RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 28 Sept 2022 Shift1

एक अवतल दर्पण पर्दे पर किसी वस्तु के आकार का तीन गुना वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है। वस्तु और पर्दे को तब तक स्थानांतरित किया जाता है जब तक कि प्रतिबिम्ब वस्तु के आकार का छह गुना न हो जाए। यदि पर्दे का विस्थापन 39 सेमी है, तो दर्पण की फोकस दूरी है:
A. 13 सेमी
B. 10 सेमी
C. 26 सेमी
D. 39 सेमी

निम्नलिखित में से कौन सा बेरीबेरी का लक्षण है?
A. खराब दृष्टि या आंशिक दृष्टिहीनता
B. कमजोर पेशियाँ और कम ऊर्जा
C. कमजोर दाँत और मसूड़ों से रक्त आना
D. त्वचा का खराब स्वास्थ्य और सूजा हुआ आमाशय

निम्नलिखित में से कौन सा भारत में एक निजी क्षेत्र का बैंक है?
A. बैंक ऑफ़ बड़ौदा
B. फ़ेडरल बैंक
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. यूसीओ बैंक

छह खिलाड़ियों, फलक, बाला, रेणु, रेखा, प्रिया और पल्लवी में से प्रत्येक का वजन अलग-अलग है। रेखा केवल फलक और रेणु से भारी है, लेकिन बाला और प्रिया से हल्की है। पल्लवी सबसे भारी है। प्रिया, बाला से भारी है और फलक, रेणु से भारी है। सभी खिलाड़ियों में से सबसे हल्का कौन है?
A. फलक
B. प्रिया
C. रेणु
D. बाला

प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फानी’ ने ओडिशा को किस वर्ष में प्रभावित किया था?
A. 2019
B. 2018
C. 2017
D. 2020

यदि α एक न्यून कोण है और tan²α – secα = 19 है, तो cosα का मान है:
A. 15” id=”MathJax-Element-127-Frame” role=”presentation” style=”position: relative;” tabindex=”0″>15
B. 14” id=”MathJax-Element-128-Frame” role=”presentation” style=”position: relative;” tabindex=”0″>14
C. 23” id=”MathJax-Element-129-Frame” role=”presentation” style=”position: relative;” tabindex=”0″>23
D. 12” id=”MathJax-Element-130-Frame” role=”presentation” style=”position: relative;” tabindex=”0″>12

दी गई संख्या श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

35, 34, 36, 33, 37,?

A. 42
B. 32
C. 34
D. 41

निम्नलिखित में से किस द्वीप के दक्षिणी भाग में इंदिरा पॉइंट स्थित है?
A. ग्रेट निकोबार द्वीप
B. मिडिल अंडमान द्वीप
C. कार निकोबार द्वीप
D. लिटिल अंडमान द्वीप

नीचे दिए गए डेटा का माध्यिका ज्ञात कीजिए।

2, 6, 5, 2, 4, 9, 6, 2, 6, 4, 10, 12, 6, 3, 4, 9

A. 5
B. 4.5
C. 6
D. 5.5

जुलाई 2022 तक, ‘केन्द्रीय हिंदी संस्थान’ का मुख्य कार्यालय किस स्थान पर था?
A. नई दिल्ली
B. आगरा
C. प्रयागराज
D. वाराणसी

निम्नलिखित संख्या श्रेणी को देखिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

(बाएँ) 3 7 9 2 1 5 3 9 2 6 5 8 7 9 1 3 5 9 4 6 (दाएँ)

श्रेणी के बाएँ छोर से बारहवें अंक के बाएँ आठवाँ अंक कौन-सा है?

A. 5
B. 9
C. 2
D. 1

वह वक्र जो उपभोक्ता द्वारा उदासीन माने जाने वाले सभी बंडलों का प्रतिनिधित्व करने वाले बिंदुओं को जोड़ता है, उसे ______ कहा जाता है।
A. उपभोक्ता वक्र
B. सीमांत वक्र
C. उदासीनता वक्र
D. उपयोगिता वक्र

निम्नलिखित में से कौन से खनिज फसलों को कीटों से बचाने में मदद करते हैं?
A. मैग्नीशियम, आयरन और बोरॉन
B. कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम
C. सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम
D. पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम

मानव में श्वसन अभिक्रिया ______ का उदाहरण है।
A. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
B. विस्थापन अभिक्रिया
C. ऊष्माशोषी अभिक्रिया
D. रेडॉक्स अभिक्रिया

इस प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए।

कथन – केरल में टमाटर की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी क्योंकि अन्य राज्यों से टमाटर लाने वाले कई ट्रक सीमा पर रोक दिए गए हैं।

I. केरल में ज्यादातर टमाटर बाहर से लाए जाते हैं।

II. केरल में उगाए जाने वाले टमाटर की मात्रा राज्य में मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

A. I कमजोर करता है जबकि II कथन को मजबूत करता है
B. I और II दोनों कथन को मजबूत करते हैं
C. I और II दोनों कथन को कमजोर करते हैं
D. II कमजोर करता है जबकि I कथन को मजबूत करता है

दंत क्षय किस pH स्तर पर शुरू होता है?
A. pH 6
B. pH 7 से ज्यादा
C. pH 7
D. pH 5.5 के कम

1.75 मीटर लंबा एक व्यक्ति 2 मीटर की छाया डालता है। उसी समय, एक लैंप-पोस्ट 6.4 मीटर की छाया डालता है। लैंप-पोस्ट की ऊंचाई है:
A. 5.8 मी.
B. 5.6 मीटर
C. 5.7 मीटर
D. 5.9 मी

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित INSPIRE पुरस्कार ‘MANAK’ का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
A. 6वीं से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को प्रेरित करना
B. व्यावसायिक कृषि करने वाले किसानों को प्रेरित करना
C. प्रौद्योगिकी विकास के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करना
D. अंतरिक्ष संबंधी अनुसंधान के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करना

आज़िम एक निश्चित राशि उधार लेता है, जो 12.5% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर 36 महीनों में ₹19,800 हो गई है। उधार ली गई राशि कितनी है?
A. ₹14,400
B. ₹13,600
C. ₹9,600
D. ₹12,800

प्रकाश की एक किरण माध्यम A से माध्यम B में जा रही है। आपतित किरण अभिलम्ब के साथ 75° का कोण बनाती है, और अपवर्तित किरण अभिलम्ब के साथ 40° का कोण बनाती है। माध्यम B के सापेक्ष माध्यम A का अपवर्तनांक है:
A. 0.67
B. 1.50
C. 1.34
D. 0.87

राजू की बहन राजू से 6 वर्ष बड़ी है। यदि उसकी बहन की आयु 38 वर्ष है, तो राजू की आयु ज्ञात कीजिए। 
A. 28 वर्ष
B. 30 वर्ष
C. 23 वर्ष
D. 32 वर्ष

मैंग्रोव कहाँ उगते हैं?
A. पर्वत
B. तटीय क्षेत्र
C. दलदल
D. रेगिस्तान

​विद्युत ओवन की कार्यप्रणाली के पीछे की परिघटना ______ है।
A. विद्युतचुंबकीय प्रेरण
B. जूल का तापीय प्रभाव
C. ​प्रेरित धारा
D. प्रेरित वोल्टता

दिए गए वेन आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। विभिन्न वर्गों में संख्याएँ एक निश्चित प्रकार का नाश्ता करने वाले व्यक्तियों की संख्या को दर्शाती हैं।

ऐसे कितने व्यक्ति हैं जो कॉर्नफ्लेक्स और बटर टोस्ट दोनों खाते हैं?

A. 152
B. 100
C. 341
D. 52

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद यह निर्धारित करता है कि राज्य ग्राम पंचायतों के संगठन के लिए कदम उठाएगा और उन्हें ऐसे अधिकार और प्राधिकार प्रदान करेगा जो उन्हें स्वशासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने में सक्षम बना सकें?
A. अनुच्छेद 44
B. अनुच्छेद 40
C. अनुच्छेद 41
D. अनुच्छेद 42

दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्तक (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) का गुणनफल 270 है। यदि एक संख्या 18 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 30
B. 27
C. 20
D. 15

A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। B, F के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। F, C और A दोनों का निकटतम पड़ोसी है। C, B के दायें दूसरे स्थान पर बैठा है। D, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E के ठीक बायें कौन बैठा है?
A. A
B. B
C. D
D. C

See also  RRC GROUP D 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – August 30 Shift1

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

(24, 42)

(36, 63)

A. 36, 91
B. 48, 96
C. 52, 91
D. 40, 82

किस राज्य सरकार के वन विभाग ने राज्य के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में क्षीण हो चुके साल वनों को पुनर्जीवित करने में अपनी विफलताओं को स्वीकार किया है?
A. ओडिशा
B. पश्चिम बंगाल
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

यदि संख्या 25731640 में प्रत्येक अंक को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
A. तीन
B. दो
C. कोई नहीं
D. एक

दिया गया रेखा आलेख वर्ष 2017 से 2022 तक एक शहर में हुई मौतों की संख्या को दर्शाता है। आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

2021 से 2022 तक मौतों में अनुमानित प्रतिशत कमी और 2020 से 2021 तक मौतों में वृद्धि क्रमशः कितनी है?

A. 32.93% और 30%
B. 42.83% और 40%
C. 40% और 42.83%
D. 30% और 32.93%

लैंगिक संपर्क के माध्यम से HIV क्यों फैलता है?
A. लैंगिक संभोग के दौरान रक्त मिल जाता है
B. वीर्य में वायरल कण प्रचुर मात्रा में होते हैं
C. वायरस शुक्राणु के अंदर रहता है
D. वायरस जननांग के त्वचा पर रहता है

छह मित्र, A, B, C, D, E, और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं।

C, A और E का निकटतम पड़ोसी है। F, C के दायें दूसरा है और A के बायें तीसरा है। यदि B, C के बायें दूसरा है, तो D कहाँ बैठा है?

A. C के दायें चौथा
B. A के बायें दूसरा
C. B के बायें दूसरा
D. E के दायें तीसरा

जवाहरलाल नेहरू का जन्म किस शहर में हुआ था?
A. दिल्ली
B. श्रीनगर
C. लखनऊ
D. इलाहाबाद

यदि क्रमशः 3 सेमी, 4 सेमी और 5 सेमी त्रिज्या वाले तीन धात्विक गोलों को पिघलाकर एक एकल गोला बनाया जाता है, तो नए गोले का आयतन कितना होगा? [π = \(22 7\) का प्रयोग कीजिए]

A. \(825{27}\) सेमी3
B. \(675{37}\) सेमी3
C. \(345{57}\) सेमी3
D. \(905{17}\) सेमी3

सामाजिक कार्य के लिए लक्ष्मी बरुआ को पद्म श्री किस वर्ष प्रदान किया गया था?
A. 2018
B. 2017
C. 2021
D. 2020

महावीर और उनके अनुयायियों की शिक्षाएँ लगभग 1500 वर्ष पूर्व किस स्थान पर वर्तमान रूप में लिखी गई थीं?
A. बिहार में पावापुरी
B. बिहार में वैशाली
C. गुजरात में वाल्भी
D. बिहार में लच्छुआर

कुछ लोग उत्तर के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। E के दायें कोई नहीं बैठा है। B के बायें केवल दो लोग बैठे हैं। D, B के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। B और F के बीच केवल चार लोग बैठे हैं। D और C के बीच केवल आठ लोग बैठे हैं। E, C के दायें दूसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो बैठे हुए व्यक्तियों की कुल संख्या क्या है?
A. 16
B. 21
C. 22
D. 17

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।

\({2187}×{432}\{324}\)

A. 56
B. 42
C. 54
D. 48

फरवरी 2020 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दिशा’ नामक ऐप किस राज्य की पुलिस ने विकसित की थी?
A. उत्तराखंड
B. आंध्र प्रदेश
C. गोवा
D. पंजाब

यदि एक समांतर चतुर्भुज ABCD में, विकर्ण AC पर E और F ऐसे बिंदु हैं कि \(\) = \(\) है, तो चतुर्भुज BEDF एक है:
A. समांतर चतुर्भुज
B. आयत
C. समलंब, लेकिन समांतर चतुर्भुज नहीं
D. वर्ग

यदि शब्द ‘NOTED’ के प्रत्येक अक्षर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. तीन
B. पाँच
C. चार
D. कोई नहीं

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का गठन किस वर्ष हुआ था?
A. 1956
B. 1981
C. 1973
D. 1963

दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष, कथन के आधार पर तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन: B < D, C = E, F > D, E < G, K = G, C < F

निष्कर्ष:

1. G > C

2. G < C

A. न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

राहुल 80 किमी उत्तर की ओर गाड़ी चलाता है, और फिर वह पश्चिम की ओर मुड़कर 100 किमी गाड़ी चलाता है। उसके बाद, वह दक्षिण की ओर मुड़कर 80 किमी गाड़ी चलाता है, और अंत में वह पूर्व की ओर मुड़कर 120 किमी गाड़ी चलाता है। अंतिम बिंदु, प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर है?
A. 20 किमी
B. 140 किमी
C. 50 किमी
D. 80 किमी

एक लम्ब वृत्तीय बेलन की ऊँचाई 23 सेमी है और इसके आधार की परिधि 77 सेमी है। इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?
A. 1771 सेमी2
B. 2014 सेमी2
C. 1823 सेमी2
D. 1979 सेमी2

एक विशेष कूट भाषा में, ‘SMART’ को ‘VKDPW’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘FRAUD’ को ‘IPDSG’ के रूप में लिखा जाता है। इस भाषा में ‘PURGE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. SSUEH
B. RWTIG
C. QTSFF
D. RSTEG

इस प्रश्न में, नीचे दी गई तालिका और शर्तों के अनुसार, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का पालन करने वाले कूट का सही संयोजन आपका उत्तर है।

संख्या/प्रतीक

/

#

9

7

@

%

>

2

!

?

6

4

<

=

कूट

D

F

T

J

N

G

E

X

V

W

K

U

P

Z

शर्तें:

(i) यदि पहला तत्व एक संख्या है और अंतिम एक प्रतीक है, तो इन दोनों के कूट को आपस में बदल दिया जाएगा।

(ii) यदि पहला तत्व एक विषम संख्या है और अंतिम एक सम संख्या है, तो पहले और अंतिम तत्वों को ø के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।

(iii) यदि दूसरा और तीसरा दोनों तत्व पूर्ण वर्ग हैं, तो तीसरे तत्व को दूसरे तत्व के कूट के रूप में कूटबद्ध किया जाएगा।

‘<9 4 # 2' को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?

A. PTUFX
B. PTTFX
C. PTPFV
D. PUUFX

16 मार्च 2022 को भारत की झूलन गोस्वामी महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं, उन्होंने 250 विकेट पूरे किए। किस टीम के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया?
A. दक्षिण अफ्रीका
B. इंग्लैंड
C. न्यूज़ीलैंड
D. ऑस्ट्रेलिया

समान लंबाई की दो ट्रेन समानांतर पटरियों पर एक ही दिशा में 36 किमी/घंटा और 26 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। तेज ट्रेन, धीमी ट्रेन को 18 सेकंड में पार करती है। प्रत्येक ट्रेन की लंबाई है:
A. 50 मीटर
B. 75 मीटर
C. 70 मीटर
D. 25 मीटर

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 19 Sept 2018 Shift2 part2

तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ प्लायर्स, लीवर हैं

सभी लीवर, रैम्प हैं

कुछ कटर, प्लायर्स हैं।

निष्कर्ष:

(I) कुछ कटर, लीवर हैं। 

(II) कुछ रैम्प, कटर हैं। 

(III) सभी प्लायर्स, रैम्प हैं। 

A. या तो निष्कर्ष I या III अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

यदि p और q, x² + 4x 21 = 0 के मूल हैं और p < q है, तो x में वह द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए जिसके मूल (p 1) और (q + 1) हैं:
A. x² + 4x 32 = 0
B. x² + 6x 16 = 0
C. x² + 6x + 16 = 0
D. x² + 4x + 32 = 0

दिए गए अक्षर-समूह युग्मों में, पहला अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का पालन करते हुए दूसरे अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए युग्मों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए, और दिए गए विकल्पों में से, उस युग्म का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है।

YVQ : TQL

WKG : RFB

A. QHK : JSP
B. FHL : CIU
C. DUR : APM
D. SIY : NDT

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:

1. कुछ चीज़, कस्टर्ड हैं।

2. सभी दूध, चीज़ हैं।

3. कुछ दही, चीज़ हैं।

निष्कर्ष:

I-सभी चीज़, दूध हैं।

​II-कुछ कस्टर्ड, चीज़ हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

A, B, C, D, E और F एक ही इमारत की छह अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत की सबसे निचली मंजिल को 1, उसके ऊपर वाली मंजिल को 2 और इसी तरह सबसे ऊपरी मंजिल को 6 क्रमांकित किया गया है।

E के नीचे केवल एक व्यक्ति रहता है। A सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं रहता है। A और C के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। C, A के नीचे रहता है। D, B के ठीक ऊपर रहता है। A के ठीक ऊपर कौन रहता है?

A. F
B. D
C. E
D. B

निम्नलिखित में से कार्बन का कौन सा अपरूप विद्युत का सुचालक है?
A. चारकोल
B. ग्रेफाइट
C. हीरा
D. फुलरीन

यदि तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा को इंगित करती है और अंगूठा किसी चालक की गति की दिशा को दर्शाता है, तो मध्यमा उसी प्रेरित धारा की दिशा को दिखाएगी, जब अंगूठा, तर्जनी और मध्यमा एक दूसरे के लंबवत फैले हुए हों। इसे ______ कहा जाता है।
A. फ्लेमिंग का बायाँ हाथ का नियम
B. फ्लेमिंग का दायाँ हाथ का नियम
C. दायाँ हाथ का अंगूठे का नियम
D. कार्कस्क्रू नियम

शब्द 'ADVERSE' में ऐसे कितने अक्षरों के युग्म हैं (आगे और पीछे दोनों दिशाओं में) जिनके बीच में शब्द में उतने ही अक्षर हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में होते हैं?
A. 1
B. 2
C. 4
D. 3

जब किसी संख्या को 15 से विभाजित किया जाता है, तो शेषफल 3 बचता है। यदि उसी संख्या को 17 से विभाजित किया जाए, तो शेषफल 11 है। नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सी संख्या इस शर्त को पूरा करती है?
A. 198
B. 185
C. 183
D. 190

निम्नलिखित अक्षर-संख्या शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए दिए गए विकल्पों में से शब्द का चयन कीजिए।

O5U, L7S, I10Q, F140, ?

A. D20N
B. C20N
C. D19N
D. C19M

प्रत्यावर्ती धारा की स्थिति में, ______।
A. समय के साथ धारा की दिशा और परिमाण बदलता रहता है।
B. धारा की दिशा और धारा का परिमाण समय के साथ नहीं बदलता है।
C. ​धारा की दिशा बदलती है लेकिन परिमाण नियत रहता है
D. ​धारा की दिशा तो समान होती है लेकिन परिमाण समय के साथ बदलता रहता है।

भारत के संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति किसमें स्थापित एक संविधान निर्मात्री शक्ति है:
A. चौबीसवाँ संशोधन अधिनियम
B. चौवालीसवाँ संशोधन अधिनियम
C. बयालीसवाँ संशोधन अधिनियम
D. छब्बीसवाँ संशोधन अधिनियम

निम्नलिखित में से कौन सा दो यौगिकों के बीच एक संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है जिससे एक नया यौगिक बनता है?
A. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण
B. जल का निर्माण
C. कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण
D. अमोनिया का निर्माण

भवनों में त्यौहार के दीपक ______ का उदाहरण हैं।
A. एक समानांतर परिपथ
B. चुंबकीय प्रभाव
C. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण
D. एक श्रेणी परिपथ

दो क्रमागत सम संख्याओं का योग 842 है। छोटी संख्या क्या है?
A. 422
B. 423
C. 420
D. 421

एक अधिकवर्ष के फरवरी महीने में पाँच मित्रों का अलग-अलग तारीखों पर इंटरव्यू है। सभी का इंटरव्यू सम संख्या वाली तारीखों पर है। प्रत्येक इंटरव्यू के बीच ठीक पाँच दिन का अंतर है। यदि किसी का भी इंटरव्यू 28 फरवरी को नहीं है, तो पहले व्यक्ति का इंटरव्यू किस तारीख को होगा?
A. 2nd
B. 8th
C. 4th
D. 6th

गोलीय दर्पणों द्वारा परावर्तन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं?

(a) यदि वस्तु ध्रुव और फोकस के बीच रखी जाए तो अवतल दर्पण प्रकाश की किरणों को अपसरित करेगा।

(b) उत्तल दर्पण किरणों के एक पुंज को अभिसारित कर सकता है।

A. केवल (a) सही है
B. (a) और (b) दोनों सही हैं
C. (a) और (b) दोनों गलत हैं
D. केवल (b) सही है

गंगा नदी को लुप्तप्राय नदी क्यों कहा जाता है, इसका प्राथमिक कारण क्या है?
A. नदी सूख रही है
B. जलीय जीवन कम हो रहा है
C. इस पर बहुत सारे बांध हैं
D. पानी पीने योग्य नहीं है

निम्नलिखित में से कौन सा तत्व धातु है?
A. Fe
B. B
C. C
D. Si

निम्नलिखित को सरल कीजिए।

\(0.1+0.5\)

A. \(23\)
B. \(49\)
C. \(19\)
D. \(190\)

यदि ‘+’ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘÷’ का अर्थ ‘−’ है, और ‘−’ का अर्थ ‘+’ है, तो दिए गए व्यंजक का मान क्या होगा?

93 − 91 × 7 + 8 ÷ 3

A. 198
B. 194
C. 89
D. 201

एक टंकी के तल में एक छेद है जिससे पानी रिस रहा है। एक नल टंकी को 3 घंटे में भर सकता है और तल में छेद पूरी तरह से भरी हुई टंकी को 5 घंटे में खाली कर सकता है। यदि नल और छेद दोनों खुले हैं, तो खाली टंकी को पूरी तरह से भरने में कितना समय लगेगा?
A. 7.5 घंटे
B. 6.5 घंटे
C. 8.5 घंटे
D. 7 घंटे

See also  RRC GROUP D 2018 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – September 26 Shift1 part2

एक सामान्य वयस्क मानव प्रतिदिन लगभग ______ mL मूत्र का उत्पादन करता है।
A. 100 200
B. 10 20
C. 10000 20000
D. 1000 2000

एक व्यक्ति वस्तु X को 10% हानि पर और वस्तु Y को 15% लाभ पर बेचता है, जिससे उसे कुल ₹7 का लाभ होता है। यदि वह X को 12% लाभ पर और Y को 5% लाभ पर बेचता है, तो उसे कुल ₹10 का लाभ होता है। X और Y का कुल क्रय मूल्य (₹) क्या है?
A. 125
B. 120
C. 130
D. 140

वह विकल्प चुनिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है, और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

48 : 5 :: 96 : 7 :: 6 : ?

A. 2
B. 10
C. 36
D. 4

निम्नलिखित क्रम में ऐसे कितने 6 हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले 3 नहीं है लेकिन ठीक बाद 3 है?

​8 6 3 6 4 8 6 8 1 8 6 3 6 5 4 8 6 2 4 3 6 8 6 9 8 8 6 4 6 9

A. छह
B. पाँच
C. चार
D. दो

रेखित पेशियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. कोशिकाएँ लंबी, बेलनाकार, बिना नुकीली और बिना शाखाओं वाली होती हैं
B. प्रमुख हल्के और गहरे बैंड मौजूद हैं
C. कोशिकाएँ लंबी होती हैं जिनके सिरे नुकीले होते हैं और बिना शाखाओं वाली होती हैं
D. कोशिकाएँ बिना नुकीली और बेलनाकार आकार की होती हैं और शाखित होती हैं

2020 में किसी शहर की जनसंख्या में 10% की वृद्धि होती है और फिर 2021 में 8% की कमी होती है। 2020 की शुरुआत में जनसंख्या के संबंध में 2021 के अंत में शहर की जनसंख्या में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
A. 0.9% कमी
B. 0.9% वृद्धि
C. 1.2% कमी
D. 1.2% वृद्धि

अनुपात 722 : 1083 का सरलतम रूप है:
A. 3 : 2
B. 3 : 5
C. 1 : 3
D. 2 : 3

वह विकल्प चुनिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और छठा पद, पाँचवें पद से संबंधित है।

12 : 20 :: 30 : ? :: 56 : 72

A. 45
B. 44
C. 41
D. 42

शाम को, एक व्यक्ति इस तरह खड़ा था कि उसकी परछाईं उसकी बाईं ओर थी। वह किस दिशा के सम्मुख खड़ा था?
A. दक्षिण
B. उत्तर
C. पूर्व
D. पश्चिम

निम्नलिखित में से किसने 2021 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था?
A. मारिया रेसा
B. शुक्रो मानाबे
C. डेविड जूलियस
D. दिमित्री मुरतोव

आज़ादी के अमृत महोत्सव (भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष) के उपलक्ष्य में, भारत सरकार ने 50 कंप्यूटर किस स्कूल को दान किए?
A. एर्मिस्टेड्स ग्रामर स्कूल, स्किप्टन
B. टोक्यो मेट्रोपॉलिटन आसुका हाई स्कूल
C. लाइस मॉडर्न एम्पफिलोहा, मेडागास्कर
D. द यूरोपियन स्कूल कोपेनहेगन

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या आएगी?

8 ? 4 6 12 30

A. 2
B. 4
C. 6
D. 8

निम्नलिखित रासायनिक समीकरण में x, y और z का मान क्या है?

xPbO(S) + C(S) → yPb(S) + zCO2(g)

A. x = 2, y = 2, z = 1
B. x = 2, y = 1, z = 2
C. x = 2, y = 1, z = 1
D. x = 1, y = 1, z = 2

एक व्यापारी दावा करता है कि वह चावल 25% के लाभ पर बेचता है, लेकिन साथ ही बेईमानी से एक वजन का उपयोग करता है जो उस पर अंकित वजन से 15% कम है। व्यापारी द्वारा अर्जित लाभ का कुल प्रतिशत ज्ञात कीजिए (उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित कीजिए)।
A. 57%
B. 50%
C. 47%
D. 49%

दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।

 

ट्रेन द्वारा तय की गई दूरी (किमी में)

 

ट्रेन A

ट्रेन B

दिन 1

362

480

दिन 2

282

596

दिन 3

421

640

दिए गए तीन दिनों में ट्रेन A द्वारा तय की गई दूरी का औसत कितना था?

A. 355 किमी
B. 336 किमी
C. 345 किमी
D. 356 किमी

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए।

x2 + 3x + 12 2(x3 x + 4)

A. 4 + 5x − x2 − 2x3
B. 4 + 5x + x2 + 2x3
C. 4 + 5x + x2 − 2x3
D. 4 − 5x + x2 − 2x3

किस खेल में अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीता था?
A. मुक्केबाजी
B. कुश्ती
C. एथलेटिक्स
D. जूडो

शुक्र ग्रह के घने सफेद और पीले बादल निम्नलिखित में से किस अम्ल से बने होते हैं?
A. ऐसीटिक अम्ल
B. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
C. नाइट्रिक अम्ल
D. सल्फ्यूरिक अम्ल

100 अंडे ₹100 में खरीदे गए थे। परिवहन के दौरान 12 अंडे टूट जाते हैं। व्यापारी शेष अंडे ₹1.20 प्रति अंडे की दर से बेच देता है। उसका लाभ ज्ञात कीजिए।
A. ₹5.60
B. ₹15.60
C. ₹17.60
D. ₹7.60

भारत के संविधान का कौन सा भाग उन व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकारों से संबंधित है जो पाकिस्तान से भारत आ गए हैं?
A. भाग IV
B. भाग II
C. भाग I
D. भाग III

समष्टि अर्थशास्त्र के विश्लेषण में, अंतिम वस्तुओं के उत्पादन के संतुलन मूल्य में कुल वृद्धि का प्रारंभिक स्वायत्त व्यय में वृद्धि के अनुपात को अर्थव्यवस्था का ______ कहा जाता है।
A. निवेश गुणक
B. आय गुणक
C. बचत गुणक
D. उपभोग गुणक

900 व्यक्तियों का संचयी बारंबारता बंटन (कम से कम प्रकार का) दिया गया है, जिनमें से प्रत्येक की आयु 30 वर्ष या उससे अधिक है। बहुलक आयु (वर्षों में) (एक दशमलव स्थान तक सही) क्या है?

आयु (वर्षों में) से कम

40

50

60

70

80

व्यक्तियों की संख्या

120

250

650

850

900

A. 55.2
B. 54.5
C. 54.8
D. 55.7

यदि a और b (a > b) समीकरण x25x 6 = 0 के मूल हैं, तो (a b)2 का मान क्या है?
A. 18
B. 24
C. 25
D. 49

2 Ω, 3 Ω और 5 Ω प्रतिरोध के तीन प्रतिरोधक, V वोल्टेज की बैटरी से श्रेणीक्रम में जुड़े हुए हैं। यदि 2 Ω प्रतिरोधक से गुजरने वाली धारा 4 A है, तो V ______ है।
A. 80 V
B. 60 V
C. 20 V
D. 40 V

अष्टक नियम किसकी खोज के बाद अप्रासंगिक हो गया:
A. फुलरीन
B. समस्थानिक
C. उत्कृष्ट गैसें
D. रेडियोधर्मिता

यदि 12 V की विद्युत आपूर्ति एक बल्ब को 24 W की शक्ति प्रदान करती है, तो 6 V की आपूर्ति से जुड़े होने पर कितनी शक्ति प्रदान की जाएगी:
A. 12W
B. 9W
C. 6W
D. 18W

निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन किशोरावस्था में प्रवेश करने वाले बच्चों (लड़के और लड़कियाँ) में देखा जाने वाला परिवर्तन नहीं है?
A. शरीर के कुछ हिस्सों में बालों का विकास
B. कई लोगों की त्वचा तैलीय हो जाती है
C. कुछ को मुँहासे हो जाते हैं
D. शरीर के सभी हिस्सों में बालों का विकास देखा जाता है

\(1.2\) को \(p q\) के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0 है। 
A. \(43\)
B. \(139\)
C. \(119\)
D. \(109\)

Leave a Comment

error: