RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 27 Shift1

पदार्थ की किस अवस्था में कणों की गतिज ऊर्जा सबसे अधिक होती है?
A. द्रव
B. ठोस
C. गैस
D. प्लाज़्मा

28 अक्टूबर 2024 को, गुजरात के किस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेनिश पीएम पेड्रो सांचेज़ ने टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, जो भारत का पहला निजी संयंत्र है जहाँ सैन्य विमान बनाए जाएँगे?
A. वडोदरा
B. गांधी नगर
C. अहमदाबाद
D. कच्छ

क्रमशः किसी पिंड के द्रव्यमान और भार का SI मात्रक क्या है?
A. kg, N
B. kg, s
C. gm, N
D. kg, kg

2,100 रुपये की राशि 10% वार्षिक ब्याज दर पर कितने समय में 1,050 रुपये का साधारण ब्याज अर्जित करेगी?
A. 5 वर्ष
B. 8 वर्ष
C. 6 वर्ष
D. 10 वर्ष

यदि A = 83 × 5और B = 85 × 53, तो A × B का मान क्या है?
A. 216 × 58
B. 815 × 512
C. 224 × 57
D. 415 × 57

sin2 θ + cos2 θ – (sec2 θ – tan2 θ) + cot θ sin θ + cos θ का मान _______ है।
A. 2 cos θ
B. sec2 θ
C. -1
D. 0

यदि निर्माता को 10% लाभ होता है, थोक विक्रेता को 15% लाभ होता है और खुदरा विक्रेता को 25% लाभ होता है, तो एक मेज की उत्पादन लागत क्या होगी जिसका खुदरा मूल्य ₹1,265 है?
A. ₹800.00
B. ₹814.00
C. ₹834.34
D. ₹632.50

वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(45, 96, 141)

(12, 16, 28)

A. (10, 7, 18)
B. (16, 20, 36)
C. (13, 15, 30)
D. (14, 17, 32)

एक लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन, वस्तु-दूरी u और प्रतिबिम्ब-दूरी v से संबंधित है। यह संबंध किस प्रकार दिया जाता है?
A. v/u
B. v – u
C. u/v
D. u – v

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह विकल्प व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. CYU
B. FOZ
C. JFB
D. TPL

डेविड का वेतन पहले 40% घटाया गया और बाद में 50% बढ़ाया गया। उसके शुरुआती वेतन में कितने प्रतिशत की कमी हुई है?
A. 12%
B. 15%
C. 10%
D. 14%

दो संख्याओं का योग 35 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 306 है। वे दो संख्याएँ कौन-सी हैं?
A. 16, 19
B. 14, 21
C. 17, 18
D. 13, 22

सूर्य से पराबैंगनी (UV) विकिरण से पृथ्वी की सतह को ओजोन परत ढालती है और निम्नलिखित में से किस संश्लेषित रसायन के कारण वायुमंडल में ओजोन की मात्रा तेजी से कम होने लगती है?
A. कीटनाशक
B. जंतुनाशक
C. कार्बन मोनोऑक्साइड
D. क्लोरोफ्लोरोकार्बन

12 Ω प्रतिरोध के चालक में 2 A की धारा प्रवाहित हो रही है। तब चालक के सिरों पर विभवांतर होगा:
A. 35 V
B. 24 V
C. 6 V
D. 12 V

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. PVZ
B. VAF
C. TYD
D. AFK

_______ ने 9 सितंबर 2024 को इस बात पर जोर दिया कि भारत में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संदर्भ में वर्तमान में मौजूद खामियों और मुद्दों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करने के लिए शहरों और संस्थानों की सुरक्षा और सामाजिक ऑडिट किया जाना चाहिए।
A. स्व-नियोजित महिला संघ (SEWA)
B. अखिल भारतीय महिला वकीलों का संघ (AIFWL)
C. प्रज्ञा ट्रस्ट फॉर वीमेन (PTW)
D. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)

किसी सीमित द्रव्यमान वाले तरल में तरल दाब किस दिशा में संचरित होता है?
A. केवल एक दिशा में
B. सभी दिशाओं में बिना कम हुए
C. केवल दो दिशाओं में
D. केवल तीन दिशाओं में

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दिए गए क्रम में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

QSU, PRT, OQS, NPR, ?

A. MOQ
B. MQO
C. OMQ
D. OQM

एक विशेष कूट भाषा में, ‘TEACH’ को ‘18239’ के रूप में, ‘MAKE’ को ‘4168’ के रूप में और ‘CHECK’ को ‘83943’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 1
C. 9
D. 2

यदि कोई वस्तु ‘r’ त्रिज्या वाले वृत्ताकार पथ पर एक चक्कर लगाने में 2 सेकंड लेती है, तो उसकी गति ‘v’ _______ द्वारा दर्शाई जाती है।
A. \(\ r/2\) मीटर/सेकंड
B. 2πr मीटर/सेकंड
C. \(\ r/4\) मीटर/सेकंड
D. πr मीटर/सेकंड

2023 में भारतीय सिनेमा में उनके जीवन भर के योगदान के लिए 53वाँ दादा साहब फाल्के पुरस्कार निम्नलिखित में से किसे मिला?
A. हेमा मालिनी
B. श्रीदेवी
C. वाहीदा रहमान
D. रेखा

जलीय विलयन में, अम्ल और क्षारक क्या उत्पन्न करते हैं?
A. क्रमशः Li+ आयन और \( CO_3^{2-}\) आयन
B. क्रमशः Na+ आयन और \( CO_3^{2-}\) आयन
C. क्रमशः H+ आयन और OH आयन
D. क्रमशः K+ आयन और \( CO_3^{2-}\) आयन

निम्नलिखित में से किस पदार्थ में कण अधिकतम बल से एक साथ बंधे होते हैं?
A. लोहे की छड़
B. इत्र
C. पानी
D. कलम की स्याही

जुलाई 2024 में, किस बैंक ने 444 दिनों की अवधि के साथ एक नई सावधि जमा योजना ‘अमृत वृष्टि’ शुरू की थी?
A. ICICI
B. SBI
C. CITI बैंक
D. HDFC

एक टंकी को पाइप A और पाइप B मिलकर 2.4 घंटे में भरते हैं। पाइप A अकेले 100 लीटर प्रति घंटे की दर से टंकी भर सकता है। पाइप B अकेले टंकी को 4 घंटे में भर सकता है। टंकी की धारित कितनी है?
A. 1200 लीटर
B. 1000 लीटर
C. 500 लीटर
D. 600 लीटर

धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. परिनालिका के अंदर एकसमान
B. दीर्घवृत्ताकार और एक दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं
C. अक्ष के साथ और एक दूसरे के समानांतर
D. परिनालिका के अंदर सभी बिंदुओं पर समान

यदि किसी आँकड़े का माध्यक, बहुलक से 24.12 कम है, तो आँकड़े का माध्यक अपने माध्य से कितना अधिक है? (उत्तर ज्ञात करने के लिए अनुभवजन्य सूत्र का प्रयोग करें)
A. 6.03
B. 8.04
C. 12.06
D. 16.08

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 28 Shift3

एक विशेष कूट भाषा में,

‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की बहन है’,

‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’,

‘A x B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’ और

‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पुत्र है।’

यदि ‘R – S x T + U – V x W’ है, तो S का W से क्या संबंध है?

A. बहन
B. पिता की माता
C. माता की माता
D. माता

स्पर्श की प्रतिक्रिया में पौधा अपनी पत्तियों को कैसे हिलाता है?

A. उनमें पानी की मात्रा बदलकर
B. उनमें प्रोटीन की मात्रा बदलकर
C. उनमें न्यूक्लिक अम्ल की मात्रा बदलकर
D. उनमें लिपिड की मात्रा बदलकर

एक भवन ठेकेदार 25 पुरुष और 15 महिला कर्मचारियों को नियोजित करता है। वह एक पुरुष कर्मचारी को ₹20 प्रति घंटा और एक महिला कर्मचारी को ₹20 प्रति घंटा वेतन देता है। ठेकेदार द्वारा प्रति घंटा दी जाने वाली औसत मजदूरी कितनी है?
A. ₹20
B. ₹21
C. ₹22
D. ₹23

मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024, लोकसभा में कब पेश किया गया था?
A. 5 अगस्त 2024
B. 8 अक्टूबर 2024
C. 8 अगस्त 2024
D. 18 सितंबर 2024

जॉन, केली, लिसा, माइक, नैन्सी और ओवेन एक सीधी रेखा में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं।
केली के बाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। केली और लिसा के बीच ठीक दो व्यक्ति बैठे हैं। माइक, ओवेन के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। माइक, लिसा का निकटतम पड़ोसी नहीं है। जॉन, लिसा के ठीक दाईं ओर बैठा है।

पंक्ति के सबसे बाएं छोर पर कौन बैठा है?

A. माइक
B. ओवेन
C. जॉन
D. नैन्सी

एक प्रयोगशाला में एक छात्र ने पानी का तापमान केल्विन पैमाने पर 298K मापा। सेल्सियस पैमाने पर इस तापमान का सही रूपांतरण क्या है?
A. 28 डिग्री सेल्सियस
B. 30 डिग्री सेल्सियस
C. 32 डिग्री सेल्सियस
D. 25 डिग्री सेल्सियस

यदि \( a+1/a=8\) है, तो \( a^2+1/a^2=?\)
A. 62
B. 66
C. 64
D. 68

यदि 3(K – 2) × 3K = 729 है, तो K का मान क्या है?
A. 4
B. 6
C. 2
D. 8

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करने वाले त्रिक का चयन करें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का पालन करते हैं।

JF-BE-HG

MI-EH-KJ

A. PM-IL-OK
B. QM-IL-ON
C. QM-IK-ON
D. PM-IL-OJ

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करने वाले त्रिक का चयन करें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का पालन करते हैं।

JH-KI-LN

LJ-MK-NP

A. RP-SQ-TU
B. QO-RP-ST
C. OM-PN-QS
D. SQ-TR-UV

कैल्शियम ऑक्साइड पानी के साथ प्रबलता से अभिक्रिया करके बुझा हुआ चूना बनाता है, जिससे बड़ी मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है। यह अभिक्रिया निम्नलिखित में से किस प्रकार की अभिक्रिया का उदाहरण है?
A. अपघटन अभिक्रिया
B. द्वि-अपघटन अभिक्रिया
C. संयोजन अभिक्रिया
D. अवक्षेपण अभिक्रिया

\(-5/9\) में क्या जोड़ा जाए कि \(-5/6\) प्राप्त हो?
A. \(-5/18\)
B. \(-5/6\)
C. \(-5/12\)
D. \(-5/9\)

B, C, D, E, F, K और L एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। L, K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। F के बाईं ओर से गिनने पर E और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C, K के ठीक दाईं ओर बैठा है। C, E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है। B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. F
B. K
C. L
D. D

निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक फेरस सल्फेट को गर्म करने पर नहीं बनता है?
A. सल्फ्यूरिक अम्ल
B. फेरिक ऑक्साइड
C. सल्फर डाइऑक्साइड
D. सल्फर ट्राइऑक्साइड

एक व्यक्ति द्वारा 2 N के बल से एक ईंट को जमीन के समानांतर धकेलने पर किया गया कार्य 3 J है। बल के कारण होने वाला विस्थापन ______ के बराबर है।
A. 5 m
B. 1.5 m
C. 0.66 m
D. 6 m

जब कोई क्रिया या गति करनी होती है, तो जानवरों में अंतिम कार्य कौन सा ऊतक करेगा?
A. उपकला ऊतक
B. विभज्योतक ऊतक
C. पेशीय ऊतक
D. संयोजी ऊतक

5 अप्रैल 2024 को _____ ने भारत की पहली खेल मनोविज्ञान पुस्तक का विमोचन किया।
A. इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (ISSM)
B. तमिलनाडु शारीरिक शिक्षा और खेल विश्वविद्यालय (TNPES)
C. इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (IISM)
D. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (NISM)

निम्नलिखित में से कौन सा पैरामीशियम को पोषण प्राप्त करने के लिए भोजन को कोशिका में विशिष्ट स्थान पर ले जाने में मदद करता है?
A. पैरापोडिया
B. पक्ष्माभ
C. स्यूडोपोडिया
D. कशाभिका

दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

318, 300, 150, 132, 66, 48, ?

A. 32
B. 24
C. 16
D. 58

एक दुकानदार क्रमिक रूप से 2% और 5% की छूट देता है, जो ________ की एकल छूट के समतुल्य है।
A. 6%
B. 6.9%
C. 7%
D. 7.1%

यदि रैखिक समीकरणों की एक जोड़ी संगत है, तो रेखाएँ होंगी:
A. हमेशा प्रतिच्छेदित
B. प्रतिच्छेदित या संपाती
C. हमेशा संपाती
D. समानांतर

धातुओं के विद्युत अपघटनी परिष्करण प्रक्रिया में, विद्युत अपघट्य किससे बना होता है?
A. शुद्ध धातु और धातु लवण का संयोजन
B. धातु लवण
C. शुद्ध धातु
D. अशुद्ध धातु

यदि बहु खंडन :: कई कोशिकाएँ, तो द्वि खंडन :: ______।
A. दो कोशिकाएँ
B. तीन कोशिकाएँ
C. चार कोशिकाएँ
D. एक कोशिका

कुछ बीज तब फैलते हैं जब फल अचानक झटके के साथ फट जाते हैं और बीज मूल पौधे से दूर बिखर जाते हैं। यह निम्नलिखित में से किस पौधे के फलों में होता है?
A. एक्सेंथियम और उरेना
B. कैस्टर और बालसम
C. सूरजमुखी और मदर
D. ड्रमस्टिक और मेपल

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

LNI, MOJ, NPK, OQL. ?

A. PMR
B. RMP
C. PRM
D. RPM

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में मध्यम आकार के शहरों की श्रेणी (3 लाख से 10 लाख के बीच की आबादी) के तहत उत्तर प्रदेश के किस शहर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. वाराणसी
B. आगरा
C. फिरोजाबाद
D. प्रयागराज

यदि एक सम बहुभुज में 20 विकर्ण हैं, तो इसके अंतः कोणों का योग कितना है?
A. 1200°
B. 1080°
C. 960°
D. 1440°

एक घनाभाकार कमरे की लंबाई 15 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर और ऊँचाई 21 मीटर है। इसकी दीवारों और छत पर 42 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से पेंट कराने की लागत ज्ञात कीजिए।

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 24 Shift3

A. 65,128 रुपये
B. 68,918 रुपये
C. 64,258 रुपये
D. 67,158 रुपये

निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित है?
A. एकलिंगी पुष्प – तरबूज
B. एकलिंगी पुष्प – सरसों
C. उभयलिंगी पुष्प – तरबूज
D. उभयलिंगी पुष्प – पपीता

14वें हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2024 किस राज्य ने जीती?
A. कर्नाटक
B. हरियाणा
C. ओडिशा
D. पंजाब

यदि एक स्नायु दो हड्डियों को जोड़ता है, तो निम्नलिखित में से कौन सी संरचना पेशियों को हड्डियों से जोड़ती है?
A. रक्त
B. उपास्थि
C. कंडरा
D. रेशकोरक

पौधों में, कुछ अपशिष्ट उत्पादों को रेजिन और गोंद के रूप में विशेष रूप से किसमें संग्रहीत किया जाता है?
A. कोशिकीय रसधानियाँ
B. पत्तियाँ
C. पुरानी जाइलम
D. मृत कोशिकाओं वाले ऊतक

8% वार्षिक साधारण ब्याज पर 1,500 रुपये कितने समय में 1,860 रुपये हो जाएँगे?
A. \(43/4\) वर्ष
B. 3 वर्ष
C. 2 वर्ष
D. \(41/2\) वर्ष

50 मीटर लंबा और 42 मीटर चौड़ा एक आयताकार मैदान है जिसके अंदर एक आयताकार लॉन है, जो एक समान चौड़ाई के बजरी के मार्ग से घिरा हुआ है। यदि मार्ग की चौड़ाई 6 मीटर है, तो मार्ग का क्षेत्रफल कितना है?
A. 480 m2
B. 240 m2
C. 960 m2
D. 720 m2

निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘x’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए?

24 + 4 – 15 ÷ 2 x 12 = ?

A. 80
B. 90
C. 70
D. 100

निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए?

9 – 2 × 20 +4 ÷ 11 = ?

A. 14
B. 19
C. 24
D. 27

जठर रस का pH मान _____ होता है।
A. 10.0
B. 7.4
C. 1.2
D. 2.2

अमित बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 35 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 17 किमी गाड़ी चलाता है, फिर दायें मुड़ता है और 15 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 13 किमी गाड़ी चलाता है। वह अंतिम बार दायें मुड़ता है, 20 किमी गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी होगी?
(सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं, जब तक कि अन्यथा निर्दिष्ट न हो।)
A. 28 किमी उत्तर की ओर
B. 30 किमी पूर्व की ओर
C. 30 किमी उत्तर की ओर
D. 28 किमी दक्षिण की ओर

तालाब के पानी में पहली बार मुक्त जीवित कोशिकाओं की खोज किसने की थी?
A. रॉबर्ट हुक ने 1665 में
B. ल्यूवेनहुक ने 1674 में
C. रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में
D. विर्चो ने 1855 में

एक छात्रा की नेत्र शक्ति -0.5D है। इस दोष को ठीक करने के लिए उसे किस प्रकार के चश्मे के लेंस और उसकी फोकस दूरी का उपयोग करना चाहिए?
A. 2.0 m, उत्तल लेंस
B. -2.5 m, अवतल लेंस
C. 2.5 m, उत्तल लेंस
D. -2.0 m, अवतल लेंस

Y को एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने होते हैं। उसे 20 अंक मिलते हैं और वह 40 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। परीक्षा के अधिकतम अंक कितने हैं?
A. 200
B. 150
C. 100
D. 250

ईशान, सूर्या से 3 वर्ष छोटा है। यदि ईशान और सूर्या की आयु का अनुपात 7:8 है, तो ईशान की आयु कितनी है?
A. 27 वर्ष
B. 24 वर्ष
C. 21 वर्ष
D. 18 वर्ष

निम्नलिखित में से कौन सा कथन विलयन के बारे में सत्य नहीं है?
A. विलयन एक समांगी मिश्रण है।
B. विलयन के कण नग्न आँखों से देखे जा सकते हैं।
C. विलयन के कण बिना किसी रुकावट के नीचे नहीं बैठते हैं।
D. विलयन के कणों को निस्यंदन द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है।

यदि किसी वस्तु पर 5 N का बल लगाने से वह अपनी प्रारंभिक स्थिति से 3 m विस्थापित हो जाती है, तो बल द्वारा किया गया कार्य क्या है?
A. 5/3 J
B. 15 J
C. 50 J
D. 20 J

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।

(बाएँ) $ 1 & 8 4 7 £ * 5 3 @ 2 % 9 + Ω 6 # (दाएँ)

ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में एक और संख्या है?

A. 3
B. 2
C. 4
D. 1

दो पाइप एक टंकी को क्रमशः 20 और 24 मिनट में भर सकते हैं और एक अपशिष्ट पाइप प्रति मिनट 3 गैलन खाली कर सकता है। तीनों पाइप एक साथ मिलकर टंकी को 15 मिनट में भर सकते हैं। टंकी की धारिता कितनी है?
A. 180 गैलन
B. 100 गैलन
C. 60 गैलन
D. 120 गैलन

2023-24 से 2027-28 की अवधि के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (पीएम विश्वकर्मा स्कीम) के लिए बजट आवंटन क्या है?
A. ₹13,000 करोड़
B. ₹16,000 करोड़
C. ₹15,000 करोड़
D. ₹14,000 करोड़

धारावाही परिनालिका के अंदर नर्म लोहे की एक छड़ रखी जाती है। नर्म लोहे की बनी छड़ को परिनालिका के अंदर रखने पर धारावाही परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र क्या होगा?
A. समान रहेगा
B. बढ़ जाएगा
C. शून्य हो जाएगा
D. घट जाएगा

चॉकलेट से भरे एक डिब्बे का वजन 12.650 किग्रा है। यदि चॉकलेट का वजन 6 किग्रा 350 ग्राम है, तो खाली डिब्बे का वजन कितना है?
A. 2850 ग्राम
B. 6725 ग्राम
C. 6300 ग्राम
D. 2825 ग्राम

एक विशेष कूट भाषा में, ’email needs internet’ को ‘ma bi cy’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘radio needs waves’ को ‘cy nu ph’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘needs’ का कूट क्या है?
A. cy
B. nu
C. bi
D. ph

निम्नांकित वृत्त-आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

निम्नांकित वृत्त-आलेख वर्ष 2020 में कंपनी X द्वारा किए गए विभिन्न लागतों के बंटवारे को दर्शाता है।

 

यदि 2020 में कंपनी X द्वारा वहन की गई कुल लागत $100,000 है, तो 2020 में कंपनी द्वारा वहन की गई बिजली की लागत कितनी है?

A. $50,000
B. $35,000
C. $15,000
D. $5,000

पहले घंटे में एक कार की चाल 90 किलोमीटर/घंटा और दूसरे घंटे में 60 किलोमीटर/घंटा है। दिए गए दो घंटों के लिए कार की औसत चाल कितनी है?
A. 72 किलोमीटर/घंटा
B. 85 किलोमीटर/घंटा
C. 80 किलोमीटर/घंटा
D. 75 किलोमीटर/घंटा

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ ही हैं)। (बाएँ) 9 5 4 1 0 4 3 5 1 7 8 0 6 3 5 1 6 0 6 8 9 0 5 5 7 5 2 0 6 2 (दाएँ) बाएँ से पाँचवीं संख्या और दाएँ से दूसरी संख्या का योग क्या है?
A. 6
B. 7
C. 3
D. 8

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 29 Shift3 part2

यदि आपकी नाक बंद है, तो घ्राण ग्राही पता नहीं लगा पाते हैं:
A. स्वाद
B. गंध
C. श्रवण
D. चलना

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी विग, प्लास्टिक हैं।

सभी पत्थर, प्लास्टिक हैं।

निष्कर्ष:

(I) सभी प्लास्टिक, विग हैं।

(II) कुछ विग, पत्थर हैं।

A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

पौधे के निम्नलिखित में से कौन सा भाग हमेशा नीचे की ओर बढ़ता है?
A. पत्तियाँ
B. जड़ें
C. शाखाएँ
D. कलिकाएँ

निम्नलिखित में से पेंटेन का सही सूत्र कौन सा है?
A. C5H14
B. C5H12
C. C5H9
D. C5H10

एक बस पहले 60 मीटर की दूरी 30 सेकंड में तय करती है और फिर अगले 80 मीटर की दूरी 40 सेकंड में तय करती है। बस की औसत चाल मीटर प्रति सेकंड में ज्ञात कीजिए।
A. 1 m s-1
B. 0.15 m s-1
C. 2.28 m s-1
D. 2 m s-1

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं, और सभी गणनाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं)। (बाएँ) 4 1 6 1 9 8 8 1 3 8 4 8 6 8 1 9 2 3 3 4 6 2 8 4 5 1 (दाएँ) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक है और ठीक बाद में भी एक सम अंक है?
A. 1
B. 4
C. 0
D. 2

यदि 6, 18, 39 और x समानुपात में हैं, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 117
B. 115
C. 139
D. 112

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एक यौगिक के बारे में सत्य है?
A. घटकों को भौतिक प्रक्रिया द्वारा अलग किया जा सकता है।
B. यह एक भौतिक परिवर्तन है।
C. निर्मित नया उत्पाद घटक पदार्थ के समान गुण रखता है।
D. निर्मित नया उत्पाद पूरी तरह से अलग गुण रखता है।

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो कार्यवाहियाँ दी गई हैं, जिनकी संख्या I और II है। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना होगा और कथन में दी गई जानकारी के आधार पर यह तय करना होगा कि कौन-सी कार्यवाही तार्किक रूप से आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त है।

कथन: कस्बा A से होकर बहने वाली नदी बहुत प्रदूषित है, जिससे जलीय जीवन प्रभावित हो रहा है और औद्योगिक कचरे के निपटान और अनुपचारित सीवेज के कारण जन स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा हो रहा है।

कार्यवाहियाँ:

I. औद्योगिक अपशिष्ट और सीवेज को नदी में छोड़ने से पहले उनका उपचार करने के लिए उन्नत अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों के निर्माण में निवेश करें।

II. कस्बा A के स्वयंसेवकों को शामिल करते हुए नियमित नदी सफाई अभियान आयोजित करने के लिए एक समुदाय-नेतृत्व वाली पहल शुरू करें।

A. केवल I लागू होता है।
B. केवल II लागू होता है।
C. I और II दोनों लागू होते हैं।
D. न तो I और न ही II लागू होता है।

37 व्यक्ति उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में खड़े हैं। आरव दाहिने छोर से 14वें स्थान पर है जबकि वरुण बाएँ छोर से 21वें स्थान पर है। आरव और वरुण के बीच कितने व्यक्ति हैं?
A. 11
B. 4
C. 2
D. 6

निम्नलिखित में से कौन सा ऑटोमोबाइल निकास का परिक्षिप्त प्रावस्था है?
A. प्लाज्मा प्रावस्था
B. ठोस प्रावस्था
C. द्रव प्रावस्था
D. गैसीय प्रावस्था

10 लीटर के एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 3:2 है। मिश्रण में दूध की मात्रा कितनी होगी?
A. 4 लीटर
B. 5 लीटर
C. 6 लीटर
D. 10 लीटर

PARAM Rudra सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन 27 सितंबर 2024 को किस संस्थान में किया गया था?
A. एस.एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज (SNBNCBS), कोलकाता
B. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु
C. टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई
D. जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR), बेंगलुरु

निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याओं की तरह ही संबंधित संख्याओं वाला समुच्चय चुनिए।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(12, 3, 9)

(28, 7, 21)

A. (48, 12, 26)
B. (48, 14, 36)
C. (48, 12, 36)
D. (44, 12, 36)

किसी विलयन में विलेय को घोलते समय, जब किसी दिए गए तापमान पर विलयन में और अधिक विलेय नहीं घोला जा सकता है, तो इसे _______ कहा जाता है।
A. एक कोलाइडी विलयन
B. एक संतृप्त विलयन
C. एक निलंबन
D. एक असंतृप्त विलयन

एक सीधी रेखा के अनुदिश गतिमान वस्तु पर विचार करें, यह बिंदु A से शुरू होती है, बिंदु B पर पहुँचती है और फिर बिंदु A पर वापस आ जाती है। यदि A और B के बीच की दूरी 20 मीटर है, तो वस्तु का कुल विस्थापन है:
A. 20 मीटर
B. 40 मीटर
C. 10 मीटर
D. 0 मीटर

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और तय करना है कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी कप प्लेट हैं।

सभी प्लेट गिलास हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ प्लेट कप नहीं हैं।

(II) सभी कप गिलास हैं।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

यदि पृथ्वी द्वारा चंद्रमा पर लगाए गए बल का परिमाण 2.02 x 1020 N है, तो चंद्रमा द्वारा पृथ्वी पर लगाए गए बल का परिमाण _______ है।
A. 6.06 × 10 20 एन
B. 2.02 × 10 20
C. 4.04 × 10 20
D. 1.01 × 10 20

तनों और जड़ों के बढ़ते हुए सिरों पर कौन सा/से उपस्थित होता है/होते हैं और तने और जड़ की लंबाई में वृद्धि करता/करते हैं?
A. केवल पार्श्व विभज्योतक
B. केवल अंतरापर्वीय विभज्योतक
C. केवल शीर्षस्थ विभज्योतक
D. पार्श्व विभज्योतक और अंतरापर्वीय विभज्योतक

एड्रेनालाईन हार्मोन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं?

(i) हृदय गति तेज होती है

(ii) श्वसन दर बढ़ जाती है

(iii) रक्तचाप कम हो जाता है

A. (i), (ii) और (iii)
B. केवल (i) और (iii)
C. केवल (ii) और (iii)
D. केवल (i) और (ii)

Leave a Comment

error: