RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 8 Shift2

पक्षियों में निम्न में से कितने कक्ष वाले ह्रदय होते हैं?
A. दो – कक्ष वाले ह्रदय 
B. एक -कक्ष वाले ह्रदय 
C. चार – कक्ष वाले ह्रदय 
D. तीन – कक्ष वाले ह्रदय 

यदि प्रतिरोध आधा हो जाता है, तो धारा –
A. समान रहती है। 
B. दोगुनी हो जाती है। 
C. तीन गुनी हो जाती है। 
D. आधी हो जाती है। 

सितम्बर 2018 से दूरदर्शन के महानिदेशक कौन हैं?
A. सुप्रिया साहू
B. दीपा चंद्रा
C. दीपक आशीष कौल
D. पी.के. सुभाष

कर्णपालि _______का बाहरी भाग है। 
A. कान 
B. नाक 
C. अंगुली 
D. आँख 

0.008594 का तीन तक सही अर्थपूर्ण अंक क्या होगा?

A. 0.00859
B. 0.009
C. 0.00860
D. 0.008

निम्नलिखित में से कौन-सा खेल अंग देशपांडे से संबंधित है?
A. एथलेटिक्स
B. क्रिकेट
C. तीरंदाज़ी
D. टेबल टेनिस

40 g द्रव्यमान वाले एक गोली को 3 kg द्रव्यमान वाले एक बंदूक से 150 ms-1 के वेग से क्षैतिज रूप से चलाया जाता है। तो बंदूक का प्रतिघात वेग क्या है?
A. – 1.25 ms-1
B. – 3.0 ms-1
C. – 1.5 ms-1
D. – 2.0 ms-1

प्रश्न आकृति में दी गई आकृतियों से किस उत्तर आकृति का निर्माण होता है?

A. C
B. D
C. B
D. A

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे तेज और पहला मल्टी-पेटाफ्लॉप (पीएफ) सुपर कंप्यूटर है जिसका अनावरण पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटिरोलॉजी (IITM) में किया गया है?
A. प्रत्युष
B. पूनम
C. सूर्य
D. आदित्य

नीचे कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो धारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन सी धारणाएँ निहित हैं।

कथन: पूरे परिवार के लिए सबसे अच्छा खाना पकाने का तेल एक विज्ञापन में कहा गया है।

धारणा:

I. बाज़ार में अन्य खाना पकाने के तेल उपलब्ध हैं।

II. परिवार का स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के लिए प्राथमिकता है।
A. केवल धारणा II निहित है
B. केवल धारणा I निहित है
C. न तो I और न ही II निहित है
D. I और II दोनों निहित हैं

यदि tan f + cot f = 5, तो (tan2 f + cot2 f) का मान ज्ञात कीजिए​।
A. 21
B. 27
C. 25
D. 23

____________में कार्बन परमाणु फुटबॉल की आकृति में व्यवस्थित होते हैं। 
A. फुलरीन
B. मीथेन
C. बेंजीन
D. एथेन

निम्नलिखित में से किसने ‘रघुवंशम’ का संकलन किया है?
A. सूरदास
B. कबीरदास
C. कालिदास
D. तुलसीदास

बर्फ का गलनांक क्या है?
A. – 273 C
B. 273 K
C. 273 C
D. – 273 K

राज्य सभा की अधिकतम अनुमेय संख्या है:
A. 250
B. 260
C. 300
D. 225

दिए गए कथन और कर्रवाई को ध्यान से पढिए और यह चयन कीजिए कि कौन-सी कर्रवाई तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करती है।

कथन:

कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के फुटपाथ भिखारियों से भरे होते हैं।

कर्रवाई:

1. पुलिस की मदद से इन भिखारियों को दूर किया जाना चाहिए.।

2. सरकार को भिखारियों के पुनर्वास और उनके जीवन स्तर को सुधारने पर विचार करना चाहिए।

A. 1 और 2 दोनों अनुसरण करती हैं।
B. केवल 1 अनुसरण करती है।
C. न तो 1 और न ही 2 अनुसरण करती है।
D. केवल 2 अनुसरण करती है।

यदि 49 × 17 = 833 है, तो 0.0833 ÷ 4.9 का मान है:
A. 0.17
B. 0.0017
C. 1.7
D. 0.017

निम्नलिखित में से कौन-सा जल निकाय ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड से अलग करता है?
A. बाल्टिक सागर
B. तस्मान सागर
C. लाल सागर
D. बेरिंग सागर

एक 150 मी ऊँची इमारत A के शीर्ष से, इमारत B के शीर्ष का उन्नयन कोण 45 डिग्री है और इमारत B के पाद का अवनमन कोण 30 डिग्री है। इमारत B की ऊँचाई कितनी है?
A. 250 मी
B. 450/√3 मी
C. 150√3 मी
D. 150 (1 + √3) मी

यदि किया गया कार्य शून्य है, तब बल और विस्थापन के बीच का कोण कितना होगा?
A. 45 डिग्री 
B. 180 डिग्री 
C. 0 डिग्री 
D. 90 डिग्री 

एक व्यक्ति 42 किमी/घंटे की गति से चलते हुए अपने कार्यालय 1 मिनट पहले पहुंचता है, जबकि यदि वह 36 किमी/घंटे की गति से चलता है तो कार्यालय 3 मिनट देर से पहुंचता है। उस व्यक्ति द्वारा तय की जा रही दूरी (किमी में) क्या है?
A. 15.4
B. 16.8
C. 12.9
D. 18.2

दिए गए कथनों के आधार पर दोनों में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

कथन:

सभी तोते ऊंट हैं।

सभी ऊंट भेड़िये हैं।

निष्कर्ष:

1. कुछ तोते भेड़िये नहीं हैं

2. कुछ भेड़िये तोते हैं

A. या तो (1) या (2) अनुसरण करता है
B. न तो (1) और न ही (2) अनुसरण करता है
C. केवल (1) अनुसरण करता है
D. केवल (2) अनुसरण करता है

15 विशेषज्ञ एक दिए गए समय में 25 प्रशिक्षुओं के जितना कार्य कर सकते हैं। एक कार्य को 8 विशेषज्ञों और 15 प्रशिक्षुओं द्वारा किया जाना है। समान कार्य को समान समय अवधि में पूरा करने के लिए 11 विशेषज्ञों के साथ कितने प्रशिक्षुओं की आवश्यकता होगी?
A. 10
B. 9
C. 11
D. 12

निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सत्य है/हैं?

A. दृढता: यह पदार्थ का अपनी आकृति को बनाए रखने का गुण है भले ही यदि इस पर बाहरी बल कार्यरत हो और ठोस इस गुण को दर्शाते हैं। 

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 13 Sept 2022 Shift2

B. तरलता: यह किसी बाहरी बल के तहत अपनी आकृति को आसानी से प्रवाहित होने और परिवर्तित होने की अनुमति देने के लिए एक पदार्थ का गुण होता है और यह गुण द्रव्य और गैस दोनों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

A. केवल A सत्य है। 
B. A और B दोनों सत्य हैं। 
C. A और B दोनों असत्य हैं। 
D. केवल B सत्य है। 

सफेदी के दौरान Ca(OH)2 दीवारों पर _________का एक पतला परत बनाने के लिए COके साथ धीमी गति से प्रतिक्रिया करता है। 
A. CaO
B. CaSO4
C. CaCl2
D. CaCO3

2017 में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के कोच पैनल में किसे शामिल किया गया?
A. साइना नेहवाल
B. पी.वी. सिंधु
C. के.एम. अनीशा
D. ज्वाला गुट्टा

निम्नलिखित में से कौन चीन के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं?
A. शी जिनपिंग
B. ली केकियांग
C. हू जिंताओ
D. वांग किशान

निम्नलिखित शब्दों के लिए सबसे उपयुक्त वेन आरेख चुनिए:

“फूल, फल, पत्तियाँ”
A.
B.
C.
D.

यदि द्विघात समीकरण x2 + kx + 9 के मूल बराबर हैं, तब K का मान ज्ञात कीजिए​।
A. 81
B. ± 8
C. ± 6
D. \({1}{{81}}\)

_______ में, प्रत्येक कार्बन परमाणु चार अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ कठोर तीन आयामी संरचना बनाते हुए एक आबन्ध में होते हैं।
A. ग्रेफाइट
B. इथेन
C. हीरा
D. मीथेन

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले कोच को कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है?
A. अर्जुन पुरस्कार
B. द्रोणाचार्य पुरस्कार
C. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
D. ध्यानचंद पुरस्कार

किसी राशि पर 15% प्रति वर्ष की दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से समायोजित) और साधारण ब्याज के बीच अंतर 180 रुपये है। वह राशि ज्ञात कीजिए।
A. 7000 रुपये 
B. 8000 रुपये 
C. 9000 रुपये 
D. 6000 रुपये 

कुछ महिलाओं में, कुछ समस्या के कारण निषेचन नहीं हो पाता है। ऐसे मामलों में, शरीर से बाहर निषेचन होने के लिए ताजे जारी अंडाणुओं और शुक्राणुओं को कुछ घंटों के लिए एक साथ रखा जाता है। इसे क्या कहा जाता है?
A. पुनर्जनन
B. अलैंगिक प्रजनन
C. अंतः पात्र निषेचन
D. निषेचन

‘g’ का मान ______ के साथ घटता है।
A. द्रव्यमान
B. आयाम
C. वजन
D. ऊंचाई

दो संख्याओं के बीच 2 का अंतर है। दोनों के वर्गों के बीच अंतर 100 है। दोनों संख्याओं का योगफल क्या है?
A. 38
B. 40
C. 50
D. 48

दिए गए आलेख के आधार पर, कौन-सा कथन पैटर्न का सही वर्णन करता है?

A. दिए गए वर्षों में CO2 की सांद्रता में वृद्धि हुई है।
B. दिए गए वर्षों में CO2 की सांद्रता में कमी आई है।
C. दिए गए वर्षों में CO2­ की सांद्रता में कोई परिवर्तन नहीं है।
D. दिए गए वर्षों में CO2 की सांद्रता में उतार-चढ़ाव आए हैं।

दो संख्याएँ इस प्रकार हैं कि उनके बीच अनुपात 3 ∶ 4 है। यदि प्रत्येक संख्या में 3 जोड़ा जाता है तो अनुपात 10 ∶ 13 हो जाता है। मूल संख्याएँ क्या हैं?

A. 9, 12
B. 20, 25
C. 12, 16
D. 27, 36

एक टंकी में दो प्रवेश पाइप हैं जो उसे क्रमशः 6 घंटे और 8 घंटे में भर सकते हैं। एक निकास पाइप पूरी टंकी को 10 घंटे में खाली कर सकता है, यदि एक खाली टंकी में सभी तीन पाइप एक साथ खोल दिये जाते हैं, तो टंकी को पूरी तरह से भरने में कितना समय लगेगा?
A. \(5{5}{{46}}\) घंटे
B. \(6{5}{{23}}\) घंटे
C. \(6{5}{{46}}\) घंटे
D. \(5{5}{{23}}\) घंटे

_______ उपकरण का उपयोग विभवांतर को मापने के लिए किया जाता है।
A. थर्मामीटर
B. ऐमीटर
C.  गैल्वेनोमीटर 
D. वोल्टमीटर

______ एक यौगिक नहीं है।
A. हाइड्रोजन सल्फाइड
B. चाक
C. सल्फर डाइऑक्साइड
D. लेड

बेजोड़ का चयन कीजिए।

A. D
B. A
C. C
D. B

एक कार एक समान दर से 10 सेक में 18 किमीघंटा-1 से 72 किमीघंटा-1 में त्वरित होती है। कार का त्वरण ज्ञात कीजिये।
A. 1.5 मीसे2
B. 15 मीसे-2
C. 15 मीसे-1
D. 1.5 मीसे-2

10 मीटर के किनारे वाले वर्गाकार कक्ष के केंद्र में वर्गाकार टर्की कालीन है और बाकी का फर्श तेल के कपड़े से ढंका है। कालीन और तेल के कपड़े का मूल्य क्रमशः 15 और 6.50 रुपये प्रति वर्ग मीटर है और कालीन और तेल के कपड़े की कुल लागत 1,338.50 रुपये है। तेल के कपड़े की चौड़ाई कितनी है?

A. 2 मीटर
B. 1 मीटर
C. ½ मीटर
D. 5 मीटर

समान युग्म ज्ञात कीजिये:

A.
B.
C.
D.

वह शब्द ज्ञात कीजिये जो समूह से संबंधित नहीं है।

कंबल, चादर, तकिया, खाट

A. कंबल
B. चादर
C. खाट
D. तकिया

18 पुरुष एक कार्य को 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। 4 दिन के कार्य के बाद, 2 श्रमिक कार्य छोड़कर चले गए। श्रमिकों के कार्य को छोड़कर चले जाने के बाद कार्य को पूरा होने में कितना दिन लगेंगे?
A. 6
B. 9
C. 10
D. 8

निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन है?
A. बर्फ का पिघलना
B. दूध से दही बनना
C. फलों का पकना
D. अंगूरों का किण्वन होना

बगीचे के मटर के पौधों में _______ गुण अप्रभावी होता है।
A. पीला बीज
B. हरी फली
C. झुर्रीदार बीज
D. गोल बीज

निम्नलिखित आकृति के लिए दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

______, क्षार धातुओं के साथ रखा जाने वाला एकमात्र अधातु है।
A. फ्रैनशियम
B. हाइड्रोजन
C. रुबिडियम
D. सीज़ियम

19 – भुज में विकर्णों की संख्या कितनी है?
A. 152
B. 76
C. 144
D. 304

पुस्तक ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ के लेखक कौन हैं?
A. रोहन बोपन्ना
B. लिएंडर पेस
C. युकी भांबरी
D. सानिया मिर्जा

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 26 Sept 2022 Shift3

श्रृंखला में आनेवाला अगला अक्षर ज्ञात कीजिए:

JR, KS, LT, ?
A. MU
B. UG
C. MP
D. UK

एक मोती का सेट टूट गया, जिसमें मोती का एक-आठवां हिस्सा फर्श पर गिर गया, एक चौथाई हिस्सा कुर्सी के नीचे चला गया, दो-पांचवां हिस्सा सोफे पर और अठारह मोती स्ट्रैंड पर रह गए। कितने मोती फर्श पर गिरे?
A. 8
B. 9
C. 10
D. 12

343 सेमी3 आयतन के प्रत्येक दो घनों को उनके सिरों से जोड़ा जाता है। इस प्रकार प्राप्त घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?

A. 346 वर्ग सेमी
B. 490 वर्ग सेमी
C. 466 वर्ग सेमी
D. 436 वर्ग सेमी

नीली क्रांति को प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय ने मार्च 2017 में ‘मिशन फिंगरलिंग’ शुरू की?
A. रक्षा मंत्रालय
B. कृषि और किसान, कल्याण मंत्रालय
C. वित्त मत्रांलय
D. गृह मंत्रालय

उस पद का चयन कीजिये जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।

खिलाड़ी : टीम ∷ मंत्री : ?
A. भीड़
B. परिषद
C. छाती
D. कॉलोनी

एक कथन और उसके बाद दो तर्क दिए गए  हैं। निर्णय लीजिये कि कथन के संबंध में कौन सा तर्क सबल है/हैं।

कथन:

क्या बिहार को शराब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए?

तर्क:

1. हां, सरकार को शराब को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और राज्य के विकास पर विचार करना चाहिए।

2. नहीं, सरकार बीमिंग से बड़े राजस्व को खो देगी और प्रतिबंध को 100% लागू नहीं किया जा सकता है।

A. केवल तर्क 1 मजबूत है
B. दोनों तर्क 1 और 2 मजबूत हैं
C. केवल तर्क 2 मजबूत है
D. या तो तर्क 1 या 2 मजबूत है

मार्च 2017 में मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन बने?
A. मुख्य न्यायाधीश अशोक कुमार गांगुली
B. मुख्य न्यायाधीश संजय कौल
C. मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी
D. मुख्य न्यायाधीश राजेश कुमार अग्रवाल

दिवंगत कन्नड़ पत्रकार का नाम बताइए जिन्हें 7 अक्टूबर 2017 को प्रतिष्ठित रीच ऑल विमेन इन वॉर (रॉ इन वॉर) एना पोलितकोवस्काया पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
A. कुसुम नायर
B. सुचेता दलाल
C. गौरी लंकेश
D. मालिनी पार्थसारथी

येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
A. यूनाइटेड किंगडम
B. संयुक्त राज्य अमेरिका
C. फ्रांस
D. दक्षिण अफ्रीका

____ की आवृत्ति मनुष्य के लिए श्रव्य नहीं है।
A. 100 हर्ट्ज
B. 18000 हर्ट्ज
C. 20000 हर्ट्ज
D. 22000 हर्ट्ज

गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण का मान इस पर निर्भर नहीं करता है:
A. पृथ्वी के द्रव्यमान ‘M’
B. गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक ‘G’ 
C. पृथ्वी की त्रिज्या ‘R’
D. गिरती वस्तु के द्रव्यमान ‘m’

नीचे दिए गए व्यंजक का मान ज्ञात कीजिए।

21 + [5 का {15 + (18 – 17)}]
A. 100
B. 99
C. 102
D. 101

निम्नलिखित आकृति में कितने त्रिभुज हैं?

A. 29
B. 38
C. 40
D. 30

सुंदर एक कोचिंग क्लास चलाकर पैसे कमाता है। उसकी आय का 10% उसकी कक्षाएँ चलाने में शामिल विभिन्न खर्चों में चला जाता है। नीचे दी गई तालिका में उसके 5-वर्षों के आय (लाख में) दर्शाती है:

वर्ष

सुंदर की वार्षिक आय (लाख) रुपये में

2012

2.5

2013

3

2014

3

2015

2.5

2016

4

एक वर्ष में सुंदर ने अपनी कक्षाओं को जारी रखने के लिए विभिन्न खर्चों के रूप में औसतन कितना खर्च किया है?

A. 40,000 रुपये
B. 20,000 रुपये
C. 25000 रुपये
D. 30,000 रुपये

उस शहर का नाम बताइए जिसे संगीत में योगदान के लिए हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल किया गया था।
A. बेंगलुरु
B. चेन्नई
C. कोलकाता
D. मुंबई

यदि 31 × 23 = 713 है, तो 3100 × 0.00023 का मान क्या होगा?
A. 7.13
B. 0.0713
C. 71.3
D. 0.713

बेजोड़ का चयन कीजिए:


A. A
B. B
C. C
D. D

‘पंचतंत्र’ के लेखक कौन हैं?
A. कालिदास
B. वाल्मीकि
C. विष्णु शर्मा
D. श्री हर्ष

बौद्ध धर्म की नींव ____ आर्य सत्य और _____ आंगिक मार्ग हैं।
A. छह, चार
B. आठ, छह
C. दो, आठ
D. चार, आठ

नल A और B एक टंकी को क्रमशः 2 और 8 घंटे में भर सकते हैं। नल C भरी हुई टंकी को 4 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी तीन नलों को एक साथ खोल दिया जाता है, तो टंकी को पूरी तरह से भरने में कितना समय लगेगा?
A. 3 घंटे 
B. 9/2 घंटे 
C. 3/8 घंटे 
D. 8/3 घंटे 

सुंदर और प्रकाश कैरम खेल रहे हैं। यदि प्रकाश दक्षिण – पूर्व दिशा के सम्मुख है, तो उसका प्रतिद्वंदी सुंदर किस दिशा के सम्मुख होगा?
A. दक्षिण – पश्चिम
B. दक्षिण – पूर्व
C. उत्तर – पूर्व
D. उत्तर – पश्चिम

निम्नलिखित में से किस में गतिज ऊर्जा नहीं होती है?
A. एक लुढ़कता हुआ पत्थर
B. एक गिरता हुआ नारियल
C. एक उठा हुआ हथौड़ा
D. एक तेज रफ्तार कार

श्रृंखला में लुप्त शब्द ज्ञात कीजिये:

L – 169, J – 196, ?, F – 256
A. F – 140
B. H – 225
C. T – 92
D. S – 101

ऐक्टिनॉइड की परमाणु संख्या _____ तक हैं।
A. 57 – 70
B. 58 – 71
C. 89 – 103
D. 89 – 102

आप अपने घर को चार चयनित रंगों के 300 प्रकाश बल्बों से सजाना चाहते हैं। आपके पास पहले से ही 32 लाल, 26 हरे और 9 पीले बल्ब हैं। आपके पास कोई नीला बल्ब नहीं है, प्रत्येक बल्ब की कीमत 15 रु. है और यदि आप एक ही रंग के 50 या उससे अधिक बल्ब खरीदते हैं तो आपको 20% की छूट मिलती है और जब आप नए रंग के 70 या उससे अधिक बल्ब खरीदते हैं तो आपको 30% की छूट मिलती है। यदि आप अपने घर को प्रत्येक रंग के बल्बों की एक समान संख्या के साथ सजाते हैं, तो आप कितना खर्च करेंगे?
A. 2959.50 रु.
B. 2970 रु.
C. 2680.50 रु.
D. 2780 रु.

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 4 Shift1 part2

निम्नलिखित वृत्त-चित्रपट में वर्ष 2015 में कंपनी XYZ में उत्पादित विभिन्न प्रकार के कपड़े सामग्री के बारे में जानकारी दर्शायी गई है

यदि वर्ष 2015 में उत्पादित कुल फैब्रिक 1,50,000 टन हैं, तो वर्ष 2015 में साटन फैब्रिक का कितना उत्पादन (टन में) हुआ?

A. 7500
B. 1500
C. 30,000
D. 60,000

उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

कढ़ाई : सुंदर :: चाँदनी : ?
A. दिन
B. अंधेरा
C. ठंडा
D. घना

किस भारतीय शहर को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा तैयार 2018 ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में पहला स्थान दिया गया था?
A. चेन्नई
B. नवी मुंबई
C. पुणे
D. कोच्चि

उपरोक्त अनुक्रम में लुप्त आकृति है:

A. D
B. A
C. B
D. C

भारत सरकार ने _____ के निवेश के साथ प्रधान मंत्री कृषि सिचाई योजना (पीएमकेएसवाई) की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य सिंचाई समाधान के विकास के लिए एक स्थायी समाधान रूप सूखा प्रदान करना है।
A.

50,00,000 करोड़ रुपये

B. 500,000 करोड़ रुपये
C. 5,000 करोड़ रुपये
D. 50,000 करोड़ रुपये

उस आकृति  का चयन कीजिए जो दी गई श्रृंखला को पूरा करेगी।

A. C
B. A
C. B
D. D

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने 25 दिसंबर को ____ के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक – मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (ई – एचआरएमएस) का शुभारंभ किया।
A. सुशासन दिवस
B. अच्छा व्यवहार दिवस
C. अच्छा आचरण दिवस
D. अच्छा प्रबंधन दिवस

बेजोड़ ज्ञात कीजिये।

A. C
B. D
C. A
D. B

बेजोड़ ज्ञात कीजिये।

A. A
B. D
C. C
D. B

जिन पादपों का काय सुस्पष्ट रूप से विभेदित नहीं होता है, वे ____ समूह के अंतर्गत आते हैं।
A. जिम्नोस्पर्म
B. टेरिडोफाइटा
C. थैलोफाइटा
D. ब्रायोफाइटा

आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। इस बात की पहचान कीजिये कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन-सा कथन आवश्यक/पर्याप्त है।

प्रश्न:

Z की कितनी बेटियाँ हैं?

कथन:

1. U की केवल दो बेटियां X और Y हैं।

2. V, X का भाई है और Z का बेटा है।

A. या तो 1 या 2 अकेले पर्याप्त है
B. 1 अकेला पर्याप्त है जबकि 2 अकेले पर्याप्त नहीं है
C. 2 अकेला पर्याप्त है जबकि 1 अकेले पर्याप्त नहीं है
D. 1 और 2 दोनों एक साथ पर्याप्त हैं

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढिये और चयन कीजिये कि कथन में कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. कुछ मेज लकड़ी हैं।

II. कुछ लकड़ी भूरे रंग की होती हैं।

निष्कर्ष:

1. कुछ भूरे रंग की मेज हैं।

2. कुछ लकडियाँ मेज हैं।
A. निष्कर्ष 2 अकेले अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष 1 अकेले अनुसरण करता है।
C. दोनों 1 और 2 अनुसरण करते हैं।
D. न तो 1 और न ही 2 अनुसरण करता है।

10% और 14% लाभ पर एक कुर्सी के विक्रय मूल्य के बीच अंतर 27 रु. हैं। कुर्सी का क्रय मूल्य क्या है?
A. 586 रु.
B. 440 रु.
C. 880 रु.
D. 675 रु.

एक विक्रेता 25 रु. प्रति दर्जन की दर से पेंसिल खरीदता है और उन्हें 12 रु. में 5 पेंसिल की दर से बेचता है। लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 15.2% लाभ
B. 15% लाभ
C. 15.2% हानि
D. 15% हानि

दो अभाज्य संख्याओं x और y का म.स.प. क्या है?
A. 1
B. 2
C. x/y
D. 0

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए और चयन कीजिये कि कथन में से कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

एक नौकरी विज्ञापन में कहा गया है: “अधिकतम 30 वर्ष की आयु वाले उपयुक्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।”

निष्कर्ष:

I. 30 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकता है

II. कंपनी उम्मीदवारों के आयु वर्ग के बारे में उल्लेखित करती है।

A. दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है

द्रव्यमान 15 किग्रा की एक वस्तु 5 मीसेक-1 के समान वेग के साथ घूम रही है। वस्तु के पास गतिज ऊर्जा कितनी है?
A. 187.5 ms
B. 187.5 J
C. 180.5 J
D. 17.5 J

निम्न में से कौनसी एक अपरिमेय संख्या है?
A. \([6]{{1000000}}\)
B. \( {1000000} \)
C. \([4]{{1000000}}\)
D. \([3]{{1000000}}\)

एक ध्वनि तरंग की तरंग दैर्ध्य की गणना कीजिए, जब आवृत्ति 200 Hz है और गति किसी दिए गए माध्यम में 400 ms-1 है।
A. 0.5 m
B. 0.2 m
C. 20 m
D. 2 m

उपरोक्त वेन आरेख उन छात्रों का प्रतिनिधित्व करता हैं जो एक कक्षा में 3 खेल M, N और L खेलते हैं, कुल कितने छात्र जो केवल N और L खेलते हैं लेकिन M नहीं खेलते हैं:

A. 15
B. 68
C. 9
D. 12

अर्जुन को धारा के प्रतिकूल 40 किमी तैर कर जाने में 5 घंटे लगते हैं, जबकि उसे धारा के अनुकूल 20 किमी तैर कर जाने में केवल 2 घंटे लगते हैं। स्थिर जल में नाव की गति ज्ञात कीजिए। 
A. 15 किमी प्रति घंटा
B. 10 किमी प्रति घंटा
C. 12 किमी प्रति घंटा
D. 9 किमी प्रति घंटा

दी गई श्रृंखला में अगली संख्या ज्ञात कीजिए।

3, 6, 12, 24, 48, ?
A. 96
B. 405
C. 95
D. 100

यदि 2x2 + ax + b को x – 3 से भाग देने पर 35 शेषफल बचता है, और 2x2 + bx + a को x – 3 से भाग देने पर 29 बचता है, तो a + b का मान क्या है?
A. -23
B. 7
C. -7
D. 23

Leave a Comment

error: