RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 3 Shift3

एक स्कूल में 7314 छात्र हैं और स्कूल में लड़कों और लड़कियों का अनुपात 27:26 है, तो स्कूल में लड़कों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 3734
B. 3726
C. 3712
D. 3737

दो बैंक, A और B क्रमशः 3.5% और 6.5% प्रति वर्ष की दर से ऋण देते हैं। तुषार ने प्रत्येक बैंक से ₹200000 की राशि उधार ली है। 3 वर्षों के बाद तुषार द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशि के बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 19000
B. 19500
C. 18000
D. 17500

पहली 119 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत क्या है?
A. 118.5
B. 119.5
C. 119
D. 120

एक ट्रेन रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे दो व्यक्तियों को पार करती है। पहला व्यक्ति 5.4 किमी/घंटा की गति से चलता है। दूसरा व्यक्ति 10.8 किमी/घंटा की गति से चलता है। ट्रेन को उन्हें पार करने में क्रमशः 5.1 और 6.8 सेकंड लगते हैं। यदि दोनों व्यक्ति ट्रेन की ही दिशा में चल रहे हैं, तो ट्रेन की गति क्या है?
A. 27 किमी/घंटा
B. 34 किमी/घंटा
C. 18 किमी/घंटा
D. 36 किमी/घंटा

एक पाइप एक टंकी को 9 घंटे में भर सकता है। एक अन्य पाइप भरी हुई टंकी को 63 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी के दो-तिहाई भरने में लगने वाला समय (घंटों में) है:
A. 21
B. 14
C. 28
D. 7

एक टंकी को एक नल 6 घंटे में भर सकता है और एक आउटलेट पाइप 7.5 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों नल और पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
A. 24 घंटे
B. 30 घंटे
C. 27 घंटे
D. 25 घंटे

एक वैन आधी दूरी 48 किलोमीटर/घंटा की चाल से और शेष आधी दूरी 24 किलोमीटर/घंटा की चाल से तय करती है। वैन की औसत चाल क्या है?
A. 32 किलोमीटर/घंटा
B. 38 किलोमीटर/घंटा
C. 40 किलोमीटर/घंटा
D. 33 किलोमीटर/घंटा

किसी संख्या के 14% का 2% उस संख्या का कितना प्रतिशत है?
A. 1.0028
B. 16
C. 0.28
D. 28

मान ज्ञात कीजिए: 2 × {17 – 2 × (10 – 4)}
A. 7
B. 14
C. 10
D. 9

मान ज्ञात कीजिए: 2 × {17 – 2 × (10 – 5)}
A. 14
B. 13
C. 18
D. 11

एक खाली टैंक में 62 लीटर पेट्रोल डालने के बाद भी वह 1% खाली था। टैंक को पूरी तरह भरने के लिए उसमें पेट्रोल की कुल मात्रा (लीटर में, दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) कितनी डालनी होगी?
A. 61.63
B. 63
C. 62.63
D. 63.63

किसी शहर की जनसंख्या में प्रतिवर्ष 11% की वृद्धि होती है। दो वर्षों में कुल प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
A. 23.21%
B. 21.32%
C. 21.23%
D. 23.12%

एक स्कूल की कक्षा X में पहले वर्ष में छात्रों की संख्या 12% बढ़ जाती है और दूसरे वर्ष में 9% कम हो जाती है। दूसरे वर्ष के अंत में छात्रों की संख्या 1274 थी। पहले वर्ष की शुरुआत में कक्षा X में छात्रों की संख्या क्या थी?
A. 1250
B. 1240
C. 1230
D. 1220

66 किमी/घंटा की चाल से साइकिल चला रहा एक व्यक्ति 18 मिनट में एक पुल को पार करता है। पुल की लंबाई ज्ञात कीजिए। 
A. 19.8 किमी
B. 21.9 किमी
C. 22.5 किमी
D. 24.5 किमी

एक व्यापारी ₹1,500 में एक घड़ी खरीदता है और उसे 10% घाटे पर बेचता है। फिर वह उसी मॉडल को ₹1,600 में खरीदता है और उसे 20% लाभ पर बेचता है। कुल लाभ या हानि प्रतिशत (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात करें।
A. हानि प्रतिशत 4.48% है
B. हानि प्रतिशत 5.48% है
C. लाभ प्रतिशत 4.48% है
D. लाभ प्रतिशत 5.48% है

दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 364 है और उनका महत्तम समापवर्तक (GCF) 26 है। यदि उनमें से एक संख्या 26 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 52
B. 26
C. 104
D. 364

उस गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका व्यास 28 सेमी है।
A. 938π वर्ग सेमी
B. 131π वर्ग सेमी
C. 784π वर्ग सेमी
D. 1199π वर्ग सेमी

एक आयताकार बगीचे और एक वर्गाकार बगीचे के क्षेत्रफल बराबर हैं। यदि पहले बगीचे की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 32 मीटर और 8 मीटर है, तो वर्गाकार बगीचे का परिमाप ज्ञात कीजिए।
A. 62 मीटर
B. 64 मीटर
C. 56 मीटर
D. 52 मीटर

₹120 क्रय मूल्य वाली एक वस्तु P द्वारा R को 12% लाभ पर बेची जाती है। R उस वस्तु पर ₹45.6 का लाभ प्राप्त करता है और उसे Q को बेच देता है। यदि वस्तु को P द्वारा उसी विक्रय मूल्य पर सीधे Q को बेचा जाता है, तो P का लाभ ____% होता है।
A. 40
B. 30
C. 50
D. 60

4.05 – 1.25 – 3.68 + 8.76 + 0.5 – 4.26 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 4.20
B. 4.36
C. 4.12
D. 4.54

वह न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 2395 में जोड़ने पर प्राप्त योग 3, 4, 5 और 6 से पूर्णतः विभाज्य हो जाता है।
A. 5
B. 55
C. 6
D. 15

एक दुकानदार अपने ग्राहकों को सामान के अंकित मूल्य पर 10% की छूट देता है और फिर भी 12.5% का लाभ प्राप्त करता है। ₹2,750 अंकित मूल्य वाली वस्तु का वास्तविक मूल्य क्या है?
A. ₹2,200
B. ₹2,300
C. ₹2,150
D. ₹2,275

एक वस्तु ₹11,500 में अंकित की गई थी। 25% की छूट देने पर, 15% का लाभ होता है। वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
A. ₹7,400
B. ₹7,500
C. ₹7,200
D. ₹7,700

कंचन एक दुकान से 1130 रुपये प्रति किताब की दर से 52 किताबें और दूसरी दुकान से 920 रुपये प्रति किताब की दर से 47 किताबें खरीदती है। वह प्रति किताब औसतन कितने रुपये देती है?
A. 1020.3
B. 1040.3
C. 1030.3
D. 1045.3

अंजलि एक निश्चित कार्य को 16 दिनों में कर सकती है। अंजलि और आयुषी मिलकर उसी कार्य को 10 दिनों में कर सकते हैं, और अंजलि, आयुषी और अंकिता मिलकर उसी कार्य को 8 दिनों में कर सकते हैं। अंजलि और अंकिता मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में कर सकते हैं?
A. \(88/8\)
B. \(83/9\)
C. \(80/7\)
D. \(72/7\)

\(7^3 – 9^2 + (38/2)^2 – 0 + 7 4 = \_\_\_\_\_\_\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 648
B. 658
C. 651
D. 655

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 90561 के सबसे निकट है और 9 से विभाज्य है?
A. 90532
B. 90531
C. 90534
D. 90533

₹74 प्रति किलोग्राम वाली चीनी को ₹41 प्रति किलोग्राम वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए ताकि मिश्रण को ₹85.8 प्रति किलोग्राम बेचने पर 30% का लाभ हो?
A. 27:6
B. 24:9
C. 24:6
D. 25:8

किसी निश्चित राशि पर 10% वार्षिक ब्याज दर से दो वर्षों में वार्षिक संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज तथा अर्जित साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹197.2 है। निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹18,720
B. ₹19,720
C. ₹16,720
D. ₹17,720

एक जन्मदिन की टोपी एक लंब वृत्तीय शंकु के रूप में है जिसकी आधार त्रिज्या 6 सेमी और ऊँचाई 8 सेमी है। ऐसी 15 टोपियाँ बनाने के लिए आवश्यक कागज की शीट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

(मान लीजिए )

A. 2826 वर्ग सेमी
B. 2286 वर्ग सेमी
C. 2682 वर्ग सेमी
D. 2862 वर्ग सेमी

8 संख्याओं का योग 936 है। उनका औसत ज्ञात कीजिए।
A. 117
B. 118
C. 115
D. 116

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 76 है और तीसरी संख्या 104 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 181
B. 180
C. 200.5
D. 199.5

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 4 Shift3

P, R और S के एक व्यापार में हिस्से 2 : 3 : 4 के अनुपात में हैं। यदि कुल लाभ ₹18,000 है, तो S को P से कितना अधिक (₹ में) लाभ प्राप्त होता है?
A. 1,000
B. 3,000
C. 4,000
D. 2,000

एक व्यक्ति 6 घंटे में एक यात्रा पूरी कर सकता है। वह यात्रा के पहले एक-तिहाई भाग को 23 किमी/घंटा की दर से और शेष दूरी को 46 किमी/घंटा की दर से तय करता है। उसकी यात्रा की कुल दूरी (किमी में) क्या है?
A. 207
B. 209
C. 201
D. 216

n का मान ज्ञात कीजिए, जब \(3^{-7} 3^{(3n+4)} = {3^{11}}{3^5}\) है। 
A. 5
B. 3
C.

4

D. 2

निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले दिए गए विकल्पों में से संख्या का चयन करें।
5 20 65 200 605 ?
A. 1820
B. 1827
C. 1824
D. 1826

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करने वाले त्रिक का चयन करें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का पालन करते हैं।
AB – CD – FG
VW – XY – AB
A. RS – TU – XY
B. EF – GH – JK
C. RS – TU – VW
D. DE – HI – LM

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
KVM JTJ IRG HPD ?
A. GAN
B. NAG
C. NGA
D. GNA

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. YUV
B. RVS
C. OSP
D. LPM

यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
54 + 6 × 2 ÷ 6 – 5 = ?
A. 57
B. 24
C. 51
D. 15

छह व्यक्ति D, E, F, G, H और I एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। F, G के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है और G, I के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। E, G और I का निकटतम पड़ोसी है। D, F के ठीक बायें बैठा है। H के ठीक दायें कौन बैठा है?
A. F
B. E
C. G
D. I

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
TMG 18, RPC 23, PSY 28, NVU 33, ?
A. KYP 38
B. LYQ 38
C. LQY 37
D. KPY 37

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘÷’ और ‘-’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
50 + 72 – 3 ÷ 96 × 36 = ?
A. 844
B. 1140
C. 944
D. 1336

A, B, C, D, J, K और L एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। L, B के ठीक दायें बैठा है। L के बायें से गिने जाने पर L और C के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। B और K के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। D, J के ठीक दायें बैठा है। J के दायें से गिने जाने पर B और J के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. दो
B. चार
C. तीन
D. एक

निम्नलिखित श्रेणी को देखें और प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल अंकों की संख्याएँ हैं):
(बाएँ) 1 5 7 9 5 8 1 3 7 6 9 7 4 5 7 5 4 2 3 5 2 3 4 5 3 6 2 (दाएँ)
ऐसे कितने सम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
A. 3
B. 1
C. 0
D. 2

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

KGE 8, MIG 9, OKI 12, QMK 21, SOM 48, ?

A. UQO 129
B. VQO 129
C. UCO 129
D. UQO 128

एक विशेष कूट भाषा में,
A < B का अर्थ है 'A, B की बहन है'
A ^ B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’
A : B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
A + B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है।’
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘D : O ^ M < A + N' है, तो D, N से किस प्रकार संबंधित है? A. पत्नी की बहन की माता B. पत्नी की बहन C. पत्नी की बहन का पुत्र D. पत्नी की बहन का पति

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

18 27 46 75 114 ?

A. 132
B. 163
C. 143
D. 154

एक विशेष कूट भाषा में, ‘BANK’ को ‘2517’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘BACK’ को ‘1723’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘C’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 1
C. 7
D. 3

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को ‘MN’ पर रखने पर दिए गए संयोजन का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) # 1 * £ 3 6 & @ 8 $ 7 + 5 4 2 Ω 9 % (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक और प्रतीक है?
A. 3
B. 2
C. 4
D. 1

A, B, C, M, N और S एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है। केवल C, B के ऊपर रहता है। N, B के ठीक नीचे रहता है। केवल A, M के नीचे रहता है। तीसरी मंजिल पर कौन रहता है?
A. S
B. N
C. M
D. B

एक विशेष कूट भाषा में,
A + B का अर्थ है ‘A, B की माता है’,
A – B का अर्थ है ‘A, B का पति है’,
A × B का अर्थ है ‘A, B की पुत्री है’,
A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है।’
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P × Q ÷ R – S + T’ है, तो P का T से क्या संबंध है?
A. पुत्री 
B. पिता की बहन
C. बहन
D. भाई की पुत्री 

वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
10 – 3 – 31
4 – 3 – 13

A. 8 – 3 – 25
B. 18 – 2 – 36
C. 5 – 2 – 12
D. 5 – 3 – 14

जब दर्पण को MN पर रखा जाता है, तो दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए। 

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी गुब्बारे, आम हैं।
सभी गुब्बारे, झाग हैं।
निष्कर्ष:
(I): कुछ आम, झाग हैं।
(II): सभी झाग, गुब्बारे हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।

शुभम बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 10 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 6 किमी गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 12 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 8 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ता है, 2 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
A. 2 किमी पश्चिम की ओर
B. 3 किमी पश्चिम की ओर
C. 2 किमी पूर्व की ओर
D. 3 किमी पूर्व की ओर

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 4 Shift2

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

2052, 1856, 2000, 1900, 1964, ?

A. 2000
B. 2028
C. 1928
D. 1864

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ घोंघे, शेर हैं।
सभी चींटियाँ, शेर हैं।
निष्कर्ष:
(I) : कुछ घोंघे, चींटियाँ हैं।
(II) : सभी शेर, चींटियाँ हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं। 
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है। 
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है। 
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है। 

G, H, J, K, L और P एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल को 1, उससे ऊपर वाली मंजिल को 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल को 6 संख्या दिया गया है। J सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है लेकिन 4 संख्या की मंजिल पर नहीं। J और L के बीच केवल दो लोग रहते हैं। P विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है लेकिन सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। P और G के बीच केवल दो लोग रहते हैं। K, P के ठीक नीचे रहता है। H और K के बीच कितने लोग रहते हैं?
A. 2
B. 3
C. 1
D. 4

एक विशेष कूट भाषा में, ‘DEAL’ को ‘4685’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘LAND’ को ‘5874’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है।

दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?

A. 7
B. 6
C. 2
D. 8

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ रिंच, हथौड़े हैं।
कुछ रिंच, कुर्सियाँ हैं।
कुछ हथौड़े, चुम्बक हैं।
निष्कर्ष:
(I) : कुछ रिंच, चुम्बक हैं।
(II) : कुछ हथौड़े, कुर्सियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है। 
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है। 
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं। 
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है। 

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
23 ÷ 16 + 8 – 3 × 21 = ?
A. 42
B. 8
C. 4
D. 50

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, संख्या/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. IN:PU
B. UZ:BG
C. RW:YD
D. CH:JP

A, B, C, D, J, K और L एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। K के बाईं ओर से गिने जाने पर K और A के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। J के दाईं ओर से गिने जाने पर J और L के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। D, L के ठीक दाईं ओर बैठा है। C, J और A दोनों का निकटतम पड़ोसी है। B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. A
B. C
C. D
D. L

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर SOPR का XTUW से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी प्रकार, OKLN का TPQS से संबंध है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किससे KGHJ संबंधित है?
A. LPOM
B. PLOM
C. LPMO
D. PLMO

नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन करें। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

FIX – GJY
WER – XFS

A. EDF – FGE
B. TYU – UZX
C. WTY – XUW
D. UIT – VJU

एक विशेष कूट भाषा में, ‘TAME’ को ‘5312’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘MALE’ को ‘1632’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘L’ के लिए कूट क्या है?
A. 6
B. 3
C. 1
D. 5

मोहन बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 24 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 32 किमी गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 39 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 45 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ता है, 15 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
A. 16 किमी दक्षिण की ओर
B. 12 किमी उत्तर की ओर
C. 13 किमी उत्तर की ओर
D. 10 किमी उत्तर की ओर

निम्नलिखित श्रेणी को देखें और प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल अंकों की संख्याएँ हैं)।
(बाएँ) 6 4 5 7 8 4 6 3 1 4 1 2 7 4 9 1 5 3 6 1 1 (दाएँ)
ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में एक विषम अंक है?
A. चार
B. दो
C. तीन
D. एक

भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य को हरित क्रांति से सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव मिला?
A. पंजाब
B. बिहार
C. केरल
D. असम

निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने सिक्किम को भारत का पूर्ण राज्य बनाया?
A. 40वाँ संशोधन अधिनियम
B. 54वाँ संशोधन अधिनियम
C. 45वाँ संशोधन अधिनियम
D. 36वाँ संशोधन अधिनियम

समय ‘t’ में किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी x = a + bt + ct² द्वारा दी गई है। ‘c’ को पहचानें।
A. वेग
B. चाल
C. दूरी
D. त्वरण

गुप्त काल में गणित में किस महत्वपूर्ण प्रणाली का विकास हुआ?
A. अवकलन कलन
B. यूक्लिडियन ज्यामिति
C. संचय सिद्धांत
D. दशमलव संकेतन

भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास, रखरखाव और नियमन के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना कब की गई थी?
A. 1975
B. 1980
C. 1996
D. 1986

अक्टूबर 2024 में, निम्नलिखित में से किस देश ने एक नए ढाँचे के शुभारंभ की घोषणा की, जो भारत में डिजिटल अवसंरचना का समर्थन करने के लिए भारतीय निजी क्षेत्र के साथ उनके सहयोग को आगे बढ़ाता है?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और ऑस्ट्रेलिया
B. न्यूजीलैंड, श्रीलंका और
C. दक्षिण अफ्रीका, जापान और रूस
D. संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया

फरवरी 2024 में, किस कंपनी ने 6G तकनीकों और भारत पर उनके सामाजिक प्रभाव पर संयुक्त रूप से शोध करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के साथ भागीदारी की थी?
A. नोकिआ
B. माइक्रोसॉफ्ट
C. सैमसंग
D. सोनी

9 अक्टूबर 2024 को, RBI ने लगातार दसवीं बार रेपो दर को किस प्रतिशत पर बनाए रखा?
A. 5.9%
B. 6.5%
C. 4.1%
D. 7.4%

निम्नलिखित में से कौन सी सबसे लंबी नदी है जो दक्कन के पठार से होकर बहती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती है?
A. कृष्णा
B. नर्मदा
C. गोदावरी
D. महानदी

9 अगस्त 2024 को लोकसभा में रेलवे (संशोधन) विधेयक किसने पेश किया?
A. धर्मेंद्र प्रधान
B. अश्विनी वैष्णव
C. ज्योतिरादित्य सिंधिया
D. प्रहलाद जोशी

यदि द्रव्यमान ‘m’ के एक पिंड को पृथ्वी की सतह से ‘h’ ऊँचाई तक ले जाया जाता है, तो किया गया कार्य होगा:
A. 2 mgh
B. mgh
C. \(1/2\)mgh
D. mh

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 18 Shift1

कौन सा चरमपंथी नेता ब्रिटिश हिरासत में अपनी मृत्यु के बाद वीरगति के प्रतीक बन गए?
A. महात्मा गांधी
B. हसरत मोहानी
C. चंद्रशेखर आजाद
D. भगत सिंह

असम राज्य में विशेष रूप से मनाए जाने वाले तीन बिहुओं में से एक, काटी बिहू के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. काटी बिहू को रंगाली बिहू के रूप में भी जाना जाता है।
B. काटी बिहू किसानों द्वारा बुवाई की शुरुआत का प्रतीक है।
C. काटी बिहू कटाई के मौसम को चिह्नित करता है।
D. काटी बिहू खड़ी फसलों के लिए प्रार्थना करने के लिए मनाया जाता है।

स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय जनसंख्या का प्राथमिक व्यवसाय क्या था?
A. व्यापार
B. उद्योग
C. सेवाएँ
D. कृषि

हाइड्रोलिक ब्रेक और हाइड्रोलिक लिफ्ट जैसे उपकरण किस भौतिक नियम या सिद्धांत पर काम करते हैं?
A. फैराडे का नियम
B. आर्किमिडीज का सिद्धांत
C. न्यूटन का नियम
D. पास्कल का नियम

भारतीय संविधान के किस अनुसूची को निर्वाचित सदस्यों के दल-बदल को रोकने के लिए जोड़ा गया था?
A. नवमीं अनुसूची
B. ग्यारहवीं अनुसूची
C. दसवीं अनुसूची
D. आठवीं अनुसूची

प्रच्छन्न बेरोजगारी क्या है?
A. श्रमिक अत्यधिक कुशल हैं लेकिन बेरोजगार हैं।
B. श्रमिकों को अधिक वेतन दिया जाता है।
C. कार्य के लिए आवश्यक से अधिक लोग कार्यरत हैं।
D. श्रमिक बार-बार नौकरी बदलते हैं।

अगस्त 2024 में, निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में भारत और डेनमार्क ने मिलकर ‘स्वच्छ नदियों पर एक स्मार्ट प्रयोगशाला’ बनाने के लिए सहयोग किया?
A. इलाहाबाद
B. हैदराबाद
C. पटना
D. वाराणसी

स्वामी दयानंद सरस्वती की मृत्यु के बाद, उनके अनुयायियों ने दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल किस शहर में स्थापित किए थे?
A. काराची
B. दिल्ली
C. लाहौर
D. बॉम्बे

1 वोल्ट / 1 एम्पियर = _______।
A. 1 जूल
B. 1 ओम-मीटर
C. 1 ओम
D. 1 कूलम्ब

भारत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिसमें मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं, यदि वे अपने पद से त्यागपत्र देना चाहते हैं, तो उन्हें किसे अपना त्यागपत्र प्रस्तुत करना होगा?
A. भारत के राष्ट्रपति
B. भारत के मुख्य न्यायाधीश
C. भारत के प्रधानमंत्री
D. संबंधित राज्य के राज्यपाल

प्रतिध्वनि, ध्वनि का बने रहना है, जब स्रोत कई सतहों से _______ के कारण ध्वनि उत्सर्जित करना बंद कर देता है।

A. परावर्तन
B. विवर्तन
C. संचरण
D. अपवर्तन

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बैंकिंग जैसी सेवाएँ शामिल हैं?
A. द्वितीयक क्षेत्र
B. चतुष्क क्षेत्र
C. तृतीयक क्षेत्र
D. प्राथमिक क्षेत्र

निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक निकाय है?
A. नीति आयोग
B. भारत निर्वाचन आयोग
C. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
D. राज्य मानवाधिकार आयोग

जुलाई 2024 में राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. राजीव रंजन
B. अशोक गुलाटी
C. संजय शुक्ला
D. शक्तिकांत दास

जम्मू और कश्मीर में 2024 के आम चुनावों में इसकी 5 लोकसभा सीटों के लिए मतदाता मतदान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. यह पिछले 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान था
B. मतदान 65% था।
C. यह पिछले 35 वर्षों में सबसे कम मतदान था
D. मतदान 45.67% था

मीराबाई, जो भगवान कृष्ण की भक्त थीं और जिन्होंने अपनी गहन भक्ति को व्यक्त करते हुए असंख्य भजनों की रचना की, ‘अछूत’ मानी जाने वाली जाति से किस संत की शिष्या बनीं?
A. दादू दयाल
B. कबीरदास
C. रविदास
D. सूरदास

कार्यपालिका को न्यायपालिका से पृथक्करण निम्नलिखित में से किसमें निहित है?
A. प्रस्तावना
B. मौलिक कर्तव्य
C. मौलिक अधिकार
D. राज्य के नीति निदेशक तत्व

अक्टूबर 2024 तक भारत में कितनी स्टार्टअप्स हैं?
A. 200,000
B. 150,000
C. 120,000
D. 100,000

निम्नलिखित में से किस भारतीय सामाजिक वर्ग ने 1857 के विद्रोह की शुरुआत की थी?
A. सैनिक (सिपाही) और सैन्य कर्मी
B. ब्रिटिश व्यापारी और व्यवसायी
C. किसान और कृषक
D. जमींदार

2024 में साहित्य अकादमी फैलोशिप से सम्मानित प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक लिखी गई है?
A. द ब्लू अम्ब्रेला
B. द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स
C. माय एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ
D. विंग्स ऑफ़ फायर

शाहमल को अंग्रेजों के साथ युद्ध में कब मारा गया था?
A. अगस्त 1857
B. जून 1857
C. जुलाई 1857
D. सितंबर 1857

राखीगढ़ी सिंधु घाटी स्थल कहाँ स्थित है?
A. पंजाब
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. हरियाणा

निम्नलिखित में से कौन सा देश भारत के असम राज्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है?
A. चीन (तिब्बत)
B. बांग्लादेश
C. म्यांमार
D. नेपाल

संविधान के अनुसार, 1950 में किस तिथि को निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी?
A. 25 जनवरी
B. 10 जनवरी
C. 30 जनवरी
D. 15 जनवरी

भारत में अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र में सबसे अधिक बेरोजगारी है?
A. उद्योग
B. सेवाएँ
C. कृषि
D. आईटी क्षेत्र

भारत का सबसे बड़ा निजी बंदरगाह, मुंद्रा बंदरगाह, कहाँ स्थित है?
A. आंध्र प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. गुजरात
D. तमिलनाडु

पश्चिमी तटीय मैदान उत्तर में __________ तटीय क्षेत्र से दक्षिण में _____________ तक विस्तृत हैं।
A. कोंकण; मालाबार
B. गुजरात; केरल
C. महाराष्ट्र; तमिलनाडु
D. काठियावाड़; कर्नाटक

मालाबार तट इनके बीच स्थित है:
A. मंगलौर और कन्याकुमारी
B. गुजरात और कन्याकुमारी
C. मुंबई और केरल
D. गोवा और गुजरात

नवंबर 2024 में, किस राज्य सरकार ने रक्षा स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के साथ एक समझौता किया?
A. उत्तराखंड
B. कर्नाटक
C. केरल
D. असम

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद कहता है कि सभी सार्वजनिक स्थान सभी नागरिकों के लिए खुले हैं?
A. अनुच्छेद 30
B. अनुच्छेद 21
C. अनुच्छेद 15(2)
D. अनुच्छेद 16(2)

किस घटना ने  उग्रवादियों  की ब्रिटिश सरकार से निराशा को और गहरा कर दिया?
A. 1905 का बंगाल विभाजन
B. साइमन कमीशन का आगमन
C. रोलेट एक्ट
D. भारत छोड़ो आंदोलन

सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत विकसित किए गए परम रुद्र सुपरकंप्यूटरों के इच्छित उपयोग क्या हैं?
A. मानव जाति की आपराधिक गतिविधियों को कम करना
B. मौसम और जलवायु अनुसंधान
C. रक्षा सिमुलेशन
D. ई-मार्केटिंग के लिए एक केंद्र का विकास

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ‘समान कार्य के लिए समान वेतन धन के संकेंद्रण की रोकथाम है’ का उल्लेख किया गया है?
A. अनुच्छेद 38
B. अनुच्छेद 44
C. अनुच्छेद 39
D. अनुच्छेद 40

1947 में भारत के औद्योगिक क्षेत्र की क्या स्थिति थी?
A. अविकसित और पारंपरिक उद्योगों पर केंद्रित
B. सुविकसित और उन्नत
C. भारी उद्योगों का वर्चस्व
D. मुख्य रूप से निर्यात-उन्मुख

भारत के निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय जलमार्ग द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ़ तक स्टीमरों द्वारा नौगम्य है?
A. राष्ट्रीय जलमार्ग 3 (NW 3)
B. राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (NW 1)
C. राष्ट्रीय जलमार्ग 4 (NW 4)
D. राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (NW 2)

जुलाई 2024 में सुर्ख़ियों में रहे विक्रम मिश्री को किस पद पर नियुक्त किया गया था?
A. भारत के विदेश सचिव
B. भारत के विदेश मंत्री
C. भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार
D. भारत के महान्यायवादी

भारत में मौद्रिक नीति का निर्माण, कार्यान्वयन और निगरानी कौन करता है?
A. SBI
B. RBI
C. SEBI
D. CAG

निम्नलिखित में से कौन सा त्यौहार राजकुमार सिद्धार्थ गौतम के जन्म को चिह्नित करता है, जिन्होंने एक धर्म की स्थापना की थी?
A. गुरु पूर्णिमा
B. बुद्ध पूर्णिमा
C. कार्तिक पूर्णिमा
D. शकम्भरी पूर्णिमा

दिसंबर 2024 में तमिलनाडु में चार नई शाखाएँ खोलकर कुरूर वैश्य बैंक ने अपनी उपस्थिति का विस्तार किन शहरों में किया?
A. मदुरै, तिरुपुर, कृष्णगिरि और चेन्नई
B. कोयम्बटूर, चेन्नई, तिरुनेलवेली और तंजौर
C. कोयम्बटूर, इरोड, त्रिची और सेलम
D. चेन्नई, वेल्लोर, कन्याकुमारी और त्रिची

Leave a Comment

error: