RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 6 Shift2

एक खुदरा विक्रेता ₹175 में एक इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदता है। उसका अतिरिक्त व्यय ₹15 है। वह इलेक्ट्रॉनिक सामान ₹380 में बेचता है और x% लाभ प्राप्त करता है। x का मान है:
A. 80
B. 120
C. 90
D. 100

मान ज्ञात कीजिए: 41 – [21 – {11 – (15 – 5 ÷ 2 × 2)}]
A. 21
B. 23
C. 16
D. 18

ललित और मनोज ने साझेदारी में क्रमशः ₹10,000 और ₹18,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया है। आठ महीने बाद, नितिन ₹24,000 का निवेश करके उनके साथ जुड़ जाता है। व्यवसाय की शुरुआत से 2 वर्ष के अंत में अर्जित ₹22,000 के कुल लाभ में नितिन और मनोज का कुल हिस्सा क्या होगा?
A. ₹14,000
B. ₹17,000
C. ₹12,000
D. ₹19,000

रमेश का सामान का बैग दौरा शुरू करने दौरान 15 किलो वजन का था। उसके प्रस्थान के समय तक, उसके बैग का वज़न बढ़कर 18 किलो हो गया था। सामान के वज़न में प्रतिशत वृद्धि की गणना करें।
A. 120%
B. 60%
C. 90%
D. 20%

एक दुकानदार एक मोबाइल फोन के अंकित मूल्य पर 25% की छूट देता है। यदि दुकानदार छूट देने के बाद भी 10% का लाभ प्राप्त करता है, और फोन का क्रय मूल्य ₹12,000 है, तो फोन का अंकित मूल्य क्या है?
A. ₹18,600
B. ₹18,000
C. ₹20,000
D. ₹17,600

पहली 134 सम संख्याओं का औसत क्या है?
A. 134.5
B. 136
C. 135.5
D. 135

एक पाइप एक टंकी को 9 घंटे में भर सकता है। एक अन्य पाइप भरी हुई टंकी को 36 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी के दो-तिहाई भरने में लगने वाला समय (घंटों में) है:
A. 32
B. 16
C. 24
D. 8

एक व्यापारी ₹2,000 में एक गैजेट खरीदता है और उसे 25% के लाभ पर बेचता है। फिर वह ₹2,400 में एक दूसरा गैजेट खरीदता है और उसे 10% की हानि पर बेचता है। दोनों लेनदेन से कुल लाभ या हानि (₹ में) क्या है?
A. हानि, 200
B. लाभ, 260
C. लाभ, 180
D. हानि, 260

10 संख्याओं का योग 408 है। उनका औसत ज्ञात कीजिए।
A. 39.8
B. 40.8
C. 38.8
D. 41.8

शगुन ने 40% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर, अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित, ₹30,000 का निवेश किया है। यदि उसे 24 महीनों के बाद ₹4x प्राप्त हुए हैं, तो 1.5x का मान (₹ में) क्या है?
A. 15,552
B. 40,250
C. 62,208
D. 23,328

एक आयताकार बगीचे का परिमाप ज्ञात कीजिए, जिसकी चौड़ाई उसकी लंबाई की दो-तिहाई है और क्षेत्रफल 486 वर्ग मीटर है।
A. 65 मीटर
B. 80 मीटर
C. 90 मीटर
D. 75 मीटर

व्यंजक का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए। 

\( .4 0.4 +0.04 0.04-0.8 0.04/0.72\)

A. 0.118
B. 0.72
C. 0.018
D. 0.18

ट्रेन A स्टेशन M से सुबह 7:40 बजे चलती है और उसी दिन दोपहर 2:40 बजे स्टेशन N पर पहुँचती है। ट्रेन B स्टेशन N से सुबह 9:40 बजे चलती है और उसी दिन दोपहर 2:40 बजे स्टेशन M पर पहुँचती है। वह समय ज्ञात कीजिए जब ट्रेन A और B मिलती हैं।
A. सुबह 11:45 बजे
B. रात 10:29 बजे
C. शाम 5:12 बजे
D. रात 11:23 बजे

एक शहर की जनसंख्या 10,000 है और जनसंख्या प्रति वर्ष 10% की दर से बढ़ती है। 3 वर्षों में जनसंख्या क्या होगी?
A. 3,310
B. 13,000
C. 1,331
D. 13,310

निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए:

\({256}+{0.0121}-{4.41}=\)

A. 4.21
B. 6.12
C. 2.57
D. 14.01

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 75 है और तीसरी संख्या 121 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 192
B. 193
C. 197
D. 196

एक खाली भंडारण टैंक में 58 लीटर पेट्रोल डालने के बाद, वह अभी भी 10% खाली है। टैंक को भरने के लिए कितना पेट्रोल (लीटर में, दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) डालना होगा?
A. 65.44
B. 64.44
C. 59
D. 63.44

यदि A और B के बीच की दूरी 1409 किमी है। A से विशाल B तक 71 किमी/घंटा की गति से जाता है और A पर 39 किमी/घंटा की गति से वापस आता है। विशाल की औसत गति ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 40.32 किमी/घंटा
B. 50.35 किमी/घंटा
C. 50.73 किमी/घंटा
D. 44.05 किमी/घंटा

एक व्यक्ति 11 घंटे में एक यात्रा पूरी कर सकता है। वह यात्रा का पहला एक-तिहाई भाग 36 किमी/घंटा की दर से और शेष दूरी 60 किमी/घंटा की दर से तय करता है। उसकी यात्रा की कुल दूरी (किमी में) कितनी है?
A. 534 किमी
B. 535 किमी
C. 539 किमी
D. 540 किमी

\(6 1/7 3/7+(45/24-2/3+7/6 2/7)\)
A. \(85/24\)
B. \(25/24\)
C. \(85/84\)
D. \(25/84\)

एक उबर ऑटो 59 घंटों में 649 किमी की दूरी तय करता है। इसकी गति किमी/घंटा में क्या है?
A. 16
B. 12
C. 11
D. 20

पाँच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 78 है और तीसरी संख्या 117 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। 
A. 196
B. 195
C. 191
D. 192

वह सबसे बड़ी संख्या क्या है जिससे 718, 1085 और 1179 को विभाजित करने पर क्रमशः 5, 4 और 6 शेष बचते हैं?
A. 23
B. 25
C. 17
D. 19

पाइप P एक टंकी का 4/9 भाग 28 घंटों में भर सकता है और पाइप Q उसी टंकी का 3/5 भाग 27 घंटों में भर सकता है। दोनों P और Q को 3 घंटे के लिए खुला रखा गया, फिर दोनों को बंद कर दिया गया। फिर पाइप R को अकेले खोला गया और उसने टंकी में भरे पानी को 8 घंटों में खाली कर दिया। पाइप P, Q और R एक साथ खाली टंकी को कितने समय में भर सकते हैं?
A. 40 घंटे
B. 42 घंटे
C. 51 घंटे
D. 57 घंटे

एक परिवार के 10 सदस्यों की औसत आयु 34 वर्ष है। यदि सबसे छोटे सदस्य की आयु 7 वर्ष है, तो सबसे छोटे सदस्य के जन्म से ठीक पहले परिवार के सदस्यों की औसत आयु (वर्षों में) क्या थी?
A. 32
B. 31
C. 28
D. 30

999 से पूर्णतः विभाज्य सबसे बड़ी पाँच अंकों की संख्या क्या है?
A. 99,900
B. 99,909
C. 99,990
D. 99,090

उस गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका व्यास 24 सेमी है।
A. 576π सेमी2
B. 841π सेमी2
C. 1161π सेमी2
D. 839π सेमी2

एक संख्या को 40% बढ़ाने पर 3570 प्राप्त होता है। वह संख्या है:
A. 5100
B. 1275
C. 2550
D. 7650

\((1/6)^{-3}+(1/2)^{-3}+(1/3)^{-3}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 252
B. 244
C. 251
D. 254

अल्का एक कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकती है। यदि शैलजा अल्का से 20% अधिक दक्ष है, तो दोनों मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 7
B. \(82/11\)
C. \(72/11\)
D. 8

यदि 4, 31, 92 और y समानुपात में हैं, तो y का मान क्या है?
A. 713
B. 722
C. 718
D. 715

कोई धनराशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2 वर्षों में ₹2640 हो जाती है। उसी धनराशि पर उसी ब्याज दर से 2 वर्षों में साधारण ब्याज (₹ में) क्या होगा?
A. 440
B. 220
C. 880
D. 1760

एक रेफ्रिजरेटर का अंकित मूल्य ₹47,500 है। ऑफ सीजन के दौरान, इसे ₹41,800 में बेचा जाता है। छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 9%
B. 10.5%
C. 12%
D. 11%

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 4 Shift3

यदि एक घनाभ का परिमाप 96 मीटर है, जिसकी लंबाई 12 मीटर और ऊँचाई 7 मीटर है, तो घनाभ का आयतन क्या है?
A. 440 मीटर3
B. 430 मीटर3
C. 415 मीटर3
D. 420 मीटर3

84, 126 और 210 का LCM ज्ञात कीजिए।
A. 210
B. 1260
C. 420
D. 630

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

RDL TFO VHR XJU ?

A. ZLX
B. ALY
C. ZLY
D. ALX

ध्रुव बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 6 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 11 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दायें मुड़ता है और 21 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 11 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार दायें मुड़ता है, 5 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं जब तक कि निर्दिष्ट न हो।)
A. पूर्व की ओर 10 किमी
B. उत्तर की ओर 10 किमी
C. पश्चिम की ओर 11 किमी
D. पश्चिम की ओर 9 किमी

एक विशेष कूट भाषा में, ‘snakes has venom’ को ‘vu mu wu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘I hate snakes’ को ‘au vu uu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘snakes’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. mu
B. wu
C. uu
D. vu

निम्नलिखित संख्या श्रेणी को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं और गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है)।

(बाएँ) 6 7 6 5 2 2 7 3 1 2 8 8 1 2 7 6 8 9 7 1 4 8 2 (दाएँ)

ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?

A. दो
B. तीन
C. कोई नहीं
D. एक

निम्नलिखित संख्या श्रेणी को देखें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल अंकों की संख्याएँ हैं)। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जाएगी।

(बाएँ) 3 2 4 9 1 8 7 6 3 2 1 5 6 4 7 8 3 9 4 6 5 7 4 1 5 7 2 (दाएँ)

ऐसे कितने सम अंक हैं जिनके ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद एक विषम अंक है?

(नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)

A. तीन
B. दो
C. एक
D. तीन से अधिक

श्रीमान E बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और पश्चिम की ओर 2 किमी ड्राइव करते हैं। फिर वह बायें मुड़ते हैं, 8 किमी ड्राइव करते हैं, दायें मुड़ते हैं और 3 किमी ड्राइव करते हैं। फिर वह दायें मुड़ते हैं और 9 किमी ड्राइव करते हैं, दायें मुड़ते हैं और 7 किमी ड्राइव करते हैं। वह अंत में दायें मुड़ते हैं, 1 किमी ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
A. पूर्व की ओर 8 किमी.
B. पश्चिम की ओर 2 किमी.
C. उत्तर की ओर 9 किमी.
D. दक्षिण की ओर 3 किमी.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से WOKY, KEYO से संबंधित है। उसी प्रकार, AAOK, OQCA से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, QWEG निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. EMWS
B. MEWS
C. EMSW
D. MESW

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

15 × 2 − 48 + 4 ÷ 5 = ?

A. -4
B. -9
C. 8
D. 4

K, I, T, S, W, A, और N एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। N, A के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है और N, W के ठीक दाएँ बैठा है। N और I के बीच केवल K बैठा है। W और S के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। T के ठीक दाएँ कौन बैठा है?
A. N
B. A
C. I
D. W

विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।

A.
B.
C.
D.

29 लोग उत्तर की ओर अभिमुख एक पंक्ति में खड़े हैं। पीटर दाहिने छोर से 11वें स्थान पर है जबकि रॉबिन बाएँ छोर से 9वें स्थान पर है। पीटर और रॉबिन के बीच कितने लोग हैं?
A. 8
B. 10
C. 9
D. 7

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. TW – VY
B. IT – PR
C. QT – SV
D. EH – GJ

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी इंजन, चाबियाँ हैं।

कुछ चाबियाँ, ट्रेनें हैं।

निष्कर्ष:

(I) : कुछ चाबियाँ, इंजन हैं।

(II) : कुछ ट्रेनें, इंजन हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

1, 4, 5, 22, 113, 2490, ?

A. 281370
B. 2817385
C. 281380
D. 281375

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख हैं। B के दाईं ओर केवल चार लोग बैठे हैं। E के बाईं ओर केवल चार लोग बैठे हैं। F, D के दाईं ओर लेकिन B के बाईं ओर बैठा है। C, G के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।

A के बाईं ओर कितने लोग बैठे हैं?

A. चार
B. तीन
C. दो
D. पाँच

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले अक्षर-समूह का चयन करें।

EDC JIH ONM TSR ?

A. YWX
B. WYX
C. WXY
D. YXW

दी गई कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

कथन:

सभी ट्रे, कालीन हैं।

कोई भी कालीन एक बिन नहीं है।

निष्कर्ष:

(I) : कोई भी ट्रे एक बिन नहीं है।

(II) : कुछ बिन, कालीन हैं।

A. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है
B. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं

एक विशेष कूट भाषा में, ‘GROW’ को ‘2571’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘WORK’ को ‘5742’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 5
C. 7
D. 4

सात व्यक्ति, L, M, N, O, P, Q और R, एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख हैं। L के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L और P के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M, L के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। M और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। R, O के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है, लेकिन N के बाईं ओर किसी स्थान पर है। R के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. चार

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 5 Shift1

यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।

(बाएँ) 568 329 746 183 275 (दाएँ)

(उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) नोट – सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं।

यदि दूसरी सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को दूसरी सबसे छोटी संख्या के तीसरे अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?

A. 10
B. 14
C. 13
D. 12

एक विशेष कूट भाषा में,

A # B का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है’

A % B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’

A – B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’

A @ B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’

उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘C @ O % M – P # K’ है, तो C, K से किस प्रकार संबंधित है?

A. पुत्र की पत्नी का पिता
B. पत्नी का पिता
C. पत्नी का भाई
D. पुत्र की पत्नी का भाई

एक विशेष कूट भाषा में,

A + B का अर्थ है ‘A, B की माता है’,

A – B का अर्थ है ‘A, B का भाई है’,

A × B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’, और

A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।

यदि ‘D + F – G × E ÷ H’ है, तो D, E से किस प्रकार संबंधित है?

A. भाई की पत्नी
B. माता 
C. पत्नी की माता 
D. पत्नी का भाई

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

16 23 38 69 132 ?

A. 258
B. 261
C. 260
D. 259

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले अक्षर-समूह का चयन करें।

QSD YAL GIT OQB ?

A. YTH
B. WYJ
C. YHT
D. WJY

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

31, 34, 40, 49, 61, ?

A. 78
B. 72
C. 76
D. 74

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से RKQA, SMTE से संबंधित है। उसी प्रकार, WLNU, XNQY से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, XHPB निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. YKSE
B. YISF
C. YKTF
D. YJSF

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ बर्तन, कंटेनर हैं।

सभी जहाज, कंटेनर हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ बर्तन, जहाज हैं।

(II) सभी कंटेनर, जहाज हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

T, A, B, L, E और S प्रत्येक छह अलग-अलग मंजिलों पर एक ही इमारत में रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल 1 से क्रमांकित है, उसके ऊपर वाली मंजिल 2 से क्रमांकित है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल 6 से क्रमांकित है। T, 4 संख्या वाली मंजिल पर रहता है। T और L के बीच केवल दो लोग रहते हैं। T और A के बीच केवल B रहता है। E, T के ठीक नीचे रहता है। 2 संख्या वाली मंजिल पर कौन रहता है?
A. S
B. L
C. B
D. T

यदि + का अर्थ − है, − का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

98 × 14 + 6 ÷ 36 − 8 = ?

A. 289
B. 287
C. 290
D. 288

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

(2, 3, 13)

(7, 8, 113)

A. (8, 5, 75)
B. (3, 5, 37)
C. (5, 9, 106)
D. (11, 4, 155)

एक विशेष कूट भाषा में, ‘all eyes on’ को ‘yu re dc’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘two eyes only’ को ‘dc fr fe’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘eyes’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. re
B. yu
C. sw
D. dc

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘÷’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

15 ÷ 8 − 16 × 4 + 9 = ?

A. 105
B. 120
C. 110
D. 115

विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे ‘?’ के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।

A.
B.
C.
D.

नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले युग्म का चयन करें। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

LBV : OEY

GMR : JPU

A. SOG : VRJ
B. ODL : RGI
C. LCD : OZG
D. RHS : UKW

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. LGO
B. SNV
C. UPY
D. PKS

निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सबसे उत्तरी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. जम्मू और कश्मीर
C. पंजाब
D. उत्तराखंड

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का जनसंख्या घनत्व क्या है?
A. 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
B. 350 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
C. 420 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
D. 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

भारत में खरीफ के मौसम में उगाई जाने वाली फसलों का समूह पहचानें?
A. मूंगफली और जौ
B. चना और सरसों
C. उड़द और कपास
D. जूट और गेहूँ

यदि एक घन में 64 मिलीलीटर पानी है, तो घन की भुजा की लंबाई ____ होगी।
A. 8 मीटर
B. 4 मीटर
C. 4 मिलीलीटर
D. 4 सेमी

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प ऑफशोरिंग की अवधारणा का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. व्यय कम करने के लिए कुछ कंपनी के कार्यों या सेवाओं को किसी विदेशी देश में स्थानांतरित करना
B. अल्पकालिक परियोजनाओं के लिए अस्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करना
C. एक ही देश के भीतर किसी अन्य क्षेत्र में व्यावसायिक संचालन को स्थानांतरित करना
D. लाभ बढ़ाने के लिए कंपनी के भीतर मजदूरी में कमी करना

अंग्रेजी रसायनज्ञ हमफ्री डेवी ने किस विधि को अपनाकर अत्यधिक अभिक्रियाशील क्षार धातुओं, विशेष रूप से सोडियम और पोटेशियम की खोज और पृथक्करण किया?
A. कार्बन के साथ अपचयन
B. गलन
C. भर्जन और निस्तापन
D. विद्युत अपघटन

भारतीय संविधान के नीति निदेशक तत्वों की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. आयरलैंड
C. फ्रांस
D. स्पेन

1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया था?
A. मौलवी लियाकत अली
B. लक्ष्मी बाई और तात्या टोपे
C. कुंवर सिंह
D. खान बहादुर खान

उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों सहित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए कितने शिक्षकों का चयन किया गया था?
A. 50
B. 82
C. 65
D. 106

ब्रिटिश भूमि राजस्व प्रणाली का भारतीय कृषि पर क्या प्रभाव पड़ा?
A. सिंचाई प्रणालियों में सुधार हुआ
B. किसानों पर करों का बोझ कम हुआ
C. जमींदारों का एक वर्ग बना जिसने किसानों का शोषण किया
D. कृषि में तकनीकी प्रगति को प्रोत्साहन मिला

See also  RPF Constable 2025 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper March 4 Shift2

उत्तरी अंडमान और दक्षिणी अंडमान द्वीपों को कौन अलग करता है?
A. कोको चैनल
B. दस डिग्री चैनल
C. पाक जलडमरूमध्य
D. डंकन पैसेज

पंचवर्षीय योजना की अवधारणा किस देश से प्रेरित थी?
A. फ्रांस
B. सोवियत संघ
C. यूनाइटेड किंगडम
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

जयदेव द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम बताइए।
A. गाहा सत्तासई
B. गीता गोविंद
C. शिशुपाल वध
D. बृहद्देशी

1991 के सुधारों में निजी उद्योगों पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?
A. उदारीकरण
B. निजीकरण
C. वैश्वीकरण
D. औद्योगीकरण

SBI के अर्थशास्त्रियों के अनुसार, सितंबर 2024 की तिमाही में भारत के लिए अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि क्या है?
A. 7%
B. 6%
C. 6.5%
D. 7.5%

बजट 2024 में किस क्षेत्र के लिए विशेष रूप से ₹1.52 लाख करोड़ की पर्याप्त राशि आवंटित की गई थी?
A. कृषि
B. प्रौद्योगिकी
C. बुनियादी ढाँचा
D. रियल एस्टेट

दिसंबर 2024 में, भारत में SME IPO ढाँचे को मजबूत करने के लिए SEBI द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा उपाय घोषित किया गया था?
A. प्रमोटर्स के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) अब इश्यू साइज़ के 30% तक सीमित है।
B. प्रमोटर्स को IPO में अपनी हिस्सेदारी का 50% से अधिक बेचने से प्रतिबंधित किया गया है।
C. प्रमोटर्स को IPO में अपनी हिस्सेदारी का 85% से अधिक बेचने से प्रतिबंधित किया गया है।
D. SEBI ने SME IPO में न्यूनतम शेयरधारक संख्या की आवश्यकता को समाप्त कर दिया।

निम्नलिखित में से कौन सा मिशन तीन अंतरिक्ष यात्रियों के दल को पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर की कक्षा में तीन दिनों के लिए भेजने का लक्ष्य रखता है?
A. गगनयान
B. चंद्रयान-2
C. मिशन मंगल
D. भास्कर-1

निर्धारित क्षेत्रों और जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन का प्रावधान निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत उल्लिखित है?
A. अनुच्छेद 242
B. अनुच्छेद 244
C. अनुच्छेद 246
D. अनुच्छेद 248

भारत की तीसरी पंचवर्षीय योजना की विफलता का प्राथमिक कारण क्या था?
A. वैश्विक मंदी
B. तेल संकट
C. 1962 का भारत-चीन युद्ध
D. 1965 का भारत-पाक युद्ध और सूखा

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने ‘वंदे मातरम’ को मातृभूमि के लिए स्तुति गीत के रूप में किस काल में लिखा था?
A. 1840 का दशक-1850 का दशक
B. 1850 का दशक-1860 का दशक
C. 1870 का दशक-1880 का दशक
D. 1890 का दशक-1900 का दशक

मात्रक ‘फुट’ निम्नलिखित में से किस मात्रक पद्धति से संबंधित है?
A. FPS पद्धति
B. CGS पद्धति
C. MKS पद्धति
D. SI पद्धति

भारतीय संविधान की राज्य नीति के किस निर्देशक सिद्धांत को प्राप्त करने के उद्देश्य से जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया गया था?
A. आर्थिक और सामाजिक न्याय
B. पर्यावरण संरक्षण
C. अंतर्राष्ट्रीय शांति
D. शिक्षा का प्रचार

भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य लोक सेवा आयोगों के सदस्यों की नियुक्ति प्राधिकारी किसे माना जाता है?
A. संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री
B. राज्यपाल
C. राष्ट्रपति
D. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

1893 में एकता और राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देने के लिए तिलक ने कौन सा त्योहार शुरू किया था?
A. होली त्योहार
B. गणपति त्योहार
C. शिवाजी त्योहार
D. दिवाली त्योहार

1858 के अंत में, जब 1857 का विद्रोह समाप्त हो गया, तो नाना साहब कहाँ भाग गए थे?
A. नेपाल
B. बर्मा (वर्तमान में म्यांमार)
C. चीन
D. भूटान

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) कब लागू हुई?
A. अगस्त 2024
B. सितंबर 2024
C. जनवरी 2024
D. फ़रवरी 2024

कोलोराडो, यूएसए में आयोजित अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2024 में 19 मुक्केबाजों की भारतीय टीम ने कुल कितने पदक जीते?
A. 19
B. 17
C. 12
D. 10

निम्नलिखित द्वीप समूहों में से किसका भूमि क्षेत्रफल सबसे छोटा है?
A. रिची द्वीपसमूह
B. निकोबार द्वीप समूह
C. लक्षद्वीप
D. अंडमान द्वीप समूह

भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 2030 तक लक्षित हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता क्या है?
A. प्रति वर्ष 90 MMT
B. प्रति वर्ष 125 MMT
C. प्रति वर्ष 5 MMT
D. प्रति वर्ष 10 MMT

निम्नलिखित में से किसने अकबरनामा लिखा था?
A. अबुल फजल
B. बीरबल
C. बाबर
D. बरनी

2024 में महिलाओं के लिए विशेष रूप से बंधन बैंक द्वारा शुरू किए गए बचत खाते का क्या नाम है?
A. अवनी
B. सखी
C. नारी
D. महिला

मानव शरीर में ग्रासनली किस प्रमुख अंग तंत्र से संबंधित है?
A. श्वसन तंत्र
B. तंत्रिका तंत्र
C. अंतःस्रावी तंत्र
D. पाचन तंत्र

संविधान संशोधन विधेयक को अधिनियम बनने के लिए किसकी सहमति आवश्यक है?
A. भारत के प्रधानमंत्री
B. भारत के राष्ट्रपति
C. भारत के मुख्य न्यायाधीश
D. लोकसभा अध्यक्ष

सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) किस अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था?
A. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019
B. बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999
C. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992
D. कंपनी अधिनियम, 1956

मुग़ल किस वंश के वंशज थे?
A. मंगोल
B. तुर्क
C. अफ़गान
D. चाघताई तुर्क मंगोल

एक तेज चाल से गतिमान वाहन सड़क के मोड़ पर किसके कारण फिसल सकता है?
A. गुरुत्वाकर्षण बल
B. अभिकेंद्र बल
C. घर्षण बल
D. अपकेंद्र बल

अगस्त 2024 में अर्धचालक उद्योग के लिए IIT गुवाहाटी द्वारा विकसित उन्नत मशीन लर्निंग फ्रेमवर्क का क्या नाम है?
A. LEAP
B. SHARK
C. WEKA
D. GAP

SEBI के सुधारों के अनुसार, डेरिवेटिव बाजार में समाप्ति के दिन कैलेंडर स्प्रेड लाभ को हटाना कब से प्रभावी होगा?
A. 1 जनवरी 2025
B. 20 दिसंबर 2024
C. 1 फरवरी 2025
D. 31 मार्च 2025

भारत में कौन सा न्यायालय संपत्ति विवादों, तलाक और उपभोक्ता समस्याओं जैसे नागरिक मामलों को संभालने के लिए ज़िम्मेदार है?
A. सत्र न्यायालय
B. दीवानी न्यायालय
C. फौजदारी न्यायालय
D. राजस्व न्यायालय

भारत में निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र से अल्लाउद्दीन खान संबंधित हैं?
A. संतूर
B. सितार
C. वीणा
D. सरोद

निम्नलिखित में से कौन भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक हैं?
A. हरि प्रसाद चौरसिया
B. एस.वी. राजाराव
C. के.वी. प्रसाद
D. जकीर हुसैन

अक्टूबर 2024 में, भारत ने किस देश के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम-अल-बहर में भाग लिया?
A. ओमान
B. संयुक्त अरब अमीरात
C. सऊदी अरब
D. कतर

बौद्ध साहित्यिक कृति ‘महावंश’ मूल रूप से निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखी गई थी?
A. पाली
B. चीनी
C. तिब्बती
D. प्राकृत

सितंबर 2024 में अज़रबैजान ग्रां प्री में अपनी पहली फॉर्मूला 1 जीत किसने हासिल की?
A. लैंडो नॉरिस
B. चार्ल्स लेक्लर्क
C. मैक्स वर्स्टैपेन
D. ऑस्कर पियास्ट्री

कौन-सी पर्वत शृंखला उत्तरी मैदान और दक्कन पठार के बीच एक प्राकृतिक सीमा का काम करती है?
A. सतपुड़ा
B. अरावली
C. हिमालय
D. विंध्याचल

2011 की जनगणना में, भारत में शिशु आबादी (0-6 वर्ष) कुल जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत थी?
A. 13.1%
B. 12.1%
C. 16.1%
D. 17.1%

स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारत की अधिकांश जनसंख्या का मुख्य व्यवसाय क्या था?
A. व्यापार
B. कृषि
C. शिक्षा
D. उद्योग

नवंबर 2024 में, कैबिनेट ने वित्त वर्ष 25 के लिए किस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में ₹10,700 करोड़ के इक्विटी इन्फ्यूजन को मंज़ूरी दी?
A. भारत संचार निगम लिमिटेड
B. एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन
C. भारतीय उर्वरक निगम
D. भारतीय खाद्य निगम

उग्रवादियों का मानना था कि आर्थिक आत्मनिर्भरता आवश्यक थी:
A. करों में वृद्धि करने के लिए
B. निर्यात को बढ़ावा देने के लिए
C. ब्रिटिश अधिकार को मजबूत करने के लिए
D. ब्रिटिश शोषण से लड़ने के लिए

Leave a Comment

error: