RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 23 Shift1 part2

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

FRE, HTD, JVC, LXB,?

A. MZA
B. OYA
C. NZA
D. MYA

यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ “×” है, “C” का अर्थ ‘÷‘ है और ‘D’ का अर्थ “-” है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न “?” के स्थान पर क्या आएगा?

14 A 2 B 6 D 20 C 5 = ?

A. 25
B. 30
C. 28
D. 22

प्रेक्षणों 2, 6, 3, 9, 5, 6, 7, 8, 4, 6, 10, 6 और 11 का बहुलक है:
A. 10
B. 7
C. 11
D. 6

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर IEMJ का संबंध GCKH से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, MIQN का संबंध KGOL से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध PLTQ से है?
A. JNOR
B. NJRO
C. JNRO
D. NJOR

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी लैपटॉप, स्पीकर हैं।

सभी स्पीकर, माइक हैं।

निष्कर्ष:

(I) कम से कम कुछ स्पीकर, लैपटॉप हैं।

(II) सभी लैपटॉप, माइक हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं। 
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 

निम्नलिखित में से किस जीव को आमतौर पर ब्रेड मोल्ड के रूप में जाना जाता है?
A. यीस्ट
B. राइजोपस
C. प्लैनेरिया
D. स्पाइरोगायरा

1 kWh का मान जूल (J) में क्या होता है?
A. 3.6 × 10-5
B. 3.6
C. 3.6 × 105
D. 3.6 × 106

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, संख्या / स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. DJP
B. SYE
C. MUI
D. AGM

निम्नलिखित में से कौन 1 ओम के बराबर है (यदि V और A क्रमशः वोल्ट और एम्पियर हैं)?
A. 1V/2A
B. 1A/1V
C. 1V/1A
D. 1V * 1A

एक ठोस बेलन जिसकी त्रिज्या 5 सेमी और ऊँचाई 7 सेमी है, के एक सिरे पर 3 सेमी त्रिज्या और 2 सेमी गहराई का एक बेलनाकार खोखला भाग बनाया गया है। परिणामी ठोस का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) ज्ञात कीजिए।
A. 107 π
B. 82 π
C. 132 π
D. 126 π

96 को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि पहले भाग का सातवाँ भाग और दूसरे भाग का नौवाँ भाग बराबर है। बड़ा भाग ज्ञात कीजिए।
A. 42
B. 48
C. 54
D. 38

‘प्रोजेक्ट उदभव एक पहल है जिसका उद्देश्य प्राचीन भारतीय सैन्य ज्ञान को, जो राज्यशास्त्र, युद्ध, कूटनीति और बड़ी रणनीति पर आधारित ग्रंथों से प्राप्त होता है, को आधुनिक सैन्य प्रथाओं में फिर से खोज कर एकीकृत करना है।’ प्रोजेक्ट उदभव किसने शुरू किया?
A. आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) और भारतीय वायु सेना
B. भारतीय सेना और यूनाइटेड सर्विस इंस्टिट्यूशन (USI)
C. भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)
D. रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)

पत्ती की अधिचर्म में _________ पाए जाते हैं।
A. संवहन पूल
B. हरित ऊतक
C. वायु ऊतक
D. रंध्र

यदि 1000 cm2 क्षेत्रफल वाली किसी वस्तु पर 50 N का बल लगता है, तो वस्तु पर लगाया गया दाब है:
A. 500 Pa
B. 20 Pa
C. 30 Pa
D. 5 Pa

B, C, D, E, F, G और K एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। F के दायें से गिनने पर F और K के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। K और C के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। F और D के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। B, G के ठीक बायें बैठा है।

E के बायें तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

A. B
B. K
C. G
D. F

मटर के पौधों पर अपने प्रयोग में मेंडल द्वारा किस लक्षण को प्रमुख लक्षण के रूप में पाया गया था?
A. छोटा पौधा और गोल बीज
B. छोटा पौधा और झुर्रीदार बीज
C. लम्बा पौधा और झुर्रीदार बीज
D. लम्बा पौधा और गोल बीज

साबुन के अणु का जलविरोधी सिरा और जलरागी सिरा:
A. क्रमशः हाइड्रोकार्बन के साथ और जल के साथ अंतःक्रिया करता है
B. क्रमशः जल के साथ और अम्ल के साथ अंतःक्रिया करता है
C. क्रमशः हाइड्रोकार्बन के साथ और क्षार के साथ अंतःक्रिया करता है
D. क्रमशः जल के साथ और हाइड्रोकार्बन के साथ अंतःक्रिया करता है

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ही हैं)।

(बाएँ) 7 2 1 5 7 6 8 9 7 6 4 9 8 1 6 5 9 5 8 6 2 6 9 5 4 9 6 3 0 3 (दाएँ)

बाएँ से पहले अंक और दाएँ से सातवें अंक का योग क्या है?

A. 12
B. 10
C. 13
D. 14

CH3COCH3 और C2H5OH यौगिकों के लिए क्रमशः सही IUPAC नाम चुनें।
A. प्रोपेनोन और मेथेनॉल
B. प्रोपेनोइक अम्ल और एथेनॉल
C. प्रोपेनोन और एथेनॉल
D. एथेनॉल और प्रोपेनोन

पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(i) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न सदस्यों को नुकसान पहुँचाते हैं।

(ii) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ जैविक प्रक्रियाओं द्वारा टूटते हैं।

(iii) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण में कभी भी नहीं रहते हैं।

A. केवल (i)
B. (i), (ii) और (iii)
C. केवल (ii) और (iii)
D. केवल (i) और (ii)

9 महीनों में 7% प्रति माह की दर से ₹800 पर साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. ₹524
B. ₹514
C. ₹504
D. ₹534

यदि कोई धनराशि 12\(1/2\)% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2 वर्षों में ₹17,500 हो जाती है, तो साधारण ब्याज क्या है?
A. ₹3,450
B. ₹3,650
C. ₹3,500
D. ₹3,700

यदि 2K × 412 = 1611 है, तो K का मान क्या है?
A. 20
B. 16
C. 24
D. 10

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न “?” के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए?

10 × 5 – 13 + 4 ÷ 3 = ?

A. 11
B. 7
C. 3
D. 6

एक विशेष कूट भाषा में, ‘metro city transport’ को ‘qi de pu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘train national transport’ को ‘la qi ti’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘transport’ का कूट क्या है?
A. qi
B. la
C. de
D. pu

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 26 Shift2

ऑक्सीजन और फॉस्फोरस की परमाणुकता क्या होगी?
A. द्विपरमाणुक और एकपरमाणुक
B. द्विपरमाणुक और त्रिपरमाणुक
C. द्विपरमाणुक और चतुष्परमाणुक
D. द्विपरमाणुक और द्विपरमाणुक

ऐल्केन का क्लोरीनीकरण किसका उदाहरण है?
A. योगात्मक और प्रतिस्थापन श्रृंखला अभिक्रिया दोनों
B. पुनर्व्यवस्था अभिक्रिया
C. योगात्मक अभिक्रिया
D. प्रतिस्थापन अभिक्रिया

यदि cosec 2θ = sec(θ – 30)° है, तो θ का मान (डिग्री में) ज्ञात कीजिए।
A. 40
B. 45
C. 35
D. 25

5 kg द्रव्यमान वाली एक गेंद को जमीन से 5 m ऊपर उठाने पर उसके पास कितनी ऊर्जा होती है (g = 10 m/s2 लें):
A. 250 J
B. 10 J
C. 2.5 J
D. 2 J

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं, और सभी गणनाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं)।

(बाएँ) 4 4 9 6 8 13 9 4 9 8 8 4 3 9 8 5 7 2 6 5 6 9 2 8 4 8 9 5 5 (दाएँ)

ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में एक विषम अंक है?

A. 0
B. 3
C. 5
D. 4

दिसंबर 2023 में, आंगनवाड़ी-सह-पालना केंद्र पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ने नई दिल्ली में योजना के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की थी।

A. 23rd
B. 21st
C. 27th
D. 29th

दो संख्याओं का अंतर 46 है और वे 5 ∶ 3 के अनुपात में हैं। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 69
B. 46
C. 63
D. 36

सूखे मेवों से भरा एक बॉक्स 12.650 किग्रा वजन का है। यदि सूखे मेवों का वजन 9 किग्रा 800 ग्राम है, तो खाली बॉक्स का वजन है:
A. 2850 ग्राम
B. 2750 ग्राम
C. 2725 ग्राम
D. 2825 ग्राम

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर KPNS का संबंध QVTY से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, HMKP का संबंध NSQV से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध DIGL से है?
A. OJMR
B. JOMR
C. JORM
D. OJRM

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो कार्यवाहियाँ दी गई हैं, जिनकी संख्या I और II है। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना होगा और कथन में दी गई जानकारी के आधार पर यह तय करना होगा कि कौन-सी कार्यवाही तार्किक रूप से आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त है।

कथन:

कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि के बावजूद एक दर्जन नियमित कार्यक्रमों का संचालन करने में विफल रहने और अध्ययन और अनुसंधान के लिए एक ठोस कार्य योजना बनाने में विफल रहने के लिए संस्थान समिति की कड़ी निगरानी में आ गया है।

कार्यवाहियाँ:

I. एक व्यावहारिक कार्य योजना को पूरा करने के लिए, संस्थान के व्यापक उद्देश्यों को फिर से परिभाषित करने की आवश्यकता है।

II. संस्थान को उन कारकों पर एक रिपोर्ट प्रदान करने की आवश्यकता है जिन्होंने नियोजित कार्यक्रमों को पूरा होने से रोका है।

A. I और II दोनों उपयुक्त हैं। 
B. केवल II उपयुक्त है। 
C. केवल I उपयुक्त है। 
D. न तो I और न ही II उपयुक्त है। 

एक पौधे की जड़ें हमेशा नीचे की ओर बढ़ती हैं जबकि अंकुर आमतौर पर ऊपर की ओर और पृथ्वी से दूर बढ़ते हैं। अंकुरों और जड़ों की यह ऊपर और नीचे की ओर वृद्धि कहलाती है:
A. जलानुवर्तन (हाइड्रोट्रोपिज़्म)
B. गुरुत्वानुवर्तन (जियोट्रोपिज़्म)
C. रसायनानुवर्तन (कीमोट्रोपिज़्म)
D. प्रकाशानुवर्तन गति (फोटोट्रॉपिक मूवमेंट)

10 kg द्रव्यमान की एक वस्तु 3 m/s के प्रारंभिक वेग से गतिमान है और इसका अंतिम वेग 5 m/s हो जाता है। तब इसकी गतिज ऊर्जा में परिवर्तन है:
A. 160 J
B. 40 J
C. 80 J
D. 50 J

गुरुत्वाकर्षण बल के अधीन किसी वस्तु के मुक्त पतन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. वस्तु द्वारा अनुभव किया गया त्वरण उसके द्रव्यमान पर निर्भर करता है।
B. मुक्त पतन के दौरान वस्तु का वेग स्थिर रहता है।
C. वस्तु द्वारा अनुभव किया गया त्वरण उसके द्रव्यमान से स्वतंत्र है।
D. वस्तु द्वारा अनुभव किया गया त्वरण गति की दिशा के विपरीत होता है।

D, E, F, G, L, M और N एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। E के बाईं ओर से गिने जाने पर L और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। G, N के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। M, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G, M के ठीक दाईं ओर बैठा है। D, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D के दाईं ओर से गिने जाने पर D और E के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. तीन
B. दो
C. चार
D. एक

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प ठोसों के लक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करता है?
A. ठोसों में नगण्य संपीड्यता होती है।
B. ठोसों का एक निश्चित आकार होता है।
C. ठोसों का आयतन निश्चित होता है।
D. ठोसों की सीमाएँ अस्पष्ट होती हैं।

23 जुलाई 2024 को संसद में केंद्रीय बजट 2024-25 किसने प्रस्तुत किया?
A. श्री अश्विनी वैष्णव
B. श्री भूपेंद्र यादव
C. सुश्री निर्मला सीतारमण
D. श्री शक्तिकांत दास

वह ऊतक जो पौधे को कठोर और कड़ा बनाता है और पौधे के भागों को मजबूती प्रदान करता है, वह है:
A. दृढ़ोतक (sclerenchyma)
B. वायूतक (aerenchyma)
C. हरित ऊतक (chlorenchyma)
D. कोलैंकाइमा (collenchyma)

एक लंबे चालक तार में धारा प्रवाहित हो रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. यदि हम धारा की दिशा उलट देते हैं, तो चुंबकीय क्षेत्र की दिशा भी उलट जाएगी।
B. चुंबकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के लिए हम फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम का उपयोग कर सकते हैं।
C. तार से दूर जाने पर चुंबकीय क्षेत्र कम होता जाता है।
D. यदि हम धारा बढ़ाते हैं, तो चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता बढ़ जाती है।

पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(i) पराबैंगनी विकिरण जीवों के लिए हानिकारक नहीं है।

(ii) वायुमंडल के उच्च स्तरों पर ओजोन, ऑक्सीजन अणु पर पराबैंगनी विकिरण के प्रभाव का एक उत्पाद है।

(iii) वायुमंडल में ओजोन की मात्रा 1980 में तेजी से गिरने लगी।

A. केवल (ii) और (iii)
B. केवल (i)
C. (i), (ii) और (iii)
D. केवल (i) और (ii)

A और B किसी कार्य को क्रमशः 6 दिनों और 8 दिनों में कर सकते हैं। C की मदद से, वे 3 दिनों में कार्य पूरा करते हैं और 3,848 अर्जित करते हैं। C का हिस्सा क्या था?
A. 481
B. 1,443
C. 1,693
D. 861

पाचन तंत्र में, निम्नलिखित में से कौन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, पेप्सिन नामक प्रोटीन पाचक एंजाइम और श्लेष्मा का स्राव करता है?
A. अग्न्याशय
B. पित्ताशय
C. जठर ग्रंथियाँ
D. लार ग्रंथियाँ

किसी तत्व की परमाणु संख्या किसकी संख्या से निर्धारित होती है?
A. न्यूट्रॉन
B. प्रोटॉन और न्यूट्रॉन दोनों
C. प्रोटॉन
D. इलेक्ट्रॉन

निम्नलिखित वृत्त आलेख का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

निम्नलिखित वृत्त आलेख कंपनी X के विभिन्न उत्पादों की वर्ष 2022 में बिक्री का बंटवारा दर्शाता है।

 

यदि वर्ष 2022 में कंपनी द्वारा बेची गई वस्तुओं की कुल संख्या 1000 थी, तो वर्ष में कंपनी द्वारा बेचे गए रेनकोट और जैकेट की कुल संख्या कितनी थी?

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 20 Shift2

A. 200
B. 180
C. 230
D. 210

क्रियाशीलता श्रेणी में निम्नलिखित में से कौन सी धातु सबसे अधिक क्रियाशील है?
A. सोना
B. जस्ता
C. पोटेशियम
D. सोडियम

सात बॉक्स, A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों। F को नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। F और E के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। D को F के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। E और C के बीच केवल A रखा गया है। B को E के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। E और D के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. 4
B. 1
C. 3
D. 2

निम्नलिखित में से कौन सा संकेत यौन परिपक्वता के होने का संकेत नहीं है?
A. स्तन या लिंग का आकार और आकृति में वृद्धि
B. आँखों का नीला रंग
C. बालों के विकास के विभिन्न पैटर्न
D. इस समय के आसपास लड़कियों में मासिक धर्म शुरू हो जाता है

A किसी वस्तु को ₹384 में खरीदता है और उसे ₹576 में बेच देता है। B दूसरी वस्तु को ₹1,254 में खरीदता है और उसे ₹1,672 में बेच देता है। A के लाभ प्रतिशत का B के लाभ प्रतिशत से अनुपात क्या है?
A. \(5/3\)
B. \(5/2\)
C. \(3/4\)
D. \(3/2\)

द्रव्यमान m और वेग v वाली वस्तु A की गतिज ऊर्जा 100 J है। तब द्रव्यमान 2m और वेग v वाली वस्तु B की गतिज ऊर्जा क्या होगी?
A. 300 J
B. 200 J
C. 50 J
D. 400 J

एक विशेष कूट भाषा में, ‘PLATE’ को ‘25693’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘MASK’ को ‘3417’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘KEPT’ को ‘4695’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘L’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 9
C. 5
D. 4

सामान्य चुनाव 2024 में पहली बार, केवल वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कौन सी सुविधा पूरे भारत में विस्तारित की गई है?
A. आगे मतदान
B. डाक मतदान
C. ऑनलाइन मतदान
D. घर पर मतदान

किस सरल बहुकोशिकीय जीव में हाइफ़े पर स्पोरैन्जिया का विकास होता है और स्पोरैन्जिया में बीजाणु बनते हैं?
A. राइजोपस
B. लीशमैनिया
C. यीस्ट
D. अमीबा

कभी-कभी, जब हमारी पेशी कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी होती है, तो अवायवीय श्वसन द्वारा पाइरुविक अम्ल किसमें परिवर्तित हो जाता है?
A. एसीटिक अम्ल
B. लैक्टिक अम्ल
C. एथिल अल्कोहल
D. मेथिल अल्कोहल

रासायनिक अभिक्रिया Fe(s) + CuSO4(aq) → FeSO4(aq) + Cu(s) किस प्रकार की अभिक्रिया को दर्शाती है?
A. दहन अभिक्रिया
B. विस्थापन अभिक्रिया
C. संयोजन अभिक्रिया
D. द्विविस्थापन अभिक्रिया

जीव विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए विज्ञान रत्न – 2024 से किसे सम्मानित किया गया था?
A. डॉ. अदिति सेन डे
B. डॉ. स्वाति नायक
C. डॉ. रमेश शर्मा
D. प्रो. गोविंदराजन पदमनाभन

निम्नलिखित में से कौन-सा/से सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण के नियम की घटना से संबंधित नहीं है/हैं?

(A) पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति

(B) चंद्रमा के कारण उत्पन्न ज्वार

(C) नाभिक के चारों ओर इलेक्ट्रॉन की गति

A. (A) और (B)
B. केवल (B)
C. केवल (C)
D. (B) और (C)

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरित पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

X ∶ 65 ∶ 15 ∶ Y

A. X = 12, Y = 75
B. X = 19, Y = 80
C. X = 19, Y = 85
D. X = 12, Y = 80

38वाँ महाराष्ट्र राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप कहाँ आयोजित किया गया था?
A. नागपुर
B. नासिक
C. मुंबई
D. पुणे

24, 8 और 9 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 3
C. 8
D. 24

________ में मृत ऊतक होते हैं।
A. नारियल का छिलका
B. अमरूद का छिलका
C. संतरे का छिलका
D. केले का छिलका

ठोस पदार्थ के लिए कौन-सा कथन सत्य है?
A. ठोसों का एक निश्चित आकार, स्पष्ट सीमा और निश्चित आयतन होता है।
B. ठोसों का केवल निश्चित आकार होता है, लेकिन निश्चित आयतन नहीं होता है।
C. ठोसों का केवल निश्चित आकार होता है, लेकिन स्पष्ट सीमा नहीं होती है।
D. ठोसों का न तो निश्चित आकार होता है, न ही स्पष्ट सीमा और न ही निश्चित आयतन होता है।

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 2, 3 और 5 से विभाज्य है?
A. 2240
B. 3150
C. 14175
D. 54332

फेरस सल्फेट के अपघटन से निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ बनते हैं?
A. फेरिक ऑक्साइड (Fe2O3), सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) और सल्फर ट्राइऑक्साइड (SO3)
B. केवल फेरिक ऑक्साइड (Fe2O3) और सल्फर डाइऑक्साइड (SO2)
C. केवल फेरिक ऑक्साइड (Fe2O3)
D. केवल फेरिक ऑक्साइड (Fe2O3) और सल्फर ट्राइऑक्साइड (SO3)

एक विद्युत बल्ब के तंतु से 1 A की धारा प्रवाहित होती है। 8 मिनट में तंतु के अनुप्रस्थ काट से गुजरने वाले इलेक्ट्रॉनों की संख्या ________ के बराबर होगी।

(दिया गया है, इलेक्ट्रॉन का आवेश (e) = 1.6 × 10-19 C)

A. 3 × 1021
B. 3 × 1022
C. 3 × 1020
D. 3 × 1019

2 kg द्रव्यमान के एक बॉक्स पर 4 N का एक नियत बल 2 s की अवधि के लिए कार्य करता है। यदि इसका प्रारंभिक वेग 2 m/s है, तो इस बॉक्स का अंतिम वेग होगा:
A. 2 m/s
B. 4 m/s
C. 6 m/s
D. 3 m/s

दिए गए व्यंजक का मान ज्ञात कीजिए।

\((1/64)^{(-1 / 3)}\)

A. 4
B. 2
C. 2-1
D. 4-1

कोलॉइडी कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन की घटना किसके कारण होती है?
A. टिंडल प्रभाव
B. इंद्रधनुष
C. तारों का टिमटिमाना
D. सूर्यास्त में देरी

निम्नलिखित में से कौन 2024 पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भारत का सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता बन गया?
A. सुमित अंतिल
B. अमन सहरावत
C. विनोद कुमार
D. प्रवीण कुमार

अगस्त 2024 में, निम्नलिखित में से किसे पर्यावरण संरक्षण के लिए एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया था?
A. सुंदर लाल बहुगुणा
B. अनंत दर्शन शंकर
C. सुनीता नारायण
D. राजेंद्र सिंह

निम्नलिखित व्यंजक को हल कीजिए:

9994 × 10006

A. 91999924
B. 99999964
C. 99999976
D. 9999924

दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 37\(1/2\) मिनट और 45 मिनट में भर सकते हैं। दोनों पाइप खुले हैं। B को कितने मिनट के बाद बंद करने पर टंकी आधे घंटे में भर जाएगी?
A. 9 मिनट
B. 10 मिनट
C. 5 मिनट
D. 15 मिनट

निम्नलिखित में से कौन शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में विद्युत आवेगों के माध्यम से सूचना के संचालन के लिए विशिष्ट है?
A. ग्लोमेरुलस
B. कूपिकाएँ
C. न्यूरॉन
D. मेरुरज्जु

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 20 Shift3 part2

पौधे की कोशिकाएँ अपने आकार में परिवर्तन किसकी मात्रा में परिवर्तन करके करती हैं, जिसके परिणामस्वरूप सूजन या सिकुड़न होती है, और इसलिए आकार में परिवर्तन होता है?
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. वसा
C. क्लोरोफिल
D. पानी

अपवर्तनांक का मात्रक क्या है?
A. m3
B. मात्रक रहित
C. m/s2
D. m/s

निम्नलिखित में से कौन-सा सूत्र कैल्शियम ऑक्साइड के लिए सही है?
A. CaO
B. Ca2O
C. CaO2
D. Ca2O3

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. RM-OT
B. SN-PT
C. JE-GK
D. LG-IM

2 मीटर व्यास और 40 मीटर लंबाई वाले एक लंब वृत्तीय बेलनाकार सुरंग का निर्माण लोहे की चादर से किया जाना है। आवश्यक लोहे की चादर का क्षेत्रफल (मीटर2 में) है:
A. 40 π
B. 200 π
C. 80 π
D. 160 π

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

TWP, SVO, RUN, QTM, ?

A. PSL
B. LSP
C. PLS
D. LPS

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरित पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

X : 59 :: 20 : Y

A. X = 15, Y = 79
B. X = 16, Y = 80
C. X = 16, Y = 79
D. X = 15, Y = 80

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ फाइलें, फोटो हैं।

सभी फोटो, चित्र हैं।

निष्कर्ष:

(I) कोई भी चित्र, फाइल नहीं है।

(II) कुछ चित्र, फाइलें हैं।

A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है। 
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है। 
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं। 
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है। 

किसी विशेष कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है।’,

‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है।’,

‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है।’ और

‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है।’

यदि ‘K ÷ L – M + N × O + P’ है, तो M का P से क्या संबंध है?

A. माता 
B. माता की बहन
C. पुत्री 
D. बहन

एक दुकानदार को एक वस्तु पर कितना मूल्य अंकित करना चाहिए, जिसकी लागत उसके लिए ₹136 है, ताकि 15% की छूट देने के बाद 20% का लाभ हो सके?

A. ₹216
B. ₹162
C. ₹192
D. ₹224

जुलाई 2024 में, चारिदेव मैदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में सांस्कृतिक श्रेणी में शामिल किया गया था। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. बिहार
B. ओडिशा
C. पश्चिम बंगाल
D. असम

एक कॉलेज प्रवेश परीक्षा में, कक्षा के सभी 30 लड़कों द्वारा प्राप्त औसत अंक, कक्षा की सभी 20 लड़कियों द्वारा प्राप्त औसत अंकों से 5 कम हैं। यदि पूरी कक्षा का औसत अंक 25 है, तो लड़कों के औसत अंक का लड़कियों के औसत अंक से अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 28 ∶ 23
B. 4132
C. 3241
D. 2328

यदि A, B से 33\(1/3\)% अधिक कमाता है, तो B, A से कितना कम कमाता है?
A. 16\(2/3\)%
B. 33\(1/3\)%
C. 50%
D. 25%

यदि एक चतुर्भुज के चार कोणों A, B, C और D का अनुपात 3 ∶ 5 ∶ 4 ∶ 6 है, तो 3A + 2B का मान क्या है?
A. 380°
B. 360°
C. 340°
D. 330°

गोपी बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 100 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है, 55 किमी गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़ता है और 75 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 45 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम दाएँ मुड़ता है, 25 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए?

(सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि अन्यथा निर्दिष्ट न हो।)

A. 10 किमी उत्तर की ओर
B. 10 किमी दक्षिण की ओर
C. 8 किमी दक्षिण की ओर
D. 8 किमी उत्तर की ओर

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ही हैं)।

(बाएँ) 2 9 7 2 1 5 9 6 8 6 0 1 1 7 8 4 7 5 0 9 3 3 9 0 2 5 0 7 1 5 (दाएँ)

बाएँ से 12वीं संख्या और दाएँ से 7वीं संख्या का योग क्या है?

A. 0
B. 4
C. 1
D. 3

दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

351, 380, 413, 450, 491, ?

A. 512
B. 536
C. 541
D. 530

\(-5/6\) में से क्या घटाया जाए कि मान 1 प्राप्त हो जाए?
A. \(-1/6\)
B. \(-11/6\)
C. \(7/6\)
D. \(-7/6\)

दो व्यक्ति दो स्थानों से, जो 56 किमी दूर हैं, एक-दूसरे की ओर गाड़ी चलाते हैं। पहले व्यक्ति की चाल 12 किमी/घंटा और दूसरे की चाल 13 किमी/घंटा है। यदि वे एक साथ गाड़ी चलाना शुरू करते हैं, तो कितने समय बाद वे 6 किमी दूर होंगे?
A. 2 घंटे
B. 1 घंटा
C. 1 घंटा 30 मिनट
D. 2 घंटे 10 मिनट

दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, एक उम्मीदवार को 38% मत मिले हैं और फिर भी वह 7200 मतों से हार जाता है। यदि सभी मत वैध थे, तो चुनाव में डाले गए कुल मतों की संख्या थी:
A. 13,800
B. 13,000
C. 16,200
D. 30,000

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास KAZIND-2024 का 8वाँ संस्करण ________ में आयोजित किया गया था।
A. शिलांग, मेघालय
B. पुणे, महाराष्ट्र
C. औली, उत्तराखंड
D. जैसलमेर, राजस्थान

फॉस्फोरस परमाणु का परमाणु क्रमांक क्या है?
A. 16
B. 17
C. 14
D. 15

निम्नलिखित में से कौन सा मिश्रण का उदाहरण है?
A. नमक (NaCl)
B. वायु
C. लोहा (Fe)
D. पानी (H2O)

अनु, कानु से दो वर्ष बड़ी है, और कानु, तनु से दोगुनी आयु का है। यदि तीनों की आयु का योग 32 वर्ष है, तो कानु की आयु कितनी है?
A. 14 वर्ष
B. 7 वर्ष
C. 12 वर्ष
D. 8 वर्ष

Leave a Comment

error: