभी चप्पल, पंखे हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं

एक निश्चित कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
P, T से किस प्रकार संबंधित है यदि ‘P + Q – R × S ÷ T’?
A. ननद/भाभी
B. दादी
C. सास
D. पुत्री

विकल्पों में दी गई आकृति को पहचानें जिसे ‘‘?’’ के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी हो जाएगी।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित श्रेणी को देखें और प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल अंक हैं)।
(बाएँ) 1 6 4 8 5 8 6 7 8 5 7 7 4 5 9 4 6 1 5 6 1 (दाएँ)
ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
A. तीन
B. चार
C. एक
D. दो

क्रिस्टियन बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 12 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बायें मुड़ता है, 7 किमी गाड़ी चलाता है, बायें मुड़ता है और 13 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बायें मुड़ता है और 10 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बायें मुड़ता है, 1 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A तक फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और
किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया जाए)
A. उत्तर की ओर 4 किमी
B. उत्तर की ओर 3 किमी
C. उत्तर की ओर 1 किमी
D. उत्तर की ओर 2 किमी

यदि ‘‘+’’ और ‘‘×’’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘‘−’’ और ‘‘÷’’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
20 ÷ 5 + 4 × 6 − 2 = ?
A. 3
B. 7
C. 5
D. 10

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से WQKE, UOIC से संबंधित है। उसी प्रकार, TNHC, RLFA से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VPJD निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. SMGA
B. SMAG
C. BJPV
D. TNHB

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
15 28 50 81 121 ?
A. 169
B. 196
C. 166
D. 170

D, E, F, H, I, J और K में से प्रत्येक की परीक्षा एक सप्ताह के अलग-अलग दिन पर सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होती है। F से पहले किसी की परीक्षा नहीं है। F और E के बीच केवल तीन लोगों की परीक्षा है। E और K के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। I की परीक्षा बुधवार को है। J की परीक्षा H के बाद के दिनों में से एक दिन लेकिन D से पहले के दिनों में से एक दिन है। सप्ताह के किस दिन J की परीक्षा है?
A. शुक्रवार
B. शनिवार
C. मंगलवार
D. गुरुवार

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 18 Shift3

दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
87, 96, 114, 141, ?, 222
A. 168
B. 186
C. 177
D. 158

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न अक्षर-समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. JNI
B. GKE
C. MQL
D. PTO

किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘experience the moment’ को ‘ot km cz’ के रूप में और ‘the pen broke’ को ‘jb cz mo’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘the’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है?
A. ot
B. cz
C. mo
D. km

यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।
(बायें) 325 486 751 259 654 (दायें)
(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
नोट – सभी क्रियाएँ बायें से दायें की जानी हैं।
यदि दूसरी सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?
A. 11
B. 14
C. 13
D. 15

निम्नलिखित व्यंजक में, गणना के बाद मान क्या होगा यदि सभी ‘a’ को 4 से प्रतिस्थापित किया जाता है?
7 × 5 + 1 − a × 2 + 3 ÷ 3 − a × 2
A. 22
B. 21
C. 18
D. 20

अक्षरों के उस संयोजन का चयन करें जिसे दी गई शृंखला में रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूरी हो जाएगी।
BD_A F_GE _LKI NP_M R_SQ
A. CHJOT
B. CHIOT
C. CGJOT
D. EHJOT

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती है, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन:
सभी आम, तीर हैं।
सभी राजा, आम हैं।
निष्कर्ष:
(I) : कुछ तीर, आम हैं।
(II) : सभी राजा, तीर हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

सात मित्र S, A, P, W, E, T, और Z एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। E, A और P के ठीक बीच में बैठा है। T, P के ठीक बायें और S के दायें बैठा है। W, E के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। Z के ठीक दायें कौन बैठा है?
A. T
B. E
C. A
D. W

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘‘+’’ और ‘‘−’’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘‘×’’ और ‘‘÷’’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
6 ÷ 5 + 8 × 2 − 3 = ?
A. 29
B. 25
C. 34
D. 30

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CLUE’ को ‘9658’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘GLUE’ को ‘8769’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
दी गई कूट भाषा में ‘G’ के लिए कूट क्या है?
A. 9
B. 5
C. 8
D. 7

उस त्रिक का चयन करें जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
PK-RM-TU
RM-TO-VW
A. MI-PL-RT
B. MI-PK-RT
C. NI-PK-RS
D. NI-PK-RT

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला को देखें और प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बायें से दायें की जानी है।
(बायें) 2 & @ 8 $ 7 + 3 Ω 9 % 4 6 # 1 * £ 5 (दायें)
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में भी एक संख्या है?
A. 7
B. 5
C. 4
D. 6

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
FEW KAB PWG USL
A. ZOQ
B. YPQ
C. ANR
D. AOP

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SLIT’ को ‘3782’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘TILE’ को ‘8217’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 1
C. 7
D. 8

भारत में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी) की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई थी?
A. भारतीय सशस्त्र बल अधिनियम, 1950
B. सशस्त्र बल न्यायाधिकरण अधिनियम, 2009
C. सैन्य न्यायाधिकरण अधिनियम, 1950
D. सशस्त्र बल न्यायाधिकरण अधिनियम, 2007

निम्नलिखित में से कौन सा सही ढंग से मेल नहीं खाता है?
1857 के विद्रोह के नेता का स्थान
I. लखनऊ – बेगम हजरत महल
II. झांसी रानी – लक्ष्मीबाई
III. ग्वालियर – तात्या टोपे
IV. इलाहाबाद – कुंवर सिंह
A. II और IV
B. III
C. केवल IV
D. I और II

धोलावीरा में विशाल किलेबंदी बनाने के लिए _______ का उपयोग किया गया था।
A. सीमेंट
B. लकड़ी
C. पत्थर
D. मिट्टी

थार रेगिस्तान में रेत के टीले मुख्य रूप से किसके द्वारा बनते हैं:
A. नदी का कटाव
B. अचानक आई बाढ़
C. हवा की क्रिया
D. भूकंप

1997 में, कौन सा राज्य राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश के केंद्र में था जिसे राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने पुनर्विचार के लिए वापस भेज दिया था?
A. राजस्थान
B. बिहार
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश

हड़प्पा सभ्यता में, _________ में मूर्तियां त्रि-आयामी संस्करणों को संभालने के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
A. पत्थर
B. ग्रेनाइट
C. लकड़ी
D. मार्बल

उस लेखक का नाम बताइए जिसने अर्थशास्त्र नामक अर्थशास्त्र पर प्रसिद्ध पुस्तक लिखी थी।
A. कौटिल्य
B. भारवि
C. मतंग मुनि
D. कुंतक

तटीय उड़ीसा का प्राचीन नाम क्या था?
A. कलिंग
B. तक्षशिला
C. कालसी
D. टोपरा

अक्टूबर 2024 में, किस भारतीय आईटी कंपनी ने उद्योग-विशिष्ट उपयोग के मामलों के लिए AI समाधान लॉन्च करने के लिए NVIDIA के साथ सहयोग किया?
A. एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
B. विप्रो
C. इंफोसिस
D. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

राज्य नीति के कौन से निर्देशक सिद्धांत का अनुच्छेद ग्राम पंचायतों के संगठन पर केंद्रित है?
A. अनुच्छेद 43
B. अनुच्छेद 36
C. अनुच्छेद 40
D. अनुच्छेद 45

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक का उल्लेख भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?
A. अनुच्छेद 148
B. अनुच्छेद 145
C. अनुच्छेद 152
D. अनुच्छेद 140

विकास का आकलन करने के लिए मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) क्या मापता है?
A. शिक्षा, स्वास्थ्य और आय स्तर
B. औद्योगिक उत्पादन
C. केवल आर्थिक विकास
D. जनसंख्या घनत्व

राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-2, ग्रांड ट्रंक रोड का एक खंड, भारत में एक प्रमुख राजमार्ग है जो दिल्ली से _______ तक जाता है।
A. कोलकाता
B. पानीपत
C. अमृतसर
D. अंबाला

1857 के विद्रोह की विफलता के कारणों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं? I. रियासतों का कोई सक्रिय समर्थन नहीं। II. विद्रोहियों में प्रभावी नेतृत्व की कमी।
A. केवल II
B. I और II दोनों
C. केवल I
D.

1 नवंबर 2024 तक, रोहित शर्मा ने कितने टी20I शतक बनाए हैं, जो उन्हें इस प्रारूप में सर्वाधिक शतकों के लिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ बराबरी पर लाते हैं?
A. आठ
B. सात
C. पांच
D. तीन

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 11 Shift1

निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने भारत में कंपनी शासन को समाप्त कर दिया?
A. भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
B. भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
C. भारत सरकार अधिनियम, 1858
D. चार्टर अधिनियम, 1853

भारत में, मार्च से अगस्त 2024 तक CPI आवास (किराया) मुद्रास्फीति में क्या रुझान दिखा?
A. स्थिर रहा
B. क्रमिक रूप से कम हुआ
C. अनियमित रूप से उतार-चढ़ाव हुआ
D. काफी बढ़ गया

पश्चिमी तटीय मैदानों का कौन सा क्षेत्र प्राकृतिक बंदरगाहों के साथ अपने दंतुरित तटरेखा के लिए जाना जाता है?
A. कोंकण तट
B. मालाबार तट
C. कर्नाटक तट
D. गुजरात तट

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2024 में 7 नवंबर 2024 को एलेक्सी सरना पर अपनी जीत के बाद अर्जुन एरिगैसी वैश्विक शतरंज रैंकिंग में निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहुंच गए?
A. चौथा
B. दूसरा
C. पहला
D. तीसरा

निम्नलिखित में से कौन सा कथन किसी परमाणु की द्रव्यमान संख्या को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
A. नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या
B. तत्व के सभी समस्थानिकों का औसत द्रव्यमान
C. एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
D. नाभिक में प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की कुल संख्या

1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ में ब्रिटिश प्रतिरोध निम्नलिखित में से किसने किया था?
A. हेनरी लॉरेंस
B. विलियम टेलर
C. कर्नल ओन्सेल
D. जॉन निकोलसन

टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड (टिस्को) की स्थापना कब हुई थी?
A. 1903
B. 1965
C. 1907
D. 1947

सितंबर 2024 में, भारत सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर _____ कर दिया।
A. विजय नगर
B. भारत नगर
C. अंडमान नगर
D. श्री विजया पुरम

शहनाई के कितने छेद बजाने के लिए उपयोग किए जाते हैं?
A. 10
B. 8
C. 5
D. 7

निम्नलिखित में से कौन सा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की विफलता के कारणों में से एक नहीं था?
A. विद्रोहियों के बीच एकता की कमी
B. श्रेष्ठ ब्रिटिश सैन्य प्रौद्योगिकी
C. विद्रोह का सीमित भौगोलिक प्रसार
D. विदेशी शक्तियों से मजबूत समर्थन

निम्नलिखित में से कौन सी 1947 के आसपास भारत में कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली एक महत्वपूर्ण समस्या थी?
A. उच्च उत्पादकता स्तर
B. मानसून पर निर्भरता
C. आधुनिक कृषि तकनीकें
D. अधिशेष उत्पादन

निम्नलिखित में से किस देश ने सकल राष्ट्रीय खुशी सूचकांक की अवधारणा को सबसे पहले अपनाया?
A. भूटान
B. श्रीलंका
C. मॉरीशस
D. भारत

ग्राम न्यायालयों के संदर्भ में, ग्राम न्यायालयों की अध्यक्षता कौन करता है और उनका आधिकारिक पदनाम क्या है?
A. एक न्यायिक अधिकारी जिसे न्याय अधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जिसे राज्य सरकार द्वारा उच्च न्यायालय के परामर्श से नियुक्त किया जाता है
B. उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त एक जिला मजिस्ट्रेट
C. पंचायत समिति का एक प्रतिनिधि
D. एक ग्राम प्रतिनिधि जिसे न्याय पंचायत के रूप में जाना जाता है

एक दृढ़ पिंड की गतिशीलता का परीक्षण करें जो किसी तरह से धुरी पर टिका हुआ है या स्थिर है। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प ऐसी प्रणाली के लिए संभावित गति का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. रेखीय गति
B. केवल स्थानांतरण
C. घूर्णन और स्थानांतरण का संयोजन
D. केवल घूर्णन

2024 में, BOBCARD LIMITED ने TIARA क्रेडिट कार्ड विशेष रूप से निम्नलिखित में से किस समूह के लिए पेश किया?
A. छात्रों
B. महिलाओं
C. व्यवसाय मालिकों
D. वरिष्ठ नागरिकों

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर ____________ पर बरकरार रखी है।
A. 4.5%
B. 3.2%
C. 7.2%
D. 6.5%

एचडीएफसी बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (एनपीए) Q1 FY25 से Q2 FY25 तक कैसे बदलीं?
A. 1.36% पर स्थिर रही
B. 1.36% से घटकर 1.33% हो गई
C. 1.30% तक गिर गई
D. 1.33% से बढ़कर 1.36% हो गई

खानवा का युद्ध _______ के बीच लड़ा गया था।
A. बाबर और अली मिर्जा
B. हुमायूँ और राणा सांगा
C. अकबर और अली मिर्जा
D. बाबर और राणा सांगा

निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम में भारत और बांग्लादेश के बीच भूमि सीमा समझौता है?
A. 25वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
B. 61वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
C. 31वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
D. 100वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम

नवंबर 2024 में, डिजाइन कानून पर राजनयिक सम्मेलन ______ में हुआ।
A. कोलंबिया
B. कुवैत
C. रूस
D. सऊदी अरब

भारत का पहला सौर मिशन, आदित्य-L1, सितंबर 2023 में लॉन्च होने के बाद, 2024 में किस तारीख को L1 बिंदु (लैग्रेंज बिंदु 1) पर पहुंचा?
A. 25 अगस्त
B. 6 जनवरी
C. 6 फरवरी
D. 25 जनवरी

निम्नलिखित वैज्ञानिकों में से किसे रेडियम तत्व की खोज का श्रेय दिया जाता है?
A. जे.जे. थॉमसन
B. मैरी क्यूरी
C. दिमित्री मेंडेलीव
D. विल्हेम रॉन्टगन

निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में शामिल नहीं था?
A. बाल गंगाधर तिलक
B. जस्टिस एम.जी. रानाडे
C. के.टी. तेलंग
D. दादाभाई नौरोजी

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में RuPay क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए अभियान का नाम क्या था?
A. RuPay – सुरक्षित और संरक्षित
B. RuPay – डिजिटल क्रांति
C. RuPay – भुगतान सरल करें
D. RuPay – लिंक करें, भूल जाएं

भारत में कौन सा राज्य हरित क्रांति से लाभान्वित होने वाले पहले राज्यों में से एक था?
A. पश्चिम बंगाल
B. बिहार
C. केरल
D. पंजाब

एक विशिष्ट क्रम में इंट्रॉन को हटाने और शेष एक्सॉन को जोड़ने की प्रक्रिया, ताकि एक परिपक्व mRNA अणु बन सके, _____ के रूप में जानी जाती है।
A. विभाजन (Splitting)
B. कैपिंग (Capping)
C. टेलिंग (Tailing)
D. स्प्लिसिंग (Splicing)

निम्नलिखित में से कौन सा/से आर्थिक बुनियादी ढांचे का उदाहरण है/हैं?
A. पार्क
B. संग्रहालय
C. स्कूल
D. सड़कें और पुल

सितंबर 2024 में, केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के लिए निम्नलिखित में से किसकी पहुंच प्रदान करने के लिए उन्नत ‘‘ई-श्रम: वन-स्टॉप सॉल्यूशन’’ पोर्टल लॉन्च किया?
A. विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
B. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा
C. कौशल विकास कार्यक्रम
D. टेलीमेडिसिन सेवाएं

1947 में स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था की प्राथमिक विशेषता क्या थी?
A. यह मुख्य रूप से एक कृषि अर्थव्यवस्था थी जिसमें अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर थी। कृषि।
B. यह औद्योगिक उत्पादों का शुद्ध निर्यातक था।
C. इसमें एक अच्छी तरह से विकसित बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली थी।
D. यह एक मजबूत विनिर्माण क्षेत्र के साथ एक अत्यधिक औद्योगीकृत अर्थव्यवस्था थी।

प्रमुख वायुमंडलीय चेरेनकोव प्रयोग (MACE) वेधशाला का उद्घाटन _________ में किया गया था।
A. श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
B. हनले, लद्दाख
C. देहरादून, उत्तराखंड
D. शिमला, हिमाचल प्रदेश

भारत के किन क्षेत्रों में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं?
A. ठंडे रेगिस्तान
B. गर्म रेगिस्तान
C. डेल्टा
D. पठार

प्रायद्वीपीय पठार के निर्माण के लिए कौन सी भूवैज्ञानिक घटना जिम्मेदार है?
A. टेक्टोनिक प्लेटों का टकराव
B. ग्लेशियल गतिविधि
C. गोंडवाना भूमि का टूटना और खिसकना
D. ज्वालामुखी विस्फोट

भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, ____________ से अधिक आबादी वाले कस्बों को शहर के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
A. 50,000
B. 20,000
C. 1,00,000
D. 75,000

पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में मालाबार 2024 का उद्घाटन समारोह विशाखापत्तनम में किस भारतीय नौसेना जहाज पर आयोजित किया गया था?
A. आईएनएस शिवालिक
B. आईएनएस कोलकाता
C. आईएनएस विक्रांत
D. आईएनएस सतपुड़ा

रदरफोर्ड का परमाणु का ग्रहीय मॉडल _______________ भी कहलाता है।
A. परमाणु का नाभिकीय मॉडल
B. परमाणु का असतत ऊर्जा कक्षा मॉडल
C. परमाणु का प्लम पुडिंग मॉडल
D. परमाणु का तरंग मॉडल

Leave a Comment

error: