RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 4 Shift3

मान ज्ञात कीजिए:
\({20 + {22 + {2 + {40 + {81}}}}} \)
A. 9
B. 6
C. 7
D. 5

815 m लंबी एक ट्रेन विपरीत दिशा में 2.7 km/h की गति से चल रहे एक व्यक्ति को 18 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की गति (km/h में) क्या है?
A. 162.2
B. 157.5
C. 160.3
D. 155.2

तीन भागीदारों ने 1:9:8 के अनुपात में एक व्यवसाय में निवेश किया। उन्होंने अपनी पूँजी क्रमशः 11 महीने, 6 महीने और 2 महीने के लिए निवेश की। उनके लाभ का अनुपात क्या था?
A. 8:54:16
B. 9:54:16
C. 11:54:16
D. 12:54:16

एक दुकानदार ने किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 14% की छूट की घोषणा की है। यदि वस्तु का विक्रय मूल्य ₹688 है, तो वस्तु का अंकित मूल्य होगा:
A. ₹700
B. ₹800
C. ₹600
D. ₹500

जीतेश और कमल एक निश्चित कार्य को क्रमशः 7 और 11 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम करना शुरू किया, और 3 दिनों के बाद, कमल चला गया। जीतेश शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. \(161/79\)
B. \(164/78\)
C. \(161/77\)
D. \(162/77\)

एक खुदरा विक्रेता ने 20% और 10% की दो लगातार छूट देकर एक लैपटॉप ₹27,000 में बेचा। अंकित मूल्य क्या है?
A. ₹36,500
B. ₹37,500
C. ₹36,000
D. ₹37,000

‘K’ के किस मान के लिए संख्या 6745K2, 9 से विभाज्य है?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

₹682 की राशि तीन व्यक्तियों में 18 : 3 : 9 के अनुपात में विभाजित की जाती है। वितरण में सबसे बड़े और सबसे छोटे हिस्सों के बीच का अंतर (₹ में) है:
A. 341
B. 421
C. 345
D. 406

42 km/h की गति से यात्रा कर रही एक बस 20 घंटे में एक यात्रा पूरी करती है। समान दूरी को 12 घंटे में तय करने के लिए उसे किस गति से यात्रा करनी होगी?
A. 70 km/h
B. 73 km/h
C. 68 km/h
D. 80 km/h

30 लीटर के एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 3:2 है। इस अनुपात को 1:1 बनाने के लिए मिश्रण में कितना पानी मिलाना होगा?
A. 6
B. 9
C. 2
D. 7

10 संख्याओं का योग 252 है। उनका औसत ज्ञात कीजिए।
A. 23.2
B. 24.2
C. 25.2
D. 26.2

दो संख्याएँ 7 : 8 के अनुपात में हैं। यदि उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 4 है, तो बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 32
B. 8
C. 56
D. 28

मान ज्ञात कीजिए: 2 × {17 – 2 × (8 – 6)}
A. 23
B. 26
C. 30
D. 25

किसी संख्या के 9% का 2% उस संख्या का कितना प्रतिशत है?
A. 18
B. 0.18
C. 11
D. 0.018

ट्रेन A स्टेशन M से सुबह 7:35 बजे चलती है और उसी दिन दोपहर 2:35 बजे स्टेशन N पर पहुँचती है। ट्रेन B स्टेशन N से सुबह 9:35 बजे चलती है और उसी दिन दोपहर 2:35 बजे स्टेशन M पर पहुँचती है। ज्ञात कीजिए कि ट्रेन A और B किस समय मिलेंगी।

A. शाम 7:57 बजे
B. सुबह 7:34 बजे
C. सुबह 11:40 बजे
D. सुबह 11:18 बजे

दो बैंकों, A और B ने क्रमशः 3.5% और 6% प्रति वर्ष की दर से ऋण दिया। अजय ने प्रत्येक बैंक से ₹340000 की राशि उधार ली। 3 वर्षों के बाद अजय द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशि के बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 27000
B. 25500
C. 26500
D. 25000

वह सबसे बड़ी चार अंकों वाली संख्या क्या है जिसे 6, 20, 33 और 66 से विभाजित करने पर क्रमशः 2, 16, 29 और 62 शेषफल प्राप्त होते हैं?
A. 9904
B. 9896
C. 9698
D. 9236

अनिल एक कार्य को 4 घंटे में कर सकता है। अशोक इसे 8 घंटे में कर सकता है। रॉबिन की सहायता से, उन्होंने 2 घंटे में कार्य पूरा किया। रॉबिन अकेले कितने घंटों में कार्य कर सकता है?
A. 9
B. 8
C. 7
D. 10

यदि वर्ग का परिमाप 64 cm है, तो वर्ग की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 18 cm
B. 12 cm
C. 14 cm
D. 16 cm

एक शंक्वाकार बर्तन की ऊँचाई 7 cm है। यदि इसकी धारिता 6.6 लीटर दूध है, तो इसके आधार का व्यास ज्ञात कीजिए।
A. 72 cm
B. 65 cm
C. 60 cm
D. 85 cm

हल कीजिए: \(( 1/10 16/100 ) \) का \(3.2/0.4 + 120 4\) का \( 3 10\)
A. 110
B. 100
C. 105
D. 90

यदि एक लंब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या में 24% की कमी की जाती है और उसकी ऊँचाई में 262% की वृद्धि की जाती है, तो उसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक) क्या है?
A. 137%
B. 83%
C. 91%
D. 109%

मान ज्ञात कीजिए: 2 × {17 – 2 × (11 – 4)}
A. 10
B. 3
C. 5
D. 6

8.15 × 0.35 – 2.36 × 0.8 + 1.07 – 0.5 × 0.8 – 2.56 का मान ज्ञात कीजिए।
A. -0.4356
B. -0.2235
C. -0.9255
D. -0.6354

पहली 121 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत क्या है?
A. 122
B. 121.5
C. 121
D. 120.5

एक संख्या में पहले 12% की वृद्धि की जाती है, और बढ़ी हुई संख्या में 8% की कमी की जाती है। शुद्ध वृद्धि या कमी प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 3.04% वृद्धि
B. 2.08% कमी
C. 3.04% कमी
D. 2.08% वृद्धि

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 75 है और तीसरी संख्या 122 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए?
A. 192.5
B. 191.5
C. 197
D. 198

यदि 10 रेनकोट के विक्रय मूल्य 12 रेनकोट के क्रय मूल्य के बराबर हैं, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 16%
B. 15%
C. 20%
D. 12%

यदि A किसी कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकता है और B उसी कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकता है, तो A और B दोनों मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में (निकटतम दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) पूरा करेंगे?
A. 9.01 दिन
B. 7.25 दिन
C. 8.57 दिन
D. 6.99 दिन

₹35,000 की राशि पर 12% की दर से 3 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
A. ₹1,752.84
B. ₹1,527.48
C. ₹1,572.48
D. ₹1,725.84

एक खाली भंडारण टैंक में 60 लीटर पेट्रोल डालने के बाद, वह अभी भी 10% खाली था। टैंक को पूरी तरह से भरने के लिए कितनी मात्रा में पेट्रोल (लीटर में, दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) डालना होगा?
A. 67.67
B. 65.67
C. 61
D. 66.67

यदि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो 2 वर्षों में ₹17,280 की राशि ₹23,520 हो जाएगी, तो प्रति वर्ष ब्याज दर (दशमलव के एक स्थान तक सही) क्या होगी?
A. 15.4%
B. 16.7%
C. 15.9%
D. 16.4%

एक दौड़ में, एक एथलीट पहले लैप में 146 सेकंड में 438 m की दूरी तय करता है। वह उसी लंबाई का दूसरा लैप 73 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत गति (m/sec में) कितनी है?
A. 4
B. 11
C. 6
D. 10

मोहन ने एक दुकान से 1130 रुपये प्रति किताब की दर से 52 किताबें और दूसरी दुकान से 920 रुपये प्रति किताब की दर से 44 किताबें खरीदीं। उसने प्रति किताब औसतन कितने रुपये दिए?
A. 1023.75
B. 1048.75
C. 1033.75
D. 1043.75

अन्वेषा दो हैंडबैग बेचती है, एक 18% के लाभ पर और दूसरा 18% की हानि पर। यदि प्रत्येक हैंडबैग का विक्रय मूल्य ₹450 है, तो कुल लाभ या हानि का प्रतिशत कितना है?
A. 2.34% लाभ
B. 2.34% हानि
C. 3.24% हानि
D. 3.24% लाभ

दी गई संख्या श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) 4 3 5 6 2 1 5 5 7 1 5 2 3 6 9 7 4 7 9 5 8 5 3 7 4 2 1 (दाएँ)
ऐसे कितने विषम अंक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
A. 2
B. 4
C. 3
D. 1

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 18 Shift3

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
SBL 13, VWO 17, YRR 21, BMU 25, ?
A. YIY 29
B. EXH 31
C. EHX 29
D. YYI 31

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

IFD LIE OLF ROG ?

A. URH
B. VRH
C. URI
D. VRI

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:
सभी पंखे, दरवाजे हैं।
सभी दरवाजे, बैग हैं।
कोई भी पंखा, प्रकाश नहीं है।

निष्कर्ष:
I: कोई भी दरवाजा, प्रकाश नहीं है।
II: कोई भी बैग, प्रकाश नहीं है।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

केविन बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 2 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 4 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दायें मुड़ता है और 5 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 6 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार दायें मुड़ता है, 3 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी होगी? (सभी मोड़ केवल 90° के हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
A. 1 किमी दक्षिण की ओर
B. 3 किमी उत्तर की ओर
C. 4 किमी उत्तर की ओर
D. 2 किमी दक्षिण की ओर

G, H, J, K, L और P एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल को 1, उसके ऊपर वाली मंजिल को 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल को 6 क्रमांकित किया गया है। P और J के बीच केवल तीन लोग रहते हैं, जबकि P, J के नीचे रहता है। K विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है और P के ठीक ऊपर रहता है। G, L के नीचे की किसी मंजिल पर और H के ऊपर की किसी मंजिल पर रहता है। 5 संख्या की मंजिल पर कौन रहता है?
A. L
B. K
C. G
D. P

सात व्यक्ति, L, M, N, O, P, Q और R, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। Q के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। Q और O के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। O और N के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P, L के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। R, L के ठीक दाईं ओर बैठा है। M और N के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. चार
C. दो
D. एक

निम्नलिखित शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से ZEBO, XGCN से संबंधित है। उसी प्रकार, RMFK, POGJ से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LSIH निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. JUJG
B. JUNG
C. JJGH
D. KUJO

दी गई श्रेणी में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

343, 1296, 3125, 4096, 2187, ?

A. 256
B. 1024
C. 512
D. 128

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘9’ और ‘3’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
2 – 6 ÷ 9 × 3 + 5 =?
A. 5
B. – 9
C. 13/3
D. – 11

नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन करें। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
SOL−IEB
EAX−UQN
A. VQM−KGD
B. VQM−LHE
C. VRO−KHD
D. CYV−SOL

A, F, J, K, P और Q एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल को 1, उसके ऊपर वाली मंजिल को 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल को 6 क्रमांकित किया गया है। Q और F के बीच केवल तीन लोग रहते हैं, जहाँ Q, F के नीचे रहता है। P एक विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है और Q के ठीक ऊपर रहता है। J, A के नीचे की किसी मंजिल पर और K के ऊपर की किसी मंजिल पर रहता है। J के ऊपर कितने लोग रहते हैं?
A. दो
B. तीन
C. चार
D. एक

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, संख्या/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. IJ – LM
B. VW – XY
C. DE – GH
D. LM – OP

एक विशेष कूट भाषा में, ‘DUST’ को ‘3576’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘LUDO’ को ‘2785’ के रूप में और ‘SALT’ को ‘6438’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 3
C. 4
D. 6

निम्नलिखित संख्या, प्रतीक शृंखला को देखें और प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) @ 8 $ 7 3 6 & Ω 9 % + 5 4 2 # 1 * £ (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अन्य प्रतीक है और ठीक बाद में भी एक अन्य प्रतीक है?
A. 1
B. 0
C. 2
D. 3

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(4, 5, 11)
(8, 6, 10)
A. (9, 5, 7)
B. (8, 7, 6)
C. (10, 7, 11)
D. (8, 5, 11)

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से TO 5, YT 25 से संबंधित है। उसी प्रकार, IT 7, NY 49 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ON 9 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. JI 81
B. TS 81
C. TS 27
D. JI 27

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। C के बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। C और D के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। E के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G, B के ठीक बाईं ओर बैठा है। F, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, संख्या/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. PUR
B. LQN
C. UZV
D. SXU

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

24, 33, 51, 78, 114, ?

A. 161
B. 157
C. 159
D. 155

निम्नलिखित समीकरण में  यदि ‘×’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया तथा और ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
56 – 20 + 5 × 41 ÷ 25 = ?
A. 188
B. 208
C. 226
D. 263

एक विशेष कूट भाषा में, ‘LOAD’ को ‘7624’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘DONE’ को ‘9436’ के रूप में और ‘MALE’ को ‘2573’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘M’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 2
C. 5
D. 7

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 11 Shift2

मुकेश बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 5 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बायें मुड़ता है, 6 किमी गाड़ी चलाता है, बायें मुड़ता है और 11 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बायें मुड़ता है और 12 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बायें मुड़ता है, 6 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हों)
A. 6 किमी उत्तर में 
B. 5 किमी दक्षिण में
C. 6 किमी दक्षिण में
D. 5 किमी उत्तर में 

एक विशेष कूट भाषा में, 'SMART' को '63947' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'CLASS' को '66189' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'A' के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 9
C. 6
D. 3

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
24 + 6 ÷ 3 – 9 × 2 = ?
A. 51
B. 61
C. 29
D. 2

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं।

कथन:
सभी नावें, स्कूटर हैं।
कुछ नावें, साइकिल हैं।

निष्कर्ष:
(I) कुछ स्कूटर, साइकिल हैं।
(II) कुछ साइकिलें, नावें हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है। 
6 20 48 104 216 ?
A. 441
B. 440
C. 444
D. 442

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके उसे तार्किक रूप से पूर्ण करेगा?
LR35 NT42 PV49 RX56 ?
A. TZ64
B. TZ63
C. TY64
D. TY63

A, B, C, D, J, K और L एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। C के दाईं ओर से गिनने पर C और K के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J के दाईं ओर से गिनने पर L और J के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। K, J के ठीक दाईं ओर बैठा है। A, D के ठीक दाईं ओर बैठा है। B के दाईं ओर चौथे स्थान पर कौन बैठा है?
A. A
B. L
C. K
D. D

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है। 

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में,
A = B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’
A : B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’
A * B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’
A ? B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘S = M : A ? R * T’ है, तो S, T से किस प्रकार संबंधित है?
A. भाई का पुत्र
B. भाई की बहन
C. भाई की पत्नी
D. भाई की माता 

एक विशेष कूट भाषा में,
‘A = B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’ ,
‘A $ B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’ ,
‘A @ B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और
‘A * B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।
यदि ‘M = W * R $ T @ K’ है, तो M, K से किस प्रकार संबंधित है?
A. पत्नी के पिता की बहन
B. पत्नी की बहन
C. पत्नी की माता 
D. पत्नी के पिता की माता 

यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन अंकों वाली संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 543 984 836 478 627 (दाएँ)
(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
(नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की जानी हैं।)
यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?
A. 8
B. 9
C. 11
D. 10

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं।

कथन:
कुछ बकरियाँ, घोड़े हैं।
सभी घोड़े, गाय हैं।
सभी गाय, हाथी हैं।

निष्कर्ष:
(I) सभी हाथी, बकरियाँ हैं।
(II) कुछ गायें, बकरियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

अगस्त 2024 में, खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.65% हो गई, जो RBI के 4% के लक्ष्य से कम रही। खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि का प्राथमिक चालक क्या था?
A. संसाधित खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग
B. ईंधन की कीमतों में वृद्धि
C. अंतर्राष्ट्रीय खाद्य कीमतों में उछाल
D. सब्जियों, फलों और अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि

यदि एक सीधी रेखा में गतिमान आवेश के वेग के लंबवत एक चुंबकीय क्षेत्र लगाया जाता है, तो आवेश का प्रक्षेप पथ होगा:
A. रैखिक
B. सर्पिल
C. दीर्घवृत्ताकार
D. वृत्ताकार

अक्टूबर 2024 में, भारत ने 31 MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन की खरीद के लिए किस देश के साथ 3.3 बिलियन डॉलर का अनुबंध किया?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. रूस
C. इज़राइल
D. फ़्रांस

पश्चिम बंगाल का गंगासागर मेला, जहाँ गंगा बंगाल की खाड़ी में मिलती है, किस दिन मनाया जाता है?
A. मकर संक्रांति
B. होली
C. कालि पूजा
D. दुर्गा पूजा

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए, भारत ने अगस्त 2024 में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु नीति के लिए राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार महामहिम जॉन पोडेस्टा के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की?
A. खनन
B. ऊर्जा
C. स्वास्थ्य
D. सूचान प्रौद्योगिकी

निम्नलिखित में से कौन सा भारत में एक संवैधानिक निकाय है?
A. भारत का निर्वाचन आयोग
B. नीति आयोग
C. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
D. केंद्रीय सूचना आयोग

नियत अनुपात का नियम कहता है:
A. रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारकों का कुल द्रव्यमान उत्पादों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है।
B. ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है, केवल रूपांतरित किया जा सकता है।
C. नियत आयतन पर किसी गैस का दाब उसके तापमान के समानुपाती होता है।
D. कोई भी रासायनिक यौगिक हमेशा अपने घटक तत्वों को द्रव्यमान के एक निश्चित अनुपात में रखता है।

निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने भारत के गवर्नर-जनरल को भारत का वायसराय बनाया?
A. भारत सरकार अधिनियम, 1858
B. भारत सरकार अधिनियम, 1935
C. भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
D. भारत सरकार अधिनियम, 1919

दक्षिण भारत में चोल वंश का समयकाल _______ था।
A. 4th– 5th शताब्दी ईसवी
B. 9th– 13th शताब्दी ईसवी
C. 5th– 6th शताब्दी ईसवी
D. 7th– 8th शताब्दी ईसवी

हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन सिख समुदाय का कौन सा त्योहार मनाया जाता है?
A. लोहड़ी
B. होला मोहल्ला
C. बैसाखी
D. गुरु नानक जयंती

किसी बंद परिपथ में सभी संभावित परिवर्तनों का योग शून्य होता है। इसे ____________ कहा जाता है।
A. किर्चॉफ का चौथा नियम
B. किर्चॉफ का पहला नियम
C. किर्चॉफ का तीसरा नियम
D. किर्चॉफ का दूसरा नियम

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 और 226 के अंतर्गत रिट अधिकार क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. परमादेश रिट केवल भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी की जा सकती है।
B. केवल उच्चतम न्यायालय को मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए रिट जारी करने का अधिकार है।
C. अनुच्छेद 32 के अंतर्गत, संसद को अन्य न्यायालयों को मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए रिट जारी करने की अनुमति देने का अधिकार है।
D. उच्च न्यायालय अनुच्छेद 226 के अंतर्गत केवल मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए रिट जारी कर सकते हैं।

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 3 Shift3

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) और आईआईटी दिल्ली के बीच विभिन्न इलाकों में तैनात सैनिकों के विशिष्ट स्वास्थ्य मुद्दों को हल करने और नए चिकित्सा उपकरणों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर कब हस्ताक्षर किए गए थे?
A. मार्च 2023
B. जनवरी 2023
C. जुलाई 2024
D. अप्रैल 2024

डॉ. जितेंद्र सिंह ने नवंबर 2024 में भारत के पहले स्वदेशी एंटीबायोटिक, नैफिथ्रोमाइसिन के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की। यह एंटीबायोटिक सिर्फ़ तीन खुराकों में एज़िथ्रोमाइसिन की तुलना में कितनी अधिक प्रभावशीलता प्रदान करता है?
A. 3x
B. 5x
C. 10x
D. 7x

निम्नलिखित में से कौन सी आर्थिक गतिविधि मुख्य रूप से अनुसंधान और सूचना पर केंद्रित है?
A. प्राथमिक
B. द्वितीयक
C. तृतीयक
D. चतुष्क

भारत में ग्रामीण विकास की आधारशिला कौन सा क्षेत्र बनाता है?
A. विनिर्माण
B. पर्यटन
C. आईटी क्षेत्र
D. कृषि

तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस में, सुंदरकांड के बाद कौन सा कांड आता है?
A. अरण्यकांड
B. किष्किन्धाकांड
C. लंकाकांड
D. अयोध्याकांड

रवीन्द्रनाथ टैगोर ने किस वर्ष शांतिनिकेतन में एक प्रयोगात्मक स्कूल की स्थापना की, जहाँ उन्होंने भारतीय और पश्चिमी परंपराओं के सर्वश्रेष्ठ को मिलाने का प्रयास किया?
A. 1912
B. 1899
C. 1890
D. 1901

ऑक्सैलिक अम्ल निम्नलिखित में से किस रसोई सामग्री में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है?
A. नींबू
B. पालक
C. दूध
D. सिरका

निम्नलिखित में से कौन सा भारत का ‘लू’ पवन प्रभावित क्षेत्र है?
A. पूर्वी तट
B. सुंदरबन डेल्टा
C. मेघालय पठार
D. थार मरुस्थल

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के अनुसार, विश्व में पाई जाने वाली जंतु प्रजातियों का लगभग कितना प्रतिशत भारत में पाया जाता है?
A. 12.5%
B. 10%
C. 7.5%
D. 5%

अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
A. माउंट आबू
B. गुरु शिखर
C. अनामुडी
D. डोड्डाबेट्टा

खंडके पवन ऊर्जा संयंत्र भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. सिक्किम

विंध्य पर्वतमाला किन दो प्रमुख भौतिक प्रदेशों को अलग करती है?
A. पूर्वी और पश्चिमी घाट
B. हिमालय और प्रायद्वीपीय पठार
C. तटीय मैदान और प्रायद्वीपीय पठार
D. उत्तरी मैदान और दक्कन पठार

भारत के क्षेत्र में 9वें संशोधन अधिनियम, 1960 द्वारा किन देशों के साथ हुए समझौते के कारण समायोजन किया गया था?
A. चीन
B. नेपाल
C. पाकिस्तान
D. बांग्लादेश

भारतीय आर्थिक इतिहास में वर्ष 1991 महत्वपूर्ण है क्योंकि इसने किसकी शुरुआत को चिह्नित किया?
A. हरित क्रांति
B. डिजिटल क्रांति
C. आर्थिक सुधार और उदारीकरण
D. औद्योगिक क्रांति

निम्नलिखित में से कौन सा ब्रिटिश अधिकारी कानपुर में विद्रोह को दबाने वाला था?
A. जनरल ह्यूग रोज़
B. हेनरी लॉरेंस
C. जॉन निकोलसन
D. सर कॉलिन कैंपबेल

किस वर्ष से जनजातीय कार्य मंत्रालय (MoTA) द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव/कार्निवाल को वार्षिक आयोजन के रूप में आयोजित किया जाता रहा है?
A. 2012
B. 2015
C. 2016
D. 2018

निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग भारत के आठ प्रमुख उद्योगों में शामिल नहीं है?
A. उर्वरक
B. कोयला
C. सीमेंट
D. वस्त्र

1991 में हुए आर्थिक सुधारों के हिस्से के रूप में निम्नलिखित में से कौन सी नीति शुरू की गई थी?
A. लाइसेंस राज
B. निजीकरण
C. उच्च टैरिफ प्रणाली
D. आयात प्रतिबंध

हिंदू धर्म की सबसे प्राचीन पवित्र पुस्तकों में से एक, ऋग्वेद, किस भाषा में लिखी गई है?
A. वैदिक पाली
B. देवनागरी
C. हिंदी
D. वैदिक संस्कृत

1991 में हुए औद्योगिक सुधारों के भाग के रूप में निजी उद्योगों का समर्थन करने के लिए कौन सी नीति शुरू की गई थी?
A. विशिष्ट सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का निर्माण
B. भारत में विदेशी कंपनियों पर प्रतिबंध
C. अधिकांश क्षेत्रों के लिए औद्योगिक लाइसेंस का उन्मूलन
D. शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास पर सीमा

भारतीय संविधान के किस अनुसूची में अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण के प्रावधान दिए गए हैं?
A. सातवीं अनुसूची
B. आठवीं अनुसूची
C. चौथी अनुसूची
D. पाँचवीं अनुसूची

9 अगस्त 1942 को, अरुणा आसफ अली ने भारतीय स्वतंत्रता का झंडा किस स्थान पर साहसपूर्वक फहराया था?
A. लाल किला, दिल्ली
B. गोवालिया टैंक मैदान, बॉम्बे
C. सेल्युलर जेल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
D. रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स, लखनऊ

‘समान नागरिक संहिता’ का उल्लेख निम्नलिखित में से किसमें है?
A. मौलिक अधिकार
B. राज्य के नीति निदेशक तत्व
C. प्रस्तावना
D. मौलिक कर्तव्य

अमेरिका-वेंचरवेल ग्लोबल इनोवेशन थ्रू साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GIST) समझौता ज्ञापन (MoU) किस तिथि को हस्ताक्षरित किया गया था?
A. 25 दिसंबर 2024
B. 15 दिसंबर 2024
C. 20 दिसंबर 2024
D. 10 दिसंबर 2024

जून 2024 में जर्मनी में पहली बार पहचाना गया XEC वेरिएंट, _____ से जुड़ा हुआ है।
A. पोलियो वायरस
B. HIV
C. SARS CoV-2
D. चेचक वायरस

1991 के बाद सब्सिडी में कमी जैसे सुधारों से अर्थव्यवस्था का कौन सा क्षेत्र प्रभावित हुआ?
A. आईटी क्षेत्र
B. पर्यटन
C. कृषि
D. औद्योगिक क्षेत्र

मार्च 2024 तक, भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्वचालित मार्ग के तहत 100% एफडीआई की अनुमति दी है?
A. भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र
B. रक्षा क्षेत्र
C. विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र
D. शिक्षा क्षेत्र

2024 में, अमेरिका के इडाहो में एक वार्षिक रक्षा अभ्यास आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य भारतीय और अमेरिकी विशेष बलों के बीच सहयोग बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना था। निम्नलिखित में से कौन सा अभ्यास इस उद्देश्य को पूरा करता है?
A. एक्सरसाइज़ मालाबार
B. एक्सरसाइज़ कोप इंडिया
C. एक्सरसाइज़ वज्र प्रहार
D. एक्सरसाइज़ युद्ध अभ्यास

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 के चरण 2 का आयोजन 21 से 25 फरवरी 2024 तक कहाँ किया गया था?
A. औली, उत्तराखंड
B. लेह, लद्दाख
C. गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर
D. खज्जियार, हिमाचल प्रदेश

भारत में किस क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों का निष्कर्षण मुख्य रूप से होता है?
A. द्वितीयक क्षेत्र
B. तृतीयक क्षेत्र
C. चतुष्क क्षेत्र
D. प्राथमिक क्षेत्र

26 जनवरी 1950 को स्वतंत्रता के बाद देश के पहले राष्ट्रपति कौन चुने गए थे?
A. राजेंद्र प्रसाद
B. बी आर अंबेडकर
C. जवाहरलाल नेहरू
D. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर

2024 में MSME के लिए SBI द्वारा शुरू किए गए नए डिजिटल ऋण समाधान का क्या नाम है?
A. MSME Assist
B. MSME Sahaj
C. MSME Boost
D. MSME Easy

डॉक्टर भग्न हड्डियों को जोड़ने के लिए _____________ का उपयोग करते हैं।
A. ZnSO4 ·7H2O
B. CuSO4 ·5H2O
C. ZnSO4 ·10H2O
D. CaSO4 ·1/2H2O

कृषि और ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक (नाबार्ड) की स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के डिजिटलीकरण के लिए निम्नलिखित में से कौन सी एक पायलट परियोजना है?
A. ई-शक्ति
B. ई-बैंकिंग
C. ई-शिक्षा
D. ई-ग्राम

अक्टूबर 2024 तक, किस भारतीय राज्य में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के क्लाइंट खातों की संख्या सबसे अधिक है?
A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. उत्तर प्रदेश

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में, अक्टूबर 2024 में, मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार निम्नलिखित में से किन अभिनेत्रियों ने साझा किया था?
A. निथ्या मेनन और साई पल्लवी
B. आलिया भट्ट और मानसी पारेख
C. दीपिका पादुकोण और निथ्या मेनन
D. निथ्या मेनन और मानसी पारेख

भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) किस संशोधन द्वारा लागू किया गया था?
A. 52वाँ संशोधन
B. 61वाँ संशोधन
C. 101वाँ संशोधन
D. 86वाँ संशोधन

1923 में गठित किस दल को ‘कांग्रेस के भीतर का दल’ कहा जाता था?
A. स्वराज पार्टी
B. आजाद पार्टी
C. जनता पार्टी
D. गदर पार्टी

Leave a Comment

error: