RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 20 Shift3 part2

एक संख्या का पाँच-चौथाई, उस संख्या के तीन-चौथाई से 7 अधिक है। संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 8
B. 12
C. 14
D. 10

निम्नलिखित समीकरण में “?” के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘÷‘ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाता है?

54 × 9 ÷ 8 + 22 – 33 = ?

A. 39
B. 37
C. 42
D. 41

दी गई श्रेणी को देखिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। 

(सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ही हैं)।

(बाएँ) 1 4 3 0 2 2 4 6 3 7 2 4 8 4 0 3 3 4 2 4 0 7 0 0 4 9 2 9 9 0 (दाएँ)

बाएँ से पहले अंक और दाएँ से बारहवें अंक का योग कितना है?

A. 4
B. 5
C. 3
D. 0

कुल्हड़ मिट्टी से बने डिस्पोजेबल कप होते हैं। थोड़ा विचार करने पर पता चलता है कि इन कुल्हड़ों को बड़े पैमाने पर बनाने से निम्नलिखित परिणाम प्राप्त होंगे:
A. उपजाऊ ऊपरी मिट्टी का नष्ट होना
B. पर्यावरण में एकत्रित बड़े अवशेष
C. इसका उपयोग अस्वास्थ्यकर है
D. सीवेज लाइन जाम होना

किसी तत्व का सबसे छोटा कण जो उसके गुणों को बरकरार रखता है, उसे क्या कहते हैं?
A. इलेक्ट्रॉन
B. मिश्रण
C. परमाणु
D. प्रोटॉन

P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। S के बाईं ओर से गिनने पर T और S के बीच केवल 1 व्यक्ति बैठा है। R के दाईं ओर से गिनने पर V और R के बीच केवल 2 व्यक्ति बैठे हैं। T और Q, P के निकटतम पड़ोसी हैं। S, U के ठीक बाईं ओर बैठा है। Q के बाईं ओर से गिनने पर Q और R के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 2
B. 4
C. 1
D. 3

सर क्रीक विवाद भारत और किस पड़ोसी देश के बीच लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद है?
A. नेपाल
B. चीन
C. पाकिस्तान
D. बांग्लादेश

मस्तिष्क का मुख्य चिंतनशील भाग जो विभिन्न ग्राही से संवेदी आवेगों को प्राप्त करता है, वह_______है।
A. अग्र-मस्तिष्क
B. मध्य मस्तिष्क
C. मेरुदंड
D. पश्च-मस्तिष्क

A, ₹384 में एक वस्तु खरीदता है और ₹480 में बेचता है। B एक अन्य वस्तु ₹1,254 में खरीदता है और ₹1,672 में बेचता है। A के लाभ प्रतिशत और B के लाभ प्रतिशत का अनुपात क्या है?
A. \(3/2\)
B. \(3/4\)
C. \(15/4\)
D. \(15/2\)

किसी कूट भाषा में, ‘gentle breeze rustles’ को ‘jb eg lz’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘breeze rustles softly’ को ‘lz cw eg’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘softly’ का कूट क्या है?

A. cw
B. jb
C. lz
D. eg

निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया ऑक्सीकरण का उदाहरण नहीं है?
A. Mg + O2 → 2 MgO
B. 2Cu + O2 Cuo
C. 2AgCl 2Ag + Cl2
D. C + O2 → CO2

सूर्य के प्रकाश का वर्णक्रम प्राप्त करने के लिए कांच के प्रिज्म का उपयोग करने वाला पहला व्यक्ति कौन था?
A. फर्मी
B. एडीसन
C. आइज़ैक न्यूटन
D. आइंस्टीन

सात बॉक्स A, B, C, L, X, Y और Z एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों। L के नीचे केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। L और Z के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। केवल A को B के ठीक ऊपर रखा गया है। X को Y के नीचे और C के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है।

कौन-सा बॉक्स नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है?

A. Y
B. A
C. C
D. X

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

BEH, KNQ TWZ, CFI?

A. LNP
B. KNQ
C. LOR
D. KMO

एक ऐसी स्थिति पर विचार करें जहाँ एक व्यक्ति कार में बैठा है और एक सीधी रेखा में एक समान वेग से गाड़ी चला रहा है। यदि कार तेजी से बाईं ओर मुड़ती है, तो व्यक्ति को निम्नलिखित में से किस दिशा में धकेला जाएगा?
A. आगे
B. पीछे
C. दाएं
D. बाएं

एक विशेष कूट भाषा में, ‘morning sun rises’ को ‘xyq tdj zat’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, और ‘sun rises brightly’ को ‘tdj zat rfp’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘morning’ का कूट क्या है?
A. zat
B. rfp
C. tdj
D. xyq

निम्नलिखित में से कौन-सा दिए गए समय अंतराल में प्रारंभिक वेग u और अंतिम वेग v के साथ कण का औसत वेग क्या होगा?
A. \( -v/2\)
B. u + v
C. 0
D. \( +v/2\)

दो पाइप A और B मिलकर एक टंकी को 4 घंटे में भर सकते हैं। यदि उन्हें अलग-अलग खोला जाए, तो B को टंकी भरने में A से 6 घंटे अधिक लगेंगे। A द्वारा अलग से टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
A. 6 घंटे
B. 2 घंटे
C. 1 घंटा
D. 8 घंटे

दी गई श्रेणी को देखिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं, और सभी गणनाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं)।

(बाएँ) 5 3 0 3 5 7 7 9 4 4 8 3 5 0 2 0 9 5 1 9 2 8 5 4 6 3 2 8 1 5 (दाएँ)

ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?

A. 0
B. 3
C. 4
D. 2

दो पाइप, A और B, क्रमशः 5 घंटे और 6 घंटे में 1000 लीटर की एक टंकी भर सकते हैं। यदि उन्हें एक साथ खोला जाता है, तो 1800 लीटर की एक खाली टंकी को भरने में उन्हें कितने घंटे लगेंगे?
A. \(54/11\)
B. \(52/11\)
C. \(25/11\)
D. \(45/11\)

एक सर्किट में, 10 वोल्ट की बैटरी और तीन प्रतिरोधक R1 = 2Ω, R2 = 3Ω, और R3 = 6Ω एक दूसरे के समानांतर जुड़े हुए हैं। निम्नलिखित में से कौन सा प्रभावी प्रतिरोध Re और सर्किट के माध्यम से प्रवाहित धारा I का सही मान कितना होगा?
A. Re = 1Ω, I = 1 A
B. Re = 2Ω, I = 1A
C. Re = 1Ω, I = 10 A
D. Re = 2 Ω, I = 10 A

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी संग्रहालय, उद्यान हैं।

कोई भी उद्यान, रंगमंच नहीं है।

निष्कर्ष:

(I) कोई भी संग्रहालय, रंगमंच नहीं है।

(II) कम से कम कुछ उद्यान, संग्रहालय हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 

निम्नलिखित में से किस जीव में विखंडन सामान्य है?
A. केवल कुछ बहुकोशिकीय जीवों में
B. सभी एककोशिकीय जीवों में
C. सभी बहुकोशिकीय जीवों में
D. केवल कुछ एककोशिकीय जीवों में

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 24 Shift1 part2

आठ संख्याओं का औसत 14 है। इनमें से छह संख्याओं का औसत 16 है। शेष दो संख्याओं का औसत क्या है?
A. 8
B. 16
C. 12
D. 4

निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ गति उत्पन्न करने के लिए संकुचित और शिथिल होता है तथा इसमें विशेष प्रोटीन होता है?
A. उपास्थि
B. हड्डी
C. मांसपेशियाँ
D. खून

चिह्न परिपाटी के अनुसार, उत्तल लेंस की फोकस दूरी _______ होती है और अवतल लेंस की फोकस दूरी _____ होती है।
A. धनात्मक; धनात्मक
B. ऋणात्मक; ऋणात्मक
C. ऋणात्मक; धनात्मक
D. धनात्मक; ऋणात्मक

निम्नलिखित आलेख का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

कंपनी X द्वारा वर्ष 2019 और 2021 में आयात में क्या अंतर है?

A. 10 करोड़
B. 15 करोड़
C. 40 करोड़
D. 20 करोड़

अक्टूबर 2024 में, पार्थ सेनगुप्ता को ________ का MD और CEO नियुक्त किया गया।
A. केनरा बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. आईसीआईसीआई बैंक
D. बंधन बैंक

ठहरावों को छोड़कर, एक रेलगाड़ी की चाल 45 किलोमीटर/घंटा है और ठहरावों सहित, इसकी चाल 36 किलोमीटर/घंटा है। रेलगाड़ी प्रति घंटे कितने मिनट रुकती है?

A. 15 मिनट
B. 11 मिनट
C. 10 मिनट
D. 12 मिनट

प्रकृति में हाइड्रोजन तत्व के कितने समस्थानिक उपस्थित हैं?
A. 3
B. 2
C. 5
D. 1

निम्नलिखित में से किस महीने में असम में चराइदेव मैदाम को सांस्कृतिक श्रेणी के तहत यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया था?

A. अगस्त 2024
B. जुलाई 2024
C. अक्टूबर 2024
D. सितंबर 2024

त्रिभुज ABC में, यदि ∠A = 50° और ∠B = 70° है, तो कोण A का बाह्य कोण ज्ञात कीजिए।
A. 140°
B. 130°
C. 60°
D. 30°

10 m/s​ के प्रारंभिक वेग से, एक वस्तु को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। वस्तु द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई क्या है? (मान लीजिये g = 10 m/s​2)
A. 1 m
B. 100 m
C. 5 m
D. 20 m

धातुओं की अभिक्रियाशीलता श्रेणी के अनुसार, कौन-सी धातु युग्म मुक्त अवस्था में पाई जाती है?
A. कैल्शियम और एल्यूमीनियम
B. सोना और प्लैटिनम
C. कैल्शियम और मैग्नीशियम
D. सोडियम और पोटेशियम

\(0.512\) को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है। 
A. \(502/999\)
B. \(512/999\)
C. \(512/99\)
D. \(52/999\)

एक निश्चित कूट भाषा में,

A + B का अर्थ है ‘A, B की बहन है।’,

A – B का अर्थ है ‘A, B का पति है।’,

A × B का अर्थ है ‘A, B की माता है।’ और

A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का भाई है।’

यदि ‘P × Q ÷ R – S × T’ है, तो P का T से क्या संबंध है?

A. माता की बहन
B. पिता की माता
C. माता की माता 
D. पिता की बहन

एक बेलन के आधार की त्रिज्या और ऊँचाई का अनुपात 3:4 है। यदि इसका आयतन 38808 cm3 है, तो π = \(22/7\) का उपयोग करके, बेलन का व्यास ज्ञात कीजिए।
A. 14 cm
B. 28 cm
C. 42 cm
D. 21 cm

यदि किसी वस्तु की स्थिति अवतल दर्पण के मुख्य फोकस और ध्रुव के बीच में है, तो बनने वाला प्रतिबिम्ब क्या होगा?
A. वास्तविक और आवर्धित
B. आभासी, सीधा और आवर्धित
C. वास्तविक और छोटा
D. आभासी और छोटा

निम्नलिखित में से किसने परमाणु के नाभिक की खोज की थी?
A. जे जे थॉमसन
B. जे चैडविक
C. नील्स बोहर
D. ई रदरफोर्ड

दी गई अभिक्रिया में निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ ठोस अवस्था में है?

सोडियम सल्फेट + बेरियम क्लोराइड → सोडियम क्लोराइड + बेरियम सल्फेट

A. सोडियम क्लोराइड
B. बेरियम सल्फेट
C. बेरियम क्लोराइड
D. सोडियम सल्फेट

15, 10 और 12 का चतुर्थानुपाती क्या है?
A. 6
B. 10
C. 8
D. 12

sin 54° + cos 72° को 0° और 45° के बीच के कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपातों के पदों में व्यक्त कीजिए।
A. cos 36° + cos 18°
B. sin 36° + sin 18°
C. cos 36° + sin 18°
D. sin 36° + cos 18°

‘विकसित भारत’ के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय बजट 2024-25 में कितनी प्रमुख प्राथमिकताएँ रेखांकित की गई हैं?
A. सात
B. दस
C. आठ
D. नौ

आवृतबीजी पौधों के जनन अंग पुष्प में स्थित होते हैं, जहाँ मादा जनन अंग तीन भागों, वर्तिकाग्र, वर्तिका और अंडाशय से बना होता है और इसे किस रूप में जाना जाता है?
A. पुंकेसर
B. बाह्यदल
C. दल (पंखुड़ी)
D. स्त्रीकेसर

(0.1 × 0.001 × 0.0001 × 106) का मान है:
A. 1
B. \(1/100\)
C. \(1/10\)
D. 100

किसी तत्व का परमाणु द्रव्यमान सामान्यतः निम्नलिखित में से किस इकाई में व्यक्त किया जाता है?
A. किलोग्राम
B. पाउंड
C. ग्राम प्रति मोल (g/mol)
D. परमाणु द्रव्यमान इकाई (amu)

यूकैरियोट्स में निम्नलिखित में से कौन सा कोशिका द्रव्य से एक दोहरी परत वाली झिल्ली द्वारा अलग होता है और यह कोशिका की जीवन प्रक्रियाओं को निर्देशित करता है?
A. राइबोसोम
B. अन्तः प्रदव्ययी जलिका
C. केन्द्रक
D. प्लास्टिड

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर NJQO का संबंध HDKI से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, SOVT का संबंध MIPN से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध PLSQ से है?
A. FJKM
B. FJMK
C. JFMK
D. JFKM

यदि एक घनाभ का आयतन 3x2 – 27 है, तो इसके संभावित विमाएँ हैं:
A. 3, x2, -27x
B. 3, x2​, 27x
C. 3, x – 3, x + 3
D. 3, 3, 3

दो परिमेय संख्याओं का योग -4 है। यदि उनमें से एक \(-13/25\) है, तो दूसरी संख्या है:
A. \(-87/25\)
B. \(-67/25\)
C. \(-47/25\)
D. \(-37/25\)

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले त्रिक का चयन कीजिए। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

JE-KF-LM

NI-OJ-PQ

A. LG-MH-NO
B. PK-QL-RT
C. QL-RM-SU
D. OJ-PK-QS

2024 में पेरिस में हुए पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी?
A. दीपा मलिक
B. अवनी लेखरा
C. प्रमोद भगत
D. भाविनबेन पटेल

सितंबर 2024 में हुए शतरंज ओलंपियाड में भारत ने अपना पहला दोहरे टीम स्वर्ण किस देश में जीता?
A. चीन
B. उज़्बेकिस्तान
C. हंगरी
D. इंडोनेशिया

किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, एक छात्र को अधिकतम कुल अंकों में से 975 अंक प्राप्त करने होते हैं। प्रिया को 870 अंक मिले हैं और उसे 7% से अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में एक छात्र द्वारा प्राप्त किए जा सकने वाले अधिकतम कुल अंक क्या हैं?
A. 1000
B. 1500
C. 1200
D. 1400

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper 12 Sept 2022 Shift1

3 + 3 ÷ 3 × 3 – 3

A. 0
B. 1
C. 3
D. -3

यदि कोई मशीन 4 सेकंड में 500 J कार्य करती है, तो उसकी शक्ति उत्पादन क्या है?
A. 125 वाट
B. 2000 वाट
C. 8000 वाट
D. 250 वाट

जब कोई पिंड त्वरित नहीं हो रहा है, तो दूरी, समय और चाल के बीच संबंध को निम्नलिखित में से कौन सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. गति = समय / दूरी
B. दूरी = गति / समय
C. दूरी = समय / गति
D. समय = दूरी / गति

छोटी आंत में विलाई के कार्य से संबंधित सही विकल्प का चयन करें।
A. खनिजों का स्राव
B. अवशोषण सतह क्षेत्र में वृद्धि
C. अम्ल से सुरक्षा
D. मलत्याग में सहायता

निम्नलिखित में से कौन जड़ों से पत्तियों तक पानी और उसमें घुले खनिजों के अवशोषण और ऊपर की ओर गति में मदद करता है?
A. वाष्पोत्सर्जन
B. स्थानांतरण
C. प्रकाश संश्लेषण
D. श्वसन

यदि ‘J’ का अर्थ ‘ב है, ‘K’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘L’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘M’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न “?” के स्थान पर क्या आएगा?

5 J 12 K 56 M 21 L 7 = ?

A. -13
B. -3
C. 17
D. 7

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु केवल भाप के साथ अभिक्रिया करती है, न कि ठंडे या गर्म पानी के साथ?
A. मैग्नीशियम
B. सोडियम
C. एल्यूमीनियम
D. पोटेशियम

एक व्यक्ति ने 6 वर्षों के लिए प्रति वर्ष \(71/2\%\) की दर से ₹65,000 का साधारण ब्याज पर निवेश किया है। 6 वर्षों के बाद उसे कितनी राशि प्राप्त होगी?
A. ₹29,500
B. ₹94,250
C. ₹28,750
D. ₹95,750

दो बैंकों, A और B ने क्रमशः 5.5% और 6.5% प्रति वर्ष की दर से ऋण दिया है। रमेश प्रत्येक बैंक से ₹3,00,000 की राशि उधार लेता है। 2 वर्षों के बाद रमेश द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशि के बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
A. ₹4000
B. ₹6000
C. ₹8000
D. ₹2000

निम्नलिखित में से कौन सा अजैवनिम्नीकरणीय पदार्थ निष्क्रिय हो सकता है और लंबे समय तक पर्यावरण में बना रह सकता है या पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न सदस्यों को हानि पहुंचा सकता है?
A. कागज़ से बना पदार्थ
B. पौधे के पत्तों से बना पदार्थ
C. मिट्टी से बना पदार्थ
D. प्लास्टिक से बना पदार्थ

अगस्त 2024 में, बायोकेमिस्ट गोविंदराजन पदमनाभन को निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
A. विज्ञान रत्न पुरस्कार
B. शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
C. विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर
D. विज्ञान श्री

2035 तक शुद्ध कार्बन शून्य बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, रिलायंस इंडस्ट्रीज परिवहन ईंधन को किससे बदलने की योजना बना रही है?
A. सौर और पवन ऊर्जा
B. प्राकृतिक गैस और जैव ईंधन
C. बायोमास और परमाणु ऊर्जा
D. स्वच्छ बिजली और हाइड्रोजन

किस जीव में मुकुलन की प्रक्रिया में प्रजनन के लिए पुनर्योजी कोशिकाओं का उपयोग होता है?
A. लीशमैनिया
B. यीस्ट
C. अमीबा
D. हाइड्रा

दो संख्याएँ 7:5 के अनुपात में हैं। यदि उनका धनात्मक अंतर 360 है, तो उनमें से बड़ी संख्या है:
A. 1260
B. 1500
C. 1040
D. 900

किसने परमाणु का ग्रहीय मॉडल विकसित किया जिसमें इलेक्ट्रॉन अलग-अलग ऊर्जा स्तरों पर नाभिक की परिक्रमा करते हैं?
A. नील्स बोहर
B. थॉमसन (जोसेफ जॉन थॉमसन)
C. अर्नेस्ट रदरफोर्ड
D. दिमित्री मेंडेलीव

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

DGJ, LOR, TWZ, BEH, ?

A. JMP
B. KMO
C. JLN
D. KNQ

पूर्वोत्तर क्षेत्र के कलाकारों और कारीगरों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी योजना शुरू की गई?
A. क्वाड्रा – पूर्वोत्तर का त्यौहार
B. ऑक्टेव – पूर्वोत्तर का त्यौहार
C. त्रिशूल – पूर्वोत्तर का त्यौहार
D. पेंटा – पूर्वोत्तर का त्यौहार

दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

33, 41, 57, 89, 153, ?

A. 269
B. 253
C. 297
D. 281

निम्नलिखित में से कौन एकसमान वृत्ताकार गति का उदाहरण है?
A. आकाश में उड़ता हुआ पक्षी
B. फुटपाथ पर चलता हुआ व्यक्ति
C. पृथ्वी के चारों ओर वृत्ताकार कक्षा में घूमता हुआ उपग्रह
D. राजमार्ग पर सीधे चलती हुई कार

यदि किसी गोले की त्रिज्या में 10 प्रतिशत की कमी की जाती है, तो गोले के आयतन में कितने प्रतिशत की कमी होगी?

A. 32.5%
B. 25.6%
C. 30.6%
D. 27.1%

यदि x का 75%, 1500 के 15% से 15 कम है, तो x का मान क्या है?
A. 300
B. 120
C. 280
D. 150

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह का चयन व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)

A. PT-XR
B. EI-MH
C. NR-VQ
D. GK-OJ

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरित पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

X : 84 :: 11 : Y

A. X = 6, Y = 152
B. X = 7, Y = 154
C. X = 6, Y = 154
D. X = 6, Y = 153

यदि रक्त :: संयोजी ऊतक, तो हड्डियाँ :: ________।
A. पेशीय ऊतक
B. उपकला ऊतक
C. तंत्रिका ऊतक
D. संयोजी ऊतक

किसी परिपथ से 2 मिनट में कुल 1200 C विद्युत आवेश प्रवाहित होता है। तब उसी विद्युत परिपथ द्वारा ली गई विद्युत धारा की मात्रा है:

A. 100 A
B. 600 A
C. 60 A
D. 10 A

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी संतरे, आम हैं।

कोई भी आम, केला नहीं है।

निष्कर्ष:

(I) कोई भी केला, आम नहीं है।

(II) सभी आम, संतरे हैं।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
B. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं। 
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 23 Shift3

गोलीय दर्पण के मुख्य फोकस के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य नहीं है/हैं?

i) यह हमेशा मुख्य अक्ष पर स्थित होता है।

ii) फोकस से गुजरने वाली आपतित किरण परावर्तन के बाद मुख्य अक्ष के समानांतर हो जाती है।

iii) मुख्य फोकस एक ऐसा बिंदु है जहाँ दर्पण से परावर्तन के बाद सभी आपतित किरणें मिलती हैं।

A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (iii)
C. केवल (ii) और (iii)
D. केवल (i)

जब अभिसारी लेंस की शक्ति 4.50 D और अपसारी लेंस की शक्ति 3.00 D हो, तो एक साथ रखे गए इन लेंसों के संयोजन की शक्ति क्या होगी?
A. -1.5D
B. -13.5D
C. -7.5D
D. +1.5D

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।

(बाएँ) 5 3 @ # 1 & 9 + Ω 6 £ $ 2 % 8 4 7 (दाएँ)

ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक और प्रतीक है?

A. 1
B. 0
C. 4
D. 2

निम्नलिखित में से कौन तेजी से बढ़ता है और फल बनाने के लिए पकता है?
A. परागकोष
B. पराग नलिका
C. वर्तिकाग्र
D. अंडाशय

अमिता ने एक लैपटॉप उसके अंकित मूल्य पर 20% की छूट पर खरीदा है। यदि उसने लैपटॉप के लिए ₹28,400 का भुगतान किया है, तो उसका अंकित मूल्य कितना था?
A. ₹32600
B. ₹33300
C. ₹36100
D. ₹35500

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. OV-XP
B. DI-PW
C. NU-WO
D. RY-AS

एक रेखाखंड की लंबाई 5 सेमी 7 मिमी है। इसी दिशा में 9 सेमी 6 मिमी लंबाई का एक अन्य रेखाखंड इससे जोड़ा जाता है। संयुक्त रेखाखंड की लंबाई है:

A. 14 सेमी 6 मिमी
B. 15 सेमी 3 मिमी
C. 14 सेमी 3 मिमी
D. 15 सेमी 7 मिमी

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु पृथ्वी की पपड़ी में मुक्त अवस्था में पाई जाती है?
A. जिंक
B. सोडियम
C. सोना
D. एल्यूमीनियम

2023 में, भारत में प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल सकल नामांकन अनुपात (GER) _______ होगा।
A. 111.7%
B. 122.1%
C. 110.2%
D. 100.1%

निम्नलिखित प्रेक्षण आरोही क्रम में व्यवस्थित हैं।

29, 32, 38, 50, x, x + 2, 72, 78, 84, 95

यदि माध्यक 63 है, तो x का मान है:

A. 31
B. 62
C. 50
D. 63

अधात्विक तत्व ब्रोमीन की भौतिक अवस्था क्या है?
A. प्लाज्मा अवस्था
B. द्रव अवस्था
C. गैसीय अवस्था
D. ठोस अवस्था

वाष्पीकरण प्रक्रिया पर पृष्ठीय क्षेत्रफल का क्या प्रभाव होगा?
A. पृष्ठीय क्षेत्रफल में कमी के साथ वाष्पीकरण बढ़ता है।
B. वाष्पीकरण प्रक्रिया पर पृष्ठीय क्षेत्रफल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
C. पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि के साथ वाष्पीकरण घटता है।
D. पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि के साथ वाष्पीकरण बढ़ता है।

धावन सोडा का रासायनिक संघटन क्या है?
A. Na2CO3.10H2O
B. Al2(SO4)3.10H2O
C. Na2SO4.10H2O
D. Al2(CO3)3.10H2O

नीचे एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो संभावित कारण दिए गए हैं जिनकी संख्या I और II है। कथन को ध्यान से पढ़िए और तय कीजिए कि कौन-सा या कौन-से कारण कथन में दिए गए घटना/ अवलोकन/सूचना की व्याख्या करते हैं।

कथन – भले ही स्कूल X के छात्र पिछले तीन वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष तीन में रहे हैं, फिर भी स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार कभी नहीं मिला है।

कारण:

I. स्कूल X में उच्च ट्यूशन शुल्क है।

II. सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार अकादमिक के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी ध्यान में रखता है।

A. केवल II एक संभावित कारण है।
B. न तो I और न ही II एक संभावित कारण है।
C. केवल I एक संभावित कारण है।
D. I और II दोनों संभावित कारण हैं।

जॉन, केट, लिसा, मैरी, नील और ओमार एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। जॉन, केट के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। लिसा, केट के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। मैरी, लिसा के ठीक बाईं ओर बैठी है। नील, केट के ठीक दाईं ओर बैठा है। ओमार के दाईं ओर से गिनने पर ओमार और मैरी के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. एक
B. शून्य
C. दो
D. तीन

निम्नलिखित में से कौन गुर्दे को मूत्राशय से जोड़ता है?
A. मूत्रमार्ग
B. श्रोणि
C. शिश्न
D. मूत्रवाहिनी

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरित पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

X : 27 :: 15 : Y

A. X=11, Y=37
B. X=11, Y = 35
C. X=17, Y=35
D. X=17, Y=38

हमारे पर्यावरण से प्राप्त सभी सूचनाएँ कुछ तंत्रिका कोशिकाओं की विशिष्ट युक्तियों द्वारा पता लगाई जाती हैं और ये ग्राही सामान्यतः हमारे ज्ञानेन्द्रियों में स्थित होते हैं जैसे:
A. आंतरिक कर्ण
B. जीभ
C. आंतरिक कर्ण, नाक और जीभ
D. नाक

पिता की आयु, पुत्र की आयु की तीन गुनी है। यदि पुत्र की आयु 15 वर्ष है, तो पिता और पुत्र की आयु का योग है:
A. 50 वर्ष
B. 45 वर्ष
C. 60 वर्ष
D. 40 वर्ष

प्रकाश बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 30 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 18 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दायें मुड़ता है और 17 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 9 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार बायें मुड़ता है, 13 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए?

(सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं, जब तक कि अन्यथा निर्दिष्ट न हो।)

A. 9 किमी उत्तर की ओर
B. 9 किमी पश्चिम की ओर
C. 10 किमी उत्तर की ओर
D. 10 किमी पूर्व की ओर

Leave a Comment

error: