RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 1 Sept 2022 Shift2 part2

एक धारावाही सीधा चालक चुंबकीय क्षेत्र में रखा गया है। चालक अधिकतम बल का अनुभव तब करता है, जब उसमें धारा की दिशा और चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के बीच का कोण होता है:
A. 45°
B. 30°
C. 90°
D. 60°

वायुमंडल की अनुपस्थिति में, आकाश का रंग ________ होता है।
A. नीला
B. लाल
C. सफेद
D. काला

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है।

8 ∶ 19 ∶∶ 13 ∶∶  ?

A. 21
B. 19
C. 15
D. 17

मार्च 2022 तक, पंजाब और हरियाणा राज्यों के लिए सामान्य उच्च न्यायालय _____ पर स्थित है।
A. फिरोजपुर
B. करनाल
C. चंडीगढ़
D. फरीदाबाद

बोमेन संपुट मानव शरीर में कहाँ स्थित होता है?
A. फेफड़े
B. आमाशय
C. यकृत
D. वृक्क

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व कार्बन की तरह शृंखलन गुण दर्शाता है?
A. Ne
B. Si
C. O
D. K

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(a) लाल प्रकाश की तरंगदैर्घ्य, नीले प्रकाश से लगभग 1.8 गुना अधिक है।

(b) जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल से होकर गुजरता है, तो सूक्ष्म कण लाल की तुलना में नीले प्रकाश को अधिक तीव्रता से प्रकीर्णित करते हैं।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन हमें आकाश के स्पष्ट नीले रंग को समझने में सहायता करता/करते है/हैं?

A. (a) और (b) दोनों
B. न तो (a) और न ही (b)
C. केवल (b)
D. केवल (a)

जकार्ता में पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 में किस देश ने कांस्य पदक जीता?
A. दक्षिण कोरिया
B. भारत
C. जापान
D. पाकिस्तान

सात बक्सों P, Q, R, S, T, U और V को एक दूसरे के ऊपर रखा गया है लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। S को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा गया है। P और S के बीच केवल V को रखा गया है। T और V के बीच केवल तीन बक्से रखे गए हैं। T को U के ठीक नीचे रखा गया है। Q को S के ठीक ऊपर रखा गया है। R को शीर्ष से तीसरे स्थान पर रखा गया है। U और S के बीच कितने बक्से रखे गए हैं?
A. तीन
B. एक
C. दो
D. चार

70 किमी/घंटा की गति से चलने वाली एक ट्रेन P, समानांतर पटरियों पर समान दिशा में 56 किमी/घंटा की गति से चलने वाली 170 मीटर लंबी ट्रेन Q को \(1 1/2\) मिनटों में पूरी तरह से पार कर जाती है। P को विपरीत दिशा में 74 किमी/घंटा की गति से जा रही 220 मीटर लंबी ट्रेन R को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (सेकंड में) लगेगा?
A. 14
B. 12
C. 15
D. 10

मार्च 2022 में, भारत बायोटेक ने टीबी वैक्सीन के लिए किस देश की बायो-फार्मास्युटिकल फर्म बायोफैब्री के साथ साझेदारी की?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. अमेरीका
C. कनाडा
D. स्पेन

निम्नलिखित में से कौन-सी जड़ी-बूटी केवल भारत में पाई जाती है और रक्तदाब के उपचार के लिए उपयोग की जाती है?
A. कचनार
B. तुलसी
C. जामुन
D. सर्पगंधा

1931 में इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस से लड़ते समय निम्नलिखित में से किस क्रांतिकारी ने खुद को गोली मार ली?
A. चंद्रशेखर आजाद
B. खुदीराम बोस
C. रासबिहारी बोस
D. राम प्रसाद बिस्मिल

निम्नलिखित में से गलत जोड़ी (बैंक और संबंधित श्रेणी) को पहचानें-
A. पंजाब नेशनल बैंक – सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक
B. केनरा बैंक – भुगतान बैंक
C. एयू बैंक लिमिटेड – लघु वित्त बैंक
D. एक्सिस बैंक लिमिटेड – निजी क्षेत्र का बैंक

सुजाता की वर्तमान आयु का तीन गुना, वनिता की वर्तमान आयु के दो गुना से 5 वर्ष अधिक है। 3 वर्ष बाद, वनिता की आयु की तीन गुनी, सुजाता की आयु के चार गुने से 4 वर्ष कम होगी। वनिता की आयु सुजाता से k वर्ष अधिक है। K का मान क्या है?
A. 3
B. 4
C. 7
D. 9

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, संपूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/हटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(13, 182, 91)

(17, 306, 153)

A. 15, 200, 125
B. 11, 154, 67
C. 8, 72, 36
D. 9, 125, 50

एक कथन के बाद I और II क्रमांकित दो धारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है और निर्णय लेना है कि कथन में कौन-सी धारणा निहित है/हैं।

कथन:

ज्यादा चॉकलेट खाने से दांतों की समस्या हो सकती है।

धारणाएँ:

I. चॉकलेट में चीनी की मात्रा अधिक होती है जिसके परिणामस्वरूप बैक्टीरिया का विकास हो सकता है।

II. दिन में दो बार ब्रश करने से दांत मजबूत रहते हैं।

A. I और II दोनों धारणाएँ निहित हैं
B. केवल धारणा II निहित है
C. न तो धारणा I और न ही II निहित है
D. केवल धारणा I निहित है

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘आगम’ जैन धर्म में अहिंसा का वर्णन करता है?
A. समवायंग सूत्र
B. अन्तः क्रदशंग सूत्र
C. सूत्रक्रतांग सूत्र
D. स्थानांग सूत्र

यदि P, ‘×’ को दर्शाता है, T, ‘-‘ को दर्शाता है, M, ‘+’ को दर्शाता है और B, ‘÷’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

54 B 9 P 11 T 13 M 17 = ?

A. 73
B. 70
C. 74
D. 78

यदि DUSTER शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद वाले अक्षर में बदल दिया जाए और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले वाले अक्षर में बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में कितने अक्षर दो बार आएंगे?
A. तीन
B. एक
C. दो
D. शून्य

किसी सौदे पर 40% और 60% की दो क्रमिक छूटें एक एकल छूट के बराबर है:
A. 70%
B. 76%
C. 80%
D. 66%

दिए गए अक्षर-समूह युग्म में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो।

ASD ∶ EWH

FGH  JKL

A. GYU  JCY
B. JKL  NOP
C. NSP  ORQ
D. CBH ∶ GFM

विद्यार्थियों की एक कक्षा में, राधिका शीर्ष से 18वें और नीचे से 32वें स्थान पर है। कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?
A. 49
B. 52
C. 51
D. 50

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 20 Sept 2022 Shift1

दिसंबर 2010 तक विश्व में पादप विविधता में भारत की रैंकिंग क्या है?
A. 25वीं 
B. 15वीं 
C. 20वीं 
D. 10वीं 

सुशीला ने सुबह की सैर शुरू की और देखा कि उसकी परछाई उसके पीछे है। कुछ देर बाद वह बाईं ओर मुड़ी और फिर दाईं ओर मुड़ गयी। अंततः वह दाईं ओर मुड़ी और दौड़ने लगी। वह किस दिशा में दौड़ रही थी? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. पश्चिम
B. पूर्व
C. उत्तर
D. दक्षिण

यदि sec θ = \(5/3\) , और θ एक न्यूनकोण है, तो \(3 θ-5 θ/5 θ-3 θ=\) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 0
B. 1
C. -1
D. 4

संविधान का 73वां संशोधन 20 लाख से कम आबादी वाले राज्यों को राज्य के स्थानीय शासन में न्यूनतम ______ संरचना रखने में सक्षम बनाता है।
A. एक स्तरीय
B. संघ शासन
C. द्विस्तरीय
D. त्रिस्तरीय

एक कंपनी में 6 कर्मचारियों का मासिक वेतन ₹5,000, ₹6,000, ₹8,000, ₹8,500, ₹9,300, और ₹9,500 है। उनके वेतन की माध्यिका ज्ञात कीजिए।
A. ₹8,750
B. ₹8,500
C. ₹8,250
D. ₹8,000

यदि पिता की आयु में पुत्र की आयु का दोगुना जोड़ा जाए, तो योग 34 वर्ष होता है। यदि पुत्र की आयु में पिता की आयु का 1.5 गुना जोड़ दिया जाए तो योग 45 वर्ष होता है। पिता की आयु (वर्षों में) क्या है?
A. 32
B. 30
C. 28
D. 26

(a + b) और (a + b)का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए। 
A. (a + b)3
B. a
C. b
D. (a + b)

एक संख्या, उसके आधे, उसके 1/3 तथा 27 का योग 71 है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 25
B. 24
C. 23
D. 22

नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर पहचानिए।

कथन – I: लिटमस विलयन बैंगनी रंग का रंजक होता है, जो थैलोफ़ाइटा समूह से संबंधित पादप लाइकेन से निकाला जाता है।

कथन – II: लाल पत्तागोभी के पत्ते, हल्दी, कुछ फूलों की रंगीन पंखुड़ियाँ जैसे कई प्राकृतिक पदार्थ हैं, जो किसी विलयन में अम्ल या क्षार की उपस्थिति का संकेत देते हैं।

A. कथन-II सत्य है, और कथन-I असत्य है।
B. दोनों कथन सत्य हैं।
C. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
D. दोनों कथन असत्य हैं।

₹3,600 की राशि पर 3 वर्ष और 4 महीने के लिए साधारण ब्याज ₹840 है। प्रति वर्ष ब्याज दर है:
A. 6%
B. 8%
C. 9%
D. 7%

₹45 प्रति किग्रा मूल्य वाली चीनी को ₹52 प्रति किग्रा मूल्य वाली चीनी के साथ किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए जिससे मिश्रण को ₹55.20 प्रति किग्रा पर बेचने पर 15% का लाभ हो?
A. 4 ∶ 3
B.  4
C.  2
D.  1

नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन – भारत ने पशुओं में कीड़ों के इलाज के लिए रासायनिक तरीकों के विकल्प के रूप में _______ नामक एक स्वदेशी हर्बल दवा विकसित की है।
A. एल्बेंडाजोल
B. वर्मिवेट
C. कृमिनाशक
D. पेट साफ़

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. उत्तर प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. बिहार
D. राजस्थान

यदि x = -1 और x = -2 द्विघातीय समीकरण 3x2+ px + q = 0 के हल हैं, तो (3p – 2q) का मान क्या है?
A. 17
B. 15
C. 12
D. 13

दो प्रतिरोधक, A (20 Ω) और B (30 Ω), पार्श्वक्रम में संयोजित हैं। संयोजन 3 V बैटरी से जुड़ा है। बैटरी के माध्यम से प्रवाहित विद्युत धारा ______ है।
A. 0.15 A
B. 0.30 A
C. 0.50 A
D. 0.25 A

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

360, ?, 180, 60, 15, 3

A. 240
B. 270
C. 180
D. 360

यदि संख्या 9345712 में प्रत्येक विषम अंक से 1 घटाया जाए और प्रत्येक सम अंक में 2 जोड़ा जाए, तो इस प्रकार बने सबसे बड़े और सबसे छोटे अंक के बीच क्या अंतर होगा?
A. 4
B. 8
C. 6
D. 2

तीन संख्याएँ x ≤ y ≤ z जो एक-दूसरे के सह-अभाज्य हैं, इस प्रकार हैं कि पहली दो संख्याओं का गुणनफल 143 है और अंतिम दो संख्याओं का गुणनफल 195 है। तीनों संख्याओं का योग ______ है।
A. 62
B. 45
C. 39
D. 29

दो अंतिम बिंदुओं को जोड़ने वाली रेखा को एक _______ कहा जाता है:
A. समांतर रेखा
B. रेखा खंड
C. किरण
D. प्रतिच्छेदी रेखा

एक वर्ग का क्षेत्रफल 900 सेमी2 है। इसका परिमाप एक सम षट्भुज की परिमाप के बराबर है। षट्भुज का क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है?
A. 400√3 
B. 300
C. 600
D. 600√3 

पुष्प का निम्नलिखित में से कौन-सा भाग निषेचन के बाद फल में विकसित होता है?
A. स्त्रीकेसर
B. अंडाशय
C. बीजांड
D. पंखुड़ी

P, आयत ABCD के अंदर कोई बिंदु है। यदि PA = 27 सेमी, PB = 21 सेमी, PC = 6 सेमी, तो लंबाई PD (सेमी में) बराबर है:
A. 15
B. 10
C. 12
D. 18

तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष क्रमांक I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे वास्तविक विश्व ज्ञान के अनुरूप न हों, कथनों के आधार पर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों/संभावनाओं में से कौन-सा सत्य हो सकता है।

कथन:

1. कुछ शीशे, खिड़कियाँ हैं।

2. कुछ खिड़कियाँ, सफेदहैं।

3. सभी सफेद, भंगुर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ सफेद, शीशे हैं।

II. कुछ भंगुर, शीशे हैं।

III. कुछ भंगुर, खिड़कियाँ हैं।

A. केवल निष्कर्ष I सत्य है
B. केवल निष्कर्ष II सत्य है
C. केवल निष्कर्ष III सत्य है
D. केवल I और II सत्य हैं

भारत के संविधान की प्रस्तावना में _____ शब्द का तात्पर्य ‘राज्य के निर्वाचित प्रमुख’ से है।
A. लोकतांत्रिक
B. संप्रभु
C. समाजवादी
D. गणतंत्र

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है।

कथन:

B ≤ T = N > O = Q ≥ M = R

निष्कर्ष:

1. N ≥ B

2. N < B

3. O < R

4. T < M

A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

निम्नलिखित संख्या व्यवस्था का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। नीचे दी गई सभी संख्याएँ 2 अंकों की संख्याएँ हैं।

13 56 46 23 16 34 25 19 78 85 86 24 29 73 94 52 64 63

उपरोक्त शृंखला की पहले आधे भाग और दूसरे आधे भाग के योग के बीच क्या अंतर होगा?

A. 310
B. 260
C. 290
D. 315

यौवनारम्भ के दौरान आवाज में परिवर्तन _______ के कारण होता है।
A. धूम्रपान
B. फेफड़ों के विकास
C. पेशियों के विकास
D. स्वरयंत्र के विकास

निम्नलिखित में से कौन-सा खेल/गतिविधि राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 के अंतर्गत शामिल नहीं है?
A. एरोबेटिक्स
B. पैरासेलिंग
C. ग्लाइडिंग 
D. बैलूनिंग 

सात व्यक्ति N, O, P, Q, R, S, और T उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। P और T के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। N एक छोर पर बैठा है। P, N के बाईं ओर कहीं बैठा है। O, P के ठीक दाईं ओर है और R के ठीक बाईं ओर है। ठीक दो व्यक्ति T के दाईं ओर बैठे हैं, जो Q के ठीक दाईं ओर बैठा है। बीच में कौन बैठा है?
A. T
B. O
C. Q
D. S

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 12 Sept 2022 Shift1 part2

नीचे प्रस्तुत वेन आरेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

कितने स्नातक कुशल श्रमिक संविदा पर नहीं हैं?

A. 9
B. 27
C. 65
D. 46

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘AFPQV’ को ‘CITVB’ के रूप में लिखा जाता है और ‘DLNPG’ को ‘FORUM’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘LNAGK’ कैसे लिखा जाएगा?
A. NQEQL
B. NQQLQ
C. NQELQ
D. QNEPK

पाँच ठोस घन, प्रत्येक का आयतन 216 सेमी3 है, एक घनाभ बनाने के लिए सीधी रेखा में (एकल पंक्ति व्यवस्था) में अंत से अंत तक जुड़े हुए हैं। घनाभ का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है?
A. 468
B. 360
C. 504
D. 432

निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग रक्तदाब को मापने के लिए किया जाता है?
A. स्पेक्ट्रोफोटोमीटर
B. स्फिग्मोमैनोमीटर
C. यूरिनोमीटर
D. हीमोग्लोबिन मीटर

श्री अमरदीप ने अपने कार्यालय से चलना प्रारंभ किया और दक्षिण की ओर 8 km चले। फिर वह बाएं मुड़े और शहर के केंद्र तक पहुंचने के लिए 15 km तक चले। फिर वह वामावर्त दिशा में 90° मुड़ते है और सिटी पैलेस तक पहुँचने के लिए 8 km चलते हैं। सिटी पैलेस से, वह बाईं ओर मुड़ते है और अपने घर तक पहुँचने के लिए 8 km तक चलते हैं। अमरदीप का कार्यालय शहर के केंद्र और उसके घर से क्रमशः किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. दक्षिण-पूर्व और उत्तर
B. दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम
C. उत्तर-पूर्व और पूर्व
D. उत्तर-पश्चिम और पश्चिम

निम्नलिखित तालिका चार विषयों अर्थात गणित, हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान में ए, बी, सी और डी द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाती है। दिए गए अंक 100 में से हैं। तालिका का अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।

विषय ↓

विद्यार्थी →

बी सी डी
अंक शास्त्र 90 85 83 78
हिंदी 86 80 74 82
अंग्रेज़ी 75 73 70 76
विज्ञान 92 88 64 68

‘A द्वारा गणित में और B द्वारा हिंदी में प्राप्त अंकों के योग’ का ‘C द्वारा विज्ञान में और D द्वारा अंग्रेजी में प्राप्त अंकों के योग’ से अनुपात क्या है?

A. 12 ∶ 7
B. 2 3
C. 17 14
D. 14 13

निम्नलिखित में से कौन सी प्रथा वनों और वन्यजीवों के संरक्षण में सबसे कम हानिकारक है?
A. उद्योगों के लिए कच्चे माल के स्रोत के रूप में वनों का उपयोग करना
B. वनों को वृक्षारोपण में परिवर्तित करना
C. गैर-लकड़ी वन उपज का संग्रहण
D. वन क्षेत्रों में सड़कें और बांध बनाना

2 3 × 3 2 × 7 को सरल कीजिए।
A. 603
B. 504
C. 506
D. 702

शंकर और विष्णु एक दर्जी की दुकान में बारी-बारी से 21 सूट सिलने के ऑर्डर पर कार्य करते हैं। शंकर कार्य शुरू करता है, दो दिनों में 3 सूट सिलता है, और एक ब्रेक लेता है, इस दौरान विष्णु तीन दिनों में 3 सूट सिलता है, और फिर एक ब्रेक लेता है। यह पैटर्न सभी 21 सूट सिलने तक दोहराया जाता है। दोनों को कार्य पूरा करने में कितने दिन लगे?
A. 18 दिन
B. 15 दिन
C. 17 दिन
D. 16 दिन

नीचे एक कथन दिया गया है, उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौ-सा निष्कर्ष सत्य है।

कथन:  Q > A ≥ Z > X < R ≤ H < M

A. Z > X ≥ M
B. Q > M > H
C. Q > X > A
D. > R > X

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

1, 0, 2, 1, 3, 2, 4, 5, 5, 26, ?, 677

A. 47
B. 26
C. 52
D. 6

एयर कॉर्पोरेशन अधिनियम, 1953 के तहत कितनी एयरलाइनों का राष्ट्रीयकरण किया गया?
A. 13
B. 09
C. 11
D. 18

एक वस्तु पर उसके क्रय मूल्य से 50% अधिक अंकित किया गया है। यदि दुकानदार 10% और 25% की दो क्रमिक छूट देता है, और फिर भी ₹15 का लाभ अर्जित करता है, तो वस्तु का अर्जित मूल्य है:
A. ₹1,600
B. ₹1,200
C. ₹1,750
D. ₹1,500

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र है जो मानव निर्मित है?
A. झील
B. फसल क्षेत्र
C. वन
D. तालाब

वर्ष के पहले तीन महीनों में राघव की प्रति माह औसत आय ₹45,000 थी। अप्रैल में उसकी आय पहले तीन महीनों की औसत आय से \(33 1/3 \%\) ज्यादा रही। यदि पूरे वर्ष के लिए उसकी प्रति माह औसत आय ₹45,300 है, तो मई से दिसंबर तक राघव की प्रति माह औसत आय (₹ में) क्या होगी?
A. 43,575
B. 43,450
C. 43,425
D. 43,580

यदि \(x+1/x=3\), तो \(x^2+1/x^2\) है:
A. 6
B. 9
C. 7
D. 8

दिए गए आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

आलेख उन छात्रों की कुल संख्या प्रस्तुत करता है जिन्होंने एक कॉलेज में विभिन्न विषयों को चुना।

‘जीव विज्ञान और गणित’ चुनने वाले छात्रों की कुल संख्या और ‘नागरिक शास्त्र और इतिहास’ चुनने वाले छात्रों की कुल संख्या के बीच अंतर कितना है?

A. 49
B. 50
C. 52
D. 51

नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर की पहचान कीजिए।

कथन – I: भोजन को वायुरोधी डिब्बों में रखने से ऑक्सीकरण को धीमा करने में सहायता होती है।

कथन – II: चिप्स को ऑक्सीकृत होने से बचाने के लिए चिप्स निर्माता आमतौर पर चिप्स के बैग को ऑक्सीजन जैसी गैस से भर देते हैं।

A. कथन-I सत्य है, और कथन-II असत्य है।
B. दोनों कथन सत्य हैं।
C. दोनों कथन असत्य हैं।
D. कथन-I असत्य है, और कथन-II सत्य है।

तांबे के तार में विभवांतर 5.0 V है जब इसमें 0.5 A विद्युत् धारा प्रवाहित होती है। तार का प्रतिरोध ______ है।
A. 10.0 Ω 
B. 2.5 Ω
C. 0.1 Ω
D. 5.0 Ω

कौन सा संस्थान साहित्यिक प्रवचन, प्रकाशन और प्रचार के लिए देश का प्रमुख संगठन है और अंग्रेजी सहित 24 भारतीय भाषाओं में ऐसा करने वाला एकमात्र संस्थान है?
A. अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
B. साहित्य अकादमी
C. हिंदी ग्रंथ अकादमी
D. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

निम्नलिखित अक्षर, संख्या, प्रतीक शृंखला देखिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बाएँ) K & ^ 5 T & B 4 @ 3 # 1 A 3 P H 9 L % 9 2 (दाएँ)

यदि शृंखला से सभी अक्षर हटा दिए जाएं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा बाएँ से पांचवां होगा?

A. &
B. 4
C. 3
D. #

A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के मध्य में बैठे हैं। D, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D किसी एक कोने पर बैठा है। C, A के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। A किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। A, D का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G, E का निकटतम पड़ोसी है। G किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। G और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं।

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 6 Shift1

H के दाएँ से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

A. E
B. G
C. C
D. B

जब एसिटिक अम्ल, सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया करता है, तो _______ और जल बनता है।
A. सोडियम बाइकार्बोनेट
B. सोडियम एसीटेट
C. सोडियम कार्बोनेट
D. लैक्टिक अम्ल

तीन कथन दिए गए हैं, जिनके बाद I, II और III क्रमांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी मैदान, समतल हैं।

II. कुछ समतल, ढके हुए हैं।

III. सभी ढके हुए, गीले हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ गीले, समतल हैं।

II. कुछ गीले, मैदान हैं।

III. कुछ समतल, मैदान हैं।

A. निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं
B. निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं
C. निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
D. निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।

यह प्रश्न निम्नलिखित 3 अक्षर वाले शब्दों पर आधारित है।

(बाएँ) ROW MAD LAY CAT (दाएँ)

यदि प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में अगले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?

A. दो
B. तीन
C. कोई नही
D. एक

किसी कार्बनिक यौगिक में, क्रियात्मक समूह _______ को निर्धारित करता है।
A. इसके रासायनिक गुण
B. कार्बन शृंखला की प्रकृति
C. कार्बन शृंखला की लंबाई
D. इसके आणविक द्रव्यमान

मदन और मोहन व्यक्तियों की एक पंक्ति में खड़े हैं। मदन पंक्ति के बाईं ओर से 16वें स्थान पर खड़ा है और मोहन पंक्ति के दाईं ओर से 19वें स्थान पर खड़ा है। यदि वे दोनों अपना स्थान बदल लेते हैं तो मदन बाएँ से 28वें स्थान पर हो जाता है। पंक्ति में कितने व्यक्ति खड़े हैं?
A. 35
B. 43
C. 47
D. 46

निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारत में चौदह प्रमुख भारतीय अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ?
A. 1969
B. 1970
C. 1972
D. 1950

भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष (जुलाई 2022 तक) कौन हैं?
A. डॉ. गिरिजा व्यास
B. ममता शर्मा
C. मीता राजीवलोचन
D. रेखा शर्मा

लंबाई L और अनुप्रस्थ काट A क्षेत्रफल वाले एक तार का प्रतिरोध 1.0 Ω है। समान पदार्थ के, लेकिन लंबाई 4 L और अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल 5 A वाले तार का प्रतिरोध _______ होगा।
A. 2.5 Ω
B. 0.8 Ω
C. 1.25 Ω
D. 0.4 Ω

आधुनिक आवर्त सारणी में निम्नलिखित विशेषताओं का मिलान कीजिए:

i. तालिका में ब्लॉकों की कुल संख्या a. 4
ii. आवर्त की कुल संख्या b. 2
iii. K कोश में तत्वों की संख्या c. 8
iv. M कोश में तत्वों की संख्या d. 7
v L कोश में तत्वों की संख्या e. 18

A. i – b, ii – a, iii – d, iv – c, v – e
B. i – a, ii – b, iii – c, iv – d, v – e
C. i – e, ii – c, iii – a, iv – b, v – d
D. i – a, ii – d, iii – b, iv – e, v – c

ग्रामीण संपत्ति सर्वेक्षण के लिए किस योजना के कार्यान्वयन के लिए जून 2021 में भारतीय सर्वेक्षण विभाग, भारत सरकार और असम राज्य सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए?
A. मिशन सुरक्षा
B. स्वामित्व योजना
C. मिशन सागर
D. सहकार मित्र योजना

जल की कठोरता को ________ का उपयोग करके दूर किया जा सकता है।
A. सिरका
B. POP
C. धावन सोडा
D. साधारण नमक

निम्नलिखित में से संख्याओं का कौन-सा परस्पर परिवर्तन दिए गए समीकरण को सही बना देगा?

6 × 40 ÷ 8 + 2 – 5 = 11 

A. 8, 40
B. 5, 6
C. 2, 6
D. 2, 5

निम्नलिखित में से कौन-सा पद दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

AJM72, DMP81, GPS90, JSV99, ?

A. MVJ105
B. MVY108
C. MSV105
D. MYV108

2(p + q)2x2 + 2(p + q)x + 1 = 0 के मूलों की प्रकृति ज्ञात कीजिए
A. वास्तविक मूल
B. वास्तविक और विशिष्ट मूल
C. वास्तविक और समान मूल
D. काल्पनिक मूल

निम्नलिखित में से किस स्थिति में अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है?

(i) बिंब को फोकस और ध्रुव के बीच रखा गया है। 

(ii) बिंब को अनंत पर रखा गया है। 

(iii) बिंब को फोकस पर रखा गया है। 

A. (i) और (iii) दोनों
B. (i), (ii) और (iii)
C. (ii) और (iii) दोनों
D. (i) और (ii) दोनों

एक पाइप टंकी को 20 मिनट में भर सकता है जबकि दूसरा पाइप इसे 60 मिनट में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइपों को एक साथ चलाया जाए, तो टंकी को पूरी तरह भरने में कितना समय लगेगा?
A. 30 मिनट
B. 10 मिनट
C. 40 मिनट
D. 20 मिनट

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘RECOVERY’ को ‘YRFVPCFR’ के रूप में लिखा जाता है और ‘REQUIRED’ को ‘DFRJVQFR’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘RIGOROUS’ कैसे लिखा जाएगा?
A. RJGPRPVS
B. SVPRPGJR
C. SVRPPHJR
D. SVPPRJGR

भगवान पद्मसंभव के सम्मान में कौन सा त्योहार मनाया जाता है?
A. हॉर्नबिल महोत्सव
B. सागा दावा महोत्सव
C. गणगौर महोत्सव
D. हेमिस महोत्सव

जाइलम के कौन से तत्व मृत कोशिकाओं से बने होते हैं और पादपों में जल तथा खनिजों की गति के लिए उत्तरदायी होते हैं?
A. वाहिनिकी (ट्रैकीड) और जाइलम पैरेन्काइमा
B. वाहिनिकी (ट्रैकीड) और जाइलम तंतु
C. वाहिकाएँ और जाइलम पैरेन्काइमा
D. वाहिनिकी (ट्रैकीड) और वाहिकाएँ

किसी समूह में नीचे की ओर बढ़ने पर क्षारकीय ऑक्साइड के बनने की प्रवृत्ति ______।
A. पहले बढ़ती है, फिर घटती है
B. बढ़ती है
C. स्थिर रहती है
D. घटती है

तीन संख्याएँ 1 ∶ 2 ∶ 5 के अनुपात में हैं और उनका लघुत्तम समापवर्त्य 1600 है। संख्याओं का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए।
A. 320
B. 800
C. 160
D. 480

वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 467851 में जोड़कर योग को एक पूर्ण वर्ग बनाया जा सकता है।
A. 4
B. 5
C. 6
D. 3

एक वस्तु को अवतल दर्पण के सामने 10 cm की दूरी पर रखा गया है। इसका प्रतिबिंब उसी ओर 15 cm की दूरी पर बनता है। दर्पण की फोकस दूरी __________ है।
A. -6 cm
B. 6 cm
C. -30 cm
D. 30 cm

प्रोकैरियोटिक राइबोसोम की उपइकाइयों की संरचना क्या है?
A. 50S और 40S
B. 50S और 30S
C. 60S और 30S
D. 60S और 40S

_______ का अर्थ है वह अतिरिक्त संतुष्टि या लाभ (उपयोगिता) जो उपभोक्ता को किसी वस्तु या सेवा की एक अतिरिक्त इकाई खरीदने से प्राप्त होती है।
A. उपभोक्ता की मांग
B. सीमांत उपयोगिता
C. कुल उपयोगिता
D. संतुलन

विद्युत चुंबकीय प्रेरण की परिघटना के दौरान एक कुंडली में प्रेरित EMF _______ के अनुक्रमानुपाती होता है।
A. चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन
B. चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन की दर
C. चुंबकीय फ्लक्स
D. परिपथ के प्रतिरोध

Leave a Comment

error: