यदि एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल \(21244/7\) सेमी2 है, तो उस गोले की त्रिज्या कितनी है? [π = \(22/7\) का प्रयोग करें]
A. 14 सेमी
B. 13 सेमी
C. 12 सेमी
D. 11 सेमी
1959 में पंचायती राज व्यवस्था को अपनाने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा था?
A. कर्नाटक
B. ओडिशा
C. राजस्थान
D. बिहार
84, 105 और 140 का लघुत्तम समापवर्तक (LCM) ज्ञात कीजिए।
A. 120
B. 240
C. 420
D. 360
एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो संभावित अंतर्निहित धारणाएँ I और II दी गई हैं। सभी जानकारी को ध्यान से पढ़िए और तय कीजिए कि दिए गए कथन से कौन-सी धारणाएँ निहित हैं।
कथन:
हालिया मार्केटिंग ट्रेंड बताते हैं कि ‘प्रीमियम’, ‘उत्कृष्ट’, ‘प्राथमिकता’ जैसे शब्दों को मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ता प्रतिष्ठित मानते हैं और इसलिए इन शब्दों से विज्ञापित किसी भी उत्पाद की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है।
धारणाएँ:
I. जिन उत्पादों का विज्ञापन उक्त ‘प्रतिष्ठित’ शब्दों से किया जाता है, वे निश्चित रूप से उन उत्पादों की तुलना में अधिक महंगे होते हैं जिनका विज्ञापन ऐसे शब्दों से नहीं किया जाता है।
II. ऐसे प्रतिष्ठित शब्दों का निम्न आय वर्ग पर बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
A. I और II दोनों निहित हैं।
B. केवल I निहित है।
C. केवल II निहित है।
D. न तो I और न ही II निहित है।
समूह 17 के तत्वों की संयोजकता क्या होगी?
A. 8
B. 5
C. 1
D. 2
एक पिता की वर्तमान आयु उसके दो पुत्रों की वर्तमान आयु के योग का \(11/2\) गुना है। छह वर्ष बाद, उसकी आयु और उसके पुत्रों की आयु के योग का अनुपात 6 ∶ 5 होगा। पिता की वर्तमान आयु है:
A. 45 वर्ष
B. 42 वर्ष
C. 36 वर्ष
D. 50 वर्ष
एक बेईमान दुकानदार अपना सामान क्रय मूल्य पर बेचने का दिखावा करता है, लेकिन गलत वजन का उपयोग करता है जिस पर 984 ग्राम लिखा होता है लेकिन वास्तव में उसका वजन बहुत कम होता है। इस गलत बाट का इस्तेमाल करके दुकानदार वास्तव में 23% का लाभ कमाता है। इस्तेमाल किए गए बाट का वास्तविक माप ज्ञात कीजिए।
A. 900 ग्राम
B. 800 ग्राम
C. 935 ग्राम
D. 850 ग्राम
मानव आहार नाल का आरेख नीचे दिया गया है। उस विकल्प का चयन कीजिए जो स्तंभ I का स्तंभ II से सही मिलान दर्शाता है।
|
स्तंभ I |
स्तंभ II |
|
|
a |
i) |
रोम भोजन से जल अवशोषित करते हैं। |
|
b |
ii) |
जीव द्वारा खाए जाने वाले भोजन पर लंबाई निर्भर करती है। |
|
c |
iii) |
वसा के पायसीकरण में मदद करता है। |
|
d |
iv) |
कोई पाचन नहीं। |
A. a – ii, b – iii, c – iv, d – i
B. a – iv, b – i, c – ii, d – iii
C. a – i, b – ii, c – iii, d – iv
D. a – iii, b – ii, c – i, d – iv
उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में कुछ लोग बैठे हैं। D, F के ठीक बायें बैठा है। S और D के बीच केवल छह लोग बैठे हैं। K, F के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। S पंक्ति के बायें छोर पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
A. 12
B. 13
C. 11
D. 10
पिता, माता और 2 बच्चों के एक परिवार की औसत आयु 26 वर्ष है। यदि पिता और बच्चों की आयु का योग 62 वर्ष है, तो माता की आयु ज्ञात कीजिए।
A. 26 वर्ष
B. 45 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 42 वर्ष
बिंदु A से शुरू होकर, जगदीश पश्चिम दिशा में 98 मीटर चलता है। वह बाएं मुड़ता है और 54 मीटर चलता है। वह फिर से बाएं मुड़ता है और 112 मीटर चलता है। फिर से, वह बाएं मुड़ता है और 54 मीटर चलकर बिंदु B पर पहुँचता है। बिंदु A, बिंदु B से कितनी दूर है और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)
A. 16 मीटर, पूर्व
B. 16 मीटर, पश्चिम
C. 14 मीटर, पूर्व
D. 14 मीटर, पश्चिम
निम्नलिखित में से कौन सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित नहीं है?
A. डोगरी
B. उड़िया
C. मैथिली
D. अवधी
यदि किसी व्यक्ति को मधुमक्खी के डंक से प्रभावित किया जाता है, तो दर्द से राहत पाने के लिए कौन सा रसायन उसके लिए मददगार होगा?
A. बेकिंग सोडा
B. सामान्य नमक
C. सिरका
D. दही
(18 ÷ 9) × (-7 + 9) − 7 × 2 का मान ज्ञात कीजिए।
A. -6
B. -12
C. -13
D. -10
अर्थव्यवस्था के आकार को मापने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पैमाना कौन सा है?
A. राष्ट्रीय शुद्ध उत्पाद (NNP)
B. शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP)
C. सकल घरेलू उत्पाद (GDP)
D. सकल शुद्ध उत्पाद (GNP)
__________ पर होने वाली प्रार्थनाएँ समुदाय मस्जिद में होती हैं, और इन्हें जुम्मा नमाज़ के रूप में जाना जाता है।
A. मंगलवार
B. गुरुवार
C. शुक्रवार
D. बुधवार
नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें और सही उत्तर की पहचान करें।
कथन-I: सोडियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण क्लोरो-क्षार प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।
कथन-II: इस प्रक्रिया में तीन उत्पाद क्लोरीन गैस, हाइड्रोजन गैस और सोडियम हाइड्रॉक्साइड का उत्पादन होता है।
A. दोनों कथन सत्य हैं।
B. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
C. दोनों कथन असत्य हैं।
D. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
पौधे की जड़ कोशिकाओं में मिट्टी से जल और खनिज आयनों की गति के संबंध में कौन सा विकल्प सही है?
A. आयन और जल एक साथ अवशोषित होते हैं
B. आयन पहले निष्क्रिय परिवहन द्वारा चलते हैं, उसके बाद जल सक्रिय परिवहन द्वारा चलता है।
C. जल पहले विसरण द्वारा चलता है, उसके बाद आयनों का सक्रिय परिवहन होता है।
D. आयन पहले सक्रिय परिवहन द्वारा चलते हैं, उसके बाद जल सांद्रता प्रवणता के साथ चलता है।
बांध बनाने के निम्नलिखित में से कौन सा/से लाभ है?
i) सिंचाई के लिए पानी का भंडारण
ii) पानी का समान वितरण नहीं
iii) बिजली उत्पादन के लिए पानी का भंडारण
iv) बांधों से नहरें पानी को बड़ी दूरी तक स्थानांतरित करने में मदद करती हैं
v) केवल कुछ लोगों को लाभ
A. केवल v
B. ii और v
C. केवल ii
D. i, iii और iv
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी?
87, 66, 53, 46, 43, ?
A. 41
B. 42
C. 40
D. 44
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
25 ∶ 49 ∶∶ 42 ∶ 36 ∶∶ 74 ∶ ?
A. 121
B. 118
C. 120
D. 122
यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन अंकों की संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 248 382 415 127 335 (दाएँ)
(उदाहरण-697:- पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
नोट – सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ करनी हैं।
यदि दूसरी सबसे छोटी संख्या के पहले अंक को सबसे बड़ी संख्या के दूसरे अंक से गुणा किया जाए तो परिणाम क्या होगा?
A. 8
B. 6
C. 4
D. 2
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में आपको “बारी दोआब” मिलेगा?
A. रावी और चिनाब के बीच
B. ब्यास और रावी के बीच
C. चिनाब और झेलम के बीच
D. ब्यास और सतलज के बीच
भारत का मानक याम्योत्तर निम्नलिखित में से किस स्थान से होकर गुजरता है?
A. जौनपुर
B. आगरा
C. मिर्जापुर
D. कन्नौज
एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 12 सेमी है। नए कार्तीय चिह्न परंपरा के अनुसार, मुख्य फोकस x = __________ पर स्थित है।
A. 6 सेमी
B. -12 सेमी
C. 12 सेमी
D. -6 सेमी
निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें।
5 6 2 6 5 8 5 3 5 0 2 6 3 8 2 5 6 9 3 7
ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद में भी एक सम संख्या है?
A. 3
B. 4
C. 2
D. 1
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन _____________ में किया गया था।
A. बेंगलुरु
B. पटना
C. हैदराबाद
D. जयपुर
प्रोपेनोन में _________ कार्बन और __________ क्रियात्मक समूह होता है।
A. 4, एल्डिहाइड
B. 3, कीटोन
C. 3, एल्डिहाइड
D. 4, कीटोन
यदि a + b = 27 और ab = 140 है, तो a3 + b3 का मान कितना होगा?
A. 19683
B. 8433
C. 11340
D. 8343
दो समान लंबाई के रेल इंजन एक ही दिशा में 18 किमी/घंटा और 36 किमी/घंटा की गति से चल रहे हैं। यदि तेज इंजन, धीमे इंजन को 8 सेकंड में पार करता है, तो प्रत्येक रेल इंजन की लंबाई कितनी है?
A. 20 मी
B. 25 मी
C. 10 मी
D. 30 मी
यहाँ दी गई तालिका में एक गाँव के 100 किसानों की प्रति हेक्टेयर गेहूँ की उपज दी गई है। माध्यिका वर्ग से पहले के वर्ग की संचयी बारंबारता क्या है?
|
उत्पादन उपज (क्विंटल/हेक्टेयर) |
किसानों की संख्या |
|
30 – 40 |
5 |
|
40 – 50 |
18 |
|
50 – 60 |
15 |
|
60 – 70 |
22 |
|
70 – 80 |
27 |
|
80 – 90 |
13 |
A. 43
B. 38
C. 35
D. 29
निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया अवक्षेपण अभिक्रिया है?
A. CuO + H2 → H2O + Cu
B. CuSO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (s) + CuCl2 (aq)
C. 2Al2O3 (l) → 4Al (l) +3O2 (g)
D. Fe(s) + CuSO4 (aq) → FeSO4 (aq) + Cu (s)
भरत ने 2 वर्षों के लिए एक निश्चित साधारण ब्याज दर पर ₹10,000 की राशि उधार ली। यदि उसने अवधि के अंत में ₹2,000 का ब्याज चुकाया, तो प्रति वर्ष ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
A. 25%
B. 15%
C. 20%
D. 10%
निम्नलिखित अक्षर शृंखला को देखें और प्रश्न का उत्तर दें।
P Q S D A B U E H I R I A A Y E J S B R X M F G U A B U E H I R
शृंखला में ऐसे कितने स्वर हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद में भी एक व्यंजन है?
A. 5
B. 3
C. 2
D. 4
निम्नलिखित में से कौन सा कथन मिथक नहीं है?
A. चिप्स और डिब्बाबंद स्नैक्स जैसे खाद्य पदार्थों में पोषण की मात्रा कम होती है और किशोरावस्था/प्रजनन अवस्था के दौरान इनसे बचना चाहिए
B. मासिक धर्म के दौरान, एक लड़की को रसोई में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए
C. यदि कोई लड़की मासिक धर्म के दौरान लड़कों को देखती है, तो वह गर्भवती हो जाती है
D. माँ अपने बच्चे के यौन अभिविन्यास के लिए अंततः जवाबदेह होती है
लसीका ऊतक के कुछ कार्य नीचे दिए गए हैं। सही कार्यों वाले विकल्प का चयन करें।
a) आंत से पचे हुए और अवशोषित वसा को ले जाते हैं।
b) CO2 को फेफड़ों तक ले जाते हैं।
c) लसीका ग्रंथियों में RBCs को ले जाते हैं।
d) कोशिकाबाह्य स्थान से अतिरिक्त द्रव को वापस रक्त में ले जाते हैं।
A. a और b
B. b और c
C. a और d
D. c और d
एक भिन्न का अंश, हर से एक कम है। यदि अंश में 6 जोड़ा जाता है, तो भिन्न \(5/4\) के बराबर हो जाएगा। भिन्न ज्ञात कीजिए।
A. \(-21/20\)
B. \(20/21\)
C. \(19/20\)
D. \(-20/21\)
विद्युत मोटर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(a) एक विद्युत मोटर विभाजित वलयों का उपयोग करता है।
(b) मोटर की कुंडली पर बल की दिशा फ्लेमिंग के दाहिने हाथ के नियम का उपयोग करके पाई जा सकती है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A. केवल (b)
B. (a) और (b) दोनों
C. केवल (a)
D. न तो (a) और न ही (b)
एक 725 मीटर लंबी ट्रेन 235 मीटर लंबी सुरंग को 48 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की गति ज्ञात कीजिए।
A. 66 किमी/घंटा
B. 54 किमी/घंटा
C. 72 किमी/घंटा
D. 82 किमी/घंटा
सात डिब्बे J, K, L, M, N, O और P एक दूसरे के ऊपर रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उसी क्रम में हों। K और J के बीच केवल पाँच डिब्बे रखे गए हैं। L को P के ठीक ऊपर रखा गया है। M को N के ठीक नीचे रखा गया है। O को J के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। N को K के ठीक नीचे रखा गया है। N और J के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
A. 1
B. 4
C. 3
D. 2
दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह दूसरे अक्षर-समूह से एक निश्चित तर्क का पालन करता है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, और दिए गए विकल्पों में से, उस युग्म का चयन करें जो उसी तर्क का पालन करता है।
MON ∶ PLQ
KIT ∶ NFW
A. PEN ∶ SBQ
B. TAP ∶ WYS
C. LPG ∶ OMK
D. PET ∶ SIW
यदि X वह सबसे बड़ी संख्या है जो 3808, 4798 और 5128 को विभाजित करने पर समान शेषफल 13 देता है, तो X के अंकों का योग है:
A. 18
B. 16
C. 12
D. 14
एक कथन दिया गया है, उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है।
कथन: L = U > V > E < Z < Q
A. Q > V
B. L < V
C. E = L
D. U > E
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PUNCH’ को ‘OWMEG’ के रूप में लिखा जाता है और ‘SHAWL’ को ‘RJZYK’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘KARMA’ कैसे लिखा जाएगा?
A. JCQOZ
B. KZQPZ
C. KZQPY
D. JZQOZ
सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया इंडिया प्लास्टिक्स पैक्ट, किस व्यापार संगठन और वर्ल्ड-वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया (WWF इंडिया) के बीच एक संयुक्त पहल है?
A. इंडियन एसोसिएशन ऑफ अम्यूजमेंट पार्क्स एंड इंडस्ट्रीज
B. कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री
C. इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल
D. सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
राज्यसभा के अध्यक्ष कौन हैं? (12 अगस्त, 2022 तक)?
A. श्री हरिवंश
B. श्री राजनाथ सिंह
C. श्री ओम बिरला
D. श्री जगदीप धनखड़
निम्नलिखित में से कौन सा महिला प्रजनन प्रणाली का भाग नहीं है?
A. बच्चेदानी
B. मूत्रमार्ग
C. अंडाशय
D. फैलोपियन ट्यूब्स
निम्नलिखित में से भारत के किस क्षेत्र में लौह और इस्पात उद्योग की अधिकतम सांद्रता पाई जाती है?
A. बघेलखंड पठार
B. छोटानागपुर पठार
C. मालवा पठार
D. बुंदेलखंड पठार
ओजोन परत के क्षरण में योगदान देने वाला रसायन है:
A. क्लोरोफ्लोरोकार्बन
B. मीथेन
C. फॉस्फोरस पेंटोक्साइड
D. कार्बन टेट्राक्लोराइड
पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कुछ लाभ नीचे दिए गए हैं। वह विकल्प चुनें जो एक नुकसान है।
A. प्रकाश संश्लेषण के लिए पत्ती को पानी प्रदान करता है।
B. खनिज आयनों के परिवहन में मदद करता है।
C. वाष्पीकरण द्वारा पौधों को ठंडा करने का कारण बनता है।
D. पौधों के मुरझाने का कारण बन सकता है।
भारत के किस राज्य में पीछे हटते मानसून के कारण शीतकालीन वर्षा होती है?
A. तमिलनाडु
B. पश्चिम बंगाल
C. मध्य प्रदेश
D. गुजरात
छह छात्र – 1, 2, 3, 4, 5 और 6 – एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र के सामने बैठे हैं। 4, 5 के ठीक दाईं ओर और 6 के ठीक बाईं ओर बैठा है। 5, 3 के दाईं ओर दूसरा बैठा है। 6 और 3, 1 के निकटतम पड़ोसी हैं। निम्नलिखित में से कौन 2 के ठीक बाईं ओर बैठा है?
A. 6
B. 5
C. 4
D. 3
भारत सरकार के बजट में प्राथमिक घाटा कब शून्य होता है?
A. जब राजकोषीय घाटा राजस्व घाटे के बराबर होता है।
B. जब शुद्ध ब्याज भुगतान राजस्व घाटे के बराबर होता है।
C. जब राजकोषीय घाटा ब्याज भुगतान के बराबर होता है।
D. जब राजस्व घाटा शून्य होता है।
दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी?
6, 8, 15, 37, 104, ?
A. 306
B. 310
C. 308
D. 312
निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार असम राज्य से जुड़ा है?
A. बिहू
B. ओणम
C. पोंगल
D. बैसाखी
बिंदु S से बिंदु Q तक पहुँचने के लिए, एक व्यक्ति को 83 मीटर पश्चिम की ओर चलना होगा। उसे फिर दाईं ओर मुड़कर 240 मीटर चलना होगा। उसे फिर दाईं ओर मुड़कर 147 मीटर चलना होगा। उसे फिर दाईं ओर मुड़कर 240 मीटर चलना होगा ताकि वह गंतव्य तक पहुँच सके। बिंदु Q, बिंदु S से कितनी दूर है और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)
A. 64 मीटर, पश्चिम
B. 59 मीटर, पश्चिम
C. 64 मीटर, पूर्व
D. 59 मीटर, पूर्व
यदि कार्बन C4- बनाता है, तो कार्बन आयन में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या क्रमशः ___________ और ___________ होगी।
A. 6; 10
B. 4; 2
C. 2; 4
D. 10; 6
2022 में राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत IIT रुड़की में स्थापित पहला ‘मेड इन इंडिया’ पेटासकेल सुपरकंप्यूटर ___________ है।
A. परम सिद्धि-AI
B. परम गंगा
C. परम प्रवेग
D. परम सेवा
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
I. सभी B, G हैं।
II. कुछ G, S हैं।
III. कुछ S, A हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी B, S हैं।
II. कुछ A, B हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
फरवरी 2022 में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए ‘नैनो मिशन प्रोजेक्ट’ के तहत किस तरह का एंटी-वायरल फेस मास्क विकसित किया जा रहा था?
A. तांबे के नैनोपार्टिकल लेपित एंटी-वायरल फेस मास्क
B. बायोडिग्रेडेबल लेकिन नॉन-वॉशेबल एंटी-वायरल फेस मास्क
C. नॉन-बायोडिग्रेडेबल एंटी-वायरल फेस मास्क
D. सेल्फ-डिसइन्फेक्टिंग, नॉन-बायोडिग्रेडेबल फेस मास्क
एक कथन दिया गया है, उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है।
कथन: F = U ≥ P = M ≤ K < W < T.
A. F ≥ P
B. M > F
C. P ≥ K
D. T < K
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न वर्गों में संख्याएँ फिल्म उद्योग में काम करने वाले व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं।
कितनी महिला अभिनेत्रियाँ मॉडल भी हैं?
A. 46
B. 28
C. 70
D. 17
यदि दो समांतर रेखाओं को प्रतिच्छेद करने वाली एक तिर्यक रेखा के एक ही ओर के दो आंतरिक कोण 2 ∶ 3 के अनुपात में हैं, तो दोनों कोणों में से बड़ा कोण है:
A. 136°
B. 54°
C. 108°
D. 120°
निम्नलिखित में से कौन-सा द्विघात समीकरण में परिवर्तित किया जा सकता है?
A.) (m + 1) – \( 1/m+1\) = 65
B.) (x3 + 3x = 2x3 – 4x2
C.) (a + b)2 = \( 3/b\)
D.) x + (3x – 2) = \( 1/x^2\) – 6
A. A
B. B
C. D
D. C
निम्नलिखित में से कौन-सा मानक द्विघात समीकरण के रूप में व्यक्त किया जा सकता है?
A. (2x + 3)2 + 4x – 5 = (2x + 1) (2x – 3)
B. (x + 1) (x + 2) = x2 – 16
C. (2x – 1)3 = x2 – 3x + 2
D. \( {2x^2 + 3x-4}-2x+5=0\)
220 V पर संचालित होने वाले 1100 W के एक इलेक्ट्रिक टोस्टर के कुंडली का प्रतिरोध है:
A. 88 Ω
B. 22 Ω
C. 44 Ω
D. 11 Ω
उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ संबंधित हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(12, 112, 9)
(6, 28, 4)
A. (11, 99, 9)
B. (13, 55, 4)
C. (12, 149, 12)
D. (18, 94, 5)
एक समचतुर्भुज का परिमाप ज्ञात कीजिए जिसके विकर्णों की लंबाई 5 सेमी और 12 सेमी है।
A. 25 सेमी
B. 24 सेमी
C. 20 सेमी
D. 26 सेमी
भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2017 में निम्नलिखित में से किसे मौलिक अधिकार घोषित किया गया था?
A. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
B. शोषण के विरुद्ध अधिकार
C. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
D. गोपनीयता का अधिकार
सरलीकृत कीजिए: 125 ÷ 25 × 6 + [3 + (8 – 2)] ÷ 3.
A. 39
B. 45
C. 30
D. 33
यदि 5 छात्रों को A से B में स्थानांतरित किया जाता है, तो B में छात्रों की संख्या, A से दोगुनी हो जाती है। यदि 1 छात्र को B से A में स्थानांतरित किया जाता है, तो दोनों कक्षाओं में छात्रों की संख्या समान होगी। A में कितने छात्र हैं?
A. 22
B. 19
C. 17
D. 26
दिया गया वृत्त आरेख एक विशेष वर्ष में देश “ABC” के विभिन्न क्षेत्रों पर वार्षिक व्यय को (केंद्रीय कोण के रूप में) दर्शाता है। वृत्त आरेख का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
यदि एक वर्ष में उद्योग और परिवहन पर खर्च की गई राशि $10 मिलियन थी, तो उस वर्ष में देश द्वारा सभी विभिन्न क्षेत्रों पर खर्च की गई कुल अनुमानित राशि कितनी थी?
A. $30.8 मिलियन
B. $20.5 मिलियन
C. $50 मिलियन
D. $45.5 मिलियन
एक दुकानदार 58,000 रुपये की वॉशिंग मशीन पर तीन क्रमिक छूट देता है, जिससे कीमत घटकर 42,000 रुपये हो जाती है। यदि 5%, 10% और x% क्रमशः छूट हैं, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 9
B. 15.3
C. 10
D. 12
इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है और उसके बाद शर्तें दी गई हैं। शर्तों के अनुसार कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।
|
संख्या/प्रतीक |
6 |
# |
4 |
9 |
@ |
% |
> |
2 |
! |
? |
5 |
8 |
$ |
3 |
|
कूट |
C |
H |
T |
J |
D |
G |
M |
X |
V |
W |
K |
U |
N |
L |
शर्तें:
(i) यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और अंतिम एक संख्या है, तो इन दोनों के कूट को आपस में बदल दिया जाता है।
(ii) यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्व को £ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों तत्व पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे तत्व को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
‘$ # 9 4 @ 3’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. N H J T D L
B. L H J T D N
C. £ H J T D £
D. L H D T G N
1851 में पारसियों के बीच सामाजिक-धार्मिक सुधारों के उद्देश्य से निम्नलिखित में से कौन सा पत्रिका प्रकाशित हुई थी?
A. रस्त गोफ्तार
B. सोमप्रकाश
C. बॉम्बे हेराल्ड
D. बॉम्बे पोस्ट
निम्नलिखित में से कौन सा पद प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा और दी गई अल्फा-न्यूमेरिक श्रृंखला को पूरा करेगा?
25LN, 26OQ, 29RT, ? 41XZ
A. 30UV
B. 34UW
C. 34VW
D. 31UW
\( \ 16°/ 74° + \14°/76°=\) का मान ज्ञात कीजिए:
A. 3
B. 1
C. 2
D. 0
माध्यम 1, 2 और 3 के अपवर्तनांक क्रमशः 1.46, 1.65 और 1.31 हैं। यदि माध्यमों में प्रकाश की गति क्रमशः V1, V2 और V3 है, तो उनके बीच निम्नलिखित में से कौन सा संबंध सही है?
A. V2 > V3 > V1
B. V3 > V1 > V2
C. V1 = V2 = V3
D. V1 > V2 > V3
तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ टैबलेट मोबाइल फोन हैं।
सभी मोबाइल फोन टेलीफोन हैं।
कुछ लैपटॉप टैबलेट हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ लैपटॉप मोबाइल फोन हैं।
(II) कुछ टेलीफोन लैपटॉप हैं।
(III) सभी टैबलेट टेलीफोन हैं।
A. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करता है।
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
आठ जोकर I, J, K, L, M, N, O और P एक वर्गाकार मेज के चारों ओर बैठे थे, केंद्र के सामने। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे थे, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक बीच में बैठे थे। K, O के ठीक बायें बैठा था। J, M के ठीक दायें बैठा था। P, L के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा था। J, P के बायें से चौथे स्थान पर बैठा था। N, K के बायें से चौथे स्थान पर बैठा था। O, M के ठीक बायें बैठा था। M किसी एक कोने पर बैठा है। I के बायें से चौथे स्थान पर कौन बैठा था?
A. O
B. L
C. M
D. P
बर्फ और कांच के अपवर्तनांक क्रमशः 1.31 और 1.52 हैं। प्रकाश की एक किरण बर्फ से कांच में गुजरती है। कांच का बर्फ के सापेक्ष अपवर्तनांक __________ है और किरण कांच में अभिलंब की ओर __________ झुकती है।
A. 1.16, अभिलंब से दूर
B. 0.86, अभिलंब से दूर
C. 1.16, अभिलंब की ओर
D. 0.86, अभिलंब की ओर
कुछ लोग एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। K, G के ठीक बायें बैठा है। L, P के ठीक दायें बैठा है। P, G के दायें से चौथे स्थान पर है। L, H के बायें से चौथे स्थान पर है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
A. 12
B. 10
C. 13
D. 11
रामू अपनी आय का 72% खर्च करता था। उसकी आय 12% बढ़ जाती है और वह अपने खर्च में 5% की वृद्धि करता है। यदि रामू पहले y रुपये बचाता था और बढ़ोतरी के बाद अब वह x रुपये बचाता है, तो \( (-y/y 100)\%\) का मान कितना है?
A. 22%
B. 25%
C. 27%
D. 30%
\(2.46 2.46-1.46 1.46/2.46-1.46\) को सरल कीजिए, अपना उत्तर एक भिन्न के रूप में दीजिए।
A. \(392/10000\)
B. \(392/10\)
C. \(392/100\)
D. \(392/1000\)
यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘-‘ का अर्थ ‘x’ है, ‘x’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
100 + 136 x 17 – 12 ÷ 6 = ?
A. 14
B. 10
C. 8
D. 4
नीचे वर्णित सामग्री A और सामग्री B के तारों के लिए V-I ग्राफ पर विचार करें:
सामग्री A: यह मूल बिंदु से गुजरने वाली एक सीधी रेखा है और धारा I अक्ष के साथ 20° के कोण पर झुकी हुई है।
सामग्री B: यह मूल बिंदु से गुजरने वाली एक सीधी रेखा है और धारा I अक्ष के साथ 60° के कोण पर झुकी हुई है।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?
A. B ओम के नियम का पालन करता है लेकिन A नहीं करता है।
B. A और B दोनों ओम के नियम का पालन करते हैं।
C. A ओम के नियम का पालन करता है लेकिन B नहीं करता है।
D. न तो A और न ही B ओम के नियम का पालन करते हैं।
एक लिटमस पेपर का उपयोग एक विलयन के pH की जाँच करने के लिए किया गया था। विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है, इसका pH होने की संभावना है:
A. 5
B. 8
C. 9
D. 7
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत लाभान्वित लोगों की आयु सीमा क्या है (जुलाई 2022 तक)?
A. 15 से 60 वर्ष
B. 18 से 50 वर्ष
C. 25 से 60 वर्ष
D. 14 से 50 वर्ष
दी गई तालिका भारत के एक निश्चित राज्य में 2016-2020 की अवधि के लिए खाद्यान्न उत्पादन (टन में) दर्शाती है। तालिका का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
|
खाद्यान्न |
गेहूँ |
मक्का |
चावल |
दाल |
सेम |
|
वर्ष |
|||||
|
2016 |
410 |
680 |
500 |
390 |
280 |
|
2017 |
500 |
700 |
550 |
400 |
250 |
|
2018 |
510 |
500 |
580 |
380 |
300 |
|
2019 |
510 |
750 |
560 |
500 |
260 |
|
2020 |
600 |
800 |
600 |
510 |
300 |
2018 में चावल और सेम का कुल उत्पादन, 2020 में चावल और सेम के कुल उत्पादन का लगभग कितना प्रतिशत है?
A. 85.5%
B. 89.3%
C. 90.5%
D. 97.8%
यदि 12 घंटे वाली घड़ी की दर्पण छवि में समय 5 ∶ 40 है, तो वास्तविक समय क्या है?
A. 6 ∶ 20
B. 6 ∶ 10
C. 2 ∶ 50
D. 2 ∶ 10
मई 2021 में, भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. गैरी कर्स्टन
B. रमेश पवार
C. रहुल द्रविड़
D. वूर्केरी रमन
लक्ष्मण और भरत ने क्रमशः रु. 48,000 और रु. 72,000 का निवेश करके एक व्यापार शुरू किया। रु. 6,530 के वार्षिक लाभ में से भरत का हिस्सा क्या है?
A. रु. 3,918
B. रु. 2,450
C. रु. 3,080
D. रु. 2,612
निम्नलिखित में से किस तत्व की संयोजकता 3 है?
A. Al
B. S
C. C
D. Mg
किसी त्रिभुज की माध्यिकाओं का प्रतिच्छेद बिंदु कहलाता है:
A. परिकेन्द्र
B. अंतः केंद्र
C. लंब केंद्र
D. केन्द्रक
एक अवतल दर्पण का फोकस उसके ध्रुव से 16 सेमी की दूरी पर है। इसका वक्रता केंद्र ध्रुव से ___________ दूरी पर होगा।
A. 16 सेमी
B. 24 सेमी
C. 32 सेमी
D. 8 सेमी
यदि नीचे दी गई संख्या में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
(बाएं) 6352897 (दाएं)
A. तीन
B. एक भी नहीं
C. दो
D. एक
यदि संख्या 58132745 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक से 1 घटाया जाता है, तो बाएं से दूसरे और दाएं से तीसरे अंक का योग क्या होगा?
A. 15
B. 8
C. 10
D. 5
भारत के 2022-23 के केंद्रीय बजट के अनुसार, रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गंगा नदी के किनारे कितने किलोमीटर चौड़ा गलियारा बनाया जाएगा?
A. 7.5 किमी
B. 10 किमी
C. 2.5 किमी
D. 5 किमी
एक विद्युत जनित्र में, __________ ऊर्जा का उपयोग एक चालक को एक _________ क्षेत्र में घुमाने के लिए किया जाता है ताकि बिजली का उत्पादन हो सके।
A. विद्युत, विद्युत
B. यांत्रिक, विद्युत
C. यांत्रिक, चुंबकीय
D. विद्युत, चुंबकीय
एक निक्रोम तार AB तीन भागों, AC, CD और DB से बना है, जिनके प्रतिरोधों का अनुपात 1 ∶ 2 ∶ 3 है। तार को एक बैटरी से जोड़ा जाता है। यदि V1, V2 और V3 क्रमशः AC, CD और DB पर विभव पतन हैं, तो निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
A. V1 ∶ V2 ∶ V3 = 3 ∶ 2 ∶ 1
B. V1 ∶ V2 ∶ V3 = 2 ∶ 3 ∶ 1
C. V1 ∶ V2 ∶ V3 = 1 ∶ 2 ∶ 3
D. V1 ∶ V2 ∶ V3 = 1 ∶ 1 ∶ 1