RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 30 Shift1

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: विषम वाला व्यंजन/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

A. JGM
B. TQW
C. NKR
D. QNT

जब लोहे की बुरादे को चुम्बक के चारों ओर छिड़का जाता है, तो वे एक पैटर्न बनाते हैं। यह पैटर्न क्या दर्शाता है?
A. विद्युत क्षेत्र रेखाएँ
B. विद्युत और चुम्बकीय दोनों क्षेत्र रेखाएँ
C. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ
D. न तो विद्युत और न ही चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ

अजीत बिंदु A से आरम्भ करता है और उत्तर की ओर 6 किमी ड्राइव करता है। फिर वह एक साथ दो बार बाएं मुड़ता है और प्रत्येक बार 2 किमी ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 3 किमी ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 2 किमी ड्राइव करता है। वह अंत में बाएं मुड़ता है और बिंदु B तक पहुंचने के लिए 5 किमी ड्राइव करता है। बिंदु A तक फिर से पहुंचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ पर हैं।)
A. 2 किमी दक्षिण
B. 2 किमी उत्तर
C. 5 किमी पश्चिम
D. 3 किमी दक्षिण

परागकण से अंडाशय तक पहुँचने के लिए जो नलिका उगती है, वह किसके माध्यम से जाती है?
A. परागकोष
B. दलपुंज
C. वर्तिका
D. पंखुड़ी

45, 78 और 117 का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है?
A. 9
B. 7
C. 5
D. 3

धात्विक ऑक्साइड और अम्ल के बीच अभिक्रिया के लिए सही और संतुलित रासायनिक समीकरण कौन-सा विकल्प दर्शाता है?

CuO + HCl → ______ + ________

A. CuO + 2HCI → CuCl2 + H2O
B. CuO + 2HCI → CuCl2 + O2
C. CuO + HCI → CuOH + HCl
D. CuO + HCI → CuCl + H2

किसी वस्तु का सूची मूल्य 1200 रुपये है और सूची मूल्य पर 15% की छूट दी जाती है। वस्तु का विक्रय मूल्य कितना है?
A. 1080 रुपये
B. 1120 रुपये
C. 1020 रुपये
D. 1140 रुपये

राइजोपस में बीजाणु किस संरचना में पाए जाते हैं?
A. कलिकाएँ
B. कोष
C. फलन काय
D. स्पोरैन्जिया

दी गई शृंखला का संदर्भ लें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं, और सभी गिनती बाएं से दाएं की जानी है)। (बाएं) 4 0 8 3 5 6 2 1 6 4 1 4 3 8 7 9 0 6 9 3 4 1 3 0 2 7 1 8 8 9 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद एक विषम अंक है?
A. 3
B. 6
C. 5
D. 4

जब m द्रव्यमान के एक पिंड को गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध H ऊँचाई तक उठाया जाता है, तो पिंड की स्थितिज ऊर्जा:
A. mgH की मात्रा से घट जाती है
B. mgH/2 की मात्रा से बढ़ जाती है
C. mgH की मात्रा से बढ़ जाती है
D. mgH/2 की मात्रा से घट जाती है

अगस्त 2024 में निम्नलिखित में से किसने विशेष कर्तव्य अधिकारी (रक्षा सचिव-निर्दिष्ट) का पदभार ग्रहण किया?
A. राजेश कुमार सिंह
B. अरुण कुमार शर्मा
C. राजीव कुमार
D. संदीप चक्रवर्ती

पौधों में निम्नलिखित क्रिया क्यों होती है?

पौधे की कोशिकाएँ अपने अंदर पानी की मात्रा बदलकर अपना आकार बदलती हैं, जिसके परिणामस्वरूप सूजन या सिकुड़न होती है, और इसलिए आकार में परिवर्तन होता है।

A. संतुलन बनाए रखने के लिए
B. डर के कारण
C. ऊर्जा संरक्षण के लिए
D. किसी उत्तेजना के तत्काल प्रतिक्रिया में

6072 में कौन-सी न्यूनतम प्राकृत संख्या जोड़ी जानी चाहिए ताकि वह एक पूर्ण वर्ग बन जाए?
A. 12
B. 10
C. 16
D. 6

निम्नलिखित में से कौन सा जीव बीजाणु निर्माण द्वारा प्रजनन करता है?
A. केंचुआ
B. हाइड्रा
C. राइजोपस
D. लीशमैनिया

एक स्कैनर का मूल्य एक प्रिंटर से 7,000 रुपये कम है। यदि प्रिंटर का मूल्य, स्कैनर के मूल्य का दोगुन है, तो स्कैनर का मूल्य कितना है?
A. 7500 रुपये
B. 6000 रुपये
C. 7000 रुपये
D. 14000 रुपये

443 K पर इथेनॉल को अधिक सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करने पर निम्नलिखित में से क्या प्राप्त होता है?
A. एथेन
B. एथीन
C. ईथर
D. ऐसीटिक अम्ल

यदि PAINTER शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके निकटतम व्यंजन से बदल दिया जाए और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके निकटतम स्वर से बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में तीन बार दोहराया जाएगा?
A. U
B. O
C. B
D. F

D, E, F, G, L, M और N एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। E, D के ठीक दाईं ओर बैठता है। E के बाईं ओर से गिनने पर E और L के बीच केवल तीन लोग बैठते हैं। D के बाईं ओर से गिनने पर D और G के बीच केवल तीन लोग बैठते हैं। N, M के ठीक दाईं ओर बैठता है। M के बाईं ओर से गिनने पर F और M के बीच कितने लोग बैठते हैं?
A. चार
B. तीन
C. एक
D. दो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदर्श गौशाला नामक भारत की पहली आधुनिक, आत्मनिर्भर गौशाला का उद्घाटन किस राज्य में किया?
A. बिहार
B. मध्य प्रदेश
C. राजस्थान
D. उत्तर प्रदेश

अमित और अमिता की वर्तमान आयु का अनुपात क्रमशः 7 : 5 है। 5 वर्ष पहले अमित की आयु और 5 वर्ष बाद अमिता की आयु का अनुपात 1 : 1 है। 5 वर्ष बाद अमित की आयु और 5 वर्ष पहले अमिता की आयु का अनुपात क्या है?
A. 2 : 1
B. 1 : 2
C. 2 : 3
D. 3 : 2

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प आना चाहिए?

ADI EHM ILQ MPU ?

A. TYQ
B. TQY
C. QTY
D. QYT

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

2 B 18 D 20 A 4 C 15 = ?

A. 47
B. 46
C. 48
D. 45

उस त्रिक का चयन करें जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।

MOVE – MOVE – EVOM

EXAM – EXAM – MAXE

A. DRAW – DRAW – RAWD
B. NOSE – NSOE – ESON
C. MOST – OMST – TOSM
D. READ – READ – DAER

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 27 Shift2

एड्रेनालाईन हार्मोन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं?

(i) हृदय गति तेज होती है

(ii) श्वसन दर बढ़ जाती है

(iii) रक्तचाप कम हो जाता है

A. केवल (ii) और (iii)
B. केवल (i) और (ii)
C. केवल (i) और (iii)
D. (i), (ii) और (iii)

यदि एक 3-अंकीय संख्या 2y5, 11 से विभाज्य है, तो अंक ‘y’ का मान क्या है?
A. 3
B. 9
C. 7
D. 2

संख्या 5, 12.5 और 0.05 का LCM है:
A. 12.5
B. 125
C. 25
D. 1.25

मेंडल ने बगीचे के मटर के कई विपरीत दृश्यमान लक्षणों का उपयोग किया। निम्नलिखित में से अंतिम का मिलान करें। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प नीचे दिए गए रिक्त स्थान को उचित रूप से भरता है?

A. गोल / झुर्रीदार बीज

B. लंबे / छोटे पौधे

C. सफेद / ______ फूल

A. गुलाबी
B. हरा
C. पीला
D. बैंगनी

यदि कोई धनराशि \(121/2\%\) वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2 वर्षों में 8,250 रुपये हो जाती है, तो 1 वर्ष में साधारण ब्याज कितना होगा?
A. 1650 रुपये
B. 910 रुपये
C. 1700 रुपये
D. 825 रुपये

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘AMBER’ को ‘79612’ और ‘UMBRA’ को ‘12659’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘U’ का कूट क्या है?
A. 5
B. 9
C. 2
D. 1

डिजिटल भुगतान सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और घोटालों को रोकने के लिए, भारत के निम्नलिखित में से किस संस्थान ने UPI सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘मैं मूर्ख नहीं हूँ’ शुरू किया?
A. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)
B. भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (DSCI)
C. भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (l4C)
D. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)

\( (x+1/x) (x-1/x) (x^2+1/x^2) (x^4+1/x^4) \) का मान किसके बराबर है?
A. \( x^4-1/x^4\)
B. \( x^8-1/x^8\)
C. \( x^{10}-{1}{x^{10}}\)
D. \( x^6-1/x^6\)

केविन अपनी कक्षा में ऊपर से 15वें और नीचे से 20वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने छात्र हैं?
A. 33
B. 36
C. 34
D. 35

यदि ‘I’ का अर्थ ‘+’ है, ‘J’ का अर्थ ‘x’ है, ‘K’ का अर्थ ‘÷’ है, और ‘L’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

148 I 104 L 126 I (76 K 2) I (11 J 3) L 55 = ?

A. 168
B. 142
C. 154
D. 122

द्रव्यमान m की एक वस्तु, वेग v से गतिमान है, उसका संवेग p क्या है?
A. p = (mv)-2
B. p = mv2
C. p = mv
D. p = vm-1

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं?

(i) प्रकाश संश्लेषण के अघुलनशील उत्पाद के परिवहन को स्थानांतरण के रूप में जाना जाता है।

(ii) श्वसन रंध्रों के माध्यम से जल का वाष्पीकरणीय ह्रास है।

(iii) प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा स्वपोषी बाहर से पदार्थ लेते हैं और सूर्य के प्रकाश की अनुपस्थिति में उन्हें ऊर्जा के संग्रहीत रूपों में परिवर्तित करते हैं।

A. (i), (ii) और (iii)
B. केवल (ii) और (iii)
C. केवल (i)
D. केवल (i) और (ii)

निम्नलिखित में से किस घटना को सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण के नियम से नहीं समझाया जा सकता है?
A. सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति
B. पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति
C. ज्वार-भाटा
D. बंदूक चलाना

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘RIFE’ को ‘3647’ और ‘FORE’ को ‘6438’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘O” के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 6
C. 4
D. 3

P और Q की औसत मासिक आय 5,050 रुपये है। Q और R की औसत मासिक आय 6,250 रुपये है तथा P और R की औसत मासिक आय 5,200 रुपये है। P की मासिक आय (रुपये में) कितनी है?
A. 4050
B. 4000
C. 3500
D. 5000

निम्नलिखित में से किस कोशिका में डेन्ड्राइट्स और एक्सॉन होते हैं?
A. रेशे
B. तंत्रिका कोशिकाएँ
C. श्वेत रक्त कोशिकाएँ
D. लाल रक्त कोशिकाएँ

निम्नलिखित में से कौन सा ऑक्साइड उभयधर्मी प्रकृति का है?
A. सोडियम परॉक्साइड
B. कैल्शियम ऑक्साइड
C. एल्यूमीनियम ऑक्साइड
D. कॉपर ऑक्साइड

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘x’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है, और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

78 A 13 B 15 D 20 C 30 = ?

A. 80
B. 110
C. 90
D. 100

पेरिस प्लास्टर (प्लास्टर ऑफ पेरिस) में कितने जल के अणु उपस्थित होते हैं?
A. आधे जल के अणु
B. तीन जल के अणु
C. एक जल का अणु
D. शून्य जल के अणु

नवंबर 2024 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निम्नलिखित में से किस नई केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी, जो भारत सरकार द्वारा 75% ऋण गारंटी के साथ 7.5 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्रदान करके मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना चाहती है?
A. पीएम शिक्षाधन
B. पीएम विद्याधन
C. पीएम शिक्षालक्ष्मी
D. पीएम विद्यालक्ष्मी

फ्लोएम में, निम्नलिखित में से कौन सी कोशिकाएँ मृत कोशिकाएँ होती हैं?
A. सहचर कोशिकाएँ
B. फ्लोएम तंतु
C. चालनी कोशिकाएँ
D. फ्लोएम पैरेन्काइमा

एक पिंड, विराम अवस्था से गिरना शुरू करता है और 2 सेकंड में जमीन पर पहुँच जाता है। जमीन पर पहुँचने पर पिंड का वेग क्या होगा? (गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण = 10 ms-2)
A. 10 m/s 
B. 15 m/s
C. 5 m/s
D. 20 m/s

2024 में, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 के हिंदी भाषा में काम के लिए ‘बेस्ट फिल्म क्रिटिक’ का पुरस्कार निम्नलिखित में से किसे दिया गया था?
A. दीपक दुआ
B. पार्थिव धर
C. अनिरुद्ध भट्टाचार्य
D. मिथुन चक्रवर्ती

\(2.46 2.46-1.46 1.46/2.46-1.46\) को सरलीकृत कीजिए और सबसे उपयुक्त भिन्न का चयन कीजिए।
A. \(392/10\)
B. \(392/100\)
C. \(392/10000\)
D. \(392/1000\)

यदि दो गोलों के आयतनों का अनुपात 1 : 8 है, तो उनके पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?
A. 1 : 4
B. 1 : 2
C. 1 : 8
D. 1 : 6

निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण पहचानें।

Mg + O2 → MgO

A. \(মি²Mg+1/2O_2 2MgO\)
B. \( Mg+1/2O_2 MgO\)
C. \( Mg+3/2O_2 MgO\)
D. \(মি²Mg+3/2O_2 3MgO\)

उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरणार्थ 13 – 13 पर संक्रियाएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना, गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)

(32, 78, 93)

(29, 75, 90)

A. (25, 71, 76)
B. (43, 79, 94)
C. (35, 81, 92)
D. (38, 84, 99)

अर्चना 60 मिनट में 21 लीची खा सकती है। वह जानना चाहती है कि उसी गति से 35 लीची खाने में उसे कितने मिनट लगेंगे?
A. 80 मिनट
B. 120 मिनट
C. 90 मिनट
D. 100 मिनट

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 23 Shift3 part2

यदि 9 : 12 :: 12 : k है, तो k + 1 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 18
B. 15
C. 16
D. 17

त्रिवेणी के वेतन में पहले 16% की कमी की गई और बाद में 25% की वृद्धि की गई। उसके वेतन में कुल प्रतिशत परिवर्तन कितना था?
A. 10% कमी
B. 5% कमी
C. 5% वृद्धि
D. 10% वृद्धि

पुनर्जनन के बारे में गलत कथन की पहचान करें।
A. अमीबा पुनर्जनन प्रदर्शित करता है।
B. ये विशेष कोशिकाएँ तेजी से गुणा करती हैं और बड़ी संख्या में नई कोशिकाएँ उत्पन्न करती हैं।
C. विशेष कोशिकाएँ पुनर्जनन के लिए उत्तरदायी होती हैं।
D. हाइड्रा और प्लेनेरिया पुनर्जनन प्रजनन विधि दिखाते हैं

नीचे एक कारण दिया गया है जिसके बाद संभावित प्रभाव I, II और III दिए गए हैं। कारण को ध्यान से पढ़ें और तय करें कि तीनों में से कौन सा संभावित प्रभाव हो सकता है।

कारण:

डीजल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल आज राज्य X में छठे दिन भी जारी रही।

प्रभाव:

(I) पिछले सप्ताह राज्य X के कई शहरों के थोक बाजारों में पड़ोसी राज्यों से फलों और सब्जियों की आपूर्ति में भारी गिरावट आई है।

(II) डीजल के मूल्य में वृद्धि के बावजूद राज्य X में डीजल वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।

(III) शहर Z में ऑटो रिक्शा यूनियन ने कल सुबह 6 बजे से 48 घंटों के लिए ऑटो के शुरुआती किराए में वृद्धि की घोषणा की है।

A. I और II दोनों संभावित प्रभाव हो सकते हैं।
B. केवल II ही संभावित प्रभाव हो सकता है।
C. केवल I ही संभावित प्रभाव हो सकता है।
D. II और III दोनों संभावित प्रभाव हो सकते हैं।

एक परमाणु में 17 प्रोटॉन, 18 न्यूट्रॉन और 17 इलेक्ट्रॉन हैं। इसकी द्रव्यमान संख्या क्या है?
A. 18
B. 24
C. 35
D. 34

निम्नलिखित में से कौन विषमांगी मिश्रण का सबसे अच्छा उदाहरण है?
A. पानी में नमक
B. आयरन क्लोराइड और आयरन भराव का मिश्रण
C. कॉपर सल्फेट विलयन
D. पानी में चीनी

नवंबर 2024 में, SIDBI ने क्षमता निर्माण, ऋण सुविधाओं और ज्ञान-साझाकरण के माध्यम से MSMEs को समर्थन देने के लिए सहयोग को मजबूत करने के लिए निम्नलिखित में से किसके साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
A. अपकर्व बिज़नेस सर्विसेज प्रा. लि.
B. इकोज़ेन सॉल्यूशंस
C. पीन्या इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन
D. रिलायंस इंडस्ट्रीज़

निम्नलिखित में से कौन सा कार्य पश्च मस्तिष्क में स्थित मेडुला द्वारा नियंत्रित नहीं होता है?
A. श्रवण का नियमन
B. उल्टी नियंत्रण
C. लार ग्रंथि का नियमन
D. रक्तचाप नियमन

निम्नलिखित में से कौन सा रक्त का कार्य नहीं है?
A. स्टार्च के संश्लेषण में मदद करता है
B. गैसों का परिवहन करता है
C. हार्मोन का परिवहन करता है
D. अपशिष्ट पदार्थों का परिवहन करता है

एक निश्चित कूट भाषा में,

‘P + Q’ का अर्थ है ‘P, Q का पुत्र है’,

‘P – Q’ का अर्थ है ‘P, Q की पत्नी है’,

‘P x Q’ का अर्थ है ‘P, Q का पति है’ और

‘P ÷ Q’ का अर्थ है ‘P, Q का भाई है’,

यदि ‘A + B – C + D x E’ है तो A, E से किस प्रकार संबंधित है?

A. बेटा
B. बेटी का बेटा
C. बेटे का बेटा
D. भाई

A और B एक कार्य को क्रमशः 12 दिनों और 16 दिनों में कर सकते हैं। दोनों 3 दिनों तक कार्य करते हैं और फिर A चला जाता है। शेष कार्य को पूरा करने में B को कितना समय लगेगा?
A. 15 दिन
B. 10 दिन
C. 9 दिन
D. 12 दिन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के समर्थन में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को कितनी राशि प्रदान की?
A. 14.5 करोड़
B. 10.5 करोड़
C. 8.5 करोड़
D. 12.5 करोड़

A और B मिलकर एक कार्य को 2 दिन में पूरा करते हैं। यदि A अकेला इसे 4 दिन में कर सकता है, तो B अकेला इसी कार्य का 17 गुना ______________ (दिनों) में कर सकता है।
A. 68
B. 69
C. 4
D. 5

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक वाष्पीकरण की दर को प्रभावित नहीं करता है?
A. आसपास की वायु की आर्द्रता
B. द्रव का रंग
C. द्रव का तापमान
D. द्रव का पृष्ठीय क्षेत्रफल

R प्रतिरोध वाले एक प्रतिरोधक द्वारा, I धारा वहन करने पर, उपभोग की जाने वाली विद्युत शक्ति _______ है।
A. IR
B. IR2
C. I/R
D. I2R

1 किलोवाट किसके बराबर है?
A. 1000 J s-2
B. 1000 J s-1
C. 1000 J
D. 1000 J s

यदि AB = k + 3, BC = 2k और AC = 5k – 5 है, तो k के किस मान के लिए B, AC पर स्थित है?
A. 4
B. 8
C. 2
D. 3

220 मीटर और 280 मीटर लंबी दो रेलगाड़ियाँ समानांतर पटरियों पर क्रमशः 42 किमी/घंटा और 30 किमी/घंटा की चाल से एक-दूसरे की ओर चल रही हैं। मिलने के क्षण से वे एक-दूसरे को कितने समय में पार कर जाएंगी?
A. 10 सेकंड
B. 21 सेकंड
C. 20 सेकंड
D. 25 सेकंड

नवंबर 2024 में आयोजित पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का विषय क्या था?
A. विश्व को मजबूत करने में बुद्ध धम्म की भूमिका
B. एशिया को मजबूत करने में बुद्ध धम्म की भूमिका
C. विश्व शांति व्यवस्था बनाए रखने में बुद्ध धम्म की भूमिका
D. वैश्विक शांति स्थापित करने में बुद्ध धम्म की भूमिका

दी गई संख्या और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। गणना केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए।

(बाएं) 2 7 & 3 Ω 9 # 1 * £ & % 4 6 @ 8 $ 5 (दाएं)

यदि शृंखला से सभी प्रतीकों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा दायें से पांचवां होगा?

A. 9
B. 1
C. 3
D. 4

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और तय करना है कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ टैबलेट, लैपटॉप हैं।

सभी लैपटॉप, डेस्कटॉप हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ डेस्कटॉप, टैबलेट हैं।

(II) कोई डेस्कटॉप, टैबलेट नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक प्रतिअम्ल (एंटासिड) के रूप में प्रयोग किया जाता है?
A. सोडियम क्लोराइड
B. मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
C. कैल्शियम ऑक्साइड
D. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड

See also  RRB TECHNICIAN 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper December 26 Shift1

निम्नलिखित में से किस उपकरण को फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम द्वारा नियंत्रित किया जाता है?
A. विद्युत बल्ब
B. विद्युत गीजर
C. विद्युत मोटर
D. विद्युत इस्तरी

एक काल्पनिक सीधी रेखा जो ध्रुव और किसी गोलीय दर्पण के वक्रता केंद्र से होकर गुजरती है, उसे ______ कहा जाता है।
A. निर्गत किरण
B. आपतित किरण
C. मुख्य अक्ष
D. परावर्तित किरण

कौन सा कोशिकांग कोशिका का पावरहाउस है?
A. गॉल्जी उपकरण
B. प्लास्टिड
C. माइटोकॉन्ड्रिया
D. अन्तः प्रदव्ययी जलिका

कौन से भारतीय दिग्गज खिलाड़ी टेनिस हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई पुरुष बने?
A. महेश भूपति
B. रोहन बोपन्ना
C. लिएंडर पेस
D. रामानथन कृष्णन

दो हड्डियों को एक दूसरे से जोड़ने वाले संयोजी ऊतक का नाम क्या है?
A. वसा ऊतक
B. उपास्थि
C. कंडरा
D. स्नायु

जिंक धातु सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया करके _______ उत्पादित करता है।
A. जिंक ऑक्साइड
B. सोडियम जिंकेट
C. जिंक हाइड्रॉक्साइड
D. सोडियम हाइड्राइड

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व एकपरमाणुक है?
A. नाइट्रोजन
B. हाइड्रोजन
C. ऑक्सीजन
D. हीलियम

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन सा अक्षर-समूह उस समूह से संबंधित नहीं है?

(नोट: विषम का चयन व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)

A. NUP
B. JQK
C. RYT
D. FMH

सात व्यक्ति, A, B, E, F, P, Q और R, उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। F के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। F और E के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E और P के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A, R के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Q, R के ठीक दाईं ओर बैठा है। B और P के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. चार
B. एक
C. तीन
D. दो

पृथ्वी की सतह से ऊँचाई ‘h’ तक उठाई गई ‘m’ द्रव्यमान की वस्तु की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा _______ द्वारा दी जाती है।
A. m a
B. m a v
C. m g h
D. m g v

एक मशीन का मूल्य प्रति वर्ष 10% की दर से घटता है। यदि इसका वर्तमान मूल्य 1,62,000 रुपये है, तो 2 वर्ष बाद इसका मूल्य कितना होगा?
A. 1,31,220 रुपये
B. 1,32,860 रुपये
C. 1,26,860 रुपये
D. 1,27,760 रुपये

यदि 2 N का बल m1 द्रव्यमान को 8 ms-2 का त्वरण और m2 द्रव्यमान को 15 m s-2 का त्वरण देता है, तो दोनों द्रव्यमानों को एक साथ बाँधने पर कुल द्रव्यमान क्या होगा?
A. \(23/60\) kg
B. \(3/10\) kg
C. \(4/10\) kg
D. \(10/40\) kg

एक खिलौने का क्रय मूल्य 210 रुपये है। इसका अंकित मूल्य कितना होना चाहिए ताकि 5% की छूट देने के बाद दुकानदार को 90% का लाभ हो?
A. 420 रुपये
B. 480 रुपये
C. 400 रुपये
D. 450 रुपये

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आना चाहिए?

16, 27, 38, 49, 60, ?

A. 73
B. 70
C. 71
D. 72

प्रज्ञा अपनी 16 वर्षीय पुत्री के नाम पर 2,00,000 रुपये एक ऐसी योजना में निवेश करती है जो 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से वार्षिक रूप से संयोजित होती है। जब उसकी पुत्री 18 वर्ष की हो जाएगी, तब उसकी पुत्री को कुल कितनी राशि मिलेगी?
A. 2,52,150 रुपये
B. 2,35,850 रुपये
C. 2,33,280 रुपये
D. 2,51,250 रुपये

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक का मान _______ है।
A. 1 x 10-11 N m2 kg-2
B. 6.7 N m2 kg-2
C. 5 x 10-1 N m2 kg-2
D. 6.7 x 10-11 N m2 kg-2

किण्वन प्रक्रिया में शर्करा का किस निम्नलिखित यौगिक में रूपांतरण होता है?
A. एथीन
B. मीथेन
C. एथेनोइक अम्ल
D. एथेनॉल

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और तय करना है कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी हाथ, पैर हैं।

कोई पैर, आँख नहीं है।

निष्कर्ष:

I. सभी पैर, हाथ हैं।

II. कोई हाथ, आँख नहीं है।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प आना चाहिए?

JMP, LOR, NQT, PSV, ?

A. RXU
B. UXR
C. URX
D. RUX

जब अम्ल किसी क्षारक के साथ अभिक्रिया करता है तो निम्नलिखित में से क्या बनता है?
A. लवण और जल
B. केवल जल
C. लवण और हाइड्रोजन आयन
D. लवण और हाइड्रोजन गैस

(sec A + tan A) (1 – sin A) का मान क्या है?
A. tan A
B. cos A
C. sin A
D. cot A

दाब का SI मात्रक क्या है?
A. N m-2
B. N m
C. N
D. N m-1

यदि एक घन का आयतन 729 cm3 है, तो घन के मुख्य विकर्ण की माप कितनी होगी?
A. 7 cm
B. 9 cm
C. 7√3 cm
D. 9√3 cm

दिए गए आँकड़ों के समूह 5, 6, 7, 9, 10, 12 और 14 के मानों के माध्य से विचलनों का योग कितना है?
A. 0
B. -1
C. 2
D. 1

निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय व्यक्ति 2024 के प्लेनेट अर्थ अवार्ड्स के छह प्राप्तकर्ताओं में से एक था?

A. आरके पचौरी
B. एस फैजी
C. वंदना शिवा
D. सुनीता नारायण

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर XVYU का संबंध NLOK से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, USVR का संबंध KILH से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किस विकल्प का संबंध QORN से है?
A. GEDH
B. HEGD
C. HEDG
D. GEHD

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। X और Y के स्थान पर कौन सी संख्याएँ आनी चाहिए ताकि :: के बाईं ओर की दो संख्याओं द्वारा अनुसरण किया जाने वाला पैटर्न :: के दाईं ओर के पैटर्न के समान हो?

(नोट: संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरणार्थ 13 – 13 पर संक्रियाएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना, गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)

X : 114 :: 26 : Y

A. X = 31, Y = 72
B. X = 38, Y = 78
C. X = 42, Y = 84
D. X = 39, Y = 86

Leave a Comment

error: