एक आदमी अपनी घड़ी को 5% की हानि पर बेचता है। यदि उसने इसे ₹56.40 अधिक में बेचा होता, तो उसे 10% का लाभ होता। घड़ी का क्रय मूल्य (₹ में) क्या है?
A. ₹377
B. ₹375
C. ₹376
D. ₹378
₹10 प्रति किग्रा वाली चीनी को ₹61 प्रति किग्रा वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए ताकि मिश्रण को ₹31.5 प्रति किग्रा बेचने पर 26% का लाभ हो?
A. 16 : 37
B. 17 : 37
C. 36 : 15
D. 16 : 35
दो पाइप, A और B, एक टैंक को क्रमशः 60 घंटे और 90 घंटे में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टैंक का 75% कितने घंटों में भर जाएगा?
A. 36
B. 33
C. 27
D. 30
एक दुकान में एक उत्पाद का क्रय मूल्य ₹400 है। यदि कोई ग्राहक दुकान के लॉयल्टी कार्ड का उपयोग करता है, तो उसे अतिरिक्त 5% की छूट मिलती है। ग्राहक द्वारा किया जाने वाला अंतिम भुगतान कितना है?
A. 360
B. 380
C. 390
D. 480
एक व्यक्ति ₹1,200 में एक रेडियो खरीदता है और उसे 10% हानि पर बेच देता है। फिर वह विक्रेता से उसी मॉडल का रेडियो खरीदता है और उसे 15% लाभ पर बेच देता है। कुल मिलाकर उसे कितने प्रतिशत लाभ या हानि हुई है?
A. 2.55% हानि
B. 3.5% लाभ
C. 4.5% हानि
D. 2.5% लाभ
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 11 से विभाज्य है?
A. 715876
B. 715891
C. 715896
D. 715859
मान ज्ञात कीजिए: 2 × {17 – 2 × (8 – 5)}
A. 21
B. 22
C. 26
D. 19
एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज की दो समान भुजाएँ प्रत्येक 12 cm लंबी हैं। इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 48 cm2
B. 72 cm2
C. 144 cm2
D. 24 cm2
दो बैंकों, A और B ने क्रमशः 3.5% और 6% प्रति वर्ष की दर से ऋण दिया है। शिवम प्रत्येक बैंक से ₹460000 की राशि उधार लेता है। 3 वर्षों के बाद शिवम द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशि के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 34500
B. 36000
C. 34000
D. 35500
एक दौड़ में, एक एथलीट पहले चक्कर में 134 सेकंड में 402 मीटर की दूरी तय करता है। वह उसी लंबाई का दूसरा चक्कर 67 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत गति (मीटर/सेकंड में) क्या है?
A. 12
B. 5
C. 4
D. 3
किसी निश्चित धनराशि पर 5% वार्षिक दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹1,600 है। वह धनराशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 32,000
B. 64,000
C. 6,40,000
D. 3,20,000
अंजनी एक निश्चित कार्य को 18 दिनों में कर सकती है। अंजनी और खुशबू मिलकर उसी कार्य को 14 दिनों में कर सकते हैं, और अंजनी, खुशबू और सुषमा मिलकर उसी कार्य को 9 दिनों में कर सकते हैं। अंजनी और सुषमा मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में कर सकते हैं?
A. \(20/3\)
B. \(29/4\)
C. \(18/2\)
D. \(21/2\)
तीन भागीदारों ने 4:3:1 के अनुपात में एक व्यवसाय में निवेश किया है। उन्होंने क्रमशः 9 महीने, 2 महीने और 11 महीने के लिए अपनी पूँजी का निवेश किया है। उनके लाभ का अनुपात क्या था?
A. 38:6:11
B. 39:6:11
C. 37:6:11
D. 36:6:11
मीशा और कमल की आयु का अनुपात क्रमशः 2:3 है। 6 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 7:9 हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु में क्या अंतर है?
A. 4
B. 23
C. 20
D. 19
यदि एक वर्ग की भुजा की लंबाई 5 सेमी से बढ़कर 7 सेमी हो जाती है, तो उसके क्षेत्रफल में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
A. 86%
B. 80%
C. 96%
D. 90%
पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 78 है और तीसरी संख्या 102 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 181
B. 199.5
C. 180
D. 198.5
एक व्यक्ति 24 घंटे में एक यात्रा पूरी कर सकता है। वह यात्रा का पहला एक-तिहाई भाग 42 किमी/घंटा की दर से और शेष दूरी 12 किमी/घंटा की दर से तय करता है। उसकी यात्रा की कुल दूरी (किमी में) क्या है?
A. 371
B. 378
C. 385
D. 386
पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 76 है और तीसरी संख्या 103 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 200
B. 201
C. 179
D. 180
यदि A = \({(0.125 + 0.729)}{(0.25 – 0.45 + 0.81)} – 0.25 + {12}{20} – {6}{8}\) है, तो A का मान है:
A. 2
B. 0
C. 1.4
D. 1
पहली 124 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत क्या है?
A. 125
B. 124.5
C. 124
D. 123.5
निर्मल और राकेश दो मित्रों की मासिक आय का अनुपात क्रमशः 5 : 7 है और प्रत्येक महीने ₹93000 की बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1 : 3 है, तो निर्मल की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 117250
B. 116250
C. 115250
D. 162750
8 संख्याओं का योग 696 है। उनका औसत ज्ञात कीजिए।
A. 85
B. 86
C. 87
D. 88
ऋषि एक कार्य को 8 घंटे में कर सकता है। शान इसे 12 घंटे में कर सकता है। वीर की सहायता से, वे 3 घंटे में कार्य पूरा करते हैं। वीर अकेले कितने घंटों में कार्य कर सकता है?
A. 9
B. 8
C. 10
D. 7
एक गाँव की जनसंख्या प्रति वर्ष प्रति हजार 25 की दर से बढ़ती है। यदि वर्तमान जनसंख्या 84050 है, तो दो वर्ष पहले जनसंख्या क्या थी?
A. 80,000
B. 81,200
C. 82,000
D. 81,000
यदि 0.008/x = 0.01 है, तो x ज्ञात कीजिए।
A. 0.8
B. 0.08
C. 80
D. 8
यदि 20%, 25% और 35% की तीन क्रमिक छूटों के बाद, एक वस्तु ₹33,150 में बेची जाती है, तो उसका अंकित मूल्य (₹ में) क्या है?
A. 82,000
B. 85,000
C. 90,000
D. 87,000
वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 36 और 45 से भाग देने पर क्रमशः 8 और 17 शेषफल बचता है:
A. 172
B. 171
C. 163
D. 152
72 किमी की दूरी तय करने में, अमित को विनय से 5 घंटे अधिक लगते हैं। यदि अमित अपनी गति दोगुनी कर देता है, तो उसे विनय से 7 घंटे कम लगेंगे। अमित की गति है:
A. 1 किमी/घंटा
B. 5 किमी/घंटा
C. 3 किमी/घंटा
D. 6 किमी/घंटा
मान ज्ञात कीजिए:
√[2 + √(39 + √(97 + √(5 + √16)))]
A. 7
B. 2
C. 4
D. 3
एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका व्यास 30 सेमी है।
A. 896π सेमी2
B. 900π सेमी2
C. 1030π सेमी2
D. 924π सेमी2
मान ज्ञात कीजिए: 2 × {17 – 2 × (9 – 5)}
A. 17
B. 18
C. 22
D. 15
एक घनाभ के तीन पृष्ठों के क्षेत्रफल 10 मीटर², 18 मीटर² और 20 मीटर² हैं। घनाभ का आयतन (मीटर3 में) क्या है?
A. 36
B. 60
C. 56
D. 48
दो संख्याओं का LCM, 72 है। उनका अनुपात 3:4 है। संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
A. 44
B. 38
C. 40
D. 42
किसी संख्या के 11% का 2% उस संख्या का कितना प्रतिशत है?
A. 13
B. 22
C. 0.22
D. 0.022
99 किमी/घंटा की गति से चलने वाली एक बस 14 घंटे में एक यात्रा पूरी करती है। 18 घंटे में समान दूरी तय करने के लिए उसे किस गति से चलना होगा?
A. 77 किमी/घंटा
B. 74 किमी/घंटा
C. 81 किमी/घंटा
D. 69 किमी/घंटा
A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। E, A के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। C, F के ठीक बायें बैठा है। F, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। B, D के ठीक दायें बैठा है।
यदि सभी व्यक्तियों को A से शुरू करते हुए (A सहित) दक्षिणावर्त दिशा में अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने व्यक्तियों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. दो
B. एक
C. चार
D. तीन
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘÷’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘−‘ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
18 + 3 ÷ 7 – 3 × 22 + 11 = ?
A. 36
B. 6
C. 29
D. 25
एक विशेष कूट भाषा में, ‘TALE’ को ‘5836’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘SALT’ को ‘7358’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
A. 7
B. 8
C. 3
D. 5
सात छात्र, Q, R, S, T, W, X और Y, उत्तर के सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं। W, S के ठीक दाईं ओर बैठा है। T और W के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। Q के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। Q और S के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। Y, X के ठीक दाईं ओर बैठा है। R और Y के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. चार
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) & + + % 5 / 6 % 2 / 1 9 * $ @ 4 / / & 7 < (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अन्य प्रतीक है और ठीक बाद में एक संख्या है?
A. एक
B. तीन
C. दो
D. चार
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
IRP JSQ KTR LUS ?
A. MVP
B. MVS
C. MVR
D. MVT
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
699 698 690 663 ? 474
A. 579
B. 519
C. 559
D. 599
यदि दर्पण को दाईं ओर उर्ध्वाधर रखा जाए, तो दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से AENQ, FJSV से स्नब्न्ह्दित है। उसी तरह, TREB, YWJG से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, KCOU निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. QIUX
B. PHTZ
C. PTHX
D. QISZ
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
7 10 16 25 37 ?
A. 53
B. 52
C. 50
D. 51
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी बंदूकें, गोलियाँ हैं।
कोई भी गोली, कैब नहीं है।
कोई भी गोली, जूता नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) : कोई भी बंदूक, कैब नहीं है।
(II) : कुछ जूते, कैब हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(2, 6, 36)
(4, 5, 60)
A. (5, 3, 48)
B. (11, 10, 280)
C. (7, 6, 125)
D. (4, 8, 96)
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. DTJ
B. OEP
C. BRH
D. MCS
ज़ीशान बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 38 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 35 किमी गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 43 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 36 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बाएँ मुड़ता है, 5 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए?
(जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
A. 2 किमी पूर्व की ओर
B. 3 किमी पूर्व की ओर
C. 4 किमी पूर्व की ओर
D. 1 किमी पश्चिम की ओर
नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन करें। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
HFB−ZXT
KIE−CAW
A. SPK−KIE
B. SPK−JHD
C. SQM−JID
D. PNJ−HFB
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
16 × 4 ÷ 6 – 23 + 16 = ?
A. 63
B. 15
C. 17
D. 31
L, M, N, O, P, Q और R में से प्रत्येक का एक ही सप्ताह के सोमवार से शुरू होकर रविवार तक समाप्त होने वाले विभिन्न दिनों में परीक्षा है। M पहला व्यक्ति है जो परीक्षा देता है। M और L के बीच केवल दो व्यक्ति परीक्षा देते हैं। P, M के तुरंत बाद परीक्षा नहीं देता है, लेकिन L के ठीक पहले परीक्षा देता है। Q, L के तुरंत बाद परीक्षा देता है। O अंतिम व्यक्ति है जो परीक्षा देता है। N शनिवार को परीक्षा नहीं देता है। मंगलवार को परीक्षा कौन देता है?
A. P
B. Q
C. L
D. N
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ टिकट, बकरियाँ हैं।
कोई भी टिकट, किताबें नहीं हैं।
सभी टिकट, छिपकली हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ बकरियाँ, छिपकली हैं।
(II) कोई भी छिपकली, किताबें नहीं हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
HFV 11, LBZ 20, PXD 29, TTH 38, ?
A. XPL 47
B. XDX 45
C. XXD 45
D. YLP 47
A, F, J, K, P और Q एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर वाली मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है। F और K के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Q और A के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। J और A के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। J मंजिल संख्या 1 पर रहता है। F, A के ऊपर रहता है। P और Q के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
A. एक
B. तीन
C. चार
D. दो
एक विशेष कूट भाषा में,
A + B का अर्थ है ‘A, B की माता है’
A – B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
A × B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’
A / B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’
A > B का अर्थ है ‘A, B का पति है’
A * B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’
यदि M × Q * A – D / N × P है, तो A का N से क्या संबंध है?
A. पिता
B. माता
C. बहन
D. नानी
एक विशेष कूट भाषा में, ‘WOLF’ को ‘5628’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘FLOP’ को ‘8326’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘P’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 2
C. 8
D. 6
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ फूल. साँप हैं।
सभी बटन, बिल्ली हैं।
सभी साँप, बिल्ली हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ बटन, साँप हैं।
(II) कुछ फूल, बटन हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 741 583 735 495 657 (दाएँ)
(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
नोट – सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं।
यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक से गुणा किया जाए तो परिणाम क्या होगा?
A. 9
B. 7
C. 10
D. 12
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
18 30 47 76 110 156 ?
A. 241
B. 214
C. 270
D. 207
यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 169 837 576 268 715 (दाएँ)
(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
(नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं।)
यदि सभी संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितनी संख्याओं की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. 1
B. 4
C. 3
D. 2
कार्तिक बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 10 किमी ड्राइव करता है। फिर वह बायें मुड़ता है, 8 किमी ड्राइव करता है, बायें मुड़ता है और 12 किमी ड्राइव करता है। फिर वह बायें मुड़ता है और 15 किमी ड्राइव करता है। वह अंतिम बार बायें मुड़ता है, 2 किमी ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हों)
A. 7 किमी दक्षिण में
B. उत्तर में 6 किमी.
C. 6 किमी दक्षिण में
D. उत्तर में 7 किमी.
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
ORK MPI KNG ILE ?
A. GIC
B. GJB
C. GJC
D. GIB
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से PKCS, SLFT से संबंधित है। उसी प्रकार, HTQW, KUTX से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से समान तर्क का अनुसरण करते हुए JMUY किससे संबंधित है?
A. KOVZ
B. MPVZ
C. MNXZ
D. KNXZ
छह व्यक्ति K, L, M, N, O और P एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। L, M के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। O, K के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। K, M के ठीक बायें बैठा है। K और N के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। P के ठीक बायें कौन बैठा है?
A. N
B. M
C. L
D. K
एक विशेष कूट भाषा में,
A + B का अर्थ है ‘A, B की माता है’
A – B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
A × B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’
A / B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’
A > B का अर्थ है ‘A, B का पति है’
A * B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’
यदि D + E – G × H × V है, तो H का E से क्या संबंध है?
A. पिता
B. माता की माता
C. पिता की बहन
D. पुत्री
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
12 × 18 ÷14 − 7 + 3 = ?
A. 12
B. 18
C. 24
D. 36
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति को पहचानें, जिसे प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘cake is bake’ को ‘mk tk jb’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘is it delicious’ को ‘cd ab mk’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘is’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. mk
B. ab
C. cd
D. jb
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. DNX
B. ISC
C. FPO
D. XHR
2024 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्तरहवें सत्र के दौरान कौन सी महत्वपूर्ण घटना घटी थी?
A. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला
B. जलवायु कार्रवाई सम्मेलन
C. भविष्य का शिखर सम्मेलन
D. विश्व स्वास्थ्य सभा
निम्नलिखित में से किस संगठन ने चंडीगढ़ को मनाली (हिमाचल प्रदेश) और लेह (लद्दाख) से जोड़ने वाले उच्च ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में सड़कें बनाई हैं?
A. सीमा सड़क संगठन (BRO)
B. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
C. राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL)
D. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आयोजित छोटे वित्त बैंकों (SFBs) के बोर्ड के निदेशकों के लिए सितंबर 2024 का सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?
A. मुंबई
B. दिल्ली
C. बेंगलुरु
D. कोलकाता
2024 के वैश्विक भूखमरी सूचकांक (GHI) के अनुसार, भारत का GHI स्कोर 27.3 है, जिसे ‘गंभीर’ माना जाता है। 2024 की GHI रिपोर्ट में भारत का स्थान क्या था?
A. 105वाँ
B. 111वाँ
C. 107वाँ
D. 99वाँ
भारत में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण पर केंद्रित आर्थिक सुधार कब शुरू किए गए थे?
A. 1975
B. 2000
C. 1991
D. 2010
एक अनुप्रस्थ तरंग में _______ होते हैं जो एक चक्र बनाते हैं।
A. एक शिखर और दो गर्त
B. एक शिखर और एक गर्त
C. दो शिखर और एक गर्त
D. दो शिखर और दो गर्त
2023/24 मानव विकास रिपोर्ट (HDR) के अनुसार, मानव विकास सूचकांक (HDI) पर 193 देशों और क्षेत्रों में से भारत का स्थान ___________ था।
A. 134
B. 114
C. 126
D. 141
निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने कलकत्ता, मद्रास और बॉम्बे में उच्च न्यायालयों की स्थापना की?
A. भारत सरकार अधिनियम, 1858
B. भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम, 1861
C. भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
D. चार्टर अधिनियम, 1833
गांधीजी की विचारधारा का मुख्य पहलू क्या है?
A. राजनीतिक संबद्धता
B. सत्य-बल
C. फासीवाद
D. आलोचना
भारत के 19वीं सदी के हिंदू संत रामकृष्ण परमहंस, जो जटिल आध्यात्मिक शिक्षाओं को सरल बनाने के लिए प्रसिद्ध थे, का जन्म पश्चिम बंगाल के किस जिले में हुआ था?
A. हावड़ा
B. बीरभूम
C. हुगली
D. अलीपुरद्वार
अक्टूबर 2024 में मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने नीति रेपो दर के संबंध में क्या निर्णय लिया?
A. 6.00% कर दिया गया
B. घटाकर 6.25% कर दिया गया
C. 6.50% पर अपरिवर्तित रखा गया
D. बढ़ाकर 6.75% कर दिया गया
चिकन नेक कॉरिडोर, जिसे अक्सर समाचारों में देखा जाता है, भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और इसे _____ के रूप में भी जाना जाता है।
A. शिलांग कॉरिडोर
B. सिलीगुड़ी कॉरिडोर
C. दिसपुर कॉरिडोर
D. दार्जिलिंग कॉरिडोर
निम्नलिखित में से कौन सी फिल्म 55वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के भारतीय पैनोरमा खंड में फीचर फिल्म लाइन-अप का हिस्सा नहीं थी?
A. ‘रावसाहेब’ (मराठी)
B. ‘काल्की 2898 एडी’ (तेलुगु)
C. ‘आदुजीवितम’ (मलयालम)
D. ‘भारत माता की जय’ (हिंदी)
भारत के गवर्नर-जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिंक द्वारा बंगाल सती विनियमन अधिनियम, 1829 के अधिनियमित करके सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाने का श्रेय किनके प्रयासों को जाता है?
A. स्वामी दयानंद सरस्वती
B. राजा राम मोहन राय
C. स्वामी विवेकानंद
D. ज्योतिराव गोविंदराव फुले
मानव विकास सूचकांक (HDI) एक देश की मानव विकास के बुनियादी पहलुओं में औसत उपलब्धियों का एक सारांशित मिश्रित माप है, जो हैं _______।
1. स्वास्थ्य
2. ज्ञान
3. दैनिक आय
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
दिसंबर 2023 में लॉन्च की गई भारतीय रेलवे की गजराज प्रणाली का उद्देश्य ____ का उपयोग करना है।
A. हाथियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक AI-आधारित प्रणाली
B. हाथियों की बीमारी का निदान करने के लिए एक AI-आधारित प्रणाली
C. हाथियों में श्वसन रोगों के इलाज के लिए एक AI-आधारित प्रणाली
D. रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौत को रोकने के लिए एक AI-आधारित निगरानी प्रणाली
प्रकाश के अपवर्तन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
A. जब प्रकाश सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाता है, तो यह अभिलम्ब की ओर मुड़ता है।
B. आपतित किरण, अपवर्तित किरण और अंतरापृष्ठ के अभिलम्ब, तीनों एक ही तल में स्थित होते हैं।
C. आपतन कोण (i) की ज्या और अपवर्तन कोण (r) की ज्या का अनुपात उस माध्यम के युग्म के लिए एक नियतांक होता है।
D. जब प्रकाश वायु (वेग c वाले निर्वात) से वेग v वाले माध्यम में जाता है, तो माध्यम का अपवर्तनांक µ = c/v लिखा जा सकता है।
1857 के विद्रोह का राजनीतिक कारण क्या था?
A. सेना के लिए नई शिक्षा नीति
B. सिपाही विद्रोह
C. हड़प नीति
D. पश्चिमी सभ्यता का प्रसार
निम्नलिखित में से किस अधिनियम के द्वारा पहली बार भारतीयों को वायसराय और गवर्नरों की कार्यकारी परिषदों से जोड़ा गया था?
A. भारत सरकार अधिनियम, 1935
B. भारत सरकार अधिनियम, 1909
C. भारत सरकार अधिनियम, 1919
D. भारत सरकार अधिनियम, 1929
पल्लव वंश का अंतिम सम्राट कौन था?
A. नरसिंहवर्मन I
B. अपराजितवर्मन
C. सिंहविष्णु
D. महेन्द्रवर्मन I
1773 का रेगुलेटिंग अधिनियम भारत में किस संगठन की गतिविधियों को विनियमित करने के लिए बनाया गया था?
A. ब्रिटिश क्राउन
B. ईस्ट इंडिया कंपनी
C. ब्रिटिश संसद
D. मुगल साम्राज्य
भारत में हरित क्रांति के दौरान किस प्रकार के बीज लोकप्रिय हुए?
A. उच्च उपज वाली किस्में (HYVs)
B. जैविक बीज
C. स्वदेशी बीज
D. पारंपरिक बीज
1.73 सेकंड में सार्थक अंकों की संख्या _____ है।
A. एक
B. दो
C. चार
D. तीन
निम्नलिखित में से किसे केंद्रीय मंत्रिमंडल का प्रमुख माना जाता है?
A. उपराष्ट्रपति
B. राष्ट्रपति
C. प्रधानमंत्री
D. लोकसभा अध्यक्ष
गौतम बुद्ध ने सामान्य लोगों की किस भाषा में उपदेश दिए, ताकि हर कोई उनके संदेश को समझ सके?
A. अवधी
B. सिंधी
C. प्राकृत
D. संस्कृत
पारगम्यता का मात्रक क्या है?
A. cm sec⁻¹
B. sec⁻¹
C. इसका कोई मात्रक नहीं है।
D. cm⁻¹
किसी राज्य में मंत्रिपरिषद को निम्नलिखित द्वारा भंग किया जा सकता है:
A. भारत के राष्ट्रपति
B. राज्य विधानमंडल
C. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
D. मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल
एलोरा के कैलाश के शैल मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
A. आदित्य प्रथम
B. परान्तक प्रथम
C. विजयालय
D. कृष्ण प्रथम
भारतीय नागरिकों को मनमाने गिरफ्तारी और निरोध से बचाव किस मौलिक अधिकार द्वारा प्रदान किया गया है?
A. स्वतंत्रता का अधिकार
B. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
C. शोषण के विरुद्ध अधिकार
D. समानता का अधिकार
1991 के बाद की औद्योगिक नीति का एक मुख्य लक्ष्य क्या था?
A. लघु उद्योगों को बढ़ावा देना
B. सभी निजी कंपनियों को बंद करना
C. सभी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना
D. विदेशी निवेश को प्रतिबंधित करना
कृषि विकास में अवसंरचना की क्या भूमिका है?
A. बेहतर सिंचाई, भंडारण और परिवहन सुविधाएँ सुनिश्चित करता है
B. उत्पादकता कम करता है
C. निर्यात के अवसरों को सीमित करता है
D. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार कम करता है
पंजाब के मैदान मुख्य रूप से किस नदी तंत्र द्वारा जल निकासित होते हैं?
A. गंगा
B. यमुना
C. ब्रह्मपुत्र
D. सिंधु
सामान्य सेवा भर्ती अधिनियम _____________ में पारित किया गया था।
A. 1860 ई.
B. 1865 ई.
C. 1852 ई.
D. 1856 ई.
संविधान सभा की चर्चाओं के मुद्रित अभिलेखों को कितने खंडों में संकलित किया गया था?
A. 12 खंड
B. 10 खंड
C. 11 खंड
D. 9 खंड
नवंबर 2024 के अंत तक स्पेन में लॉन्च के साथ यूरोपीय बाजार में प्रवेश करने वाला भारत का कौन सा प्रमुख डेयरी ब्रांड था?
A. आनंद
B. पराग
C. मदर डेयरी
D. अमूल
डॉ. मनसुख मंडाविया ने खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) कार्यक्रम के चरण-2 का उद्घाटन कब किया?
A. 19 जुलाई 2024
B. 12 मार्च 2024
C. 19 जून 2024
D. 19 अगस्त 2024
सितंबर 2024 में संपन्न हुए INDUS-X शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में हुआ था?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. ऑस्ट्रेलिया
C. ब्राजील
D. जर्मनी
प्राचीन भारत में, शोरे का उपयोग आतिशबाजी के लिए किया जाता था; यह वास्तव में क्या है?
A. सोडियम नाइट्रेट
B. लिथियम नाइट्रेट
C. पोटेशियम नाइट्रेट
D. कैल्शियम नाइट्रेट
तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में स्थित है?
A. महाराष्ट्र
B. आंध्र प्रदेश
C. पश्चिम बंगाल
D. उत्तर प्रदेश
भारत में, अगस्त से सितंबर 2024 तक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCBs) के बकाया रुपये ऋणों पर भारित औसत ऋण दर (WALR) में क्या परिवर्तन हुआ?
A. 9.90% से बढ़कर 9.92% हुआ
B. 9.91% पर अपरिवर्तित रहा
C. 9.91% से घटकर 9.90% हुआ
D. 9.89% से बढ़कर 9.91% हुआ
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी घाट के पूर्वी ढलान और गुजरात में पाए जाने वाले कैक्टस, खैर, बबूल और कीकर किस प्रकार के वन के लक्षण हैं?
A. काँटेदार झाड़ियाँ
B. मैंग्रोव वन
C. उष्णकटिबंधीय वर्षावन
D. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
1905 में भारत का वायसराय कौन था?
A. रॉबर्ट क्लाइव
B. लॉर्ड माउंटबेटन
C. वारेन हेस्टिंग्स
D. लॉर्ड कर्जन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2024 को निम्नलिखित में से किस राज्य में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) का शुभारंभ किया?
A. ओडिशा
B. झारखंड
C. असम
D. बिहार
भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (INSAT), दूरसंचार के लिए एक बहुउद्देशीय उपग्रह प्रणाली, कब स्थापित की गई थी?
A. 1983
B. 1988
C. 1976
D. 1994
विक्रम संवत 1631 (1575 ईस्वी) में, गोस्वामी तुलसीदास ने रामनवमी के दिन किस स्थान पर रामचरितमानस की रचना शुरू की थी?
A. चित्रकूट
B. अयोध्या
C. वाराणसी
D. इलाहाबाद
निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत के पश्चिमी तटीय मैदानों में स्थित नहीं है?
A. एन्नोर बंदरगाह
B. कांडला बंदरगाह
C. कोचीन बंदरगाह
D. मैंगलोर बंदरगाह
अक्टूबर 2024 तक, भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता क्या है?
A. 175 GW
B. 200 GW
C. 201.45 GW
D. 150 GW
1857 के विद्रोह के दौरान रेवाड़ी के नेता कौन थे?
A. उज्जवल शाही
B. राव तुलाराम
C. मौलवी अहमदुल्लाह
D. जयदयाल सिंह
13 अक्टूबर 2024 को बायोपॉलिमर के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया गया था?
A. बैंगलोर
B. पुणे
C. लखनऊ
D. त्रिपुरा
भारत में मानसून के पीछे हटने का मौसम निम्नलिखित में से किस महीने में होता है?
A. मार्च – मई
B. अक्टूबर – नवंबर
C. जून – सितंबर
D. दिसंबर – फ़रवरी