RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 29 Shift3 part2

विस्थापन अभिक्रिया में वह प्रमुख कारक क्या है जो निर्धारित करता है कि क्या अधिक अभिक्रियाशील धातु अपने यौगिक से कम अभिक्रियाशील धातु को विस्थापित करेगी?
A. अभिक्रिया का तापमान
B. धातु परमाणुओं का आकार
C. अभिक्रियाशीलता श्रेणी में धातुओं की स्थिति
D. यौगिक की सांद्रता

निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. सभी धातुएँ समान रूप से अभिक्रियाशील होती हैं।
B. पोटेशियम सोने से अधिक अभिक्रियाशील है।
C. सभी धातुएँ समान रूप से अभिक्रियाशील नहीं होती हैं।
D. चाँदी सोडियम से कम अभिक्रियाशील है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विलयनों के बारे में सही है?
A. सरल निस्यंदन द्वारा विलयनों को अलग किया जा सकता है।
B. विलेय विलायक की तुलना में कम मात्रा में उपस्थित होता है।
C. किसी विलयन की सांद्रता केवल द्रव्यमान प्रतिशत के रूप में व्यक्त की जा सकती है।
D. विलयन एक विषमांगी मिश्रण है।

सात व्यक्ति, A, B, E, F, P, Q और R, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। A और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। केवल P, Q के दाईं ओर बैठा है। E और Q के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, B के दाईं ओर कहीं बैठा है लेकिन F के बाईं ओर कहीं बैठा है। पंक्ति के दाहिने छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. F
B. E
C. B
D. R

पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

(i) पराबैंगनी विकिरण जीवों के लिए हानिकारक नहीं है।

(ii) वायुमंडल के उच्च स्तरों पर ओजोन, पराबैंगनी विकिरण के ऑक्सीजन अणु पर कार्य करने का एक उत्पाद है।

(iii) वायुमंडल में ओजोन की मात्रा 1980 में तेजी से गिरने लगी।

A. (i), (ii) और (iii)
B. केवल (ii) और (iii)
C. केवल (i) और (ii)
D. केवल (i)

प्रकाश की चाल ______ होती है।
A. हवा की तुलना में पानी में अधिक
B. हवा, काँच और पानी में समान
C. काँच की तुलना में पानी में अधिक
D. पानी की तुलना में काँच में अधिक

यदि एक कार 3 घंटे में 150 किमी की दूरी तय करती है, तो कार की चाल क्या थी?
A. 50 किमी/घंटा
B. 42 किमी/घंटा
C. 40 किमी/घंटा
D. 36 किमी/घंटा

निम्नलिखित में से कौन सा जीव बहुखंडन दर्शाता है?
A. हाइड्रा
B. लीशमैनिया
C. यीस्ट
D. प्लाज्मोडियम

5% वार्षिक साधारण ब्याज पर एक धनराशि कितने समय में स्वयं का दोगुना हो जाएगी?
A. 18 वर्ष
B. 20 वर्ष
C. 10 वर्ष
D. 12 वर्ष

एक समदशभुज के प्रत्येक बाह्य कोण का माप क्या है?
A. 30°
B. 60°
C. 45°
D. 36°

रदरफोर्ड के स्वर्ण पन्नी प्रयोग द्वारा निम्नलिखित में से क्या खोजा गया था?
A. न्यूट्रॉन
B. नाभिक
C. इलेक्ट्रॉन
D. प्रोटॉन

निम्नलिखित में से कौन-सा ऐल्केन का सामान्य सूत्र है?
A. C2nH2n
B. CnH2n+2
C. CnHn
D. CnH2n

निम्नलिखित में से कौन-सा वायु के मिश्रण का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
A. निलंबन
B. विषमांगी मिश्रण
C. समांगी मिश्रण
D. कोलाइड

बेकिंग पाउडर बनाने के लिए बेकिंग सोडा में निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य अम्ल मिलाया जाता है?
A. लैक्टिक अम्ल
B. टार्टरिक अम्ल
C. सिरका
D. सोडियम क्लोराइड

अम्ल और क्षारक के बीच होने वाली वह अभिक्रिया जिसके परिणामस्वरूप लवण और जल बनते हैं, उसे किस नाम से जाना जाता है?
A. प्रकाश संश्लेषण अभिक्रिया
B. उदासीनीकरण अभिक्रिया
C. जल अपघटन अभिक्रिया
D. बहुलकीकरण अभिक्रिया

यदि पृथ्वी पर कोई वायुमंडल नहीं होता, तो आकाश का रंग ______ होता।
A. नीला
B. पीला
C. काला
D. लाल

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।

\((2/3+1/3) 23-13+9\)

A. 16
B. 23
C. 29
D. 19

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।

(बाएँ) 3 Ω 9 # 1 7 3 @ 1 ^ 9 # * £ 5 8 8 5 7 & * £ 5 (दाएँ)

ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद में एक प्रतीक है?

A. एक
B. कोई नहीं
C. दो
D. दो से अधिक

28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक मनाए गए ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का विषय क्या था, जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में केंद्रीय सतर्कता आयोग की एक पहल है?
A. सतर्क भारत, समृद्ध भारत
B. भ्रष्टाचार से ना कहें, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध हों
C. राष्ट्र की समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा का संस्कार
D. विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत

निम्नलिखित में से किसने नवंबर 2024 में भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया?
A. न्यायमूर्ति अभय एस ओका
B. न्यायमूर्ति सूर्यकांत
C. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़
D. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले त्रिक का चयन करें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

PL-QN-ST

JF-KH-MN

A. MI-NK-PQ
B. QM-RO-TV
C. TP-UR-WY
D. SO-TQ-VX

\( x^{1/2} Y^{-1} z^{2/3}\) का मान क्या है, जब x = 9, Y = 3, और z = 8 है। 
A. 18
B. 6
C. 12
D. 4

सही मिलान पहचानें।
A.

जीवाणु संक्रमण : मस्से और HIV-AIDS

वायरल संक्रमण : गोनोरिया और सिफलिस

B.

जीवाणु संक्रमण : मस्से और सिफलिस

वायरल संक्रमण : गोनोरिया और HIV-AIDS

C.

जीवाणु संक्रमण : गोनोरिया और सिफलिस

वायरल संक्रमण : मस्से और HIV-AIDS

D.

जीवाणु संक्रमण : मस्से और गोनोरिया

वायरल संक्रमण : सिफलिस और HIV-AIDS

दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

ORN, QTP, SVR, UXT, ?

A. VWZ
B. WZV
C. WVZ
D. VZW

नीचे एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो कार्यवाहियाँ, I और II, दी गई हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना होगा और कथन में दी गई जानकारी के आधार पर यह तय करना होगा कि कौन-सी कार्यवाही तार्किक रूप से अनुसरण करती है।

कथन:

स्कूल X को पुलिस आयुक्त से एक नोटिस मिला है जिसमें कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि स्कूल के गेट के बाहर हर सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच गाड़ियों की अवैध पार्किंग के कारण जाम लगता है।

कार्यवाहियाँ:

(I) स्कूल X को स्कूल के गेट के बाहर अवैध कार पार्किंग की निगरानी के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात करना चाहिए और किसी भी जाम को दूर करना चाहिए।

(II) स्कूल X को अभिभावकों को कार से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने से रोकना चाहिए।

A. केवल I अनुसरण करता है। 
B. I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 
C. न तो I और न ही II अनुसरण करता है। 
D. केवल II अनुसरण करता है। 

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 28 Shift3 part2

22.5, 56, 42.5, 2x + 1, x – 2, 3x और 36 का समांतर माध्य 30 है। x का मान ज्ञात कीजिए, जहाँ x > 0 है।
A. 9
B. 7
C. 6
D. 4

पेरिस ओलंपिक 2024 में टीम इंडिया के मुख्य प्रायोजक के रूप में किस कंपनी समूह का नाम रखा गया था?
A. प्यूमा
B. रिलायंस
C. अदित्य बिड़ला 
D. अदानी

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएँ से दाएँ की जानी है।

(बाएँ) 9 @ 8 $ 7 & 3 Ω 9 # 1 * £ 5 & % 4 6 (दाएँ)

ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है और ठीक बाद में एक प्रतीक है?

A. एक
B. दो से अधिक
C. कोई नहीं
D. दो

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विज्ञान श्री पुरस्कार 2024 के प्राप्तकर्ता डॉ. अवेश कुमार त्यागी 01 नवंबर 2024 तक निम्नलिखित में से किस संस्थान से जुड़े हुए हैं?

A. राजा रमन केंद्र फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (RRCAT), इंदौर
B. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई
C. इंदिरा गांधी केंद्र फॉर एटॉमिक रिसर्च (IGCAR), कल्पक्कम
D. वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर (VECC), कोलकाता

किसी वस्तु की प्रारंभिक से अंतिम स्थिति तक मापी गई सबसे छोटी दूरी को ______ के रूप में जाना जाता है।
A. त्वरण
B. चाल
C. वेग
D. विस्थापन

निम्नलिखित का मिलान कीजिए।

(i)

अंडाशय

(a)

निषेचन

(ii)

डिंबवाहिनी

(b)

रोपण

(iii)

गर्भाशय

(c)

विकसित भ्रूण को पोषण देता है।

(iv)

अपरा

(d)

मादा युग्मक बनाता है।

A. i – b, ii – a, iii – d, iv – c
B. i – d, ii – c, iii – b, iv – a
C. i – d, ii – a, iii – b, iv – c
D. i – d, ii – b, iii – a, iv – c

जब कोई वस्तु एकसमान चाल से वृत्ताकार पथ पर गति करती है, तो उसकी गति को ______ कहा जाता है।
A. एकसमान वृत्तीय गति
B. अर्धगोले के अनुदिश गति
C. एक सीधी रेखा के अनुदिश गति
D. रेखीय गति

निम्नलिखित में से कौन सी अंतःस्रावी ग्रंथि वृद्धि हार्मोन का स्राव करती है?
A. थायरॉइड ग्रंथि
B. पीयूष ग्रंथि
C. एड्रिनल ग्रंथि
D. वृषण

निम्नलिखित में से कौन-सा एक सहसंयोजक यौगिक है?
A. MgO
B. MgCl2
C. NaCl
D. CH4

खाद्य जाल में ऊर्जा का स्थानांतरण ______ प्रतिरूप का होता है।
A. वृत्ताकार
B. एकदिशीय
C. बहुआयामी
D. द्विदिशीय

f फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने एक वस्तु रखी जाती है, और यह पाया जाता है कि वस्तु के समान आकार का प्रतिबिम्ब बनता है। वस्तु दूरी u है:
A. 2f से अधिक
B. 2f के बराबर
C. f से कम
D. f के बराबर

पीयूष ग्रंथि द्वारा स्रावित वृद्धि हार्मोन का क्या कार्य है?
A. यह सभी अंगों में वृद्धि को उत्तेजित करता है।
B. यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है।
C. यह मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करता है।
D. यह शरीर की वृद्धि के लिए चयापचय को नियंत्रित करता है।

निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए:

9993 × 10007

A. 99999951
B. 9999951
C. 9999949
D. 91999949

यदि चीनी का मूल्य 20% कम हो जाता है, तो एक गृहस्थ को चीनी की खपत कितने प्रतिशत बढ़ानी चाहिए कि चीनी पर उसका व्यय अपरिवर्तित रहे?
A. \(331/3\%\)
B. \(162/3\%\)
C. 20%
D. 25%

सितंबर 2024 में भारत की नौसैनिक रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अनुमोदित प्रमुख रक्षा खरीद क्या थी?
A. भारतीय नौसेना के लिए सात प्रोजेक्ट 17B स्टील्थ फ्रिगेट्स का अनुमोदन
B. उन्नत नौसैनिक रडार प्रणालियों का अधिग्रहण
C. भारतीय नौसेना के लिए एक नए विमानवाहक पोत का प्रक्षेपण
D. बहु-भूमिका पनडुब्बियों की खरीद

चार सदस्यों A, B, C और D के बीच एक धनराशि 4 : 7 : 9 : 3 के अनुपात में बाँटी जानी है। यदि C को D से 720 रुपये अधिक मिलते हैं, तो C और B के हिस्से में अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 480 रुपये
B. 360 रुपये
C. 160 रुपये
D. 240 रुपये

एक दुकानदार एक पंखे का मूल्य उसके क्रय मूल्य से 22% अधिक बताता है और उस पर 15% की छूट देता है। यदि वह पंखे को 5,185 रुपये में बेचता है तो पंखे का क्रय मूल्य (रुपये में) क्या है?
A. 5000
B. 4500
C. 4800
D. 5680

एक विशेष कूट भाषा में, ‘REPS’ को ‘9631’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘EARS’ को ‘6914’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 9
C. 1
D. 6

केंद्रीय बजट 2024-25 में, वित्त मंत्री ने निम्नलिखित में से किस योजना की ऋण सीमा को मौजूदा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की घोषणा की है?
A. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)
B. सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE)
C. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
D. स्टैंड-अप इंडिया योजना

लखन और राम क्रमशः 48,000 रुपये और 72,000 रुपये का निवेश करके एक व्यवसाय आरंभ करते हैं। 6,530 रुपये के वार्षिक लाभ में से राम का भाग क्या है?
A. 2612 रुपये
B. 3080 रुपये
C. 2450 रुपये
D. 3918 रुपये

दो कक्षाएँ A और B हैं जिनमें निश्चित संख्या में विद्यार्थी हैं। यदि 5 विद्यार्थियों को A से B में स्थानांतरित किया जाता है, तो B में विद्यार्थियों की संख्या A से दोगुनी हो जाती है। यदि 1 विद्यार्थी को B से A में भेजा जाता है, तो दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या समान होगी। B में कितने विद्यार्थी हैं?
A. 26
B. 19
C. 17
D. 22

फरवरी 2024 में आयोजित 15वें इंडिया आर्ट फेयर के दौरान पहले ‘MTArt Agency x इंडिया आर्ट फेयर आर्टिस्ट प्राइज़’ को निम्नलिखित में से किसने जीता?

A. देविका रानी
B. साजिद वाजिद शेख
C. बीरेन्द्रनाथ सरकार
D. आशा पारेख

निम्नलिखित में से किसमें न्यूरॉन्स नहीं होते हैं?
A. तंत्रिकाएँ
B. मस्तिष्क
C. एडिपोसाइट
D. मेरुरज्जु

A और B एक काम को 2 दिन में पूरा करते हैं। यदि A अकेले इसे 4 दिन में पूरा कर सकता है, तो B अकेले उसी काम का 19 गुना काम ______________(दिनों) में पूरा कर सकता है।
A. 77
B. 4
C. 76
D. 5

4 Ω प्रतिरोध का एक विद्युत गीजर प्रति सेकंड 100 J ऊष्मा उत्पन्न करता है। इससे प्रवाहित होने वाली धारा होगी:
A. 5 A
B. 2.5 A
C. 25 A
D. 50 A

दी गई श्रेणी को देखें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं, और सभी गणनाएँ बाएँ से दाएँ की ओर की जानी हैं)।

(बाएँ) 9 7 4 5 1 8 2 7 5 1 3 4 2 3 7 4 9 5 2 7 5 6 9 2 8 5 4 1 9 3 (दाएँ)

ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद में भी एक विषम अंक है?

A. 3
B. 4
C. 2
D. 1

केवल एक कोशिका वाले जीवों को ______ कहा जाता है।
A. एककोशिकीय
B. बहुकोशिकीय
C. एकल
D. एकलिंगी

द्रव्यमान m और एकसमान वेग v से गतिमान किसी वस्तु द्वारा धारित गतिज ऊर्जा _____ है।
A. 1/2 mv2
B. 1/3 mv2
C. mv-2
D. mv2

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 27 Shift2 part2

सात बॉक्स A, B, E, F, L, M और P एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हों। केवल A को E के ऊपर रखा गया है। केवल F को E और B के बीच रखा गया है। केवल P को M के नीचे रखा गया है। L और P के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. तीन
B. चार
C. दो
D. एक

किसी भी अभाज्य संख्या के गुणनखंडों की संख्या होती है:
A. 3
B. 1
C. 2
D. 4

निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए?

35 × 7 + 2 ÷ 6 – 13 = ?

A. 6
B. 9
C. 7
D. 4

A, B और C किसी काम को क्रमशः 15, 10 और 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि A को प्रत्येक तीसरे दिन B और C द्वारा सहायता दी जाए तो वह काम कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 9 दिन
B. 12 दिन
C. 6 दिन
D. 15 दिन

वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

(3, 12, 36)

(8, 32, 96)

A. (14, 48, 144)
B. (12, 48, 124)
C. (12, 42, 144)
D. (12, 48, 144)

अमित और अमिता की वर्तमान आयु के बीच का अनुपात क्रमशः 7 : 5 है। 5 वर्ष पहले अमित की आयु और 5 वर्ष बाद अमिता की आयु के बीच का अनुपात 1 : 1 है। अब से कितने वर्ष बाद अमित और अमिता की आयु कुल मिलाकर 72 वर्ष होगी?
A. 4 वर्ष
B. 6 वर्ष
C. 7 वर्ष
D. 3 वर्ष

निम्नलिखित दंड आरेख का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।


 

भारतीय, चीनी, थाई और विविध व्यंजन पसंद करने वाले लोगों की औसत संख्या कितनी है?

A. 5355
B. 5535
C. 5375
D. 5735

नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करने वाले त्रिक का चयन करें। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

WILD – IWLD – WLDI

TALK – ATLK – TLKA

A. BOSE – OBSE – OSEB
B. RICE – RCIE – ECIR
C. FAIL – AFIL – LAIF
D. VICE – IVCE – VCEI

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है, और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

16 C 24 A 3 B 8 D 5 = ?

A. 65
B. 80
C. 75
D. 70

देवांश बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 10 किमी गाड़ी चलाता है। वह दो एक साथ दाएँ मोड़ लेता है और क्रमशः 3 किमी और 6 किमी गाड़ी चलाता है। वह एक अंतिम दायाँ मोड़ लेता है और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 3 किमी गाड़ी चलाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)
A. 4 किमी उत्तर
B. 3 किमी पूर्व
C. 4 किमी दक्षिण
D. 6 किमी दक्षिण

निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक क्या है?

66, 69, 83, 69, 84, 74, 71, 83, 69, 84, 73, 83, 69, 71, 84, 74, 83, 66, 74, 71, 83, 66, 90, 90

A. 90
B. 83
C. 84
D. 74

निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय ने नवंबर 2024 में ‘अमृत परंपरा’ नामक एक विशेष उत्सव शृंखला प्रस्तुत की थी?
A. संस्कृति मंत्रालय
B. पर्यटन मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. वस्त्र मंत्रालय

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

सभी कोट, जैकेट हैं।

कुछ कोट, स्वेटर हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ जैकेट, कोट नहीं हैं।

(II) कुछ जैकेट, स्वेटर हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

IMH, LPK, OSN, RVQ.?

A. YUT
B. YTU
C. UYT
D. UTY

जब किसी अम्ल को जल में घोला जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

a) जल की अनुपस्थिति में HCl अणुओं से H+ आयनों का पृथक्करण नहीं हो सकता है।

b) हाइड्रोजन आयनों को हमेशा +(aq) या हाइड्रोनियम आयन (H3O+) के रूप में दिखाया जाना चाहिए।

A. केवल a
B. केवल b
C. a और b दोनों
D. न तो a और न ही b

निम्नलिखित में से कौन सी प्राकृतिक घटना पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होती है?
A. आकाश का नीला रंग
B. आंधी-तूफान
C. ज्वार-भाटा
D. इंद्रधनुष

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: भिन्न समूह, व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. NJ-MP
B. LH-KN
C. JF-IL
D. QM-PR

दी गई श्रेणी को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प आना चाहिए?

36, 72, 45, 90, 63, 126.?

A. 95
B. 83
C. 99
D. 106

अमन ने दो मकान 1.995 लाख रुपये प्रति मकान की दर से बेचे। एक मकान पर उसे 5% का लाभ हुआ तथा दूसरे मकान पर उसे 5% की हानि हुई। पूरे व्यापर में उसका लाभ या हानि प्रतिशत कितना है?

A. 25% हानि
B. 0.25% हानि
C. 0.25% लाभ
D. 2.5% हानि

एक पुस्तक पर 1 N का नियत बल लगाया जाता है। यह बल की दिशा में 1 मीटर विस्थापित होती है। बल द्वारा किया गया कार्य है:
A. +1 J
B. -1 J
C. 0
D. 2 J

10% वार्षिक दर से 3 वर्षों में 12,000 रुपये पर चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए, जो वार्षिक रूप से संयोजित होता है।
A. 3972 रुपये 
B. 3672 रुपये 
C. 3872 रुपये 
D. 3772 रुपये 

यदि किसी पिंड पर 2 न्यूटन का एक नियत बल इस प्रकार लगाया जाता है कि बल की दिशा में पिंड का विस्थापन शून्य है, तो बल द्वारा किया गया कार्य _______ है।
A. 2 जूल
B. 0
C. 20 जूल
D. 1 जूल

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 27 Shift3 part2

न्यूरॉन्स से संबंधित गलत कथन की पहचान करें।
A. एक न्यूरॉन के कोशिकाकाय में कई केंद्रक होते हैं।
B. न्यूरॉन्स में सामान्यतः एक लंबा भाग होता है जिसे एक्सॉन कहा जाता है।
C. तंत्रिका ऊतक में न्यूरॉन्स नामक कोशिकाएँ होती हैं।
D. प्रत्येक न्यूरॉन में कई छोटे, शाखित भाग होते हैं जिन्हें डेन्ड्राइट्स कहा जाता है।

निम्नलिखित में से कौन सा खिलाड़ी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारत के ध्वजवाहकों में से एक था?
A. ए शरत कमल
B. वीनेश फोगाट
C. एमसी मैरी कॉम
D. नीरज चोपड़ा

दो घनों के आयतन का अनुपात 729 : 1331 है। उनके कुल पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात क्या है?
A. 9 : 11
B. 81 : 121
C. 729 : 1331
D. 27 : 121

दशमलव संख्या \(0.33\) \(/q\) के रूप में परिवर्तित करें जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है।
A. \(1/3\)
B. \(1/33\)
C. \(1/9\)
D. \(1/99\)

सात लोग, A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। B दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। D के बाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। F, B के दाईं ओर लेकिन G के बाईं ओर बैठा है। E, C और D का निकटतम पड़ोसी है। A और G के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. तीन
B. चार
C. पाँच
D. दो

गलत युग्म का चयन करें।
A. लैक्टिक अम्ल — 4 कार्बन अणु
B. पाइरुविक अम्ल — 3 कार्बन अणु
C. एथेनॉल — 2 कार्बन अणु
D. ग्लूकोज — 6 कार्बन अणु

यदि आप अपनी हथेली पर कुछ ऐसीटोन डालते हैं, तो क्या होगा?
A. हथेली ठंडी महसूस होगी।
B. हथेली गर्म महसूस होगी।
C. हथेली पर कोई प्रभाव नहीं होगा।
D. हथेली में खुजली होगी।

दिए गए व्यंजक का मूल्यांकन करें।

(-20) × (-1) + 14 ÷ 7

A. -18
B. -22
C. 22
D. 18

किस अम्ल के सोडियम या पोटेशियम लवणों को साबुन के रूप में परिभाषित किया जाता है?
A. कार्बोक्सिलिक अम्ल
B. सल्फ्यूरिक अम्ल
C. नाइट्रिक अम्ल
D. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

जब तांबे को हवा की उपस्थिति में गर्म किया जाता है, तो निम्नलिखित में से क्या बनता है?
A. काले रंग का कॉपर (I) ऑक्साइड
B. भूरे रंग का कॉपर (II) ऑक्साइड
C. काले रंग का कॉपर (II) ऑक्साइड
D. नीले रंग का कॉपर (II) ऑक्साइड

कस्बा L, कस्बा B के दक्षिण में है। कस्बा Q, कस्बा B के दक्षिण-पूर्व में है। कस्बा N, कस्बा Q के उत्तर में है। कस्बा M, कस्बा B के पश्चिम में है। कस्बा N, कस्बा M के पूर्व में है। कस्बा L, कस्बा N के दक्षिण-पश्चिम में है। कस्बा N के संबंध में कस्बा B की स्थिति क्या है?
A. पश्चिम
B. उत्तर
C. पूर्व
D. दक्षिण

निम्नलिखित में से कौन सा राइजोपस का जनन अंग नहीं है?
A. बीजाणु
B. बीजाणुधानी
C. कवक तंतु
D. बीजाणुधानीधर

एक विशेष कूट भाषा में, ‘REVS’ को ‘6942’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘ORES’ को ‘6421’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘V’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 9
C. 6
D. 2

कोशिका विभाजन के दौरान एक जीव केवल दो समान भागों में विभाजित हो जाता है। इसे क्या कहा जाता है?
A. पुनर्जनन
B. बीजाणु निर्माण
C. द्विखंडन
D. मुकुलन

यदि A की आय B की आय से 40% कम है, तो A की आय B की आय का कितना प्रतिशत है?
A. 40%
B. 60%
C. 75%
D. 166.67%

एक विशेष कूट भाषा में,

‘P + Q’ का अर्थ है ‘P, Q की बहन है’,

‘P – Q’ का अर्थ है ‘P, Q का पुत्र है’,

‘P × Q’ का अर्थ है ‘P, Q का पति है’ और

‘P ÷ Q’ का अर्थ है ‘P, Q की पुत्री है’।

यदि ‘A + B – C × D ÷ E’ है, तो A का E से क्या संबंध है?

A. पुत्र की पुत्री
B. पुत्री
C. पुत्री की पुत्री
D. बहन

एक अवतल लेंस के F और 2F के बीच एक वस्तु रखी जाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प बनने वाले प्रतिबिम्ब की विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करता है?
A. आभासी और आवर्धित
B. वास्तविक और आवर्धित
C. आभासी और छोटा
D. वास्तविक और छोटा

एक विद्युत बल्ब के तंतु से 5 मिनट के लिए 1 A की धारा प्रवाहित होती है। परिपथ से प्रवाहित होने वाले विद्युत आवेश की मात्रा ____ होगी।
A. 5 C
B. 150 C
C. 300 C
D. 10 C

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरित पैटर्न :: के दाईं ओर के समान हो?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

X : 19 :: 92 : Y

A. X = 98, Y = 24
B. X = 84, Y = 26
C. X = 76, Y = 23
D. X = 88, Y = 21

\(\ θ (1+ θ)/1+ θ- ^2 θ\) , 0° < θ < 90°, किसके बराबर है? A. cosec θ B. sin θ
C. tan θ
D. sec θ

2024 में अपने सतत शहरी विकास पहलों के लिए UN-शंघाई वैश्विक पुरस्कार किस शहर ने जीता?
A. दोहा
B. अगाडिर
C. तिरुवनंतपुरम
D. मेलबर्न

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कोई भी दरवाजा, ताला नहीं है।

कोई भी ताला, चाबी नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई भी दरवाजा, चाबी नहीं है।

II. कोई भी ताला, दरवाजा नहीं है।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल (cm2 में) क्या है, जिसका शीर्ष से ऊँचाई 9 cm है?
A. 27√3
B. \(93/4\)
C. 12√3
D. \(33/2\)

दर्पण के फोकस बिंदु से ध्रुव तक की दूरी को क्या कहा जाता है?
A. वक्रता केंद्र
B. वक्रता त्रिज्या
C. अपरचर
D. फोकस दूरी

निम्नलिखित में से कौन सी विधि अजैवनिम्नीकरणीय पदार्थों से निपटने के लिए उपयुक्त नहीं है?
A. उनका पुन: उपयोग करें
B. उनका पुनर्चक्रण करें
C. उन्हें खुले में फेंक दें
D. उनके उत्पादन में कमी करें

Leave a Comment

error: