यदि किसी धनराशि पर 8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2 वर्षों का साधारण ब्याज ₹2,000 है, तो वार्षिक चक्रवृद्धि की स्थिति में उसी धनराशि पर उसी अवधि के लिए उसी दर पर चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. ₹2080
B. ₹1660
C. ₹2040
D. ₹1960
सात बॉक्स, A, B, E, F, L, M और P, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हों। M को नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। M और B के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। P को M के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। B और F के बीच केवल E रखा गया है। A को B के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। L और P के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. चार
B. तीन
C. एक
D. दो
किसी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 12% और 15% की दो क्रमिक छूट किसी एकल छूट के समतुल्य है:
A. 25.2%
B. 27%
C. 26.2%
D. 26%
यदि 12, 24, 45 और y समानुपात में हैं, तो y का मान क्या है?
A. 60
B. 25
C. 90
D. 30
नवंबर 2023 में IS बिंद्रा पीसीए PCA में सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी जीतने के लिए पंजाब ने किस राज्य की टीम को हराया था?
A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. कर्नाटक
D. गुजरात
वस्तुओं का अपनी स्थिर अवस्था या एकसमान गति की अवस्था में परिवर्तन का विरोध करने की प्राकृतिक प्रवृत्ति ______ कहलाती है।
A. बल
B. गति
C. संवेग
D. जड़त्व
दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?
17, 20, 26, 35, 47, ?
A. 62
B. 64
C. 63
D. 60
पहली 50 प्राकृत संख्याओं का औसत है:
A. 25.5
B. 12.25
C. 21.25
D. 25
यदि शब्द ARTICLE के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. 3
B. 2
C. 1
D. 0
13 प्रोटॉन और 14 न्यूट्रॉन वाले परमाणु की द्रव्यमान संख्या क्या है?
A. 27 u
B. 14 u
C. 13 u
D. 1 u
यदि x + y = 16 और xy = 48 है, तो x2 + y2 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 150
B. 164
C. 144
D. 160
दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।
(बाएँ) 2 9 # 1 * £ & % 4 6 @ 8 $ 7 & 3 Ω 5 (दाएँ)
ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है और ठीक बाद में एक विषम संख्या है?
A. कोई नहीं
B. दो
C. दो से अधिक
D. एक
एक मानचित्र पर दो बिंदुओं के बीच की दूरी 5 सेमी है। मानचित्र का पैमाना 1 : 6,00,000 है। दो बिंदुओं के बीच की वास्तविक दूरी (किमी में) है:
A. 30000
B. 300
C. 3000
D. 30
निम्नलिखित में से कौन-सा विलयन का लक्षण नहीं है?
A. विलयन एक समांगी मिश्रण है।
B. कणों के बहुत छोटे आकार के कारण, कण विलयन से गुजरने वाली प्रकाश किरण को प्रकीर्णित नहीं करते हैं।
C. विलय कणों को निस्पंदन की प्रक्रिया द्वारा मिश्रण से अलग किया जा सकता है।
D. विलयन के कण व्यास में 1 nm (10-9 मीटर) से छोटे होते हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा आहार नली का सबसे लंबा भाग है?
A. आमाशय
B. भोजन नली
C. बड़ी आंत
D. छोटी आंत
यदि + का अर्थ – है, – का अर्थ x है, x का अर्थ ÷ है, और ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
16 ÷ 96 x 6 – 4 + 20 = ?
A. 50
B. 60
C. 56
D. 54
2 मेजों और 3 कुर्सियों का मूल्य 540 रुपये है, जबकि 2 मेजों और 1 कुर्सी का मूल्य 470 रुपये है। 2 मेजों और 2 कुर्सियों का कुल मूल्य कितना है?
A. 505 रुपये
B. 525 रुपये
C. 485 रुपये
D. 545 रुपये
एक विशेष कूट भाषा में, ‘TREF’ को ‘3528’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘KERF’ को ‘5438’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 3
C. 8
D. 5
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरित पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
X : 18.8 :: 21 : Y
A. X = 20, Y = 26.8
B. X = 17, Y = 22.6
C. X = 11, Y = 29.4
D. X = 15, Y = 24.8
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?
ZSN, QJE, HAV, YRM,?
A. PJD
B. PID
C. PIC
D. PJC
एक विशेष कूट भाषा में,
‘P + Q’ का अर्थ है ‘P, Q की माता है’,
‘P – Q’ का अर्थ है ‘P, Q का पति है’,
‘P × Q’ का अर्थ है ‘P, Q की बहन है’ और
‘P ÷ Q’ का अर्थ है ‘P, Q का भाई है।’
यदि ‘A + B – C + D × E’ है, तो A का E से क्या संबंध है?
A. पिता की माता
B. माता की बहन
C. माता की माता
D. पिता की बहन
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म ऐल्कीन के समजातीय श्रेणी से संबंधित है?
A. C2H6 और C3H10
B. CH4 और C2H4
C. C3H6 और C4H8
D. CH4 और C4H8
धारावाही परिनालिका के चारों ओर के क्षेत्र के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं:
(i) परिनालिका के अंदर का क्षेत्र एकसमान है।
(ii) परिनालिका के बाहर का क्षेत्र परिमाण में परिनालिका के अंदर के क्षेत्र के समान है।
(iii) परिनालिका के चारों ओर का क्षेत्र एक दंड चुंबक के चारों ओर के क्षेत्र के समान है।
A. केवल (iii)
B. (i) और (iii) दोनों
C. केवल (i)
D. (ii) और (iii) दोनों
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी शर्ट, पैंट हैं।
कुछ पैंट, टाई हैं।
निष्कर्ष:
(I) कम से कम कुछ पैंट, शर्ट हैं।
(II) कुछ शर्ट, टाई हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, संख्या/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. PRU
B. JLP
C. FHK
D. UWZ
यदि जॉन 30 किमी/घंटा की गति से 90 किमी की यात्रा करता है और 60 किमी/घंटा की गति से वापस आता है, तो उसकी औसत गति है:
A. 40 किमी/घंटा
B. 45 किमी/घंटा
C. 30 किमी/घंटा
D. 60 किमी/घंटा
सूक्ष्मदर्शी के नीचे खुरदुरी अन्तः प्रदव्ययी जलिका खुरदुरी दिखाई देती है क्योंकि इसके पृष्ठ पर _____ नामक कण लगे होते हैं।
A. राइबोसोम
B. क्रोमोसोम
C. लाइसोसोम
D. प्रोटीन कण
यदि एक 4-अंकीय संख्या 13z4, 6 से विभाज्य है, तो अंक ‘z’ का सबसे बड़ा संभव मान क्या है?
A. 7
B. 4
C. 3
D. 1
धारावाही कुंडली के कारण चुंबकीय क्षेत्र कब बढ़ता है?
A. जब कोई कुंडली से दूर जाता है
B. जब कुंडली से गुजरने वाली धारा बढ़ाई जाती है
C. जब कुंडली से गुजरने वाली धारा घटा दी जाती है
D. जब कुंडली के घुमावों की संख्या घटा दी जाती है
खंडन द्वारा अलैंगिक प्रजनन होता है:
A. केवल एककोशिकीय पौधों में
B. केवल सरल शरीर संगठित बहुकोशिकीय पौधों में
C. केवल जटिल शरीर संगठित बहुकोशिकीय पौधों में
D. सभी बहुकोशिकीय पौधों में
एक बेईमान दुकानदार अपने सामान को क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है। हालाँकि, वह एक गलत वजन का उपयोग करता है और इस प्रकार 25% का लाभ प्राप्त करता है। 1 किलो के लिए, वह कितने ग्राम वजन का उपयोग करता है?
A. 850 ग्राम
B. 700 ग्राम
C. 800 ग्राम
D. 900 ग्राम
रमेश एक बैंक में 5% वार्षिक साधारण ब्याज पर ₹1,232 का निवेश करता है। 3 वर्षों के बाद उसे कितनी राशि मिलेगी?
A. ₹2,145.80
B. ₹1,848.80
C. ₹1,285.80
D. ₹1,416.80
\( .5 10.6-0.2 1.4/0.4\) का मान है:
A. 12.55
B. 1.255
C. 12.25
D. 125.5
जब कोई पिंड गुरुत्वाकर्षण के अधीन मुक्त रूप से गिरता है, तो निम्नलिखित में से कौन सी राशि स्थिर नहीं रहती है:
A. त्वरण
B. सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक
C. दूरी
D. द्रव्यमान
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?
YES, ZGV, AIY, BKB,?
A. CMD
B. CME
C. CMF
D. CNE
अपवर्तन के नियमों में से एक के अनुसार, _______ किरण, अपवर्तित किरण और आपतन बिंदु पर दो पारदर्शी माध्यमों के अंतरापृष्ठ के अभिलम्ब, सभी एक ही तल में स्थित होते हैं।
A. परावर्तित
B. आपतित
C. निर्गत
D. समानांतर
जब कॉपर ऑक्साइड युक्त बीकर में थोड़ी मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिलाया जाता है, तो कौन सा यौगिक बनता है?
A. कॉपर (III) क्लोराइड
B. कॉपर (II) क्लोराइड
C. कॉपर (IV) क्लोराइड
D. कॉपर (I) क्लोराइड
थायरॉक्सिन हार्मोन बनाने के लिए किस ग्रंथि को आयोडीन की आवश्यकता होती है?
A. थाइमस
B. अग्न्याशय
C. पीनियल ग्रंथि
D. थायरॉइड ग्रंथि
किया गया कार्य ______ द्वारा परिभाषित किया जा सकता है।
A. बल / विस्थापन
B. बल × विस्थापन
C. बल + विस्थापन
D. बल – विस्थापन
निम्नलिखित में से कौन-सा अम्लों का एक विशिष्ट गुण है?
A. ये नीले लिटमस पेपर को लाल कर देते हैं।
B. इनमें चिकना स्पर्श होता है।
C. इनका pH 7 से अधिक होता है।
D. ये लाल लिटमस पेपर को नीला कर देते हैं।
नीचे एक कारण दिया गया है जिसके बाद संभावित प्रभाव I, II और III दिए गए हैं। कारण को ध्यान से पढ़ें और तय करें कि तीनों में से कौन-सा/कौन से संभावित प्रभाव हो सकता/सकते हैं।
कारण:
पिछले 2 महीनों में इलाके X के अपार्टमेंट में चोरी की गई साइकिलों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रभाव:
(I) पुलिस ने इलाके X के सुरक्षा गार्डों को सभी प्रवेश और निकास का विवरण दर्ज करने और सभी डिलीवरी कर्मियों के फोन नंबरों को सत्यापित करने का निर्देश दिया है।
(II) कई अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स ने अपने गेटों के अंदर और बाहर कई सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है।
(III) इलाके X से सटे पुलिस स्टेशन में अधिक महिला पुलिस कांस्टेबल नियुक्त किए गए हैं।
A. I और II दोनों संभावित प्रभाव हो सकते हैं
B. केवल II एक संभावित प्रभाव हो सकता है
C. II और III दोनों संभावित प्रभाव हो सकते हैं
D. केवल I एक संभावित प्रभाव हो सकता है
sec2 A + (cosec2 A – 1) – (1 + tan2 A) – cot2 A = ______.
A. sec2 A
B. 0
C. cot2 A
D. 1
एक धनात्मक संख्या, जब अपने वर्ग में जोड़ी जाती है, तो 56 प्राप्त होता है। वह संख्या है:
A. 12
B. 9
C. 7
D. 8
केविन बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 7 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दो एक साथ दाएँ मोड़ लेता है और क्रमशः 2 किमी और 1 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 3 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दो एक साथ दाएँ मोड़ लेता है और प्रत्येक 3 किमी गाड़ी चलाता है। वह एक अंतिम बाएँ मोड़ लेता है और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 3 किमी गाड़ी चलाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
A. 2 किमी पश्चिम
B. 1 किमी पश्चिम
C. 2 किमी उत्तर
D. 2 किमी दक्षिण
कार्बन में अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ बंध बनाने की अनूठी क्षमता होती है। इस गुण को ______ के रूप में जाना जाता है।
A. क्रिस्टलीकरण
B. श्रृंखलन (catenation)
C. समावयवता (Isomerisation)
D. चक्रीयकरण (cyclisation)
भूपर्पटी में धात्विक अयस्क किस रूप में पाए जाते हैं?
A. केवल कार्बोनेट
B. केवल सल्फाइड
C. ऑक्साइड, सल्फाइड और कार्बोनेट
D. केवल ऑक्साइड
प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में, उत्पादित कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोज) का क्या होता है?
A. कार्बोहाइड्रेट ग्लाइकोजन के रूप में संग्रहीत होते हैं।
B. सभी कार्बोहाइड्रेट तुरंत ऊर्जा के रूप में उपयोग किए जाते हैं।
C. सभी कार्बोहाइड्रेट स्टार्च के रूप में संग्रहीत होते हैं।
D. पहले, कार्बोहाइड्रेट का उपयोग ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जाता है और बाकी स्टार्च के रूप में संग्रहीत होते हैं।
निम्नलिखित विकल्पों में से उभयलिंगी पुष्प का चयन कीजिए।
A. कद्दू
B. तरबूज
C. सरसों
D. पपीता
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने 11 नवंबर 2024 को भारत के _____ मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया।
A. 53वें
B. 51वें
C. 50वें
D. 52वें
निम्नलिखित में से कौन यांत्रिक ऊर्जा का भाग है?
A. स्थितिज ऊर्जा
B. केवल प्रकाश ऊर्जा
C. केवल रासायनिक ऊर्जा
D. केवल ऊष्मा ऊर्जा
निम्नलिखित में से धातुओं के कौन से युग्म मुक्त अवस्था में पाए जाते हैं?
A. सोडियम और पोटेशियम
B. चांदी और पोटेशियम
C. सोना और चांदी
D. सोना और सोडियम
निम्नलिखित में से किस जीव में तीन-कक्षीय हृदय होता है?
A. स्तनधारी
B. पक्षी
C. उभयचर
D. मछली
निम्नलिखित में से प्लास्टर ऑफ पेरिस का सबसे सामान्य अनुप्रयोग कौन-सा है?
A. भग्न हड्डियों को सहारा देने के लिए प्लास्टर बनाना
B. अग्निशामक यंत्र
C. बेकिंग
D. पानी की कठोरता को दूर करना
नवंबर 2024 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में रहने के अनुकरण के लिए निम्नलिखित में से किस स्थान पर देश का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन शुरू किया?
A. माउंट आबू
B. ईटानगर
C. लेह
D. रामेश्वरम
दो पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल F है; यदि उनमें से किसी एक पिंड का द्रव्यमान उसके प्रारंभिक मान से चार गुना बढ़ा दिया जाए, तो अब पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल होगा:
A. F/4
B. F
C. 4F
D. 2F
भारतीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के लिए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अक्टूबर 2024 में निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार प्रदान किया?
A. 70वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
B. 68वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
C. 69वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
D. 67वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?
(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. FMH
B. RYT
C. JQL
D. MTP
जून 2024 में सीमावर्ती गांवों में नशीली दवाओं की मांग और आपूर्ति के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए, पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और ग्राम रक्षा समितियों (VDCs) के सहयोग से कौन सा अभियान शुरू किया?
A. मिशन मुक्ती
B. मिशन निश्चय
C. मिशन मदद
D. मिशन साथी
शीर्षस्थ विभज्योतक तने और जड़ की ______ को बढ़ाता है।
A. शाखाएँ
B. फूल
C. घेरा
D. लंबाई
जुलाई 2024 में जारी हुई किताब ‘ओवरथ्रोइंग क्रिकेट्स एम्पायर: हाउ एवरी टीम बीट इंग्लैंड फॉर द फर्स्ट टाइम’ के लेखकों में से एक कौन है?
A. अनिकेत मिश्रा
B. आर अश्विन
C. जॉय भट्टाचार्य
D. अभिषेक मुखर्जी
_______ वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा पौधे जल वाष्प के रूप में जल को त्यागते हैं।
A. वाष्पोत्सर्जन
B. परिवहन
C. अनुलेखन
D. अंतर्ग्रहण
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरित पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
X : 96 :: 53 : Y
A. X = 49, Y = 118
B. X = 58, Y = 112
C. X = 52, Y = 104
D. X = 47, Y = 108
ओडिशा राज्य के निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने ग्रामीण विकास में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए तीसरा रोहिणी नायर पुरस्कार जीता?
A. अजीम प्रेमजी
B. सेथ्रीचेम संगतम
C. दीननाथ राजपूत
D. अनिल प्रधान
त्वरण का SI मात्रक क्या है?
A. m s-1
B. m s-2
C. m s2
D. m s
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ पत्थर, सेब हैं।
कुछ सेब, घोड़े हैं।
कुछ घोड़े, कील हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ कील, सेब हैं।
(II) कुछ घोड़े, पत्थर हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करने के लिए तापीय अपघटन से गुजरता है?
A. कैल्शियम क्लोराइड
B. कैल्शियम नाइट्रेट
C. कैल्शियम सल्फेट
D. कैल्शियम कार्बोनेट
नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले त्रिक का चयन करें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
JAIL – ALIJ-LIAJ
ZEAL – ELAZ-LAEZ
A. MAIN – AMIN – NAIM
B. BORE – OERB – EROB
C. GILE-GLIE – ELIG
D. COLD-ODLC-LCOD
निम्नलिखित में से किस तत्व को विद्युत अपघटन अपचयन द्वारा निकाला जाता है?
A. Na
B. Ag
C. Pb
D. Zn
निम्नलिखित में से किस एशियाई देश ने नवंबर 2024 में ‘8वां अंतर्राष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव और संगोष्ठी’ आयोजित किया?
A. बांग्लादेश
B. भारत
C. नेपाल
D. भूटान
जब किसी वस्तु को ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो गुरुत्वाकर्षण बल _____ होता है
A. गति की दिशा के समान
B. शून्य
C. गति की दिशा के विपरीत
D. गति की दिशा से स्वतंत्र
निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. अमीबा में, विभाजन के दौरान दो कोशिकाओं का विभाजन किसी भी तल में हो सकता है।
B. यीस्ट छोटी कलिकाएँ निकाल सकता है जो अलग हो जाती हैं और आगे बढ़ती हैं।
C. प्लास्मोडियम द्विविभाजन द्वारा एक साथ कई संतति कोशिकाओं में विभाजित होता है।
D. लीशमैनिया में निश्चित अभिविन्यास में द्विविभाजन होता है।
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित में से किसका परिणाम 113 होगा?
A. 96 C 12 B 2 D (42 A 6) D 3 C 20
B. 96 C 12 A 2 D (42 A 6) A 3 D 20
C. 96 D 12 A 2 C (42 B 6) A 3 C 20
D. 96 D 12 B 2 C(42 A 6) B 3 C 20
एक अवतल दर्पण में, वस्तु को दर्पण के ध्रुव और फोकस बिंदु के बीच रखा जाता है। प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या है?
A. वास्तविक और उल्टा
B. आभासी और उल्टा
C. आभासी और सीधा
D. वास्तविक और सीधा
यदि शब्द FRIENDLY में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाए और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में कितने अक्षर दो बार दिखाई देंगे?
A. 2
B. 1
C. 0
D. 3
एक विशेष कूट भाषा में, ‘someday in paradise’ को ‘yd pl ws’ के रूप में लिखा जाता है और ‘in dense forest’ को ‘fe ws nm’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘in’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. nm
B. fc
C. yd
D. ws
किसी दिए गए आँकड़े के लिए, यदि माध्य और बहुलक क्रमशः 42 और 60 हैं, तो अनुभवजन्य संबंध का उपयोग करके आँकड़े का माध्यक ज्ञात कीजिए।
A. 44
B. 50
C. 46
D. 48
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी स्कूल, कॉलेज हैं।
कोई भी कॉलेज, विश्वविद्यालय नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) कुछ कॉलेज, स्कूल नहीं हैं।
(II) कुछ स्कूल, विश्वविद्यालय हो सकते हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
एक बेलन के आधार की त्रिज्या और ऊँचाई का अनुपात 3:1 है। यदि इसका आयतन 9702 cm3 है, तो बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल है: (π = \(22/7\) का प्रयोग करें)
A. 924 cm2
B. 668 cm2
C. 616 cm2
D. 946 cm2
एक पाइप एक टंकी को 12 घंटे में भर सकता है। एक अन्य पाइप भरी हुई टंकी को 18 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी के एक-तिहाई भरने में लगने वाला समय (घंटों में) है:
A. 24
B. 12
C. 36
D. 48
8वां इंडिया वॉटर वीक 2024 कहाँ आयोजित किया गया था?
A. नई दिल्ली
B. इंदौर
C. बैंगलोर
D. मुंबई
पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(i) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न सदस्यों को नुकसान पहुँचाते हैं।
(ii) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ जैविक प्रक्रियाओं द्वारा टूटते हैं।
(iii) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण में कभी भी नहीं रहते हैं।
A. केवल (ii) और (iii)
B. केवल (i)
C. (i), (ii) और (iii)
D. केवल (i) और (ii)
निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ के कणों का लक्षण नहीं है?
A. वे आकार में बहुत बड़े होते हैं।
B. वे लगातार गतिमान रहते हैं।
C. उनके बीच जगह होती है।
D. वे एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा रोग लीशमैनिया के कारण होता है?
A. डेंगू
B. मलेरिया
C. काला-अज़ार
D. एनीमिया
एक गोले के आयतन और उसके परिगत लंब वृत्तीय बेलन के आयतन का अनुपात क्या है?
A. 2 : 1
B. 1 : 2
C. 2 : 3
D. 1 : 1
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। A के दाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। F, C और G का निकटतम पड़ोसी है। D, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. चार
C. तीन
D. एक
सात लोग, A, B, E, F, P, Q और R, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। Q के दाईं ओर केवल दो लोग बैठे हैं। Q और B के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। F और P के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। P, Q के ठीक बाईं ओर बैठा है। E, R के ठीक दाईं ओर बैठा है। पंक्ति के बाएँ छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. R
B. B
C. A
D. P
अरविंद अपनी आय का 75% खर्च करता है। उसकी आय में 20% की वृद्धि होती है और वह अपने खर्च में 10% की वृद्धि करता है। उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि होती है?
A. 50%
B. 25%
C. 10%
D. 37.5%
A और B अकेले मिलकर किसी कार्य को क्रमशः 40 दिनों और 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे एक साथ कार्य शुरू करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद B कार्य छोड़ देता है और A शेष कार्य 5 दिनों में पूरा करता है। कार्य शुरू करने के कितने दिनों बाद B ने कार्य छोड़ा है?
A. 12 दिन
B. 14 दिन
C. 16 दिन
D. 15 दिन
उदासीन विलयन का pH मान __________ होता है।
A. 5
B. 0
C. 14
D. 7
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर VSUR का संबंध KHJG से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, YVXU का संबंध NKMJ से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध SPRO से है?
A. HEGD
B. HEDG
C. GEDH
D. GEHD
यदि कोण (5x – 2)° और 82° संपूरक कोणों का युग्म बनाते हैं, तो x का मान क्या है?
A. 90
B. 20
C. 45
D. 30
एक पिंड को ऊपर की ओर फेंका जाता है और यह 5 मीटर की ऊँचाई तक पहुँचता है और फिर नीचे गिरता है, तो पिंड द्वारा तय किया गया कुल विस्थापन और कुल दूरी क्रमशः होगी:
A. 10 मीटर, 0 मीटर
B. 0 मीटर, 0 मीटर
C. 5 मीटर, 5 मीटर
D. 0 मीटर, 10 मीटर
0.\(52\) को \(/q\) के रूप में व्यक्त कीजिए जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है।
A. \(50/99\)
B. \(52/99\)
C. \(52/90\)
D. \(53/99\)
समुच्चय {61, 62…100} में, दूसरे सबसे बड़े और दूसरे सबसे छोटे अभाज्य संख्याओं का योग है:
A. 150
B. 156
C. 158
D. 164
फरवरी 2024 में बोइंग डिफेंस इंडिया के नए प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. संजय गुप्ता
B. विजय मेहता
C. निखिल जोशी
D. अरुण कुमार
निम्नलिखित में से पौधे का कौन सा भाग वानस्पतिक प्रवर्धन में भाग नहीं लेता है?
A. जड़
B. फूल
C. तना
D. पत्तियाँ
तीन उम्मीदवारों ने एक चुनाव में भाग लिया है और क्रमशः 1036, 7044 और 12,120 मत प्राप्त किए हैं। विजयी उम्मीदवार को कुल मतों का कितना प्रतिशत प्राप्त हुआ है?
A. 65%
B. 57%
C. 90%
D. 60%
A, B से दोगुना बड़ा है। B, C से \(1/3\) आयु का है। A, B और C की आयु का योग 42 वर्ष है, तो A और B की आयु का योग ज्ञात कीजिए।
A. 21 वर्ष
B. 15 वर्ष
C. 12 वर्ष
D. 23 वर्ष
पुरुष प्रजनन तंत्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. वृषण उदर गुहा में स्थित होते हैं।
B. शुक्राणु का निर्माण शुक्राशय में होता है।
C. शुक्राणु के निर्माण के लिए सामान्य शरीर के तापमान से अधिक तापमान की आवश्यकता होती है।
D. वृषण टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्राव करते हैं।
एक अवतल दर्पण के मुख्य फोकस से गुजरने वाली और मुख्य अक्ष के समानांतर नहीं होने वाली किरण, परावर्तन के बाद कैसी होगी?
A. मुख्य अक्ष के समानांतर निकलेगी
B. मुख्य फोकस से गुजरेगी
C. वक्रता केंद्र से गुजरेगी
D. मुख्य अक्ष के साथ तिरछी निकलेगी