इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद आने वाली शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का पालन करते हुए कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।
| संख्या/प्रतीक | 6 | 8 | 4 | + | 5 | # | % | 2 | $ | 1 | ^ | 7 | 9 | * | @ |
| कूट | S | U | T | W | N | P | V | D | A | Z | J | M | O | M | Y |
स्थितियाँ:
(i) यदि पहला और अंतिम तत्व संख्याएँ हैं, तो अंतिम तत्व को प्रतीक @ द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा।
(ii) यदि पहला तत्व एक प्रतीक है, तो पहले तत्व को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।
(iii) यदि पहला और दूसरा दोनों तत्व संख्याएँ हैं, तो तीसरे तत्व को * के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।
निम्नलिखित के लिए कूट क्या होगा?
7 8 4 % @
A. VY*UM
B. UM*VY
C. MU*VY
D. UMVY*
कार्बन किसके कारण शृंखलन गुण प्रदर्शित करता है?
A. इसका आकार छोटा है और कार्बन-कार्बन बंध की सामर्थ्य अधिक है।
B. इसका आकार बड़ा है और कार्बन-कार्बन बंध की सामर्थ्य अधिक है।
C. इसका आकार छोटा है और कार्बन-कार्बन बंध की सामर्थ्य दुर्बल है।
D. इसका आकार बड़ा है और कार्बन-कार्बन बंध की सामर्थ्य दुर्बल है।
निम्नलिखित खिलाड़ियों में से कौन जून 2021 में WTC फाइनल से पहले ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए खबरों में था?
A. दिलीप वेंगसरकर
B. वीनू मांकड़
C. जवागल श्रीनाथ
D. अजय जडेजा
निम्नलिखित में से कौन सा संवैधानिक उपचार के अधिकार के अंतर्गत आता है?
A. सार्वजनिक रोजगार में अवसर की समानता
B. अंतरात्मा की स्वतंत्रता और धर्म का स्वतंत्र वृत्ति, अभ्यास और प्रचार
C. भाग III द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उचित कार्यवाही द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में जाने के अधिकार की गारंटी
D. शिक्षा का अधिकार
_______ मार्च 2022 में भारतीय रेलवे के सहयोग से अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन द्वारा विकसित एक भारतीय तकनीक है, जो दो ट्रेनों को टकराने से रोक सकती है।
A. श्रीवत्स
B. जयवर्धन
C. त्रिशूल
D. कवच
एक समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप 32 सेमी है। यदि प्रत्येक बराबर भुजाएँ आधार से 4 सेमी लंबी है, तब त्रिभुज की भुजाओं की लंबाई _____ हैं।
A. 14, 10, 10
B. 14, 14, 4
C. 8, 12, 12
D. 16, 12, 12
जब 1 cm ऊँचाई की कोई वस्तु ध्रुव से उचित दूरी पर रखी जाती है, तो अवतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन -2 पाया जाता है। यहाँ प्रतिबिंब की ऊंचाई इसके बराबर है:
A. 1 cm
B. 0.2 cm
C. 3 cm
D. 2 cm
केंद्रीय बजट को किसी विशेष वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक वित्तीय विवरण (AFS) के रूप में भी जाना जाता है, जो भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है?
A. अनुच्छेद 112
B. अनुच्छेद 134
C. अनुच्छेद 31-C
D. अनुच्छेद 38
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
0, 3, 8, 15, 24, 35, ?
A. 63
B. 48
C. 37
D. 80
\(5/6,7/8,11/12,13/16\) में से सबसे बड़ी और सबसे छोटी भिन्न के बीच का अंतर है:
A. \(5/48\)
B. \(5/43\)
C. \(5/47\)
D. \(5/41\)
एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सत्य है।
कथन:
R < S ≤ T ≤ U = V > W > X
निष्कर्ष:
I. S = V
II. V > S
A. केवल निष्कर्ष II सत्य है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं।
C. केवल निष्कर्ष I सत्य है।
D. या तो निष्कर्ष I या II सत्य है।
SHG – बैंक लिंकेज प्रोग्राम (SHG-BLP) भारत में एक बैंक के नेतृत्व वाला माइक्रोफाइनेंस चैनल है, जिसे ________ द्वारा शुरू किया गया था।
A. एक्ज़िम बैंक
B. नाबार्ड (NABARD)
C. LIC
D. सिडबी (SIDBI)
आशुतोष ने दो ओमी चालकों के लिए धारा के विरुद्ध वोल्टता प्रवाहित किया गया है और पाया कि इन दोनों चालकों की प्रवणता क्रमशः 10 और 50 है। यदि एक ही 20 V बैटरी को इन दोनों ओमी तारों में अलग-अलग जोड़ा जाए, तो इन दोनों तारों में धारा प्रवाह का अनुपात क्या होगा?
A. 5 ∶ 3
B. 5 ∶ 2
C. 5 ∶ 1
D. 5 ∶ 4
दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता है।
SJC : XOH
FMT : KRY
A. NFK : SKD
B. NFH : MSK
C. HNF : MSK
D. NHF : MWK
गर्भनिरोधक विधियों का उपयोग क्यों किया जाता है?
A. जीवाणु संक्रमण को रोकने के लिए
B. थकान दूर करने के लिए
C. रक्तचाप को कम करने के लिए
D. गर्भधारण से बचने के लिए
उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
(नोट :संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण: 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में विभाजित करने और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है
3 : 16 :: 5 : 36 :: 7 : ?
A. 63
B. 64
C. 62
D. 65
भारत में, ______ से अवधि सामान्य वर्षा के आगमन का समय है, जो अचानक बढ़ती है और कई दिनों तक लगातार जारी रहती है, जिसे मानसून के ‘विस्फोट’ के रूप में जाना जाता है।
A. जुलाई से सितंबर की शुरुआत तक
B. जून की शुरुआत से सितंबर के मध्य तक
C. जून की शुरुआत से अगस्त तक
D. जुलाई की शुरुआत से अगस्त के मध्य तक
एक कंप्यूटर को 30,875 रुपये में बेचने पर एक दुकानदार को 5% की हानि होती है। उसे 7% लाभ अर्जित करने के लिए यह किस मूल्य पर बेचना चाहिए?
A. 33,985 रुपये
B. 36,105 रुपये
C. 35,525 रुपये
D. 34,775 रुपये
आम तौर पर, एक स्वस्थ वयस्क में, वृक्क में प्रारंभिक निस्यंदन प्रतिदिन लगभग 180 लीटर होता है। हालाँकि, वास्तव में उत्सर्जित मात्रा केवल है:
A. प्रतिदिन 1 या 2 लीटर
B. 2 या 3 लीटर
C. प्रतिदिन 3 या 3.5 लीटर
D. प्रतिदिन 2 या 3.5 लीटर
Q, R, S, T, U और V नामक छह मित्र एक पंक्ति में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। Q, T के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है और S के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। U, Q का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R और V के बीच मे कौन बैठा है?
A. T
B. S
C. U
D. Q
तीन कथन और उसके बाद I और II के रूप में संख्याकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते है, निर्णय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी एलियंस, व्यक्ति हैं।
सभी व्यक्ति, स्तनधारी हैं।
सभी स्तनधारी, जानवर हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ जानवर, स्तनधारी हैं।
II. सभी व्यक्ति, एलियंस हैं।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II अनुसरण दोनों करते हैं
ट्रेनों की चपेट में आने से मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय रेलवे का इन-हाउस सॉफ्टवेयर है?
A. भारतीय रेलवे ट्रैकिंग प्रणाली
B. पशु ट्रैकिंग और सतर्क प्रणाली
C. स्मार्ट इवेंट ट्रैकिंग प्रणाली
D. मवेशी ट्रैकिंग कॉलर प्रणाली
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है?
13, 14, 27, 41, 68, ?
A. 109
B. 118
C. 85
D. 98
आधुनिक आवर्त सारणी में, समूह में नीचे नए कोश जोड़ने से _______ प्राप्त होती है।
A. परमाणु आकार और परमाणु आवेश में कमी
B. परमाणु आकार में वृद्धि और परमाणु आवेश में कमी
C. परमाणु आकार और परमाणु आवेश में वृद्धि
D. परमाणु आकार में कमी और परमाणु आवेश में वृद्धि
निम्नलिखित संख्या श्रेणी का संदर्भ लिजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएँ) 1 4 6 2 7 8 3 7 5 6 8 9 1 3 9 5 3 (दाएँ)
उपरोक्त संख्या श्रेणी में सभी विषम संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।
A. 58
B. 57
C. 53
D. 55
GRADIENT शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके बाद वाले अक्षर से परिवर्तित कर दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उससे पहले वाले अक्षर से परिवर्तित कर दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दो बार आता है?
A. J
B. F
C. B
D. M
किसी पदार्थ को रेडॉक्स अभिक्रिया में कम किया जाना कहा जाता है यदि:
A. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन दोनों प्राप्त करता है
B. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन दोनों खो देता है
C. हाइड्रोजन प्राप्त करता है या ऑक्सीजन खो देता है
D. ऑक्सीजन प्राप्त करता है या हाइड्रोजन खो देता है
40 Ω प्रतिरोध का एक विद्युत बल्ब और 10 Ω प्रतिरोध का एक कंडक्टर 10 V बैटरी से जुड़े हुए हैं। परिपथ का कुल प्रतिरोध है:
A. 50 Ω
B. 40 Ω
C. 60 Ω
D. 30 Ω
जब प्रकाश को प्रिज्म से गुजारा जाता है, तो प्रकाश का ______ अपवर्तन होता है।
A. शून्य बार
B. दो बार
C. तीन बार
D. एक बार
दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 21 मिनट और 28 मिनट में भर सकते हैं। दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं लेकिन 4 मिनट के बाद पाइप B बंद कर दिया जाता है। टंकी को भरने में कुल कितना समय लगता है?
A. 13 मिनट
B. 15 मिनट
C. 12 मिनट
D. 18 मिनट
दिल्ली उच्च न्यायालय की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
A. 1966
B. 1948
C. 1956
D. 1862
एक वर्ग का परिमाप 32 मीटर है। इसका क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) है:
A. 128
B. 64
C. 32
D. 56
निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को परस्पर बदलना चाहिए?
9 + 7 – (6 ÷ 3 – 4) × 8 = 31
A. 8 और 7
B. 9 और 7
C. 6 और 7
D. 4 और 7
कुछ शहरों और कस्बों में कुछ नगर पालिकाओं द्वारा अलग-अलग रंग के कूड़ेदान उपलब्ध कराए जाते हैं। नीले रंग का उपयोग _______ एकत्र करने के लिए किया जाता है।
A. कृषि अपशिष्ट
B. रसोई अपशिष्ट
C. चिकित्सा अपशिष्ट
D. पुन: प्रयोज्य अपशिष्ट
निम्नलिखित में से कौन सा भिन्न सबसे बड़ा है?
\(5/7\), \(9/14\), \(16/21\), \(29/42\)
A. \(29/42\)
B. \(16/21\)
C. \(9/14\)
D. \(5/7\)
निम्नलिखित में से किस वर्ष में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में योजना आयोग की स्थापना की गई, और इसलिए पंचवर्षीय योजनाओं का युग शुरू हुआ।
A. 1949
B. 1947
C. 1948
D. 1950
निम्नलिखित में से किसने फेडरेशन कप 2022 के पुरुषों के 200 मीटर फाइनल में 20.52 सेकंड का समय लेकर मोहम्मद अनस याहिया के 2018 में चेक गणराज्य में एक प्रतियोगिता में बनाए गए 20.63 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया?
A. जिन्सन जॉनसन
B. सुरेंद्र सिंह
C. अमलान बोर्गोहेन
D. अमिय कुमार मल्लिक
दस वर्ष पूर्व, कृष्णा की आयु उसकी वर्तमान आयु से 20 वर्ष बाद की आयु की एक तिहाई थी। कृष्णा की वर्तमान आयु (वर्षों में) ______ है।
A. 45
B. 27
C. 25
D. 30
अमित बिंदु A से शुरू करता है और 6 किमी दक्षिण की ओर ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 4 किमी चलता है, दाएं मुड़ता है और 3 किमी चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 7 किमी चलता है। वह अंतिम दाएँ मुड़ता है, 9 किमी चलता है और बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. पूर्व की ओर 2 कि.मी
B. उत्तर की ओर 3 कि.मी
C. पश्चिम की ओर 2 कि.मी
D. पूर्व की ओर 3 कि.मी
पार्श्वनाथ मंदिर किस राज्य में स्थित है?
A. मध्य प्रदेश
B. राजस्थान
C. कर्नाटक
D. केरल
देवप्रयाग ________ का संगम है।
A. यमुना और गंगा
B. सतलज और सिंधु
C. अलकनंदा और भागीरथी
D. गोदावरी और नर्मदा
तीन अलग-अलग सड़क क्रॉसिंगों पर यातायात संकेत क्रमशः हर 45 सेकंड, 75 सेकंड और 90 सेकंड के बाद बदलते हैं। यदि वे सभी सुबह 9:30:00 बजे एक साथ बदलते हैं, तो अगली बार वे एक साथ किस समय फिर से बदलेंगे?
A. सुबह 9:38:00 बजे
B. सुबह 9:37:30 बजे
C. सुबह 9:39:10 बजे
D. सुबह 9:39:20 बजे
उस विकल्प का चयन कीजिए, जो सातवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है, चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है और छठवीं संख्या, पाँचवीं संख्या से संबंधित है।
8 : 2 :: 16 : 6 :: 18 : 7 :: 28 : ?
A. 21
B. 12
C. 11
D. 9
विभिन्न ब्रांड के छह कलम, P1, Q2, R3, S4, T5 और U6 के डिब्बे एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। P1 को ऊपर से तीसरे स्थान पर और U6 के ठीक नीचे रखा गया है। P1 और Q2 के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। R3 और T5 के बीच दो डिब्बे रखे गए हैं। R3 को T5 के नीचे रखा गया है। T5 और Q2 के बीच कितने कलम के डिब्बे रखे गए हैं?
A. चार
B. दो
C. एक
D. तीन
ड्रि त्यौहार, एक महत्वपूर्ण कृषि त्योहार, मुख्य रूप से ________ राज्य में अपातानी जनजाति द्वारा मनाया जाता है।
A. पश्चिम बंगाल
B. केरल
C. अरुणाचल प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
मधुमक्खी के डंक से होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा रसायन लगाया जा सकता है?
A. Na2CO3
B. CaSO4
C. NaHCO3
D. CaCO3
निम्नलिखित में से किस भारतीय भाषा को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा शास्त्रीय भाषा के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है?
A. तेलुगू
B. संस्कृत
C. बंगाली
D. तमिल
यदि दो टेबल और तीन लकड़ी की बेंचों का मूल्य 3,500 रुपये है और तीन टेबल और दो लकड़ी की बेंच का मूल्य 4,000 रुपये है, तब एक टेबल का मूल्य (रुपये में) _______ है।
A. 500
B. 1,000
C. 1,400
D. 2,200
A और B की वर्तमान कुल आयु B और C की वर्तमान कुल आयु से 12 वर्ष अधिक है। C, A से कितने वर्ष छोटा है?
A. 12
B. 6
C. 10
D. 8
निम्नलिखित व्यवस्था का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। नीचे दी गई सभी संख्याएँ 2 अंकों की संख्याएँ हैं।
33 56 93 % 28 21 @ / 84 94 39 $ 65 19 # 81
उपरोक्त व्यवस्था में दाएँ छोर से 14वें पद के दाईं ओर से 7वाँ पद कौन-सा है?
A. 94
B. 21
C. @
D. 84
निम्नलिखित कार्बनिक यौगिकों को उनके क्वथनांक के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
CH4, CH3COOH, CHCl3, CH3CH2OH
A. CH3CH2OH < CH3COOH < CHCl3 < CH4
B. CH4 < CHCl3 < CH3COOH < CH3CH2OH
C. CH3COOH < CH3CH2OH < CHCI3 < CH4
D. CH4 < CHCI3 < CH3CH2OH < CH3COOH
दी गई अभिक्रिया _______ का एक उदाहरण है।
2 Al + Fe2O3 → Al2O3 + 2Fe
A. द्विविस्थापन अभिक्रिया
B. ऑक्सीकरण अभिक्रिया
C. विस्थापन अभिक्रिया
D. अपचयन अभिक्रिया
तत्व ‘X’ के बाहरी कोश में सात इलेक्ट्रॉन हैं। आधुनिक आवर्त सारणी के उस समूह का चयन कीजिए जिससे यह संबंधित है।
A. 7वाँ समूह
B. 16वाँ समूह
C. 17वाँ समूह
D. 18वाँ समूह
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
1. M की रैंक, B से ऊपर है, जिसकी रैंक S के बराबर है।
2. B की रैंक, F से ऊपर है।
3. S की रैंक, Q से ऊपर नहीं है, जिसकी रैंक M से नीचे है।
4. M की रैंक, F से ऊपर है, जिसकी रैंक T से नीचे नहीं है।
निष्कर्ष:
I. Q की रैंक, T से ऊपर है।
II. Q की रैंक, T के बराबर है।
III. M की रैंक, F से ऊपर है।
A. निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
D. निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
द्विघात समीकरण 2x2 – 4x – 3 = 0 के विविक्तकर का मान है:
A. 24
B. 16
C. 36
D. 40
16वें वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (ASER) 2021 (ग्रामीण) के अनुसार, निजी स्कूलों में नामांकन दर घटकर _______ हो गई।
A. 18.2%
B. 20.1%
C. 27.2%
D. 24.4%
एक डीलर 20% की छूट पर अपना सामान बेचता है, लेकिन प्रत्येक वस्तु का अंकित मूल्य क्रय मूल्य से 30% अधिक अंकित करता है। प्रत्येक वस्तु पर उसका लाभ प्रतिशत _________ है।
A. 10%
B. 8%
C. 4%
D. 5%
एक आदमी को वेतन के रूप में 6,500 रुपये प्रति माह प्राप्त होते हैं। वह प्रत्येक महीने अपने वेतन के 20% की बचत करता है। उसका प्रति माह व्यय है:
A. 5,200 रुपये
B. 4,900 रुपये
C. 5,100 रुपये
D. 5,000 रुपये
मार्च 2022 में, कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?
A. बी. वीरप्पा
B. ऋतु राज अवस्थी
C. एस. सुजाता
D. आलोक अराधे
\(0.64\) को \(/q\) के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है।
A. \(7/9\)
B. \(67/95\)
C. \(9/11\)
D. \(64/99\)
दिए गए आरेख में, AB, CD के समान्तर है। x° का मान क्या है?
A. 30°
B. 80°
C. 110°
D. 100°
निम्नलिखित आलेख पिछले कुछ वर्षों में किसी कंपनी द्वारा अर्जित लाभ को दर्शाता है। आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2002 में कंपनी द्वारा अर्जित लाभ में वृद्धि की गणना कीजिए।
A. 50 करोड़ रुपये
B. 20 करोड़ रुपये
C. 40 करोड़ रुपये
D. 30 करोड़ रुपये
A, B, C, D, E, F, G और H,नामक लडकियाँ एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठी हैं (लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। A, B के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठी है। F, C के ठीक बाईं ओर बैठी है। D, F या E की निकटतम पड़ोसी नहीं है। H, B की निकटतम पड़ोसी नहीं है। A और D के बीच केवल तीन लडकियाँ बैठी हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी लड़की D की निकटतम पड़ोसी है?
A. H और G
B. F और B
C. A और E
D. E और B
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या अनुमानित मान आना चाहिए?
7.05 – 20.92 + 16.20 × 3.99 = ?
A. 50
B. 52
C. 62
D. 76
एक घनाभ के आकार में बनाए गए कारखाने की छत को छोड़कर इसका आयाम 140 मीटर × 10 मीटर × 10 मीटर दिया गया है। फिर संरचना को अर्ध-बेलनाकार संरचना के साथ शीर्ष पर बंद कर दिया जाता है ताकि घनाकार संरचना के खुले शीर्ष को बिल्कुल कवर किया जा सके। छत बनाने वाली अर्ध-बेलनाकार संरचना का आयतन (घन मीटर में) है:
π = \(22/7\) लीजिए
A. 6500
B. 5500
C. 11000
D. 13000
निम्नलिखित समाज सुधारकों में से किसने ‘बार्नो-पोरीचोय’ नामक पुस्तक लिखी थी?
A. देबेन्द्रनाथ टैगोर
B. ईश्वर चंद्र विद्यासागर
C. स्वामी विवेकानंद
D. द्वारकानाथ गांगुली
पहला आर्तव प्रवाह यौवनारंभ में शुरू होता है, इसे क्या कहा जाता है?
A. ऋतुस्राव
B. अंडोत्सर्ग
C. रजोनिवृत्ति
D. रजोदर्शन
एक कंपनी कुछ लाभ अर्जित करती है जिसे कंपनी के तीन साँझेदारों के बीच 1 ∶ 3 ∶ 5 के अनुपात में वितरित किया जाता है। यदि सबसे छोटे और सबसे बड़े शेयरों के बीच का अंतर रुपये है। 80,000, कंपनी का कुल लाभ है:
A. 1,60,000 रुपये
B. 1,80,000 रुपये
C. 1,20,000 रुपये
D. 1,40,000 रुपये
नियोक्ता द्वारा अपने कर्मचारियों को किसी भी वित्तीय क्षतिपूर्ति से कई अधिक दिए जाने वाले भत्तों के लिए किस शब्द का उपयोग किया जाता है?
A. ट्रिम लाभ
B. अनुषंगी लाभ
C. बहिर्वासी लाभ
D. सीमांत लाभ
\([(124)\\{64\(7-4/6)\}]\) .
A. 36
B. 48
C. 42
D. 24
एक राज्य में विद्युत की दर रु.5.00 प्रति इकाई है। मई के पूरे महीने में प्रतिदिन 10 घंटे तक 100 W के पंखे को चलाने की लागत कितने रुपये होगी?
A. 300
B. 155
C. 150
D. 200
निम्नलिखित अक्षर, संख्या और चिह्न श्रृंखला का संदर्भ लिजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएँ) V 2 5 U @ ρ W ¥ # 2 Ω A R Q 1 @ F B 4 6 # H J % Z E (दाएँ)
यदि श्रृंखला से सभी व्यंजनों को हटा दिया जाता है, तो बाईं ओर से ‘Ω’ का स्थान क्या होगा?
A. आठवाँ
B. दसवाँ
C. नौवाँ
D. सातवाँ
मानव के आमाशय द्वारा कौन-सा अम्ल उत्पादित होता है?
A. CH3COOH
B. H2SO4
C. लैक्टिक अम्ल
D. HCl
J, K, L, M, N और O नामक छह मेडिकल छात्रों ने 2014 और 2019 के बीच एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान से MBBS में स्नातक करते हैं। उनमें से प्रत्येक ने विभिन्न वर्ष में स्नातक किया है। J ने N के स्नातक होने के ठीक पहले वाले वर्ष में स्नातक किया है। K और O के बीच केवल एक मेडिकल छात्र स्नातक करता है, जहाँ K ने O से पहले स्नातक किया है। O ने 2019 में स्नातक किया है। यदि M ने 2014 में स्नातक किया है, तो 2016 में किसने स्नातक किया है?
A. J
B. N
C. L
D. K
सघन फ्लिंट काँच और जल का अपवर्तनांक क्रमशः 1.65 और 1.33 है। प्रकाश की एक किरण सघन फ्लिंट काँच से जल की ओर जाती है। सघन फ्लिंट काँच के संबंध में जल का अपवर्तनांक ______ है और किरण जल में अभिलंब को _______ मुड़ जाती है।
A. 0.81, से दूर
B. 1.24, से दूर
C. 0.81, की ओर
D. 1.24, की ओर
यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘-‘ का अर्थ ‘×’ है, ×’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
44 × 11 – 25 ÷ 20 + 80 = ?
A. 100
B. 90
C. 40
D. 60
जयंत, कोमल, लक्ष्य, मिधुन, नयन और ओजस्वी नामक छह इंजीनियरिंग छात्रों ने एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान से स्नातक किया है, उनमें से प्रत्येक ने 2004-2009 के बीच एक अलग वर्ष में स्नातक किया है। जयंत ने नयन के स्नातक होने के ठीक पहले वाले वर्ष में स्नातक किया है। कोमल और ओजस्वी के बीच केवल एक इंजीनियरिंग छात्र ने स्नातक किया है, जहाँ कोमल, ओजस्वी से सीनियर थी। ओजस्वी ने 2009 में स्नातक किया है।
यदि मिधुन ने 2004 में स्नातक किया है, तो 2006 में किसने स्नातक किया है?
A. लक्ष्य
B. कोमल
C. जयंत
D. नयन
\(7893/9990\) को उसके आवर्ती दशमलव रूप में बदलिए।
A. \(0.7900\)
B. \(0.799\)
C. \(0.7990\)
D. \(0.790\)
पंचायत के चुनाव ______ द्वारा आयोजित किये जाते हैं।
A. राज्य चुनाव आयोग
B. भारत चुनाव आयोग
C. राज्य का राजस्व विभाग
D. शहरी स्थानीय सरकार
दो कुंडलियों पर विचार करें, A, जिनमें B की तुलना में अधिक संख्या में घुमाव हैं, ये अक्षीय रूप से एक दूसरे से दूरी पर रखे गए हैं। कुंडल A एक बैटरी और एक स्विच से जुड़ा है और B एक गैल्वेनोमीटर से जुड़ा है। परिपथ को चालू या बंद करने पर कुंडली A के माध्यम से DC विद्युत धारा प्रवाहित होती है, फिर कुंडली B के कोर को ______ पर घुमाकर कुंडली B से जुड़े गैल्वेनोमीटर में विक्षेपण को बढ़ाया जा सकता है।
A. एक ऐबोनाइट की छड़
B. एक लोहे की छड़
C. एक लकड़ी की छड़
D. एक काँच की छड़
एक आँकड़े का माध्य 38 है और इसकी माध्यिका 46 है। आँकड़े का बहुलक (आनुभाविक संबंध का उपयोग करके) है:
A. 65
B. 64
C. 62
D. 63
प्रकाश संश्लेषण से गुजरने वाले हरे पादप ऊतकों के लिए, _____ एक अपशिष्ट उत्पाद है।
A. अमोनिया
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. ऑक्सीजन
D. यूरिया
दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
विभिन्न वर्गों में संख्याएँ उन लोगों की संख्या दर्शाती हैं जो विभिन्न देशों से संबंधित हैं।
भारत, कनाडा और साथ ही रूस से संबंधित व्यक्तियों को कौन-सी संख्या दर्शाती है?
A. 7
B. 8
C. 4
D. 2
14 सेमी त्रिज्या वाले एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) है:
π = \(22/7\) लीजिए
A. 1848
B. 616
C. 1232
D. 2464
______ दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में एक उच्च पर्वतीय दर्रा है, जो कुल्लू घाटी को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ता है।
A. शिपकी ला
B. लिपु लेख
C. रोहतांग
D. ज़ोजी ला
जनक अपने कार्यालय से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 4 किमी की दूरी तय करने के बाद, वह बाएँ मुड़ता है और 3 किमी की दूरी तय करता है। पुनः वह बाएँ मुड़ता है और 9 किमी चलता है। फिर वह अंतिम बाएँ मुड़कर 3 किमी चलता है और रुक जाता है। रुकने के स्थान और उसके कार्यालय के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. 8 किमी
B. 7 किमी
C. 6 किमी
D. 5 किमी
दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
AMB3, DPE5, GSH7, ?, MYN11
A. JVK12
B. JVK9
C. KVL9
D. KYL12
दिया गया पाई चार्ट प्रत्येक तिमाही में एक स्टोर की बिक्री को कुल बिक्री के प्रतिशत के रूप में दर्शाता है। पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
किस तिमाही में क्रमशः सबसे अधिक और सबसे कम बिक्री होती है?
A. 1st and 2nd
B. 2nd और 3rd
C. 4th और 3rd
D. 2nd और 4th
निम्नलिखित में से कौन सी संख्या 18 से पूर्णतः विभाज्य है?
A. 239076
B. 792462
C. 842104
D. 317468
पेशियों में ऐंठन किसके कारण होती है?
A. रक्त में निम्न ग्लूकोज स्तर (हाइपोग्लाइसीमिया)
B. तंत्रिका-पेशी संधियों की अत्यधिक उत्तेजना
C. पेशियों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी
D. शरीर में श्रांति और कमज़ोरी
दिया गया है कि c, 15 और b का तृतीयानुपाती है। यदि b प्रथम तीन विषम प्राकृत संख्याओं का योग है, तो c का मान है:
A. \(29/5\)
B. \(26/5\)
C. \(27/5\)
D. \(28/5\)
उत्तल दर्पण का मुख्य फोकस कहाँ स्थित होता है?
A. दर्पण के सामने
B. मुख्य अक्ष के नीचे
C. दर्पण के पीछे
D. मुख्य अक्ष के ऊपर
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TOTAL’ को ‘RMRYJ’ के रूप में लिखा जाता है और ‘PLANT’ को ‘NJYLR’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘PHONE’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. NFMLC
B. FNMLC
C. MLCNF
D. NFLMC
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी कुर्सियाँ, कलम हैं।
कुछ कलम, जूते हैं।
कुछ जूते, मेज हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ मेज, कुर्सियाँ हैं।
(II) कुछ जूते, कुर्सियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा भाग मूत्राशय और वृक्क को जोड़ता है?
A. मूत्रमार्ग
B. नलिकाएं
C. वृक्काणु
D. मूत्रवाहिनी
मान लीजिए कि जब प्रतिरोधक पर वोल्टता 10 V है, तब प्रतिरोध R के एक तार से 0.05 A की विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। जब प्रतिरोधक पर वोल्टता 20 V होगी, तब इस तार से कितनी विद्युत धारा प्रवाहित होगी?
A. 0.02 A
B. 0.1 A
C. 0.01 A
D. 0.2 A
यदि α, β द्विघात समीकरण 3x2 – 9x + 8 = 0 के मूल हैं, तो \((\/+\/\)+4(1/+1/\)\) का मान है:
A. 7.225
B. 5.875
C. 6.125
D. 4.825
कथन के बाद, दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। आपको कथन में दी गई प्रत्येक बात को सत्य मानना है और यह निर्णय करना है कि कौन-सी धारणा कथन में सन्निहित है।
कथन:
काँच की बोतलों को हरे रंग के कचरे के डिब्बे में न फेंके, जो अन्य पुनर्चक्रण योग्य अपशिष्ट वस्तुओं के लिए होते हैं।
धारणा:
I. काँच की बोतलों को इकट्ठा करने के लिए कचरे के डिब्बे, अन्य पुनर्चक्रण वस्तुओं को इकट्ठा करने के लिए उपयोग किए जाने वाले कचरे के डिब्बे की तुलना में एक अलग रंग का होता है।
II. गैर-पुनर्चक्रण कचरे के साथ काँच की बोतलें फेंकी जानी चाहिए।
A. न तो धारणा I और न ही II सन्निहित है।
B. धारणा I और धारणा II दोनों सन्निहित हैं।
C. केवल धारणा I सन्निहित है।
D. केवल धारणा II सन्निहित है।
एक दुकानदार अपने सामान को क्रय मूल्य पर बेचने का दावा करता है लेकिन एक बाट का उपयोग करता है जिसका वजन वास्तव में 900 ग्राम होता है हालांकि उस पर 1 किलो लिखा होता है। लाभ प्रतिशत है:
A. \(221/2\%\)
B. 9%
C. \(141/3\%\)
D. \(111/9\%\)
बुरी तरह नष्ट हो चुके साल वन के 1,272 हेक्टेयर क्षेत्र की सुरक्षा में सहायता के बदले ग्रामीणों को किसमे रोजगार दिया गया था?
A. वन संवर्धन
B. कृषि
C. फल कृषि
D. रेशमकीट पालन (या संवर्धन)