RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 9 Shift1

फोकस दूरी F (हवा में) वाले एक उत्तल दर्पण को द्रव्य \(( { = 4/3} )\) में डुबाया जाता है। द्रव्य में दर्पण की फोकस दूरी कितनी होगी?
A. (4/3) f
B. (3/4) f
C. (7/3) f
D. F

निम्नलिखित वस्तुओं के समूह में से सबसे उपयुक्त पद का चयन कीजिए।

A. ललित कला
B. चित्र
C. संस्कृति
D. प्रौद्योगिकी

मार्च 2018 तक इलाहाबाद बैंक के एमडी और सीईओ कौन हैं?
A. अरुंधति भट्टाचार्य
B. चित्रा रामकृष्ण
C. शिखा शर्मा
D. उषा अनंतसुब्रमण्यम

यदि 9 × 6 = 45, 7 × 4 = 33 और 6 × 4 = 20 हैं, तो 5 × 3 का मान क्या है?
A. 13
B. 16
C. 24
D. 10

तपस, अवि और ऋषि एक केक को आपस में बाँटते हैं। तपस के पास इसका 1/2 हिस्सा था, ऋषि के पास 1/3 और अवि के पास शेष बचा हुआ हिस्सा था। अवी के केक का हिस्सा कितना था?
A. 3/5
B. 2/6
C. 3/6
D. 1/6

ऋणात्मक त्वरण किसके विपरीत दिशा में होता है?
A. वेग
B. बल
C. दूरी
D. संवेग

निम्नलिखित संख्याओं में से किस संख्या का एक अपरिमेय वर्गमूल होगा?
A. 2048
B. 2401
C. 1024
D. 4096

नीचे दिए गए वृत्त में, जीवा AB को D पर स्पर्शरेखा DC से मिलाने के लिए बढ़ाया जाता है। यदि AB = 12 सेमी और DC = 8 सेमी हो, तो BD की लंबाई ज्ञात कीजिए।

A. 4√6 सेमी
B. 6 सेमी
C. 4 सेमी
D. 5 सेमी

निम्न में से किस प्रक्रिया द्वारा शुद्ध पिघले हुए अयस्क से उच्च अभिक्रियाशीलता वाली धातुएँ प्राप्त की जाती हैं?
A. ​निस्तापन
B. विद्युत अपघटन
C. रोस्टिंग (भर्जन)
D. उचित अपचायक कारक द्वारा अपचयन  

13 मीटर लंबी सीढ़ी एक खिड़की तक पहुँचती है जो सड़क के किनारे जमीन से 12 मीटर ऊपर है। उसका आधार को एक ही बिंदु पर रखते हुए, सीढ़ी को 5 मीटर ऊंची खिड़की तक पहुँचने के लिए सड़क की दूसरी तरफ मोड़ दिया जाता है, तो गली की चौड़ाई कितनी है?
A. 17 मीटर
B. 16 मीटर
C. 14 मीटर
D. 15 मीटर

निम्नलिखित में से कौन-सा मृतपोषी है?
A. कबूतर
B. मशरूम
C. शैवाल
D. मनुष्य

निम्नलिखित में से किस उत्पाद की कीमत में वृद्धि से कई अन्य उत्पादों की कीमत में वृद्धि पर प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण मुद्रास्फीति में वृद्धि हो जाएगी?
A. ऑटोमोबाइल
B. पेट्रोलियम
C. स्मार्टफोन
D. दवाएँ

दिए गए विकल्पों में से, निम्न आकृति की घुमाई हुई आकृति का चयन कीजिए।

A. C
B. B
C. D
D. A

दिए गए कथन को सही मानिए और यह निर्णय कीजिए कि कथन में दी गई जानकारी में से कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से अनुसरण करता है/हैं।
कथन:

मेट्रो शहरों में जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है जिसके कारण लोगों के रहने की जगह और लोगों की रहने के स्तर में गिरावट आ रही है।

निष्कर्ष:

1. सरकार को शहर के विकास की फिर से योजना बनानी चाहिए। 

2. सरकार को अवैध इमारतों को ध्वस्त करना चाहिए और लोगों के लिए झोपड़ियों का निर्माण करना चाहिए।

A. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
C. 1 और 2 ​दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।

न्यूलैंड्स नियम द्वारा अष्टक वर्गीकरण में निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व अंतिम है?
A. रेडियम
B. थोरियम
C. लोहा
D. रोडियम

यदि बहुलक और माध्यक के बीच का अंतर 2 है, तो माध्यक और माध्य के बीच का अंतर (दिए गए क्रम में) ज्ञात कीजिए।
A. 2
B. 1
C. 3
D. 4

जब एक परिपथ में कई प्रतिरोधों को श्रेणीक्रम संयोजन में जोड़ा जाता है, तो प्रत्येक प्रतिरोधक के सिरों पर विद्युत धारा का मान –
A. आधा हो जाता है। 
B. समान रहता है। 
C. घट जाता है। 
D. बढ़ जाता है। 

सुबह के समय, X और Y एक पार्क में एक दूसरे की ओर चल रहे हैं। जब वे एक दूसरे से मिलते हैं, तो Y की छाया ठीक X के सामने होती है। X किस दिशा के सम्मुख है?
A. पश्चिम
B. उत्तर
C. पूर्व
D. दक्षिण

उस धातु का नाम बताइए जिसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है:
A. ताँबा
B. सोडियम
C. सोना
D. एल्युमीनियम

ब्लीचिंग पाउडर में पानी मिलाने पर कौन-सी गैस निकलती है?
A. कार्बन डाईऑक्साइड
B. ऑक्सीजन
C. क्लोरिन
D. हाइड्रोजन

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 29 Shift1 part3

निम्नलिखित में से कौन-सा एक त्रिकोणीय संख्या नहीं है?
A. 15
B. 3
C. 10
D. 5

दिए गए कथन को सत्य मानिए और निर्णय लीजिए कि कथन में दी गई जानकारी का कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

कुछ फल, सब्जियां हैं।

कुछ सब्जियां, खाद्य नहीं हैं।

निष्कर्ष:

1. कुछ फल, खाद्य नहीं हैं।

2. कुछ सब्जियां, फल हैं।
A. निष्कर्ष 2 सही है।
B. निष्कर्ष 1 सही है।
C. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों सही हैं।
D. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 सही है।

दिए गए प्रश्न पर विचार कीजिए और निर्णय लीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं।

क्या (X – 5) सम है? X एक वास्तविक संख्या है।

कथन:

X – 15 पूर्णांक से संबंधित है।
X – 10 एक विषम पूर्णांक है।

A. कथन 1 और 2 दोनों पर्याप्त हैं।
B. केवल कथन 2 पर्याप्त है जबकि केवल कथन 1 अपर्याप्त है
C. न तो कथन 1 और न ही 2 पर्याप्त है
D. केवल कथन 1 पर्याप्त है जबकि केवल कथन 2 अपर्याप्त है

4.0 kg की वस्तु क्षैतिज रूप से 5.0 m/s की चाल से आगे बढ़ रही है। इसकी चाल को 10 m/s तक बढ़ाने के लिए इस वस्तु पर कुल किए जाने वाले कार्य की आवश्यक मात्रा कितनी है?

A. 150 J
B. 50 J
C. 75 J
D. 100 J

पुस्तक ‘हाफ ऑफ वाट आई से’ नामक काल्पनिक उपन्यास के रचयिता कौन है?
A. नमिता गोखले
B. शशि थरूर
C. अनिल मेनन
D. के.आर.  मीरा

दिए गए प्रश्न पर विचार कीजिए और निर्णय लीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं।

कंपनी ABC की बिक्री कितनी थी?

कथन:

  1. कंपनी ABC ने साबुन के 75000 यूनिट बेचें और प्रत्येक को 70 रुपये में बेचा।
  2. ABC के पास उत्पादन की श्रृंखला में कोई अन्य उत्पाद नहीं है।

A. केवल 1 पर्याप्त है जबकि केवल 2 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
B. प्रश्न का उत्तर देने के लिए 1 और 2 दोनों पर्याप्त हैं।
C. प्रश्न का उत्तर देने के लिए न तो 1 और न ही 2 पर्याप्त है।
D. केवल 2 पर्याप्त है जबकि केवल 1 प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

फरवरी 2018 तक प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद (PMEAC) के अध्यक्ष कौन हैं?
A. अमित मित्रा
B. अमर्त्य सेन
C. बिबेक देबराय
D. नजमा हेपतुल्ला

90 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली एक ट्रेन 100 मीटर लंबे पुल को पार करने में 10 सेकंड का समय लगाती है। मीटर में ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिए।
A. 140
B. 150
C. 130
D. 120

प्रतिरोध की SI मात्रक क्या है?
A. जूल
B. कूलॉम
C. ओम
D. न्यूटन

दिए गए कथन पर विचार कीजिए और निर्णय कीजिए कि दिए गए धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित है/हैं।

कथन:

ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है।

धारणा:

I) ईमानदार लोग नीति निर्माता हैं।

II) प्रत्येक नीति में ईमानदारी होनी चाहिए।

A. न तो धारणा (I) और न ही (II) निहित है।
B. केवल धारणा (I) निहित है
C. केवल धारणा (II) निहित है।
D. दोनों धारणाएं (I) और (II) निहित हैं

फरवरी 2018 तक तमिलनाडु के नियुक्त नए राज्यपाल कौन हैं?
A. सत्यपाल मलिक
B. सुब्रमण्यम स्वामी
C. बनवारीलाल पुरोहित
D. के. रोशियाह

उस विकल्प का चयन कीजिए जो दी गयी आकृति के रिक्त स्थान में पूरी तरह से आ सकती है।

A. B
B. D
C. A
D. C

सर्चलाइट का परावर्तक भाग क्या होता है?
A. समतल दर्पण
B. अवतल दर्पण
C. बेलनाकार दर्पण
D. उत्तल दर्पण

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी आकृति से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी आकृति, पहली आकृति से संबंधित है।

A.
B.
C.
D.

जिन पौधों में विभेदित पादप शरीर नहीं होता है वे समूह _______ के होते हैं।

A. टेरिडोफाइट
B. फेनोरगम्स
C. थैलोफाइट
D. ब्रोफाईटा

प्रति वर्ष 5% की साधारण ब्याज की दर से 6 वर्षों के लिए 1,600 रुपये पर कितना ब्याज मिलेगा?
A. 469 रुपये
B. 2,080 रुपये
C. 480 रुपये
D. 450 रुपये

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द युग्म का चयन कीजिए।

गूस (Goose) : गीस (Geese) :: _______

A. सॉक्स (Socks) : सॉक (Sock)
B. शर्ट्स (Shirts) : शर्ट (Shirt)
C. जैकेट्स (Jackets) : जैकेट (Jacket)
D. प्लांट (Plant) : प्लांट्स (Plants)

निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
A. 29/6 > 43/12
B. 29/6 = 43/12
C. 29 < 43/12 D. 29/6 = 53/12

निम्नलिखित शृंखला में, एक पद लुप्त है जिसे एक प्रश्नवाचक चिह्न (?) द्वारा दर्शाया गया है। दिए गए विकल्पों में से लुप्त पद का चयन कीजिए।

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 9 Shift2 part2

ST, TU, UV, VW, ?
A. WY
B. WX
C. WZ
D. WV

रैनवियर के नोड्स सूक्ष्म अंतराल हैं जो पाए जाते हैं:
A. माइलिनयुक्त अक्षतंतुओं में
B. ग्रंथि कोशिकाओं में
C. अस्थिजनक कोशिकाओं में
D. उपास्थिजनक कोशिकाओं में

दिए गए कथन पर विचार कीजिए और निर्णय लीजिए कि दी गई धारणाओँ में से कौन-सी कथन में निहित है/हैं।

कथन:

शिक्षकों को कार्यशाला में भाग लेना चाहिए।

धारणा:

कार्यशाला शिक्षकों को अपडेट रखती है।

कार्यशाला समय खराब करती हैं।
A. केवल धारणा (I) निहित है।
B. दोनों धारणा (I) और (II) निहित हैं।
C. केवल धारणा (II) निहित है।
D. न तो धारणा (I) और न ही (II) निहित है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द के सही दर्पण प्रतिबिंब को दर्शाता है जब दर्पण को शब्द के नीचे क्षैतिज रूप से रखा जाता है।

A.
B.
C.
D.

पीर पंजाल रेलवे सुरंग ______में स्थित है।
A. जम्मू और कश्मीर
B. हिमाचल  प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम

दिए गए प्रश्न पर विचार कीजिए और निर्णय लीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं।

क्या राजू को यात्रा करना पसंद है?

कथन:

1. राजू ने भारत के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिणी हिस्सों को देखा हुआ है।

2. राजू को अपने दोस्तों की संगत में रहना पसंद है।
A. प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक साथ दोनों कथन पर्याप्त हैं, लेकिन दोनों कथन अकेले पर्याप्त नहीं हैं।
B. प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन 2 पर्याप्त है लेकिन केवल कथन 1 पर्याप्त नहीं है।
C. प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त नहीं हैं, और अतिरिक्त जानकरी की आवश्यकता है।
D. प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन 1 पर्याप्त है लेकिन केवल कथन 2 पर्याप्त नहीं है।

परमाणु में न्यूट्रॉनों की संख्या किसके बराबर होती है?
A. द्रव्यमान संख्या – परमाणु संख्या
B. परमाणु संख्या
C. इलेक्ट्रॉनों की संख्या
D. द्रव्यमान संख्या

अब से सात वर्ष बाद विराट की आयु मोहिंदर की आयु की दोगुनी हो जाएगी। पाँच वर्ष पहले, मोहिंदर की आयु, विराट की आयु के 2/5 से एक वर्ष कम थी। विराट की वर्तमान आयु कितनी है?
A. 53 वर्ष
B. 57 वर्ष
C. 51 वर्ष
D. 55 वर्ष

एक स्विमिंग पूल तीन टैंकर A, B और C द्वारा 10 घंटे में भरा जाता है। टैंकर C, B से दो गुना तेज है और B, A से दो गुना तेज है। टैंकर A अकेले स्विमिंग पूल को भरने में कितना समय लेगा?
A. 10 घंटे
B. 80 घंटे
C. 40 घंटे
D. 70 घंटे

दिए गए व्यंजक में ऐसे चिह्नों की संख्या ______ है, जिनके ठीक पहले एक संख्या आती है।

R + J M 2 $ # Q R ? * O @ 7 F 3
A. 3
B. 1
C. 2
D. 4

दिए गए तर्क पर विचार कीजिए और निर्णय लीजिए कि दी गयी धारणाओं में से कौन-सी तर्क में निहित है/हैं।

तर्क:

अपार्टमेंट एसोसिएशन द्वारा अपने शहरों को स्वच्छ रखने के लिए ‘स्वच्छ भारत’ अभियान का आरम्भ किया गया, परन्तु इस अभियान को निवासियों से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

धारणा:

1. निवासी अपने अपार्टमेंट को साफ नहीं रखना चाहते हैं।

2. एसोसिएशन प्रमुख अभियान चलाने में असफल रहे।
A. केवल धारणा 2 निहित है।
B. न तो 1 और न ही 2 निहित है।
C. केवल धारणा 1 निहित है।
D. 1 और 2 दोनों निहित हैं।

उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्न समूह से संबंधित नहीं है।

A. A
B. C
C. D
D. B

दी गयी आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

A. 11
B. 13
C. 10
D. 12

नीचे दी गई संख्याओं में से 15376 का वर्गमूल कौन-सा है?
A. 128
B. 134
C. 122
D. 124

उमर और अविनाश ने क्रमशः 10,000 रुपये और 15,000 रुपये का निवेश करके एक साझेदारी शुरू की। लेकिन बाद में एक वित्तीय आपातकाल स्थिति के कारण, 8 महीने बाद अविनाश को अपना निवेश वापस लेना पड़ा। पहले बारह महीनों के लाभ को किस अनुपात में दोनों के बीच साझा किया जाना चाहिए?
A. 3 : 2
B. 1 : 1
C. 2 : 3
D. 1 : 2

एक लम्बवृत्तीय शंकु जिसके आधार की त्रिज्या उसकी ऊँचाई के एक तिहाई के बराबर है, उस लम्बवृत्तीय शंकु का आयतन और एक गोले के आयतन के बराबर है। शंकु की त्रिज्या और गोले की त्रिज्या का अनुपात क्या है?
A. ∛(3) : ∛2
B. 1 : 1
C. ∛(4) : 1
D. ∛4 : ∛3

प्रकार 1 के श्रमिक प्रकार 2 के श्रमिकों के द्वारा किये जाने वाले कार्य का तीन गुना कार्य कर सकते हैं। प्रकार 1 के बारह श्रमिक 10 दिनों में किसी कार्य को पूरा कर सकते हैं। उसी कार्य को पूरा करने में प्रकार 1 के 4 श्रमिकों और प्रकार 2 के 8 श्रमिकों को कितने दिन लगेंगे?
A. 20 दिन 
B. 18 दिन 
C. 16 दिन 
D. 17 दिन 

See also  RRB TECHNICIAN 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper August 10 Shift3 part3

अलैंगिक प्रजनन, लैंगिक प्रजनन से भिन्न होता है, अलैंगिक प्रजनन में_______ होते हैं।

A. युग्मक के नाभिक द्रव्य
B. युग्मक प्रजनन से उत्पन्न
C. संतति भिन्नता दर्शाती है
D. नए जीव आनुवंशिक रूप से माता-पिता के समान

(NH4)2SO4 अणु में कितने परमाणु उपस्थित हैं?
A. 15
B. 14
C. 12
D. 13

एक बैग में नीली और लाल गेंदों की संख्या का अनुपात अचर है। जब उसमें 44 लाल गेंदें थीं, तब नीली गेंदों संख्या 36 थी। यदि नीली गेंदों की संख्या 54 है। बैग में कितनी लाल गेंदें होंगी?
A. 64
B. 66
C. 62
D. 68

किस कानून द्वारा भारत और पाकिस्तान दो स्वतंत्र राष्ट्रों में विभाजित किए गए थे?
A. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947
B. पाकिस्तान  स्वतंत्रता अधिनियम 1947
C. भारतीय विभाजन अधिनियम 1947
D. पाकिस्तान विभाजन अधिनियम 1947

एक चित्र को देखते हुए शीशा (जो एक लड़की है) ने कहा, “उसकी माँ मेरे नाना जी की इकलौती बेटी है जिसकी केवल एक बेटी है और कोई बेटा नहीं है”। शीशा, चित्र की लड़की से किस प्रकार संबंधित है?
A. नीस
B. बहन
C. आंटी
D. शीशा खुद

भारतीय ओलंपिक संघ के वर्तमान (फरवरी 2018 तक) अध्यक्ष कौन हैं?
A. शरद पवार
B. नरिंदर ध्रुव बत्रा
C. अभिनव बिंद्रा
D. प्रणॉय रॉय

संवेग को किसके गुणनफल के रूप में मापा जाता है?
A. द्रव्यमान और त्वरण
B. द्रव्यमान और जड़त्व
C. द्रव्यमान और वेग
D. द्रव्यमान और बल

दिए गए वेन आरेख के अनुसार, कौन-सी संख्या ‘उन लड़कों को दर्शाती है जो एथलेटिक्स में भाग लेते हैं और क्रिकेट भी खेलते हैं’?

A. 2
B. 3
C. 1
D. 11

मेंडेलीव की आवर्त सारणी में, तत्वों के गुणों को उनके _______ का आवर्तिक फलन माना जाता है।
A. परमाणु संख्या
B. परमाणु द्रव्यमान
C. आयनीकरण तापीय धारिता
D. परमाणु आकार

दिए गए प्रश्न पर विचार कीजिए और निर्णय लीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं।

X और Y में से कौन अच्छा नर्तक है?

कथन:

1. X ने अधिक नृत्य ऑडिशन दिए हैं।

2. Y ने X से अधिक नृत्य प्रदर्शन किए हैं।
A. न तो कथन 1 और न ही 2 पर्याप्त है।
B. केवल कथन 2 पर्याप्त है जबकि केवल कथन 1 अपर्याप्त है।
C. केवल कथन 1 पर्याप्त है जबकि केवल कथन 2 अपर्याप्त है।
D. कथन 1 और 2 दोनों पर्याप्त हैं।

लाल चींटियों में निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल मौजूद होता है ?
A. मैलिक अम्ल
B. ऑक्सैलिक अम्ल
C. फॉर्मिक अम्ल
D. टैनिक अम्ल

निम्नलिखित वस्तुओं के समूह के लिए सबसे उपयुक्त पद का चयन कीजिए।

A. उत्सव
B. बैठक
C. विवाह
D. पुस्तकें

वह दो अंकीय संख्या ज्ञात कीजिए जो उसके अंकों के गुणनफल की तीन गुना है।
A. 36
B. 12
C. 48
D. 24

पुस्तक ‘द एसोसिएशन ऑफ स्मॉल बॉम्ब्स’ के लेखक कौन हैं, जिसे वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है?
A. नमिता गोखले
B. अरुंधति रॉय
C. चेतन भगत
D. करण महाजन

फरवरी 2018 तक, आईपीएल से संबंधित कोलकता आधारित ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ का मालिक कौन है?

A. सौरव गांगुली
B. आमिर खान
C. शाहरुख खान
D. सुब्रत रॉय

अब से तीन वर्ष बाद धाहिरी की आयु, एयुनिस की आयु के दोगुने से आठ वर्ष कम होगी। उनकी वर्तमान आयु का योग 61 वर्ष है। धाहिरी की वर्तमान आयु कितनी है?
A. 39 वर्ष
B. 41 वर्ष
C. 43 वर्ष
D. 36 वर्ष

ABC$+#DEF&=?GHI!2*@

उपरोक्त अनुक्रम का उपयोग कर लुप्त पद ज्ञात कीजिए:

ABC : @*2 ∷ $#E : _______.
A. !H?
B. ?H!
C. !HG
D. HH!

1 kWh = _________.
A. 3.6 × 106 J
B. 3.6 × 105 J
C. 3.6 × 10-5 J
D. 3.6 × 10-6 J

एक कक्षा में, 9 लड़के और कुछ लड़कियाँ थीं। एक परीक्षा में, लड़कों द्वारा प्राप्त किए गए औसत अंक 12 थे जबकि लड़कियों द्वारा प्राप्त किए गए औसत अंक 14 थे। यदि कुल औसत 13.1 था, तो कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी थी?
A. 22
B. 19
C. 20
D. 21

9.5% की वार्षिक साधारण ब्याज की दर से एक धनराशि 6 वर्ष में 942 रुपये हो जाती है। प्रारंभिक निवेश की राशि कितनी थी?
A. 626 रुपये
B. 600 रुपये
C. 675 रुपये
D. 650 रुपये

Leave a Comment

error: