निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन और उसकी संगत प्रक्रिया का सही मिलान नहीं करता है?
A. गैस से द्रव: ऊर्ध्वपातन
B. गैस से ठोस: निक्षेपण
C. ठोस से गैस: ऊर्ध्वपातन
D. द्रव से गैस: वाष्पीकरण
निम्नलिखित में से किस तापमान पर द्रव पदार्थ ठंडा होने पर ठोस में परिवर्तित हो जाता है?
A. गलनांक
B. संघनन बिंदु
C. क्वथनांक
D. हिमांक
चावल के मूल्य में 20% की कमी से लोग 100 रुपये में 10 किग्रा अधिक चावल खरीद सकते हैं। 1 किलो चावल का मूल मूल्य कितना है?
A. 5.00 रुपये
B. 1.50 रुपये
C. 4.50 रुपये
D. 2.50 रुपये
किस पौधे में पत्ती के किनारे के निशानों में उत्पन्न कलिकाएँ मिट्टी पर गिर जाती हैं और एक नए पौधे के रूप में विकसित होती हैं?
A. ब्रायोफिलम
B. अंगूर
C. जैस्मिन
D. गुलाब
दो भिन्न प्रतिरोधों के समान्तर संयोजन में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) प्रत्येक प्रतिरोधक पर विभवान्तर का मान समान होता है।
(B) प्रत्येक प्रतिरोधक से प्रवाहित धारा का मान समान होता है।
A. ‘A’ और ‘B’ दोनों गलत हैं।
B. ‘A’ गलत है और ‘B’ सही है।
C. ‘A’ सही है और ‘B’ गलत है।
D. ‘A’ और ‘B’ दोनों सही हैं।
एक कंबल को 1,148 रुपये में बेचा जाता है, जिससे 30% की हानि होती है। 5% लाभ पाने के लिए इसे कितने में बेचा जाना चाहिए?
A. 1423 रुपये
B. 1543 रुपये
C. 1722 रुपये
D. 1734 रुपये
अपने क्वथनांक से नीचे किसी भी तापमान पर द्रव का वाष्प में परिवर्तन की घटना को ______ के रूप में जाना जाता है।
A. उर्ध्वपातन
B. निक्षेपण
C. वाष्पीकरण
D. संगलन
एक विशेष कूट भाषा में, ‘He Loves Cricket’ को ‘Ki Mi Gi’ के रूप में लिखा जाता है, ‘She Loves To Play’ को ‘Si Di Ci Ki’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘He Play Chess’ को ‘Ti Gi Di’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘Chess’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. Gi
B. Di
C. Ki
D. Ti
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर JMHK का संबंध NQLO से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, MPKN का संबंध QTOR से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध PSNQ से है?
A. TWUR
B. WTRU
C. WTUR
D. TWRU
B, C, D, E, F, G और K एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। F के बायें से गिने जाने पर E और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, K के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। C, K के ठीक दायें बैठा है। C, E के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। B, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
B के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. D
B. G
C. F
D. K
7 अंकों की संख्या 86325k6 में k के स्थान पर कौन-सा न्यूनतम अंक रखा जाए जिससे यह संख्या 11 से विभाज्य हो जाए?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 1
\( [\ 50^/1+ 50^\]+[1+ 50^/50^\]\) का मान कितना है?
A. 2 cosec 50°
B. 2 sec 50°
C. 2 cot 50°
D. 2 tan 50°
किस संस्थान ने भारत की पहली खेल मनोविज्ञान पुस्तक शुरू की?
A. भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM)
B. राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय
C. अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (IISM)
D. भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
किस एककोशिकीय जीव की कोशिका के एक सिरे पर चाबुक जैसी संरचना होती है और द्विविखंडन इन संरचनाओं के संबंध में एक निश्चित अभिविन्यास में होता है?
A. प्लाज्मोडियम
B. लीशमैनिया
C. अमीबा
D. यीस्ट
एक समद्विबाहु त्रिभुज की तीन भुजाओं का योग 20 सेमी है तथा बराबर भुजा और आधार का अनुपात 3 : 4 है, त्रिभुज की ऊँचाई कितनी है?
A. 2√5 सेमी
B. 3√5 सेमी
C. 4√5 सेमी
D. 3√3 सेमी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को वित्त मंत्रालय द्वारा 2024 में किस दर्जे तक अपग्रेड किया गया है?
A. महारत्न CPSE
B. सक्षम CPSE
C. नवरत्न CPSE
D. मिनी रत्न CPSE
1 और 30 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएँ हैं?
A. 8
B. 11
C. 10
D. 9
निम्नलिखित में से कौन-सी घटना टिंडल प्रभाव के लिए उत्तरदायी है?
A. प्रकाश का अपवर्तन
B. प्रकाश का विक्षेपण
C. प्रकाश का परावर्तन
D. प्रकाश का प्रकीर्णन
दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?
912, 865, 826, 779, 740, ?
A. 675
B. 650
C. 689
D. 693
दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) 6 @ $ 7 & 9 # 1 * £ 5 3 2 + % 8 4 Ω (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक और संख्या है?
A. 2
B. 4
C. 1
D. 3
निम्नलिखित में से कौन-सी गैस की विशेषता नहीं है?
A. यह अत्यधिक संपीड्य है।
B. विसरण की दर बहुत अधिक होती है।
C. इसका आकार निश्चित होता है।
D. कण बहुत ढीले ढंग से पैक किए जाते हैं।
क्षितिज के निकट से देखने पर किसी तारे की स्थिति में स्पष्ट उन्नयन का क्या कारण है?
A. तारों की रोशनी पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
B. तारों की रोशनी का वायुमंडलीय अवशोषण
C. अभिलम्ब से दूर तारों की रोशनी का परावर्तन
D. अभिलम्ब की ओर तारों की रोशनी का वायुमंडलीय अपवर्तन
8 किलोग्राम द्रव्यमान की एक वस्तु की स्थितिज ऊर्जा, जब वह जमीन से 5 मीटर की ऊंचाई पर है, होगी (g SI इकाई में गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण है):
A. 100 g J
B. 40 g J
C. 200 g J
D. 20 g J
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘-‘ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए?
17 + 13 × 3 ÷ 12 – 4 = ?
A. 211
B. 221
C. 241
D. 206
नीचे एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो संभावित कारण दिए गए हैं जिनकी संख्या I और II है। कथन को ध्यान से पढ़ें और तय करें कि कौन-सा या कौन-से कारण कथन में दिए गए घटना/ अवलोकन/सूचना की व्याख्या करते हैं।
कथन – भले ही अधिकांश पके हुए खाद्य पदार्थों में चीनी मिलाई जाती है, फिर भी यह स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है। कारण:
I. चीनी किसी भी पके हुए भोजन में अधिक स्वाद जोड़ती है।
II. चीनी देश में सबसे अधिक उपभोग की जाने वाली सामग्री है।
A. न तो I और न ही II एक संभावित कारण है।
B. केवल I एक संभावित कारण है।
C. केवल II एक संभावित कारण है।
D. I और II दोनों संभावित कारण हैं।
एक समकोण त्रिभुज में, यदि कर्ण 10 इकाई है और इसकी एक भुजा 8 इकाई है तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 32 वर्ग इकाई
B. 16 वर्ग इकाई
C. 48 वर्ग इकाई
D. 24 वर्ग इकाई
दिए गए व्यंजक का मान ज्ञात कीजिए।
36 – [12 + (3 × 10 ÷ 2)]
A. 1
B. 2
C. 9
D. 10
निम्नलिखित में से किस स्थिति में चुंबकीय क्षेत्र का उत्पादन, दंड चुंबक के चुंबकीय क्षेत्र के समान पाया जाता है?
A. धारावाही अनंत लंबाई का तार
B. धारावाही परिमित लंबाई की परिनालिका
C. धारावाही आयताकार पाश
D. धारावाही वृत्ताकार पाश
निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण नहीं है?
A. जल का निर्माण
B. कोयले का जलना
C. कॉपर सल्फेट और आयरन से आयरन सल्फेट का निर्माण
D. बिना बुझा चुना से बुझा हुए चूने का निर्माण
एक कोशिका के विभाजन न करने की अवस्था में, _____ क्रोमैटिन पदार्थ के रूप में पाया जाता है।
A. RNA
B. केन्द्रक
C. DNA
D. राइबोसोम
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ पेन, स्केच पेन हैं।
सभी स्केच पेन, इरेज़र हैं।
कुछ इरेज़र, रूलर हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ रूलर, स्केच पेन हैं।
(II) कुछ इरेज़र, पेन हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली वात्सल्य (NPS वात्सल्य) कब शुरू किया गया था?
A. 26 सितंबर 2024
B. 18 सितंबर 2024
C. 8 सितंबर 2024
D. 28 सितंबर 2024
सात व्यक्ति, A, B, C, L, X, Y और Z, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। B और L के बीच केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। Z, L के ठीक बाईं ओर बैठा है। Z और C के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। A, Y के बाईं ओर कहीं बैठा है लेकिन X के दाईं ओर कहीं बैठा है।
पंक्ति के बाएँ छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. C
B. Z
C. Y
D. A
दिए गए व्यंजक का मान ज्ञात कीजिए।
\( ((-2)/5)^{(-2)} ((-4)/5)^4 \)
A. \(64/25\)
B. \(26/25\)
C. \(25/64\)
D. \(25/26\)
इंडियाज इकोनॉमी 2024: डिस्पैरिटीज इन फ्रैक्चर्ड डेमोक्रेसी के लेखक कौन हैं?
A. संजय बारू
B. किंशुक नाग
C. मिलन वैष्णव
D. सत्याकी रॉय
निम्नलिखित में से किस जीव में आनुवंशिक रूप से पूर्व निर्धारित लिंग नहीं होता है?
A. मानव
B. कुत्ते
C. कबूतर
D. घोंघा
निम्नलिखित में से कौन से बीज जानवरों द्वारा फैलाए जाते हैं, विशेष रूप से हुक वाले काँटेदार बीज, जो उनके शरीर से चिपक जाते हैं और दूर स्थानों तक ले जाए जाते हैं?
A. ड्रमस्टिक और मेपल
B. सूरजमुखी और मदर
C. कैस्टर और बालसम
D. ज़ैंथियम और यूरेना
मानव नेत्र में मायोपिया की समस्या को किसके उपयोग से ठीक किया जा सकता है?
A. एक सादे काँच की प्लेट से
B. उपयुक्त शक्ति के उत्तल लेंस से
C. उपयुक्त फोकस दूरी के उत्तल दर्पण से
D. उपयुक्त शक्ति के अवतल लेंस से
जुलाई 2024 में, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की एक पहल ______, ललित कला अकादमी और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।
A. प्रोजेक्ट APRI
B. प्रोजेक्ट PIAR
C. प्रोजेक्ट PARI
D. प्रोजेक्ट PRAI
2024 पेरिस ओलंपिक में, मनु भाकर ने ओलंपिक निशानेबाजी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और निशानेबाजी स्पर्धाओं में ____ पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।
A. 5
B. 4
C. 2
D. 3
केंद्रीय बजट 2024-25 ने उन उद्यमियों के लिए ‘तरुण’ श्रेणी के तहत मुद्रा ऋण की सीमा को बढ़ाकर _____ कर दिया है, जिन्होंने पिछले ऋण का लाभ उठाया है और सफलतापूर्वक चुकाया है।
A. ₹12 लाख
B. ₹25 लाख
C. ₹15 लाख
D. ₹20 लाख
पाइप A और B एक टैंक को क्रमशः 7 घंटे और 10 घंटे में भर सकते हैं, और पाइप C पूरी टंकी को 14 घंटे में खाली कर सकता है। तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, लेकिन पाइप A को 4.5 घंटे बाद बंद कर दिया जाता है। टैंक का बचा हुआ हिस्सा कितने घंटे में भर जाएगा?
A. 8
B. 12
C. 24
D. 16
एक वस्तु पर 20% की दो क्रमिक छूट के बाद बिक्री बिल ₹16,000 है। वस्तु का MRP ज्ञात कीजिए।
A. ₹24,560
B. ₹25,000
C. ₹25,220
D. ₹24,000
निम्नलिखित वृत्त-आलेख का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
निम्नलिखित वृत्त-आलेख वर्ष 2022 में भारत में विभिन्न कंपनियों द्वारा कारों की बिक्री के प्रतिशत का विवरण दर्शाता है।
यदि वर्ष 2022 में भारत में बेची गई कारों की कुल संख्या 15,00,000 थी, तो वर्ष 2022 में भारत में मफिंड्रे द्वारा बेची गई कारों की संख्या कितनी थी?
A. 3,00,000
B. 2,80,000
C. 2,70,000
D. 2,40,000
एक विशेष कूट भाषा में, ‘I Drink Juice’ को ‘Hu Pu Nu’ के रूप में लिखा जाता है और ‘We Drink Water’ को ‘Tu Su Hu’ के रूप में लिखा जाता है और ‘Juice and Water’ को ‘Pu Du Tu’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘We’ को कैसे लिखा जाता है?
A. Tu
B. Su
C. Hu
D. Pu
निम्नलिखित में से कौन से जीवाणु संक्रमण हैं जो यौन संपर्क के कारण होते हैं?
A. गोनोरिया
B. एड्स
C. सिफलिस
A. B और C दोनों
B. A, B और C
C. A और B दोनों
D. A और C दोनों
यदि a − b = 1 और a3 – b3 = 61 है, तो ab का मान ज्ञात कीजिए।
A. 20
B. -20
C. 60
D. 30
जब कोई वस्तु पृथ्वी की ओर गिरती है, तो त्वरण शामिल होता है। निम्नलिखित में से कौन-सा बल इस त्वरण को प्रदान करता है?
A. पृथ्वी का प्रतिकर्षण बल
B. पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
C. नाभिकीय बल
D. विद्युत चुम्बकीय बल
नीति आयोग द्वारा तैयार किए गए SDG इंडिया सूचकांक 2023-24 के अनुसार, भारत का समग्र स्कोर क्या है?
A. 71
B. 60
C. 65
D. 95
प्रतिरोधों के श्रेणी संयोजन का तुल्य प्रतिरोध क्या होता है?
A. अलग-अलग प्रतिरोधों का योग
B. अलग-अलग प्रतिरोधों के योग का व्युत्क्रम
C. अलग-अलग प्रतिरोधों का गुणनफल
D. अलग-अलग प्रतिरोधों का अंतर
साधारण ब्याज पर, एक निश्चित धनराशि 2 वर्षों में ₹1,250 और 5 वर्षों में ₹2,000 हो जाती है। प्रति वर्ष ब्याज दर (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
A. 16.67%
B. 27.27%
C. 11.11%
D. 33.33%
एक विशेष कूट भाषा में,
‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’,
‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’,
‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’ और
‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है।’
यदि ‘X – Y × Z + A × B ÷ C’ है, तो Z का C से क्या संबंध है?
A. पत्नी की माता
B. पत्नी की बहन
C. पुत्री
D. माता
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी कलियाँ, फूल हैं।
सभी कीड़े, फूल हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी कलियाँ, कीड़े हैं।
(II) सभी फूल, कलियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
निम्नलिखित में से कौन सा जीव परजीवी पोषण रणनीति दर्शाता है?
A. अमरबेल
B. मॉस
C. ऑर्किड
D. अकेशिया
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरित पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
X : 54 :: 8 : Y
A. X = 10, Y = 39
B. X = 10, Y = 59
C. X = 11, Y = 36
D. X = 11, Y = 39
निम्नलिखित में से कौन सा कथन निलंबन (सस्पेन्शन) के बारे में सत्य है?
A. जब निलंबन को बिना किसी रुकावट के छोड़ दिया जाता है, तो विलेय कण नीचे नहीं बैठते हैं।
B. यह एक समांगी मिश्रण है।
C. निलंबन के कणों को नग्न आँखों से देखा जा सकता है।
D. विलेय कणों को मिश्रण से अलग नहीं किया जा सकता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा समांगी मिश्रण का उदाहरण नहीं है?
A. शुद्ध वायु
B. चीनी का विलयन
C. सिरका
D. गूदे सहित संतरे का रस
छह बॉक्स P, Q, R, S, T और U एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों। P को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा गया है। P और Q के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। Q और R के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। S को R के ठीक नीचे रखा गया है। T को Q के ठीक नीचे रखा गया है।
U और S के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. तीन
B. दो
C. शून्य
D. एक
एक अंडाशय द्वारा प्रति माह कितने अंडे उत्पादित किए जाते हैं?
A. दो
B. तीन
C. चार
D. एक
प्रथम 10 विषम अभाज्य संख्याओं का औसत कितना है?
A. 12.9
B. 13.8
C. 17
D. 15.8
दिए गए विकल्पों में से परजीवी पौधे का चयन कीजिए।
A. कैक्टस
B. खीरा
C. पत्ता गोभी
D. अमरबेल
नीचे दिए गए दो समूहों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले त्रिक का चयन कीजिए। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
QL-GK-ON
MH-CG-KJ
A. PJ-EI-ML
B. OJ-EI-ML
C. PJ-EI-MK
D. OJ-EH-MK
परावर्तन के नियम लागू होते हैं:
A. सभी प्रकार की परावर्तक सतहों पर, गोलाकार सतहों को छोड़कर
B. गोलाकार सतहों सहित सभी प्रकार की परावर्तक सतहों पर
C. केवल समतल परावर्तक सतह पर
D. केवल वक्र परावर्तक सतह पर
दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त हाइड्रोजन परमाणु त्रिज्या का चयन करें।
A. 10-10 m
B. 10-12 m
C. 10-6 m
D. 10-8 m
एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितने प्रतिशत कम हो जाएगा, यदि उसकी त्रिज्या 20% बढ़ा दी जाए तथा ऊँचाई 30% कम कर दी जाए?
A. 20%
B. 23%
C. 14%
D. 16%
जुलाई 2024 में, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की पहल, प्रोजेक्ट PARI (पब्लिक आर्ट ऑफ़ इंडिया), का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया था?
A. नई दिल्ली
B. अहमदाबाद
C. बेंगलुरु
D. हैदराबाद
एक टेस्ट में, B को 60 अंक मिले जबकि A को 75 अंक मिले। B के अंक, A के अंकों के कितने प्रतिशत थे?
A. 75%
B. 60%
C. 65%
D. 80%
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘÷’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए?
3 + 13 × 26 ÷ 8 – 4 = ?
A. 63
B. 73
C. 53
D. 43
जब एक नाविक नाव से कूदता है, तो नाव पीछे की ओर चलती है’ यह गति के किस नियम का उदाहरण है?
A. न्यूटन का गति का प्रथम नियम
B. जड़त्व का नियम
C. न्यूटन का गति का द्वितीय नियम
D. न्यूटन का गति का तृतीय नियम
प्रत्येक कोशिका के परितः अपने तत्वों को बाहरी पर्यावरण से पृथक रखने के लिए एक______ होता/ती है।
A. माइटोकॉन्ड्रिया
B. कोशिका भित्ति
C. झिल्ली
D. केन्द्रक
निम्नलिखित में से कौन सी फ्लोएम की कोशिकाएँ हैं?
A. चालनी कोशिकाएँ और वाहिकाएँ
B. ट्रेकिड्स और वाहिकाएँ
C. चालनी नलिकाएँ और साथी कोशिकाएँ
D. ट्रेकिड्स और सहचर कोशिकाएँ
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, विकल्प व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. UOI
B. PKI
C. BVP
D. KEY
शक्ति (P), वोल्टेज (V) और प्रतिरोध (R) के बीच संबंध ______ द्वारा दिया जाता है।
A. P = V2R
B. \( P=/2V^2\)
C. \( P=^2/R\)
D. \( P=^2/V\)
दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?
HJG, KMJ, NPM, QSP, ?
A. TVS
B. TSV
C. VTS
D. VST
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन तनु विलयन के संबंध में सत्य है?
A. इसमें विलायक की थोड़ी मात्रा में विलेय की बड़ी मात्रा घुली होती है।
B. इसमें द्रव्यमान द्वारा विलेय और विलायक का समान अनुपात होता है।
C. इसमें विलेय की थोड़ी मात्रा, विलायक की बड़ी मात्रा में घुली होती है।
D. यह एक विषमांगी आकृति प्रदर्शित करता है।
9 महीनों में 7% प्रति माह की दर से ₹700 पर साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. ₹461
B. ₹474
C. ₹441
D. ₹434
दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) 3 @ 2 % 9 + 7 £ * 5 6 # Ω $ 1 & 8 4 (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक और प्रतीक है?
A. 3
B. 0
C. 2
D. 1
गर्म हवा की अशांत धारा में से गुजरने पर दिखाई देने वाली वस्तुओं का लहरदार रूप किस कारण से दिखाई देता है?
A. प्रकाश का अवशोषण
B. प्रकाश का विवर्तन
C. प्रकाश का व्यतिकरण
D. प्रकाश का अपवर्तन
प्रेक्षण 4, 14, 11, 9, 7, 8, 9, 12, 4 और 6 का माध्यक ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 8
C. 9.5
D. 8.5
यदि एक आयत की लंबाई उसकी चौड़ाई की तीन गुनी है और उस आयत का परिमाप 48 cm है, तो उसका क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात कीजिए।
A. 108
B. 96
C. 112
D. 84
हरितेजा 4 किमी/घंटा की चाल से पैदल स्कूल जाता था और स्कूटर से 20 किमी/घंटा की चाल से लौटता था। दो-तरफ़ा यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
A. \(20/3\) किमी/घंटा
B. 12 किमी/घंटा
C. 8 किमी/घंटा
D. 6 किमी/घंटा
श्वसन से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(i) किण्वन के दौरान यीस्ट में पाइरुवेट का इथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड में रूपांतरण होता है।
(ii) ऑक्सीजन का उपयोग करके पाइरुवेट का टूटना हरितलवक में होता है।
(iii) पेशी कोशिकाओं में, पाइरुवेट का लैक्टिक अम्ल में रूपांतरण होता है।
A. केवल (i)
B. (i), (ii) और (iii)
C. केवल (i) और (ii)
D. केवल (i) और (iii)
यदि 7, 12, 21 और k समानुपात में हैं, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
A. 24
B. 35
C. 27
D. 36
एक धनराशि चार व्यक्तियों A, B, C और D के बीच 4 : 7 : 9 : 3 के अनुपात में वितरित की जाती है। यदि B को A से 600 रूपये अधिक मिलते हैं, तो C को D से कितने रूपये अधिक मिलेंगे?
A. 1400 रूपये
B. 1200 रूपये
C. 600 रूपये
D. 800 रूपये
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कोलाइड के लिए गलत है?
A. कोलाइड एक समांगी मिश्रण है।
B. कोलाइड एक विषमांगी मिश्रण है।
C. कोलाइड के कण इससे गुजरने वाली प्रकाश की किरण को प्रकीर्णित करते हैं।
D. अपरिवर्तित छोड़ देने पर ये नीचे नहीं बैठते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा विषमांगी विलयन का उदाहरण है?
A. तेल और जल का मिश्रण
B. नींबू पानी
C. जल में एथेनॉल का मिश्रण
D. आयोडीन का टिंचर
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह का चयन व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
A. LP-KN
B. FJ-EH
C. OS-NR
D. IM-HK
वायुमंडल में उपस्थित निम्नलिखित में से कौन सी गैस स्थलीय जीवों द्वारा श्वसन के लिए उपयोग की जाती है?
A. ऑक्सीजन
B. नियॉन
C. हाइड्रोजन
D. नाइट्रोजन
निम्नलिखित में से कौन मुकुलन द्वारा प्रजनन करता है?
A. शैवाल
B. हाइड्रा
C. मच्छर
D. लीवर फ्लूक
रामू को जल से भरा एक टब दिया गया है जिसका अपवर्तनांक 1.33 है, तेल का एक मग जिसका अपवर्तनांक 1.46 है, ग्लिसरीन की एक बोतल जिसका अपवर्तनांक 1.5 है और एक काँच की पट्टी जिसका अपवर्तनांक 1.65 है। प्रकाश सबसे तेज़ किसमें गति करेगा:
A. जल
B. तेल
C. ग्लिसरीन
D. काँच की पट्टी
यदि 6 आदमी और 8 लड़के किसी काम को 10 दिन में कर सकते हैं, जबकि 26 आदमी और 48 लड़के उसी काम को 2 दिन में कर सकते हैं, तो 25 लड़कों द्वारा उसी काम को करने में लिया गया समय ____ होगा।
A. 6 दिन
B. 4 दिन
C. 5 दिन
D. 8 दिन
कार्तिक बिंदु A से चलना शुरू करता है और दक्षिण की ओर 42 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 25 किमी गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 12 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 20 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम दाएँ मुड़ता है, 30 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए?
(सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं, जब तक कि अन्यथा निर्दिष्ट न हो।)
A. 5 किमी दक्षिण की ओर
B. 5 किमी पश्चिम की ओर
C. 5 किमी पूर्व की ओर
D. 5 किमी उत्तर की ओर
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?
ABC, EDH, IFM, MHR, ?
A. RSW
B. QNW
C. QIW
D. QJW
वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण: 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(16, 4, 20)
(36, 9, 45)
A. (56, 12, 70)
B. (56, 14, 70)
C. (56, 14, 65)
D. (54, 14, 70)
आकाश का नीला रंग किस घटना के कारण होता है?
A. वायुमंडलीय अपवर्तन
B. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
C. परावर्तन
D. प्रकाश का प्रकीर्णन
दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं, और सभी गणनाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं)
(बाएँ) 4 5 1 8 3 6 3 6 8 4 5 7 6 7 1 9 2 4 6 2 7 8 6 1 8 8 1 7 7 3 (दाएँ)
ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद में एक सम अंक है? (नोट: 1 को पूर्ण वर्ग माना जाएगा)
A. 4
B. 5
C. 2
D. 3
रवि किशन से 3 साल छोटा है। यदि रवि और किशन की आयु का अनुपात 7:8 है, तो किशन की आयु कितनी है?
A. 18 वर्ष
B. 24 वर्ष
C. 27 वर्ष
D. 21 वर्ष
सितंबर 2024 में, _______ के शोधकर्ताओं ने एक ‘ब्रेन ऑन ए चिप’ विकसित किया जो आणविक फिल्म में 16,500 अवस्थाओं में डेटा संग्रहीत और संसाधित कर सकता है।
A. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)
B. IIT बॉम्बे
C. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
D. भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान संस्थान
छः अंकों वाली सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए जो 8, 10, 12 और 16 से पूर्णतः विभाज्य है।
A. 100040
B. 100020
C. 100060
D. 100080
गर्म धूप वाले दिन के बाद, लोग छत या खुले मैदान पर जल का छिड़काव करते हैं क्योंकि:
A. जल के वाष्पीकरण की उच्च गुप्त ऊष्मा ठंडी सतह को गर्म करने में मदद करती है
B. जल के वाष्पीकरण की उच्च गुप्त ऊष्मा गर्म सतह को ठंडा करने में मदद नहीं करती है
C. जल के वाष्पीकरण की उच्च गुप्त ऊष्मा गर्म सतह को ठंडा करने में मदद करती है
D. जल के वाष्पीकरण की निम्न गुप्त ऊष्मा गर्म सतह को ठंडा करने में मदद करती है