RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 26 Sept 2022 Shift1

धारावाही चालक के चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण ______ में वृद्धि के साथ बढ़ता है।
A. प्रतिरोधकता
B. प्रतिरोध
C. धारा
D. दूरी

2500 रुपये की धनराशि 6% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से एक बैंक में निवेश की जाती है। परिपक्वता पर, देय धनराशि 2809 रुपये हो जाती है। निवेश की अवधि ज्ञात कीजिए।
A. 1 वर्ष
B. 2.5 वर्ष
C. 1.5 वर्ष
D. 2 वर्ष

रिया के पास कुल 60 पेन और पेंसिलें हैं। यदि उसके पास 25 अधिक पेन और 5 पेंसिल कम हैं, तो पेन की संख्या, पेंसिल की संख्या से तीन गुना हो जाती है। उसके पास मूल रूप से मौजूद पेन और पेंसिल की संख्या के बीच क्या अंतर है?
A. 10
B. 25
C. 30
D. 5

ब्राज़ील में 10.0 मीटर आकार का एक स्टैलेक्टाइट पाया गया है। यदि इस स्टैलेक्टाइट को अवतल दर्पण से 20.0 मीटर की दूरी पर रखा जाए और 30.0 मीटर आकार का एक वास्तविक प्रतिबिंब बने, तो दर्पण का मुख्य फोकस कहाँ होगा?
A. +15.0 मी
B. -15.0 मी
C. +30.0 मी
D. -30.0 मी

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?

43 41 37 31 ? 23

A. 29
B. 21
C. 27
D. 25

डोबेराइनर के त्रिकों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा तत्व कैल्शियम और बेरियम के बीच रखा जा सकता है?

(Ca का परमाणु द्रव्यमान = 40.1 और Ba का परमाणु द्रव्यमान = 137.3)

A. नाइट्रोजन (परमाणु द्रव्यमान = 14.00)
B. फॉस्फोरस (परमाणु द्रव्यमान = 30.97)
C. क्लोरीन (परमाणु द्रव्यमान = 35.5)
D. स्ट्रोंटियम (परमाणु द्रव्यमान = 87.62)

A, B और C एक कार्य को क्रमशः 18 दिन, 24 दिन और 60 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि A सभी दिन कार्य करता है, और B और C उसे बारी-बारी से मदद करते हैं (पहले दिन B, A की मदद करके शुरुआत करता है), तो कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
A. \(11{{10}}{{13}}\)
B. \(11{{11}}{{42}}\)
C. \(11{{5}}{{13}}\)
D. \(12{{1}}{{9}}\)

दिया गया है कि a sin q = b cos q और a sin³ q + b cos³ q = sin q cos q है, जहाँ 0 < q < 90° है, तो a² + b² का मान ज्ञात कीजिए। A. 1 B. 3 C. 2 D. 0 संख्या 36275918 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी? A. 1 B. 2 C. 3 D. कोई नहीं यदि x = 5 होने पर 7(x) + 5, 7(x) + 4, 5(x) + 5 और y समानुपाती हैं, तो y का मान ज्ञात कीजिए। A. 29.5 B. 29 C. 29.25 D. 29.75 पेरिस प्लास्टर को ______ को गर्म करके तैयार किया जाता है। A. 273 K पर चूना पत्थर B. 373 K पर चूना पत्थर C. 273 K पर जिप्सम D. 373 K पर जिप्सम यदि A का 60% = B का 1.2 = C का \(2/5\) है, तो A ∶ B ∶ C ज्ञात कीजिए।
A. 3 1 2
B. 1 2 3
C. 2 1 3
D. 3 2 1

निम्नलिखित आँकड़े की माध्यिका ज्ञात कीजिए।

12, 16, 26, 15, 17, 18, 73, 74, 25, 24

A. 18
B. 17
C. 21
D. 19

KINDLE शब्द में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर दो बार आएगा?
A. M
B. K
C. F
D. J

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय भाषा कौन सी थी?
A. कन्नड़
B. तमिल
C. मलयालम
D. ओडिया

नीचे दी गई संख्याओं में से कौन-सी अभाज्य संख्या है?
A. 986
B. 319
C. 153
D. 983

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प वह निकटवर्ती अनुमानित मान है जो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?

?2 + 53.99 = 206.01 ÷ 1.99

A. 13
B. 5
C. 3
D. 7

न्याय पंचायत का मुखिया कौन होता है?
A. अध्यक्ष
B. बीडीओ
C. ब्लॉक प्रमुख
D. सरपंच

एक घर और एक बगीचे की कुल कीमत ₹51 लाख है और बगीचे की कीमत घर की कीमत की \({5}{{12}}\) है। बगीचे की कीमत ( में) ज्ञात कीजिए।
A. 30 लाख
B. 36 लाख
C. 16 लाख
D. 15 लाख

यदि अक्षर समूह ‘DEHRAZUN’ के प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो नए बने अक्षर समूह में कितने स्वर एक व्यंजन के ठीक बाद में आएंगे?
A. 1
B. 0
C. 2
D. 3

उस विकल्प का चयन करें जो उन अक्षरों को दर्शाता है, जिन्हें नीचे रिक्त स्थान में समान क्रम में बायें से दायें रखने पर अक्षर शृंखला पूरी हो जाएगी।

Q_T_T_BT_TQB_RT

A. BQRRT
B. BRRQT
C. BRQRT
D. BRTRQ

ΔABC के तीन कोण क्रमशः 3 ∶ 4 ∶ 5 के अनुपात में हैं। यदि भुजा AB को X तक बढ़ाया जाता है, तो बाह्य कोण ∠CBX की माप क्या है?
A. 60°
B. 120°
C. 100°
D. 80°

अजैवनिम्नीय अपशिष्टों के संदर्भ में ‘स्रोत पर पृथक्करण’ का क्या अर्थ है?
A. जो लोग अजैवनिम्नीय वस्तुओं का उपयोग करते हैं, उन्हें इन वस्तुओं में जैवनिम्नीय वस्तुएँ नहीं डालनी चाहिए।
B. नगर पालिकाओं के पास अजैवनिम्नीय और जैवनिम्नीय कचरे के लिए अलग-अलग निपटान स्थल होने चाहिए।
C. घरों में अजैवनिम्नीय वस्तुओं को जैवनिम्नीय वस्तुओं से अलग कूड़ेदान में अलग करना चाहिए।
D. अजैवनिम्नीय उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करने वाले कारखानों को उन्हें जैवनिम्नीय सामग्री के साथ नहीं मिलाना चाहिए।

निम्नलिखित में से कौन सा COVID-19 ओमिक्रॉन संकर स्ट्रेन है, जो अप्रैल 2022 में पाया गया था?
A. FE
B. ZE
C. XX
D. XE

उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

(7, 19, 40)

(12, 11, 47) ​

A. (9, 27, 72)
B. (16, 5, 53)
C. (15, 31, 48)
D. (14, 23, 74)

नीचे दिए गए चित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। टेस्ट ट्यूब B में नीले रंग के न दिखाई देने के संबंध में कौन सा विकल्प सही है?

A. लार में ट्रिप्सिन द्वारा स्टार्च का पाचन हुआ
B. लार में पेप्सिन द्वारा स्टार्च का पाचन हुआ
C. लार में लाइपेज द्वारा स्टार्च का पाचन हुआ
D. लार में लार एमाइलेज द्वारा स्टार्च का पाचन हुआ

दिए गए संख्या क्रम का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें:

(बायाँ) 2 8 3 6 0 8 1 5 3 7 3 4 9 6 2 4 3 2 5 6 4 0 7 (दायाँ)

दिए गए क्रम के आधार पर, संख्याओं के निम्नलिखित चार समूहों में से तीन समूह (विकल्पों में दिए गए) एक निश्चित प्रकार से समान हैं और इसलिए एक समूह बनाते हैं। कौन सा विकल्प उस समूह से संबंधित नहीं है?

A. 462
B. 746
C. 013
D. 230

‘बीटिंग द रिट्रीट’ आधिकारिक तौर पर भारत के किस राष्ट्रीय उत्सव के अंत का प्रतीक है?
A. स्वतंत्रता दिवस
B. गणतंत्र दिवस
C. संविधान दिवस
D. गांधी जयंती

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 29 Shift1 part3

निम्नलिखित में से कौन सा ऐतिहासिक स्थान ईसा मसीह के जन्म से जुड़ा है?
A. तबोर पर्वत
B. वेटिकन सिटी
C. बेथलहम
D. बाइजेंटियम

इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए।

कथन –

गीले और सूखे कचरे में कचरे का पृथक्करण इसके पुनर्चक्रण में मदद करेगा

I. गीले कचरे को सही तरीके से प्रबंधित करने पर जैविक खाद या बायोगैस में बदला जा सकता है

II. पुनर्चक्रित प्लास्टिक का उपयोग कालीन, कपड़ों के लिए अपसाइकिल्ड पॉलिएस्टर, पुनर्चक्रित प्लास्टिक निर्माण सामग्री सहित कई प्रकार के उत्पादों के निर्माण के लिए किया जा सकता है

A. II दुर्बल करता है जबकि I कथन को प्रबल करता है
B. I दुर्बल करता है जबकि II कथन को प्रबल करता है
C. I और II दोनों कथन को प्रबल करते हैं
D. I और II दोनों कथन को दुर्बल करते हैं

माधव बिंदु A से प्रारंभ करता है और पूर्व की ओर 16 किमी ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 किमी ड्राइव करता है, दाएं मुड़ता है और 12 किमी ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 11 किमी ड्राइव करता है, बाएं मुड़ता है और 4 किमी ड्राइव करता है और बिंदु B पर रुकता है। बिंदु B से बिंदु A तक पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
A. दक्षिण की ओर 7 किमी
B. पूर्व की ओर 6 किमी
C. दक्षिण की ओर 8 किमी
D. पश्चिम की ओर 12 किमी

तीन कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और ज्ञात कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ बस, वैन हैं।

सभी वैन, ट्रक हैं।

कुछ बस, कार हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ ट्रक, बस हैं।

(II) कुछ कार, ट्रक हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

यदि अंक ‘2’ की स्थिति को, अंक ‘4’ की स्थिति के साथ और अंक ‘5’ की स्थिति को अंक ‘3’ की स्थिति के साथ बदल दिया जाए, तो दिए गए व्यंजक का मान क्या होगा?

47 + 56 ÷ 6 – 2 × 3

A. 7
B. 13
C. 3
D. 21

यदि \(0.3 {72} = /y\) है, जहाँ x और y सहअभाज्य हैं, तो (x + y) का मान क्या है?
A. 134
B. 143
C. 151
D. 186

ISRO ने EOS-04, INS-2TD और INSPIRESat-1 उपग्रहों को किस वर्ष प्रक्षेपित किया?
A. 2019
B. 2021
C. 2022
D. 2020

सात बॉक्स L, M, N, O, P, Q और E, एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। L ढेर में नीचे से पाँचवें स्थान पर है। M, L के ठीक ऊपर है। O और L के बीच केवल तीन बॉक्स हैं। P और N के बीच केवल दो बॉक्स हैं। N, Q के ठीक ऊपर है। P, N के ऊपर किसी एक स्थान पर है। कौन सा बॉक्स नीचे से छठे स्थान पर रखा हुआ है?
A. L
B. E
C. N
D. M

पश्चिमी तटीय मैदान ______ तटीय मैदानों का उदाहरण हैं।
A. जलमग्न
B. संकीर्ण
C. विस्तृत
D. शुष्क

कार्बन यौगिक विद्युत के कुचालक क्यों होते हैं?
A. क्योंकि वे कोई आयन नहीं बनाते हैं
B. क्योंकि कार्बन यौगिक प्रकृति में ठोस होते हैं
C. क्योंकि वे आयनिक प्रकृति के होते हैं
D. क्योंकि उनका गलनांक और क्वथनांक उच्च होता है

\({{{{[ {( {34.45} )} ]}^2} – {{( {11.75} )}^2}]\,\, \,\,5.15}}{{[ {{{( {25.75} )}^2} + ( {25.75\, \,20.45} )} ]\,\, 22.7}}\) का मान क्या है?
A. \(1/2\)
B. \(2/3\)
C. \(1/5\)
D. \(1/10\)

यदि समीकरण 3x2 + px + 2 = 0 का एक मूल -2 है, और समीकरण 7x2 + px + k = 0 के मूल समान हैं, तो k का मान क्या है?
A. \(2/3\)
B. \(7/4\)
C. \(7/2\)
D. \(4/3\)

प्रोटीन को अमीनो अम्ल में, जटिल कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में और वसा को वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल में बदलने वाले अंतिम एंजाइम किसमें मौजूद होते हैं?
A. अग्नाशयी रस
B. आंत्र रस
C. पित्त रस
D. जठर रस

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द ______ संशोधन अधिनियम में जोड़ा गया था।
A. प्रथम
B. बयालीसवाँ
C. चौवालीसवाँ
D. सातवाँ

दी गई अभिक्रिया में, कौन सा पदार्थ अघुलनशील है?

2KBr + Bal2 → 2KI + BaBr2

A. 2KBr
B. 2KI
C. Bal2
D. BaBr2

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ARMOR’ को ‘CVOST’ और ‘GLAND’ को ‘IPCRF’ लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘FARMS’ को क्या लिखा जाएगा?
A. HETQU
B. HFTRU
C. HDTPU
D. HEQTU

\({{{9^4}\, \,{{10}^3}\, {4^{ – 4}} {{16}^{^{1/2}}}}}{{{5^6} {3^6}}}\) किसके बराबर है?
A. \({1}{{9000}}\)
B. \({9}{{1000}}\)
C. \({1}{{4000}}\)
D. \({4}{{9000}}\)

f फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के सामने 3 cm ऊँचाई की एक वस्तु 1.5f की दूरी पर रखी गई है। आवर्धन होगा:
A. 1.5
B. 3.0
C. 2.5
D. 2.0

छह मित्रों A, B, C, D, E और F में से प्रत्येक की ऊँचाई अलग-अलग है। केवल एक व्यक्ति E से छोटा है। केवल दो व्यक्ति D से लंबे हैं। A, F से छोटा है लेकिन C से लंबा है। F सबसे लंबा नहीं है। सभी मित्रों में सबसे छोटा कौन है?
A. A
B. D
C. E
D. C

M, N, O, P, Q और R एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल की संख्या 6 है।

M, R से दो मंजिल ऊपर, विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। Q, M के ठीक नीचे रहता है। O और Q के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। O सबसे निचली मंजिल पर नहीं रहता है। यदि N, M के ठीक ऊपर रहता है, तो Q और P के ठीक बीच में कितने व्यक्ति रहते हैं?

A. दो
B. तीन
C. चार
D. एक

उस आँकड़े की माध्यिका ज्ञात कीजिए जिसका माध्य 46 और बहुलक 45 है, अनुभवजन्य संबंध का उपयोग करते हुए (उत्तर को एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)।
A. 45.1
B. 45.7
C. 45.9
D. 45.5

उस विकल्प का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित सेट की संख्याएँ हैं।

(नोट: संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/हटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(85,198,52)

(77, 270, 32)

A. (62, 90, 45)
B. (62, 94, 47)
C. (61, 90, 47)
D. (62, 90, 47)

महिला दिवस 2022 के अवलोकन के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र’ का विषय ______ था।
A. सोचें समान, निर्माण करें स्मार्ट, बदलाव के लिए नवाचार करें
B. सतत कल के लिए आज लैंगिक समानता
C. नेतृत्व में महिलाएँ: कोविड -19 की दुनिया में एक समान भविष्य प्राप्त करना
D. एक समान दुनिया एक सक्षम दुनिया है

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 17 Sept 2022 Shift1 part2

दिए गए अक्षर-समूह जोड़े में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए जोड़ियों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए विकल्पों में से उस जोड़े का चयन करें जो समान तर्क का पालन करता हो।

QJD : TMG

GMS : JPV

A. RPH : USK
B. MYO : PQJ
C. AWL : ZDT
D. NIH : SXB

सरकार के राजस्व व्यय में राजस्व प्राप्तियों से अधिक होने को ______ कहा जाता है।
A. आयकर
B. पूँजीगत प्राप्ति
C. राजस्व घाटा
D. पूँजीगत व्यय

______ कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट है।
A. पेरिस प्लास्टर
B. जिप्सम
C. चूना पत्थर
D. क्विकलाइम

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

2, 3, 6, 12, ?, 37, 58

A. 20
B. 26
C. 24
D. 22

चतुर्भुज ABCD में, AD = 9 सेमी, BC = 8 सेमी और CD = 17 सेमी है, AD ⊥ AB और विकर्ण BD ⊥ BC है। चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 114 सेमी2
B. 110 सेमी2
C. 111 सेमी2
D. 112 सेमी2

3.28 मिलियन वर्ग किमी के क्षेत्रफल वाले भारत का विश्व के भूमि क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत हिस्सा है और यह विश्व का ______ सबसे बड़ा देश है।
A. पाँचवाँ
B. छठा
C. आठवाँ
D. सातवाँ

यदि द्विघात समीकरण x2 – kx + 169 = 0 के मूल समान हैं, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
A. ±17
B. ±14
C. ±26
D. ±13

हाल ही में भारत सरकार ने लड़कियों की शादी की आयु 21 वर्ष कर दी है। इस कानून का क्या लाभ है?
A. यह किशोर गर्भावस्था को हतोत्साहित करेगा।
B. यह सुनिश्चित करेगा कि लड़कियाँ यौवनारंभ कर चुकी हैं।
C. यह जोड़ों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने में मदद करेगा।
D. यह जनसंख्या वृद्धि को धीमा करेगा।

वह उपकरण जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है, वह है ______।
A. विद्युत मोटर
B. विद्युत डायनमो
C. दिशासूचक सुई
D. शुष्क सेल

यदि ΔXYZ ≅ ΔABC है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आवश्यक रूप से सही है?
A. m\(( { {{{XY}}} } )\)= m\(( { {{{AC}}} } )\)
B. m\(( { {{{YZ}}} } )\)= m\(( { {{{AB}}} } )\)
C. m\(( { {{{XZ}}} } )\) = m\(( { {{{AC}}} } )\)
D. m\(​( { {{{XZ}}} } )\) = m\(( { {{{BC}}} } )\)

शहर P, शहर Q के पश्चिम में है। शहर P, शहर S के दक्षिण-पश्चिम में है। शहर S, शहर Q के उत्तर में है। यदि शहर R, शहर Q के दक्षिण-पूर्व में है और शहर M, शहर R के पूर्व में है, तो शहर M के संबंध में शहर P की स्थिति क्या है?
A. दक्षिण-पश्चिम
B. उत्तर-पश्चिम
C. पश्चिम
D. दक्षिण

6 सेमी ऊँचाई की एक सुई -2.5 D क्षमता वाले लेंस के सामने 20 सेमी की दूरी पर रखी जाती है। सुई के प्रतिबिम्ब की ऊँचाई होगी:
A. 4 सेमी
B. 7 सेमी
C. 5 सेमी
D. 6 सेमी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा भारत की पहली राष्ट्रीय वायु खेल नीति (NASP) किस वर्ष जारी की गई थी?
A. 2019
B. 2017
C. 2021
D. 2022

रवि अपनी आय का 20% पेट्रोल पर खर्च करता है, शेष आय का एक तिहाई घरेलू खर्च करता है और शेष उसकी बचत है। यदि वह पेट्रोल पर ₹7,500 खर्च करता है, तो उसका घरेलू खर्च ज्ञात कीजिए।
A. 8,500
B. ₹10,000
C. ₹8,666.70
D. 8,566.70

फ्लेमिंग का दक्षिण हस्त नियम तभी लागू किया जा सकता है जब प्रयुक्त चुंबकीय क्षेत्र की दिशा, चालक की गति और प्रेरित धारा की दिशा एक दूसरे के साथ ______ परस्पर लंबवत हों।
A. 60°
B. 45°
C. 30°
D. 90°

किसी चालक के लिए वोल्टेज-धारा ग्राफ का आकार ______ होता है।
A. ज़िग-ज़ैग
B. परवलयाकार
C. घातीय
D. रैखिक

100 cm वक्रता त्रिज्या वाले अवतल दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी है:
A. 200 cm
B. 50 cm
C. 25 cm
D. 100 cm

X एक वॉशिंग मशीन Y को 20% के लाभ पर बेचता है। Y इसे Z को 12% की हानि पर बेचता है और बाद में Z इसे T को 30% के लाभ पर बेचता है। यदि Z, X से ₹87.60 अधिक लाभ कमाता है, तो Y ने वॉशिंग मशीन किस मूल्य (₹ में) पर खरीदी?
A. 900
B. 1,020
C. 980
D. 960

भारत में बजट में प्रस्तावित करों के अधिरोपण, उन्मूलन, माफी, परिवर्तन या विनियमन के विवरण प्रदान करने वाले वार्षिक वित्तीय विवरण के साथ प्रस्तुत निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक है?
A. धन विधेयक
B. आदेश प्रतिस्थापन विधेयक
C. साधारण विधेयक
D. वित्त विधेयक

इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन के संबंध में दोनों में से कौन सा निष्कर्ष सत्य है/हैं?

कथन: P = Q ≥ R ≤ S > T < U

निष्कर्ष:

I. Q > U

II. R ≤ P

A. केवल निष्कर्ष I सत्य है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है
C. केवल निष्कर्ष II सत्य है
D. निष्कर्ष I और II दोनों सत्य हैं

भारत के प्रथम श्रम मंत्री कौन थे?
A. कूवरजी होर्मसजी भाभा
B. जगजीवन राम
C. अमृत कौर
D. राफी अहमद किदवई

आठ मित्र एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर सम्मुख बैठे हैं। उनमें से चार कोनों पर बैठे हैं और शेष चार चारों भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। अमन, प्रिया के बायें से चौथे स्थान पर बैठा है। लक्ष्य, प्रिया और साक्षी दोनों का निकटस्थ पड़ोसी है। उत्कर्ष, साक्षी के बायें से चौथे स्थान पर बैठा है। रिद्धि, उत्कर्ष के निकटस्थ दायें बैठी है। प्रिया, विधि के निकटस्थ बायें बैठी है। विधि, तेजस्वी के दायें से चौथे स्थान पर बैठी है। अमन के निकटस्थ दायें कौन बैठा है?
A. विधि 
B. लक्ष्य
C. रिद्धि
D. तेजस्वी 

भारत सरकार के किस मंत्रालय ने वर्ष 2014 में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) की घोषणा की थी?
A. वित्त मंत्रालय
B. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
C. गृह मंत्रालय
D. ग्रामीण विकास मंत्रालय

समान आधार त्रिज्या (r सेमी) और समान ऊँचाई (h सेमी) वाले 3 लम्ब वृत्ताकार बेलन एक के ऊपर एक रखकर एक अन्य लम्ब वृत्तीय बेलन बनाया जाता है जिसकी आधार त्रिज्या भी r सेमी है। इस प्रकार बने नए लम्ब वृत्ताकार बेलन ठोस का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है?
A. 6πrh + 6πr2
B. 6πrh + 2πr2
C. 4πrh + 4πr2
D. 6πrh + 4πr2

विद्युत परिपथ में ऊष्मा के रूप में होने वाला ऊर्जा ह्रास होता है,
A. उस समय के व्युत्क्रमानुपाती जिसके लिए धारा परिपथ से प्रवाहित होती है
B. परिपथ से प्रवाहित होने वाली धारा के व्युत्क्रमानुपाती
C. प्रतिरोध के समानुपाती
D. परिपथ में लगाए गए विभवांतर के व्युत्क्रमानुपाती

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मसौदा नियामक दिशानिर्देश 2022 के अनुसार, मनोरंजन उद्योग में बच्चों के रोजगार के लिए निर्माताओं को बाल कलाकार को शामिल करते समय किस जिला प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता होती है?
A. पुलिस अधीक्षक
B. जिला कल्याण अधिकारी
C. जिला न्यायाधीश
D. जिला मजिस्ट्रेट

तीन घंटियाँ A, B और C क्रमशः प्रत्येक 15 सेकंड, 24 सेकंड और 42 सेकंड पर बजती हैं। यदि वे सभी सुबह 8 बजे एकसाथ बजती हैं, तो उसी दिन सुबह 8 बजे और सुबह 10 बजे के बीच, वे कुल कितनी बार एकसाथ बजेंगी, जिसमें सुबह 8 बजे वाली भी शामिल है?
A. 8
B. 9
C. 7
D. 6

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 2 Sept 2022 Shift2 part2

ग्रीष्म ऋतु के अंत में, प्री-मानसून वर्षा आम है, खासकर केरल और कर्नाटक में। इन वर्षा को ______ कहा जाता है।
A. ऑरेंज वर्षा
B. पपीता वर्षा
C. आम वर्षा
D. अंगूर वर्षा

निम्नलिखित आरेखों में, नीले तीर जाइलम वाहिकाओं के माध्यम से परिवहन को दर्शाते हैं और लाल तीर फ्लोएम वाहिकाओं के माध्यम से परिवहन को दर्शाते हैं। कौन सा आरेख पौधे के तने में परिवहन की सही दिशा दिखाता है?

A. आरेख C
B. आरेख A
C. आरेख D
D. आरेख B

दिल्ली दरबार ______ ने राजा जॉर्ज पंचम के उत्तराधिकार को चिह्नित किया और इस दरबार में, राजा ने घोषणा की कि भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया जाएगा।
A. 1877
B. 1910
C. 1903
D. 1911

निम्नलिखित अक्षर, संख्या, चिह्न शृंखला देखें और प्रश्न का उत्तर दें।

(बायाँ) 2 & # 4 @ 3 Z 6 A # 5 % 3 * 6 # 9 (दायाँ)

दी गई शृंखला के दायें छोर से दूसरे तत्व और बायें छोर से पाँचवें तत्व के बीच कितने अक्षर हैं?

A. 3
B. 4
C. 6
D. 2

दी गई तालिका में 5 अलग-अलग शहरों में रहने वाले परिवारों के विभिन्न चीजों पर व्यय (लाख में) को दिखाया गया है। तालिका का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

शहर

व्यय के प्रकार

भोजन

शिक्षा

ऋण

यात्रा

मनोरंजन

A

10

20

17

9

15

B

12

18

10

7

17

C

18

23

23

11

20

D

13

27

14

5

23

E

21

13

25

20

14

भोजन पर व्यय के सापेक्ष यात्रा पर व्यय का प्रतिशत किस शहर में अधिकतम है?

A. शहर D
B. शहर A
C. शहर E
D. शहर C

नामिता अकेले एक काम का 33\(1/3\)% भाग 16 दिनों में पूरा करती है और शेष काम अकेले बॉबी द्वारा पूरा किया जाता है। पूरा काम कुल 28 दिनों में पूरा हो जाता है। साथ मिलकर काम करते हुए, नामिता और बॉबी मूल काम का \(11/16\) भाग कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 12 दिन
B. 9 दिन
C. 6 दिन
D. 8 दिन

प्रसार कीजिए:

\({( {1/2x + 3y – 1/3z} )^2}\)

A. \(1/4{x^2}\, + \,9{y^2}\, + \,1/9{z^2} – 3xy\, + \,2yz\, + \,{{xz}}{3}\)
B. \(1/4{x^2}\, + \,9{y^2}\, – \,1/9{z^2} – 3xy\, – \,2yz\, – \,{{xz}}{3}\)
C. \(1/4{x^2}\, + \,9{y^2}\, – \,1/9{z^2} + 3xy\, – \,2yz\, – \,{{xz}}{3}\)
D. \(1/4{x^2}\, + \,9{y^2}\, + \,1/9{z^2} + 3xy\, – \,2yz\, – \,{{xz}}{3}\)

आधुनिक आवर्त नियम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. एक उदासीन परमाणु में, परमाणु क्रमांक केवल इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर होता है।
B. एक उदासीन परमाणु में, परमाणु क्रमांक इलेक्ट्रॉनों या प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है।
C. एक उदासीन परमाणु में परमाणु क्रमांक न तो इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बराबर होता है और न ही प्रोटॉनों की संख्या के बराबर।
D. परमाणु क्रमांक केवल उदासीन परमाणु में प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है।

हिमालयन नेशनल पार्क के अल्पाइन घास के मैदानों में भेड़ों द्वारा नियंत्रित मौसमी चराई का क्या प्रभाव पड़ा?
A. इससे जमीनी आवरण नष्ट हो गया और मृदा अपरदन हुआ।
B. इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि भेड़ों की संख्या कम थी और पार्क विशाल है।
C. इससे पुरानी घास हट गई और नई घास उगने लगी।
D. राष्ट्रीय उद्यान ने स्थानीय चरवाहों को आय और आजीविका प्रदान की।

एक विशेष कूट भाषा में, ‘SPACE’ को ‘QNDAH’ के रूप में लिखा जाता है और ‘CRAFT’ को ‘APDDR’ के रूप में लिखा जाता है। इसी कूट भाषा में ‘SPEED’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. QNHHB
B. QSHHG
C. QNCCB
D. QSHHB

निम्नलिखित में से कौन सा जाइलम का घटक जल के परिवहन में कार्य नहीं करता है?
A. जाइलम वाहिकाएँ
B. जाइलम तंतु
C. जाइलम ट्रेकिड्स
D. जाइलम पैरेन्काइमा

जुलाई 2022 तक, आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी कौन थी?
A. हरमनप्रीत कौर
B. मिताली राज
C. झूलन गोस्वामी
D. शाफाली वर्मा

तीन कथन और उनके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और निर्णय लेना है कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी मेज, रात्रिभोज हैं।

कुछ रात्रिभोज, प्लेट हैं।

सभी प्लेट, कटोरा हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ मेज, प्लेट हैं।

(II) सभी रात्रिभोज, कटोरा हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

पाँच मित्र A, B, C, D और E एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर सम्मुख बैठे हैं। B, D और E दोनों का निकटस्थ पड़ोसी है। A, D का निकटस्थ पड़ोसी है। E की कौन सी स्थिति संभव नहीं है?
A. C के निकटस्थ बायें
B. A के दायें से तीसरी
C. D के बायें से तीसरी
D. A का निकटस्थ पड़ोसी

निम्नलिखित में से कौन सा कीवर्ड देश में एक से अधिक स्तर की सरकार के अस्तित्व को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
A. संघवाद
B. सर्वसत्तावाद
C. विचार-मंथन लोकतंत्र
D. तानाशाही

तीन व्यक्तियों की आयु का योगफल 44 वर्ष है और उनकी आयु का संख्यात्मक गुणनफल 1950 है। दूसरे और तीसरे व्यक्ति की आयु के अंतर को पहले और दूसरे व्यक्ति की आयु के अंतर से घटाने पर 5 वर्ष आता है। दूसरे व्यक्ति की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
A. 13 वर्ष
B. 10 वर्ष
C. 6 वर्ष
D. 25 वर्ष

दिया गया दंड आलेख दो अलग-अलग कंपनियों की बाइकों की बिक्री को 6 अलग-अलग वर्षों में दर्शाता है। आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

2016 और 2020 में कंपनी A द्वारा बेची गई कुल बाइकें, 2018 में दोनों कंपनियों द्वारा बेची गई कुल बाइकों की लगभग कितने प्रतिशत हैं?

A. 105%
B. 100%
C. 95%
D. 110%

तीन कथन और उनके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और निर्णय लेना है कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ पिकनिक, घास हैं।

सभी घास, वर्षा हैं।

कुछ वर्षा, बादल हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ घास, बादल हैं।

(II) सभी पिकनिक, वर्षा हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

निम्नलिखित में से कौन सा कार्बन यौगिक बायोगैस और संपीड़ित प्राकृतिक गैस का एक प्रमुख घटक है?
A. मीथेन
B. ब्यूटेन
C. एथेन
D. प्रोपेन

सल्फाइड आयन, सल्फर से ______ के कारण बनता है।
A. ऑक्सीकरण
B. अपचयन
C. निर्जलीकरण
D. संयोजन

किसी पौधे में प्लूम्यूल कहाँ पाया जाता है?
A. जड़ की नोक पर
B. एक फूल में
C. एक पत्ती में
D. एक बीज में

A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल तक, जिसकी संख्या 6 है। A और F के बीच केवल दो लोग रहते हैं। B और C के बीच केवल तीन लोग रहते हैं। C रहता है B के नीचे। E, D के नीचे नहीं रहता है। F के नीचे केवल दो व्यक्ति रहते हैं। F के ठीक ऊपर कौन रहता है?
A. A
B. D
C. B
D. E

Leave a Comment

error: