RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 29 Shift2

2024 में पद्म श्री से सम्मानित, राज्य में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए राज्य आयुक्त का पद संभालने वाले पहले और एकमात्र दिव्यांग व्यक्ति, डॉ. के.एस. राजन्ना किस भारतीय राज्य से संबंधित हैं?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. आंध्र प्रदेश
D. कर्नाटक

निम्नलिखित में से कौन-सा विद्युत शक्ति (P), विद्युत धारा (I), विद्युत विभवांतर (V) और प्रतिरोध (R) के बीच सही संबंध नहीं है?
A. P = I2R
B. P = IR
C. \( P = ^2/R\)
D. P = VI

तने या जड़ के व्यास में वृद्धि किसके कारण होती है?
A. अधःस्थ मृदूतक
B. शीर्षस्थ मृदूतक
C. अंतराकलीय मृदूतक
D. कैम्बियम

दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, जीतने वाले उम्मीदवार को 1854 मत मिले, जबकि हारने वाले उम्मीदवार को 618 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल मतों का कितना प्रतिशत मत जीतने वाले उम्मीदवार के पक्ष में गया?
A. 80%
B. 75%
C. 60%
D. 70%

निम्नलिखित दंड आलेख का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

वर्षों में कैंसर के मामलों की औसत संख्या कितनी है?

A. 5550
B. 5005
C. 5050
D. 5500

कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट के निर्माण में क्या उपयोग किया जाता है?
A. सोडियम कार्बोनेट
B. जिप्सम
C. कॉपर सल्फेट
D. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट

शीर्षस्थ विभज्योतक निम्नलिखित में से किसमें उपस्थित होता है?
A. पौधे
B. विषाणु
C. जंतु
D. जीवाणु

5.2222…… के समतुल्य भिन्न कौन-सी है?
A. \(47/9\)
B. \(422/99\)
C. \(48/100\)
D. \(38/9\)

निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए: \((cos θ)/(1+sin θ)+(1+sin θ)/(cos θ)\)
A. 2 cos θ
B. 1 + 2 sin θ
C. 2 sec θ
D. 2 sin θ

एक इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर विद्युत ऊर्जा को ______ में बदलता है।
A. पवन ऊर्जा
B. स्थितिज ऊर्जा
C. ऊष्मा ऊर्जा
D. प्रकाश ऊर्जा

निम्नलिखित में से किसके संकुचन और शिथिलन से अंग की गति होती है?
A. तंत्रिका कोशिकाएँ
B. उपास्थि
C. पेशी कोशिकाएँ
D. हड्डियाँ

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. WT-XZ
B. RO-SV
C. NK-OQ
D. UR-VX

जब हम किसी स्प्रिंग को खींचते हैं, तो स्प्रिंग में संचित ऊर्जा का रूप ______ होता है।
A. गतिज ऊर्जा
B. गुरुत्वीय ऊर्जा
C. स्थितिज ऊर्जा
D. विद्युत ऊर्जा

यदि शब्द DEFAULT के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. 2
B. 1
C. 3
D. 0

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों को विधवाओं के कल्याण और उनके मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जिसमें प्रत्येक जिले में ‘विधवा प्रकोष्ठ’ की स्थापना भी शामिल है, के लिए सलाह कब जारी की?
A. मई 2024
B. अप्रैल 2024
C. जून 2024
D. अगस्त 2024

नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR) मिशन का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?
A. जलवायु कार्रवाई
B. रक्षा उपग्रह
C. अंतरिक्ष पर्यटन
D. व्यापार निगरानी

पदार्थ के कणों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
A. वे बहुत छोटे होते हैं।
B. वे लगातार गतिमान रहते हैं।
C. उनके बीच कोई स्थान नहीं होता है।
D. वे एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु अम्लों के साथ सबसे निम्न अभिक्रियाशील है?
A. लोहा
B. एल्यूमीनियम
C. ताँबा
D. जस्ता

दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

18, 23, 33, 48, 68, ?

A. 90
B. 95
C. 93
D. 85

चीनी के मूल्य में 6.25% की कमी के कारण, एक आदमी 120 रुपये में 1 किग्रा अधिक चीनी खरीद सकता है। चीनी का कम हुआ प्रति किग्रा मूल्य कितना है?
A. 8 रुपये
B. 6.5 रुपये
C. 7.5 रुपये
D. 7 रुपये

A, B, E, F, P, Q और R एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। A, B के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। B और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, F के ठीक दायें बैठा है। P, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। Q के बायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. F
B. A
C. P
D. R

अंडाशय द्वारा नियंत्रित कार्य से संबंधित सही विकल्प का चयन करें।
A. सभी अंगों में वृद्धि को उत्तेजित करता है
B. चयापचय को नियंत्रित करता है
C. मासिक धर्म चक्र
D. पीयूष ग्रंथियों को उत्तेजित करता है

निम्नलिखित में से कौन-सा ऐल्कोहॉल खांसी की दवाओं में प्रयोग किया जाता है?
A. एथेनॉल
B. मेथेनॉल
C. एथेनोइक अम्ल
D. प्रोपेनॉल

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।

(बाएँ) & % 4 6 @ 8 $ & 3 Ω 2 7 \(\) 9 # 1 * £ 1 + & @ 5 (दाएँ)

यदि शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा दाईं ओर से छठा होगा?

A. 1
B. 3
C. 7
D. 2

अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाने वाली, निम्नलिखित में से कौन सा भारत का पहला यूनेस्को ‘साहित्य का शहर’ है?
A. जयपुर
B. लखनऊ
C. भोपाल
D. कोझिकोड

एक विशेष कूट भाषा में, ‘VOCAL’ को ‘46218’ के रूप में और ‘OVALS’ को ‘68514’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 6
C. 5
D. 1

क्लोरो-क्षार प्रक्रिया में कौन-सा उत्पाद बनता है?
A. खाने का सोडा
B. धावन सोडा
C. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
D. सोडियम क्लोराइड

एक वॉशिंग मशीन का सूची मूल्य ₹13,200 है। इसे 20% छूट के बाद एक खुदरा विक्रेता को बेचा जाता है। खुदरा विक्रेता के लिए वॉशिंग मशीन का क्रय मूल्य कितना है?
A. ₹10,560
B. ₹10,660
C. ₹11,560
D. ₹11,660

राजीव बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 2 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 1 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह बायें मुड़ता है और 3 किमी गाड़ी चलाता है। वह फिर से बायें मुड़ता है और 1 किमी गाड़ी चलाता है। फिर वह अंतिम बार बायें मुड़ता है और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 4 किमी गाड़ी चलाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
A. 1 किमी दक्षिण
B. 1 किमी उत्तर
C. 1 किमी पूर्व
D. 1 किमी पश्चिम

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 23 Shift2 part2

B, A से तीन गुना बेहतर कारीगर है और इसलिए A से 60 दिन कम समय में कार्य पूरा कर सकता है। दोनों मिलकर कार्य कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 25 दिन
B. 22\(12\) दिन
C. 30 दिन
D. 20 दिन

एक प्रतिरोधक की प्रतिरोधकता ρ है। इस प्रतिरोधक को अब तीन बराबर भागों में काटा जाता है। प्रत्येक भाग की प्रतिरोधकता होगी:
A. \(\/3\)
B. 6ρ
C. 3ρ
D. ρ

(10001 + 12)(10001 – 12) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 1000019857
B. 10019857
C. 100019857
D. 1000190857

जैविक उत्प्रेरकों (बायो-कैटेलिस्ट) जिनके उपयोग से जटिल पदार्थों को सरल पदार्थों में तोड़ा जाता है, कहलाते हैं:
A. तेल
B. एंजाइम
C. वसा
D. कार्बोहाइड्रेट

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ दीवारें, छतें हैं।

सभी छतें, बिल्लियाँ हैं।

सभी बिल्लियाँ, घास हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ घासें, दीवारें हैं।

(II) सभी घासें, छतें हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सी अधातु कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में होती है?
A. ऑक्सीजन
B. फ्लोरीन
C. पारा
D. ब्रोमीन

स्पाइरोगायरा में किस प्रकार का प्रजनन देखा जाता है?
A. द्विखंडन
B. कायिक प्रवर्धन
C. खंडन
D. मुकुलन

हमारे शरीर में निम्नलिखित में से कौन सी कोशिका सबसे लंबी होती है?
A. वसा कोशिका
B. अंडाणु
C. रक्त कोशिका
D. तंत्रिका कोशिका

किसी ग्रह जिसका द्रव्यमान M है, पर सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक का मान G है। 4M द्रव्यमान वाले दूसरे ग्रह पर सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक का मान क्या होगा?
A. शून्य
B. G/2
C. G
D. 4G

निम्नलिखित में से कौन सा उपकला ऊतकों का कार्य है?
A. उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया प्रदान करता है
B. सुरक्षा
C. वसा का भंडारण
D. अनैच्छिक गति के लिए उत्तरदायी

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर EHCF का संबंध ILGJ से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, HKFI का संबंध LOJM से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध MPKN से है?
A. QTRO
B. TQRO
C. TQOR
D. QTOR

2024 की हुरुन रीच लिस्ट के अनुसार, भारत के सबसे कम उम्र के अरबपतियों के रूप में उभरे भारतीय स्टार्टअप ज़ेप्टो के संस्थापक कौन हैं?
A. असीत बिस्वाल और राजेश प्रधान
B. गिरिश रेडेकर और रघुवीर कांचेरला
C. कैवल्य वोहरा और आदित पलिशा
D. काबीर बिस्वास और अंकुर अग्रवाल

जब एथेनॉल को 443K पर अधिक मात्रा में सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म किया जाता है, तो कौन-सा उत्पाद बनेगा?
A. एथाइन और हाइड्रोजन
B. एथीन और जल
C. एथेन और जल
D. केवल एथाइन

जुलाई 2024 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए गए निम्नलिखित पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में से किसका ‘चराईदेव मोइदम‘ है?

A. त्रिपुरा
B. असम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. नागालैंड

केंद्रीय बजट 2023-24 में अपडेट की गई ऋण राशि के साथ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की श्रेणियों का मिलान करें और सही उत्तर चुनें।

सूची I

(मुद्रा ऋण श्रेणियाँ)

सूची II

(ऋण राशि)

1.

शिशु

A.

₹50,000 तक

2.

किशोर

B.

₹50,000 से ऊपर और ₹5 लाख तक

3.

तरुण

C.

₹5 लाख से ऊपर और ₹10 लाख तक

4.

तरुण प्लस

D.

₹10 लाख से ऊपर और ₹20 लाख तक

A. 1 – A, 2 – B, 3 – C, 4 – D
B. 1 – B, 2 – A, 3 – D, 4 – C
C. 1 – A, 2 – C, 3 – B, 4 – D
D. 1 – A, 2 – B, 3 – D, 4 – C

धारावाही सीधे तार द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या होती है?
A. तार के तल के लंबवत
B. तार के तल से 60° के कोण पर
C. तार के तल से 45° के कोण पर
D. तार के तल के समानांतर

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
A. रूपांतरण से पहले और बाद में कुल ऊर्जा हमेशा स्थिर रहती है।
B. ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है।
C. रूपांतरण से पहले और बाद में कुल ऊर्जा स्थिर नहीं है।
D. ऊर्जा को केवल एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है।

31 मार्च 2024 को नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया अवार्ड्स 2023 में पुरुष खिलाड़ी का वर्ष का पुरस्कार निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने जीता?
A. पीआर श्रीजेश
B. अभिषेक
C. मनप्रीत सिंह
D. हार्दिक सिंह

नीचे एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो संभावित कारण दिए गए हैं जिनकी संख्या I और II है। कथन को ध्यान से पढ़ें और तय करें कि कौन-सा या कौन-से कारण कथन में दिए गए घटना/ अवलोकन/सूचना की व्याख्या करते हैं। कथन – ध्वनि प्रदूषण एक अदृश्य खतरा है। इसे देखा नहीं जा सकता, लेकिन यह फिर भी मौजूद है, भूमि पर और समुद्र के नीचे दोनों जगह। ध्वनि प्रदूषण को कोई भी अवांछित या परेशान करने वाली ध्वनि माना जाता है जो मनुष्यों और अन्य जीवों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्रभावित करती है। कारण: I. इसके कुछ प्रमुख कारण हैं वाहन, विमान, औद्योगिक मशीनें, लाउडस्पीकर, पटाखे, आदि। II. उच्च मात्रा में उपयोग किए जाने पर, कुछ अन्य उपकरण भी ध्वनि प्रदूषण में योगदान करते हैं, जैसे टेलीविजन, ट्रांजिस्टर, रेडियो, आदि।
A. I और II दोनों संभावित कारण हैं।
B. केवल II एक संभावित कारण है।
C. केवल I एक संभावित कारण है।
D. न तो I और न ही II कोई संभावित कारण है।

मनमोहन और उसकी पत्नी मनप्रीत की वर्तमान आयु का अनुपात 7 : 6 है। 6 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 8 : 7 होगा। यदि विवाह के समय उनकी आयु का अनुपात 4:3 था, तो अब से कितने वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था?

A. 16 वर्ष
B. 18 वर्ष
C. 13 वर्ष
D. 15 वर्ष

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का पालन करने वाले त्रिक का चयन कीजिए। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 27 Shift2

TODE – EOTD – ODTE

FAST – TAFS-ASFT

A. PACK – APCK – KACP
B. NEST-TENS – SENT
C. BACK-KABC – ACBK
D. GREW – GERW – WERG

यदि एक 3-अंकीय संख्या 42a, 9 से विभाज्य है, तो अंक ‘a’ का मान क्या है?
A. 6
B. 1
C. 3
D. 9

सही कथन का चयन करें।
A. जब एक लड़की का जन्म होता है, तो उसके अंडाशय में पहले से ही हजारों अपरिपक्व अंडे होते हैं।
B. अंडाशय द्वारा हर महीने कई अंडे उत्पादित होते हैं।
C. अंडवाहिनी को गर्भाशय के रूप में भी जाना जाता है।
D. एक अंडवाहिनी गर्भाशय बनाती है।

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ बाघ, शेर हैं।

कुछ शेर, चीते हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ शेर, बाघ हैं।

II. कुछ बाघ, चीते हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

यदि कोई व्यक्ति 45 किमी/घंटा की चाल से 90 किमी की दूरी तय करता है और 50 किमी/घंटा की चाल से 150 किमी की एक और दूरी तय करता है, तो उसकी पूरी यात्रा की औसत चाल कितनी है?

A. 49 किमी/घंटा
B. 47 किमी/घंटा
C. 46 किमी/घंटा
D. 48 किमी/घंटा

वर्ष 2024 के मालाबार अभ्यास में किस ऑस्ट्रेलियाई पोत ने भाग लिया था?
A. एचएमएएस एडिलेड
B. एचएमएएस स्टुअर्ट
C. एचएमएएस होबार्ट
D. एचएमएएस सिडनी

एक पूर्ण वर्ग संख्या के इकाई स्थान पर ________ अंक कभी नहीं हो सकता है।
A. 1
B. 8
C. 9
D. 4

शुद्ध घी का मूल्य 100 रुपये प्रति किलोग्राम है। 50 रुपये प्रति किलोग्राम मूल्य वाले वनस्पति तेल से मिलाकर, एक दुकानदार मिश्रण को 96 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेचता है, जिससे उसे 20% का लाभ होता है। वह दोनों को किस अनुपात में मिलाता है?
A. 3 : 2
B. 1 : 2
C. 3 : 1
D. 4 : 1

अमोनियम सल्फेट का रासायनिक सूत्र ______ है।
A. Ca2SO4
B. (NH4)SO4
C. (NH4)2SO4
D. Na2SO4

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।

(बाएँ} 7 & 3 Ω 9 5 & 4 6 @ 8 $ # 1 * £ 5 (दाएँ)

ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद में एक विषम संख्या है?

A. एक
B. दो से अधिक
C. कोई नहीं
D. दो

दिए गए बारंबारता बंटन का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।

अंक बारंबारता
50 3
28 4
85 6
40 7

A. 40.95
B. 56.2
C. 50.5
D. 52.6

पौधों में लचीलापन किसके कारण होता है?
A. स्क्लेरेनकाइमा
B. कोलेनकाइमा
C. कैम्बियम
D. पेरेनकाइमा

किस दर (प्रतिशत प्रति वर्ष) पर साधारण ब्याज से कोई धनराशि 8 वर्षों में दोगुनी हो जाएगी?
A. 2.5%
B. 12.5%
C. 5.6%
D. 6.25%

80 लीटर के एक मिश्रण में, दूध और पानी का अनुपात 3:1 है। मिश्रण में दूध की मात्रा कितनी है?
A. 60 लीटर
B. 40 लीटर
C. 80 लीटर
D. 20 लीटर

ताँबे के विद्युत अपघटनी परिष्करण में निम्नलिखित में से किस विद्युत अपघट्य का उपयोग किया जाता है?
A. CuO
B. Cu2Cl2
C. CuSO4
D. Na2SO4

एक त्रिकोणीय काँच के प्रिज्म में _______ होते हैं।
A. एक त्रिकोणीय आधार और तीन आयताकार पार्श्व पृष्ठ
B. तीन त्रिकोणीय आधार और एक आयताकार पार्श्व पृष्ठ
C. दो त्रिकोणीय आधार और तीन आयताकार पार्श्व पृष्ठ
D. तीन त्रिकोणीय आधार और तीन आयताकार पार्श्व पृष्ठ

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा पालन किया गया पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

X : 56 :: 84 : Y

A. X = 108, Y = 62
B. X = 92, Y = 48
C. X = 98, Y = 32
D. X = 96, Y = 54

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. FCG
B. IFK
C. QNS
D. LIN

बिस्किट के एक डिब्बे का वजन 1 किग्रा 750 ग्राम है। ऐसे 7 डिब्बों का कुल वजन कितना होगा?
A. 12.150 किग्रा
B. 12.350 किग्रा
C. 12.050 किग्रा
D. 12.250 किग्रा

परावर्तन के नियम ______ पर लागू होते हैं।
A. केवल समतल सतहों पर और गोलीय सतहों पर नहीं
B. समतल और गोलीय दोनों सतहों पर
C. न तो समतल सतहों पर और न ही गोलीय सतहों पर
D. केवल गोलीय सतह पर और समतल सतहों पर नहीं

किस प्रक्रिया द्वारा संतति कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या आधी हो जाती है?
A. समसूत्री विभाजन
B. असूत्रीविभाजन
C. अर्धसूत्री विभाजन
D. द्विखंडन

निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ जैवनिम्नीकरणीय है?
A. प्लास्टिक की थैली
B. मृत पौधा
C. काँच
D. बिजली का तार

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है, और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित में से किसका परिणाम 26 होगा?
A. 29 C 34 A 2 D 4 B 5
B. 29 A 34 D 2 B 4 C 5
C. 29 B 34 C 2 A 4 D 5
D. 29 D 34 B 2 C 4 A 5

एक विशेष कूट भाषा में,

‘P + Q’ का अर्थ है ‘P, Q का भाई है’।

‘P – Q’ का अर्थ है ‘P, Q की पुत्री है’।

‘P x Q’ का अर्थ है ‘P, Q की पत्नी है’ और

‘P ÷ Q’ का अर्थ है ‘P, Q का पुत्र है’।

यदि ‘A + B – C x D ÷ E’ है, तो A का E से क्या संबंध है?

A. पुत्री का पुत्र
B. पुत्र का पुत्र
C. पुत्र
D. भाई

दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 24 Shift3

274, 252, 282, 260, 290, 268, ?

A. 284
B. 280
C. 272
D. 298

मैग्नीशियम और मैंगनीज के नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करने पर कौन-सी गैस उत्सर्जित होती है?
A. ऑक्सीजन गैस
B. हीलियम गैस
C. हाइड्रोजन गैस
D. नाइट्रोजन गैस

किसी दर्पण की वक्रता त्रिज्या +20 सेमी है। इस दर्पण की फोकस दूरी और प्रकृति क्या है?
A. +10 cm, अवतल
B. +10 cm, उत्तल
C. -40 cm, उत्तल
D. +40 cm, अवतल

एक अवतल/उत्तल दर्पण के मुख्य फोकस से गुजरने वाली या गुजरती हुई प्रतीत होने वाली प्रकाश की किरण परावर्तन के बाद ______।
A. मुख्य अक्ष के लंबवत निकलेगी
B. केवल अवतल दर्पण के मामले में मुख्य अक्ष के लंबवत निकलेगी
C. केवल उत्तल दर्पण के मामले में मुख्य अक्ष के लंबवत निकलेगी
D. मुख्य अक्ष के समानांतर निकलेगी

क्रिकेट के वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स 2024 का खिताब किस टीम ने जीता?
A. पाकिस्तान
B. भारत
C. श्रीलंका
D. ऑस्ट्रेलिया

निम्नलिखित में से कौन सा/से यौगिक संतृप्त हैं?

(i) C2H6

(ii) C3H8

(iii) C2H4

(iv) C4H10

A. i और iv
B. i और ii
C. i, ii और iii
D. i, ii और iv

परिवहन से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(i) धमनियाँ वे वाहिकाएँ हैं जो रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती हैं।

(ii) धमनियों की दीवारें पतली और लोचदार होती हैं।

(iii) शिराओं में वाल्व होते हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि रक्त केवल एक ही दिशा में प्रवाहित होता है।

A. केवल (i) और (ii)
B. केवल (i)
C. केवल (i) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

GJN ILP KNR MPT ?

A. ROV
B. OVR
C. RVO
D. ORV

यदि '+' और '-' को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में '?’ के स्थान पर क्या आएगा?

23 – 7 x 15 ÷ 5 + 17 = ?

A. 27
B. 24
C. 25
D. 30

यदि किसी बेलन की त्रिज्या में 30% की वृद्धि की जाती है और ऊँचाई में 30% की कमी की जाती है, तो बेलन के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की कमी होगी?
A. 9%
B. 60%
C. 30%
D. 0%

2 : 3, 5 : 4, 3 : 2 और 4 : 5 में से सबसे बड़ा अनुपात कौन-सा है?
A. 3 : 2
B. 2 : 3
C. 4 : 5
D. 5 : 4

8 मीटर 54 सेंटीमीटर लंबे रिबन को 7 बराबर टुकड़ों में काटा जाता है। प्रत्येक टुकड़े की लंबाई कितनी है?
A. 1.02 मीटर
B. 1.22 मीटर
C. 1.12 मीटर
D. 1.32 मीटर

एक विशेष कूट भाषा में, ‘CARD’ को ‘5193’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘ROSE’ को ‘8612’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘R’ के लिए कूट क्या है?
A. 5
B. 1
C. 9
D. 8

6 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा एक टैंक 1 मीटर 25 सेमी की गहराई तक पानी से भरा है। आर्द्र सतह का कुल क्षेत्रफल कितना है?
A. 50 वर्ग मीटर
B. 49 वर्ग मीटर
C. 53.5 वर्ग मीटर
D. 55 वर्ग मीटर

एक पाइप एक टंकी को 9 घंटे में भर सकता है। एक अन्य पाइप भरी हुई टंकी को 36 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टंकी के एक-तिहाई भाग भरने में लगने वाला समय (घंटों में) कितना है?
A. 12
B. 4
C. 16
D. 8

एथीन में कार्बन की संयोजकता क्या है?
A. दो
B. चार
C. तीन
D. छह

यदि किसी वस्तु पर एक नियत बल F लगाया जाता है, तो बल द्वारा किया गया कार्य धनात्मक होगा यदि वस्तु:
A. बल के लंबवत विस्थापित होती है
B. विस्थापित नहीं होती है
C. बल की दिशा के विपरीत विस्थापित होती है
D. बल की दिशा में विस्थापित होती है

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

HKO, JMQ, LOS, NQU, ?

A. PSW
B. SWP
C. SPW
D. PWS

ब्रायोफिलम में, वानस्पतिक प्रवर्धन किसके द्वारा होता है?
A. स्त्रीकेसर
B. पत्ती के किनारे पर बनी कलिकाएँ
C. पंखुड़ी
D. पुंकेसर

निम्नलिखित में से कौन-सा हाइड्रोकार्बन सामान्यतः स्वच्छ ज्वाला उत्पन्न करता है?
A. एथिलीन
B. एथेन
C. एथीन
D. एथाइन

यदि किसी विशेष आँकड़ों के समूह का माध्य और बहुलक क्रमशः 36 और 63 है, तो एक अनुभवजन्य संबंध का उपयोग करके, उसी आँकड़ों के समूह के माध्यक का मान ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 45
C. 40
D. 39

तीन क्रमागत 6 के गुणजों का योग 3240 है, सबसे छोटा गुणज ज्ञात कीजिए।
A. 1086
B. 1074
C. 1054
D. 1006

दो पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं:

(i) यह प्रतिकर्षी प्रकृति का है।

(ii) इसका परिमाण पूरे ब्रह्मांड में समान है।

(iii) यह पिंडों के द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपाती है।

(iv) इस बल के कारण पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।

A. केवल (iii)
B. (i) और (ii) दोनों
C. (ii) और (iii) दोनों
D. (iii) और (iv) दोनों

राजवीर ने 10% वार्षिक दर से 1 वर्ष के लिए 16,000 रुपये चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किए हैं, जो अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होता है। उसे कितनी राशि प्राप्त होगी?
A. 16,354 रुपये
B. 16,542 रुपये
C. 17,640 रुपये
D. 17,830 रुपये

सात बॉक्स, A, B, E, F, L, M और P, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों। L और B के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। केवल A को E के ऊपर रखा गया है। B के नीचे कोई बॉक्स नहीं रखा गया है। M को F के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है लेकिन P के ऊपर किसी स्थान पर। P के ऊपर तीसरा कौन-सा बॉक्स रखा गया है?
A. A
B. L
C. E
D. F

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। A के दायें कोई नहीं बैठा है। D और B के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। E, D के दायें दूसरे स्थान पर बैठा है। C, F के ठीक बायें बैठा है। G और B के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. दो
C. एक
D. चार

त्रिभुज ABC में, BD ⊥ AC पर D पर लंब है और ∠DBC = 54° है। BC पर एक बिंदु E इस प्रकार है कि ∠CAE = 34° है। ∠AEB का मान क्या है?
A. 80°
B. 56°
C. 78°
D. 70°

Leave a Comment

error: