मंजीत अपने दोस्त रंजीत से 2 वर्ष बड़ा है। मंजीत के पिता की उम्र, मंजीत से दोगुनी है और रणजीत की उम्र अपनी बहन से दोगुनी है। मंजीत के पिता और रंजीत की बहन की उम्र में 43 वर्ष का अंतर है। मंजीत और रंजीत की उम्र क्रमशः हैं:
A. 38 और 36
B. 28 और 26
C. 26 और 24
D. 36 और 34
दिया गया वृत्त आरेख एक कंपनी की पाँच वर्षों की बिक्री को दर्शाता है। आरेख का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
पाँच वर्षों में कुल बिक्री = ₹50,00,000
बिक्री = व्यय + लाभ
लाभ% = (लाभ / व्यय) × 100%
यदि 2005 में कंपनी का लाभ 25% था, तो 2005 में व्यय ज्ञात कीजिए?
A. ₹7,20,000
B. ₹8,00,000
C. ₹62,500
D. ₹7,50,000
एक नियमित बहुभुज के भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए, जिसका प्रत्येक अंतः कोण 90° है।
A. 4
B. 8
C. 3
D. 5
निम्नलिखित दंड आरेख पिछले कुछ वर्षों में बासमती चावल के उत्पादन (टन में) को दर्शाता है। निम्नलिखित आरेख के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
2012 की तुलना में 2015 में बासमती चावल के उत्पादन में अनुमानित प्रतिशत वृद्धि कितनी है?
A. 28.4%
B. 40.6%
C. 48.38%
D. 28.12%
जननांग दाद का संक्रमण किसके कारण होता है?
A. कवक
B. जीवाणु
C. प्रोटोजोआ
D. वायरस
निम्नलिखित अक्षर शृंखला को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएँ) T B Y M R E S I C X Z O W A Q D F H G U K (दाएँ)
दी गई शृंखला में दाहिने छोर से बारहवें अक्षर के दायें से पाँचवाँ अक्षर कौन-सा है?
A. Q
B. R
C. W
D. X
निम्नलिखित में से कौन सी नदी पंजाब में नहीं बहती है?
A. चिनाब
B. ब्राह्मणी
C. ब्यास
D. रवि
1934 में स्थापित कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से कौन थे?
A. जतिंद्र नाथ दास
B. ज्योतिबा फुले
C. जय प्रकाश नारायण
D. खान अब्दुल गफ्फार खान
मनुष्य जैसे कुछ प्राणियों के हृदय में ऑक्सीजन रहित रक्त को ऑक्सीजन युक्त रक्त से अलग क्यों रखा जाता है?
A. मांसपेशियों की वृद्धि और कार्यप्रणाली में सहायता करने के लिए
B. फेफड़ों में रक्त का ऑक्सीकरण अधिकतम करने के लिए
C. शरीर का तापमान स्थिर रखने में सहायता करने के लिए
D. बड़े शरीर वाले जानवर को ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए
नीचे दिए गए आंकड़ों का बहुलक क्या है? [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक सही दीजिए।]
| आयु (वर्षों में) | 15 – 25 | 25 – 35 | 35 – 45 | 45 – 55 | 55 – 65 | 65 – 75 | 75 – 85 |
| रोगियों की संख्या | 12 | 18 | 20 | 25 | 30 | 20 | 15 |
A. 55.33
B. 58.33
C. 57.33
D. 63.33
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में संख्याएँ व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं।
कितने व्यक्ति, छात्र हैं लेकिन न तो कलाकार हैं और न ही एथलीट हैं?
A. 40
B. 15
C. 14
D. 60
यदि ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर की जाती है, तो किस वार्षिक ब्याज दर पर एक निश्चित राशि 2 वर्षों में दोगुनी हो जाएगी? [दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित उत्तर दीजिए।]
A. 41.4%
B. 44.4%
C. 40.4%
D. 39.4%
बंटी और बबली की वर्तमान आयु का योग 32 वर्ष है। 2 वर्ष बाद, बंटी की आयु, बबली की आयु की तीन गुनी हो जाएगी। बंटी की वर्तमान आयु (वर्षों में) है:
A. 20
B. 13
C. 25
D. 7
मैंगनीज और एल्युमीनियम को 2 : 3 के अनुपात में मिलाकर एक मिश्र धातु बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए ______ किग्रा एल्युमीनियम को 24 किग्रा मैंगनीज के साथ पिघलाना पड़ता है।
A. 12
B. 72
C. 48
D. 36
फ्लोएम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. फ्लोएम प्रकाश संश्लेषण उत्पादों को पत्तियों से पौधे के अन्य भागों तक ले जाता है।
B. फ्लोएम में चालनी नलिकाएँ मृत कोशिकाओं से बनी होती हैं।
C. फ्लोएम की सहचर कोशिकाओं में छिद्रित दीवारें होती हैं।
D. फ्लोएम परिवहन एकदिश होता है।
निम्नलिखित में से किस यौगिक का क्वथनांक सबसे अधिक होता है?
A. CH3COOH
B. CHCl3
C. CH3CH2OH
D. CH3CH2CH2CH3
यदि \({{{2^{ – 2k}}\; \;{4^{k + 3}}}}{{{4^{ – k + 2}}}}\) = 2k – 2 है, तो k का मान कितना है?
A. 1
B. -1
C. 2
D. -4
सपना अपने ऑफिस से पश्चिम दिशा में सीधे 2 किमी चलती है, फिर दायें मुड़ती है और 4 किमी चलती है। वह पुनः दायें मुड़ती है और 5 किमी चलती है और फिर बायें मुड़ती है और 1 किमी चलने के बाद घर पहुँच जाती है। घर पहुँचने पर वह किस दिशा के सम्मुख थी?
A. पूर्व
B. दक्षिण
C. पश्चिम
D. उत्तर
X, Y से दोगुना अच्छा कामगार है और दोनों मिलकर एक काम को 14 दिनों में पूरा करते हैं। X अकेले कितने दिनों में काम पूरा करेगा?
A. 21 दिन
B. 28 दिन
C. 20 दिन
D. 22 दिन
निम्नलिखित में से किसने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप – 2022 में रजत पदक जीता?
A. नीरज चोपड़ा
B. अविनाश साबले
C. प्रियंका गोस्वामी
D. मीराबाई चानू
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए और तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
C = A ≤ S < H ≤ I = G
निष्कर्ष:
I. G ≥ S
II. C < H
A. या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
पाइप A एक टैंक को 15 मिनट में भर सकता है, जबकि पाइप B पूरी तरह से भरे हुए टैंक को 20 मिनट में खाली कर सकता है। शुरू में, पाइप A खोला जाता है और 5 मिनट बाद पाइप B भी खोला जाता है। कितने समय (मिनट में) में शेष टैंक पूरी तरह से भर जाएगा?
A. 30
B. 20
C. 40
D. 50
दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
PJC13, KEX20, FZS27, AUN34, ?
A. VIP41
B. VPI41
C. PVI39
D. PST39
4, 6, 6, 8, 8, 8, 10, 12 का माध्यिका ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 6
C. 8
D. 10
छह मित्रों O, P, Q, R, S और T में से प्रत्येक की अलग-अलग ऊँचाई है। P, O से लंबा है। Q, S से लंबा है लेकिन O से छोटा है। R, S से छोटा है लेकिन T से लंबा है। सभी मित्रों में सबसे लंबा कौन है?
A. Q
B. O
C. R
D. P
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने फरवरी 2022 में ______ को बढ़ावा देने के लिए ‘JIVA’ कार्यक्रम शुरू किया था।
A. डेयरी फार्मिंग
B. प्राकृतिक खेती
C. वन उद्यान
D. बागवानी
तेजी से खाना पकाने के लिए किस यौगिक का उपयोग किया जाता है?
A. NaOH
B. NaHCO3
C. Na2CO3
D. CaOCl2
रोगाणु रहित पेयजल बनाने के लिए किस रसायन का उपयोग किया जा सकता है?
A. Ca(OH)2
B. NaOH
C. CaOCl2
D. NH4OH
जुलाई 2022 तक, निम्नलिखित में से कौन Teach for India का CEO है, जो एक शैक्षिक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत में शैक्षिक उत्कृष्टता और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए दो साल के फैलोशिप कार्यक्रम और पूर्व छात्र नेटवर्क चलाता है?
A. पल्लवी राणे
B. अनीका पराशर
C. सोहिनी भट्टाचार्य
D. शाहीन मिस्त्री
यदि cosθ = \({x}{{ }}\) है, तो sin6 θ + cos6 θ का मान ______ है।
A. 3x2 – 1
B. 1
C. 1 – 3x2
D. 0
भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है?
A. संपत्ति प्राप्त करने का अधिकार
B. समानता का अधिकार
C. स्वतंत्रता का अधिकार
D. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
\( {0.04} \) + \( {6.25} \) + \( {12.25} \) – 8.2 का मान ______ है।
A. -2
B. 2.2
C. -2.2
D. 2
निम्नलिखित में से किस खाद्य पदार्थ को ‘बॉडी बिल्डिंग’ वाला खाद्य कहा जाता है?
A. गेहूं जैसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य
B. मटर जैसे प्रोटीन से भरपूर खाद्य
C. मक्खन जैसे वसा से भरपूर खाद्य
D. सेब जैसे विटामिन से भरपूर खाद्य
इनमें से क्या, एक बड़े बांध के निर्माण का सबसे कम महत्वपूर्ण कारण है?
A. किसी क्षेत्र के लिए बिजली का अक्षय स्त्रोत
B. अनुप्रवाह क्षेत्रों में बाढ़ पर नियंत्रण
C. परिवारों के लिए नौका विहार, मछली पकड़ने और पिकनिक मनाने का स्थान
D. घरों के लिए गारंटीकृत जल आपूर्ति
यदि निम्नलिखित संख्याओं में से प्रत्येक के पहले अंक में 1 जोड़ा जाता है और अंतिम अंक से 1 घटाया जाता है, तो कितनी संख्याओं का पहला अंक, अंतिम अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
242, 657, 864, 264, 674, 218, 845
A. 1
B. 0
C. 2
D. 3
नीचे दिए गए विभिन्न बिंदु प्रजनन स्वास्थ्य निर्मित करते हैं। गलत विकल्प का चयन करें।
A. सुरक्षित और प्रभावी परिवार नियोजन के तरीके
B. यौन संचारित रोगों की रोकथाम
C. प्रजनन प्रक्रियाओं और अंगों का ज्ञान
D. अजन्मे बच्चे के लिंग का निर्धारण
जब सफ़ेद प्रकाश की किरण काँच के प्रिज्म से गुजरती है तो वर्णक्रम प्राप्त होता है। निम्नलिखित में से कौन सा रंग घटक सबसे कम झुकता है?
पीला, नारंगी, नीला, बैंगनी
A. नारंगी
B. बैंगनी
C. पीला
D. नीला
(x – y) (x + y) + (y – z) (y + z) + (z + x) (z – x) का मान कितना है?
A. 1
B. x2 + y2 + z2
C. 0
D. x + y + z
मार्च 2022 में, आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी किसको सौंपी गई थी?
A. विराट कोहली
B. फाफ डु प्लेसिस
C. फिन एलन
D. ग्लेन मैक्सवेल
एक त्रिभुज में, यदि एक कोण सबसे छोटे कोण का दोगुना है और तीसरा कोण सबसे छोटे कोण का तीन गुना है, तो सबसे बड़े कोण का माप ______ है।
A. 30°
B. 90°
C. 120°
D. 45°
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जिस तरह निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(28, 33, 48)
(67, 72, 87)
A. (125, 150, 165)
B. (25, 38, 43)
C. (57, 72, 82)
D. (29, 34, 49)
एक विक्रेता ₹2,000 अंकित मूल्य वाली वस्तु पर क्रमिक रूप से 12% और 15% की छूट देता है। लेनदेन में उसे 20% का लाभ होता है। वस्तु का क्रय मूल्य (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) है:
A. ₹1,247
B. ₹1,347
C. ₹1,397
D. ₹1,297
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
विभिन्न वर्गों में संख्याएँ लोगों की संख्या को दर्शाती हैं।
कितने लोग शिक्षित और काम करने वाले हैं लेकिन ग्रामीण नहीं हैं?
A. 8
B. 6
C. 9
D. 14
यदि \({1}{{{{( {125} )}^{ – y}}}} = \;{1}{{{5^{ – 4y + 1}}}}\) है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
A. -1
B. \(1/3\)
C. 5
D. 1
जैन धर्म के ______ तीर्थंकर वर्धमान महावीर थे।
A. 20वाँ
B. 2राँ
C. 5वाँ
D. 24वाँ
कार्बन यौगिकों में सामान्यतः पाया जाने वाला बंधन कौन सा नहीं है?
A. एकल बंधन
B. द्विबंधन
C. आयनिक बंधन
D. त्रिबंधन
यदि 4Ω प्रतिरोध के एक चालक के कुंडली में प्रेरित धारा 1 mA है, तो कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल (EMF) है:
A. 1 mV
B. 4 V
C. 1 V
D. 4 mV
यदि किसी प्रतिबिंब का आवर्धन -0.65 है, तो प्रतिबिंब की प्रकृति क्या है?
A. आभासी, सीधा और बड़ा
B. वास्तविक, उल्टा और बड़ा
C. वास्तविक, उल्टा और छोटा
D. वास्तविक, सीधा और छोटा
न्यूलैंड्स द्वारा परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में तत्वों के व्यवस्थापन में, अंतिम तत्व कौन सा था?
A. Mg
B. H
C. Th
D. He
______ लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी होते हैं।
A. अलसोम
B. जनन कोशिकाएँ
C. बहुप्रभावी जीन
D. ऑटोसोम
भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘साजो’ त्योहार मनाया जाता है?
A. झारखंड
B. कर्नाटक
C. हिमाचल प्रदेश
D. तेलंगाना
दिए गए कथन और तर्कों को ध्यान से पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
कथन:
नकली खबरें 21वीं सदी की एक वैश्विक समस्या बन गई हैं।
तर्क:
I. इस वैश्विक समस्या से निपटने के लिए एक वैश्विक स्तर के तंत्र की आवश्यकता है।
II. नकली खबरों से संबंधित समस्याएं केवल भारत में ही मौजूद हैं।
A. I और II दोनों कथन को मजबूत करते हैं।
B. I कमजोर करता है जबकि II कथन को मजबूत करता है।
C. I और II दोनों कथन को कमजोर करते हैं।
D. II कमजोर करता है जबकि I कथन को मजबूत करता है।
सरलीकृत कीजिए \({{6 + 6 6}}{{3 3 + 5}} ÷ \;{{1/2 ÷ 1/2of1/2}}{{1/2 ÷ 1/2 1/2}}\)
A. \(4/3\)
B. \(3/4\)
C. 3
D. \(1/3\)
दिसंबर 2021 में महाराष्ट्र विधानसभा द्वारा पारित शक्ति आपराधिक कानून (महाराष्ट्र संशोधन विधेयक), 2020 के तहत शिकायत दर्ज होने के दिन से जांच पूरी करने के लिए निर्धारित समय सीमा क्या है?
A. 15 दिन
B. 21 दिन
C. 30 दिन
D. 10 दिन
2410 और 2700 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ______ है।
A. 1
B. 10
C. 5
D. 2
निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली संख्या का चयन कीजिए।
7, 23, ?, 79, 119, 167
A. 61
B. 47
C. 52
D. 39
एक व्यक्ति एक वस्तु ₹1,820 में बेचता है और 9% का नुकसान उठाता है। यदि वह इसे 9% के लाभ पर बेचना चाहता है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य होना चाहिए:
A. ₹2,280
B. ₹2,080
C. ₹2,180
D. ₹2,480
बस स्टॉप से स्टेडियम की दिशा के बारे में पूछे जाने पर, अखिल ने कहा, “आपको दक्षिण दिशा में 100 मीटर चलना होगा। फिर आपको बायें मुड़कर 120 मीटर चलना होगा। उसके बाद आपको पुनः बायें मुड़कर 370 मीटर चलना होगा। उसके बाद आपको पुनः बायें मुड़कर 400 मीटर चलना होगा। उसके बाद आपको पुनः बायें मुड़कर 370 मीटर चलना होगा। उसके बाद आपको पुनः बायें मुड़कर 110 मीटर चलना होगा। अंत में, आपको एक अंतिम बार बायें मुड़कर 100 मीटर चलना होगा ताकि आप स्टेडियम तक पहुँच सकें।” बस स्टॉप से स्टेडियम कितनी दूर है और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)
A. 140 मीटर, पश्चिम
B. 140 मीटर, पूर्व
C. 170 मीटर, पूर्व
D. 170 मीटर, पश्चिम
दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
12, 14, 18, 26, 42, ?
A. 76
B. 72
C. 74
D. 78
यदि किसी परिपथ में धारा और विभवांतर को तीन गुना कर दिया जाए, प्रतिरोध स्थिर रखते हुए, तो शक्ति में वृद्धि होगी:
A. एक तिहाई
B. छह गुना
C. तीन गुना
D. नौ गुना
यदि एक गोलाकार दर्पण का आकार इस प्रकार बढ़ाया जाए कि उसकी वक्रता त्रिज्या दोगुनी हो जाए, तो उसकी फोकस दूरी ______ होगी।
A. दोगुनी बढ़ेगी
B. अनंत हो जाएगी
C. वही रहेगी
D. आधी हो जाएगी
उस विकल्प का चयन कीजिए जो सातवीं संख्या से उसी तरह संबंधित है जिस तरह दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है, चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है और छठी संख्या, पाँचवीं संख्या से संबंधित है।
27 : 13 :: 65 : 32 :: 71 : 35 :: 51 : ?
A. 17
B. 26
C. 15
D. 25
छह बॉक्स, D, E, F, G, H, और I, एक दूसरे के ऊपर रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि समान क्रम में हों।
D और I के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। D को ऊपर से तीसरे स्थान पर रखा गया है। E और I के बीच केवल एक बॉक्स है। साथ ही, E और F के बीच केवल एक बॉक्स है। नीचे से तीसरे स्थान पर कौन-सा बॉक्स रखा गया है?
A. G
B. E
C. H
D. F
वे द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए जिसके मूल 3 और \(1/3\) हैं:
A. 3x2 + 10x + 3 = 0
B. 3x2 – 10x – 3 = 0
C. 3x2 + 10x – 3 = 0
D. 3x2 – 10x + 3 = 0
अनाइमुडी पर्वत निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. तमिलनाडु
B. कर्नाटक
C. केरल
D. तेलंगाना
P, R, T, V और W एक ही इमारत की विभिन्न मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है, और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 5 है। V, W के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। P, T के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। R, P के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। W, T के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। तीसरी मंजिल पर कौन रहता है?
A. W
B. P
C. R
D. T
2 सेमी व्यास और 7 मीटर लंबे तार का आयतन (सेमी3 में) है:
π = \({{22}}{7}\)
A. 1100
B. 2200
C. 2400
D. 1200
पाँच व्यक्ति, A, D, E, F और K, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। A, D और E का निकटतम पड़ोसी है। F, E और K का निकटतम पड़ोसी है। A और F का निकटतम पड़ोसी कौन है?
A. D
B. B
C. E
D. K
हैदराबाद में स्थित इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेस यूनिवर्सिटी की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
A. 1952
B. 1950
C. 1958
D. 1947
निम्नलिखित में से किस जानवर का हृदय दो कक्षीय होता है?
A. मछली
B. सरीसृप
C. स्तनधारी
D. पक्षी
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘RAPID’ को ‘ARPDI’ के रूप में लिखा जाता है और ‘LOCAL’ को ‘OLCLA’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘NEVER’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. ENEVR
B. ENVRE
C. ENVER
D. EVNRE
जब फेरस सल्फेट को गर्म किया जाता है तो बनने वाला ठोस उत्पाद क्या होता है?
A. फेरस सल्फाइड
B. फेरिक ऑक्साइड
C. आयरन
D. फेरस ऑक्साइड
भारत के 2022-23 के केंद्रीय बजट के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान ______ है।
A. 8.6%
B. 10.4%
C. 7.3%
D. 9.2%
यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन अंकों की संख्याओं पर आधारित है:
(बाएँ) 876 643 453 974 227 (दाएँ)
(उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
(नोट – सभी संचालन बाएँ से दाएँ करने हैं।)
यदि दी गई श्रेणी की सभी संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो निम्नलिखित में से किस संख्या की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. 453
B. 227
C. 876
D. 643
भारत सरकार द्वारा बैंकों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया था?
A. 1967
B. 1970
C. 1968
D. 1969
काले और सफेद फोटोग्राफी में निम्नलिखित में से कौन सा रसायन प्रयोग किया जाता है?
A. सोडियम क्लोराइड
B. सोडियम ऑक्साइड
C. सिल्वर ऑक्साइड
D. सिल्वर ब्रोमाइड
दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जो समान तर्क का पालन करता है।
ABC : EFG
PQR : TUV
A. PKL : RSM
B. XYZ : BCD
C. GHI : DEF
D. MNO : PQR
D, F, G, H, S, T और V सात छात्र हैं, जिनमें से प्रत्येक की एक अलग दिन पर परीक्षा है, जो सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार तक चलती है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। D की परीक्षा, G की परीक्षा से ठीक पहले होती है। V की परीक्षा, T की परीक्षा के ठीक बाद होती है। D और F के बीच केवल एक छात्र की परीक्षा होती है। V की परीक्षा बुधवार को होती है और H की परीक्षा शुक्रवार को होती है। F की परीक्षा न तो सोमवार को होती है और न ही शनिवार को होती है। गुरुवार को किसकी परीक्षा है?
A. F
B. G
C. V
D. D
भारतीय खान ब्यूरो द्वारा जारी भारतीय खनिज वर्ष पुस्तिका 2020 के अनुसार, वर्ष 2019-20 में _____ के साथ गुजरात भारत में नमक का अग्रणी उत्पादक था।
A. 81.45%
B. 77.96%
C. 88.59%
D. 86.83%
यदि 5 अगस्त 2012 को रविवार है, तो 17 सितम्बर 2015 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
A. सोमवार
B. गुरुवार
C. बुधवार
D. मंगलवार
लोकसभा की बैठक बुलाने के लिए सदस्यों की न्यूनतम संख्या (कोरम) कितनी होनी चाहिए?
A. सदन के सदस्यों की कुल संख्या की \(1/2\)
B. सदन के सदस्यों की कुल संख्या की \({1}{{10}}\)
C. सदन के सदस्यों की कुल संख्या की \(1/5\)
D. सदन के सदस्यों की कुल संख्या की \(1/4\)
सरकार ने IPO के लिए तैयार लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) के अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाकर मार्च 2023 तक कर दिया है। LIC के अध्यक्ष कौन हैं?
A. तबलश पांडे
B. अरुण कुमार आनंद
C. राज कुमार
D. मंगलम रामसुब्रमण्यन कुमार
डोबेराइनर के त्रिक में से कौन सा तीन तत्वों का समूह शामिल नहीं है?
A. Cl, Br, I
B. Li, Na, K
C. Ca, Sr, Ba
D. Fe, Co, Ni
सात व्यक्ति, P, Q, R, S, T, U, और V एक सीधी पंक्ति में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं। T के बायें ठीक दो व्यक्ति बैठे हैं। Q, R, जो किसी एक छोर पर बैठे व्यक्ति के ठीक दायें है, के दायें से दूसरा है। T और P के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q, P का तत्काल पड़ोसी नहीं है। S, U के ठीक दायें बैठा है। पंक्ति के बायें छोर पर कौन बैठा है?
A. S
B. P
C. V
D. U
द्विघात समीकरण x2 – 10x + 21 = 0 के मूल हैं:
A. 3, -7
B. 7, 3
C. 7, -3
D. -7, -3
भारत के किस प्रधानमंत्री की कैबिनेट में डॉ. मनमोहन सिंह पहली बार वित्त मंत्री बने?
A. विश्वनाथ प्रताप सिंह
B. राजीव गांधी
C. इंदिरा गांधी
D. पी वी नरसिम्हा राव
सरदार सरोवर बांध किस नदी पर स्थित है?
A. कृष्णा
B. गोदावरी
C. ब्रह्मपुत्र
D. नर्मदा
यदि संख्या 72514368 के प्रत्येक अंक को 9 से घटाया जाए, तो नई बनी संख्या में कितने सम अंक होंगे?
A. 4
B. 5
C. 6
D. 3
जब V और I के बीच ग्राफ प्लॉट किया जाता है:
A. एक क्षैतिज सीधी रेखा प्राप्त होती है
B. एक ऊर्ध्वाधर सीधी रेखा प्राप्त होती है
C. एक वक्र ग्राफ प्राप्त होता है
D. एक झुकी हुई सीधी रेखा प्राप्त होती है
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 8 से विभाज्य है?
A. 1248164
B. 1247564
C. 1246864
D. 1245964
यदि संख्या 354698329 में प्रत्येक अंक को बायें से दायें आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति बदल जाएगी?
A. 6
B. 8
C. 4
D. 5
एक खुले घनाभाकार टैंक का आंतरिक पृष्ठीय क्षेत्रफल (मीटर2 में) ज्ञात कीजिए जिसकी आंतरिक लंबाई, आंतरिक चौड़ाई और आंतरिक ऊँचाई क्रमशः 6 मीटर, 4 मीटर और 3 मीटर दी गई है:
A. 108
B. 84
C. 124
D. 72
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-’ को आपस में बदल दिया जाए और साथ ही ‘×’ और ‘÷’ को भी आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
12 × 6 ÷ 9 – 3 + 2 = ?
A. 29
B. 28
C. 18
D. 19
यदि किसी उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 30 सेमी है और एक वस्तु को दर्पण से 20 सेमी की दूरी पर रखा जाता है, तो प्रतिबिम्ब ______ पर बनेगा।
A. -16 सेमी
B. +6 सेमी
C. -12 सेमी
D. +12 सेमी
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में संख्याएँ विभिन्न भाषाओं – फ्रेंच, जर्मन और अंग्रेजी के ज्ञान वाले व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं।
कितने व्यक्ति कम से कम दो भाषाएँ जानते हैं?
A. 35
B. 53
C. 23
D. 61
भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में पंचायती राज संस्थान नहीं है?
A. त्रिपुरा
B. असम
C. पश्चिम बंगाल
D. मेघालय
जब एक दंड चुंबक को स्थिर चुंबकीय क्षेत्र के स्रोत के रूप में उपयोग किया जाता है, तो चुंबकीय क्षेत्र की दिशा होती है:
A. चुंबक की लंबाई के लंबवत
B. चुंबक के दक्षिण ध्रुव से उत्तर ध्रुव तक
C. चुंबक के उत्तर ध्रुव से दक्षिण ध्रुव तक
D. चुंबक के दक्षिण ध्रुव के लंबवत
P, V और R के बीच सही संबंध है:
A. P = \({{{V^2}}}{{{R^2}}}\)
B. P = \({{{V^2}}}{R}\)
C. P = V2R
D. V= \(/R\)
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘STRAIGHT’ को ‘TUSAIHIU’ के रूप में लिखा जाता है और ‘TAKEOVER’ को ‘UBLEOWFS’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘TENDENCY’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. UFODEOEZ
B. UFPDEODZ
C. UFOEDODZ
D. UFODEODZ
जब एक पत्रिका की कीमत 30% कम कर दी गई, तो उसकी बिक्री 70% बढ़ गई। कुल राजस्व:
A. 19% कम हुआ
B. 19% बढ़ा
C. 20% कम हुआ
D. 17% बढ़ा