RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 31 Shift2 part3

एक घन के किनारों की लम्बाईयों का योग एक वर्ग के परिमाप के आधे के बराबर है। यदि घन के आयतन का संख्यात्मक मान वर्ग के क्षेत्रफल के संख्यात्मक मान के छठे भाग के बराबर है, तो वर्ग के एक भुजा की लंबाई कितनी है?
A. 31.5 इकाई
B. 36 इकाई
C. 18 इकाई
D. 27 इकाई

उस विकल्प का चयन कीजिए जो निम्न आकृति शृंखला में आगे आएगा।

A. A
B. B
C. C
D. D

क्यूबा में 52वाँ कैपेब्लेंका मनोरिअल शतरंज टूर्नामेंट 2017 जीतने वाले पहले भारतीय कौन थे?
A. कृष्णन शशिकिरण
B. अधीबन बसकरन
C. पेंटला हरिकृष्ण
D. के. श्रीकांत

आधुनिक आवर्त सारणी में, समान आवर्त में मौजूद तत्वों का _________ समान होगा।
A. परमाण्विक भार
B. परमाणु क्रमांक
C. कोशों की संख्या
D. संयोजकता इलेक्ट्रान 

उस विकल्प का चयन कीजिये जो निम्न शृंखला में आगे आएगा।

A. D
B. B
C. A
D. C

पाइप A एक खाली टंकी को 4 घंटे में भर सकता है जबकि पाइप B के साथ यह इसे 3 घंटे में भर सकता है। केवल पाइप A को एक घंटे के लिए चालू किया जाता है जिसके बाद पाइप B को भी चालू किया जाता है। तो टंकी को भरने में कुल कितना समय लगेगा?
A. 3 घंटा 25 मिनट
B. 3 घंटा 15 मिनट
C. 3 घंटा
D. 3 घंटा 20 मिनट

जब लोहे को नम हवा के संपर्क में लाया जाता है, तो हाइड्रेटेड आयरन (III) ऑक्साइड (Fe2O3) की एक लाल भूरे रंग की परत इसकी सतह पर जमा हो जाती है। इस लाल-भूरे रंग की परत को ________ कहा जाता है।
A. धूल
B. जंग (रस्ट)
C. लोहा
D. मिश्र धातु

यदि दी गई शृंखला के दूसरे आधे भाग को उल्टा करते हैं, तब दाएँ से नौवे पद के बाएँ से पाँचवां पद कौन-सा होगा?

9$YX8N6OLBUJZT@1QFD%
A. T
B. O
C. 6
D. Q

किस मलयालम अभिनेत्री ने 2017 में फिल्म ‘मिन्नामिनुंगु’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था?
A. गोपिका
B. ममता मोहनदास
C. अमला पॉल
D. सुरभि लक्ष्मी

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली संख्या ज्ञात कीजिए।

0.296 + 2.96 + 29.6 + 296 = ?

A. 327.856
B. 328.856
C. 328.756
D. 327.756

असंतुलित रासायनिक समीकरण को क्या कहा जाता है?
A. स्केलेटल रासायनिक समीकरण
B. अपरिष्कृत रासायनिक समीकरण
C. जटिल रासायनिक समीकरण
D. प्राकृतिक  रासायनिक समीकरण

दो पाइप X और Y एक टंकी को अलग-अलग क्रमशः 48 और 72 मिनट में भर सकते हैं। यदि उन्हें एक साथ खोला जाता है, तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
A. 24 मिनट
B. 60 मिनट
C. 28.8 मिनट
D. 39.4 मिनट

दिए गए कथन का संदर्भ लीजिए और तय कीजिये कि दी गयी धारणाओं में से कौन-सी धारणा कथन में निहित है/हैं।

कथन:

कक्षाध्यापक ने कक्षा में यह घोषणा की कि जो लोग संग्रहालय जा रहे हैं, उन्हें कल अपराह्न 3 बजे तक ₹ 200 जमा करना है।

धारणाएँ:

1. संग्रहालय जाना अनिवार्य है।

2. सभी छात्रों को ₹ 200 जमा करना होगा।
A. धारणाएँ 1 और 2 दोनों निहित हैं।
B. केवल धारणा 1 निहित है।
C. न तो धारणा 1 और न ही धारणा 2 निहित है।
D. केवल धारणा 2 निहित है।

एक ट्रेन 550 मीटर लंबे प्लेटफार्म को 36 सेकेंड में पार करती है। यदि ट्रेन 70 किमी/घंटा की गति पर यात्रा कर रही थी, तो ट्रेन की लंबाई कितनी थी?
A. 140 मीटर
B. 150 मीटर
C. 160 मीटर
D. 525 मीटर

मानव विकास के अध्ययन से संकेत मिलता है कि हम सभी एक ही प्रजाति के हैं जो ________ में विकसित हुई है।
A. पश्चिम एशिया
B. अमेरिका
C. मध्य एशिया
D. अफ्रीका

प्रमोद एक दीवार को लाल रंग से 12 घंटे में पेंट कर सकता है जबकि ब्रजेन दीवार को पूरी तरह से लाल रंग से 16 घंटे में पेंट कर सकता है। यदि प्रमोद और ब्रजेन दीवार पर केवल सीमेंट के होने से लेकर पूरी दीवार के लाल रंग से पेंट किए जाने तक बारी-बारी से एक-एक घंटे के लिए कार्य करते हैं, तो पूरी दीवार को लाल रंग से पेंट करने के लिए कितने घंटे लगेंगे?
A. 12 घंटा 30 मिनट
B. 13 घंटा 40 मिनट
C. 14 घंटा
D. 13 घंटा

ओम के नियम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
A. एक तार के माध्यम से प्रवाहित होने वाली धारा इसकी लम्बाई के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
B. एक तार के माध्यम से प्रवाहित होने वाली धारा इसके प्रतिरोध के अनुक्रमानुपाती होती है
C. एक तार के माध्यम से प्रवाहित होने वाली धारा इसके छोरों पर लागू विभवांतर के अनुक्रमानुपाती होती है
D. तार के माध्यम से प्रवाहित होने वाली धारा इसके छोर पर लागू विभवांतर के व्युत्क्रमानुपाती होती है

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 30 Shift1 part2

निम्नलिखित में से कौन नीति आयोग के उपाध्यक्ष हैं?
A. नरेंद्र मोदी
B. अरविंद पनगढिया
C. राजीव कुमार
D. अजीत त्यागी

दी गयी प्रश्न आकृति किसी एक उत्तर आकृति में छिपी है, वह उत्तर आकृति कौन-सी है?

प्रश्न आकृति

उत्तर आकृति

A. A
B. B
C. C
D. D

शब्द ACCUMULATE में, यदि पहले अक्षर को दूसरे से, तीसरे को चौथे से, पांचवें को छठे से, सातवें को आठवें से और नौवे को दसवें से परस्पर बदला जाता है, तब बाएं से छठा अक्षर कौन सा होगा?
A. L
B. U
C. M
D. S

16% लाभ वाली एक वस्तु का विक्रय मूल्य 435 रुपये था। यदि वस्तु को 330 रुपये में बेचा गया था, तो प्रतिशत हानि कितनी होगी?
A. 12.25
B. 13
C. 12.5
D. 12

सभी चार शहरों में अशिक्षितों का कुल प्रतिशत _______ है (लगभग एक दशमलव स्थान तक)।

शहर

आबादी

शिक्षित

अशिक्षित

शिक्षितों का %

A

200

150

50

B

200

100

66.6

C

150

50

100

D

120

90

25

A. 44.2
B. 42.3
C. 43.1
D. 44.5

शृंखला 5442673314884743581 में, वे 4 जो उनके दायीं ओर की संख्या से पूरी तरह से विभाज्य हैं लेकिन उनके बायीं ओर की संख्या से विभाज्य नहीं हैं, की संख्या _____ है
A. 2
B. 1
C. 0
D. 3

उस विकल्प का चयन कीजिए जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है: \({{{{( {0.3} )}^3} + {{( {0.2} )}^3}}}{{{{( {0.3 – 0.2} )}^2}}} = ?\)

A. 2
B. 3/2
C. 5/2
D. 7/2

दिए गए पदों के संबंधित युग्मों के आधार पर लुप्त पद ज्ञात कीजिए।

COULD: BNTKC :: MOULD : _________
A. NITKH
B. CHMFI
C. LNKTC
D. LNTKC

किस अंतरराष्ट्रीय टायर कंपनी ने हाल ही में मशहूर बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
A. मिशेलिन
B. ब्रिजस्टोन
C. पिरेली
D. कॉन्टिनेंटल

1 दिन का कितना प्रतिशत 18 मिनट है?
A. 1.25%
B. 12.5%
C. 7.5%
D. 1.8%

जब बड़ी मात्रा में __________ का सेवन किया जाता है, तो यह चयापचय प्रक्रियाओं को धीमा कर देता है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को खिन्न कर देता है।
A. इथेनॉल
B. मेथेनॉल
C. ब्युटेनॉल
D. प्रोपनॉल

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 12 से विभाज्य है?
A. 93412
B. 73412
C. 83412
D. 63412

पृथ्वी की सतह पर किसी वस्तु का भार W है। किसी ऐसे ग्रह पर इस वस्तु का भार क्या होगा जिसका द्रव्यमान पृथ्वी से 15 गुना और त्रिज्या पृथ्वी की 4 गुना है?
A. 16/9 W
B. 15/16 W
C. 17/6 W
D. 15/4 W

पाँच अंकों की वह न्यूनतम संख्या कौन-सी है, जो 12, 18, 20 और 25 से पूरी तरह से विभाज्य है?

A. 10800
B. 11250
C. 10000
D. 10680

एक समचतुर्भुज के एक भुजा की लंबाई 17 सेमी है और एक विकर्ण की लंबाई 16 सेमी है। तो दूसरे विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 16 सेमी
B. 20 सेमी
C. 32 सेमी
D. 30 सेमी

यदि 3x2 + kx + k = 0 का कोई हल नहीं है, तो k का मान क्या है?
A. 0 < k < 12 B. k > 12
C. k < 12 D. k > – 12

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2017 के लिए किस पुरुष क्रिकेटर को यूनिसेफ और क्रिकेट के लिए ‘गुड एम्बेसडर’ के रूप में नियुक्त किया गया है?
A. क्लाइव लॉयड
B. ब्रायन लारा
C. सचिन तेंडुलकर
D. शेन वार्न

उस चित्र का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला से संबंधित नहीं है।

A. A
B. D
C. B
D. C

ब्राउनियन मोशन को ________ के द्वारा खोजा गया था।
A. मंडेल ब्राउन
B. रॉबर्ट ब्राउन
C. जॉन ब्राउन
D. आइजैक न्यूटन

इनमें से कौन-से दो जल निकाय स्वेज नहर से जुड़े हैं?
A. भूमध्य सागर और काला सागर
B. भूमध्य सागर और लाल सागर
C. प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर
D. काला सागर और लाल सागर

__________ रक्त का तरल भाग है जिसमें 90% – 92% जल और शेष 7% – 8% प्रोटीन, खनिज, हॉर्मोन, एंजाइम, इत्यादि होते हैं।
A. प्लाज्मा 
B. श्वेत रक्त कोशिका
C. रक्त बिंबाणु
D. लाल रक्त कोशिका

अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 30 cm है। कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार इसकी फोकस दूरी ________ के रूप में व्यक्त की जाती है।
A. + 30 cm
B. + 15 cm
C. – 30 cm
D. – 15 cm

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 17 Shift2 part2

उस विकल्प का चयन कीजिये जो दिए गए शब्द के सही दर्पण प्रतिबिंब को दर्शाता है जब दर्पण को क्षैतिज रूप से शब्द के नीचे रखा जाता है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए चित्र में, त्रिभुज कार रखने वाले व्यक्तियों के समूह को दर्शाता है; वर्ग घर रखने वाले व्यक्तियों के समूह को दर्शाता है; और वृत्त सोना रखने वाले व्यक्तियों के समूह को दर्शाता है।

उन व्यक्तियों की कुल संख्या क्या है जिनके पास घर और सोना है लेकिन कार नहीं है?

A. V + VI
B. V + VII
C. V
D. V + III

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?  

(I) ब्लीचिंग पाउडर एक हल्का पीला पाउडर है।
(II) शुष्क NH3 गैस लाल लिटमस को नीला कर देती है।
(III) वर्षा जल का pH लगभग 7 होता है।
(IV) अम्लीय वर्षा का pH लगभग 5.6 होता है।

A. उपरोक्त सभी कथन सही हैं।
B. I), II) और III)
C. केवल II)
D. I), II) और IV)

निम्नलिखित आकृति में वर्गों की संख्या को दर्शाने वाले विकल्प का चयन करें।

A. 32
B. 64
C. 30
D. 16

एक मेज को 16,870 रुपये में बेचने पर एक दुकानदार को 1,080 रुपये की हानि होती है। तो उसका हानि प्रतिशत (लगभग एक दशमलव स्थान तक) कितना है?
A. 6.1%
B. 6.4%
C. 6.2%
D. 6.0%

दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए तय कीजिये कि दी गयी कार्यवाहियों में से कौन-सी कार्यवाही/कार्यवाहियाँ कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करती है/हैं।

कथन:

बैंगलोर में कई निजी विद्यालय सरकार द्वारा तय की गयी सीमा से अधिक फीस लेते हैं।

कार्यवाही:

1. ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

2. ऐसे विद्यालयों को बंद कर देना चाहिए।
A. 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल 1 अनुसरण करता है।
C. ना तो 1 और ना ही 2 अनुसरण करता है।
D. केवल 2 अनुसरण करता है।

75 और 405 के बीच तीन अंकों वाली कितनी पूर्ण संख्याएँ हैं?
A. 307
B. 304
C. 305
D. 306

हैलोजेन के बीच में उच्चतम इलेक्ट्रॉन आकर्षण वाला तत्व ________ है।
A. Cl
B. F
C. Br
D. l

4% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर 2 वर्षों के लिए 3,675 रुपये पर अर्जित ब्याज कितना होगा?
A. 289.50 रुपये
B. 292 रुपये
C. 288.50 रुपये
D. 294 रुपये

दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए तय कीजिये कि कौन-सी कार्यवाही/कार्यवाहियाँ कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करती है/हैं।

कथन:

भारत में शिक्षक अभी भी पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके पढ़ाते हैं और शिक्षण के आधुनिक तरीकों से अवगत नहीं हैं।

कार्यवाही: 

1. शिक्षकों की शिक्षण पद्धति को बदलने के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

2. आधुनिक तरीकों का उपयोग करने वाले अध्यापकों के लिए वेतन वृद्धि होनी चाहिए।

A. 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल 1 अनुसरण करता है
C. न तो 1 और न ही 2 अनुसरण करता है
D. केवल 2 अनुसरण करता है

273965 में 3 के स्थानीय मान और अंकित मान के बीच का अंतर कितना है?
A. 2035
B. 3962
C. 0
D. 2997

उस विकल्प का चयन कीजिये जो दिए गए चित्र में वर्गों की संख्या को दर्शाता है।

A. 13
B. 15
C. 14
D. 17

निम्नलिखित प्रश्न को पढ़िए और तय कीजिये कि दिए गए कथनों में से कौन सा/कौन से कथन पर्याप्त है/हैं।

क्या महिलाएं मानसिक रूप से पुरुषों से अधिक मजबूत होती हैं?

कथन:

1. महिलाओं को लगता है कि पुरुषों की सोच किसी भी समस्या को नहीं बदल सकती है।

2. महिलाएं सभी मुद्दों में पुरुषों के बराबर हैं।

A. प्रश्न का उत्तर देने के लिए न तो 1 और न ही 2 पर्याप्त है।
B. प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल 1 पर्याप्त है जबकि केवल 2 पर्याप्त नहीं है।
C. प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल 2 पर्याप्त है जबकि केवल 1 पर्याप्त नहीं है।
D. प्रश्न का उत्तर देने के लिए 1 और 2 दोनों की एकत्रित जानकारी आवश्यक है।

एक तत्व के नाभिक में 15 प्रोटॉन और 22 न्यूट्रॉन हैं। इसकी द्रव्यमान संख्या कितनी है?
A. 15
B. 37
C. 22
D. 7

उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्न समूह से संबंधित नहीं है।

A. B
B. C
C. D
D. A

कंडरा _________ से बना होता है।
A. अतन्यक संयोजी ऊतक फाइबर
B. अतन्यक और लोचदार संयोजी ऊतक फाइबर
C. केवल कोलेजन फाइबर
D. तन्यक संयोजी ऊतक फाइबर

निम्न कथन को सत्य मानते हुए तय कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सी धारणा/धारणाएँ कथन में निहित है/हैं।

कथन:

मुंबई के एक प्रमुख विद्यालय ने अगले शैक्षणिक वर्ष से अपनी फीस में 150% की वृद्धि की है।

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 31 Shift1

धारणाएँ:

1. अधिक फीस के कारण छात्र विद्यालय बदल सकते हैं।

2. अभी भी छात्रों के बीच विद्यालय की समान मांग हो सकती है।

A. केवल धारणा 1 निहित है।
B. केवल धारणा 2 निहित है।
C. धारणाएँ 1 और 2 दोनों निहित हैं।
D. या तो धारणा 1 या फिर धारणा 2 निहित है।

नवंबर 2017 में किस राज्य ने भारत का पहला जनजातीय उद्यमिता शिखर सम्मेलन आयोजित किया?
A. छत्तीसगढ़ 
B. झारखंड 
C. उड़ीसा 
D. पश्चिम बंगाल 

एक षट्कोण के पाँच कोणों में से प्रत्येक की माप 116° है, तो शेष कोण की माप कितनी है?
A. 140°
B. 126°
C. 116°
D. 152°

उस विकल्प का चयन कीजिए जो निम्न शृंखला में आगे आएगा।

A. C
B. D
C. B
D. A

ऊंची छलांग लगाने वाला एक व्यक्ति उच्च छलांग लगाने से पहले हल्की हल्की छलांग लगाता है ताकि ______ का जड़त्व उसे लंबी छलांग लगाने में मदद करे।
A. दिशा
B. आराम
C. गति
D. आकार

द्रव्यमान को स्थिर रखते हुए, यदि किसी निकाय का संवेग तीन गुना कर दिया जाए, तब इसकी गतिज ऊर्जा ________।
A. अपरिवर्तित रहेगी 
B. इसके मूल मान की नौ गुनी हो जाएगी
C. इसके मूल मान की छह गुनी हो जाएगी
D. इसके मूल मान की तीन गुनी हो जाएगी

छात्र/विषय

P

C

B

M

W

70

90

50

85

X

55

80

95

60

Y

60

20

90

40

Z

90

80

40

65

 

दी गई तालिका चार विषयों P, C, B और M में चार छात्रों W, X, Y और Z द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाती है और दी गयी जानकारी के आधार पर प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 100 है। तो P, C और B में संयुक्त रूप से W के अंकों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 70
B. 72
C. 75
D. 68

गुरु द्रोणाचार्य 2017 पुरस्कार जीतने वाले रोशन लाल निम्नलिखित में से किस खेल से सम्बंधित हैं?
A. हॉकी
B. कुश्ती 
C. वॉलीबॉल
D. फुटबॉल

यदि दिए गए वेग की ध्वनि तरंग की आवृत्ति बढ़ जाती है, तो यह उसकी तरंगदैर्ध्य को कैसे प्रभावित करेगा?
A. तरंग दैर्ध्य बारी-बारी से बढती और घटती रहेगी।
B. तरंग दैर्ध्य प्रभावित नहीं होगी।
C. इसकी तरंग दैर्ध्य में वृद्धि होगी।
D. इसकी तरंग दैर्ध्य में कमी आएगी।

एक समकोण त्रिभुज ABC, B पर समकोण है और tan A = 4/3 है। यदि AC = 25 सेमी है, तो BC की लंबाई कितनी है?
A. 24 सेमी
B. 20 सेमी
C. 18.75 सेमी
D. 33.3 सेमी

निम्नलिखित में से कौन स्थितिज ऊर्जा का उदाहरण नहीं है?
A. एक बांध में संग्रहीत पानी
B. एक उठा हुआ हथौड़ा
C. एक संकुचित जल श्रोत 
D. बहता हुआ पानी

दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए यह तय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/हैं।

कथन:

सभी फल वृक्ष हैं। कुछ वृक्ष पक्षी हैं।

निष्कर्ष:

1. कुछ पक्षी वृक्ष हैं।

2. कुछ वृक्ष फल हैं।
A. केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।
C. या तो निष्कर्ष 1 या फिर 2 अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

महिलाओं में अंडाणु के उत्पादन की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
A. अंडजनन 
B. किशोरावस्था
C. रजोदर्शन
D. मासिक धर्म

पुदुचेरी के सेलीमेडु गांव में स्वच्छ भारत और स्वच्छ पुदुचेरी पहल के एक भाग के रूप में ‘श्रमदान आंदोलन’ किसने शुरू किया था?
A. उपराज्यपाल किरण बेदी
B. नीतीश कुमार
C. प्रकाश जावड़ेकर
D. राजीव बंसल

दिए गए शब्दों के संबंधित युग्मों के आधार पर लुप्त शब्द का चयन कीजिए।

मक्खन : दूध :: पुस्तक : _______
A. अध्याय
B. छपाई
C. कागज
D. लेखक

आरजू का जन्म 25 जनवरी 2015 को हुआ था, जबकि आस्था का जन्म 554 दिनों के बाद हुआ था। आस्था का जन्म किस दिन हुआ था?
A. 1 अगस्त 2016
B. 31 जुलाई 2016
C. 3 अगस्त 2016
D. 2 अगस्त 2016

यदि निम्नांकित प्रत्येक आकृति में संख्याएँ एक समान पैटर्न का अनुसरण करती हैं, तब उस विकल्प का चयन कीजिए जो आकृति C में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा।

A. 8
B. 6
C. 14
D. 10

अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम क्या है?
A. लिंडन बी. जॉनसन
B. विलियम हॉवर्ड टैफ्ट
C. जॉन क्विंसी एडम्स
D. ज़ाचरी टेलर

5041 का वर्गमूल कितना है?
A. 71
B. 81
C. 79
D. 69

जब कई प्रतिरोध _______ क्रम में जोड़े जाते हैं, तो उनका संयुक्त प्रतिरोध उनमें से न्यूनतम प्रतिरोध से कम होता है।
A. क्षैतिज
B. बॉक्स
C. श्रेणी
D. समानांतर

Leave a Comment

error: