RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 24 Shift3

R त्रिज्या के एक वृत्ताकार ट्रैक में एक एथलीट एकसमान चाल से गतिमान है, और वह t सेकंड में एक चक्कर पूरा करता है। एथलीट की चाल है:
A. \(3π R/t\)
B. \(2π R/t\)
C. \(π R/t\)
D. \(π R/2t\)

दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 15 मिनट और 20 मिनट में भर सकते हैं। दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, लेकिन 4 मिनट बाद, पाइप A बंद कर दिया जाता है। टंकी को भरने में कुल कितना समय लगेगा?
A. 14 मिनट 40 सेकंड
B. 10 मिनट 20 सेकंड
C. 12 मिनट 30 सेकंड
D. 11 मिनट 45 सेकंड

यदि ‘x’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

7 ÷ 3 + 15 – 28 × 7 = ?

A. 100
B. 10
C. 40
D. 70

एक विशेष कूट भाषा में, ‘exercise good health’ को ‘ni ch tu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘exercise improve stamina’ को ‘pa qi ch’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘exercise’ का कूट क्या है?
A. ch
B. pa
C. ni
D. tu

दो धनात्मक संख्याओं का योग 55 है और उनका अंतर 19 है। वे संख्याएँ क्या हैं?
A. 40, 15
B. 36, 19
C. 35, 20
D. 37, 18

9 सितंबर 2024 को _____ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि शहरों और संस्थानों का सुरक्षा और सामाजिक ऑडिट किया जाना चाहिए ताकि भारत में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में मौजूदा कमियों और मुद्दों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त की जा सके।
A. द प्रज्ञा ट्रस्ट फॉर वीमेन (PTW)
B. द ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ वीमेन लॉयर्स (AIFWL)
C. द नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC)
D. द सेल्फ-एम्प्लॉयड वीमेन एसोसिएशन (SEWA)

\(1.24\) को एक विषम भिन्न के रूप में सरल कीजिए।
A. (123)/(90)
B. (41)/(33)
C. (91)/(90)
D. (124)/(99)

जेम्स एक वस्तु ₹1,920 में बेचकर जो प्रतिशत लाभ अर्जित करता है, वह उसी वस्तु को ₹1,500 में बेचकर हुए प्रतिशत हानि के बराबर है। यदि वह 10% लाभ अर्जित करना चाहता है तो उसका विक्रय मूल्य क्या रखना चाहिए?

A. ₹4000
B. ₹1881
C. ₹7000
D. ₹2000

\( 3 – 4 ^2 /^2 + 2 ^2 \) को सरल रूप में किस प्रकार लिखा जा सकता है?
A. 3 tan2 θ
B. 3 + tan2 θ
C. 3
D. 0

\(3/20\)\(12/25\) का कितना प्रतिशत है?
A. 42.75%
B. 35.50%
C. 31.25%
D. 40.50%

चंद्रमा और सूर्य के कारण ज्वार-भाटा के लिए निम्नलिखित में से कौन सा बल जिम्मेदार है?
A. नाभिकीय बल
B. विद्युत चुम्बकीय बल
C. स्थिर वैद्युत बल
D. गुरुत्वाकर्षण बल

वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(15, 5, 10)

(24, 8, 16)

A. (39, 13, 24)
B. (39, 13, 26)
C. (39, 11, 26)
D. (36, 13, 26)

जब 171 और 173 के गुणनफल को 17 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल क्या प्राप्त होता है?
A. 1
B. 3
C. 7
D. 11

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. XBFJ
B. SVAF
C. MQUY
D. YCGK

निम्नलिखित में से कौन अंडाशय से गर्भाशय तक अंडे को ले जाता है?
A. प्लेसेंटा
B. डिंबवाहिनी नलिका (फ़ेलोपियन ट्यूब)
C. योनि
D. गर्भाशय ग्रीवा

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी बल्ले, गेंद हैं।

सभी गेंदें, विकेट हैं।

कोई भी विकेट, दस्ताने नहीं है।

निष्कर्ष:

(I) कुछ गेंदें, बल्ले हैं।

(II) कुछ विकेट, गेंदें हैं।

A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

सात बॉक्स A, B, C, L, X, Y और Z एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों। A को B के ठीक ऊपर रखा गया है। Z को C के ठीक ऊपर रखा गया है। केवल X को Y के ऊपर रखा गया है। केवल दो बॉक्स A के ऊपर रखे गए हैं। Z को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है।

L और X के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?

A. एक
B. दो
C. चार
D. तीन

नीचे दी गई तालिका में सोमवार को दुकान A और B द्वारा पुरुषों और महिलाओं को बेची गई पुस्तकों की संख्या दर्शाई गई है:

दुकानें

पुरुषों को बेची गई पुस्तकों की संख्या

महिलाओं को बेची गई पुस्तकों की संख्या

A 71 78
B 34 40

 

दुकान A और B द्वारा महिलाओं को बेची गई पुस्तकों की संख्या में क्या अंतर है?

A. 37
B. 38
C. 40
D. 39

पृथ्वी की सतह पर किसी वस्तु का भार 60 N मापा गया।

चंद्रमा की सतह पर उसका भार क्या होगा?

A. 10 N
B. 60 N
C. 39 N
D. 30 N

स्वाद ग्राही (गुस्टेटरी रिसेप्टर्स) का क्या कार्य है?
A. ये ध्वनि का पता लगाते हैं।
B. ये गंध का पता लगाते हैं।
C. ये स्वाद का पता लगाते हैं।
D. ये प्रकाश का पता लगाते हैं।

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करने वाले त्रिक का चयन करें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का पालन करते हैं।

IE-LH-OQ

FB-IE-LN

A. MH-OK-RS
B. LH-OJ-RS
C. LH-OK-RT
D. MH-OJ-RT

निम्नलिखित में से सोडियम का सही परमाणु द्रव्यमान इकाई क्या है?
A. 18 u
B. 20 u
C. 23 u
D. 11 u

एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 484 वर्ग सेमी है। यदि बेलन की ऊँचाई 7 सेमी है, तो बेलन का आयतन (घन सेमी में) क्या है? (π = \(22/7\) का प्रयोग करें)
A. 2750
B. 2662
C. 2650
D. 2200

निम्नलिखित में से कौन सा पादप हार्मोन के बारे में गलत है?
A. विभिन्न पादप हार्मोन पर्यावरण के प्रति प्रतिक्रियाओं के समन्वय में मदद करते हैं।
B. विभिन्न पादप हार्मोन वृद्धि और विकास के समन्वय में मदद करते हैं।
C. एब्सिसिक अम्ल को छोड़कर सभी पादप हार्मोन वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
D. साइटोकाइनिन को छोड़कर सभी पादप हार्मोन कोशिका विभाजन को बढ़ावा देते हैं।

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 23 Shift3

प्रजनन कोशिकाओं का उपयोग मुकुलन की प्रक्रिया में किसमें होता है?
A. प्लेनेरिया
B. अमीबा
C. स्पाइरोगाइरा
D. हाइड्रा

दिए गए व्यंजक को हल कीजिए।

4 – 36 ÷ 4 + 2 × 5

A. 4
B. 5
C. 6
D. 3

अक्टूबर 2024 तक, भारत के राष्ट्रीय कैडेट कोर के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?
A. गुरबीरपाल सिंह
B. मनोज पांडे
C. दलबीर सिंह सुहाग
D. विक्रम सिंह

थॉमसन के परमाणु मॉडल के अनुसार, एक परमाणु की तुलना निम्नलिखित में से किस फल से की जाती है?
A. सेब
B. केला
C. तरबूज
D. आम

2024 में ______ में आहोम राजवंश की मोईदाम-टीले-दफन प्रणाली को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जोड़ा गया था।
A. मणिपुर
B. मिज़ोरम
C. मेघालय
D. असम

अपवर्तन के नियमों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा/से सत्य है/हैं?

(A) आपतित किरण, अपवर्तित किरण और दो पारदर्शी माध्यमों के अंतरापृष्ठ के अभिलम्ब एक ही तल में स्थित नहीं होते हैं।

(B) प्रकाश के दिए गए रंग और माध्यमों की दी गई जोड़ी के लिए, आपतन कोण की ज्या के सापेक्ष अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक होता है।

A. ‘A’ असत्य है और ‘B’ सत्य है।
B. ‘A’ और ‘B’ दोनों असत्य हैं।
C. ‘A’ सत्य है और ‘B’ असत्य है।
D. ‘A’ और ‘B’ दोनों सत्य हैं।

नीचे दो कथन दिए गए हैं। इन कथनों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए।

A. पौधे के वायवीय भागों से वाष्प के रूप में पानी के नुकसान को वाष्पोत्सर्जन कहा जाता है।

B. दिन के समय जब रंध्र खुले होते हैं, तो वाष्पोत्सर्जन पुल जाइलम में पानी की गति का प्रमुख प्रेरक बल बन जाता है।

A. A सही है और B गलत है।
B. A और B दोनों गलत हैं।
C. A गलत है और B सही है।
D. A और B दोनों सही हैं।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

EIM, HLP, KOS, NRV, ?

A. QUY
B. UYQ
C. QYU
D. UQY

यदि किसी चालक की लंबाई दोगुनी कर दी जाए, तो चालक का प्रतिरोध क्या होगा? (अन्य पैरामीटर समान रखे गए हैं)
A. आधा
B. समान
C. दोगुना
D. एक चौथाई

दी गई श्रेणी को देखिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ही हैं।)

(बाएँ) 8 9 7 1 4 1 5 7 5 8 9 6 1 0 6 2 4 6 1 1 9 0 3 1 8 9 4 3 1 7 (दाएँ)

बाएँ से 8वें अंक और दाएँ से पहले अंक का योग क्या है?

A. 11
B. 17
C. 14
D. 16

दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

6, 18, 30, 66, 126, ?

A. 258
B. 266
C. 242
D. 270

P, Q, R, S, T, U और V एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। T, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। P के दाईं ओर से गिने जाने पर P और R के बीच केवल 3 लोग बैठे हैं। V, S के ठीक बाईं ओर बैठा है। Q, R के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। T के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. V
B. S
C. P
D. U

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 9 अक्टूबर 2024 को अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए रेपो दर को _____________ पर बनाए रखा।
A. 6.5%
B. 7.5%
C. 6.75%
D. 6.25%

किसी वस्तु को लगाए गए बल के कारण क्षैतिज रूप से विस्थापित किया जाता है। इस क्रिया से क्या पता चलता है?
A. बल वस्तु के द्रव्यमान को घटाता है
B. बल वस्तु के द्रव्यमान को बढ़ाता है
C. बल वस्तु के जड़त्व को बढ़ाता है
D. बल द्वारा कार्य किया जाता है

त्रिभुज ABC में, यदि ∠A = 70º और ∠B = 70º है, तो कोण A का बाह्य कोण ज्ञात कीजिए।
A. 70º
B. 140º
C. 110º
D. 30º

साधारण ब्याज पर दी गई एक धनराशि 4 वर्षों में स्वयं की \(8/5\) गुना हो जाती है। प्रति वर्ष ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
A. 15%
B. 12%
C. 10%
D. 6%

A, B और C का औसत वजन 45 किग्रा है। यदि A और B का औसत वजन 40 किग्रा है तथा B और C का औसत वजन 43 किग्रा है, तो B का वजन है:

A. 19 किग्रा
B. 23 किग्रा
C. 31 किग्रा
D. 26 किग्रा

कौन सी पादप प्रजाति का वानस्पतिक प्रवर्धन द्वारा प्रजनन नहीं होता है?
A. गन्ना
B. गुलाब
C. पपीता
D. केला

अपवर्तनांक किससे संबंधित है?
A. दो अलग-अलग माध्यमों के चुंबकीय आघूर्ण से
B. दो माध्यमों की परावैद्युत ध्रुवीकरणीयता से
C. दो अलग-अलग माध्यमों में प्रकाश के संचरण की गति से
D. दो अलग-अलग माध्यमों में प्रकाश की आवृत्ति से

हाइड्रा और प्लेनेरिया जैसे जानवरों को किसी भी संख्या में टुकड़ों में काटा जा सकता है और प्रत्येक टुकड़ा एक पूर्ण जीव में विकसित होता है। इसे किस रूप में जाना जाता है?
A. मुकुलन
B. पुनर्जनन
C. विखंडन
D. द्विखंडन

एक लंबे धारावाही परिनालिका के अंदर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ किसके समान होती हैं?
A. वलय चुंबक
B. दंड चुंबक
C. डिस्क चुंबक
D. अश्वनाल चुंबक

निम्नलिखित समीकरण किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है?

CuSO4 + 2NaOH → Cu(OH)2 + Na2SO4

A. दहन अभिक्रिया
B. संयोजन अभिक्रिया
C. द्विविस्थापन अभिक्रिया
D. उदासीनीकरण अभिक्रिया

0.06 और 24 के बीच मध्यानुपाती है:
A. 12
B. 0.012
C. 0.12
D. 1.2

निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) से संबंधित है?
A. एक व्यक्ति पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकता है लेकिन दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता।
B. एक व्यक्ति पास और दूर दोनों वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकता है।
C. एक व्यक्ति पास और दूर दोनों वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता।
D. एक व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकता है लेकिन पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता।

निम्नलिखित में से किस अणु में एकल सहसंयोजक आबंधन होता है?
A. N2
B. O2
C. H2
D. CO2

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा पालन किया गया पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 24 Shift2 part2

X : 45 :: 16 : Y

A. X = 10, Y = 75
B. X = 14, Y = 85
C. X = 10, Y = 65
D. X = 14, Y = 75

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ही हैं)। (बाएँ) 5 1 3 3 0 6 0 2 9 1 8 4 2 2 5 4 6 8 5 8 1 3 5 0 2 1 3 9 5 4 (दाएँ) बाएँ से 15वीं संख्या और दाएँ से 11वीं संख्या का योग क्या है?
A. 11
B. 13
C. 16
D. 14

बेरियम क्लोराइड की सोडियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया से क्या बनता है?
A. BaSO4 का भूरा अवक्षेप
B. BaSO4 का पीला अवक्षेप
C. BaSO4 का सफेद अवक्षेप
D. BaSO4 का काला अवक्षेप

अम्ल और क्षारक के बीच होने वाली रासायनिक अभिक्रिया को क्या कहा जाता है?
A. उदासीनीकरण अभिक्रिया
B. ऊष्माशोषी अभिक्रिया
C. संघनन अभिक्रिया
D. अपघटन अभिक्रिया

अक्टूबर 2024 में FIA मोटरस्पोर्ट गेम्स में रेस जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?
A. रिवान देव प्रीतम
B. नारायण कार्तिकेयन
C. सुंदरम करिवराधन
D. जेहान देवन दारूवाला

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ चॉकलेट, पुडिंग हैं।

सभी पुडिंग, आइसक्रीम हैं।

कुछ आइसक्रीम, लॉलीपॉप हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ लॉलीपॉप, चॉकलेट हैं।

(II) कुछ आइसक्रीम, पुडिंग हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

कोशिकांगों का उनके संबंधित कार्यों से मिलान कीजिए।

कोशिकांग

कार्य

1.

कोशिका भित्ति

a.

किसी भी विदेशी पदार्थ और घिसे-पिटे कोशिकीय घटकों का पाचन करता है

2.

राइबोसोम

b.

पौधों को उनकी संरचनात्मक शक्ति प्रदान करता है

3.

लाइसोसोम

c.

प्रोटीन निर्माण में शामिल स्थल

4.

गॉल्जी उपकरण

d.

लाइसोसोम के उत्पादन से जुड़ा हुआ है

A. 1 – a, 2 – b, 3 – c, 4 – d
B. 1 – b, 2 – c, 3 – a, 4 – d
C. 1 – b, 2 – d, 3 – c, 4 – a
D. 1 – c, 2 – a, 3 – d, 4 – b

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. LGB
B. XSN
C. WYU
D. SNI

यदि किसी वृत्त की त्रिज्या में 50% की कमी की जाती है, तो उसके क्षेत्रफल में कितनी कमी होगी?
A. 33.33%
B. 50%
C. 25%
D. 75%

रीता, सुमन, तरुण, उमा, विक्टर और वेंडी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। रीता, सुमन के दायें तीसरे स्थान पर बैठी है। तरुण, सुमन के बायें दूसरे स्थान पर बैठा है। उमा, रीता के ठीक बायें बैठी है। विक्टर, तरुण का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

सुमन के दायें से गिनने पर सुमन और विक्टर के बीच कितने लोग बैठे हैं?

A. एक
B. शून्य
C. दो
D. तीन

समुद्री मार्ग से माल ढुलाई विधेयक, 2024, लोकसभा में ____ को पेश किया गया था।
A. 9 अगस्त 2024
B. 8 अगस्त 2024
C. 7 अगस्त 2024
D. 6 अगस्त 2024

किस संगठन ने भारत के पहले पानी के भीतर से प्रक्षेपित होने वाले मानव रहित हवाई वाहन (UAV) के विकास के लिए सागर डिफेंस के साथ भागीदारी की है?
A. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
B. DRDO
C. भारतीय नौसेना
D. ISRO

यदि 63 चॉकलेट A और B के बीच 4:5 के अनुपात में बाँटी जानी हैं, तो A को कितनी चॉकलेट मिलेगी?
A. 49
B. 35
C. 28
D. 27

पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(i) ओज़ोन ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से बना एक अणु है।

(ii) ऑक्सीजन (O2) जीवन के सभी वायुजीवी रूपों के लिए आवश्यक है।

(iii) ओज़ोन विषहीन है।

A. (i), (ii) और (iii)
B. केवल (i) और (ii)
C. केवल (i) और (iii)
D. केवल (i)

रदरफोर्ड के मॉडल को स्थापित करने के लिए, वैज्ञानिक ने किस प्रकार की धातु की पन्नी का उपयोग किया?
A. सोना
B. पैलेडियम
C. चांदी
D. प्लैटिनम

75 × 75 – 2 × 75 × 25 + 25 × 25 का मान किसके बराबर है?
A. 10000
B. 6250
C. 7500
D. 2500

क्लोरो-क्षार प्रक्रिया को दर्शाने वाली सही रासायनिक अभिक्रिया का चयन कीजिए।
A. 2NaCl(aq) + 2H2O(I) → 2NaOH(aq) + Cl2(g) + H2(g)
B. 2CaCl2(aq) + 2H2O(I) → 2Ca(OH)2(aq) + Cl2(g) + H2(g)
C. 2MgCl2(aq) + 2H2O(I) → 2Mg(OH)2(aq) + Cl2(g) + H2(g)
D. 2KCl(aq) + 2H2O(I) → 2KOH(aq) + Cl2(g) + H2(g)

100 मीटर लंबी एक ट्रेन 150 मीटर लंबे पुल को पार करने में कितने सेकंड लेगी यदि ट्रेन की चाल 36 किमी/घंटा है?
A. 25
B. 18
C. 30
D. 20

जटिल स्थायी ऊतक के बारे में गलत कथन की पहचान करें।
A. संवहन बंडल जटिल ऊतकों की एक विशिष्ट विशेषता है।
B. जटिल ऊतक में पैरेन्काइमा और कोलेन्काइमा शामिल हैं।
C. एक जटिल ऊतक में एक से अधिक प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं।
D. एक जटिल ऊतक में कोशिकाएँ एक सामान्य कार्य करने के लिए एक साथ काम करती हैं।

नाम्‍या की शादी 6 वर्ष पहले हुई थी। अब उसकी आयु शादी के समय की आयु की 1\(1/4\) गुना है। उसके पुत्र की वर्तमान आयु उसकी वर्तमान आयु का पाँचवां भाग है। उसके पुत्र की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
A. 6 वर्ष
B. 12 वर्ष
C. 20 वर्ष
D. 5 वर्ष

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं, और सभी गणनाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं)।

(बाएँ) 2 2 3 3 1 7 8 4 2 8 6 5 4 3 9 1 4 2 1 2 9 1 6 2 3 4 8 1 (दाएँ)

ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद में एक सम अंक है?

(नोट: 1 को पूर्ण वर्ग माना जाएगा।)

A. 6
B. 5
C. 4
D. 3

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर NSQO का संबंध TYWU से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, JOMK का संबंध PUSQ से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध LQOM से है?
A. WRSU
B. WRUS
C. RWUS
D. RWSU

निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ प्रकृति में जैवनिम्नीकरणीय नहीं है?

A. सब्ज़ी के छिलके

B. प्लास्टिक की बोतलें

C. खराब भोजन

A. A, B और C
B. केवल B
C. केवल A
D. A और C दोनों

80 रुपये अंकित मूल्य वाले एक बैग को 68 रुपये में बेचा जाता है। छूट की दर है:
A. 15%
B. 12%
C. 20%
D. 17.5%

इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं, I और II। ये कथन स्वतंत्र कारण, या स्वतंत्र कारणों के प्रभाव या एक सामान्य कारण हो सकते हैं। एक कथन दूसरे कथन का प्रभाव हो सकता है। दोनों कथनों को पढ़िए और सही उत्तर चुनिए।

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 26 Shift1

I. कराटे जैसी मार्शल आर्ट अनुशासन और आत्म-नियंत्रण पर ज़ोर देती हैं, प्रशिक्षुओं को अपनी शक्ति का उपयोग रक्षा और व्यक्तिगत विकास दोनों के लिए करना सिखाती हैं।

II. कराटे को हर स्कूल में अनिवार्य किया जा रहा है।

A. I और II दोनों स्वतंत्र कारणों के प्रभाव हैं।
B. I कारण है और II इसका संभावित प्रभाव है।
C. I और II दोनों स्वतंत्र कारण हैं।
D. II कारण है और I इसका संभावित प्रभाव है।

2024-25 के बजट में भारतीय सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के लिए ₹_____ आवंटित किए हैं।
A. 46 करोड़
B. 36 करोड़
C. 16 करोड़
D. 23 करोड़

जीवों के आवासों में भारी बदलाव की स्थिति में, निम्नलिखित में से कौन जीवों की आबादी को पूरी तरह से नष्ट होने से बचा सकता है?
A. विलगन
B. विकास
C. परिवर्तन
D. पोषण

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2024) पर देश भर में शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किसने किया?
A. श्री नरेंद्र मोदी
B. डॉ. जितेंद्र सिंह
C. श्री अमित शाह
D. श्री भूपेंद्र यादव

नीता 5.5 लीटर आम का जूस खरीदती है। वह और उसके मित्र 3 लीटर 925 मिलीलीटर जूस पी लेते हैं। उसके पास कितना जूस बचा है?
A. 1 लीटर 375 मिलीलीटर
B. 1 लीटर 475 मिलीलीटर
C. 1 लीटर 275 मिलीलीटर
D. 1 लीटर 575 मिलीलीटर

निक्षेपण प्रक्रिया के दौरान, किस प्रकार का अवस्था परिवर्तन होगा?
A. ठोस से गैसीय अवस्था में
B. द्रव से ठोस अवस्था में
C. गैसीय से ठोस अवस्था में
D. ठोस से द्रव अवस्था में

निम्नलिखित धातुओं में से, कौन विस्थापन अभिक्रिया के प्रति सबसे कम अभिक्रियाशील है?

ताँबा, लोहा, जस्ता और सीसा

A. लोहा
B. लोहा और जस्ता
C. सीसा
D. ताँबा

एक विशेष कूट भाषा में, ‘education gives knowledge’ को ‘ta bi nu’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘knowledge upgrades skill’ को ‘hi nu ch’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘knowledge’ का कूट क्या है?
A. hi
B. ta
C. bi
D. nu

दक्षिण हस्त अंगूठे के नियम के अनुसार, चालक के चारों ओर मुड़ी हुई अंगुलियाँ किस प्राचल को दर्शाती हैं?
A. सूई का विक्षेपण
B. चुंबकीय क्षेत्र
C. बल
D. धारा

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विषमांगी मिश्रण के लिए सही है?
A. मिश्रण की संरचना एक समान है।
B. एक स्पष्ट विलयन को विषमांगी मिश्रण कहा जाता है।
C. मिश्रणों में भौतिक रूप से अलग-अलग भाग नहीं होते हैं।
D. मिश्रण की संरचना असमान है।

गोलीय दर्पण का द्वारक (एपर्चर) क्या होता है?
A. वस्तु और दर्पण के बीच की दूरी
B. दर्पण के परावर्तक पृष्ठ का व्यास
C. वक्रता केंद्र और फोकस के बीच की दूरी
D. प्रतिबिम्ब और दर्पण के बीच की दूरी

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए? DIN, FKP, HMR, JOT, ?
A. KOU
B. KOX
C. KOV
D. LQV

कोयले का जलना किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया का उदाहरण है?
A. संयोजन अभिक्रिया
B. द्विविस्थापन अभिक्रिया
C. अपघटन अभिक्रिया
D. अपचयन अभिक्रिया

रक्तचाप, लार निर्माण और उल्टी जैसी अनैच्छिक क्रियाएँ किसके द्वारा नियंत्रित होती हैं?
A. अग्र-मस्तिष्क में अनुमस्तिष्क
B. पश्च-मस्तिष्क में मेडुला
C. केवल हृदय
D. केवल मेरुरज्जु

लगातार दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट कौन हैं?
A. अमन सहरावत
B. स्वप्निल कुसाले
C. नीरज चोपड़ा
D. मनू भाकर

20 से अधिक पहली पाँच अभाज्य संख्याओं का औसत क्या है?
A. 32.7
B. 31.1
C. 31.7
D. 32.2

रामू 1 N बल लगाकर एक विशाल पत्थर को धक्का देने की बहुत कोशिश कर रहा है, लेकिन पत्थर बिल्कुल भी नहीं हिलता है। रामू द्वारा किया गया कुल कार्य है:
A. +1 J
B. 0 J
C. -1 J
D. 1000 J

जब धातुएँ वायु के साथ अभिक्रिया करती हैं, तो बनने वाले उत्पाद का नाम क्या होगा?
A. धातु हाइड्राइड
B. धातु क्लोराइड
C. धातु ऑक्साइड
D. धातु नाइट्रेट

निम्नलिखित में से कौन सी संरचना कवक में छोटी बूंद जैसी संरचना होती है जो प्रजनन में शामिल होती है?
A. शुक्राणुजनन कोशिकाएँ
B. बीजाणुभृत
C. बीजाणुधानी
D. युग्मकोद्भिद

12 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस धात्विक गोले को पिघलाकर 27 समान गोलों में ढाला जाता है। मूल गोले के पृष्ठीय क्षेत्रफल का 8 छोटे गोलों के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल से अनुपात क्या है?
A. 3 : 2
B. 9 : 4
C. 3 : 1
D. 9 : 8

नामीता बिंदु A से चलना शुरू करती है और दक्षिण की ओर 6 किमी गाड़ी चलाती है। वह दो एक साथ बाएँ मोड़ लेती है और क्रमशः 4 किमी और 3 किमी गाड़ी चलाती है। वह एक दाएँ मोड़ लेती है और 2 किमी गाड़ी चलाती है। वह एक अंतिम बाएँ मोड़ लेती है और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 3 किमी गाड़ी चलाती है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
A. 6 किमी पश्चिम
B. 6 किमी दक्षिण
C. 4 किमी पश्चिम
D. 3 किमी दक्षिण

एक गाड़ी एक समान वेग से गतिमान है और उसे रोकने के लिए विपरीत दिशा में एक मंदक बल F लगाया जाता है। बल द्वारा किया गया कार्य है:
A. अनिर्धारित
B. ऋणात्मक
C. शून्य
D. धनात्मक

एक टंकी के तल में एक रिसाव है। इस कारण से टंकी को भरने में 8 घंटे लगते हैं। यदि रिसाव नहीं होता, तो टंकी को भरने में एक घंटा कम समय लगता। रिसाव को टंकी को पूर्णतः खाली करने में कितना समय लगता है?
A. 56 घंटे
B. 15 घंटे
C. 55\(1/3\) घंटे
D. 48 घंटे

एक विशेष कूट भाषा में,

A + B का अर्थ है ‘A, B की बहन है’,

A – B का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’,

A x B का अर्थ है ‘A, B का पिता है’,

और A ÷ B का अर्थ है ‘A, B का भाई है।’

यदि ‘P + Q – R x S ÷ T’ है, तो P का T से क्या संबंध है?

A. माता की माता
B. पिता की माता
C. पिता की बहन
D. माता की बहन

0.0009 का वर्गमूल है:
A. 0.81
B. 0.003
C. 0.03
D. 0.27

यदि A का अर्थ + है, B का अर्थ – है, C का अर्थ x है, D का अर्थ ÷ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

25 B 3 C 4 A 30 D 6 = ?

A. 17
B. 19
C. 18
D. 20

9 महीनों में 7% प्रति माह की दर से 600 रुपये पर साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. 378 रुपये
B. 354 रुपये
C. 398 रुपये
D. 334 रुपये

Leave a Comment

error: