RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 30 Shift3 part2

नीचे दिया गया चित्र देश और आयु के अनुसार उन लोगों का वितरण दर्शाते है जो व्यापार स्थापित करने के लिए चीन गए थे।

यदि किसी दिए गए वर्ष में कुल 5,00,000 लोग चीन गए थे, तो 40 वर्ष से अधिक आयु वाले अमेरिकी नागरिकों की संख्या कितनी है जो चीन गए थे?

A. 50,000
B. 60,000 
C. 45,000 
D. 55,000

एक ध्वनि तरंग में 3.5 kHz की आवृत्ति है और इसकी तरंगदैर्ध्य 0.1 है। तो इसे 700 की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा? 
A. 1.5 s
B. 2.0 s
C. 3.0 s
D. 1 s

यदि X की माँ Y के पिता की एकमात्र पुत्री है, तो Y के पति की बहन X की ______है।
A. सास
B. माता 
C. बुआ
D. बहन

निम्न को हल करें। 

(-6)[40 ÷  {7 – (-3)}] = ? 

A. 24
B. 60
C. -60
D. -24

नीचे दिया गया चित्र देश और आयु के अनुसार उन लोगों का वितरण दर्शाते है जो व्यापार स्थापित करने के लिए चीन गए थे।

यदि, किसी दिए गए वर्ष में 5,00,000 लोग चीन का दौरा करते हैं, तो चीन का दौरा करने वाले 20 वर्ष से कम आयु के अमेरिकी नागरिकों की संख्या कितनी है?

A. 2,00,000
B. 1,90,000
C. 1,50,000 
D. 1,80,000

श्री X ने सुश्री Y से कहा कि, “आपके पिता की पत्नी की बहन, मेरी मौसी है।” सुश्री Y’ की पुत्री, श्री X की ________ है।
A. चचेरी/ममेरी/फुफेरी/मौसेरी बहन
B. भाई
C. भतीजी/भांजी
D. बहन

एक 3-अंकीय संख्या में, सैंकड़े वाले स्थान का अंक, इकाई वाले स्थान के अंक का 4 गुना है, और दहाई वाले स्थान का अंक, इकाई वाले अंक का तीन गुना है। तीनों अंकों का योग 8 है। तो दहाई वाले स्थान पर कौन-सा अंक होगा? 
A. 6
B. 3
C. 9
D. 4

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो दिए गए चित्र में रिक्त स्थान में सही तरह से फिट होगा।

A.
B.
C.
D.

भारत के पूर्व बल्लेबाज़ और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर की आत्मकथा का किस नाम से 17 जनवरी 2018 को लोकार्पण किया गया था।
A. ‘प्लेइंग इट माय वे’
B. ‘द डेफिनिटिव बायोग्राफी’
C. ‘इम्पर्फेक्ट’
D. ‘सनी डेज’

दिए गए प्रश्न पर विचार कीजिए और निर्णय लीजिए कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्न में से कौन-सा/से कथन पर्याप्त है/हैं।

CHINA को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है?

कथन:

1. CHILE को ECIHL के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।

2. EGYPT को TEYGP के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।

A. प्रश्न का उत्तर देने के लिए 1 और 2 दोनों एकसाथ पर्याप्त हैं। 
B. प्रश्न का उत्तर देने के लिए अकेला 2 पर्याप्त है जबकि अकेला 1 पर्याप्त नहीं है। 
C. प्रश्न का उत्तर देने के लिए या तो 1 या 2 पर्याप्त है। 
D. प्रश्न का उत्तर देने के लिए अकेला 1 पर्याप्त है जबकि अकेला 2 पर्याप्त नहीं है।

ऊपर दिए गये चित्र का दर्पण प्रतिबिम्ब क्या होगा?

A.
B.
C.
D.

ब्रजेन 10 घंटे में एक दीवार लाल रंग से रंग सकता है, जबकि बल्लरी 12 घंटे में दीवार पूरी तरह से रंग सकता है। यदि ब्रजेन और बल्लरी बारी-बारी से एक-एक घंटे के लिए हाल ही में सीमेंटेड दीवार पर तब तक काम करते हैं, जब तक दीवार पूरी तरह से लाल रंग से रंग नहीं जाती है, तो सम्पूर्ण दीवार को लाल रंग से रंगने में कितने घंटे लगेंगे?
A. 13
B. 12
C. \(101/2\)
D. \(10 {5}{6}\)

एक व्यक्ति बिंदु ‘O’ से यात्रा शुरू करता है, बिंदु ‘A’ तक पहुँचने के लिए पूर्व की ओर 20 किलोमीटर चलता है, फिर दाएँ मुड़ जाता है और बिंदु ‘B’ तक पहुँचने के लिए 10 किलोमीटर की यात्रा करता है, फिर दाएँ मुड़ जाता है और बिंदु ‘C’ तक पहुँचने के लिए 9 किलोमीटर की यात्रा करता है, फिर दाएँ मुड़ जाता है और बिंदु ‘D’ तक पहुँचने के लिए 5 किलोमीटर की यात्रा करता है, फिर बाएँ मुड़ता है ओर बिंदु ‘E’ तक पहुँचने के लिए 12 किलोमीटर की यात्रा करता है फिर दाएँ मुड़ जाता है और बिंदु ‘F’ तक पहुँचने के लिए 6 किलोमीटर की यात्रा करता है।

बिंदु ‘E’ और बिंदु ‘B’ के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी है?

A. \({145}\)
B. \({466}\)
C. \({450}\)
D. 46

उस चित्र का चयन करें, जो निम्न समूह से संबंधित नहीं है।

A. 3
B. 1
C. 4
D. 2

किसी विद्युत परिपथ (सर्किट) में 1 घंटे के लिए 1 किलोवाट शक्ति का प्रयोग करने पर विद्युत ऊर्जा की खपत की मात्रा 1 किलोवाट घंटा होती है। इसे जूल में दर्शाएं।
A. 6.3 × 105 जूल
B. 6.3 × 106 जूल
C. 4.6 × 106 जूल
D. 3.6 × 106 जूल

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 30 Shift2 part2

क़मर ने उपयोग किए गए स्टीरियो की पुनर्बिक्री पर 12.5% कमाया। यदि उसने स्टीरियो ₹ 1680 का खरीदा था तो उसने इसे कितने में बेचा? 
A. ₹1,900 
B. ₹1,890 
C. ₹1,880 
D. ₹1,910

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड किस नाम की अपनी निजी क्रिप्टोकरेंसी का आरंभ करने की योजना बना रही है? 
A. बिट क्वाइन
B. जियो रुपी
C. जियो क्वाइन
D. क्रिप्टो क्वाइन 

नवंबर 2017 में भारत की प्रथम आदिवासी उद्यमता सम्मेलन के आयोजन स्थल की पहचान करें।
A. दांतेवाड़ा, छत्तीसगढ़
B. कच्छ, गुजरात
C. कार्बी एंग्लाँग, असम
D. हैदराबाद, तेलंगाना

एक रेलगाड़ी समान गति से 50 सेकंड में 338 मीटर की दूरी तय करती है। इसकी गति क्या है? 
A. 4.76 मीटर प्रति सेकंड
B. 7.76 मीटर प्रति सेकंड
C. 6.76 मीटर प्रति सेकंड
D. 5.76 मीटर प्रति सेकंड

उस चित्र का चयन करें जो निम्नलिखित समूह से संबंधित नहीं है।

A. C
B. A
C. D
D. B

फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली आमिर खान अभिनीत दंगल फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
A. नितेश तिवारी
B. गौतम वसुदेव मेनन
C. करण जौहर
D. अनुराग कश्यप

पाइप A एक खाली टंकी को 18 घंटे में भर सकता है, जबकि पाइप B भरी हुई टंकी को 30 घंटे में खाली कर सकता है। जब टंकी खाली है, तो पाइप A को एक घंटे के लिए चालू किया गया और फिर बंद कर दिया गया। अब पाइप B को एक घंटे के लिए टंकी से पानी निकालने के लिए चलाया गया और फिर बंद कर दिया गया। इसी प्रकार टंकी के भर जाने तक पाइपों को एकान्तर रूप से एक घंटे के लिए खोला जाता है। टंकी को भरने में कितना समय लगा?
A. 45 घंटे
B. 86 घंटे 40 मिनट
C. 90 घंटे
D. 86 घंटे 48 मिनट

एक रेलगाड़ी जो एक नियत गति से चल रही है, समान दिशा में चलने वाले दो व्यक्तियों को क्रमशः 4 सेकंड और 4.2 सेकंड में पार करती है। पहला व्यक्ति 4.5 किमी/घंटा की गति से चल रहा था, जबकि दूसरा 6 किमी/घंटा की गति से चल रहा था। रेलगाड़ी की किमी/घंटा में गति क्या थी?
A. 42
B. 36
C. 32 
D. 40

एस. सोमनाथ, एक भारतीय अंतरिक्ष इंजीनियर और रॉकेट प्रौद्योगिकीविद ने किसके नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है?
A. ISRO उपग्रह केंद्र (ISAC)
B. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC)
C. सहायक प्रणोदन प्रणाली विभाग ( APSU)
D. अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC)

एक समजातीय श्रेणी के सभी सदस्यों का एक ही सामान्य सूत्र द्वारा प्रतिनिधित्व किया जा सकता है। निम्नलिखित में से गलत सूत्र का चयन कीजिए।

ऐल्केन – CnH2n+2

ऐल्कीन – CnH2n+1

ऐल्काइन – CnH2n-2

A. ऐल्केन – CnH2n+2 और ऐल्काइन – CnH2n-2
B. ऐल्कीन – CnH2n+1
C. ऐल्केन – CnH2n+2
D. ऐल्काइन – CnH2n-2

दिए गए वक्तव्य को पढ़ें और यह निर्णय लें कि वक्तव्य में दी हुई जानकारी के आधार पर दी गई कौन सी कार्यवाहियां तर्कसंगत रूप से अनुसरण करती है ( हैं )।

वक्तव्यः

प्रश्न पत्र में कई गलत प्रश्न थे जिसके कारण परीक्षा में कई छात्र फेल हो गए।

कार्यवाहियां :

1. सही प्रश्न पत्र के साथ परीक्षा दुबारा करवाई जानी चाहिए।

2. गलत प्रश्नों के लिए रियायती अंक दिए जाने चाहिएं।

A. केवल 2 अनुसरण करती है।
B. 1 और 2 दोनों अनुसरण करती हैं।
C. या तो 1 या 2 अनुसरण करती है।
D. केवल 1 अनुसरण करती है।

वास्तविक प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए एक वस्तु 20 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से 30 cm की दूरी पर रखी हुई है। दर्पण से प्रतिबिंब की दूरी कितनी होगी?
A. 60 cm
B. 30 cm 
C. 20 cm
D. 40 cm

विरंजक चूर्ण को जल में मिश्रित करने पर कौन सी गैस निर्मुक्त होगी? 
A. हाइड्रोजन
B. क्लोरीन
C. कार्बन मोनोऑक्साइड
D. कार्बन डाइऑक्साइड 

उस उत्तर चित्र का चयन करें जो नीचे दी गई पारदर्शी शीट (प्रश्न चित्र) को दिखाई गई बिंदुदार रेखा पर मोड़ने से बने चित्र को दिखाता है।

प्रश्न चित्र:

उत्तर चित्र:

A. D
B. C
C. A
D. B

X की ओर इशारा करते हुए Y कहता है, “X मेरी माता के इकलौते पुत्र की पुत्री है”, तब Y की माता, X से किस प्रकार सम्बंधित है?
A. आंटी
B. परदादी / परनानी
C. दादी 
D. माता

तीन संख्याओं का माध्य 15 है। इन आकड़ों के समुच्चय का परास 8 है जबकि दो सबसे न्यूनतम संख्याओं का अंतर 1 है। इन तीनों में सबसे बड़ी संख्या क्या है?
A. 18
B. 20
C. 24
D. 22

निम्नलिखित का सही उत्तर के साथ मिलान कीजिए:

(1)

कार्य

(A)

रासायनिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित होती है। 

(2)

बैटरी

(B)

ध्वनि ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित होती है। 

(3)

शक्ति

(C)

किलोवाट

(4)

माइक्रोफोन

(D)

जूल

A. 1 – D, 2 – A, 3 – C, 4 – B 
B. 1 – B, 2 – A, 3 – C, 4 – D
C. 1 – D, 2 – C, 3 – B, 4 – A 
D. 1 – D, 2 – C, 3 – A, 4 – B

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 21 Shift3 part3

निम्नलिखित प्रश्न को पढ़ें और निर्णय लें कि निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से उत्तर देने के लिए पर्याप्त है / हैं।

प्रश्न:

क्या Y > 0?

वाक्य:

1. X + Y > 0

2. X – Y > 0

A. प्रश्न का उत्तर देने के लिए विकल्प 1 और 2 दोनों पर्याप्त हैं।
B. प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल विकल्प 1 पर्याप्त है, जबकि केवल विकल्प 2 पर्याप्त नहीं है। 
C. प्रश्न का उत्तर देने के लिए न तो विकल्प 1 और न ही विकल्प 2 पर्याप्त है।
D. प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल विकल्प 2 पर्याप्त है, जबकि केवल विकल्प 1 पर्याप्त नहीं है।

कौन सा आरेख परिमेय संख्याओं, अपरिमेय संख्याओं और वास्तविक संख्याओं का प्रतिनिधित्व करता है?
A.
B.
C.
D.

सिक्किम के मुख्यमंत्री का नाम बताएँ जिन्हें उर्जा एवं संसाधन संस्था (The Energy and Resources Institute) द्वारा संवहनीय विकास नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? 
A. नर बहादुर भंडारी
B. संचामन लिम्बू
C. पवन चामलिंग 
D. बी. बी. गुरुंग 

Ag+ और Cl के संयुक्त होने पर बनने वाला यौगिक क्या है?
A. आर्गन क्लोरेट
B. आर्गन क्लोराइड
C. सिल्वर क्लोराइड
D. सिल्वर क्लोरेट

निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. नींबू में साइट्रिक अम्ल होता है।
B. सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH) की क्षारीय प्रकृति सोडियम आयनों की उपस्थिति के कारण होती है।
C. गैर धात्विक ऑक्साइड प्रकृति में अम्लीय होते हैं।
D. फेनोल्फथेलिन साबुन के विलयन में गुलाबी बन जाता है।

पाइप A किसी खाली टंकी को 6 घंटे में भर सकता है जबकि यह पाइप B के साथ मिलकर इसे 4 घंटे में भर सकता है। केवल पाइप B को पहले एक घंटे के लिए खोला जाता है उसके बाद पाइप A को भी खोल दिया जाता है। अब टंकी को भरने में कुल कितना समय लगेगा?
A. 4 घंटे 40 मिनट
B. 4 घंटे
C. 4 घंटे 25 मिनट
D. 4 घंटे 15 मिनट

96, 156 एवं 60 का महत्तम समापवर्तक ________ है। 
A. 48 
B. 12
C. 4
D. 3

एक व्यक्ति बिंदु ‘O’ से शुरू करता है, बिंदु ‘A’ तक पहुंचने के लिए पूर्व की ओर 20 किमी की यात्रा करता है, दाएं मुड़ता है और बिंदु ‘B’ तक पहुंचने के लिए 10 किमी की यात्रा करता है, दाएं मुड़ता है और बिंदु ‘C’ तक पहुंचने के लिए 9 किमी की यात्रा करता है, दाएं मुड़ता है और बिंदु ‘D’ तक पहुंचने के लिए 5 किमी की यात्रा करता है, बाएं मुड़ता है और बिंदु ‘E’ तक पहुंचने के लिए 12 किमी की यात्रा करता है और फिर दाएं मुड़ता है और बिंदु ‘F’ तक पहुंचने के लिए 6 किमी की यात्रा करता है।

अब व्यक्ति का मुख किस दिशा में है?

A. पूर्व
B. पश्चिम
C. उत्तर
D. दक्षिण 

ऊर्जा उत्पादन के दौरान ग्लूकोज का पायरुवेट में विघटन कहाँ होता है? 
A. सूत्रकणिका
B. कोशिकाद्रव्य
C. केंद्रक 
D. अंतर्द्रव्यी जलिका

निम्न में से कौन-सी संख्या 9 से विभाज्य है? 
A. 54321 
B. 87654 
C. 56765 
D. 47862

केंद्रीय सरकार ने प्रधान मंत्री सुगम्य भारत अभियान के तहत नई दिल्ली में किसके लिए सुलभ प्रयोग योग्य ई-पुस्तकालय, ‘सुगम्य पुस्तकालय’ की शुरुआत की है?
A. महिलाएं
B. पुरुष
C. अन्य (ट्रांसजेंडर)
D. दिव्यांग

यदि नीचे दी गई शृंखला के अंतिम आधे भाग को उलट दिया जाये, तो दाएँ छोर से आठवाँ पद क्या होगा?

9$YX8N6OLBUJZT@1QFD%

A. D
B. 1
C. Q
D. F

दिए गए कथन को सही मानकर यह तय कीजिए कि कथन में कौन-सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं।

कथन:

केवल दिल्ली में पिछले 2 सप्ताह से प्याज और टमाटर की कीमतें अपरिवर्तित रही हैं।

धारणाएँ:

1. प्याज और टमाटर की कीमतें इन 2 सप्ताह में अन्य जगहों पर बदल गई हैं।

2. दो सप्ताह पहले प्याज और टमाटर की कीमतें उनकी वर्तमान कीमतों से भिन्न थीं।

A. धारणा 1 और 2 दोनों अंतर्निहित हैं।
B. केवल धारणा 2 अंतर्निहित है।
C. या तो धारणा 1 या 2 अंतर्निहित है।
D. केवल धारणा 1 अंतर्निहित है।

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो दिए गए चित्र के रिक्त स्थान में सही तरह से फिट होगा।

A.
B.
C.
D.

वैसे अंग जिनकी मौलिक संरचना तो एक समान होती है परन्तु उनके द्वारा किया जाने वाला कार्य भिन्न होता है, क्या कहे जाते हैं?
A. अनुरुप अंग
B. जात्यावृति नियम
C. जीवाश्म
D. समजात अंग

एक परिवार ने एक महीने में 320 इकाई ऊर्जा का उपभोग किया है। यह ऊर्जा जूल (J) में कितनी है?
A. 10 × 105 J
B. 9 × 108 J
C. 1152 × 106 J
D. 5 × 108 J

यदि cot α = √2 + 1 है, तो tan α – cot α का मान कितना होगा ? 
A. 2√2
B. -2
C. 1 – √2
D. √2 – 1

पीतल निम्न में से किससे बनी एक मिश्र धातु है? 
A. तांबा और टिन 
B. तांबा और जस्ता
C. तांबा और ऐलुमिनियम
D. तांबा और लोहा

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 21 Shift3

Δ ABC में, AB = 10 सेंटीमीटर BD = 6 सेंटीमीटर और DC = 7.5 सेंटीमीटर है। A को सम द्विविभाजित करने वाली रेखा आंतरिक रूप से BC रेखा को बिंदु पर काटती है। CA की लंबाई क्या है?
A. 12.5 सेंटीमीटर
B. 10 सेंटीमीटर
C. 12 सेंटीमीटर
D. 10.5 सेंटीमीटर

निम्नलिखित में से भारत की कौन सी बाएं हाथ स्पिनर गेंदबाज इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा घोषित वर्ष की दोनों एकदिवसीय (ODI) और T20 टीमों में आने वाली एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी है?
A. नीतू डेविड
B. एकता बिष्ट
C. अंजू जैन
D. मिथाली राज

जीना अपनी माँ से 24 वर्ष छोटी है। आठ सालों के बाद उसकी माँ की आयु उसकी आयु की \(5/3\) गुना हो जाएगी। जीना की वर्तमान आयु (वर्षों में) कितनी है ?
A. 28
B. 22
C. 26
D. 24

निम्न में से सबसे बड़े आकार का परमाणु कौन सा है? 
A. Si
B. Al
C. P
D. S

जया और विजया के भार का अनुपात 4 : 5 है। यदि उनके भार का योग 72 किग्रा है, तो विजया का भार कितना है? 
A. 32 किग्रा 
B. 42 किग्रा 
C. 34 किग्रा 
D. 40 किग्रा 

प्रति दिन आय

बिक्री (₹ में)

रविवार सोमवार मंगलवार बुधवार गुरुवार शुक्रवार शनिवार

उपरोक्त आलेख के आधार पर सप्ताह भर में अर्जित कुल धनराशि (₹ में)

A. 3,500 
B. 2,800 
C. 3,000
D. 2,600

दिए गए विकल्पों में से उस शब्द-युग्म का चयन करें जो नीचे दिए गए शब्द-युग्म से समान रूप से संबंधित है।

दांत ∶ टूथपेस्ट

A. चेहरा  ∶ पाउडर
B. बटन : जीन्स
C. बाल  शैम्पू
D. झाग  साबुन

आरेख में दिए गए आंकड़े, कारोबार की स्थापना हेतु चीन की यात्रा करने वाले व्यक्तियों का देश-वार एवं आयु-वार वितरण दर्शाता है।

यदि किसी वर्ष में 5,00,000 लोगों ने चीन की यात्रा की, तो 20 एवं 40 की आयु के बीच चीन की यात्रा करने वाले ब्रिटिश नागरिकों की संख्या कितनी थी?

A. 25,000
B. 30,000
C. 40,000
D. 20,000

संक्रमण तत्वों के लिए निम्न में से कौन सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. इनके बाह्यतम कोशों में से तीन अपूर्ण होते हैं। 
B. इनका बाह्यतम कोश अपूर्ण होता है।
C. इनके बाह्यतम कोशों में से दो अपूर्ण होते हैं।
D. इनके बाह्यतम कोश में आठ इलेक्ट्रॉन होते हैं।

उस विकल्प का चयन करें जो निम्नलिखित चित्र शृंखला में अगले स्थान पर आएगा।

A. B
B. C
C. A
D. D

नीचे दिए चित्र में वर्गों की संख्या कितनी है?

A. 8
B. 7
C. 4
D. 5

8% साधारण ब्याज पर कोई धनराशि \(31/2\) वर्षों में ₹ 608 हो जाती है। निवेश की गई राशि थी ?
A. ₹ 450
B. ₹ 475
C. ₹ 440
D. ₹ 460

निषेचन के परिणाम स्वरूप किसका निर्माण होता है?
A. युग्मनज
B. युग्मक
C. अंडाशय
D. रोगाणु कोशिका

नीतू की आयु मीतू की आयु से 10 वर्ष अधिक है, और मीतू की आयु गीतू की आयु से 7 वर्ष अधिक है । यदि उनकी आयु का जोड़ 48 वर्ष है, तो नीतू की आयु (वर्षों में) कितनी है ?
A. 22
B. 27
C. 28 
D. 25

एक लम्बवत फेंकी गयी गेंद 10 sec. बाद पृथ्वी पर लौट आती है। फेंके जाने की गति बताइए? (यदि g = 10m/s2)
A. 120 m/s
B. 50 m/s
C. 600 m/s
D. 100 m/s

84 मीटर लंबी किसी रस्सी को 7 : 5 के अनुपात में बांटा जाए तो लंबे टुकड़े की लंबाई ( मीटर में) ज्ञात कीजिए। 
A. 49
B. 42
C. 50
D. 45

निम्नलिखित में से कौन सा एक सरल स्थायी ऊतक नहीं है?
A. कॉलेनकाइमा 
B. ज़ाइलम
C. पैरेनकाइमा
D. स्क्लेरेनकाइमा

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 16384 का वर्ग मूल है? 
A. 128
B. 122
C. 132
D. 118

निम्नलिखित में से कौन-सी एक भाज्य संख्या है?
A. 51
B. 41
C. 61
D. 31

फ्रांस की अंतिम रानी मैरी एंटोनेट का जन्म किस देश में हुआ था?
A. इटली
B. यूनान
C. इंग्लैंड
D. ऑस्ट्रिया

एक तत्व के आइसोटोप की द्रव्यमान संख्या 298 है। यदि इसके नाभिक में 196 न्यूट्रॉन हैं, तो इसकी परमाणु संख्या क्या है?
A. 196.0
B. 298.0
C. 102.0
D. 494.0

किस आधुनिक भारतीय राज्य में कोंकण, मराठवाड़ा और विदर्भ के क्षेत्र स्थित हैं?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. मध्य प्रदेश
D. कर्नाटक

कैल्शियम फॉस्फेट का आणविक सूत्र क्या होगा?
A. Ca(PO4)2
B. Ca3(PO4)3
C. Ca3(PO4)2
D. CaPO4

यदि दो समान त्रिभुजों की समरूप भुजाओं का अनुपात 2 ∶ 3 है, तो उनकी समरूप ऊँचाइयों का अनुपात क्या होगा?
A. ∶ 3  
B. 16 ∶ 81
C. ∶ 9
D. ∶ 2

यदि 157 लीटर तेल का मूल्य ₹ 29763.65 है, तो तेल का प्रति लीटर मूल्य कितना होगा (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करने पर ) ?
A. ₹ 170.08
B. ₹ 182.06
C. ₹ 178.31
D. ₹ 189.58

Leave a Comment

error: