RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 19 Sept 2022 Shift3

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए और ‘×’ और ‘÷’ को भी परस्पर बदल दिया जाए?

160 × 8 + 12 – 6 ÷ 180 × 6 – 4 = ?

A. 202
B. 172
C. 192
D. 182

पांच छात्र एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर सम्मुख बैठे हैं। A और B क्रमशः पंक्ति के सबसे बाएं और सबसे दाएं छोर पर बैठे हैं। D, B का निकटतम पड़ोसी है C, D का निकटतम पड़ोसी है और A के दाएं से दूसरा है E, A का निकटतम पड़ोसी है। निम्नलिखित में से कौन अंतिम दाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है?

A. B
B. E
C. C
D. D

यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘-‘ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

38 ÷ 10 × 5 – 7 + 10 × 2 = ?

A. 48
B. 50
C. 47
D. 45

यदि GERMANY शब्द के प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. 4
B. 2
C. 3
D. 5

दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए विकल्पों में से उस युग्म का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है।

ON : NPMO

IN : HJMO

A. AT : CDUV
B. TO : SUNP
C. DO : ACMN
D. GO : ARED

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद I और II से अंकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी जग, कैन हैं।

सभी कैन, इंजन हैं।

कुछ जग, स्टोव हैं।

निष्कर्ष :

I. कुछ इंजन, स्टोव हैं।

II. कुछ कैन, जग हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।

इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का अनुसरण करते हुए कूट का सही संयोजन ही आपका उत्तर है।

संख्या/ प्रतीक

6

8

4

+

5

#

%

2

$

1

^

7

9

*

@

कूट 

S

U

T

W

N

P

V

D

A

Z

J

M

O

M

Y

 

शर्ते:

(i) यदि प्रथम और अंतिम तत्व संख्याएँ हैं, तो अंतिम तत्व को प्रतीक @ से प्रतिस्थापित किया जाएगा।

(ii) यदि प्रथम तत्व एक प्रतीक है, तो प्रथम तत्व को © के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।

(iii) यदि प्रथम और द्वितीय दोनों तत्व संख्याएँ हैं, तो तीसरे तत्व को * के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।

निम्नलिखित के लिए कूट क्या होगा?

6% $ 8 5

A. ©UAV@
B. © 
C. SVAU@
D. SVAU© 

तीन कथन और उसके बाद I, II और III से अंकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए की कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

सभी लताएँसब्जियां हैं।

सभी सब्जियां, फल हैं।

कुछ फल, फूल हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ लताएँ, फूल हैं।

II. कुछ फल, लताएँ हैं।

III. सभी सब्जियां, फूल हैं।

A. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं

यदि संख्या 5613742678 में प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी संख्या में बाएं से तीसरे और दाएं से दूसरे अंक का योग क्या होगा?
A. 10
B. 11
C. 9
D. 8

शब्द FLOWER में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद वाले अक्षर में बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उससे पहले वाले अक्षर में बदल दिया जाता है। यदि इस प्रकार बने प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कौन सा अक्षर दाएं से दूसरा होगा?

A. Q
B. K
C. P
D. E

शब्द REPUBLICAN (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) में अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं जिनके बीच शब्द में उतने ही अक्षर हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णानुक्रम में हैं?
A. 5
B. 3
C. 4
D. 6

एक कथन के बाद I और II से अंकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना ​​है और निर्णय करना है कि कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक संदेह से परे कथन में दी गई जानकारी का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

यह बताया गया है कि भारी और अनियमित वर्षा ने कई कृषि फसलों को नष्ट कर दिया है और किसान कर्ज में डूबे हुए हैं।

निष्कर्ष:

I. किसानों को ऋण चुकाने की जरूरत नहीं है।

II. किराने का सामान और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ जैसे दाल और अनाज की कीमतें बढ़ेंगी।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

सात मित्र, चंदन, अमन, फलक, मनोज, महिमा, बोनी और फातिमा, एक पंक्ति में पूर्व दिशा की ओर सम्मुख खड़े हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। चंदन, फातिमा के निकटतम दाएं है। फातिमा, फलक के दाएं से चौथी है। मनोज, अमन और बोनी दोनों का निकटतम पड़ोसी है। फलक, जो अमन के बाएं से तीसरा है, एक अंतिम छोर पर खड़ा है।

महिमा की सही स्थिति क्या है?

A. चंदन के निकटतम बाएं 
B. बोनी के निकटतम बाएं 
C. बोनी और फातिमा के निकटतम पड़ोसी
D. मनोज के दाएं से चौथा

इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का पालन करते हुए कूट का सही संयोजन ही आपका उत्तर है।

संख्या/ प्रतीक

2

@

9

5

$

&

3

%

#

7

+

4

8

6

कूट

T

F

A

J

L

E

W

Q

D

P

R

B

U

S

शर्ते:

(i) यदि पहला तत्व एक प्रतीक है और अंतिम एक संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम तत्वों) के कूट को आपस में बदलना है।

(ii) यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्वों को © के रूप में कूटबद्ध किया जाना है

(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों तत्व पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे तत्व को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाना है।

प्रश्न: + # 7 & 6

A. SDPER
B. DEPSR
C. RDPRS
D. PERDS

अजय पूर्व दिशा में गाड़ी चला रहा है और 2.5 किमी की दूरी तय करता है और फिर बायीं दिशा में मुड़ता है और 3 किमी की दूरी तय करता है। इसके बाद वह दाएं मुड़ता है और 4.5 किमी की दूरी तय करता है। अंत में, वह अपने दाएं मुड़ता है और 3 किमी की दूरी तय करता है। वह प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. 6 किमी
B. 5 किमी
C. 7 किमी
D. 8 किमी

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) प्रतिस्थापित करेगी?

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 24 Shift1

100, 90, 81, 73, 66, 60, 55, ?

A. 52
B. 53
C. 51
D. 50

उस विकल्प का चयन करें जो सातवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से, चौथी संख्या, तीसरी संख्या से और छठी संख्या, पाँचवीं संख्या से संबंधित है।

6 : 36 :: 13 : 169 :: 17 : 289 :: 23 : ?

A. 578
B. 533
C. 529
D. 521

तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद I, II, III और IV से अंकित चार निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

कुछ पाउच, कंघे हैं।

सभी कंघे, लाल हैं।

सभी लाल, स्टिक हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी पाउच, स्टिक हैं।

II. सभी कंघे, स्टिक हैं।

III. कुछ लाल, कंघे हैं।

IV. कुछ स्टिक, पाउच हैं।

A. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I, III और IV अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II, III और IV अनुसरण करते हैं।

100 छात्रों की एक कक्षा में, 24 छात्रों ने शर्मिष्ठा से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 18 छात्रों ने अमित से कम अंक प्राप्त किए। कितने छात्रों ने शर्मिष्ठा से कम अंक लेकिन अमित से अधिक अंक प्राप्त किए?
A. 54
B. 57
C. 56
D. 55

मोहन 6 किमी दक्षिण दिशा की ओर गाड़ी चलाता है और 90° पर दायीं ओर मुड़ता है। 3 किमी की दूरी तय करने के बाद, वह दाएं मुड़ता है और आगे 3 किमी गाड़ी चलाता है। अब, वह आरंभिक स्थान से किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. उत्तर
B. दक्षिण-पूर्व
C. दक्षिण-पश्चिम
D. दक्षिण

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला का उपयोग करके और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बाएं) D # Y * C $ O A T U @ I & E % N F P % & L # Z (दाएं)

ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनके ठीक पहले और ठीक बाद में एक स्वर है?

A. एक
B. तीन
C. दो
D. चार

एक कतार में, मनीष आगे के छोर से 18वें स्थान पर है और अमन पीछे के छोर से 12वें स्थान पर है, और उनके बीच 8 व्यक्ति हैं। कतार में कितने व्यक्ति हैं यदि अमन, मनीष के पीछे किसी स्थान पर खड़ा है?

A. 38
B. 37
C. 39
D. 40

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

2, 3, 4, 4, 6, 8, 6, 9, 12, 8, 12, 16, ?

A. 12
B. 10
C. 15
D. 20

दिए गए कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों के आधार पर ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है।

कथन:

J > K = L, M \( \) N < K, O < J < P, N > Q > R

निष्कर्ष:

I. P > M

II. N < P

A. केवल निष्कर्ष I सत्य है। 
B. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं। 
C. न तो निष्कर्ष I न ही II सत्य है। 
D. केवल निष्कर्ष II सत्य है। 

छह सुरक्षा गार्डों में से प्रत्येक, L, M, N, O, P और Q, एक ही सप्ताह के “सोमवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त होने वाले” सप्ताह के छह अलग-अलग दिनों में “रात्रि पाली ड्यूटी” करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। L की रात्रि पाली, N के ठीक बाद वाले दिन है। O की रात्रि पाली, P से ठीक पहले वाले दिन पर है लेकिन यह सोमवार को नहीं है। M की रात्रि पाली ड्यूटी शनिवार को है। Q की रात्रि पाली ड्यूटी बुधवार को है।

निम्नलिखित में से किसकी रात्रि पाली ड्यूटी मंगलवार को है?

A. L
B. P
C. N
D. O

उस विकल्प का चयन करें जो उन अक्षरों को दर्शाता है, जिन्हें नीचे रिक्त स्थान में बाएं से दाएं रखने पर अक्षर शृंखला पूरी हो जाएगी।

K P _ L Z _ P _ MZK _ B _ Z _ PB _ Z

A. B K B P N P O
B. B K B P N K O
C. B K B P N K P
D. B K P P O K P

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/हटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(7,127,6)

(8, 129, 5)

A. (10,156,4)
B. (11,144,9)
C. (13,131,5)
D. (9, 168, 3)

छह दोस्तों P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। S केवल दो अन्य मित्रों से लंबा है। R केवल एक दोस्त से छोटा है। P, S से छोटा है लेकिन Q से लंबा है। T, U से छोटा है। सभी दोस्तों में सबसे छोटा कौन है?
A. R
B. P
C. T
D. Q

एक घन के प्रत्येक किनारे की लंबाई में 50% की वृद्धि की जाती है। पृष्ठीय क्षेत्रफल में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए। 
A. 25%
B. 125%
C. 225%
D. 150%

यदि x ≠ y, z > 0, और (x + z)2 : (y + z)2 :: x : y है, तो a ज्ञात कीजिए, जहाँ a > 0 है, इस प्रकार कि x : a :: a : y है।
A. -Z
B. Z
C. x – y
D. x2 y2

संख्या \(0.3 {35} \), \( /Q\) (जहाँ P और Q प्राकृत संख्याएँ हैं) के रूप में किस प्रकार दर्शाया जा सकता है?
A. \({{332}}{{895}}\)
B. \({{332}}{{995}}\)
C. \({{332}}{{980}}\)
D. \({{332}}{{990}}\)

नीचे दी गई संख्याओं में से कौन-सी संख्या 33 से पूर्णतः विभाज्य है?
A. 25080
B. 19679
C. 73205
D. 27441

एक चतुर्भुज के तीन कोणों की माप 110°, 55° और 125° के रूप में दी गई है। इसके चौथे कोण की माप __ है।
A. 60 °
B. 90°
C. 70°
D. 110o

30 वर्ष बाद राजू की आयु, उसके 4 वर्ष पहले की आयु की दोगुनी होगी। राजू की वर्तमान आयु है:
A. 38 वर्ष 
B. 40 वर्ष 
C. 36 वर्ष
D. 42 वर्ष  

4, 20, 28 के महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य का गुणनफल है:
A. 140
B. 564
C. 136
D. 560

एक लंबवृत्तीय शंकु का आयतन (cm3 में) कितना है, जिसकी तिर्यक ऊँचाई 28 cm और आधार की त्रिज्या 21 cm है? (π = \({{22}}{7}\) लीजिए।)
A. 38808
B. \(3234 7 \)
C. 30808
D. \(1617 7 \)

आलेख का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तरदीजिए।

निम्नलिखित बार आलेख छह अलग-अलग संस्थानों से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या को दर्शाता है।

संस्थानों U, T, P और Q से उत्तीर्ण हुए छात्रों की कुल संख्या, संस्थानों S और R से उत्तीर्ण हुए छात्रों की कुल संख्या से कितनी अधिक है?

A. 225
B. 234
C. 235
D. 265

यदि एक चतुर्भुज का एक कोण 120° मापता है और इसके शेष तीन कोण एक दूसरे के माप के बराबर हैं, तो इन तीन शेष कोणों में से प्रत्येक का माप _____ के बराबर है।
A. 90°
B. 80°
C. 110°
D. 60°

एक दुकानदार एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 18% की छूट देता है और फिर भी 23% का लाभ अर्जित करता है। यदि उसे वस्तु की बिक्री पर 1,840 रुपये का लाभ होता है, तो वस्तु का अंकित मूल्य क्या है?
A. ₹15,000
B. ₹12,000
C. ₹9,840
D. ₹10,000

निम्नलिखित आलेख 2005 से 2011 की अवधि के दौरान एक उद्योग के आयात और निर्यात के अनुपात को दर्शाता है। आलेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 15 Sept 2022 Shift2

यदि 2009 में कंपनी का आयात 420 करोड़ था, तो निर्यात कितना था?

A. 400 करोड़
B. 350 करोड़
C. 250 करोड़
D. 300 करोड़

यदि cot A + cos A = m और cot A – cos A = n है, तो:
A. (m2 – n2)2 = 4 mn
B. (m2 – n2)2 = 16 mn
C. m2 – n2 = 16 mn
D. m2 + n2 = 4 mn

ऊँचाई h वाले एक खोखले बेलन के आधार की आंतरिक और बाहरी त्रिज्या क्रमशः r और R के रूप में दी गई है। इस बेलन के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात है:
A. h ∶ (R – r – h)
B. (R + r – h)  h
C. h  (h + R – r)
D. (R – r – h)  r

यदि m = -9 और n = 13 है, तो 25 m2 + 40 mn + 16n2 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 49
B. 64
C. 81
D. 100

एक ट्रेन 6 घंटे के लिए 30 किमी/घंटा की गति से और 4 घंटे के लिए 45 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है। इन 10 घंटों के दौरान ट्रेन की औसत गति क्या है?
A. 40 किमी/घंटा
B. 35 किमी/घंटा
C. 36 किमी/घंटा
D. \(371/2\) किमी/घंटा

व्यंजक (3.7)3 – 3 × (3.7)2 × (0.7) + 3(3.7) × (0.7)2 – (0.7)3 का मान किसके बराबर है?
A. 27
B. 10
C. 30
D. 35

दो ट्रेनें A और B से एक ही समय पर शुरू होती हैं और क्रमशः 85 किमी प्रति घंटे और 105 किमी प्रति घंटे की गति से एक दूसरे की ओर बढ़ती हैं। जब वे मिलते हैं, तो पता चलता है कि B से ट्रेन ने A से 200 किमी अधिक यात्रा की है। A और B के बीच की दूरी है:
A. 1800 किलोमीटर 
B. 2000 किलोमीटर
C. 1950 किलोमीटर
D. 1900 किलोमीटर

\(40 – [3 – \{ 4 – (6 – {6 – 4} )\}]\) का मान ______ है।
A. 100
B. 300
C. 47
D. 37

जॉनी एक बैंक से साधारण ब्याज पर 7,000 रूपये उधार लेता है। 3 वर्षों के बाद वह बैंक को 4,000 रूपये का भुगतान करता है, इस राशि को पूरी तरह से उधार लिए गए मूलधन के हिस्से के पुनर्भुगतान के रूप में समायोजित किया जाता है। उधार लेने की तारीख से 5 वर्ष के अंत में वह खाते को व्यवस्थित करने के लिए बैंक को 4,350 रूपये का भुगतान करता है। ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
A. 6%
B. 4%
C. 5%
D. 7%

नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प द्विघात समीकरण के मूलों की प्रकृति का सही वर्णन करता है?

x2 + \(4 {3}x \) + 3 = 0 ?

A. अपरिमेय और असमान
B. परिमेय और असमान
C. परिमेय और समान
D. अपरिमेय और समान

सोनी और मैरी एक पेंटिंग को क्रमशः 4 दिन और 6 दिन में पूरा कर सकते हैं। फिर मैरी से शुरू करते हुए वैकल्पिक दिनों में उसी पेंटिंग पर कार्य करते हुए। वे मिलकर पेंटिंग को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 4.5
B. 5.25
C. 5
D. 4.75

पाँच वर्ष पहले A और B की आयु का योग 58 वर्ष था। 8 वर्ष पहले B की आयु और 8 वर्ष बाद A की आयु के बीच का अंतर 16 वर्ष है। A और B की वर्तमान आयु का अनुपात है:
A. 9 ∶ 25
B. 25  9
C. 13
D. 36  52

100 सेबों का कुल क्रय मूल्य ₹700 है। इन्हें 96 रुपये प्रति दर्जन की दर से बेचा जाता है। लाभ प्रतिशत _______ है।
A. \(82/3\)%
B. \(142/7\)%
C. \(241/7\)%
D. \(131/7\)%

A से B की वर्तमान आयु का अनुपात 7 ∶ 3 है। 4 वर्ष पहले A की आयु का 4 वर्ष बाद B की आयु से अनुपात 2  1 है। 4 वर्ष बाद A की आयु और 4 वर्ष पहले B की आयु के बीच का अंतर है:
A. 88 वर्ष 
B. 46 वर्ष 
C. 36 वर्ष
D. 56 वर्ष 

22x – 10 × 2x + 16 = 0 के मूल हैं:
A. 1, 3
B. 1, 8
C. 2, 8
D. 2, 3

प्रेक्षणों की एक निश्चित संख्या के लिए माध्यिका 55 है और माध्य 58 है। बहुलक ज्ञात कीजिए।
A. 49
B. 52
C. 51
D. 50

आवर्धन की इकाई क्या है?
A. डायोप्टर
B. न्यूटन
C. cm
D. इसकी कोई इकाई नहीं है। 

अवक्षेपण अभिक्रियाएँ तब होती हैं जब जलीय विलयन में पाए जाने वाले एक अभिकारक का धनायन और दूसरे अभिकारक का ऋणायन मिलकर ______ बनाते हैं।
A. एक अघुलनशील अम्ल
B. एक अघुलनशील आयनिक ठोस
C. एक घुलनशील अम्ल
D. एक घुलनशील आयनिक ठोस

जब कोई वस्तु उत्तल दर्पण के सामने 21 cm की दूरी पर रखी जाती है, तो प्रतिबिंब दर्पण के पीछे 7 cm की दूरी पर बनता है। अब बिंब को दर्पण के सामने 14 cm की दूरी पर लाया जाता है। दर्पण से प्रतिबिंब की दूरी (cm में) ज्ञात कीजिए। 
A. +3
B. -3
C. +6
D. -6

निम्नलिखित आकृति एक मानव नेफ्रॉन को दर्शाती है। इसका कौन-सा भाग संग्रहण वाहिनी है?

A. क्षेत्र a
B. क्षेत्र c
C. क्षेत्र b
D. क्षेत्र d

निम्नलिखित में से कौन-सा उपयुक्त परिस्थितियों में अंकुर के रूप में विकसित होता है?
A. भ्रूणपोष
B. बीजपत्र
C. भ्रूण
D. बीजावरण

जलीय सोडियम क्लोराइड के इलेक्ट्रोलाइटिक अपघटन के दौरान क्रमशः एनोड और कैथोड में निम्नलिखित में से कौन सी गैसें विकसित होती हैं?
A. ऐनोड पर H2 गैस और कैथोड पर O2 गैस
B. ऐनोड पर O2 गैस और कैथोड पर H2 गैस
C. ऐनोड पर Cl2 गैस और कैथोड पर H2 गैस
D. ऐनोड पर H2 गैस और कैथोड पर Cl2 गैस

क्या होता है जब जलीय सिल्वर नाइट्रेट को सोडियम क्लोराइड विलयन में मिलाया जाता है?
A. सिल्वर क्लोराइड का भूरा अवक्षेप बनता है।
B. सिल्वर क्लोराइड का पीला अवक्षेप बनता है।
C. सिल्वर क्लोराइड का अवक्षेप नहीं बनता है।
D. सिल्वर क्लोराइड का सफेद अवक्षेप बनता है।

4 सेमी ऊँची एक सुई 30 सेमी फोकस दूरी के अवतल लेंस के सामने 45 सेमी की दूरी पर रखी गई है। सुई के प्रतिबिम्ब की ऊँचाई होगी:
A. 2.2 सेमी
B. 1.6 सेमी
C. 1.9 सेमी
D. 2.5 सेमी

6CO2(aq) + 12H2O(I) – C6H12O6 (aq) + 6O2 (aq) + 6H2O(I)

दी गई अभिक्रिया के लिए सही अभिक्रिया स्थितियों का चयन कीजिए।

A. सूर्य का प्रकाश और पर्णहरित
B. निष्क्रिय वातावरण
C. उच्च दाब
D. उच्च तापमान

संतृप्त कार्बन यौगिक सामान्यतः ______ होते हैं।
A. कार्बन परमाणुओं के बीच दोहरे बंध
B. आकर्षण के स्थिर विद्युत बल
C. असंतृप्त यौगिकों की तुलना में कम अभिक्रियाशील
D. असंतृप्त यौगिकों की तुलना में कम स्थिर

यदि 15 Ω प्रतिरोध की कुंडली A तथा 5 Ω प्रतिरोध की कुंडली B समय परिवर्ती चुंबकीय क्षेत्र के अंतर्गत हैं, तो इन कुंडलियों में प्रेरित धारा ________ हैं।
A. 1 ∶ 2 के अनुपात में
B. 1 ∶ 1 के अनुपात में
C. समान
D. भिन्न 

उस प्रक्रिया का नाम बताइए जिसके माध्यम से कोशिका झिल्ली में गैसीय विनिमय होता है।
A. विसरण
B. परासरण
C. अंतः कोशिकता
D. अवशोषण

आधुनिक आवर्त सारणी में, परमाणु आकार समूह में नीचे की ओर बढ़ता है क्योंकि:
A. नाभिकीय आवेश बढ़ता है
B. इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृत्ति कम होती है
C. कोश की संख्या बढ़ जाती है
D. संयोजकता बढ़ती है

‘ट्रायड्स’ शब्द का प्रयोग ______ने किया था।
A. जोहान वोल्फगैंग डॉबेराइनर
B. हेनरी मोस्ले
C. मेंडलीव
D. जॉन न्यूलैंड्स

माना एक परिपथ में, 220 V की विद्युत आपूर्ति लाइन पर कई विद्युत लैंपों (बल्बों) का उपयोग करने की आवश्यकता होती है और उन्हें 10 W के रूप में अंकित (रेट) किया जाता है। यदि अधिकतम अनुमत धारा 10 A है, तो 220 V लाइन के दो तारों के बीच एक दूसरे के समानांतर में जोड़े जा सकने वाले लैंपों की संख्या कितनी है?
A. 110
B. 220
C. 55
D. 165

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 27 Sept 2022 Shift2

दो परिपथ, A और B पर विचार कीजिए, जिनमें से प्रत्येक में छह प्रतिरोधक हैं और प्रत्येक क्रमशः RA और RB प्रतिरोध के परिपथ हैं। प्रत्येक परिपथ में प्रतिरोधक इस प्रकार होते हैं कि प्रत्येक परिपथ का परिणामी प्रतिरोध न्यूनतम होता है। अब नगण्य आंतरिक प्रतिरोध वाली एक 20 V की बैटरी को प्रत्येक परिपथ में अलग से जोड़ा जाता है और परिपथ A और परिपथ B द्वारा खींची गई धारा क्रमशः 6 A और 8 A है। तब RA और RB होंगे:
A. RA = 20 Ω और RB = 15 Ω 
B. RA = 30 Ω और RB = 15 Ω 
C. RA = 15 Ω और RB = 20 Ω 
D. RA = 15 Ω और RB = 30 Ω 

डीसी और एसी जनरेटर के बीच सबसे आवश्यक अंतर _______ है।
A. डीसी जनरेटर द्वारा ही उच्च वोल्टता उत्पन्न किए जाते हैं
B. केवल एसी जनरेटर द्वारा उच्च वोल्टता उत्पन्न किए जाते हैं
C. डीसी जनरेटर में स्थायी चुंबक होता है और एसी में विद्युत चुंबक होता है
D. डीसी जनरेटर एक कम्यूटेटर का उपयोग करता है और एसी जनरेटर स्लिप रिंग का उपयोग करता है

HIV – AIDS विषाणु निम्न में से किसके द्वारा स्थानांतरित नहीं हो सकता है?
A. लैंगिक संपर्क
B. स्तनपान
C. हाथ मिलाना
D. रक्त-आधान

बेकिंग पाउडर को गर्म करने पर निम्न में से क्या बनता है?
A. कार्बन डाइऑक्साइड और सोडियम कार्बोनेट का उत्पादन होता है।
B. कार्बन मोनोऑक्साइड और सोडियम कार्बोनेट का उत्पादन होता है।
C. टार्टरिक अम्ल के कार्बन डाइऑक्साइड तथा सोडियम लवण बनते हैं।
D. टार्टरिक अम्ल के कार्बन मोनोऑक्साइड तथा सोडियम लवण बनते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा अंगक केवल पादप में उपस्थित होता है?
A. लाइसोसोम
B. लवक
C. माइटोकॉन्ड्रिया
D. रिक्तिकाएँ

10 Ω के प्रतिरोध में 5 A विद्युत धारा 5 मिनट तक प्रवाहित करने पर उत्पन्न ऊष्मा ऊर्जा कितनी होगी?
A. 7.5 × 103 J
B. 7.5 × 106 J
C. 7.5 × 104 J
D. 7.5 × 105 J

अस्थि कोशिकाएं एक कठोर मैट्रिक्स में सन्निहित होती हैं जो निम्न से बना होता है:
A. फॉस्फोरस और पोटैशियम
B. फ्लोराइड और कैल्शियम
C. पोटैशियम और कैल्शियम
D. कैल्शियम और फॉस्फोरस

आकाश नीला क्यों दिखाई देता है?
A. निम्न तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण
B. निम्न तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के विक्षेपण के कारण
C. उच्च तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के विक्षेपण के कारण
D. उच्च तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण

सोलुंग उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. अरुणाचल प्रदेश

निम्नलिखित में से उन राज्यों की पहचान कीजिए जो प्री-मानसून बौछार ‘नॉर्वेस्टर्स/कालबैसाखी‘ से संबंधित हैं?
A. केरल और कर्नाटक
B. पश्चिम बंगाल और असम
C. गुजरात और महाराष्ट्र
D. राजस्थान और पंजाब

निम्नलिखित में से कौन सा कार्य स्थानीय निकायों के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है?
A. लोक स्वास्थ्य
B. विधि और व्यवस्था
C. स्वच्छता
D. जन्म और मृत्यु का पंजीकरण

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) केंद्रों ने मार्च 2022 में अपने उत्पाद बास्केट में पौष्टिक-औषधीय पदार्थों को शामिल किया। निम्नलिखित में से कौन सा पौष्टिक-औषधीय पदार्थों के अंतर्गत शामिल नहीं है?
A. प्रोटीन पाउडर
B. विटामिन की खुराक
C. सूखे मेवे
D.  प्रतिरक्षा बार

27 मार्च 2022 को बासेल में स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी.वी. सिंधु ने महिला एकल खिताब जीतने के लिए किसे हराया?
A. चेन यू फेई
B. मिशेल ली
C. बुसानन ओंगबामरुंगफान
D. क्रिस्टी गिलमोर

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए आयु सीमा क्या है?
A. 65 वर्ष
B. 60 वर्ष
C. 70 वर्ष
D. 62 वर्ष

किस समाज सुधारक ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी?
A. दयानंद सरस्वती
B. नारायण गुरु
C. ज्योतिराव फुले
D. केशव चंद्र सेन

निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को 2022 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था?
A. अवनि लेखरा
B. देवेंद्र झाझरिया
C. सुमित अंतिल
D. प्रमोद भगत

_______ भारत का प्रमुख मैंगनीज अयस्क उत्पादक राज्य है और 2018-19 में कुल उत्पादन का 33% हिस्सा है।
A. महाराष्ट्र
B. कर्नाटक
C. ओडिशा
D. मध्य प्रदेश

किस उत्तर पूर्वी शहर में आपको द क्राइस्ट चर्च मिलेगा जिसे उत्तर पूर्व भारत का सबसे पुराना चर्च माना जाता है?
A. गुवाहाटी
B. आइजोल
C. ईटानगर
D. कोहिमा

2021-22 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2021 तक कितने प्रतिशत लोगों ने अटल पेंशन योजना के तहत ₹1,000 प्रति माह पेंशन का विकल्प चुना है?
A. 90%
B. 78%
C. 80%
D. 85%

तमिलनाडु के किस स्थान पर आपको ‘तमिल विश्वविद्यालय’ मिलेगा?
A. सालेम
B. मदुरै
C. तंजावुर
D. ईरोड

______ को जनवरी 2021 में भारतीय मूल्य प्रणाली के आधार पर नवीन खिलौनों की अवधारणा के लिए लॉन्च किया गया था जो बच्चों के बीच सकारात्मक व्यवहार और अच्छे मूल्य को विकसित करेगा।
A. टॉयकाथॉन
B. कोड ग्लेडियेटर्स
C. ग्रेट इंडियन एलेक्सा हैकथॉन
D. स्मार्ट इंडिया हैकथॉन

नीचे सूचीबद्ध विकल्पों में से, ______ को भारत में अवसंरचनात्मक विकास के मामले में ब्रिटिश शासन का सबसे महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
A. राजमार्ग
B. रेलवे
C. वायुमार्ग
D. बंदरगाह

‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ जैसे कई समूह बड़े बांधों के निर्माण का विरोध करते हैं। एक बड़े बांध का नकारात्मक सामाजिक प्रभाव क्या है जिसका ऐसे समूह विरोध करते हैं?
A. इससे निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आ जाती है।
B. यह विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच संघर्ष की ओर ले जाता है।
C. लोगों को लाभ पाने के लिए कई साल (दशकों) तक इंतजार करना पड़ता है।
D. यह धारा-प्रतिकूल जलाशय क्षेत्र में लोगों को विस्थापित करता है।

निम्नलिखित में से कौन सी नदी यमुना की सहायक नदी नहीं है?
A. चंबल
B. बेतवा
C. गंडक
D. केन

निम्नलिखित में से कौन सा बांध गंगा नदी पर बनाया गया था?
A. चमेरा बांध
B. कोयना बांध
C. टिहरी बांध
D. रिहंद बांध

नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स के तहत समग्र राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्कोर लक्ष्य-वार स्कोर से तैयार किए जाते हैं ताकि 16 एसडीजी में इसके प्रदर्शन के आधार पर उप-राष्ट्रीय इकाई के समग्र प्रदर्शन को मापा जा सके। इन अंकों के आधार पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। निम्न में से कौन सी श्रेणी में से एक नहीं है?
A. एक्सीलेंट 
B. फ्रंट रनर
C. एस्पिरेंट
D. परफ़ॉर्मर 

भारत के संविधान का अनुच्छेद 123 निम्नलिखित में से किसे अध्यादेश अधिनियमित करने की शक्ति देता है?
A. उप-राष्ट्रपति
B. प्रधान मंत्री
C. राष्ट्रपति
D. लोकसभा अध्यक्ष

मूल्य निर्धारण रणनीति के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है जिसमें एक फर्म एक ही उत्पाद के लिए अलग-अलग ग्राहकों से अलग-अलग कीमत वसूल करती है?
A. दो भाग मूल्य निर्धारण
B. मूल्य विभेद
C. मूल्य तंत्र
D. मूल्य लोच

अर्थशास्त्र में, निम्नलिखित में से कौन सा वक्र ‘प्रतिलोम U-आकार’ का है?
A. सीमांत उत्पाद वक्र
B. अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र
C. औसत परिवर्तनीय लागत वक्र
D. दीर्घकालीन औसत लागत वक्र

मार्च 2022 में, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने ______ तक की वार्षिक आय वाले परिवार के लिए सूक्ष्म वित्त ऋण के लिए पात्रता मानदंड बढ़ा दिया।
A. ₹4 लाख
B. ₹3 लाख
C. ₹3.5 लाख
D. ₹3.25 लाख

Leave a Comment

error: