RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 11 Shift2 part2

23 × 33 = 759 है, तब 0.00759 ÷ 3.3 का मान होगाः
A. 0.023
B. 0.0023
C. 2.3
D. 0.23

उस संगठन की पहचान करें जो दिये गये समूह से संबंधित नहीं है –
A. UBI
B. SBI
C. PNB
D. ONGC

विद्युत् बल्ब को भरने के लिए निम्नलिखित में से किस गैस का उपयोग किया जाता है?
A. H2 और N2
B. Ar और H2
C. N2 और O2
D. Ar और N2

2016 में विमोचित हुई फिल्म ‘दंगल’ में मुख्य भूमिका किसने निभाई है?
A. शाहरुख़ खान
B. शर्मन जोशी
C. आमिर खान
D. आर. माधवन

किसी प्रतिरोधक के माध्यम से प्रवाहित होने वाली धारा, इसके _______ के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
A. विभवांतर
B. प्रतिरोध
C. विद्युत आवेश
D. ताप

उस वस्तु का चयन करें जो निम्नलिखित समूह से संबंधित नहीं है –
A. जिंक
B. नियाॅन
C. हीलियम
D. जिनाॅन

एक सांकेतिक भाषा में SPANNER को GCDJJBS के रूप में लिखा जाता है, उस कोड भाषा में NEAR को कैसे लिखा जाएगा?
A. JBDS
B. DGPS
C. JBGK
D. BJCP

एक कार एक पर्वतीय मार्ग से गिरकर 0.8 सेकंड में भूमि पर आ जाती है। (मान लीजिए g = 10 ms-2) भूमिपर टकराने के दौरान इसकी गति क्या होगी?
A. 5 ms-1
B. 4 ms-1
C. 01 ms-1
D. 8 ms-1

रेखा AB के संदर्भ में उपरोक्त आकृति का दर्पण प्रतिबिंब है –

A.
B.
C.
D.

निम्न में से विषम की पहचान कीजिए –

A. A
B. C
C. D
D. B

दिए गए कथन और निष्कर्षो को ध्यान से पढ़ें और यह चयन करें कि कौन सा तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करता है।

कथन :

I. कुछ ऊतक कमजोर हैं।

II. कुछ कमजोर हड्डियाँ है।

निष्कर्ष :

1. कुछ कमजोर ऊतक हैं।

2. कुछ हड्डियाँ ऊतक हैं।

A. 1 और 2 दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है

एक वस्तु का द्रव्यमान 10 किलोग्राम है। पृथ्वी पर इसका भार क्या होगा? (g = 10 ms-2)
A. 100 पास्कल 
B. 100 न्यूटन 
C. 100 किलोग्राम 
D. 100 वाट 

दर्पण का सूत्र है –
A. 1/f + 1/u = 1/v
B. 1/f + 1/v = 1/u
C. 1/u + 1/v = 1/f
D. 1/u – 1/v = 1/f

निम्न में से किसमें त्रि आबंध होता है?
A. प्रोपीन
B. प्रोपेनाॅल
C. प्रोपेनोइक अम्ल
D. प्रोपाइन

एच.सी.एल. के कार्यकारी निदेशक और सी.ई.ओ. कौन हैं?
A. किरन नादर
B. शिव नादर
C. अर्जुन मलहोत्रा
D. रोशनी नादर

उस आकृति की पहचान करें जो इस समूह से संबंधित नहीं है –

A. A
B. B
C. C
D. D

किसी वस्तु के द्रव्यमान का मापन किसका मापन कहलाता है?
A. त्वरण
B. जडत्व
C. संवेग
D. गति

फिल्मफेयर पुरस्कार 2017 में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ का पुरस्कार किसे दिया गया?
A. श्रद्धा कपूर
B. आलिया भट्ट
C. अनुष्का शर्मा
D. दीपिका पादुकोण

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A. दृढ़ता: पदार्थ के प्रकार के अनुसार किसी पदार्थ का आकार उनके कणों की स्थिति के आधार पर निर्भर होता है। उदाहरण के लिए, ठोस पदार्थों का आकार निश्चित होता है जबकि तरल पदार्थ अपने पात्र का आकार प्राप्त करते हैं तथा गैसों का कोई आकार नहीं होता।

B. आकार : यह किसी पदार्थ का वह गुण है जिसमें उच्च दाब पर उनका आयतन कम हो जाता है। गैसों में यह गुण पाया जाता है।

A. केवल A सत्य है
B. A और B दोनों सत्य हैं
C. केवल B सत्य है
D. A और B दोनों असत्य हैं

किसी टैंक को दो इनलेट पाइप क्रमश: 5 और 7 घंटे में भर सकते हैं और एक आउटलेट पाइप इस पूरे भरे हुए टैंक को 14 घंटे में खाली कर सकता है। यदि पूरी तरह खाली टैंक में तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो टैंक को पूरा भरने में कितना समय लगेगा?
A. \(411/13\) घंटे
B. \(511/13\) घंटे
C. \(313/19\) घंटे
D. \(52/13\) घंटे

जनवरी 2016 में, आकाशवाणी (AIR) ने इंटरनेट के माध्यम से एक गैर-पारंपरिक ऑडियो प्रसारण चैनल  शुरू किया है, जो कला के विशेषज्ञों, विशेष रूप से शास्त्रीय संगीत-कर्नाटिक और हिन्दुस्तानी दोनों के लिए ‘फ्री डिश’ के माध्यम से आसानी से उपलब्ध है। इस चैनल को किस नाम से जाना जाता है?
A. बिग FM
B. रेडियो मिर्ची
C. रागम
D. ताल

सुनायता का मुँह पश्चिम दिशा की ओर है। वह 45° वामावर्त और 135° दक्षिणावर्त घूमती है। अब उसका मुँह किस दिशा की ओर है?
A. दक्षिण
B. पूर्व
C. पश्चिम
D. उत्तर

10 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त की दो समानांतर जीवाएँ केंद्र के विपरीत दिशा में हैं और यदि जीवाएँ केंद्रों से 6 सेमी और 8 सेमी की दूरी पर हैं, तो जीवाओं की लंबाई का अंतर कितना है?
A. 3 सेमी
B. 4 सेमी
C. 5 सेमी
D. 7 सेमी

एक व्यक्ति ₹3 लाख में जमीन खरीदता है। वह इसका 25% हिस्सा 25% हानि पर और 40% हिस्सा 25% लाभ पर बेचता है। कुल 15% लाभ अर्जित करने के लिए उसे बाकी बचे भूखण्ड को कितने रूपए में बेचना होगा?
A. ₹ 1,37,500
B. ₹ 1,38,750
C. ₹ 1,34,500
D. ₹ 1,45,000

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 6 Shift2

_______ उपनिषदों में से _______ उपनिषद मुख्य माने जाते हैं।
A. 108, 11
B. 116, 22
C. 100, 12
D. 99, 10

नीचे कथन के आगे I एवं II दो धारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन एवं धारणाओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है कि कथन में कौन सी धारणाएँ अंतर्निहित है/हैं।

कथन:

रामू, मई में यात्रा करने के लिए अप्रैल में रेल आरक्षण कराता है।

धारणाएँ:

I. रेल आरक्षण एक महीने पहले किया जा सकता है।

II. मुंबई से हैदराबाद के लिए कई ट्रेनें हैं।

A. केवल अवधारणा I निहित हैं
B. केवल अवधारणा II निहित है
C. ना तो I और ना ही II निहित हैं
D. I और II दोनों निहित है।

निम्नलिखित में से किन गतिविधियों में ऐच्छिक पेशियां कार्यान्वित होती हैं?

A. मेंढकों का कूदना

B. आमाशय में भोजन की गति

C. हृदय स्पंदन

D. हस्त लेखन

A. B और C
B. A, B और C
C. A और D
D. केवल C

CO का सापेक्ष द्रव्यमान है –
A. 28 g
B. 44 g
C. 12 g
D. 16 g

मेदिनी अकेले पूरी दीवार को 16 दिनों में पेंट कर सकती है, जबकि यूकी को तीन गुना समय लगता है। यदि वे मिलकर काम करते हैं तो वे कितने दिनों में आधी दीवार पेंट कर लेंगे?
A. 12
B. 3
C. 6
D. 9

8281 का वर्गमूल कितना है?
A. 81
B. 91
C. 89
D. 99

2017 में पेरू गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. एम. सुब्बारायडू
B. अरूप कुमार साह
C. संदीप चक्रवर्ती
D. पूर्णिमा रामकृष्ण

एक वृत्त की परिधि उसके व्यास से 15 cm अधिक हैं। वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
A. 7 cm
B. 3.5 cm
C. 4 cm
D. 8 cm

निम्नलिखित शब्दों के लिए उचित वेन आरेख का चयन करें।

जूते, घास, मोबाइल

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित में से किस वर्ष पानीपत का युद्ध लड़ा गया था?  
A. 1626
B. 1706
C. 1526
D. 1500

लोकसभा सदस्यों के कार्यकाल की अवधि कितनी होती है?
A. 4 वर्ष
B. 3 वर्ष
C. 6 वर्ष
D. 5 वर्ष

_______ के सबसे बाह्यतम कोश में 1 से 3 इलेक्ट्रॉन होते हैं।
A. अधातु
B. धातु
C. हैलोजन
D. उपधातु

निम्नलिखित में से कौनसा पुनर्जनन और मुकुलन द्वारा उत्पन्न हो सकता है?
A. प्लैनेरिया
B. हाइड्रा 
C. अमीबा
D. यीस्ट

आधुनिक आवर्त सारणी में, _______ आवर्त में केवल गैसें हैं।
A. 4
B. 1
C. 2
D. 3

p के किस मान के लिए निम्न समीकरणों का केवल एक ही हल होगा?

2x + 3y = -5 और 2x + py = 2

A. p का एकमात्र मान 3 है
B. p के सभी मान हो सकते हैं
C. p का मान 3 के अतिरिक्त कोई भी संख्या है
D. p का एकमात्र मान 2 है

(3, 5), (-2, 0) और (6, 4) शीर्षों वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना होगा?
A. 20 वर्ग इकाई
B. 7 वर्ग इकाई
C. 10 वर्ग इकाई
D. 14 वर्ग इकाई

उत्तराखंड के किस जिले में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने समुदाय के स्वामित्व वाले एक पेयजल कार्यक्रम ‘गंगोत्री स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस परियोजना और स्वजल’ की शुरूआत की है?
A. पौड़ी गढ़वाल
B. उत्तरकाशी
C. हरिद्वार
D. उधम सिंह नगर

उस देश का नाम क्‍या है, जो मार्च 2017 में घरेलू हवाई यातायात के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया?
A. भारत
B. जापान
C. रूस
D. इंग्लैंड

लगातार तीन आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान का नाम क्‍या है?
A. विराट कोहली
B. महेंद्र सिंह धोनी
C. रोहित शर्मा
D. गौतम गंभीर

निम्नलिखित तालिका में 2 वर्षों में सब्जियों के प्रति तिमाही औसत मूल्य दिए गए हैं। किस तिमाही में मूल्य में अंतर अधिकतम था?

  प्रति किलो मूल्य (₹ में) वर्ष 1 प्रति किलो मूल्य (₹ में) वर्ष 2
 तिमाही 1 36 40
 तिमाही 2 80 80
 तिमाही 3 65 40
 तिमाही 4 43 40

A. तिमाही 4
B. तिमाही 1
C. तिमाही 2
D. तिमाही 3

फरवरी 2018 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में आयोजित ऑस्कर वैज्ञानिक और तकनीकी पुरस्कार 2018 में ______ को वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
A. विकास साठे
B. विक्रम साठे
C. विजय साठे
D. विनय साठे

भारत का निम्नतम बिंदु कौन सा है?
A. वायनाड
B. कुट्टनाड
C. चेत्तीनाद
D.  इंदिरा पोइंट

एक बाल्टी में दो तरल पदार्थ A और B, 7 : 5 के अनुपात में मिश्रित है। यदि मिश्रण के 9 लीटर को 10 लीटर B तरल से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो दोनों तरल पदार्थों का अनुपात 7 : 9 हो जाता है। बाल्टी में तरल A कितने लीटर था?
A. 25
B. 22.75
C. 31
D. 21

एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए नैना कहती है, “वह मेरी नानी के एकमात्र पुत्र का पुत्र है।” वह किसकी ओर इशारा कर रही है?
A. दोस्त
B. भाई
C. मामा
D. कजिन

यदि ÷ का अर्थ ×, × का अर्थ +,+ का अर्थ -, – का अर्थ ÷ है, तो निम्न समीकरण का मान ज्ञात करें-

31 × 5 + 16 – 4 ÷ 92

A. -300
B. 320
C. -332
D. 350

निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने भारतीय नागरिकता प्राप्त की थी?
A. जे.बी.एस. हल्दाने
B. चार्ल्स डार्विन
C. हेरोल्ड सी. उरे
D. स्टैनले एन. मिलर

निम्नलिखित आकृति में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात कीजिए।

A. 2
B. 1
C. 4
D. 3

मणि एक बैंक में 12,500 रुपये जमा करता है और यह साधारण ब्याज की दर से 6 वर्ष में 15,500 रुपये हो जाते हैं। ब्याज की दर क्या है?
A. 4%
B. 5%
C. 3%
D. 6%

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 31 Shift1 part2

निम्न शृंखला का अगला पद ज्ञात कीजिए –

B16, D25, F36, H49, ?

A. K115
B. L80
C. J64
D. M25

90 ​से 100 के बीच की अभाज्य संख्याओं का योग कितना होगा?
A. 97
B. 198
C. 291
D. 386

आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन सा/से कथन आवश्यक/पर्याप्त है।

प्रश्न:

2 अलग-अलग भार के 10 बार हैं। उनका कुल भार क्या है?

कथन:

1. 10 बार के पाँचवे हिस्से का आधा भार 2 किग्रा है।

2. शेष बार में से, बार के भार का एक चौथाई 0.5 किग्रा है।

A. कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त हैं
B. केवल कथन 1 पर्याप्त है
C. कथन 1 और 2 एक साथ पर्याप्त नहीं है
D. केवल कथन 2 पर्याप्त है

निम्नलिखित में से कौन-सी वृक्षारोपण फसल नहीं है?
A. चाय
B. कॉफी
C. काजू
D. बाजरा

निम्नलिखित में से क्या प्रमस्तिष्क के बारे में सही नहीं है?
A. इसके दो भाग होते हैं, जिन्हें प्रमस्तिष्क गोलार्द्ध कहा जाता है।
B. यह मस्तिष्क का सबसे बड़ा (लगभग 80%) भाग है
C. यह मस्तिष्क का अग्र, शीर्ष और पार्श्व भाग बनाता है
D. प्रमस्तिष्क पेशियों की गतिविधि का समन्वय करता है

नीचे दिया गया वृत्त आलेख वर्ष 2017 के दौरान भारत की विभिन्न कंपनियों में निर्मित टायर के आंकड़ों के बारे में जानकारी दर्शाता है। यदि वर्ष 2017 में भारत की विभिन्न कंपनियों में निर्मित टायरों की कुल संख्या 1,80 ,000 इकाई थी, तो किस कंपनी ने अधिकतम टायरों का निर्माण किया था?

 

A. D
B. B
C. C
D. A

यदि 3√5 + √125 = 17.85 है, तो √80 + 7√5 का मान कितना होगा?
A. 33.3
B. 24.53
C. 22.0
D. 22.3

निम्न क्रम के अगले चित्र का पता लगाएँ –

A.
B.
C.
D.

भारत के वर्तमान महान्यायवादी कौन हैं?
A. जी. ई. वाहनवती
B. मिलन के. बनर्जी
C. आर वेंकटरमणी
D. मुकुल रोहतगी

निम्न में से विषम की पहचान करें –

A. A
B. C
C. D
D. B

तारामीन (स्टारफ़िश) _______ समूह से संबंधित है।
A. एकाइनोडर्मेटा
B. ऐनेलिडा
C. पोरिफेरा
D. नेमाटोड

मानव नेत्र के रेटीना पर बना प्रतिबिंब कैसा होता है-
A. वास्तविक तथा तथा उल्टा
B. आभासी तथा उलटा
C. वास्तविक तथा सीधा
D. आभासी तथा सीधा

निम्नलिखित दंड आलेख पिछले 10 वर्षो में कंपनी ‘XYZ’ द्वारा बेचे गये पर्सनल कंप्यूटरों की जानकारी प्रदर्शित करता है-

 

2012 में कंपनी XYZ द्वारा कितने लाख पर्सनल कंप्यूटर बेचे गए थे?

A. 10
B. 5
C. 4
D. 6

नीचे कथन के आगे I एवं II दो धारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन एवं उसका अनुसरण करने वाली धारणाओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है कि कथन में कौन सी धारणा/धारणाएँ अंतर्निहित है/हैं।

कथन:

वह अपनी मौसी के घर हैदराबाद में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुधवार को हैदराबाद के लिए बस पकड़ता है।

धारणाएँ:

I. वह हैदराबाद गुरुवार को पहुँचेगा।

II. वह कार्यक्रम समाप्त होने से पहले हैदराबाद पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

A. केवल धारणा I अंतर्निहित है
B. न तो न ही II अंतर्निहित है
C. केवल धारणा II अंतर्निहित है
D. I एवं II दोनों अंतर्निहित है

नवम्बर 2017 में भारत की रितु फोगाट ने पोलैंड में आयोजित अंडर 23 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है। उन्होंने _______ वर्ग के सिल्वर जीता है।
A. 50 किलोग्राम
B. 58 किलोग्राम
C. 45 किलोग्राम
D. 48 किलोग्राम

निम्नलिखित में से कौन सा मूल तत्व क्षार धातुओं के वर्ग से नहीं है?
A. पोटैशियम
B. रुबिडियम
C. सोडियम
D. कैल्शियम

नीचे दी गई आकृति की दर्पण छवि का चयन करें –

A. D
B. C
C. B
D. A

समचतुर्भुज की भुजा की लम्बाई √5 cm है तथा इसका क्षेत्रफल 4 cm2 है। इसके विकर्णो की लंबाइयों का योग क्या होगा?
A. 5 cm
B. 6 cm
C. 8 cm
D. 7 cm

सत्यवर्त कादियान निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
A. हॉकी
B. कबड्डी
C. फुटबॉल
D. कुश्ती

₹ 20,000 पर दो वर्ष में प्राप्त साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर ₹ 800 है। ब्याज की वार्षिक दर क्या है?
A. 30%
B. 15%
C. 25%
D. 20%

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए ओर चयन कीजिए कि कौन सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का अनुसरण करता है।

कथन:

नयन 2014 में एक खिलाड़ी के रूप में स्थानीय फुटबॉल टीम में शामिल हो गए जिससे टीम को 2016 और 2018 के बीच लगातार तीन चैंपियनशिप को जीतने में मदद मिली।

निष्कर्ष:

I. नयन ने टीम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने में मदद की है।

II. नयन एक सफल फुटबॉल खिलाड़ी है।

A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
B. दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

रमाकांत 10 किमी/घंटा की गति से साइकिल चलाता है और 3 किमी/घंटा की गति से पैदल चलता है। रमाकांत 45 किमी की दूरी तय करने में 8 घंटे का समय लेता है। इनमें से कितने किलोमीटर उसके द्वारा साइकिल से तय किए गए थे?
A. 50
B. 40
C. 30
D. 20

आप एक घनाकार बॉक्स के आकार को बढ़ाना चाहते हैं इसके लिए आप इसकी विमाओं को मूल आकार से आधा और ज्यादा बढ़ाते हैं। बॉक्स का आकार बढ़ जाने के बाद निम्न में से कौन सा कथन नये बने बॉक्स के आयतन के संबंध में सही है?
A. यह मूल बॉक्स के आयतन का 337.5% है।
B. यह मूल बॉक्स के आयतन का 112.5% है।
C. यह मूल बॉक्स के आयतन का 450% है।
D. यह मूल बॉक्स के आयतन का 150% है।

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 17 Shift2 part2

14 kg द्रव्यमान की एक वस्तु 5 ms-1 के समान वेग से आगे बढ़ रही है। वस्तु में निहित गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए?
A. 180.5 J
B. 17.5 J
C. 175 ms
D. 175 J

यदि किसी लवण का pH मान 7 है, तो यह लवण _______ है-
A. प्रबल अम्ल और दुर्बल क्षार
B. प्रबल अम्ल और प्रबल क्षार
C. दुर्बल अम्ल और दुर्बल क्षार
D. दुर्बल अम्ल और प्रबल क्षार

पुरानी जलोढ़ मिट्टी को _______ के रूप में जाना जाता है।
A. भांगर
B. रेगर
C. मृण्मय
D. खद्दर

यदि X 100 वर्षो के अंतराल में लीप वर्षों की संख्या है, तो X – 1 का मान क्या होगा?
A. 25
B. 22
C. 23
D. 24

अंजली ने 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर 2 वर्ष के लिए ₹ 22,500 उधार लिए और उसी दिन उसने यह राशि अशोक को चक्रवृद्धि ब्याज से समान ब्याज दर और समान समय के लिए उधार दे दी। उसे कितनी हानि या लाभ होगा?
A. 73 लाभ
B. 73 हानि
C. 81 हानि
D. 81 लाभ

निम्न आकृति में कितने समकोण त्रिभुज हैं?

A. 5
B. 3
C. 8
D. 4

(2 + 5) × 4 + (4/2) = ?
A. 30
B. 16
C. 42
D. 20

मार्च 2018 में, वास्तुकला में अपने उत्कृष्ट आजीवन योगदान के लिए प्रतिष्ठित प्रित्ज़कर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?
A. सतीश गुजराल
B. राज रेवल
C. बालकृष्ण दोशी
D. चार्ल्स कोर्रेया

ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है, लेकिन इसे एक दूसरे में परिवर्तित किया जा सकता है। इसे _______ कहा जाता है।
A. सतत ऊर्जा का नियम
B. ऊर्जा-संरक्षण का नियम
C. एन्ट्रॉपी का नियम
D. द्वव्यमान-संरक्षण का नियम

मैरी को एक आयताकार बगीचे का एक चककर लगाने में 30 मिनट लगते हैं। सिला को उसी बगीचे का एक चक्कर लगाने में 45 मिनट लगते हैं। एक दिन सुबह 9 बजे दोनों ने एक ही बिन्दु से समान दिशा में चलना आरंभ किया। किस समय वे दोनों पुनः आरंभिक बिन्दु पर मिलेंगे?
A. 10:45 am
B. 10:00 am
C. 11:00 am
D. 10:30 am

A की माता, B की बहन है और C की पुत्री है। D, B का पुत्र है और E का भाई है। C का E से क्‍या संबंध है?
A. चाचा
B. दादी या दादा
C. दादा
D. दादी

निम्नलिखित में से कौन सा समूह से संबंधित नहीं है?

(A) मगरमच्छ

(B) कछुआ

(C) नाव

(D) मछली

A. A
B. C
C. D
D. B

किसी तत्व की संयोजक शक्ति (क्षमता) क्या कहलाती है?
A. परमाणुकता
B. परमाणु द्रव्यमान
C. सामान्यता
D. संयोजकता

सोमवार को सीमा के पास 15 पेंसिलें है। उसका भाई मंगलवार को उसे 5 पेंसिलें और देता हैं और बुधवार को उससे 3 पेंसिलें ले लेता है उसे बृहस्पतिवार को अपने एक दोस्त से 7 पेंसिलें मिलती हैं। यदि उसका भाई शुक्रवार को उसे और 5 पेंसिलें देता है, तो शनिवार को उसके पास कुल कितनी पेंसिलें होंगी?
A. 27
B. 37
C. 29
D. 39

सड़क पर स्थिर आधार के साथ 5 मीटर लंबी सीढ़ी, सड़क के दूसरी ओर स्थित 4 मीटर और 3 मीटर ऊँची दो खिड़कियों तक पहुँच सकती है। सड़क की चौड़ाई कितनी है?
A. 6.2 मीटर
B. 6 मीटर
C. 7 मीटर
D. 5.5 मीटर

घड़ी में मिनट की सुई एक घंटे में _______ मिनट चलती है –
A. 55
B. 10
C. 35
D. 25

एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। यह तय करें कि कथन के संदर्भ में कौन-सा/से तर्क प्रबल है/हैं।

कथन:

क्या छात्र संगठनों पर प्रतिबंध होना चाहिए?

तर्क:

।. हाँ, इस पद्धति के माध्यम से केवल छात्र ही संगठनों के आक्रामक व्यवहार को रोक सकते हैं।

II. नहीं, यह छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखेगा।

A. केवल तर्क II ही प्रबल है। 
B. न I और न ही II प्रबल है। 
C. I व II दोनों प्रबल हैं। 
D. केवल तर्क I ही प्रबल हैं। 

विषम की पहचान करें –

A. B
B. D
C. A
D. C

किशन ने एक निश्चित चाल से 96 km की दूरी साइकिल से तय की। यदि वह प्रति घंटा 4 किलोमीटर धीमे साइकिल चलाता, तो उसे गंतव्य स्थान पर पहुँचने में 2 घंटे का अतिरिक्त समय लगता है। किलोमीटर/घंटा में वह चाल क्‍या है, जिस पर किशन ने वास्तव में साइकिल चलायी?
A. 12
B. 18
C. 16
D. 15

त्वरण का SI मात्रक क्‍या है?
A. ms-1
B. ms
C. sm-1
D. ms-2

हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट; अरुण-III किस देश में है?
A. नेपाल
B. भारत
C. श्रीलंका
D. बांग्लादेश

ऑटोमोबाइल का ओडोमीटर किसका मापन करता है?
A. दूरी
B. चाल
C. दाब
D. गंध

निम्न श्रृंखला का अगला अक्षर युग्म ज्ञात कीजिए –

VG, TH, RJ, PM, ?

A. NQ
B. NC
C. QZ
D. QV

संख्याओं 108, 135 और 162 का लघुतम समापवर्त्य P है; तब P ÷ 4 का मान ज्ञात कीजिए?
A. 1620
B. 400
C. 405
D. 602

यदि मौसम बहुत आर्द्र हो तो आपको उत्सर्जित गैस को _______ वाली शुष्क नली के माध्यम से निकालना होगा।
A. Ca(OH)2
B. NaCl
C. NaOH
D. CaCl2

Leave a Comment

error: