RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 16 Sept 2022 Shift2

प्रारंभ में, भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ शामिल की गईं?
A. 14
B. 10
C. 13
D. 12

भारत के किस गवर्नर जनरल ने हड़प नीति की नीति तैयार की?
A. लॉर्ड डलहौजी
B. लॉर्ड कैनिंग
C. लॉर्ड विलियम बेंटिक
D. लॉर्ड रिपन

निम्नलिखित में से किस पदार्थ का उपयोग गोलीय लेंस बनाने के लिए नहीं किया जा सकता?
A. साफ़ काँच
B. पानी
C. सेलोफ़ेन
D. लकड़ी

इस प्रश्न में, नीचे दी गई तालिका और शर्तों के अनुसार, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का अनुसरण करने वाले कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।

संख्या/प्रतीक * 2 @ 5 ^ + 7 # % 9
अक्षर कूट J P A F D N R K M Z

शर्तें:

i. यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और अंतिम तत्व एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम तत्वों) के कूट को आपस में बदल दिया जाता है।

ii. यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम तत्व एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्वों को S के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।

* 9 @ + 2 के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कूट होगा?

A. PZANP
B. PZANJ
C. JZANP
D. JZNAP

मानव कोशिकाओं में ऊर्जा प्रदान करने के लिए ग्लूकोज के टूटने के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक है?
A. हाइड्रोजन
B. नाइट्रोजन
C. कार्बन डाईऑक्साइड
D. ऑक्सीजन

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आएगी?

49, 60, 82, 115, 159, ?

A. 214
B. 225
C. 187
D. 199

प्रकाश संश्लेषण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
A. प्रकाश संश्लेषण क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा के अवशोषण के बारे में है।
B. प्रकाश संश्लेषण में जल के अणुओं का हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजन शामिल है।
C. प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में ऑक्सीकरण शामिल है।
D. प्रकाश संश्लेषण प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरित करने की प्रक्रिया है।

निम्नलिखित में से कौन-सा चारों वेदों में सबसे पुराना और सबसे बड़ा है?
A. ऋग्वेद
B. सामवेद
C. अथर्ववेद
D. यजुर्वेद

यह प्रश्न नीचे दिए गए पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।

(बाएँ) 648 545 317 653 476 (दाएँ)

(उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9, तीसरा अंक = 7)

नोट: सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की जानी हैं।

यदि सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के पहले अंक में जोड़ा जाए तो परिणाम क्या होगा?

A. 9
B. 7
C. 11
D. 8

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प वह निकटवर्ती अनुमानित मान है जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

18.96 + 12.96 + 15.16 – 17.89 x 2.04 + 49.93 ÷ 5.1 = ?

A. 24
B. 23
C. 22
D. 21

कौन-सा ऊतक वृक्क नलिकाओं की दीवार बनाता है?
A. संयोजी ऊतक
B. तंत्रिका ऊतक
C. उपकला ऊतक
D. मांसपेशीय ऊतक

इस प्रश्न में, नीचे दी गई तालिका और शर्तों के अनुसार अक्षरों के एक समूह को प्रतीकों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का अनुसरण करने वाले कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।

अक्षर G T Y H O R P I C
कूट @ > ^ % = # $ + <

शर्तें:

1. यदि शब्द के पहले और अंतिम दोनों अक्षर स्वर हैं, तो इन दोनों अक्षरों को ‘&’ के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।

2. यदि शब्द के पहले और अंतिम दोनों अक्षर व्यंजन हैं, तो इन दोनों अक्षरों को ‘*’ के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।

‘COPYRIGHT’ शब्द के लिए कूट क्या होगा?

A. < = $ ^ # + @ % * B. * = $ ^ # + @ % * C. < = $ ^ # + @ % >
D. = $ ^ # + @ % >

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों के आधार पर कौन-सा निष्कर्ष सही है, ज्ञात कीजिए।

कथन: M > N > O = P, Q < C = D < O

A. Q < M B. C > M
C. P = Q
D. N < D निम्नलिखित में से किस यौगिक में आयन नहीं पाए जाते हैं? A. NaBr B. CH4
C. KBr
D. NaCl

फरवरी 2022 में भारत सरकार की किस मबरत्न कंपनी को भारत की सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का पुरस्कार दिया गया?
A. कोल इंडिया लिमिटेड
B. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
C. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
D. गेल इंडिया

निम्नलिखित आंकड़ों से माध्यिका ज्ञात कीजिए।

आयु (वर्षों में) 15-25 25-35 35-45 45-55 55-65 65-75 75-85
रोगियों की संख्या 12 18 20 25 30 20 15

A. 53
B. 55
C. 51
D. 57

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आएगी?

8, 9, 64, 25, 216, ?

A. 125
B. 49
C. 72
D. 81

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की निम्नलिखित में से किस पहल को नवंबर 2021 में ‘वोकल फॉर लोकल’ के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए प्रतिष्ठित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, 2021 रजत पदक प्राप्त हुआ?
A. अटल इनोवेशन मिशन
B. समृद्ध योजना
C. हुनर हाट
D. एस्पायर

________ त्योहार पश्चिम बंगाल, असम और भारत के कुछ अन्य राज्यों में मनाया जाता है और अक्सर मार्च के महीने में होली के त्योहार के साथ मेल खाता है।
A. बैशागु
B. रोंगकर
C. डोलजात्रा
D. भेलडिया

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

1. कुछ कंगन, अंगूठियाँ हैं।

2. कुछ चूड़ियाँ, कंगन हैं।

3. सभी घड़ियाँ, कंगन हैं।

निष्कर्ष:

I – कुछ अंगूठियाँ, कंगन हैं।

II – कुछ कंगन, घड़ियाँ हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

sin x + \(\ x/(90 – x)\) का मान ________ है।
A. cot x
B. 2cosec x
C. tan x
D. 2sin x

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद शिक्षा के अधिकार से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 18
B. अनुच्छेद 21A
C. अनुच्छेद 19
D. अनुच्छेद 22

महेश ने एक बैंक से ₹2,000 निकाले। उसे ₹50 और ₹100 के मूल्यवर्ग के कुल 32 नोट मिले। उसे मिले ₹50 के नोटों की संख्या क्या थी?
A. 32
B. 16
C. 8
D. 24

एक तार में प्रवाहित धारा की गणना कीजिए, यदि 10 मिनट में उसमें से 1200 C आवेश प्रवाहित होता है।
A. 3 A
B. 1.5 A
C. 2 A
D. 4 A

विद्युतसंयोजी यौगिक विद्युत का चालन दर्शाते हैं:
A. केरोसिन में
B. ठोस अवस्था में
C. पेट्रोल में
D. पिघली अवस्था में

आज से पाँच साल बाद, पिता की उम्र अपने बेटे की उम्र की तीन गुनी हो जाएगी। पाँच साल पहले, पिता अपने बेटे से सात गुना बड़ा था। उनकी वर्तमान उम्र कितनी हैं?
A. 40 और 5
B. 30 और 10
C. 30 और 5
D. 40 और 10

शहर M, शहर Z के दक्षिण में है। शहर C, शहर Z के पूर्व में है। शहर F, शहर C के पश्चिम में है। शहर X, शहर C के उत्तर में है। शहर Z, शहर F के पश्चिम में है। शहर M के संबंध में शहर F की स्थिति क्या है?
A. दक्षिण पूर्व
B. उत्तर-पूर्व 
C. पश्चिम
D. उत्तर-पश्चिम

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 7 Shift3

निम्नलिखित अक्षर शृंखला को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बाएँ) R E S I C X Z H G U K E W A T E Y M Q D F (दाएँ)

शृंखला में ऐसे कितने व्यंजन हैं जिनके ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद में भी एक स्वर है?

A. दो
B. तीन
C. चार
D. एक

जब जिंक कणों को हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में मिलाया जाता है तो निम्नलिखित में से कौन-सी गैस निकलती है?
A. Cl2
B. O2
C. H2
D. OCI2

0.5 मीटर फोकस दूरी वाले किसी अवतल दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी है:
A. 0.5 मीटर
B. 1.0 मीटरमी
C. 0.75 मीटर
D. 0.25 मीटर

दो अंकों वाली एक संख्या के अंकों का योग 12 है। अंकों को आपस में बदलने पर प्राप्त संख्या, दी गई संख्या से 18 अधिक हो जाती है। वह संख्या क्या है?
A. 27
B. 57
C. 67
D. 76

200 मीटर और 300 मीटर लंबी दो ट्रेनें क्रमशः 100 किमी/घंटा और 120 किमी/घंटा की गति से एक ही दिशा में चल रही हैं। पीछे से आने वाली तेज गति वाली ट्रेन द्वारा दूसरी ट्रेन को पूरी तरह से पार करने में लगने वाला समय (मिनट में) कितना है?
A. 2
B. 0.5
C. 1.5
D. 1

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?

12 + 7 – (8 ÷ 4 – 5) × 11 = 54

A. 8 और 11
B. 12 और 11
C. 5 और 12
D. 8 और 7

एक घर में, 150 W का एक टीवी सेट 4 घंटे के लिए चालू रहता है, और 1500 W का एक इलेक्ट्रिक हीटर 25 मिनट के लिए चालू रहता है। टीवी सेट और इलेक्ट्रिक हीटर के लिए प्रतिदिन ऊर्जा खपत के मान हैं:
A. क्रमशः 500 W h और 525 W h
B. क्रमशः 600 Wh और 625 W h
C. क्रमशः 525 W h और 500 W h
D. क्रमशः 625 W h और 600 W h

उस विकल्प का चयन करें जो पांचवीं संख्या से उसी तरह संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है, चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है।

15 : 2 :: 255 : 4 :: 624 : ?

A. 3
B. 5
C. 9
D. 8

उत्तल दर्पण के मुख्य अक्ष के समानांतर प्रकाश की किरण पुंज:
A. ध्रुव से अलग होती है
B. F से अलग प्रतीत होती है
C. F पर अभिसरित होती प्रतीत होती है
D. F पर अभिसरित होती है

दो समरूप त्रिभुजों की दो संगत भुजाओं की लंबाई का अनुपात 2 1 है। इन दो त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या है?
A. 2 ∶ 1
B. 3 ∶ 1
C. 4 ∶ 1
D. 2\(2\) ∶ 1

यदि ओजोन परत पतली हो जाए तो क्या होगा?
A. सतही ओजोन की मात्रा बढ़ेगी
B. ओजोन छिद्र पुनर्वितरण से बंद हो जाएगा
C. त्वचा कैंसर के मामले बढ़ेंगे
D. पृथ्वी का तापमान बढ़ेगा

\({( {1/2} )^{ – 2}} + {( {1/3} )^{ – 2}} + {( {1/4} )^{ – 2}}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 13
B. 29
C. 21
D. 25

यदि x का 35% = y का 40% है, तो x y ________ है।
A. 8 ∶ 7
B. 9 ∶ 8
C. 7 ∶ 8
D. 8 ∶ 9

फरवरी 2022 में, अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग और यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने SAMRIDH पहल के तहत एक नई साझेदारी की घोषणा की। SAMRIDH का पूरा नाम क्या है?
A. स्वास्थ्य सेवा की अभिनव डिलीवरी के लिए बाज़ारों और संसाधनों तक स्थायी पहुंच
B. स्वास्थ्य सेवा के अभिनव डिजाइनों के लिए बाज़ारों और संसाधनों तक स्थायी पहुंच
C. स्वास्थ्य सेवा की अभिनव डिलीवरी के लिए बाजार और संसाधनों की स्थायी क्षमताएं
D. स्वास्थ्य सेवा के अभिनव डिजाइनों के लिए बाज़ारों और संसाधनों तक सफल पहुंच

आधुनिक आवर्त सारणी में कौन-सा तत्व समूह संख्या 11 से संबंधित नहीं है?
A. Ag
B. Au
C. Cu
D. Hg

एक दुकानदार ने 70 किग्रा प्याज 560 रुपये में खरीदा और पूरे माल को 10 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 25%
B. 17.5%
C. 20%
D. 28%

यदि α, β द्विघात समीकरण 2x2 – 3x – 35 = 0 के मूल हैं, तो α3 + β3 का मान क्या है?
A. \(957/8\)
B. \(857/8\)
C. \(757/8\)
D. \(657/8\)

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक शृंखला को देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बाएँ) & % 7 4 @ 6 # & 2 # % 5 * (दाएँ)

ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में भी एक संख्या है?

A. एक भी नहीं
B. तीन
C. एक
D. दो

निम्नलिखित तालिका का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

वस्तु लाभ (लाख में)
2017 2019 2021
रेफ्रिजरेटर 32 15 43
पंखा 47 26 54
टेलीविजन 28 32 62
मोबाइल 61 45 47

किस वस्तु ने दिए गए तीन वर्षों में अधिकतम संयुक्त लाभ अर्जित किया, और 2019 में सबसे अधिक लाभदायक वस्तु का लाभ सबसे कम लाभदायक वस्तु के लाभ से कितने प्रतिशत अधिक है?

A. मोबाइल, 200%
B. पंखा, 300%
C. मोबाइल, 300%
D. पंखा, 200%

निम्नलिखित में से कौन-सी विधि खुले क्षेत्रों में मिट्टी के वायु अपरदन को रोकती है या कम करती है?
A. खुले क्षेत्रों को टाइलों या सीमेंट से ढकना
B. कृषि में फसल चक्र अपनाना
C. बगीचे के लिए बाड़ के रूप में पेड़ों या बड़ी झाड़ियों का उपयोग करना
D. घर पर सब्जियाँ उगाने के लिए गमलों का उपयोग करें

मनीष ने 5% की वार्षिक ब्याज दर पर, वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज पर संयोजित होनी वाली कुछ धनराशि जमा की। 3 वर्षों के अंत में, मनीष को कुल ₹92,610 की धनराशि प्राप्त हुई। मनीष द्वारा जमा की गई धनराशि कितनी थी?
A. ₹80,000
B. ₹80,530
C. ₹79,460
D. ₹82,610

यदि एक ठोस लंब वृत्ताकार बेलन का आयतन 198 मीटर3 है और उसके आधार की त्रिज्या 3 मीटर है, तो उसकी ऊँचाई (मीटर में) ________ है। π = \(22/7\) का उपयोग करें।
A. 7
B. 9
C. 27
D. 6

ZR 18 एक निश्चित तरीके से UW 11 से संबंधित है। उसी तरह, YM 24 TR 17 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार KJ 35 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. GO 28
B. FP 27
C. GP 27
D. FO 28

पद्म श्री 2022 पुरस्कार विजेता वंदना कटारिया निम्नलिखित में से कौन-सा खेल खेलती हैं?
A. हॉकी
B. बैडमिंटन
C. कुश्ती
D. क्रिकेट

एक विद्युत परिपथ में, जहाँ 5 लैंप श्रेणीक्रम में जुड़े हुए हैं, यदि शक्ति, वोल्टेज, धारा और प्रतिरोध को क्रमशः P, V. I और R द्वारा दर्शाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध सत्य है?
A. P = \(/R^2\)
B. P = IR2
C. P = V2 × R
D. P = I2R

कई प्रकार के पेड़ पुराने पत्ते क्यों गिरा देते हैं?
A. क्योंकि एक पेड़ केवल एक निश्चित संख्या में ही पत्तियों को सहारा दे सकता है।
B. क्योंकि पेड़ की उम्र बढ़ने के कारण कोशिकाएँ मर जाती हैं।
C. क्योंकि तेज हवाओं के कारण पुराने पत्ते टूट जाते हैं।
D. क्योंकि कोशिकाएं अपशिष्ट पदार्थों से भर जाती हैं।

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 10 Shift2

मनुष्य के शरीर में वायु किस अंग के माध्यम से जाती है?
A. ब्रांकाई
B. एल्वियोली
C. सांस की नली
D. नथुने

रामू, सुनील से 8 वर्ष छोटा है। यदि उनकी वर्तमान आयु का अनुपात 7 ∶ 9 है, तो रामू की आयु कितनी है?
A. 28 वर्ष
B. 56 वर्ष
C. 72 वर्ष
D. 36 वर्ष

यदि निक्रोम तार की प्रतिरोधकता 110 × 10-8 Ω मीटर है, इसकी लंबाई 5.5 मीटर है और इसका प्रतिरोध 22 Ω है, तो अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 
A. 3.4 × 10-8 मी2
B. 275 × 10-7 मी2
C. 2.75 × 10-7 मी2
D. 34 × 10-4 मी2

निम्नलिखित में से किसका उपयोग भारत और ब्रिटेन के बीच विदेशी व्यापार के लिए राजमार्ग के रूप में किया गया था, क्योंकि 1869 में इसके खुलने से परिवहन की लागत कम हो गई और भारतीय बाजार तक पहुंच आसान हो गई?
A. स्वेज नहर
B. पनामा नहर
C. कोरिंथ नहर
D. श्वेत सागर- बाल्टिक सागर नहर

सात बॉक्स X, Y, Z, A, B, C और D एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों। A को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा गया है। A और X के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। B और D के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। B को D के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। Y को Z के ठीक नीचे रखा गया है। C और A के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार

वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

(14, 336, 8)

(12, 324, 9)

A. (18, 478, 7)
B. (18, 368, 7)
C. (18, 398, 7)
D. (18, 378, 7)

रवि का वेतन पहले 50% कम किया गया और बाद में 50% बढ़ा दिया गया। उसका अंतिम वेतन उसके प्रारंभिक वेतन की तुलना में कितना कम था?
A. 21%
B. 25%
C. 32%
D. 24%

कुछ व्यक्ति उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। G, D के दायें छठे स्थान पर है।

G, H और E दोनों का निकटतम पड़ोसी है। C, E के तत्काल दायें है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?

A. नौ
B. दस
C. आठ
D. ग्यारह

राज्य वित्त आयोग की मुख्य भूमिका क्या है?
A. वित्तीय प्रशासन के क्षेत्र में संसद के प्रति कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करना।
B. राष्ट्रपति द्वारा संदर्भित कानूनी वित्तीय मामलों पर सरकार को सलाह देना।
C. राज्य और स्थानीय निकायों के बीच करों, टोलों और शुल्कों की शुद्ध आय का वितरण और निर्धारण।
D. पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनावों की देखभाल करना तथा उन चुनावों के लिए धन भी उपलब्ध कराना।

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

कुछ पेन, स्टेपलर हैं।

कुछ स्टेपलर, इरेज़र हैं।

कुछ इरेज़र, नोटबुक हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ नोटबुक, पेन हैं।

(II) कुछ इरेज़र, पेन हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं। 

वर्ष 2022 में 1.5 लाख डाकघरों में से कितने प्रतिशत के कोर बैंकिंग प्रणाली के अंतर्गत आने की उम्मीद है?
A. 80%
B. 85%
C. 90%
D. 100%

एक अवतल लेंस के सामने d दूरी पर एक वस्तु रखी जाती है। वस्तु का एक सीधा प्रतिबिंब d/3 पर बनता है। यदि लेंस की फोकस दूरी 15 सेमी है, तो d किसके बराबर है?
A. 25 सेमी
B. 30 सेमी
C. 15 सेमी
D. 20 सेमी

________ जिला क्षेत्रफल (1672/वर्ग किमी) की दृष्टि से तमिलनाडु का सबसे छोटा जिला है।
A. मदुरै
B. कन्याकुमारी
C. वेल्लोर
D. कोयंबटूर

किस राज्य ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में सबसे बड़ा 396 सदस्यीय दल उतारा था और हर खेल में प्रतिस्पर्धा की थी?
A. महाराष्ट्र
B. असम
C. ओडिशा
D. हरियाणा

निम्नलिखित तालिका का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

कंपनी का नाम बिक्री (लाख में)
1999 2000 2001
ACG 32 43 35
TYD 61 52 29
POD 54 25 36
BKN 19 38 52

किस कंपनी का तीन वर्षों में कुल विक्रय मूल्य सबसे अधिक है? 1999 से 2001 तक किसी भी कंपनी द्वारा दर्ज की गई उच्चतम संयुक्त बिक्री और निम्नतम संयुक्त बिक्री के मूल्य में क्या अंतर है।

A. TYD, 33,00,000 रुपये
B. BKN, 33,00,000 रुपये
C. TYD, 27,00,000 रुपये
D. BKN, 27,00,000 रुपये

1 किलोबाइट में कितने बाइट होते हैं?
A. 1012 बाइट
B. 1024 बाइट
C. 1036 बाइट
D. 1064 बाइट

किस मूल्य निर्धारण पद्धति में कंपनियां कई उत्पादों को एकसाथ समूहबद्ध करती हैं और उन्हें एक ही कीमत पर बेचती हैं?
A. बंडल मूल्य निर्धारण
B. प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण
C. स्किमिंग मूल्य निर्धारण
D. प्रीमियम मूल्य निर्धारण

कोयला और पेट्रोलियम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
A. इनके प्रयोग से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है।
B. ये पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनते हैं।
C. ये लाखों वर्षों में जीवित जीवों के क्षरण से बने हैं।
D. ये पृथ्वी पर असीमित संसाधन हैं।

छह मानवाधिकार सम्मेलन छह शहरों – मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और बैंगलोर में जुलाई से दिसंबर के बीच उसी वर्ष (लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में) आयोजित करने की योजना है। प्रत्येक सम्मेलन की योजना एक अलग महीने में बनाई गई थी। केवल दिल्ली सम्मेलन की योजना, चेन्नई और बैंगलोर सम्मेलन के बीच बनाई गई है। चेन्नई सम्मेलन अक्टूबर में है। कोलकाता के सम्मेलन से पहले केवल दो सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। मुंबई सम्मेलन, लखनऊ सम्मेलन के तुरंत बाद है। वर्ष में अंतिम सम्मेलन किस शहर में होगा?
A. कोलकाता
B. चेन्नई
C. बैंगलोर
D. मुंबई

दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

विभिन्न खंडों में संख्याएँ व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं।

कितनी महिलाएँ शिक्षित हैं लेकिन शहरी नहीं हैं?

A. 2
B. 4
C. 5
D. 7

धारा प्रवाहित करने वाला एक सीधा चालक किसी चालक के बंद वृत्ताकार लूप की धुरी के अनुदिश रखा जाता है। यदि हम सीधे चालक में धारा की दिशा लगातार बदलते रहते हैं।
A. लूप में प्रेरित धारा शून्य हो जाती है
B. लूप में प्रेरित धारा स्थिर नहीं रहती है
C. लूप में प्रेरित धारा ऋणात्मक हो जाती है
D. लूप में प्रेरित धारा स्थिर रहती है

दिए गए कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए।

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 9 Sept 2022 Shift3

कथन:

वास्तविक शिक्षा मन का जागरण है।

तर्क:

I. शैक्षणिक उपलब्धि वास्तविक शिक्षा का एकमात्र संकेतक है।

II. मानवीय मूल्य वास्तविक शिक्षा को दर्शाते हैं।

A. I और II दोनों कथन को कमजोर करते हैं।
B. I कमजोर करता है जबकि II कथन को मजबूत करता है।
C. II कमजोर करता है जबकि I कथन को मजबूत करता है।
D. I और II दोनों कथन को मजबूत करते हैं।

8, 12, 28 और 36 से विभाज्य सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या कौन-सी है?
A. 336
B. 168
C. 504
D. 252

3 सेमी भुजा वाले समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल (सेमी2 में) है:
A. \({{243}}{4}\)
B. \({{243}}{6}\)
C. \({{243}}{3}\)
D. \({{243}}{2}\)

(4pq + 3q)2 – (4pq – 3q)2 को सरल कीजिए।
A. 24pq2
B. 48p2q2
C. 24p2q2
D. 48pq2

K, L, M, N, O और Q उत्तर दिशा के सम्मुख एक सीधी रेखा में बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। Q और N के बीच केवल तीन छात्र बैठे हैं। M के तत्काल पड़ोसी K और L हैं। K, O के दायें से दूसरे स्थान पर है। L, K के दायें से दूसरे स्थान पर है। N, L के तत्काल दायें है। Q, O के तत्काल दायें है। निम्नलिखित में से किसके तत्काल पड़ोसी K और O हैं?
A. Q
B. N
C. M
D. L

\({[ {{{( {5/8} )}^{ – 7}} {{( {8/5} )}^{ – 4}} {{( {1/4} )}^{ – 3}}} ]^{ – 3}}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. \({( {5/32} )}^9\)
B. \({( {5/4} )}^9\)
C. \({( {32/5} )}^9\)
D. \({( {5/4} )}^7\)

प्रारंभिक दिनों में, तत्वों का वर्गीकरण किसके अनुसार किया जाता था?
A. गुणधर्म
B. प्रचुरता
C. प्रयोगशाला में संश्लेषण
D. प्राकृतिक घटना

चार स्टॉलों P, Q, R और S में से S, R के उत्तर में 40 मीटर की दूरी पर है। P, R के पूर्व में 60 मीटर की दूरी पर है और Q, R के दक्षिण में 50 मीटर की दूरी पर है। S के संदर्भ में Q कितनी दूर और किस दिशा में है?
A. 100 मीटर, उत्तर
B. 90 मीटर, दक्षिण
C. 90 मीटर, उत्तर
D. 110 मीटर, दक्षिण

दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

QDA19, UHE38, YLI57, CPM76, ?

A. GTQ97
B. HTQ95
C. HTQ97
D. GTQ95

दो वृत्तों के आयतनों का अनुपात 27 : 8 है। इन वृत्तों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात, जिस क्रम में वे यहाँ उल्लिखित हैं, ________ है।
A. 9 ∶ 4
B. 2 ∶ 3
C. 3 ∶ 2
D. 4 ∶ 9

यदि 25 – (x2 – 9) = (81)1/2 है, तो x का धनात्मक मान ________ है।
A. 2.5
B. 2
C. 4.7
D. 5

_________ विश्व की सबसे ऊँची मोटर योग्य सड़कों में से एक है, और हिमालयी चोटियों में एक पर्वतीय दर्रा है जो सिक्किम और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र को जोड़ता है।
A. नाथू ला
B. चांशल दर्रा
C. बारालाचा ला
D. ऑडेन का कॉल

अगस्त 2022 तक, निम्नलिखित में से कौन-सी योजना UPSC/SSC, राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) आदि द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सहायता प्रदान करती है?
A. नई उड़ान
B. नया सवेरा
C. नई मंजिल
D. पढ़ो प्रदेश

निम्नलिखित में से कौन-सा एल्कीन की समजातीय श्रेणी से संबंधित है?
A. C6H14
B. C10H18
C. C10H22
D. C10H20

नीचे तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों के आधार पर कौन-सा निष्कर्ष सही है, ज्ञात कीजिए।

कथन: U < V > W = X, T < W, S > V

A. S > T
B. W > U
C. X > S
D. V = T

एक विक्रेता 20% हानि पर गेहूं बेचने का दावा करता है। लेकिन वह ऐसे बाटों का उपयोग करके धोखा देता है जिनका वजन उन पर अंकित वजन से 40% कम होता है। उसका लाभ प्रतिशत (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) क्या है?
A. 35.33%
B. 34.33%
C. 33.33%
D. 16.67%

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प अपशिष्ट प्रबंधन के 3 R में शामिल नहीं है?
A. अस्वीकार करना (Refuse)
B. पुनर्चक्रण (Recycle)
C. कमी करना (Reduce)
D. पुन: उपयोग (Reuse)

गंगा का मैदान घग्गर और तीस्ता नदियों के बीच फैला हुआ है, जिसमें बेसिन का लगभग 79% क्षेत्र भारत में है। यह बेसिन कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करता है?
A. 12
B. 11
C. 10
D. 13

एक किसान ने एक बगीचे में तीन प्रकार के पेड़ों के समान संख्या में पौधे लगाए। समान प्रकार के सभी पौधे समान आयत के रूप में लगाए गए, जिसमें किसी भी आयत में एक से अधिक प्रकार के पेड़ों के पौधे नहीं थे, और सभी प्रकार के सभी पौधे लगाए गए कोई भी प्रकार का पौधा छोड़ा नहीं गया। एक बार लगाए जाने के बाद, पेड़ A के पौधों के आयत में 70 पंक्तियाँ थीं, पेड़ B के पौधों के आयत में 28 पंक्तियाँ थीं, और पेड़ C के पौधों के आयत में 42 पंक्तियाँ थीं। किसान द्वारा बगीचे में लगाए गए प्रत्येक प्रकार के पौधों की न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 70
B. 210
C. 140
D. 420

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प वह निकटतम अनुमानित मान है जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

11.96 + 4.96 + 12.16 – 11.89 x 2.04 = ?

A. 7
B. 13
C. 5
D. 9

संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सभी राज्यों में एकसमान 3-स्तरीय पंचायती राज संरचना, अर्थात् ग्राम, मध्यवर्ती और जिला स्तर का प्रावधान करता है?
A. अनुच्छेद 243C
B. अनुच्छेद 243A
C. अनुच्छेद 243
D. अनुच्छेद 243B

धातुओं की अभिक्रियाशीलता के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा घटता क्रम सही है?
A. Al > Ca > Cu > Hg
B. Ca > Al > Cu > Hg
C. Al > Cu > Ca > Hg
D. Al > Cu > Hg > Ca

32 पार्सल का औसत वजन 96 किग्रा दर्ज किया गया। यदि एक और पार्सल का वजन शामिल किया जाता है, तो औसत 2 किग्रा बढ़ जाता है। नए पार्सल का वजन क्या है?
A. 172 किग्रा
B. 182 किग्रा
C. 162 किग्रा
D. 192 किग्रा

छह व्यक्ति, S, T, V, W, X और Y एक सीधी रेखा में उत्तर के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। S के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। W और S के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। V किसी एक छोर पर बैठा है। Y, V के ठीक बाईं ओर बैठा है। T, S का निकटतम पड़ोसी नहीं है। सबसे बाएँ छोर पर कौन बैठा है?
A. W
B. T
C. X
D. S

शब्द CRICKET में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को उसके पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बनने वाले प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो दाईं ओर से पाँचवाँ अक्षर कौन-सा होगा?
A. Q
B. J
C. F
D. B

एक आदमी 10% की साधारण ब्याज दर पर प्रति वर्ष 8,000 रुपये जमा करता है। 2 वर्ष के अंत में उसे कुल कितनी धनराशि मिलेगी?
A. 9,760 रुपये
B. 9,600 रुपये
C. 9,800 रुपये
D. 9,200 रुपये

Leave a Comment

error: